Blog

  • आंगनवाड़ी केंद्र त्यूडी -1 में दूसरे दिन लगा समर रेडीनेस मेला

    आंगनवाड़ी केंद्र त्यूडी -1 में दूसरे दिन लगा समर रेडीनेस मेला

    बच्चों के सर्वांगीण विकास और विद्यालय प्रवेश की तैयारी पर दिया विशेष जोर

    ऊना, सुशील पंडित: बाल विकास परियोजना वृत्त घंडावल के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र त्यूडी -1 में शुक्रवार को समर कैम्प रेडीनेस मेला-1 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यवेक्षक श्रीमती नरेश कुमारी ने की। इस समर मेले में बदोली गांव के उपप्रधान सत्यप्रकाश एवं वार्ड पंच उपस्थित थे। मेले का उद्देश्य छोटे बच्चों को खेल-खेल में विद्यालयी शिक्षा के लिए तैयार करना और अभिभावकों को बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा से जोड़ना रहा।

    मेले में बच्चों, उनके माता-पिता, दादा-दादी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान बच्चों के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनके माध्यम से उन्हें सीखने, समझने और अपनी रचनात्मक क्षमता को विकसित करने का अवसर मिला।

    कार्यक्रम में अभिभावकों को बच्चों के प्रारंभिक विकास, स्कूल रेडीनेस, भाषा कौशल, सामाजिक व्यवहार और घर पर सीखने के लिए सकारात्मक वातावरण तैयार करने के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों के बौद्धिक, सामाजिक और भावनात्मक विकास में परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

    पर्यवेक्षक नरेश कुमारी ने कहा कि समर रेडीनेस मेले का मुख्य उद्देश्य बच्चों को विद्यालय में प्रवेश के लिए मानसिक, सामाजिक और व्यवहारिक रूप से सक्षम बनाना है। उन्होंने कहा कि जब परिवार और आंगनवाड़ी केंद्र मिलकर बच्चों की शिक्षा की नींव मजबूत करते हैं तो बच्चे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते हैं।

    उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सीखने की क्षमता को बढ़ाने के साथ-साथ अभिभावकों को भी बच्चों की शिक्षा एवं विकास प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करते हैं। कैंप के समापन पर बच्चों को रिफरैशमैंट वितरण किया गया व उनके उत्साह वर्धन के लिए प्रशंसा की गई।

  • झलेड़ा में समर रेडीनेस मेले ने जगाई बच्चों में सीखने की नई उमंग, अभिभावकों को भी किया जागरूक

    झलेड़ा में समर रेडीनेस मेले ने जगाई बच्चों में सीखने की नई उमंग, अभिभावकों को भी किया जागरूक

    ऊना, सुशील पंडित: बाल विकास परियोजना ऊना के पर्यवेक्षक वृत्त झलेड़ा के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र अपर झलेड़ा में पर्यवेक्षक कुलवीर कौर की अध्यक्षता में समर कैम्प रेडीनेस मेला-1 का सफल आयोजन किया गया। मेले का उद्देश्य छोटे बच्चों को खेल-खेल में विद्यालयी शिक्षा के लिए तैयार करना तथा अभिभावकों को बच्चों के प्रारंभिक विकास से जोड़ना रहा।
    कार्यक्रम में 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के साथ उनके माता-पिता, दादा-दादी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान बच्चों के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनके माध्यम से उन्हें सीखने, समझने और अभिव्यक्ति के अवसर प्रदान किए गए।
    मेले में अभिभावकों को बच्चों के प्रारंभिक विकास, स्कूल रेडीनेस, घर पर सीखने के लिए बेहतर वातावरण तैयार करने तथा बच्चों की बौद्धिक, सामाजिक और भावनात्मक क्षमताओं को मजबूत बनाने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों की शिक्षा की नींव मजबूत करने में परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी चर्चा की गई।
    पर्यवेक्षक कुलवीर कौर ने कहा कि समर रेडीनेस मेले का मुख्य उद्देश्य बच्चों को विद्यालय में प्रवेश से पहले मानसिक, सामाजिक और व्यवहारिक रूप से तैयार करना है। उन्होंने कहा कि जब परिवार और आंगनवाड़ी केंद्र मिलकर बच्चों के विकास में सहयोग करते हैं तो बच्चे अधिक आत्मविश्वास के साथ नई सीख को अपनाते हैं।
    उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में सीखने की रुचि बढ़ाने के साथ-साथ अभिभावकों को भी बच्चों की शिक्षा और विकास की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदार बनाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।
     
  • नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आईटीआई भद्रकाली में जागरूकता शिविर आयोजित

    नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आईटीआई भद्रकाली में जागरूकता शिविर आयोजित

    ऊना, सुशील पंडितः नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिला कल्याण अधिकारी ऊना आवास पंडित की अध्यक्षता में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आईटीआई भद्रकाली में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था।
    इस अवसर पर जिला कल्याण अधिकारी आवास पंडित ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से सावधान रहने और समाज को नशा मुक्त बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी देश की सबसे बड़ी शक्ति है और उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहकर अपने जीवन को सकारात्मक दिशा देनी चाहिए।
    शिविर में डॉ. सुजाता कपिला ने नशे के सेवन से शरीर, मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक जीवन पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।
    योगाचार्य डॉ. बलदेव डोगरा ने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व से अवगत कराया तथा स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए नियमित योग एवं शारीरिक व्यायाम को दिनचर्या का हिस्सा बनाने की सलाह दी।
    आईटीआई भद्रकाली की प्रधानाचार्य नीरज कुमारी ने जिला कल्याण विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से जीवन में सकारात्मक सोच अपनाने और नशे से दूर रहने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
    कार्यक्रम में संस्थान के विद्यार्थियों एवं स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा नशा मुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।
  • Punjab News: फैक्ट्री से छुट्टी कर लौट रहे मजदूर को लगा हाई वोल्टेज करंट, PGI रेफर, देखें वीडियो

    Punjab News: फैक्ट्री से छुट्टी कर लौट रहे मजदूर को लगा हाई वोल्टेज करंट, PGI रेफर, देखें वीडियो

    लुधियाना: जिले के फोकल प्वाइंट इलाके में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां, अरोड़ा स्टील फैक्ट्री में काम करने वाला एक मजदूर ड्यूटी खत्म करने के बाद घर लौट रहा था। रास्ते में रेलवे क्रॉसिंग के पास वह बाथरूम करने के लिए रुका, तभी अचानक हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गया। करंट इतना तेज था कि वह मौके पर ही बुरी तरह झुलस गया।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    जानकारी के मुताबिक, दुर्गा कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय राम विलास अरोड़ा स्टील फैक्ट्री में हेल्पर के तौर पर काम करते हैं। रोज की तरह वह शाम को अपनी ड्यूटी पूरी करके घर जा रहे थे। जब वह रेलवे लाइनों के पास पहुंचे तो बाथरूम करने के लिए रुक गए। इसी दौरान वह किसी हाई वोल्टेज बिजली लाइन या करंट के संपर्क में आ गए। करंट लगते ही जमीन पर गिर पड़े प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करंट लगते ही राम विलास जोर-जोर से चीखने लगे और कुछ ही सेकंड में जमीन पर गिर पड़े। आसपास मौजूद उनके साथी कर्मचारी तुरंत उनकी मदद के लिए दौड़े। लोगों ने शोर मचाकर अन्य लोगों को बुलाया और गंभीर हालत में राम विलास को वहां से निकाला। साथी कर्मचारियों ने पहुंचाया घर, फिर अस्पताल ले गए परिजन हादसे के बाद साथी कर्मचारियों ने राम विलास को उनके घर पहुंचाया। सूचना मिलते ही उनका बेटा अर्जुन और अन्य परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए तुरंत उपचार शुरू किया। शरीर का 50 प्रतिशत हिस्सा झुलसा डॉक्टरों के अनुसार, हाई वोल्टेज करंट की वजह से राम विलास का करीब 50 प्रतिशत शरीर झुलस गया है। करंट का असर इतना खतरनाक था कि उनकी छाती, बाजुओं और दोनों पैरों पर गंभीर चोटें आई हैं। शरीर के कई हिस्सों में गहरे घाव और छेद बन गए हैं। पीजीआई चंडीगढ़ किया गया रेफर सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद भी राम विलास की हालत में सुधार नहीं हुआ। डॉक्टरों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए तुरंत पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। फिलहाल उनकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है और डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल राम विलास अपने परिवार के कमाने वाले सदस्य हैं। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटे और दो बेटियां हैं। हादसे के बाद पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन उनकी जल्द से जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।    
  • सीजफायर विवाद के बीच ईरान ने फिर बंद किया होर्मुज जलडमरूमध्य, नेतन्याहू का आया बयान

    सीजफायर विवाद के बीच ईरान ने फिर बंद किया होर्मुज जलडमरूमध्य, नेतन्याहू का आया बयान

    Iran US War: अमेरिका और ईरान के बीच हाल ही में हुए समझौते के बाद दोनों देशों ने होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा खोलने का फैसला किया था। इससे उम्मीद जताई जा रही थी कि क्षेत्र में तनाव कम होगा और समुद्री व्यापार सामान्य रूप से जारी रहेगा। लेकिन अब ईरान ने एक बार फिर होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने का फैसला लिया है। वहीं, इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि इजराइल अपनी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगा। इजराइल गाजा और लेबनान में अपने सैन्य अभियान जारी रखेगा।

    ईरान ने क्यों बंद किया होर्मुज
    ईरानी मीडिया के अनुसार, तेहरान का आरोप है कि अमेरिका ने समझौते की शर्तों का पालन नहीं किया और अपने वादों से पीछे हट गया। इसी वजह से ईरान ने दोबारा होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने का निर्णय लिया है। ईरान की शीर्ष संयुक्त सैन्य कमान का कहना है कि अमेरिका ने समझौते (MoU) की पहली ही शर्त का उल्लंघन किया है, जिससे दोनों देशों के बीच भरोसा टूट गया है।

    लेबनान में इजरायली कार्रवाई का भी हवाला
    ईरानी सेना ने दावा किया है कि दक्षिणी लेबनान में इजरायल ने फिर से हमला किया है। ईरान का कहना है कि यह युद्धविराम (सीजफायर) का लगातार उल्लंघन है।

    ईरान के अनुसार, अमेरिका और इजरायल की इन गतिविधियों को देखते हुए होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने का फैसला लिया गया है। ईरानी अधिकारियों का मानना है कि क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए पहले सभी पक्षों को समझौतों का पालन करना होगा।

    अमेरिका ने ईरान के दावे पर उठाए सवाल
    दूसरी ओर,  अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ईरान के इस दावे पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल ऐसा कोई ठोस सबूत नहीं है जिससे यह साबित हो सके कि ईरान ने वास्तव में होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर दिया है। वेंस ने कहा कि अमेरिका स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और सभी घटनाक्रमों का आकलन कर रहा है।

    जेनेवा में होगी अगली बातचीत
    अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने यह भी जानकारी दी कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत का अगला दौर जल्द ही स्विट्जरलैंड के जेनेवा शहर में हो सकता है।उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों देशों के बीच चल रही बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है और हाल ही में घोषित युद्धविराम को बनाए रखा जा सकता है।

    अमेरिकी अधिकारी पहले से मौजूद
    जेडी वेंस के मुताबिक, अमेरिकी अधिकारी स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर पहले से ही जेनेवा में मौजूद हैं और ईरानी प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की प्रक्रिया में शामिल हैं। अमेरिका को उम्मीद है कि कूटनीतिक बातचीत के जरिए मौजूदा तनाव को कम किया जा सकेगा और क्षेत्र में स्थिरता बहाल होगी।

    वैश्विक व्यापार पर पड़ सकता है असर
    होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों में से एक माना जाता है। यहां से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल और गैस दुनिया के कई देशों तक पहुंचती है। ऐसे में यदि यह मार्ग लंबे समय तक बंद रहता है तो वैश्विक ऊर्जा बाजार और तेल की कीमतों पर बड़ा असर पड़ सकता है।

     

  • Punjab News: BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने जलियांवाला बाग के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, देखें वीडियो

    Punjab News: BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने जलियांवाला बाग के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, देखें वीडियो

    कहा-जलियांवाला बाग देशभक्ति की प्रेरणा है
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    अमृतसरः भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन शनिवार को पंजाब के अपने तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे है। इस दौरान जलियांवाला बाग पहुंचे और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इससे पहले, उन्होंने सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में नमन किया और देश व समाज की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। जलियांवाला बाग पहुंचने के बाद नितिन नवीन ने स्मारक स्थल का दौरा किया और 13 अप्रैल, 1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड में शहीद हुए देशभक्तों को सम्मान स्वरूप फूल अर्पित किए। उन्होंने शहीद स्मारक पर फूल चढ़ाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर नितिन नबीन ने कहा कि जलियांवाला बाग का इतिहास हमें देश की आजादी की लड़ाई में दिए गए महान बलिदानों की याद दिलाता है और आने वाली पीढ़ियों को देश की सेवा करने के लिए प्रेरित करता है। इस अवसर पर बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे। उन्होंने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी और उनके बलिदान को नमन किया।      
  • Jalandhar News : मेले में झूला टूटने से हुआ हादसा, कई लोग घायल, देखें वीडियो

    Jalandhar News : मेले में झूला टूटने से हुआ हादसा, कई लोग घायल, देखें वीडियो

    जालंधर: फिल्लौर में आयोजित डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। मेले में लगे एक झूले का नट अचानक टूट गया, जिसके कारण झूला असंतुलित होकर नीचे गिर पड़ा। झूला टूटने के बाद मेले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों में चीख-पुकार मच गई और हर कोई अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार चार लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल लोगों को तुरंत इलाज के लिए फिल्लौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। अन्य घायलों को भी प्राथमिक उपचार दिया गया। लोगों की मदद से पहुंचाए गए अस्पताल हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और मेले में मौजूद अन्य व्यक्तियों ने मानवता दिखाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। घायलों को पहले फिल्लौर सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल भेजा गया। जांच में जुटी पुलिस टीम घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। प्रारंभिक जांच में झूले के नट टूटने को हादसे का कारण माना जा रहा है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि झूले की सुरक्षा व्यवस्था में कोई लापरवाही तो नहीं बरती गई थी।          
  • Punjab News: आप वर्कर का अनोखा प्रदर्शन, NEET Paper Leak मामले को लेकर खून से लिखा खत, देखें वीडिया

    Punjab News: आप वर्कर का अनोखा प्रदर्शन, NEET Paper Leak मामले को लेकर खून से लिखा खत, देखें वीडिया

    लुधियानाः देशभर में पेपर लीक,  भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं और छात्रों से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर लगातार सूबे की सियासत गरमाई हुई है। इसी बीच लुधियाना कचहरी के बाहर आम आदमी पार्टी (AAP) के वर्कर एक अनोखा और बेहद आक्रामक प्रदर्शन किया है। प्रदर्शनकारी हाथ में अपने खून से लिखा हुआ मांग पत्र लेकर सड़कों पर उतरे और सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया।

    वर्कर ने कहा कि पंजाब आ रहे भाजपा के राष्ट्रीय नेता नितिन नवीन का वे किसी भी तरह का विरोध या काले झंडे दिखाकर रास्ता नहीं रोक रहे हैं। हम अतिथि का स्वागत करते हैं लेकिन देश के करोड़ों युवाओं के भविष्य के साथ जो खिलवाड़ हुआ है,  उस पर जवाब मांगे बिना हम चुप नहीं बैठेंगे।

    वर्कर विशाल ने इस पूरे घटनाक्रम को राजनीतिक स्टंट मानने से इनकार करते हुए इसे भ्रष्टाचार का सबसे गंदा रूप करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि चंद पैसों की भूख के लिए पेपर लीक करने वाले माफियाओं ने देश के 23 लाख छात्रों के भविष्य को दांव पर लगा दिया है। आज आजादी के 75 साल बाद भी भारत का युवा सड़कों पर धक्के खाने को मजबूर है जबकि यूरोप, जापान, अमेरिका और चीन जैसे देश विकास की नई ऊंचाइयां छू रहे हैं।

    धर्मेंद्र प्रधान का मांगा इस्तीफा
    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। और पीड़ित परिवारों को 2 करोड़ या सरकारी नौकरी देने चाइए पेपर लीक और मानसिक तनाव के कारण जिन भी छात्रों ने सुसाइड (आत्महत्या) जैसा आत्मघाती कदम उठाया है,  उनके परिवारों को 2 करोड़ रुपये का मुआवजा या सरकारी नौकरी दी जाए।

     

     

     

  • राजस्व मंत्री ने मुख्यमंत्री की जीवन यात्रा से प्रेरित योद्धा ‘द फाइटर’ गीत जारी किया

    राजस्व मंत्री ने मुख्यमंत्री की जीवन यात्रा से प्रेरित योद्धा ‘द फाइटर’ गीत जारी किया

    शिमलाः राजस्व, बागवानी एंव जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज यहां योद्धा ‘द फाइटर’ गीत जारी किया। यू-ट्यूब पर 12 मिनट अवधि का यह गीत मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की जीवन यात्रा, संघर्ष और विजन से प्रेरित है। इस गीत को पहाड़ी गायक केवल राम बास्टा ने गाया है और संगीत का कार्य ललित सौहटा ने किया है।

    जगत सिंह नेगी ने केवल राम बास्टा और उनकी टीम के सदस्यों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह गीत मुख्यमंत्री के लिए सर्वोतम सम्मान है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश के लोगों के कल्याण के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं पर भी गीत में विस्तार से प्रकाश डाला गया है।

    केवल राम बास्टा ने गीत जारी करने के लिए राजस्व मंत्री का आभार व्यक्त किया। इस मौके नगर निगम शिमला के महापौर सुरेन्द्र चौहान, उप-महापौर उमा कौशल, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य अधिकारी रितेश कपरेट भी उपस्थित रहे।

  • हिम कैप्स ला कालेज में जीएनएम की सीटें बढ़ीं, संस्थान में खुशी की लहर 

    हिम कैप्स ला कालेज में जीएनएम की सीटें बढ़ीं, संस्थान में खुशी की लहर 

    ऊना /सुशील पंडितः हम कैप्स लॉ कॉलेज में जीएनएम की सीटें बढ़ गई है, जिससे संस्थान में खुशी का माहौल है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि की घोषणा करते हुए कालेज प्रबंधन समिति व बोर्ड ऑफ डॉयरेक्टर के अध्यक्ष विक्रमजीत सिंह ने बताया कि इंडिया में नर्सिंग काउंसिल नई दिल्ली द्वारा नियम पाठ्यक्रम की सीटों में शैक्षणिक सत्र 2026 27 से नियम की सीटों को 40 से बढ़कर 60 कर दिया गया है।
    इस बड़ी सफलता पर संस्थान के अध्यक्ष विक्रमजीत सिंह ने बताया कि नए सत्र में बीएससी नर्सिंग में सेट सिम नियम में सब सिम तथा पोस्ट बेसिक नर्सिंग में 30 सीटों पर दाखिले किए जाएंगे।
    इस सफलता पर जातियों का माहौल रहा अध्यक्ष विक्रमजीत सिंह ने कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर ए कार्थीगाई सालवी व समस्त स्टाफ सदस्यों को मिठाई खिलाकर इस कामयाबी की बधाई दी उन्होंने कहा कि सीटों में इस वृद्धि से क्षेत्र में उन छात्रों को सीधा लाभ मिलेगा जो नर्सिंग के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं।