Blog

  • राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

    राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित:  अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर “Yoga for Healthy Ageing (स्वस्थ आयु के लिए योग)” विषय पर विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई, एनसीसी इकाई, रोवर रेंजर तथा रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रेखा शर्मा ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है तथा नियमित योगाभ्यास शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है।

    उन्होंने विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।इस अवसर पर योग प्रशिक्षक (Yoga Instructors) डॉ. विनोद कुमार एवं डॉ. किरण ठाकुर ने विभिन्न योगासनों, प्राणायाम तथा ध्यान की विधियों का प्रदर्शन करवाया तथा योग के स्वास्थ्य लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि योग तनाव को कम करने, मानसिक एकाग्रता बढ़ाने तथा स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन जीने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

    कार्यक्रम के समन्वयक प्रो. सिकंदर कुमार नेगी ने कार्यक्रम के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। योग सत्र में महाविद्यालय के प्राध्यापकों, गैर-शिक्षक कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का समापन योग, स्वास्थ्य एवं मानव कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के संदेश के साथ हुआ।

  • कुटलैहड़ क्षेत्र के विकास के लिए 10.52 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाएं स्वीकृत

    कुटलैहड़ क्षेत्र के विकास के लिए 10.52 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाएं स्वीकृत

    विधायक विवेक शर्मा बोले: सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, सीवरेज और प्रशासनिक सुविधाओं को मिलेगी नई गति

    ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 10 करोड़ 52 लाख रुपये की राशि स्वीकृत होने पर विधायक विवेक शर्मा ने इसे क्षेत्र की जनता के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि उनके निरंतर प्रयासों और प्रदेश सरकार के सहयोग से सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, बिजली, सीवरेज तथा प्रशासनिक ढांचे को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।

    विधायक ने कहा कि स्वीकृत राशि से लंबे समय से लंबित कई परियोजनाओं को गति मिलेगी तथा लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए वे लगातार सरकार के समक्ष स्थानीय प्राथमिकताओं को उठाते रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप विभिन्न विभागों के लिए करोड़ों रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है।

    बंगाणा सीवरेज परियोजना को मिली नई रफ्तार, 4.50 करोड़ रुपये स्वीकृत
    विधायक विवेक शर्मा ने बताया कि बंगाणा सीवरेज परियोजना के लिए 4 करोड़ 50 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। यह परियोजना लंबे समय से अधूरी पड़ी थी, जिसके कारण स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब स्वीकृत धनराशि से शेष कार्य पूरा किया जाएगा और क्षेत्रवासियों को आधुनिक सीवरेज सुविधा का लाभ मिलेगा।

    उन्होंने कहा कि बंगाणा कस्बे के विस्तार के साथ सीवरेज व्यवस्था की आवश्यकता लगातार बढ़ रही थी। परियोजना पूरी होने से स्वच्छता व्यवस्था मजबूत होगी, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा तथा नागरिक सुविधाओं में सुधार होगा।

    बंगाणा और थानाकलां अस्पतालों के लिए 4 करोड़ रुपये
    विधायक ने बताया कि सिविल अस्पताल बंगाणा में आधुनिक ऑपरेशन थिएटर की स्थापना के लिए 2 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल बंगाणा प्रदेश के उत्कृष्ट अस्पतालों में अपनी पहचान बना चुका है और उसे कायाकल्प अवार्ड भी मिल चुका है।

    अस्पताल में वर्तमान में विशेषज्ञ चिकित्सकों, अल्ट्रासाउंड, विभिन्न जांच सुविधाओं, कैंटीन तथा अन्य स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है। ऑपरेशन थिएटर बनने के बाद मरीजों को शल्य चिकित्सा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा और स्थानीय स्तर पर बेहतर उपचार उपलब्ध होगा।

    इसके अतिरिक्त आदर्श अस्पताल थानाकलां के विकास के लिए भी 2 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इस राशि से अस्पताल में मुख्य प्रवेश द्वार, पार्किंग, कैंटीन सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का विकास किया जाएगा, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

    बीहड़ू उपतहसील भवन और सरकारी स्कूलों को भी बड़ी सौगात
    विधायक विवेक शर्मा ने बताया कि बीहड़ू उपतहसील भवन के निर्माण के लिए 1 करोड़ 30 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। नया भवन बनने से प्रशासनिक कार्यों में सुविधा होगी और लोगों को राजस्व संबंधी सेवाएं बेहतर ढंग से उपलब्ध हो सकेंगी।

    इसके अलावा कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न सरकारी विद्यालयों की मरम्मत, रखरखाव तथा खेल मैदानों के विकास के लिए 69 लाख 50 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। विधायक ने कहा कि बेहतर भवनों और खेल मैदानों के निर्माण से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

    जनता की सेवा और विकास ही सर्वोच्च प्राथमिकता: विवेक शर्मा
    विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें अपना प्रतिनिधि चुना है, उस विश्वास पर खरा उतरना उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास और प्रत्येक गांव तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना उनका संकल्प है।

    उन्होंने कहा कि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली, सीवरेज और प्रशासनिक सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं और भविष्य में भी विकास कार्यों की गति को बनाए रखा जाएगा।

    विधायक ने क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता ने उन्हें सेवा का अवसर दिया है और वे अपनी पूरी टीम के साथ 24 घंटे क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए समर्पित रहेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि स्वीकृत सभी परियोजनाओं के कार्य शीघ्र प्रारंभ होंगे और समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएंगे, जिससे हजारों लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा तथा कुटलैहड़ विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

     

     

  • Punjab News: गोल्डन टेंपल पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, दिया ये खास संदेश, देखें वीडियो

    Punjab News: गोल्डन टेंपल पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, दिया ये खास संदेश, देखें वीडियो

    अमृतसरः भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन अपने तीन दिन के पंजाब दौरे के दौरान आज सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए। इस मौके पर उन्होंने गुरु घर में माथा टेकर सर्वजन की भलाई, देश की खुशहाली और पंजाब में अमन-शांति के लिए अरदास की। इसके साथ ही उन्होंने श्री हरिमंदिर साहिब की परिक्रमा में बर्तन साफ करने की सेवा भी की। इस दौरान नीतिन नबीने ने खास संदेश देते हुए कहा कि वह चाहते है कि फिर से ‘गुरुओं के सपनों वाला पंजाब बने।’ नितिन नबीन ने कहा कि उन्हें आज श्री हरिमंदिर साहिब का आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला।

    उन्होंने कहा कि यहां अरदास करके उन्होंने पूरे देश में शांति और भाईचारे के साथ-साथ पंजाब के लोगों की सुख-शांति के लिए भी प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि वे तख्त श्री पटना साहिब, 10वें पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के जन्मस्थान से आए हैं और आज गुरुओं की इस पवित्र धरती पर आकर माथा टेकने का अवसर मिलना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि पंजाब का इतिहास और विरासत इसे देश और दुनिया में एक अलग पहचान देती है।

    नितिन नबीन ने कहा कि महाराजा रणजीत सिंह ने जिस तरह पंजाब को विशिष्ट पहचान दी थी, आज सभी लोग उन्हें के सपनों वाला पंजाब बनता हुआ देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इसी भावना के साथ उन्होंने पंजाब की तरक्की, खुशहाली और विकास के लिए अरदास की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है और वे चाहते हैं कि विकास की किरणें पंजाब के हर घर, हर मोहल्ले और हर गांव तक पहुंचें। उन्होंने कहा कि आज की अरदास ने उन्हें नई ऊर्जा दी है, जिसके साथ वे देश और पंजाब की सेवा व विकास के लिए और समर्पित होकर काम करेंगे। इस मौके पर भाजपा के स्थानीय नेता और कार्यकर्ता भी उनके साथ मौजूद थे।

     

  • हनुमान मंदिर की छत गिरने से 6 श्रद्धालुओं की मौत, मची भगदड़, कई मलबे में दबे, देखें वीडियो

    हनुमान मंदिर की छत गिरने से 6 श्रद्धालुओं की मौत, मची भगदड़, कई मलबे में दबे, देखें वीडियो

    मुंबई: महाराष्ट्र के परभणी जिले में मंदिर की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। जिसमें 6 लोगों की मौत की खबर है। रिपोर्ट के मुताबिक, मबले में कई लोग दब गए हैं, जिनके निकालने का प्रयास जारी है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा परभणी जिले के यशवाड़ी गांव में शनिवार दोपहर को एक हनुमान मंदिर में हुआ। अब तक मलबे से करीब 25 लोगों को बचाया गया है। हादसे के दौरान पूरा परिसर बजरंगबली के जयकारों से गूंज रहा था। दरअसल, शनिवार का विशेष दिन होने के कारण मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर के समय जब सभा मंडप के नीचे बड़ी संख्या में लोग पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए कतारों में खड़े थे।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    तभी अचानक एक भयानक कड़कड़ाहट के साथ मंडप के मुख्य पिलर मुड़ गए और कंक्रीट की भारी-भरकम छत सीधे भक्तों के ऊपर भरभराकर गिर गई। कंक्रीट के मलबे के नीचे दबने से लोगों को संभलने या भागने का एक पल भी मौका नहीं मिला। घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय युवकों और ग्रामीणों ने तुरंत अपनी जान की परवाह न करते हुए राहत कार्य शुरू किया। मलबे के भारी ढेरों को हाथों से हटाने की कोशिशें की गईं, लेकिन पिलरों और भारी कंक्रीट स्लैब को हटाने के लिए भारी मशीनों की जरूरत महसूस हुई। यशवाड़ी गांव छत्रपति संभाजीनगर से करीब 190 किमी दूर मनवत रोड पर है। सूचना मिलते ही परभणी जिला प्रशासन, स्थानीय पुलिस बल और आपदा प्रबंधन की टीमें क्रेन, कटर और पोकलेन मशीनों के साथ यशवाड़ी गांव पहुंचीं। मलबे के नीचे दबे लोगों तक ऑक्सीजन पहुंचाने और उन्हें जल्द से जल्द बाहर निकालने के लिए राहत कार्य को युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारी ने बताया, “मंदिर के ‘सभा-मंडप’ (बाहरी हॉल) का छत दोपहर करीब 3.30 बजे गिर गया। पुलिस और जिला प्रशासन ने अपनी टीमें भेज दी हैं और बचाव अभियान चल रहा है। अब तक मलबे के नीचे से करीब 25 लोगों को निकाला गया है।”  
  • तस्करों के खिलाफ पुलिस का एक्शन, स्निफर डॉग लेकर ली घरों की तालाशी, देखें वीडियो

    तस्करों के खिलाफ पुलिस का एक्शन, स्निफर डॉग लेकर ली घरों की तालाशी, देखें वीडियो

    पंचकूलाः जिले को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से पंचकूला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन मैदान 2.0 के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन के नेतृत्व में यह अभियान केवल नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को नशे से दूर रखने की दिशा में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। अभियान के तहत पुलिस टीमें लगातार संवेदनशील क्षेत्रों में पहुंचकर तलाशी अभियान चला रही हैं और आमजन से नशा तस्करी के खिलाफ सहयोग की अपील कर रही हैं।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑपरेशन मैदान 2.0 के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार सघन तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में अमरावती चौकी इंचार्ज प्रीतम सिंह की मौजूदगी में पुलिस टीम ने स्निफर डॉग स्क्वॉड के साथ अमरावती चौकी क्षेत्र के अंतर्गत लम्बू कॉलोनी और रामपुर स्यूड़ी क्षेत्र में विशेष तलाशी अभियान चलाया। अभियान के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया तथा नशा बेचने वालों की सूचना तुरंत पुलिस तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अलावा सेक्टर-2 चौकी इंचार्ज नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में गांव हरिपुर, रैला और माजरी में भी व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों ने क्षेत्र में लोगों से संवाद स्थापित कर युवाओं को नशे से दूर रहने और सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए नशा तस्करी की सूचना देने का आह्वान किया। इसी अभियान के तहत थाना सेक्टर-20 प्रभारी इंस्पेक्टर सोमबीर सिंह की अगुवाई में आशियाना सेक्टर-20, आंगनबाड़ी केंद्र तथा बूस्टिंग स्टेशन वाटर पंप क्षेत्र में विशेष चेकिंग और तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करते हुए स्पष्ट किया कि समाज की भागीदारी के बिना इस लड़ाई को पूरी तरह सफल नहीं बनाया जा सकता। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन: पंचकूला पुलिस जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता और सख्ती के साथ काम कर रही है। ऑपरेशन मैदान 2.0 केवल एक अभियान नहीं बल्कि सामाजिक परिवर्तन का मिशन है। नशा तस्करों के लिए पंचकूला में कोई जगह नहीं है और उनके खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं आमजन, विशेषकर युवाओं और अभिभावकों से अपील है कि नशे के खिलाफ इस मुहिम में पुलिस का सहयोग करें। आपकी एक सूचना कई परिवारों का भविष्य बचा सकती है। पुलिस और जनता की साझेदारी से ही नशे के नेटवर्क को जड़ से समाप्त किया जा सकता है। पंचकूला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी नशा तस्करी, नशे के कारोबार या संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबर 7087081100, 7087081048 अथवा मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
  • विधवा एवं निराश्रित महिलाओं के लिए पंजाब सरकार का बड़ा सहारा; 305 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता जारी

    विधवा एवं निराश्रित महिलाओं के लिए पंजाब सरकार का बड़ा सहारा; 305 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता जारी

    चंडीगढ़ जून : जब किसी परिवार के कमाने वाले सदस्य का साथ छोड़ जाता है तो महिलाओं को अक्सर सबसे अधिक आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे समय में पंजाब सरकार की विधवा एवं निराश्रित महिलाओं के लिए पेंशन योजना प्रदेश की लाखों महिलाओं के लिए आर्थिक सुरक्षा और सम्मान का महत्वपूर्ण आधार बन रही है। मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार इस बात के लिए प्रतिबद्ध है कि कोई भी जरूरतमंद महिला आर्थिक तंगी के कारण अपने सम्मान और बुनियादी जरूरतों से वंचित न रहे। यह प्रकटीकरण सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने किया।

    योजना संबंधी जानकारी साझा करते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा मई माह तक विधवा एवं निराश्रित महिलाओं के लिए चलाई जा रही इस योजना के तहत 305 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में 6.91 लाख से अधिक महिलाएं इस योजना का लाभ प्राप्त कर रही हैं, जिससे उन्हें आर्थिक सुरक्षा मिल रही है और वे आत्मविश्वास के साथ अपना जीवन व्यतीत करने में सक्षम हो रही हैं। उन्होंने आगे बताया कि पंजाब सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान इस योजना के प्रभावी संचालन और अधिकतम पात्र महिलाओं तक लाभ पहुंचाने के लिए 1200 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का प्रावधान किया गया है।

    कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह योजना हजारों महिलाओं के लिए केवल वित्तीय सहायता ही नहीं, बल्कि कठिन परिस्थितियों में सम्मान और आत्मविश्वास के साथ जीवन जीने का सहारा भी बन रही है। उन्होंने कहा कि यह प्रयास महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि सरकार का पक्का विश्वास है कि वास्तविक सामाजिक प्रगति तभी संभव है जब महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत और सामाजिक रूप से सशक्त हों। इसी सोच के अनुसार पंजाब सरकार हर पात्र और जरूरतमंद महिला तक सामाजिक सुरक्षा के लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

    डॉ. बलजीत कौर ने आगे बताया कि यह योजना 58 वर्ष से कम आयु की विधवा एवं निराश्रित महिलाओं के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा, 30 वर्ष या उससे अधिक आयु की अविवाहित महिलाएं भी इस योजना का लाभ ले सकती हैं। आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 60,000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। महिलाओं के कल्याण और सशक्तीकरण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार महिलाओं को सुरक्षित, सम्मानजनक और बेहतर जीवन के अवसर प्रदान करने के लिए लगातार काम कर रही है ताकि हर महिला आत्मविश्वास और आर्थिक स्थिरता के साथ समाज में अपनी भूमिका निभा सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार समाज के हर कमजोर और जरूरतमंद वर्ग तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाकर एक और अधिक समावेशी और संवेदनशील पंजाब के निर्माण के लिए प्रयासरत है।

  • नौनिहालों को विद्यालय के लिए तैयार करने हेतु गांव बढ़ेडा में स्कूल रेड़ीनेस मेला आयोजित

    नौनिहालों को विद्यालय के लिए तैयार करने हेतु गांव बढ़ेडा में स्कूल रेड़ीनेस मेला आयोजित

    ऊना /सुशील पंडित : जिला ऊना के गांव बढ़ेडा में स्कूल रेडीनेस मेले का आयोजन बाल विकास परियोजना हरोली के कटवाल मोहल्ला के अंतर्गत आने वाले वृत कांगड़ के गांव बढेडा अप्पर में स्कूल रेड़ीनेस मेले का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यवेशिका वृत कांगड़ की श्रीमती पुष्पा देवी ने की। मेले का आयोजन आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सीमा देवी, सुरेंद्र कौर, संतोष कुमारी, कमलेश देवी, सुमन लता, सपना रानी, द्वारा किया गया। मेले के दौरान डीसीपीओ कमलजीत सिंह जिला समन्वयक मंजूर खान सीपीओ चंचल जी, ग्राम पंचायत प्रधान अनिल कुमार उप प्रधान रविंद्र कुमार, बढ़ेडा पंचायत मेंबर श्रीमती विजय कुमारी, मधुबाला ,रीता रानी उपस्थित हुए। इस अवसर पर अन्य गांव की महिलाएं पुरुष व बच्चों ने भाग लिया।

    इस अवसर पर बच्चों व अभिभावकों को विद्यालय में प्रवेश से पूर्व आवश्यक तैयारियों ,प्रारंभिक शिक्षा के महत्व तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों की विभिन्न गतिविधियों एवं खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें उनमें सीखने के प्रति रुचि और उत्साह का विकास हो सके, उपरांत सभी अभिभावकों ने भी कार्यक्रम की सराहना की तथा बच्चों की नियमित शिक्षा और उचित देखभाल का जिम्मा लिया तथा विभाग की सभी स्कीमों की जानकारी दी गई।

     

  • Jalandhar News: Chawla Mobile Shop पर हुई Firing की CCTV फुटेज आई सामने, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Chawla Mobile Shop पर हुई Firing की CCTV फुटेज आई सामने, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: थाना भार्गव कैंप के अधीन आते इलाके में चावला मोबाइल पर फायरिंग होने की घटना सामने आई है। वहीं घटना को लेकर सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि घटना के दौरान सिक्योरिटी गार्ड दुकान के बाहर बैठा हुआ था। इस दौरान बाइक पर सवार 2 नौजवान आए और एक युवक ने बाइक से उतरकर फायरिंग शुरू कर दी। वहीं सिक्योरिटी गार्ड ने दिलेरी दिखाते हुए पत्थर उठाकर मारने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बाइक सवार मौके से फरार हो गए। जिसके बाद कुछ दूरी पर लोगों ने शोर सुनकर बाइक सवारों का पीछा किया और एक युवक को बाइक व हथियार सहित काबू कर लिया।

    वहीं दुकानदार अंकुश चावला ने कहा कि उसे 2 साल पहले उसे थ्रेट आई थी। इस दौरान उसने पुलिस को शिकायत दी तो पुलिस ने कागजों में आरोपी दिखा दिया। अंकुश के अनुसार जब भाई ने पुलिस ने आरोपी ना मिलने और सिक्योरिटी ना मिलने का कारण का पूछा तो उसे कहा गया कि सिक्योरिटी दे दी गई है। अकुंश ने कहा कि वह 2 साल से डर के साये में जी रहे है। एक साल पहले भी थ्रेट काल आई थी। इस दौरान उन्हें पुलिस अधिकारी ने कहा कि अगर उन्हें कुछ होता है तो सिक्योरिटी दे दी जाएगी। दुकानदार का कहना है कि आरोपी उनसे लाखों रुपए मांगकर फिरौती मांग रहे है। आज जब गोली चली तो वह भागकर आरोपियों का पीछा किया और एक युवक को काबू कर लिया, जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया।

    बता दें कि आज ही सतिंदर सिंह ने पुलिस कमिशनर का चार्ज संभाला था और क्राइम पर नकेल कसने के दावे किए थे। लेकिन पुलिस कमिशनर के चार्ज संभालने के कुछ घंटों बाद ही शहर में दिन दहाड़े मोबाइल की दुकान पर फायरिंग को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। हालांकि लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक युवक को काबू कर लिया। लोगों का कहना है कि बाइक सवारों में रुमाल से मुंह ढके हुए थे।

    इस दौरान लोगों ने एक युवक को काबू कर लिया है, जबकि दूसरा भागने में कामयाब रहा। वहीं व्यक्ति ने थाना प्रभारी राजिंदर राणा पर गंभीर आरोप लगाए है। व्यक्ति ने कहाकि थाना प्रभारी सिक्योरिटी देने के लिए पैसों की मांग कर रहे है। व्यक्ति ने बताया कि दुकान पर आरोपी ने 3 फायर किए। जिसमें एक गोली शीशे पर लगी और 2 गोलियां दुकान की दीवारों पर लगी है। बाबा अंबेडकर चौक तक भागकर एक युवक को काबू कर लिया और युवक के कब्जे से हथियार भी बरामद कर लिया। आरोप है कि पुलिस घटना की सूचना मिलने के आधे घंटे बाद पहुंची।

    मौके पर पहुंचे एसीपी आतिश भाटिया ने कहा कि चावला मोबाइल पर फायरिंग की सूचना मिली थी। जिसके बाद लोगों ने बहादुरी दिखाते हुए एक युवक को बाइक और हथियार सहित काबू कर लिया। एसीपी ने लोगों की सहारना करते हुए कहा कि लोगों ने पुलिस का सहयोग दिया। काबू किए युवक पर एफआईआर दर्ज की जा रही है। वहीं फारेसिंक टीमें घटना स्थल पर पहुंच रही है। जांच के दौरान सामने आया है कि युवकों द्वारा 3 फायर किए गए। दुकानदार को पहले थ्रेट आई थी और उस मामले में एक युवक गिरफ्तार किया जा चुका है। घटना एक साल पुरानी है। एसीपी ने कहा कि दुकानदार के बयान दर्ज किए जा रहे है।

  • वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध लकड़ी से लदे 10 वाहन जब्त, रातभर चला सर्च ऑपरेशन

    वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध लकड़ी से लदे 10 वाहन जब्त, रातभर चला सर्च ऑपरेशन

    ऊना सुशील पंडित : वन विभाग ऊना ने अवैध वन संपदा की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रातभर चले विशेष सर्च ऑपरेशन में प्रतिबंधित वन उपज से लदे 10 वाहनों को जब्त किया है। सभी वाहनों से बिना वैध परमिट के लकड़ी का परिवहन किया जा रहा था। वन विभाग के अनुसार, प्रतिबंधित और बिना अनुमति वाली वन उपज की अवैध आवाजाही की गुप्त सूचना मिलने पर वन मंडल अधिकारी (डीएफओ) ऊना के निर्देश पर अंब और भरवाईं रेंज में विशेष टीमें गठित की गईं। इसके बाद शनिवार तड़के रात 1 बजे से सुबह 8 बजे तक व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान भरवाईं रेंज में देहरा डिवीजन की ओर से आ रहे दो वाहनों को पकड़ा गया, जबकि अंब रेंज में आठ वाहन जब्त किए गए। इनमें सात वाहन ऊना डिवीजन और एक वाहन हमीरपुर डिवीजन से संबंधित बताया गया है। जांच के दौरान किसी भी वाहन चालक के पास वन उपज के परिवहन का वैध परमिट या अनुमति पत्र नहीं मिला। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सभी वाहनों में प्रतिबंधित चौड़ी पत्ती वाली प्रजातियों की लकड़ी लदी हुई थी। वन विभाग ने सभी 10 वाहनों को जब्त कर भारतीय वन अधिनियम, 1927 की विभिन्न धाराओं के तहत वन अपराध के मामले दर्ज कर लिए हैं। विभाग अब यह जांच कर रहा है कि लकड़ी निजी भूमि से काटी गई है या सरकारी वन भूमि से। साथ ही लकड़ी के स्रोत और इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों की पहचान के लिए जांच आगे बढ़ाई जा रही है। वन विभाग ने बताया कि इस सफल अभियान में फील्ड स्टाफ की अहम भूमिका रही। कार्रवाई में रंजीत सिंह, संजीव कुमार, ऊषा ठाकुर, विक्रांत, नरेंद्र, साहिल, नरेश, विकास, शक्ति चंद सहित अन्य कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध वन कटान और तस्करी के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
     
  • Jalandhar News: CP सतिंदर के चार्ज संभालने के कुछ घंटों बाद शहर में हुई फायरिंग, ACP का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: CP सतिंदर के चार्ज संभालने के कुछ घंटों बाद शहर में हुई फायरिंग, ACP का आया बयान, देखें वीडियो

    SHO पर लगे पैसे लेकर सिक्योरिटी देने के आरोप

    जालंधर, ENS: थाना भार्गव कैंप के अधीन आते इलाके में चावला मोबाइल पर फायरिंग होने की घटना सामने आई है। बता दें कि आज ही सतिंदर सिंह ने पुलिस कमिशनर का चार्ज संभाला था और क्राइम पर नकेल कसने के दावे किए थे। लेकिन पुलिस कमिशनर के चार्ज संभालने के कुछ घंटों बाद ही शहर में दिन दहाड़े मोबाइल की दुकान पर फायरिंग को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। हालांकि लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक युवक को काबू कर लिया। लोगों का कहना है कि बाइक सवारों में रुमाल से मुंह ढके हुए थे। इस दौरान लोगों ने एक युवक को काबू कर लिया है, जबकि दूसरा भागने में कामयाब रहा। वहीं व्यक्ति ने थाना प्रभारी राजिंदर राणा पर गंभीर आरोप लगाए है। व्यक्ति ने कहाकि थाना प्रभारी सिक्योरिटी देने के लिए पैसों की मांग कर रहे है। व्यक्ति ने बताया कि दुकान पर आरोपी ने 3 फायर किए। जिसमें एक गोली शीशे पर लगी और 2 गोलियां दुकान की दीवारों पर लगी है। बाबा अंबेडकर चौक तक भागकर एक युवक को काबू कर लिया और युवक के कब्जे से हथियार भी बरामद कर लिया। आरोप है कि पुलिस घटना की सूचना मिलने के आधे घंटे बाद पहुंची। मौके पर पहुंचे एसीपी आतिश भाटिया ने कहा कि चावला मोबाइल पर फायरिंग की सूचना मिली थी। जिसके बाद लोगों ने बहादुरी दिखाते हुए एक युवक को बाइक और हथियार सहित काबू कर लिया। एसीपी ने लोगों की सहारना करते हुए कहा कि लोगों ने पुलिस का सहयोग दिया। काबू किए युवक पर एफआईआर दर्ज की जा रही है। वहीं फारेसिंक टीमें घटना स्थल पर पहुंच रही है। जांच के दौरान सामने आया है कि युवकों द्वारा 3 फायर किए गए। दुकानदार को पहले थ्रेट आई थी और उस मामले में एक युवक गिरफ्तार किया जा चुका है। घटना एक साल पुरानी है। एसीपी ने कहा कि दुकानदार के बयान दर्ज किए जा रहे है। लोगों ने युवक की जमकर छित्तर परेड की गई। मिली जानकारी के अनुसार गोली चलने से चावला मोबाइल की दुकान का शीशा टूट गया। बताया जा रहा है कि दो युवक मोबाइल दुकान के बाहर गोलियां चलाई गई थी। घटना के बाद एक युवक मौके से फरार हो गया। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जूते मारकर काबू किए व्यक्ति की पिटाई की जा रही है। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया और उसे थाने ले जाया जा रहा है। घटना के दौरान भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। लोगों का कहना है कि आए दिन पंजाब में गोलियां चल रही है। लगातार हो रही घटना से व्यापारियों में भारी रोष पाया जा रहा है। लोगों द्वारा मामले को लेकर इंसाफ की गुहार लगाई गई है और आरोपी को सख्त सजा देने की मांग की गई।