Blog

  • भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने अमेरिका ट्रेड डील का किया विरोध, देखें वीडियो

    भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने अमेरिका ट्रेड डील का किया विरोध, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया है। जिसमें यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम चढूनी, पंजाब प्रधान हैप्पी, विक्रम युवा अध्यक्ष हरियाणा, सोनू हुड्डा हरियाणा महिला प्रधान, कर्मवीर हरियाणा प्रधान और राकेश मीडिया प्रभारी शामिल रहे।
    राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम चढूनी ने अमेरिकी ट्रेड डील को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि देश के लिए ट्रेड डील ठीक नहीं है, इससे देशवासियों पर असर पड़ेगा।

    उन्होंने कहा कि डील साइन होने से भारत के किसान को नुकसान होगा। भारत के किसान को अमेरिका के किसान के साथ जोड़ा जाएगा। अमेरिका में खेती बड़े-बड़े खेतों में होती है और भारत में छोटे खेतों में होती है। भारत की खेती अजीविका है और अमेरिका की खेती व्यापार है। डील से कृषि, डेयरी और पोल्ट्री सेक्टर प्रभावित होंगे। अमेरिका में 60 लाख से पौने 2 करोड़ सबसिडी है। भारत में सबसिडी नाममात्र है। भारत का किसान अमेरिका का सामना नहीं कर सकता। इस डील से सरकार भारत अमेरिका से आने वाली किसी भी चीज पर टेक्स नहीं लगा सकती है, जिसका किसान विरोध कर रहे है। 23 जून को यूनियन डील पूरे देश में विरोध प्रदर्शन करेंगी।

    MSP और सरकारी खरीद व्यवस्था पर दबाव बनने की आशंका है। चढूनी ने बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर मजदूर, संगठन और छात्र संगठनों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अपील की है। 25 जून को चंडीगढ़ के किसान भवन सेक्टर 35 A में संयुक्त बैठक बुलाई गई।

     

     

     

     

  • Punjab News: वित्त मंत्री हरपाल चीमा सहित आप पार्टी ने किया अकाली दल और भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab News: वित्त मंत्री हरपाल चीमा सहित आप पार्टी ने किया अकाली दल और भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाब में आज आम आदमी पार्टी राज्यभर में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा। यह प्रदर्शन भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के दफ्तरों के बाहर किया जा रहा है। पार्टी का आरोप है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की फर्जी वीडियो को लेकर गलत प्रचार किया जा रहा है। ऐसे में आप पार्टी द्वारा जालंधर, लुधियाना, अमृतसर, पटियाला, बठिंडा और मोहाली सहित पंजाब के सभी जिलों में अकाली और भाजपा नेताओं के दफ्तरों के बाहर प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा और जिला प्रधान प्रभजोत कौर की अगुवाई में अकाली दल और भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया।

    मामले की जानकारी देते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि 2022 में आप पार्टी ने 92 सीटे जीतकर भारी बहुमत से सरकार बनाई। वहीं पंजाब में अलग-अलग जिलों में आप पार्टी के मेयर बन रहे है और सीएम भगवंत मान सेवादार बनकर लोगों की सेवा कर रहे है। देश की इकलौती स्टेट पंजाब है, जहां 9 हजार मैदान बनाए जा रहे है और एजुकेशन में भी पंजाब नंबर वन है, जहां टीचर विदेशों में जाकर ट्रेनिंग ले रहे है और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए शिक्षा दी जा रही है। वित्त मंत्री ने कहाकि मान सरकार लगातार पंजाबवासियों के लिए काम कर रही है, लेकिन शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के पास मान सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा नहीं बचा है।

    ऐसे में अकाली दल और भाजपा एआई के जरिए तैयार की गई झूठी वीडियों के जरिए सीएम भगवंत मान को बदनाम करने में लगी हुई है। वित्त मंत्री ने कहा 2027 में भी आप पार्टी भारी बहुमत से जीत हासिल करके दोबारा सत्ता में वापसी करेंगी। अकाली दल पर निशाना साधते हुए कहा कि लोग देख रहे है कि किस तरह अकाली दल पंजाब की अमन शांति को भंग करने में लगा हुआ है। सबसे ज्यादा गैंगस्टरवाद अकाली के समय में पंजाब में शुरू हुआ, पंजाब में नशे का व्यापार भी अकाली दल के समय में बढ़ा है। उन्होंने कहा कि एआई वीडियो को लेकर डीजीपी द्वारा मामले की जांच की जा रही है। ऐसे में जिसने भी झूठी वीडियो को फैलाया है उसके खिलाफ जल्द एक्शन लिया जाएगा।

  • बेटे की Study पर पड़ रहा था असर, डॉक्टर ने मेड की कर दी हत्या

    बेटे की Study पर पड़ रहा था असर, डॉक्टर ने मेड की कर दी हत्या

    नई दिल्लीः दिल्ली के पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश में एक अजीब मामला सामने आया है। जहां डॉक्टर ने घर में काम करने वाली मेड की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार डॉक्टर को लगता था कि मेड घर में जादू-टोना करती है, जिससे बेटे की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है।
    आपको बता दें मेड डॉक्टर के घर में पिछले 12 साल से काम कर रही थी।

    इस मामले में पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि डॉक्टर ने पहले मेड पर बैट से हमला किया और फिर धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी।इस दौरान डॉक्टर गुप्ता ने पूछताछ करने पर बताया कि उन्हें लगता था कि उनकी मेड मीना घर में जादू-टोना जैसी बुरी चीजें लेकर आती थी, जिससे उनके बेटे की पढ़ाई पर असर पड़ रहा था। हालांकि इस मामले पर जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हत्यारोपी डॉक्टर ने हत्या के पीछे अभी तक कोई ठोस वजह नहीं बताई है।

    पुलिस में पूछताछ के दौरान डॉक्टर ने बताया कि उसने कुछ दिन पहले नौकरानी को हटाने के लिए घरवालों से कहा था, लेकिन उसकी बात पर ध्यान नहीं दिया गया। इस बात से आहत होकर डॉक्टर ने नौकरानी पर हमला कर दिया और उसकी हत्या कर दी।

    पुलिस ने बताया कि आरोपी की पत्नी और बेटे ने डॉक्टर गुप्ता की मानसिक सेहत को ठीक नहीं बताया है। दोनों ने पुलिस को बताया कि आरोपी डॉक्टर मेंटल हेल्थ का इलाज करवा रहे थे। इस दौरान डॉक्टर गुप्ता एंटी डिप्रेशन की दवाएं भी खा रहा था।

    डॉक्टर गुप्ता की पत्नी सुबह करीब 10 बजे काम पर चली गई, जबकि डॉक्टर और उसका बेटा घर पर ही थे। इस दौरान करीब 10.30 बजे मीना बाथरूम से कपड़े धुलकर सुखाने के लिए छत पर चली गई। इस दौरान डॉक्टर गुप्ता ने मीना पर हमला कर दिया। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

    इस मामले पर मीना हरदार के परिवार ने गहरा दुःख जताते मामले निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनके बेटे रॉबिन ने कहा कि घटना के बाद से पूरा परिवार सदमे में है, अब समझ नहीं आ रहा कि उनकी मां की हत्या क्यों की गई है। बेटे ने बताया कि उनकी मां गुप्ता परिवार के सभी लोगों की बहुत तारीफ करती थीं और अपने परिवार की आर्थिक रूप से मदद के लिए मेहनत से काम करती रहती थीं।

  • Punjab News: BJP नेता तरुण चुघ के घर के बाहर आप पार्टी का प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab News: BJP नेता तरुण चुघ के घर के बाहर आप पार्टी का प्रदर्शन, देखें वीडियो

    अमृतसरः आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सदस्य तरुण चुघ के घर के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान ‘आप’ कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि पार्टी पंजाब में धर्म और नफ़रत की राजनीति करके माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रही है। प्रदर्शन के दौरान विधायक डॉ. अजेय गुप्ता ने कहा कि भाजपा नफ़रत की राजनीति के जरिए लोगों को बांटने की कोशिश कर रही है

    लेकिन पंजाब के लोग ऐसी कोशिशों को सफल नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि आप पार्टी के नेता, वालंटियर और कार्यकर्ता एक आंदोलन से निकले हैं और उन्हें न किसी दबाव से न ही किसी लालच से तोड़ा जा सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि धर्म के नाम पर राजनीति करके पंजाब की एकता और भाईचारे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। इस मौके पर विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि भाजपा विभिन्न राज्यों में धार्मिक ध्रुवीकरण की राजनीति करती रही है और अब पंजाब में भी वही रणनीति अपनाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब शहीदों, गदरी बाबाओं और देशभक्तों की धरती है और यहाँ नफ़रत के बीज नहीं बोने दिए जाएंगे।

    धालीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा के पास पंजाब के लोगों के मुद्दों का कोई हल नहीं है और वह सिर्फ माहौल बिगाड़ कर राजनीतिक लाभ उठाना चाहती है। वहीं विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निजर ने भाजपा की पंजाब के प्रति नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी को चंडीगढ़, भाखड़ा डैम, पंजाब के पानी, किसानों, बाढ़ पीड़ितों के मुआवजे, आरडीएफ और स्वास्थ्य मिशन के फंड्स आदि पर अपना स्टैंड स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब गुरुओं की धरती है, जहां नफ़रत नहीं बल्कि प्यार और भाईचारा ही कायम रह सकता है। ‘आप’ के नेताओं ने कहा कि पंजाब में अमन और भाईचारे का माहौल बनाये रखने के लिए वे हर स्तर पर उन राजनीतिक कोशिशों का विरोध करते रहेंगे जो समाज में विभाजन पैदा करने की कोशिश करती हैं।

  • Punjab News: फ्लैट में Police की Raid, हेरोइन और अन्य सामान सहित 4 गिरफ्तार, देखे वीडियो

    Punjab News: फ्लैट में Police की Raid, हेरोइन और अन्य सामान सहित 4 गिरफ्तार, देखे वीडियो

    मोहालीः जीरकपुर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सिंगमा सिटी एक्सटेंशन सोसायटी के फ्लैट में रेड की। इस दौरान पुलिस ने फ्लैट से 4 युवकों को हेरोइन समेत गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 30 ग्राम हेरोइन, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, सिल्वर फॉयल पेपर और नशा पैक करने में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साहिल निवासी रामदरबार, चंडीगढ़, अजय निवासी विकास नगर, चंडीगढ़, अमन निवासी बिजनौर (हाल निवासी रामदरबार, चंडीगढ़) और मुकेश निवासी ग्रीन वैली, घोलू माजरा, लालड़ू के रूप में हुई है।

    पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान एक मुखबिर ने सूचना दी कि सिंगमा सिटी एक्सटेंशन स्थित फ्लैट नंबर 566-सी में नशा बेचा जा रहा है। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम ने तत्काल छापा मारा। फ्लैट के भीतर मौजूद चार युवक पुलिस को देखते ही घबरा गए और अपनी जेबों से पॉलिथीन के लिफाफे निकालकर फर्श पर फेंककर भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें मौके पर ही काबू कर लिया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत निर्धारित प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपियों को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी और बरामद लिफाफों की जांच की। जांच के दौरान साहिल से 8 ग्राम, अजय से 7 ग्राम, अमन से 7 ग्राम और मुकेश से 8 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। कुल 30 ग्राम हेरोइन को कब्जे में लेकर सील कर दिया गया।

    छापेमारी के दौरान फ्लैट की तलाशी लेने पर एक कमरे से 10 खाली पॉलिथीन पाउच, इलेक्ट्रॉनिक वजन कांटा और सिल्वर फॉयल पेपर भी बरामद हुआ। पुलिस का मानना है कि इन सामानों का इस्तेमाल नशे की पैकिंग और बिक्री में किया जाता था। कार्रवाई की पूरी वीडियो रिकॉर्डिंग ई-साक्ष्य एप के माध्यम से की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना जीरकपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 29, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी नशा कहां से लाते थे और इसकी सप्लाई किन-किन क्षेत्रों में की जाती थी। जांच के दौरान नशा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं।

  • Punjab News: 100 किमी तेज रफ्तार कार का कहर, 15 फीट दूर जाकर गिरे 2 लोग, देखें वीडियो

    Punjab News: 100 किमी तेज रफ्तार कार का कहर, 15 फीट दूर जाकर गिरे 2 लोग, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के धर्मपुरा इलाके में तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। जहां 100 किमी की रफ्तार कार चालक ने सड़क पर चल रहे 2 लोगों को उड़ा दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार की चपेट में आए लोग 15 फीट दूर जाकर गिरे। हादसे में एक की बाजू पर चोट आई है, जबकि दूसरे के टांके लगे हैं। वहीं यह सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दरअसल, शुक्रवार रात 8 बजे मनू नामक व्यक्ति ने अपनी जेन कार नीला झंडा रोड स्थित एक कार वॉशिंग सेंटर पर धुलने के लिए दी थी। कार की धुलाई के बाद वहां कुछ नाबालिग खड़े थे।

    आरोप है कि सर्विस स्टेशन मालिक ने लापरवाही बरतते हुए कार की चाबी उन लड़कों को दे दी और गाड़ी को साइड में लगाने के लिए कहा। कार चलाने वाले लड़कों की उम्र 16 साल से भी कम है। साइकिल सवार घायल अजय (21) ने हादसे के बाद बताया कि वह काम से वापस अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह साइकिल से सड़क पार करने लगा, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार जेन कार के ड्राइवर ने मुझे जोरदार टक्कर मार दी।

    टक्कर इतनी जोरदार थी कि मैं हवा में उड़ गया। मेरी कमर और बाजू पर गंभीर चोटें आई हैं। वहीं दुकानदार खुर्शीद आलम (46) ने बताया कि टिब्बा रोड का रहने वाला हूं और नीला झंडा रोड पर उसकी दुकान है। कार सवार की स्पीड बहुत ज्यादा थी। उसने पहले साइकिल सवार अजय को टक्कर मारी और फिर मुझे चपेट में ले लिया। घटना में सिर पर गहरी चोट आई है। डॉक्टर ने 3 से 5 टांके लगाए हैं। हादसा इतनी जल्दी हुआ कि मैं कार सवारों की पहचान नहीं कर सका। जानकारी के अनुसार, हादसे वाली कार वाशिंग सेंटर पर आई थी।

    वाशिंग सेंटर मालिक ने दो नाबालिगों को कार साइड लगाने को दे दी। तभी दोनों कार को बीच बाजार घुमाने ले गए। एक नाबालिग ने 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से कार दौड़ा दी। तभी ड्राइवर कार पर से नियंत्रण खो बैठे और गाड़ी सड़क पर चल रहे लोगों को रौंदती चली गई। हादसे में गाड़ी को भी काफी नुकसान पहुंचा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के दुकानदारों और राहगीरों ने तुरंत घायलों की मदद की और उन्हें इलाज के लिए नजदीकी क्लिनिक पहुंचाया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। हालांकि, पुलिस को मामले में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है।

     

  • नाबालिग लड़की को 50 हजार के लिए देह व्यापार में धकेला, दो दंपतियों सहित 8 गिरफ्तार

    नाबालिग लड़की को 50 हजार के लिए देह व्यापार में धकेला, दो दंपतियों सहित 8 गिरफ्तार

    मुंबईः हरियाणा की एक नाबालिग लड़की को देह व्यापार में धकेलने के आरोप में पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें दो दंपति भी शामिल है। जानकारी के अनुसार नाबालिग (14) की है। एक मुख्य आरोपी ने अपहरण संबंधी शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके चलते पुलिस ने इस व्यापार से जुड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। मीरा भयंदर वसई विरार पुलिस ने बताया कि आरोपी पुरुषों ने पीड़िता का कई बार बलात्कार किया।

    शातिर शिकायतकर्ता ने अपने आप को पीड़िता के अभिभावक के रूप में पेश किया था। एमबीवीवी पुलिस के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी, जोन-1) राहुल चव्हाण ने बताया कि आरोपी नाबालिग लड़की को पढ़ाई-लिखाई का झांसा देकर अंबाला से मुंबई लाया था।

    ये मामला तब सामने आया जब 3 मार्च को पेशे से सिक्योरिटी गार्ड आरोपी संजय गुप्ता, भयंदर के नवघर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह 14 वर्षीय एक लड़की की देखभाल करता था। होली का सामान के लिए बाहर जाने के बाद से लड़की लापता हो गई थी। इस संबंध में जानकारी के आधार पर पुलिस ने ठाणे के भयंदर से पीड़िता को बचाया।

    एक महिला अधिकारी द्वारा पूछने पर पीड़िता ने बताया कि शिकायतकर्ता गुप्ता उसका रिश्तेदार नहीं था। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि गुप्ता समेत कई आरोपियों ने उसका बार-बार दुष्कर्म किया, जिसके बाद वह उनके चंगुल से भाग निकली। नवघर थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मुकुंद यादव ने बताया कि मामले की जांच के मुताबिक पीड़िता को देह व्यापार के लिए 50,000 रुपए में बेचा गया था। शुरुआती अपहरण के मामले की जांच में हमें इस गहरे पैठ वाले देह व्यापार संबंधी गिरोह का पता चला। उन्होंने बताया कि आठों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की अलग-अलग धाराओं के तहत अपहरण, बलात्कार और शादी या नौकरी का झूठा वादा करके यौन संबंध बनाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। साथ ही उन सभी पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के संबंधित प्रावधान भी लागू किए गए हैं।

  • Punjab News: श्रद्धालुओं से भरी बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में 30 घायल, वाहनों के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    Punjab News: श्रद्धालुओं से भरी बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में 30 घायल, वाहनों के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    पठानकोटः नरोट जैमल सिंह क्षेत्र के अंतर्गत जम्मू-दीनानगर स्टेट हाईवे पर बस और ट्रक में टक्कर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार श्रद्धालुओं से भरी बस और चीनी से लदे तेज रफ्तार ट्रक की आमने-सामने टक्कर हुई है। इस दर्दनाक हादसे में बस में सवार करीब 30 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस की टीम ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाया ताकि यातायात सुचारू किया जा सके।

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और हादसे के वास्तविक कारणों व लापरवाही की गहनता से जांच की जा रही है चश्मदीदों और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यात्री बस (पंजीकरण संख्या: JK02AC8181) जम्मू से श्रद्धालुओं को लेकर राधा स्वामी डेरा ब्यास की ओर जा रही थी। जैसे ही बस जम्मू-दीनानगर स्टेट हाईवे पर नरोट जैमल सिंह के पास पहुंची, तो सामने से आ रहे चीनी से लदे एक ट्रक के साथ उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया, जबकि चीनी से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेतों में जा पलटा।

    हादसे के वक्त बस के भीतर सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे की आवाज सुनते ही आस-पास के खेतों और गांवों के स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और अपनी गाड़ियों से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने मुस्तैदी दिखाते हुए बस में फंसे घायल यात्रियों को बाहर निकाला। सभी घायलों को तुरंत एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार कुछ यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है।

     

  • NEET Re-Exam: भारी चूक! छात्र को दे दिया अबू धाबी का सेंटर

    NEET Re-Exam: भारी चूक! छात्र को दे दिया अबू धाबी का सेंटर

    नागपुरः नीट यूजी की दोबारा होने वाली परीक्षा से ठीक पहले एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जारी एडमिट कार्ड में एक कथित गड़बड़ी कर दी। आपको बता दें नागपुर के एक छात्र को एनटीए ने अबू धाबी का सेंटर अलॉट कर दिया है। जबकि युवक के पास पासपोर्ट तक नहीं है।

    जानकारी के अनुसार 21 जून को री-नीट परीक्षा होने वाली है। ये परीक्षा पेन-पेपर मोड में दोपहर 2 से शाम 5:15 बजे तक चलेगी। सभी उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपना एडमिट कार्ड और अन्य निर्धारित दस्तावेज अनिवार्य रूप से साथ ले जाने होंगे।

    छात्र अब्दुल्ला मोहम्मद तालिब ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था और उसे पूरी उम्मीद थी कि उसे देश के भीतर ही कोई परीक्षा केंद्र मिलेगा। लेकिन जब उसने आधिकारिक वेबसाइट से अपना री-नीट 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड किया, तो उसमें भारत के बजाय अबू धाबी (UAE) स्थित एक ‘इंडियन स्कूल’ को परीक्षा केंद्र बताया गया था।

    वहीं सोशल मीडिया पर भी इस एडमिट कार्ड का एक स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहा है। छात्र के पिता मोहम्मद तालिब ने बताया कि हमने एडमिट कार्ड देखने के बाद हेल्पलाइन नंबर पर संर्पक किया। उन्होंने हमें मेल भेजने के लिए कहा। जब हमने मेल भेजा, तो हमें कॉल आया कि शनिवार शाम 4 बजे तक हमें नया एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। हमने ऑप्शन के तौर पर 3 जिले चुने थे, लेकिन अब हमारी मांग है कि नागपुर को सेंटर बनाया जाए।

    उधर, एनटीए ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है और बताया है कि यह एक तकनीकी गड़बड़ी के कारण हुआ है। एजेंसी ने छात्र के परिवार को भरोसा दिया है कि इस पर तुरंत सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे। छात्र को सही परीक्षा केंद्र के साथ एक नया और संशोधित एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। परिवार ने बताया कि उन्हें एनटीए की तरफ से एक ईमेल भी मिला है, जिसमें शाम तक इस गलती को सुधारने का आश्वासन दिया गया है।

  • Jalandhar News: BJP-अकाली दल के खिलाफ आप पार्टी का प्रदर्शन, देखें Live

    Jalandhar News: BJP-अकाली दल के खिलाफ आप पार्टी का प्रदर्शन, देखें Live

    जालंधर, ENS: पंजाब के मुख्यमंत्री की वायरल वीडियो को लेकर लगातार विवाद गरमा रहा है। हालांकि बीते दिन सीएम भगवंत मान और वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने बताया था कि वह वीडियो फेक है और उसकी पंजाब के बाहर से 2 लैब से जांच भी करवाई गई है। इस वीडियों में शख्स उनके कद से एक इंच लंबा दिखाई दे रहा है। ऐसे में उन पर गलत आरोप लगाए जा रहे है।

    इसी मामले को लेकर आज आप पार्टी के नेताओं द्वारा माता शीतला मंदिर के पास भाजपा और अकाली दल के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं शांतिमय प्रदर्शन किए जाने को लेकर पुलिस भी चौकस दिखाई दी। मामले की जानकारी देते हुए चंदन ग्रेवाल ने कहाकि आज भाजपा और अकाली दल मिलकर गलत एआई के जरिए तस्वीरें पेश करके गलत प्रोपगेंडा चला रही है। ऐसे में इसी के विरोध में आज प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं श्री अकाल तख्त साहिब के फैसले को लेकर कहा कि सीएम मान पहले ही अकाल तख्त साहिब में मामले को लेकर पेश हो चुके है।

    चंदन ग्रेवाल ने कहा कि विपक्ष के पास सीएम मान के प्रति कोई मुद्दा नहीं रहा। ऐसे में उनकी छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है। सीएम मान की अगुवाई में पंजाब सरकार ने सभी वादों को पूरा किया है। पंजाब में बढ़ते नशे पर मान सरकार ने लगाम लगाई है। वहीं एजुकेशन के मामले में भी मान सरकार ने बेहतर काम करते हुए पंजाब को नंबर वन बनाया है। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता से एक ही सरकार का वादा बाकी रह गया था, वो है महिलाओं के खाते में एक-एक हजार रुपए आने का। उसे भी अगले महीने से शुरू किया जा रहा है। आप पार्टी का यह प्रदर्शन पंजाब भर में भाजपा-अकाली दल पार्टी के खिलाफ किया जा रहा है।