Blog

  • फोटो खींचते समय खाई में गिरने से युवक की मौत, नवंबर में होनी थी शादी

    फोटो खींचते समय खाई में गिरने से युवक की मौत, नवंबर में होनी थी शादी

    पुणेः महाराष्ट्र के पुणे में स्थित ऐतिहासिक लोहगढ़ किले के शानदार नज़ारे के बीच तस्वीरें खींचते समय 400 फीट गहरी खाई में गिरने से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान केतन विशाल अग्रवाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसने अपनी मंगेतर और दोस्तों के साथ किले पर पहुंचकर विशेष अवसर का जश्न मनाने का निर्णय लिया था। लेकिन अचानक तेज हवाओं ने उसकी यात्रा को त्रासदी में बदल दिया। वह फोटो खींचते वक्त अपना बैलेंस खो बैठा और 400 फीट गहरी खाई में गिर गया।

    केतन का परिवार इस समय सबसे बुरे वक्त से गुजर रहा है। उसकी शादी नवंबर में तय थी और राजस्थान के उदयपुर में एक भव्य पैलेस बुक किया गया था। इस हादसे ने न केवल केतन के परिवार को झकझोर दिया है, बल्कि पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है। घटना के समय केतान अपनी मंगेतर और दो करीबी दोस्तों के साथ था, जो उसकी पत्नी का जन्मदिन मनाने आए थे। पुलिस ने बताया कि हादसे के वक्त लोहगढ़ किले पर तेज हवाएं चल रही थीं, जिससे केतन का संतुलन बिगड़ गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और एक्सीडेंटल डेथ की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है। लोहगढ़ किला एक ऐतिहासिक स्थल है, जिसे यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया गया है। यहां पर पर्यटकों की संख्या मानसून के दौरान काफी बढ़ जाती है।

    लोहगढ़ किला छत्रपति शिवाजी महाराज का एक महत्वपूर्ण किला है। यह महाराष्ट्र के उन 12 किलों में से एक है, जिनको यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर का दर्जा प्राप्त है। इस किले का इतिहास और इसकी भव्यता पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है, लेकिन यहां की ऊंचाई और जंगली क्षेत्र सुरक्षा के लिहाज से ध्यान देने की जरूरत है। यह घटना इस बात की याद दिलाती है कि हर यात्रा से पहले सुरक्षा का ध्यान रखना आवश्यक है। हाल ही में महाराष्ट्र में एक और गंभीर हादसा हुआ, जहां एक कार 800 फीट गहरी खाई में गिरी। इस दुर्घटना में 8 लोगों की जान गई। पुलिस ने मृतकों के मोबाइल की आखिरी लोकेशन ट्रेस की, जिससे घटना की जानकारी मिली। ऐसे हादसे पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के मुद्दे को और अधिक महत्वपूर्ण बना रहे हैं।

  • विधवा एवं निराश्रित महिलाओं के लिए पंजाब सरकार ने जारी  किए 305 करोड़ रुपये : डॉ. बलजीत कौर

    विधवा एवं निराश्रित महिलाओं के लिए पंजाब सरकार ने जारी किए 305 करोड़ रुपये : डॉ. बलजीत कौर

    चंडीगढ़: जब किसी परिवार के कमाने वाले सदस्य का साथ छोड़ जाता है तो महिलाओं को अक्सर सबसे अधिक आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे समय में पंजाब सरकार की विधवा एवं निराश्रित महिलाओं के लिए पेंशन योजना प्रदेश की लाखों महिलाओं के लिए आर्थिक सुरक्षा और सम्मान का महत्वपूर्ण आधार बन रही है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार इस बात के लिए प्रतिबद्ध है कि कोई भी जरूरतमंद महिला आर्थिक तंगी के कारण अपने सम्मान और बुनियादी जरूरतों से वंचित न रहे। यह प्रकटीकरण सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने किया।

    योजना संबंधी जानकारी साझा करते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा मई माह तक विधवा एवं निराश्रित महिलाओं के लिए चलाई जा रही इस योजना के तहत 305 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में 6.91 लाख से अधिक महिलाएं इस योजना का लाभ प्राप्त कर रही हैं, जिससे उन्हें आर्थिक सुरक्षा मिल रही है और वे आत्मविश्वास के साथ अपना जीवन व्यतीत करने में सक्षम हो रही हैं।

    कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह योजना हजारों महिलाओं के लिए केवल वित्तीय सहायता ही नहीं, बल्कि कठिन परिस्थितियों में सम्मान और आत्मविश्वास के साथ जीवन जीने का सहारा भी बन रही है। उन्होंने कहा कि यह प्रयास महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि सरकार का पक्का विश्वास है कि वास्तविक सामाजिक प्रगति तभी संभव है जब महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत और सामाजिक रूप से सशक्त हों। इसी सोच के अनुसार पंजाब सरकार हर पात्र और जरूरतमंद महिला तक सामाजिक सुरक्षा के लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

    डॉ. बलजीत कौर ने आगे बताया कि यह योजना 58 वर्ष से कम आयु की विधवा एवं निराश्रित महिलाओं के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा, 30 वर्ष या उससे अधिक आयु की अविवाहित महिलाएं भी इस योजना का लाभ ले सकती हैं। आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 60,000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। महिलाओं के कल्याण और सशक्तीकरण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार महिलाओं को सुरक्षित, सम्मानजनक और बेहतर जीवन के अवसर प्रदान करने के लिए लगातार काम कर रही है ताकि हर महिला आत्मविश्वास और आर्थिक स्थिरता के साथ समाज में अपनी भूमिका निभा सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार समाज के हर कमजोर और जरूरतमंद वर्ग तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाकर एक और अधिक समावेशी और संवेदनशील पंजाब के निर्माण के लिए प्रयासरत है।

  • न्यूड वीडियो बनाकर दी वायरल करने की धमकी, युवक से हड़पे 1 लाख रुपए

    न्यूड वीडियो बनाकर दी वायरल करने की धमकी, युवक से हड़पे 1 लाख रुपए

    फरीदाबादः सेक्टर-30/33 स्थित आईपी कॉलोनी निवासी युवक से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। इसके बाद एक अज्ञात युवक ने फोन कर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी और पैसे की मांग की। डर के कारण पीड़ित ने 17 जून को अलग-अलग बैंक खातों में कुल 1 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। आरोप है कि इंस्टाग्राम पर एक महिला से बातचीत के बाद वीडियो कॉल के दौरान उसकी न्यूड वीडियो बना ली।

    इसके बाद आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे करीब 1 लाख रुपए अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करा लिए। साइबर थाना पुलिस को पीड़ित रुशिल ने अपनी शिकायत में बताया कि 16 जून को उसकी इंस्टाग्राम पर एक अज्ञात महिला से बातचीत हुई थी। अगले दिन वॉट्सएप पर वीडियो कॉल आई, जिसमें महिला के कहने पर उसने अपने कपड़े उतार दिए।

    इसी दौरान उसकी आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर ली गई। बाद में खुद के साथ ठगी होने का अहसास होने पर पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर साइबर अपराध थाना सेंट्रल फरीदाबाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान और ठगी गई रकम की बरामदगी के प्रयास में जुटी हुई है।

     

  • Jalandhar News: Chawla Mobile Shop पर हुई Firing, एक काबू, जमकर की छित्तर परेड, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Chawla Mobile Shop पर हुई Firing, एक काबू, जमकर की छित्तर परेड, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: थाना भार्गव कैंप के अधीन आते इलाके में चावला मोबाइल पर फायरिंग होने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी फायरिंग के बाद लोगों में दहशत का माहौल बन गया। लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक युवक को काबू कर लिया। लोगों द्वारा युवक की जमकर छित्तर परेड की गई। मिली जानकारी के अनुसार गोली चलने से चावला मोबाइल की दुकान का शीशा टूट गया। बताया जा रहा है कि दो युवक मोबाइल दुकान के बाहर गोलियां चलाई गई थी। घटना के बाद एक युवक मौके से फरार हो गया।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    इस घटना की वीडियो भी सामने आई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जूते मारकर काबू किए व्यक्ति की पिटाई की जा रही है। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया और उसे थाने ले जाया जा रहा है। मौके पर पुलिस ने युवक का बाइक कब्जे में ले लिया है। घटना के दौरान भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। लोगों का कहना है कि आए दिन पंजाब में गोलियां चल रही है। लगातार हो रही घटना से व्यापारियों में भारी रोष पाया जा रहा है। लोगों द्वारा मामले को लेकर इंसाफ की गुहार लगाई गई है और आरोपी को सख्त सजा देने की मांग की गई।
  • थाने में युवक से मारपीट मामले में ASI और होमगार्ड सस्पेंड, कुकर्म केस की SIT करेंगी जांच

    थाने में युवक से मारपीट मामले में ASI और होमगार्ड सस्पेंड, कुकर्म केस की SIT करेंगी जांच

    कुरुक्षेत्रः हरियाणा के कुरुक्षेत्र में बोन कैंसर से जूझ रहे युवक के साथ लाडवा थाने में मारपीट करने के मामले में एसपी ने एक्शन लेते हुए एएसआई और होमगार्ड को सस्पेंड कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने ASI संजीव कुमार व राजेंद्र कुमार और होमगार्ड सुमित के खिलाफ गाली-गलौज व मारपीट करने पर एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं कुकर्म मामले में एक एसआईटी बनाई गई, जो मामले की जांच करेंगी।

    जानकारी के मुताबिक, आरोपी एएसआई संजीव कुमार थाना लाडवा में काफी समय से तैनात थे। संजीव कुमार इस थाने में बतौर मुंशी भी तैनात रहे। कुछ समय पहले ही संजीव को एएसआई प्रमोट किया था। एएसआई प्रमोट होने के बाद संजीव से मुंशी का चार्ज वापस ले लिया गया और जांच अधिकारी के रूप में तैनात किया गया। जांच रिपोर्ट आने के बाद कुकर्म करने के मामले में एक्शन लिया जाएगा। दरअसल, देर रात एसपी चंद्र मोहन लाडवा थाने पहुंचे थे।

    उन्होंने यहां दोनों आरोपी पुलिसकर्मियों से पूछताछ भी की। युवक का कुरुक्षेत्र के LNJP अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, नाके पर बहसबाजी का वीडयो भी सामने आया। एसपी ने थाने में कमरा नंबर 4 का निरिक्षण भी किया। युवक ने आरोप लगाया कि इसी कमरे में उसके साथ मारपीट, गाली-गलौज के बाद पुलिसकर्मियों ने कुकर्म किया। उसके बाद उसे छोड़ दिया गया। अगले दिन नहाते समय उसकी तबीयत खराब हो गई। फिलहाल पीड़ित युवक का LNJP अस्पताल में इलाज चल रहा है।

  • इलाके में छत पर लगी भीषण आग, दूर से दिख रही लपटें, देखें वीडियो

    इलाके में छत पर लगी भीषण आग, दूर से दिख रही लपटें, देखें वीडियो

    ग्रेटर नोएडाः दादरी कस्बे में शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक मकान की छत पर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। गनीमत रही कि घर में मौजूद सभी लोगों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों और दमकल विभाग की टीम ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दादरी कोतवाली क्षेत्र में स्थित हसीमुद्दीन के मकान की छत पर पुराने टेंट के कपड़े, लकड़ी और अन्य ज्वलनशील सामान रखा हुआ था।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    सुबह अचानक छत से धुआं उठता दिखाई दिया। कुछ ही देर में आग ने पूरे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। पड़ोसियों ने जब आग की लपटें देखीं तो तुरंत परिवार के लोगों को सूचना दी और आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसकी लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं। आग लगने की सूचना मिलते ही मोहल्ले के लोग अपने घरों से बाल्टियां, पाइप और पानी की व्यवस्था लेकर मौके पर पहुंच गए। लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी ताकि आग आसपास के मकानों तक न पहुंचे। स्थानीय लोगों की सूझबूझ और तत्परता के कारण आग को फैलने से रोकने में काफी मदद मिली। इसी दौरान दमकल विभाग को भी सूचना दी गई, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। लोगों का कहना है कि शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आशंका है कि बिजली के तारों में हुई खराबी के चलते छत पर रखे कपड़ों और अन्य सामान में आग लग गई, जिसने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया। दमकल विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से आग बुझाने का अभियान चलाया। करीब एक से डेढ़ घंटे तक लगातार प्रयास के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया। हालांकि आग में छत पर रखा टेंट का सामान, लकड़ी और अन्य सामग्री जलकर राख हो गई। राहत की बात यह रही कि आग मकान के निचले हिस्से तक नहीं पहुंची। यदि आग घर के अंदर फैल जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था और जान-माल का भारी नुकसान होने की आशंका थी। फिलहाल दमकल विभाग आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच कर रहा है।
  • IIT Bombay Campus में घुसे तेंदुएं ने चंद सैकेंड में कुत्ते का किया काम तमाम

    IIT Bombay Campus में घुसे तेंदुएं ने चंद सैकेंड में कुत्ते का किया काम तमाम

    मुबंईः पवई स्थित IIT-बॉम्बे परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुआ कैंपस के स्टाफ हॉस्टल इलाके में घुस आया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी छात्र, कर्मचारी या अन्य व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। लेकिन वायरल हो रहे 37 सेकंड का वीडियो में सीढ़ियों के पास खड़े कुत्ते पर जरूर तेंदुए ने अटैक किया है।

    वीडियों में देखा जा सकता है कि कैसे तेंदुआ दौड़ते हुआ आता है और कुत्ते को गर्दन से पकड़कर उसको निपटाता है, फिर घसीटकर ले जाता है। जानकारी के मुताबिक, रात करीब 2:30 बजे तेंदुआ स्टाफ हॉस्टल क्षेत्र में दिखाई दिया। वीडियो सामने आने के बाद कैंपस में रहने वाले लोगों के बीच सतर्कता बढ़ गई है। घटना की सूचना मिलते ही IIT-बॉम्बे प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। वन विभाग की टीम भी हालात पर नजर बनाए हुए है।

    फिलहाल छात्रों और कर्मचारियों से अपील की गई है कि वे देर रात या सुबह अकेले सुनसान इलाकों में जाने से बचें और किसी भी वन्यजीव के दिखने पर तुरंत प्रशासन को सूचना दें। IIT-बॉम्बे का पवई परिसर संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान और आसपास के हरित क्षेत्र के करीब स्थित है। इसी वजह से इस इलाके में पहले भी कई बार तेंदुओं की मौजूदगी दर्ज की जा चुकी है। विशेषज्ञों के अनुसार, भोजन की तलाश या जंगल से सटे इलाकों में आवाजाही के दौरान तेंदुए कभी-कभी रिहायशी क्षेत्रों तक पहुंच जाते हैं।

     

  • युवा पुलिसकर्मी पंजाब पुलिस की फ्रंटलाइन प्रतिक्रिया प्रणाली को और सशक्त बनाकर अपराध से लड़ने की क्षमता बढ़ा रहे हैं

    युवा पुलिसकर्मी पंजाब पुलिस की फ्रंटलाइन प्रतिक्रिया प्रणाली को और सशक्त बनाकर अपराध से लड़ने की क्षमता बढ़ा रहे हैं

    चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस की सफलता केवल अनुभवी वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व पर ही निर्भर नहीं है, बल्कि उन युवा अधिकारियों और कर्मचारियों की दृढ़ता, समर्पण तथा पेशेवर दक्षता पर भी आधारित है, जो देश की सबसे सक्षम पुलिस बलों में से एक पंजाब पुलिस के भविष्य को मजबूत बना रहे हैं।

    राज्य पुलिस में कांस्टेबल से लेकर डीएसपी (उप पुलिस अधीक्षक) तक विभिन्न पदों पर युवा अधिकारी तैनात हैं, जो आधुनिक तकनीक, नई सोच और साहसिक दृष्टिकोण के साथ अपराध तथा गैंगस्टर गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। पुलिस बल में 27 से 29 वर्ष आयु वर्ग के 4,253 कर्मचारी हैं, जबकि 3,978 कर्मचारी 27 वर्ष से कम आयु के हैं। इससे सीमावर्ती राज्य पंजाब में हर प्रकार के अपराध से निपटने के लिए युवा ऊर्जा और अनुभव का संतुलित मिश्रण उपलब्ध है।
    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा तथा डीजीपी गौरव यादव की निगरानी में की गई हालिया भर्तियों ने ऐसी पुलिस फोर्स के निर्माण में योगदान दिया है, जो राज्य के नागरिकों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने में सक्षम है।

    रिकॉर्ड के अनुसार, पंजाब पुलिस में 29 वर्ष से कम आयु के 6,666 कांस्टेबल, 973 वरिष्ठ कांस्टेबल, 347 सब-इंस्पेक्टर तथा 186 हेड कांस्टेबल सेवाएं दे रहे हैं। इन 6,666 कांस्टेबलों में से 3,855 की आयु 20 से 26 वर्ष के बीच है, जबकि 1,198 की आयु 29 वर्ष, 1,125 की आयु 28 वर्ष और 488 की आयु 27 वर्ष है।

    इस संबंध में डीजीपी गौरव यादव ने कहा, “पंजाब पुलिस हर प्रकार की स्थिति को संभालने और किसी भी परिस्थिति में अपराधियों से निपटने में पूरी तरह सक्षम है। विभिन्न भर्ती अभियानों के माध्यम से पुलिस बल में 29 वर्ष से कम आयु के 8,231 कर्मियों की भर्ती की गई है। मुझे इस बात का गर्व है कि इनमें से अधिकांश युवा फ्रंटलाइन अधिकारी और थाना स्टाफ के रूप में कार्य कर रहे हैं, जो सीधे तौर पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी निभाते हैं। इतनी बड़ी संख्या में युवाओं की मौजूदगी पुलिस बल को और अधिक गतिशील तथा प्रभावी बनाती है तथा सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहायक है।”

    ये युवा अधिकारी और कर्मचारी न केवल पंजाब पुलिस की बदलती और आधुनिक होती तस्वीर को प्रस्तुत कर रहे हैं, बल्कि पुलिस संगठन की संस्थागत मजबूती को भी दर्शा रहे हैं। राज्य के सभी पुलिस थानों में महिला हेल्प डेस्क स्थापित की गई हैं। इसके साथ ही राज्य के सिटीजन पोर्टल की सेवाओं में भी निरंतर सुधार किया गया है, जिससे नागरिकों को अधिक सुविधाजनक और पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं। युवाओं को पुलिस बल में शामिल करने का अभियान अभी जारी है। पंजाब पुलिस ने 3,298 पदों के लिए एक बड़ी कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया शुरू की है, जिसके तहत कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 1 जुलाई से आयोजित की जाएगी। नए भर्ती होने वाले कर्मियों के शामिल होने से फ्रंटलाइन पुलिसिंग और मजबूत होगी तथा सभी आयु वर्ग के नागरिकों के साथ बेहतर संवाद और समन्वय स्थापित करने में मदद मिलेगी।

     

  • सड़क किनारे हुए 2 बम धमाकों में 7 की मौत, 3 घायल, देखें वीडियो

    सड़क किनारे हुए 2 बम धमाकों में 7 की मौत, 3 घायल, देखें वीडियो

    बन्नूः पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी इलाके के बन्नू जिले में सड़क किनारे 2 बम धमाके हुए। इन हादसों में 7 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। बन्नू जिला अफगानिस्तान की सीमा के पास है, जहां पिछले कुछ समय से लगातार आतंकी घटनाएं हो रही हैं। पुलिस ने बताया है कि पहला बम धमाका तब हुआ जब वहां से एक यात्रियों से भरी वैन गुजर रही थी। यह विस्फोट इतना जोरदार था कि इसकी चपेट में आने से 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसमें 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने इस आईईडी हमले की कड़ी निंदा की।

    उन्होंने निर्दोष नागरिकों की मौत पर गहरा दुख जताया है। एक बयान में उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति दुख व्यक्त किया है। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। स्थानीय मीडिया आउटलेट्स में बताया है कि पहाड़ी इलाकों में बनी हुई सुरक्षा चुनौतियों के बारे में बता रही है। इस क्षेत्र से गुजरने वाले नागरिकों की सुरक्षा को लेकर स्थानीय लोगों की चिंताओं को बढ़ाती है।

    पहले धमाके के तुरंत बाद वहां मौजूद स्थानीय लोग घायलों और मृतकों को एंबुलेंस तक पहुंचाने में मदद करने लगे। इसी दौरान हमलावरों ने रिमोट कंट्रोल का इस्तेमाल कर वहीं पर दूसरा बम धमाका कर दिया। इस दूसरे विस्फोट की चपेट में आने से मदद कर रहे 2 और लोगों की जान चली गई। घटना के तुरंत बाद पुलिस और सेना ने पूरे इलाके को अपने कब्जे में ले लिया है। सुरक्षा बलों को डर है कि इलाके में कुछ और बम छिपे हो सकते हैं, इसलिए पूरे क्षेत्र की बारीकी से तलाशी ली जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

    फिलहाल किसी भी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। बन्नू इलाके में पिछले कुछ समय से हिंसा बहुत ज्यादा बढ़ गई है। महज एक हफ्ता पहले उग्रवादियों ने यहां एक पुल को उड़ाने की कोशिश की थी और 12 जून को हुए हमलों में दो पुलिसवाले भी मारे गए थे। लगातार होते इन हमलों से परेशान होकर अब स्थानीय लोगों ने सरकार से सुरक्षा बढ़ाने और आतंकवाद को पूरी तरह खत्म करने की मांग की है। बढ़ती घटनाओं के बीच वीरवार को आयोजित एक जनजातीय सभा ने सरकार से तत्काल कदम उठाने और क्षेत्र से उग्रवाद का पूरी तरह सफाया करने की मांग की थी।

  • वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध लकड़ी से लदे 10 वाहन जब्त, रातभर चला सर्च ऑपरेशन देखें वीडियो

    वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध लकड़ी से लदे 10 वाहन जब्त, रातभर चला सर्च ऑपरेशन देखें वीडियो

    ऊना,( 20 जून) सुशील पंडित वन विभाग ऊना ने अवैध वन संपदा की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रातभर चले विशेष सर्च ऑपरेशन में प्रतिबंधित वन उपज से लदे 10 वाहनों को जब्त किया है। सभी वाहनों से बिना वैध परमिट के लकड़ी का परिवहन किया जा रहा था।

    वन विभाग के अनुसार, प्रतिबंधित और बिना अनुमति वाली वन उपज की अवैध आवाजाही की गुप्त सूचना मिलने पर वन मंडल अधिकारी (डीएफओ) ऊना के निर्देश पर अंब और भरवाईं रेंज में विशेष टीमें गठित की गईं। इसके बाद शनिवार तड़के रात 1 बजे से सुबह 8 बजे तक व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया।
    अभियान के दौरान भरवाईं रेंज में देहरा डिवीजन की ओर से आ रहे दो वाहनों को पकड़ा गया, जबकि अंब रेंज में आठ वाहन जब्त किए गए। इनमें सात वाहन ऊना डिवीजन और एक वाहन हमीरपुर डिवीजन से संबंधित बताया गया है।
    जांच के दौरान किसी भी वाहन चालक के पास वन उपज के परिवहन का वैध परमिट या अनुमति पत्र नहीं मिला। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सभी वाहनों में प्रतिबंधित चौड़ी पत्ती वाली प्रजातियों की लकड़ी लदी हुई थी।
    वन विभाग ने सभी 10 वाहनों को जब्त कर भारतीय वन अधिनियम, 1927 की विभिन्न धाराओं के तहत वन अपराध के मामले दर्ज कर लिए हैं। विभाग अब यह जांच कर रहा है कि लकड़ी निजी भूमि से काटी गई है या सरकारी वन भूमि से। साथ ही लकड़ी के स्रोत और इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों की पहचान के लिए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
    वन विभाग ने बताया कि इस सफल अभियान में फील्ड स्टाफ की अहम भूमिका रही। कार्रवाई में रंजीत सिंह, संजीव कुमार, ऊषा ठाकुर, विक्रांत, नरेंद्र, साहिल, नरेश, विकास, शक्ति चंद सहित अन्य कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध वन कटान और तस्करी के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।