Blog

  • बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में अमोनिया गैस रिसाव, 7 महिला कर्मचारियों की मौत

    बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में अमोनिया गैस रिसाव, 7 महिला कर्मचारियों की मौत

    तिरुवल्लूर: तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। पेरियापालयम के पास मंजांगरानाई इलाके में स्थित एक निजी सीफूड प्रोसेसिंग फैक्ट्री में रविवार को अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। गैस लीक होते ही फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ने लगी और वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

    7 महिलाओं की इलाज के दौरान मौत
    पुलिस के मुताबिक, अमोनिया गैस के प्रभाव से गंभीर रूप से प्रभावित 7 महिला कर्मचारियों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं कई अन्य कर्मचारी भी गैस की चपेट में आ गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

    67 कर्मचारियों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
    जिला प्रशासन के अनुसार, कुल 67 कर्मचारियों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें से 46 लोगों का इलाज वेल्स हॉस्पिटल में और 21 लोगों का इलाज वेंकटेश्वर हॉस्पिटल में चल रहा है। गंभीर रूप से बीमार 9 मरीजों को बेहतर इलाज के लिए चेन्नई के सरकारी स्टेनली मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है।

    NDRF की विशेष टीम मौके पर पहुंची
    घटना की सूचना मिलते ही तिरुवल्लूर जिला प्रशासन ने अरक्कोणम स्थित राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की चौथी बटालियन से मदद मांगी। इसके बाद NDRF की एक विशेष टीम को तुरंत घटनास्थल पर रवाना किया गया। चेन्नई से पहुंचे 30 प्रशिक्षित जवान अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरण, गैस डिटेक्टर और विशेष बचाव सामग्री के साथ राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।

    अस्पताल में चल रहा है गंभीर मरीजों का इलाज
    एक निजी अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि उनके अस्पताल में कुल 44 मरीज भर्ती किए गए हैं। इनमें 43 महिलाएं और 1 पुरुष शामिल है। डॉक्टर के अनुसार, 15 से 16 मरीजों को सांस लेने में दिक्कत के कारण इंट्यूबेट किया गया है, जबकि 11 मरीज अभी वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। प्रभावित कर्मचारियों की उम्र लगभग 24 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि मरीजों का ब्लड प्रेशर काफी कम है, लेकिन उनकी लगातार निगरानी की जा रही है और उनके ठीक होने की उम्मीद है।

    हादसे की जांच के आदेश
    तिरुवल्लूर की जिला कलेक्टर एस. कविता ने फैक्ट्री और अस्पतालों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि अमोनिया गैस रिसाव के सही कारणों का पता लगाने और फैक्ट्री में सुरक्षा नियमों की जांच के लिए औपचारिक जांच के आदेश दे दिए गए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, किसी वाल्व में खराबी की वजह से गैस रिसाव होने की आशंका जताई जा रही है।

    मुख्यमंत्री विजय ने बनाई जांच समिति
    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने इस गंभीर घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं। समिति में औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य निदेशक, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव और सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त निदेशक को शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री ने समिति को 24 घंटे के भीतर अंतरिम रिपोर्ट और 3 दिनों के अंदर अंतिम रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।

    प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा
    मुख्यमंत्री ने राज्य के आईटी मंत्री और तिरुवल्लूर जिले के प्रभारी मंत्री को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया है। साथ ही जिला प्रशासन को प्रभावित कर्मचारियों और उनके परिवारों को हर संभव सहायता और बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के आदेश दिए गए हैं। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है तथा प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

     

     

  • अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बढेड़ा में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, 600 प्रतिभागियों ने किया योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बढेड़ा में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, 600 प्रतिभागियों ने किया योगाभ्यास

    ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ थीम के साथ सजा योग सत्र

    ऊना सुशील पंडित : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को हिमकैप्स नर्सिंग एंड लॉ कॉलेज परिसर, बढेड़ा में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष की थीम ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ (योगा फॉर हेल्दी एजिंग) के अनुरूप आयोजित कार्यक्रम में प्रातः 6:30 बजे से 7:30 बजे तक चले एक घंटे के योग सत्र में प्रशिक्षुओं, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा स्थानीय लोगों सहित लगभग 600 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य अतिथि सहायक आयुक्त विनय मोदी ने कहा कि योग हमारे ऋषि-मुनियों द्वारा प्रदत्त अमूल्य विद्या है, जिसने भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा को विश्व पटल पर विशिष्ट पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि ‘करें योग, रहें निरोग’ का भाव स्वस्थ और संतुलित जीवन का मूल मंत्र है।

    विशेष रूप से युवाओं को योग को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाना चाहिए, क्योंकि नियमित योगाभ्यास से शरीर और मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, एकाग्रता बढ़ती है और व्यक्ति तनावमुक्त एवं अनुशासित जीवन जीने के लिए प्रेरित होता है। उन्होंने कहा कि युवा समाज और राष्ट्र निर्माण की धुरी हैं। योग उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से सुदृढ़ बनाकर अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए तैयार करता है। योग से विकसित सकारात्मक सोच युवाओं में माता-पिता के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और पारिवारिक मूल्यों के प्रति जागरूकता को भी सशक्त बनाती है। कार्यक्रम में आयुष विभाग के योग प्रशिक्षकों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास करवाया तथा योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों की जानकारी दी।

    जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. किरण शर्मा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में पिछले एक माह से जिलेभर में प्री-योग दिवस गतिविधियों के तहत विभिन्न स्थानों पर योग शिविरों और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में आयुष विभाग के योग प्रशिक्षकों और चिकित्सकों ने लोगों को योग के महत्व तथा नियमित योगाभ्यास के लाभों से अवगत कराया। उन्होंने लोगों से योग को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि यदि समाज में योग की संस्कृति को व्यापक रूप से अपनाया जाए, तो भारत को पुनः विश्वगुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता।
    इस आयोजन में जिला रेडक्राॅस सोसायटी का भी सहयोग रहा। इस अवसर पर हिमकैप्स संस्था के अध्यक्ष विक्रमजीत सिंह, प्रबंधन समिति के सदस्य, विभिन्न विभागों के अधिकारी, संस्थान के प्राध्यापक, विद्यार्थी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने नियमित योगाभ्यास कर स्वस्थ, निरोग और सकारात्मक समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।

     

  • Punjab News: पैसे के लेन-देन को लेकर युवकों ने घर में घुसकर की फायरिंग, कई लोग घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: पैसे के लेन-देन को लेकर युवकों ने घर में घुसकर की फायरिंग, कई लोग घायल, देखें वीडियो

    लुधियाना: जिले के गियासपुरा इलाके की प्रीतम कॉलोनी में देर रात उस समय हड़कंप मच गया,  जब महज 20 हजार रुपये के लेन-देन के विवाद में कुछ युवकों ने एक घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में एक ही परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां एक व्यक्ति की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

    पैसे वापस मांगने पर शुरू हुआ विवाद
    अस्पताल में भर्ती सरबजीत कौर ने बताया कि उनका परिवार लोगों को ब्याज पर पैसे देने का काम करता है। करीब 7 से 8 महीने पहले उन्होंने अपने बेटे के दोस्त सागर नामक युवक को 20 हजार रुपये उधार दिए थे। लेकिन लंबे समय से सागर न तो पैसे लौटा रहा था और न ही ब्याज दे रहा था।

    सरबजीत कौर के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 12 बजे उनके बेटे ने सागर को फोन कर अपने पैसे वापस मांगे। इसके बाद सागर उनके घर के बाहर पहुंच गया। वहां दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और मामला धीरे-धीरे बढ़ता गया।

    साथी को बुलाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग
    परिवार का आरोप है कि बहस के दौरान सागर ने अपने साथी मनी को मौके पर बुला लिया। मनी के पहुंचते ही विवाद और बढ़ गया। कुछ ही देर बाद दोनों युवकों ने हथियार निकाल लिए और बिना किसी चेतावनी के परिवार पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

    फायरिंग इतनी अचानक हुई कि परिवार के लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। आरोपियों ने करीब से कई राउंड फायर किए और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

    फायरिंग में परिवार के चार सदस्य घायल
    इस हमले में परिवार के चार लोग घायल हुए हैं। सरबजीत कौर ने बताया कि उनके दोनों पैरों में कुल 6 गोलियां लगी हैं। फिलहाल उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

    पति की हालत बेहद गंभीर
    सरबजीत कौर के पति को पेट के निचले हिस्से में गोली लगी है। गोली लगने से उनकी आंतें और ब्लैडर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। डॉक्टरों ने उनका ऑपरेशन किया है, लेकिन उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। वे मेडिकल उपकरणों के सहारे जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं।

    देवर और बेटा भी घायल
    फायरिंग में उनके देवर के पैर में गोली लगी है, जबकि सिर में भी चोट आई है। वहीं बेटे के पैर को भी गोली छूकर निकल गई, जिससे वह घायल हो गया।

    घायल बेटा खुद परिवार को अस्पताल लेकर पहुंचा
    घटना के बाद हालात इतने खराब थे कि परिवार के सदस्य खून से लथपथ हो गए। इसके बावजूद घायल बेटा हिम्मत नहीं हारा और खुद गाड़ी चलाकर पूरे परिवार को अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां सभी का इलाज शुरू किया गया।

    सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई पूरी घटना
    सरबजीत कौर ने बताया कि घटना के समय रात काफी हो चुकी थी और गली में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। हालांकि आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में आरोपियों की हरकतें और फायरिंग की घटना साफ दिखाई दे रही है।

    पुलिस ने शुरू की जांच
    घटना की सूचना मिलने के बाद गियासपुरा चौकी की पुलिस अस्पताल पहुंची और घायलों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जाएगी।

     

  • वशिष्ट पब्लिक स्कूल में बारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष योग सत्र का आयोजन

    वशिष्ट पब्लिक स्कूल में बारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष योग सत्र का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित : वशिष्ट पब्लिक स्कूल, ऊना में बारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों एवं अध्यापकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग के विभिन्न आसनों और प्राणायाम का अभ्यास किया। योग प्रशिक्षक द्वारा विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी तथा अन्य प्राणायाम की विधियों का अभ्यास करवाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करना तथा उनके जीवन में योग के महत्व को समझाना था।
    विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री दीपक कौशल ने भी योग सत्र में भाग लिया और विद्यार्थियों को प्रतिदिन योग अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि योग न केवल हमारे शरीर को स्वस्थ और लचीला बनाता है, बल्कि मन को भी शांत, एकाग्र और सकारात्मक बनाए रखने में सहायक होता है।

    विद्यालय के निदेशक अनुज वशिष्ट ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में बच्चों पर पढ़ाई, प्रतियोगिताओं और डिजिटल जीवनशैली का अत्यधिक दबाव है, जिससे तनाव और मानसिक अस्थिरता बढ़ रही है। ऐसे में योग एक प्रभावी माध्यम है, जो शारीरिक सुदृढ़ता के साथ-साथ मानसिक शांति, आत्मविश्वास और संतुलन प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि नियमित योग अभ्यास से तनाव और चिंता जैसी समस्याओं पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकता है। साथ ही उन्होंने अभिभावकों से भी अपने बच्चों में नियमित योग की आदत विकसित करने का आग्रह किया।
    इस आयोजन ने विद्यार्थियों में योग के प्रति नई जागरूकता और रुचि उत्पन्न की तथा सभी ने योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक रूप से ‘ॐ’ मंत्र के उच्चारण के साथ हुआ।

     

  • जलग्रां में किया हलवे का वितरण, लगाईं ठंडे पानी की छबील

    जलग्रां में किया हलवे का वितरण, लगाईं ठंडे पानी की छबील

    ऊना/ सुशील पंडित : ऊना नगर निगम के जलग्रां में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गांव वासियों द्वारा ( धर्मशाला- किरतपुर साहिब ) राष्ट्रीय राजमार्ग 503 पर आवागमन करने वाले राहगीरों के लिए ठंडे पानी की छबील और हलवे चने का वितरण किया गया। इस मौके पर गाँव के दर्जनों युवाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। वहीं इस दौरान पंचायत के पूर्व उपप्रधान रशपाल सिंह पम्मा भी मौजूद रहें। उन्होंने कहा कि समस्त गाँववासियों के सहयोग से इस छबील का आयोजन किया गया हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सद्भावना लाना हैं।गाँव वासियों को नशे के प्रति सजग होने की आवश्यकता हैं। युवाओ को समाजिक कार्यों और खेलों में जरूर भाग लेना चाहिए। इस मौके पर चंदन शर्मा, मगत राम , विशाल राणा , अतुल , मणी , सिद्धांत , दीपू , सोनी समेत दर्जनों युवा उपस्थित रहें।

  • Health Tips: सुबह खाली पेट हल्दी पानी पीने से क्या होता है, जानें एक्सपर्ट की राय

    Health Tips: सुबह खाली पेट हल्दी पानी पीने से क्या होता है, जानें एक्सपर्ट की राय

    Health Tips: हल्दी भारतीय रसोई का एक ऐसा मसाला है जो लगभग हर घर में इस्तेमाल किया जाता है। यह न केवल खाने का स्वाद और रंग बढ़ाती है, बल्कि कई स्वास्थ्य लाभ भी देती है। आयुर्वेद में हल्दी का उपयोग सदियों से औषधि के रूप में किया जाता रहा है। हल्दी में पाया जाने वाला “करक्यूमिन” नामक तत्व शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाने में मदद करता है। विशेषज्ञों के अनुसार, सुबह खाली पेट हल्दी वाला पानी पीना सेहत के लिए काफी लाभदायक हो सकता है। आइए जानते हैं इसके प्रमुख फायदे और इसे पीने का सही तरीका।
    1. शरीर की सूजन को कम करने में मददगार
    आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और अनियमित खानपान के कारण शरीर में सूजन की समस्या आम हो गई है। कई लोगों को चेहरे, हाथ-पैरों या जोड़ों में सूजन की शिकायत रहती है। हल्दी में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर में होने वाली सूजन को कम करने में मदद करते हैं। नियमित रूप से हल्दी का पानी पीने से जोड़ों के दर्द और सूजन में भी राहत मिल सकती है।
    1. इम्यूनिटी को बनाता है मजबूत
    अगर आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है और आप बार-बार बीमार पड़ जाते हैं, तो हल्दी का पानी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से संक्रमण और मौसमी बीमारियों का खतरा कम हो सकता है।
    1. ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में सहायक
    डायबिटीज के मरीजों के लिए भी हल्दी का पानी लाभदायक माना जाता है। इसमें मौजूद करक्यूमिन शरीर में इंसुलिन की कार्यक्षमता को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। इससे ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में सहायता मिलती है। हालांकि, डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
    1. लिवर को साफ रखने में मदद करता है
    लिवर हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने का काम करता है। हल्दी का पानी लिवर की कार्यक्षमता को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। कई अध्ययनों में पाया गया है कि हल्दी में मौजूद करक्यूमिन लिवर को स्वस्थ रखने और शरीर को प्राकृतिक रूप से डिटॉक्स करने में सहायक होता है।
    1. त्वचा को बनाता है चमकदार
    अगर आप प्राकृतिक रूप से स्वस्थ और चमकदार त्वचा चाहते हैं, तो हल्दी का पानी आपकी मदद कर सकता है। यह शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे त्वचा अंदर से साफ और स्वस्थ बनती है। नियमित सेवन से त्वचा की चमक बढ़ सकती है और चेहरे पर प्राकृतिक निखार दिखाई दे सकता है। हल्दी का पानी पीने का सही तरीका
    • सुबह उठकर खाली पेट एक गिलास गुनगुना पानी लें।
    • उसमें एक चुटकी या आधा चम्मच हल्दी मिलाएं।
    • पानी को अच्छी तरह से मिलाकर तुरंत पी लें।
    • बेहतर परिणाम के लिए इसका नियमित सेवन करें।
    ध्यान रखें हालांकि हल्दी का पानी ज्यादातर लोगों के लिए सुरक्षित माना जाता है, लेकिन अगर आपको किसी प्रकार की एलर्जी, गंभीर बीमारी या कोई दवा चल रही है, तो इसका सेवन शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।      
  • कल से शुरु हुई कैलाश मानसरोवर की यात्रा शुरू, इस साल 500 श्रद्धालु नवाएंगे शीश

    कल से शुरु हुई कैलाश मानसरोवर की यात्रा शुरू, इस साल 500 श्रद्धालु नवाएंगे शीश

    नई दिल्लीः कैलाश मानसरोवर यात्रा की शनिवार को शुरू होने वाली है। तीर्थ यात्रियों का पहला जत्था सिक्किम के नाथू ला दर्रे से अपनी आध्यात्मिक यात्रा शुरू करेगा। इस साल कुल 500 तीर्थयात्री नाथू ला मार्ग से यात्रा करेंगे। श्रद्धालुओं को 50-50 प्रतिभागियों के 10 जत्थों में बांटा गया है। यात्रा में बेहतर तालमेल और जरूरी मदद के लिए हर जत्थे के साथ एक संपर्क अधिकारी और एक मेडिकल असिस्टेंट भी साथ रहेगा।

    कैलाश मानसरोवर यात्रा हिंदुओं, बौद्धों, जैनियों और बोन धर्म के अनुयायियों के लिए बहुत अधिक धार्मिक महत्व रखती है। माना जाता है कि माउंट कैलाश भगवान शिव का निवास स्थान है, जबकि मानसरोवर झील को दुनिया की सबसे पवित्र झीलों में से एक माना जाता है।

    वहीं यात्रा से पहले चीन में भारत के राजदूत विक्रम दोराईस्वामी ने एक वीडियो संदेश जारी करके तीर्थ यात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और यात्रा से जुड़ी जरूरी जानकारी दी। बीजिंग में भारतीय दूतावास ने एक्स पर संदेश शेयर करते कहा कि विदेश मंत्रालय (एमईए) द्वारा चीन सरकार के साथ मिलकर आयोजित कैलाश मानसरोवर यात्रा 20 जून को भारतीय क्षेत्र से रवाना होगी। दूतावास की टीम सरकारी और निजी दोनों माध्यमों से पवित्र माउंट कैलाश और मानसरोवर झील की यात्रा करने वाले सभी तीर्थ यात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत करती है।

    दूतावास ने बताया कि राजदूत विक्रम दोराईस्वामी और उनकी टीम ने हाल ही में सिक्किम और उत्तराखंड से तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र तक जाने वाले यात्रा मार्गों पर मुख्य स्थानों का दौरा किया, ताकि तैयारियों और व्यवस्थाओं की समीक्षा की जा सके। इस समीक्षा में सिक्किम का नाथू ला दर्रा मार्ग और उत्तराखंड का लिपुलेख दर्रा मार्ग दोनों शामिल थे।

    राजदूत दोराईस्वामी ने बताया कि नाथू ला से गुजरने वाले तीर्थयात्रियों का स्वागत चीनी कस्टम और आव्रजन अधिकारियों की ओर से किया जाएगा और फिर उन्हें बस से याडोंग काउंटी ले जाया जाएगा। दूतावास ने कहा कि यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की मदद के लिए आने वाले दिनों में और वीडियो व ट्रैवल एडवाइजरी जारी की जाएंगी।

     

     

  • Donald Trump के खिलाफ Javed Akhtar ने की टिप्पणी, हेटर ने किया करारा जवाब – ‘मेरी कौम हिंदुस्तानी है’

    Donald Trump के खिलाफ Javed Akhtar ने की टिप्पणी, हेटर ने किया करारा जवाब – ‘मेरी कौम हिंदुस्तानी है’

    नई दिल्ली: जावेद अख्तर भारतीय सिनेमा के दिग्गज लेखक, कवि और गीतकार हैं वो अक्सर सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय खुलते हैं। ट्रोल्स को भी जवाब देने से भी कभी पीछे नहीं हटते। अब उन्होंने एक बार फिर अपने जवाब से हेटर्स की बोलती बंद कर दी है।

    डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ जावेद अख्तर ने की टिप्पणी

    जावेद अख्तर बीते कई सालों से खुलकर यह बात कहते आए हैं कि वो एक नास्तिक हैं लेकिन फिर भी कई दफा धर्म को लेकर उनपर निशाना साधा जाता है। अब एक यूजर ने धर्म को लेकर उनपर तंज कसा जिसका उन्होंने करारा जवाब दिया है। हाल ही में जावेद अख्तर ने अपने ट्वीट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ एक राजनीतिक टिप्पणी की थी लेकिन उनकी इस बात के बीच एक यूजर ने जबरन इस्लाम धर्म को लाकर उन पर निशाना साधने की कोशिश की है।

    जावेद अख्तर ने शेयर की पोस्ट

    एक एक्स यूजर ने डोनाल्ड ट्रंप पर किए गए जावेद अख्तर के ट्वीट पर कमेंट करके उन्हें धर्म की आड़ में टारगेट किया है। यूजर ने जावेद अख्तर की पोस्ट पर लिखा कि – ‘सर एक शेर आपकी कौम के झूठ के लिए भी है। हमको मालूम है जन्नत की हकीकत लेकिन दिल को खुश रखने का ये ख्याल अच्छा है’।     एक एक्स यूजर ने डोनाल्ड ट्रंप पर किए गए जावेद अख्तर के ट्वीट पर कमेंट करके उन्हें धर्म की आड़ में टारगेट किया है। यूजर ने जावेद अख्तर की पोस्ट पर लिखा है कि – ‘सर एक शेर आपकी कौम कम्यूनिटी के झूठ के लिए भी है। हमको मालूम है जन्नत की हकीकत लेकिन दिल को खुश रखने का ये ख्याल अच्छा है’। यूजर ने जावेद अख्तर की पोस्ट पर लिखा है कि – ‘सर एक शेर आपकी कौम कम्यूनिटी के झूठ के लिए भी है। हमको मालूम है जन्नत की हकीकत लेकिन दिल को खुश रखने का ये ख्याल अच्छा है। हमको मालूम है कि जन्नत की हकीकत लेकिन दिल को खुश रखने का ये ख्याल अच्छा है’।

    क्या बोले जावेद अख्तर?

    यूजर के इस तंज का जावेद अख्तर ने बहुत ही शानदार जवाब दिया है। जावेद अख्तर ने यूजर को यह भी याद दिलाया है कि वो नास्तिक है वो खुद को किसी भी धर्म से नहीं जोड़ते हैं। जावेद अख्तर ने जवाब में लिखा कि – यदि तुम्हारा छोटा और कम विकसित दिमाग इस जाने-माने सच को समझ पाता है कि मैं एक नास्तिक हूं। इसका मतलब होता है कि वो इंसान जो भी किसी भी धर्म को नहीं है। मुझे मेरी कौम के बारे में मत बताओ। मेरी कौम सभी हिंदुस्तानी है जिसमें तुम भी शामिल है।    
  • Ludhiana News : कपड़ा कारोबारी के घर Filmy Style मे हुआ कांड, देखें वीडियो

    Ludhiana News : कपड़ा कारोबारी के घर Filmy Style मे हुआ कांड, देखें वीडियो

    Servants को नशीला पदार्थ खिलाकर हुई वारदात

    लुधियाना : शहर के पॉश इलाके मे चोरो द्वारा फिल्मी स्टाइल में वारदात को अंजाम देने सामने आई है। जानकारी देते हुए राजगुरु नगर के रहने वाले राजिंदर सिंह अपने पोते का जन्म दिन मनाने परिवार के साथ थाईलैंड गए हुए थे। इस दौरान उन्हें बैंकॉक एयरपोर्ट पर फ़ोन आया कि घर पर चोरी हो गई है। इस घटना में 1.5 किलो सोना, लग्जरी घड़िया और 8 लाख के करीब नगदी की चोरी हुई है।

    हैरानी की बात है कि जब यह हादसा हुआ तब घर पर 3 नौकरानियाँ मौजूद थी। जिनके मुताबिक चोरो ने उन्हें नशीला पदार्थ देकर पहले बेहोश कर दिया और बाद में चोरी को अंजाम दिया। इस घटना की cctv फुटेज भी सामने आई है, लेकिन यह वीडियो आस-पास के घरो मे लगे कैमरो की है। चोर जाते हुए घर का DVR भी साथ ले गए।

    इस घटना से इलाकावासियों में रोष पाया जा रहा है। यदि घर में मौजूद नौकरो की परवाह किए बिना चोरिया हो रही है, तो वह दिन दूर नहीं जब दिनदिहाड़े चोर वारदात को अंजाम देंगे। चोरी की शिकायत सराभा नगर पुलिस स्टेशन मे दर्ज करवा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • आखिर कब लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण? भारत में कितना होगा इसका असर

    आखिर कब लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण? भारत में कितना होगा इसका असर

    धर्म: दुनिया भर के वैज्ञानिकों और आसमान में होने वाली घटना को देखने के शौकीन लोगों के लिए अगस्त 2026 का महीना बहुत खास होगा। इस साल 12 अगस्त को एक अद्भूत खगोलीय घटना होने वाली है। इससे हम पूर्ण सूर्य ग्रहण कहते हैं।

    क्या होता है कि सूर्य ग्रहण?

    सूर्य ग्रहण उस समय लगता है जब चांद, सूर्य और पृथ्वी के बीच में आता है जब चांद, सूर्य को पूरी तरह से ढक लेता है। दिन के उजाले में कुछ देर के लिए अंधेरा छा जाता है। इसे पूर्ण सूर्य ग्रहण कहते हैं। उस समय सूर्य के चारों और एक चमकती हुई रिंग दिखाई देती है। यह देखने में किसी जादुई नजारे जैसी लगती है।

    क्या भारत में नजर आएगा?

    सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या भारत में रहने वाले इसे देख पाएंगे। इसका मतलब है कि जबाब नहीं है। यह सूर्य ग्रहण भारत में कही भी नजर नहीं आएगा। यह मुख्य रुप से यूरोप, ग्रीनलैंड, आईसलैंड और आर्कटिक के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा।

    भारत में इसका असर

    यह भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए भारत में इसका कोई असर नहीं होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो ग्रहण हमारे देश में नहीं दिखता है। उसका सूतक काल भी मान्य नहीं होता है इसलिए भारत के लोग अपनी रोजर्मरा की जिंदगी और पूजा-पाठ बिना किसी चिंता के सामान्य रुप से कर सकते हैं। यह ग्रहण भारत में दिखाई ही नहीं देगा इसलिए भारत में इसका कोई असर नहीं होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो ग्रहण हमारे देश में नहीं दिखता है। उसका सूतक काल भी मान्य नहीं होता इसलिए भारत के लोग अपनी रोजर्मरा की जिंदगी और पूजा-पाठ बिना किसी चिंता के सामान्य रुप से कर सकते हैं।

    ग्रहण कैसे देखें?

    यदि आप ऐसी जगह पर हैं जहां ग्रहण दिखने वाला है। एक बात को हमेशा ध्यान रखें। ग्रहण को कभी भी अपनी आंखों से सीधा न देखें। सूर्य की रोशनी इतनी तेज होती है कि वह आपकी आंखों की रोशनी को नुकसान पहुंचा सकती है। इसे देखने के लिए हमेशा बाजार में मिलने वाले खास सोलर फिल्टर वाले चश्मों का ही इस्तेमाल करना चाहिए। साधारण चश्मे या आंखों के सामने हाथ रखकर इसे देखना बहुत खतरनाक हो सकता है।