हादसे में जानी नुकसान से बचाव रहा। वहीं गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस व प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य किया। हादसे में चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। यह हादसा NTPC टांडा लूप लाइन के लेवल-2 क्रॉसिंग पर हुआ। जीआरपी और स्थानीय पुलिस ने कार को ट्रैक से हटवाया। घटना के दौरान चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। इस हादसे को लेकर रेलवे अधिकारियों को कहना है कि रेलवे अधिनियम के तहत कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Blog
-

Train की चपेट में आकर 100 मीटर तक घिसटती गई Car, देखें वीडियो
उत्तर प्रदेशः अंबेडकर नगर (उत्तर प्रदेश) में एक खुले रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन और कार की भीषण टक्कर का एक बड़ा मामला सामने आया है। जिसमें ट्रेन कार को 100 मीटर तक घिसटती ले गई। जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त कार चालक के कान में हेडफोन लगे हुए थे। -

GYM में SOG जवान की Heart Attack से मौत, देखें वीडियो
चंपावतः जिम में व्यायाम करते वक्त अचानक उत्तराखंड पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल एवं एसओजी के जवान की अचानक तबियत बिगड़ गई। आनन फानन में लोगों की मदद से उसको निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार मूल रूप से पिथौरागढ़ व हाल निवासी बनबसा के ग्राम भजनपुर के एसओजी जवान (38) गिरीश भट्ट पुत्र स्वर्गीय जयदेव भट्ट पिछले करीब तीन वर्ष से जिम में व्यायाम करते आ रहे थे।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार की दोपहर में वह रोजाना की तरह जिम चले गए, जहां वह व्यायाम कर रहे थे। व्यायाम करते अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह गिर गए। जवान की तबीयत बिगड़ते देख अन्य मौजूद लोगों ने आनन फानन में उसे ऊधम सिंह नगर के खटीमा स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने गिरीश भट्ट को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार प्रथम दृष्टया हृदय गति रूकने से मौत होता बताया जा रहा है।
उधर, गिरीश भट्ट की मौत की खबर सुनकर स्वजन में कोहराम मच गया। गिरीश भट्ट की पत्नी गृहणी है, तथा उनके दोनों पुत्र पढ़ाई कर रहे हैं।
-

देश के सबसे बड़े योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री समेत अक्षय कुमार, PM बोले – ‘पूरा देश एक साथ जुड़ा हुआ है’, देखें वीडियो
नई दिल्ली: पूरे विश्व में आज अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री ने स्वंय कोलकाता के रेड रोड से देश के सबसे बड़े योग कार्यक्रम को नेतृत्व किया है। इस मौके पर वह देशवासियों को योग का संदेश भी दिया है। हजारों योग साधकों के साथ कॉमन योग प्रोटोकॉल सत्र में भी भाग लिया है।अक्षय कुमार और मनसुख मंडाविया भी हुए शामिल
केंद्र सरकार ने इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम योगा और हेल्दी एजिंग रखी है। इस थीम का अर्थ है कि बढ़ती उम्र में स्वस्थ और एक्टिव जीवन, शारीरिक फिटनेस, मानसिक संतुलन, भावनात्मक मजबूती और बेहतर जीवन में योग की भूमिका बताती है। केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री मनसुख मंडाविया और एक्टर अक्षय कुमार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 पर आयोजित सामूहिक योग कार्यक्रम में शामिल हुए है।View this post on Instagramपूरा देश एक-दूसरे के साथ जुड़ा हुआ है
प्रधानमंत्री ने इस दौरान राष्ट्र को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि – ‘राष्ट्र को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पूरा विश्व और पूरा देश एक-दूसरे के साथ जुड़ा हुआ दिख रहा है। यही तो योग की ताकत है योग सबको जोड़ता है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि 21 जून का ये दिन पृथ्वी के कुछ भूभाग पर साल में सबसे लंबी अवधि का दिन होता है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कारण 21 जून का ये दिन विश्व के सबसे बड़े सामूहिक उत्सव का दिन बन गया है’।कोलकाता के लोगों की सराहना करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि स्वच्छता से स्वागत यह एक अच्छी पहल है। इसके लिए जिस तरह कोलकाता में श्म किया गया है। नागरिक कर्तव्य निभाया गया है। वह सभी देशवासियों के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा बन गया है। संपूर्ण मानव समुदाय को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि – विश्व के अलग-अलग हिस्सों से एक से एक अद्भूत तस्वीरें आ रही हैं। भारत में हिमालय से लेकर हिंद महासागर तक पूर्वोत्तर और पूरब में बंगाल से लेकर पश्चिम में सौराष्ट्र तक पूरा देश योग की ऊर्जा से चैतन्य से भरा हुआ दिख रहा है। पूरा वविश्व और पूरा देश एक-दूसरे से नजर आ रहा है। यही तो योग की ताकत है। योग सबको जोड़ता है।
-

साइड न देने पर Student’s की गुंडागर्दी, कार चालक से मारपीट कर तोड़े गाड़ी के शीशे, देखें वीडियो
गुरुग्रामः राजीव चौक पर साइड न देने पर एक मारपीट का मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार एक कार चालक को साइड न देने पर युवाओं ने पीटा है और उसकी गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए है।
दिल्ली के सीआर पार्क निवासी अभिषेक चौधरी ने नाहरपुर रूपा चौकी पुलिस को शिकायत दी थी कि वह एक मीटिंग के लिए गुरुग्राम के सोहना रोड गए थे। काम निपटाने के बाद जब वह दिल्ली वापस जा रहे थे तो राजीव चौक के पास स्कार्पियो गाड़ी सवार दो लोगों ने उनसे मारपीट की थी। स्कॉर्पियो गाड़ी चालक लापरवाही से ड्राइविंग कर बार-बार उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर रहे थे। साइड न देने पर उन्होंने मारपीट की थी और उनकी विंडसर गाड़ी को नुकसान पहुंचाया था। पुलिस ने इस मामले देर रात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जिनकी पहचान गुरुग्राम के फाजिलपुर गांव निवासी पार्थ और पारस के रूप में की गई। दोनों आरोपित बीबीए के छात्र हैं। पुलिस ने इनके पास से स्कॉर्पियो गाड़ी भी बरामद की है।View this post on Instagram -

290 श्रद्धालुओं का जत्था Pakistan रवाना, इन जगहों के करेंगे दर्शन, देखें वीडियो
अमृतसरः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) की देखरेख में शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि मनाने और पाकिस्तान में स्थित ऐतिहासिक सिख तीर्थस्थलों के दर्शन करने के लिए आज अमृतसर से 290 तीर्थयात्रियों का एक जत्था पाकिस्तान रवाना हुआ। ये जत्था अपनी 10 दिन की यात्रा के दौरान नानकाना साहिब, पंजा साहिब, सच्चा सौदा, करतारपुर साहिब, रोरी साहिब, गुरु रामदास जी के जन्मस्थान और अन्य ऐतिहासिक तीर्थस्थलों के दर्शन करेगा और 30 जून को भारत लौटेगा।
संगरूर के श्रद्धालु सुरिंदरपाल सिंह सिद्दीकी ने कहा कि उन्हें जीवन में पहली बार वीजा मिला है और वे पहली बार गुरु नानक देव जी से जुड़े पवित्र स्थानों के दर्शन करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह मौका उनके लिए बहुत बड़ा आशीर्वाद है। उन्होंने भारत और पाकिस्तान की सरकारों से अपील की कि वे करतारपुर कॉरिडोर को फिर से खोलें और तीर्थस्थलों की यात्रा को और आसान बनाएं।
महिला श्रद्धालु इंद्रपाल कौर ने कहा कि वीजा मिलने की खबर सुनकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने कहा कि वह पहली बार अपने गुरु के जन्मस्थान और अन्य पवित्र स्थलों के दर्शन करने जा रही हैं।
मोगा से कमलप्रीत कौर ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें पाकिस्तान में तीर्थस्थलों के दर्शन करने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि वह अपने पति के साथ इस तीर्थयात्रा पर जा रही हैं और महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि भी देंगी। एक अन्य श्रद्धालु ने कहा कि यह उनके लिए बहुत शुभ दिन है और वे चाहते हैं कि करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर से खोला जाए ताकि और भी श्रद्धालु आसानी से दर्शन कर सकें। उन्होंने दोनों देशों के बीच प्यार और भाईचारे की भावना बढ़ने की भी प्रार्थना की।
SGPC अधिकारी ने बताया कि ये जत्था SGPC की देखरेख में 10 दिनों के लिए पाकिस्तान रवाना हुआ है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं और मेडिकल सपोर्ट समेत पूरा स्टाफ़ जत्थे के साथ जा रहा है ताकि किसी भी श्रद्धालु को कोई परेशानी न हो।
जत्था लीडर भाटिया ने बताया कि वीजा के लिए 302 पासपोर्ट भेजे गए थे, जिनमें से 290 श्रद्धालुओं को वीजा जारी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जत्था महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि मनाएगा और साथ ही गुरु अर्जन देव जी के शहादत स्थल, गुरु रामदास जी के जन्मस्थान और गुरु नानक देव जी से जुड़े कई ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों के दर्शन भी करेगा। उन्होंने प्रार्थना की कि जत्था सुरक्षित अपने देश लौट आए। -

Tamil Nadu बना नशे का Hub, Overdose से मरने वाले युवा देश में पहले स्थान पर
नई दिल्लीः राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की एक्सीडेंटल डेथ्स एंड सुसाइड्स इन इंडिया (ADSI) रिपोर्ट के अनुसार तमिलनाडु ने पिछले तीन वर्षों से इस सूची में शीर्ष पर रहे पंजाब को पीछे छोड़ दिया है। तमिलनाडु में नशे की ओवरडोज से मरने वाले युवाओं की संख्या देश में पहले स्थान पर है।
तमिलनाडु 2024 में भारत में मादक द्रव्यों के सेवन से होने वाली मौतों की सबसे अधिक संख्या वाला राज्य बनकर उभरा है, जिसने पंजाब को तीन वर्षों से चले आ रहे इस स्थान से हटा दिया है। भारत में आकस्मिक मृत्यु और आत्महत्याओं पर राष्ट्रीय अपराध अभिलेख ब्यूरो (एनसीआरबी) की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार पिछले वर्ष इस दक्षिणी राज्य में ऐसी 313 मौतें दर्ज की गईं जो देश में सबसे अधिक हैं।
एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार 2024 में पूरे भारत में ड्रग ओवरडोज से तमिलनाडु में 313 मौतें दर्ज की गईं।
तमिलनाडु के लिए यह पहली बार नहीं है जब उसे इस भयावह स्थिति का सामना करना पड़ा है। 2021 में, राज्य में कुल 737 मौतों में से 250 मौतें हुई थीं, जो राष्ट्रीय स्तर पर सबसे अधिक थीं। हालांकि राज्य ने इन आंकड़ों को काफी हद तक कम कर दिया था। लेकिन 2024 के आंकड़े एक बेहद चिंताजनक उलटफेर का संकेत देते हैं।
तमिलनाडु में नशीली दवाओं का परिदृश्य चिंताजनक रूप से जटिल हो गया है। अगस्त 2025 की TOI रिपोर्ट के अनुसार मेथम्फेटामाइन राज्य में सबसे अधिक दुरुपयोग किए जाने वाले पदार्थों में से एक है, और जब्त की मात्रा एक सुसंगठित वितरण नेटवर्क की ओर इशारा करती है। रिपोर्ट में हाइड्रोपोनिक भांग की बढ़ती लोकप्रियता पर भी प्रकाश डाला गया है। ये भांग की एक शक्तिशाली किस्म है, जिसे नियंत्रित प्रकाश और जलवायु परिस्थितियों में घर के अंदर उगाया जाता है और थाईलैंड, कनाडा और अमेरिका जैसे देशों से हवाई जहाज से मंगाया जाता है।
-

पंजाब ही नहीं विदेश में भी छाए Diljit Dosanjh, Los Angeles में Singer के नाम होगा खास दिन, देखें वीडियो
मनोरंजन: पंजाबी जगत के मशहूर कलाकार दिलजीत दोसांझ सिर्फ देश ही नहीं विदेश में भी अपने नाम का डंका बजा रहे हैं। इस समय पूरी दुनिया में उनका नाम गूंज रहा है। हर जगह उनके टैलेंट को सराहा भी जाता है। उनकी पॉपुलैरिटी इस समय इतनी हो चुकी है कि कनाडा, अमेरिका, यूके, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा में भी उनके गाने सुने जाते हैं। इन सभी देशों में उनका नाम चलता है अब इसी बीच सिंगर के नाम एक और उपलब्धि हुई है।View this post on Instagramदिलजीत दोसांझ के नाम से सेलिब्रेट होगा एक दिन
दिलजीत ने अपनी आवाज से पंजाबी कल्चर को दुनियाभर में पहचान हिला दी है। उनकी इस उपलब्धि के लिए उन्हें अमेरिकी शहर लॉस एजेंलिस जो हॉलीवुड का गढ़ माना जाता है। वहां उनके सम्मान में पब्लिक हॉलीडे की घोषणा हुई है। लॉस एजेंलिस सिटी काउंसिल ने 6 जनवरी 2027 का दिन दिलजीत दोसांझ डे के नाम से सेलिब्रेट करने का ऐलान किया है। दिलजीत का ये सम्मान काउंसलिवुमन मोनिका रोड्रिगेज ने एक ऑफिशियल शहर के प्रस्ताव के जरिए दिया है। इसमें सिंगर के गानों के अलावा उनके दूसरे उनके दूसरे प्रभाव को भी खास तौर पर बताया गया है। इसमें उनके उन प्रयासों को सराहा गया जिनमें उन्होंने पंजाबी संस्कृति को दुनिया भर के लोगों के लोगों तक जोड़ा है। साथ ही ये भी माना गाया है कि उन्होंने दक्षिण एशियाई समुदायों को दुनिया के मंच पर मजबूत सांस्कृतिक पहचान बनाने में बड़ी मदद की है।इस सम्मान का वीडियो दिलजीत ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। इस वीडियो में वह थोड़े इमोशनल भी नजर आ रहे हैं। उनके पास इस सम्मान को लेकर कोई शब्द नहीं थे। वो बेहद खुश दिखे। फैंस को भी उनकी तरक्की पर गर्व महसूस हुआ है। सिंगर को उनके दोस्तों और को-स्टार्स से ढेर सारी शुभकामनाएं मिली हैं।
अमेरिकी नागरिक हैं दिलजीत दोसांझ
वैसै दिलजीत दोसांझ को लेकर पिछले कुछ समय से ऐसी चर्चा है कि वो अमेरिकी नागरिक है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2022 से सिंगर के पास अमेरिकी नागरिकता है और सितंबर 2022 से देश-विदेश यात्रा करने के लिए यूएस पासपोर्ट का इस्तेमाल करते है। दिलजीत को लेकर ये भी दावा किया जा रहा है कि उनकी पत्नी संदीप कौर भी अमेरिकी नागरिक हैं और उनके नागरिकता रिकॉर्ड में कैलिफोर्निया में स्थित पांच बेडरुम वाले एक घर को उनके होम एड्रेस के रुप में दर्ज किया गया है हालांकि दिलजीत से इस पर अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है। दिलजीत के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर इन दिनों फिल्म मैं वापस आऊंगा की सक्सेस एंजॉय कर रहे हैं। जनता को उनकी फिल्म बहुत ही पसंद आ रही है। इसमें नसीरुद्दीन शाह, वेंदाग रैना और शरवरी वाघ ने भी काफी अच्छा काम किया है। इसे इम्तियाज अली ने डायरेक्ट किया है। -

Punjab News: पार्किंग को लेकर दो गुटों में चले ईंट-पत्थर, फायरिंग का आरोप, देखें वीडियो
लुधियानाः शहर के अंबेडकर नगर इलाके में एक कार खड़ी करने को लेकर विवाद सामने आया है, जिसमें दो गुटों में ईंट-पत्थर चले। हालांकि इस मामले में गोली चलने की बात भी सामने आई है। जिसे पुलिस ने फिलहाल निकारा है। जानकारी के अनुसार कार पार्किंग को लेकर लक्की और बोनी गुट आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और मामूली कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई।
दोनों गुटों के बीच जमकर लात-घूंसे और ईंट-पत्थर चले, जिससे पूरे इलाके में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। मामले को लेकर एक पक्ष की ओर से गोलियां चलने का सनसनीखेज दावा किया गया है, जिसने इलाके में खौफ और बढ़ा दिया। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची मॉडल टाउन पुलिस ने फायरिंग की बात को सिरे से खारिज कर दिया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गली में कार पार्क करने को लेकर लक्की और बोनी नाम के युवकों के बीच शुरुआत में तीखी बहस हुई थी। बात इतनी बिगड़ गई कि दोनों तरफ से गालियों की बौछार होने लगी। कुछ ही पलों में दोनों गुटों के समर्थक इकट्ठा हो गए और हाथापाई शुरू हो गई।
एक पक्ष की महिला ने दूसरे गुट पर फायरिंग का गंभीर आरोप लगा दिया। मामले की जानकारी देते ममता ने बताया कि गली में गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में उनके पति पर जानलेवा हमला किया गया है। ममता ने आरोप लगाया है कि बोनी और उसके साथियों ने उन पर हमला किया और दहशत फैलाने के लिए 5 राउंड फायरिंग भी की।थाना मॉडल टाउन के एचएसओ अपनी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और हालात पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात पूरी तरह से साफ हो गई है कि लक्की और बोनी के बीच पार्किंग के मुद्दे को लेकर यह आपसी हिंसक झड़प हुई है। फायरिंग की अफवाहों पर पूर्ण विराम लगाते स्पष्ट किया, मौके पर गोली चलने या फायरिंग होने का कोई भी सबूत या खोल बरामद नहीं हुआ है। 5 राउंड फायर होने की बात महज़ एक अफवाह है, जिसका वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं है।
फिलहाल इलाके में तनाव को देखते पुलिस बल तैनात है और हालात काबू में हैं। मॉडल टाउन पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके साथ ही गली और आसपास के घरों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज को बारीकी से खंगाला जा रहा है। पुलिस ने चेतावनी देते कहा कि शहर का माहौल खराब करने और दहशत फैलाने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा। जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-

Israel के वित्त मंत्री ने Donald Trump को दी चुनौती, बोले – ‘हम नहीं बदलेंगे अपना Stand’
नई दिल्ली: ईरान के साथ युद्ध खत्म करने और क्षेत्र में स्थायी शांति स्थापित करने की कोशिशों के बीच में इजरायल ने साफ संकेत दिया है वह लेबनान से अपनी सेना को हटाने के मूड में नहीं है। इजरायल के वित्त मंत्री बेजालेल स्मोट्रिच का कहना है कि इजरायली सेना आने वाले कई सालों तक दक्षिणी लेबनान में बने सुरक्षा क्षेत्र में तैनात रहेगी और अमेरिका के दबाव में पीछे नहीं हटेगी।इजरायल नहीं बदलेगा अपना स्टैंड
एक इंटरव्यू में स्मोट्रिच ने कहा कि इजरायल तब तक अपने स्टैंड नहीं बदलेगा जब तक हिज्बुल्लाई पूरी तरह हथियार नहीं छोड़ देता है। उन्होंने दावा किया है कि अमेरिका भी इजरायल की रेड लाइन्स को समझता है। उन्हें नहीं लगता है कि वांशिगटन सेना हटाने की कोई औपचारिक मांग करेगा। स्मोट्रिच ने कहा कि इजरायल सिर्फ अस्थायी चौकियां नहीं बल्कि सुरक्षा क्षेत्र में स्थायी सैन्य ढांचा और बेस भी विकसित कर सकता हैं। उनके अनुसार, मौजूदा सीमा व्यवस्था इजरायल की सुरक्षा जरुरतों को पूरा नहीं करती और देश को रक्षात्मक रुप से सुरक्षित सीमाएं चाहिए। इजरायली नेता ने जोर देकर कहा कि – जब तक हिज्बुल्लाह हथियार नहीं छोड़ देता है। हम एक मिलीमीटर भी पीछे नहीं हटेंगे। स्मोट्रिच ने दावा किया कि इस मुद्दे पर पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री भी उनकी ही सोच रखते हैं। वहीं ईरान अमेरिका समझौते को लागू करने के लिए स्विटजरलैंड में अहम वार्ता शुरु होने वाली है। अमेरिकी राष्ट्रपति जेडी वेंस भी बातचीत में हिस्सा लेने के लिए स्विटजरलैंड पहुंचे हैं। माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों तक दोनों पक्ष युद्धविराम और समझौते के अलग-अलग पहलुओं पर चर्चा करेंगे।होने वाली है अहम बैठक
स्विस विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की है कि ईरानी प्रतिनिधिमंडल भी स्विटजरलैंड पहुंच चुका है। बर्गेनस्टॉक रिसोर्ट में होने वाली यह बैठक अमेरिका और ईरान के बीच हाल ही में हुए समझौते को आगे बढ़ाने की दिशा में अहम मानी जा रही है। हालांकि बातचीत शुरु होने से पहले ही नए तनाव उभरते दिख रहे हैं। ईरान ने एक बार फिर होर्मुज स्ट्रेट को फिर से बंद करने का दावा किया है जबकि लेबनान में इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच तनाव पूरी तरह खत्म ही नहीं हुआ है। ऐसे में स्विटजरलैंड की वार्ता पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई है क्योंकि इसी बातचीत से तय हुआ है कि पश्चिम एशिया में शांति की राह आगे बढ़ेगी या क्षेत्र में फिर जंग भड़क उठेगी। -

राष्ट्रपति का वाराणसी मस्जिद पर कमेंट, मुस्लिम समाज ने कहा- अपनी हद में रहे पाक
वाराणसीः पाकिस्तान राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने वाराणसी की मस्जिद को लेकर एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने गंज शहीजां मस्जिद को अंतरराष्ट्रीय बनाने की कोशिश की है। जिसको लेकर मुस्लिम समाज ने इस मामले कड़ी प्रतिक्रिया दी और पाकिस्तान राष्ट्रपति को अपनी मस्जिदों को देखने के लिए कहा है। जरदारी पर मुस्लिम धर्मगुरु भड़क गए हैं। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान अपनी हद में रहे। यह भारत और बनारस का आंतरिक मामला है। कोर्ट के फैसले को हम सभी मानेंगे।
राष्ट्रपति ने पोस्ट में कहा है कि भारत में ऐतिहासिक मुस्लिम धार्मिक स्थलों, जिनमें वाराणसी की 1,000 साल पुरानी मस्जिद गंज शहीदां भी शामिल है, उसको गिराए जाने से अराजकता फैलेगी। उन्होंने ऐसी कार्रवाइयां तुरंत रोकने को कहा है। यह भी कहा है कि अल्पसंख्यकों के अधिकारों और साझा सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा की जानी चाहिए।
इस पोस्ट के सामने आने के बाद काशी में मुस्लिम धर्मगुरु और समुदाय के लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। पाकिस्तान अपने देश में झांके, वहां मस्जिदों में बम से हमले होते हैं। वह अपने मसले सुलझाए, हमारे आंतरिक मामले में दखलअंदाजी न करें। मुफ्ती-ए-बनारस मौलाना अब्दुल बातिन नोमानी ने कहा कि किसी दूसरे को इसमें हस्ताक्षेप करने की जरूरत नहीं है। भारत की न्याय प्रणाली पर हमें भरोसा है। कोर्ट से हमें राहत मिलेगी।
अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद के संयुक्त सचिव डॉ. एसएम यासीन ने कहा कि पाकिस्तान की मस्जिदों में बम से हमले होते हैं। वे लोग पहले उसे रोकें। हमारे मामले में हस्तक्षेप करने की जरूरत नहीं है। हम लोग कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। हमें उम्मीद है कि कोर्ट से हमारी जीत जरूर होगी।
गंज शहीदां मस्जिद को हटाने के लिए उत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से दी नोटिस की अवधि शनिवार को खत्म हो गई। रेलवे के मुताबिक काशी रेलवे स्टेशन के प्रथम प्रवेश द्वार की तरफ (सर्कुलेटिंग एरिया के पास) रेलवे भूमि पर अवैध रूप से मस्जिद का निर्माण हुआ हैं। यह काशी रेलवे स्टेशन पर चल रहे विकास कार्य (मेजर अपग्रेडेशन प्रोजेक्ट) में बाधक है।
वहीं पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल का कहना है कि गंज शहीदां मस्जिद के मुद्दे पर पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के एक्स पर पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है। पोस्ट पर क्या प्रतिक्रिया आ रही है, यह देखा जा रहा है। देशद्रोही तत्व या माहौल बिगाड़ने वाले इसका गलत इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे व्यक्ति को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।