Blog

  • टायर में हवा भरते समय हुआ धमाका, हवा में उछलकर गिरे 4 लोग, एक की मौत, देखें वीडियो

    टायर में हवा भरते समय हुआ धमाका, हवा में उछलकर गिरे 4 लोग, एक की मौत, देखें वीडियो

    बिलासपुरः चकरभाठा थाना क्षेत्र के बोदरी स्थित फार्च्यून एलीमेंट कालोनी में जेसीबी के विशाल टायर में हवा भरने के दौरान हुए अचानक ब्लास्ट हो गया। इस भीषण धमाके में एक हेल्पर की मौत हो गई। हादसे में मैकेनिक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें विस्फोट के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी और लोगों की चीख-पुकार दिखाई दे रही है। वहीं हादसे में 4 लोगों कई फीट दूर उछलकर गिरते हुए दिखाई दे रहे है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    सीपत एनटीपीसी में रहने वाले उमाकांत कौशिक बेकहो लोडर में हेल्पर थे। वे बोदरी स्थित फार्च्यून एलीमेंट कालोनी में काम करते थेे। सुबह करीब 11 बजे कालोनी परिसर में खड़ी बेकहो लोडर के बड़े टायर में हवा भरने का काम चल रहा था। मौके पर हेल्पर भूपेंद्र कौशिक, टायर मिस्त्री ओसामा और अन्य कर्मचारी मौजूद थे। इसी दौरान अचानक तेज धमाके के साथ टायर फट गया। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि टायर का डिस्क और उससे जुड़े भारी लोहे के हिस्से कई फीट दूर तक उछल गए। आसपास मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए। हादसे में जेसीबी हेल्पर उमाकांत कौशिक को गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं टायर मिस्त्री ओसामा, बेकहो लोडर आपरेटर भूपेंद्र राव और कर्मचारी अमृत लाल यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही चकरभाठा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया और जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद हादसे का वीडियो सामने आने से पूरे इलाके में चर्चा तेज हो गई है। वीडियो में ब्लास्ट के तुरंत बाद लोगों को इधर-उधर भागते और घायलों को संभालते देखा जा रहा है। चकरभाठा थाना प्रभारी भावेश शेंडे ने बताया कि वीडियो में विस्फोट के बाद कर्मचारी उछलकर गिरते हुए नजर आ रहे हैं। टायर में प्रेशर अधिक होने के कारण ब्लास्ट की बात सामने आई है। बताया जाता है कि बेकहो लोडर का टायर खराब हो गया था। इसे बदलवाने के बजाए रिपेयर करवाकर काम चलाया जा रहा था।  
  • Jalandhar News: इलाके में मामूली विवाद को लेकर खूनी झड़प, जमकर चले तेजधार हथियार, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: इलाके में मामूली विवाद को लेकर खूनी झड़प, जमकर चले तेजधार हथियार, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: लोहिया मोहल्ले में बच्चों को विवाद खूनी झड़प में तबदील हो गया। मामले की जानकारी देते हुए साधना ने कहाकि छोटा 9 वर्षीय बेटा बच्चों के साथ खेल रहा था। इस दौरान बेटे का दूसरे बच्चे से विवाद हो गया और उसने बेटे को कहा कि वह चाचे को बुलाने जा रहा है। जिसके बाद घटना स्थल पर व्यक्ति ने महिला को पीटना शुरू कर दिया। वहीं बिट्टू ने कहाकि दूसरे पक्ष के चाचा-भतीजा और पिता ने आकर हमला कर दिया। आरोप है कि वह नशे में धुत्त थे। घटना स्थल से दूसरे पक्ष के आरोपों के कब्जे से तेजधार हथियार बरामद किया गया।

    बिट्टू ने कहा कि पहले उन्हें लगा कि घटना स्थल पर पहुंचकर वह विवाद को सुलझा लेते है, लेकिन घटना स्थल पर पहुंचकर देखा खूनी विवाद में मामला तबदील हो चुका है। इस दौरान लोगों ने दूसरे पक्ष का विरोध करते हुए जमकर हंगामा किया। आरोप है कि उन्होंने आते ही वहां मौजूद एक युवक को निशाना बनाया और उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब युवक ने विरोध किया तो विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बात इतनी बढ़ गई कि बदमाशों ने युवक को घेर लिया और उसका बांह (हाथ) मरोड़ दिया। पीड़ित युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला। बदमाशों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और कहा कि इस बार तो वह बच रहा है, लेकिन अगली बार उसे जिंदा नहीं छोड़ा जाएगा।

    जमीन पर जगह-जगह खून के धब्बे मिले। वहीं पास में ही शराब की खाली बोतलें भी बरामद हुई हैं। बताया जा रहा है कि मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा है। इस वारदात के बाद से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ये बदमाश आए दिन ऐसी बदमाशी और गुंडागर्दी करते रहते हैं। बदमाशों का खौफ इस कदर है कि कोई भी उनके खिलाफ खुलकर बोलने या गवाही देने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। पीड़ित के करीबियों का कहना है कि जब यह घटना हुई, तब पीड़ित वहां बिल्कुल अकेला था। सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और घटनास्थल का मुआयना कर रहे हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

     

  • Punjab News: प्रेमी जोड़े पर हमला, जान बचाने के लिए नहर में कूदे, आरोपियों ने बाहर किया गंभीर घायल

    Punjab News: प्रेमी जोड़े पर हमला, जान बचाने के लिए नहर में कूदे, आरोपियों ने बाहर किया गंभीर घायल

    लुधियानाः लुधियाना के नीलो नहर पुल के समीप बदमाशों ने एक प्रेमी जोड़े पर हमला करने का मामला सामने आया है। जिसमेें युवती ने अपनी जान बचाने के लिए नहर में छंलाग लगा दी। इस दौरान प्रेमी भी प्रेमिका को बचाने के लिए नहर में कूद गया।

    जानकारी के अनुसार युवक अपनी दोस्त के साथ मोटरसाइकिल से नीलो नहर पुल के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान घात लगाए बैठे कुछ बदमाशों ने उन्हें रोक कर मारपीट शुरू कर दी।
    उसकी दोस्त ने अपनी जान बचाने के लिए पुल से पानी में छलांग लगा दी। वह भी उसके पीछे नहर में कूद गया। इसके बाद भी आरोपी नहीं हटे। आरोपियों ने दोनों को बाहर निकाला और किनारे पर लाते ही दोबारा उन पर हमला कर दिया। बदमाशों ने लोहे की रॉड और डंडों से युवक पर वार किए। सिर और शरीर पर रॉड के जोरदार प्रहार लगने के कारण युवक गंभीर घायल हो गया।

    थाना कूमकलां पुलिस ने गांव छंदड़ा के हरमनदीप सिंह की शिकायत पर गांव कटाणी कलां के दीपी, सुक्खी, रवि और अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी जख्मी युवक को एक ऑटो में डालकर सिटी सेंटर के सामने ले आए। पीड़ित युवक की मां जसविंदर कौर भी अपने बेटे को बचाने के लिए सिटी सेंटर पहुंचीं। जब मां ने अपने बेटे को दरिंदों से छुड़ाने की कोशिश की तो बदमाशों ने बुजुर्ग महिला से भी धक्का-मुक्की की, उन्हें सड़क पर घसीटा और सार्वजनिक रूप से अपमानित किया। जाते समय आरोपी पीड़ित युवक का मोबाइल भी साथ ले गए। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से तफ्तीश कर रही है।

  • Punjab News: घर में टहल रहे पूर्व सरपंच पर फायरिंग करके बाइक सवार फरार

    Punjab News: घर में टहल रहे पूर्व सरपंच पर फायरिंग करके बाइक सवार फरार

    गुरदासपुरः बटाला के नज़दीकी गांव किला लाल सिंह में घर के आंगन में टहल रहे पूर्व सरपंच पर अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर दी। यह हमला शनिवार सुबह लगभग 5:30 बजे हुआ। घटना के दौरान पूर्व सरपंच घर के आंगन में टहल रहे थे। इस गोलीबारी में पूर्व सरपंच बाल-बाल बचे। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पूर्व सरपंच द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी ललित कुमार और थाना किला लाल सिंह के एसएचओ इंस्पेक्टर प्रभजोत सिंह मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए।

    घटना के संबंध में जानकारी देते हुए अकाली दल के पूर्व सरपंच जसबीर सिंह गिल ने बताया कि पिछले दिनों उन्हें 2 बार फोन पर धमकियां मिल चुकी हैं। उन्होंने इस बारे में थाना किला लाल सिंह की पुलिस को सूचित भी किया था। उन्होंने बताया कि शनिवार की सुबह लगभग 5ः30 मिनट पर वह अपने आंगन में टहल रहे थे कि मोटरसाइकिल पर आए अज्ञात व्यक्ति गली में खड़े होकर उन पर फायरिंग करने लगे। उन्होंने कहा कि इस गोलीबारी में उनकी जान बाल-बाल बची। गोली चलाने के बाद हमलावर मौके से भाग निकले। पूर्व सरपंच ने बताया कि गोलीबारी की सूचना उन्होंने तुरंत थाना किला लाल सिंह की पुलिस को दी।

    घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी फतेहगढ़ चूड़ियां ललित कुमार और थाना किला लाल सिंह के एसएचओ प्रभजोत सिंह भी मौके पर पहुंचे। डीएसपी ललित कुमार ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं और गोलीबारी के मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। उधर इस घटना से पूर्व सरपंच के परिवार में डर और सहम महसूस की जा रही है।

  • Punjab News: इस इलाके में चली गोली, युवक घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में चली गोली, युवक घायल, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः सीमावर्ती गांव खाई फेमे की में उस समय दहशत का माहौल बन गया, जब पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान गोली चल गई। जानकारी के मुताबिक गोली लगने से एक युवक की टांग में चोट आई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

    घटना के बाद परिवार के सदस्यों और गांव वालों ने घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। गोली चलने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों में डर का माहौल बन गया।

    लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस अधिकारी का कहना है कि घटनास्थल से संबंधित सबूत एकत्र किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि वहीं आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस परिजनों के बयान दर्ज करके पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और घटना के वास्तविक कारणों का पता लगा रही है।

  • Punjab News: घर से 30 हजार नगदी चुराने के मामले में व्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस पर परिजनों का आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: घर से 30 हजार नगदी चुराने के मामले में व्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस पर परिजनों का आरोप, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः कैंट के इलाके इंद्रा कॉलोनी, खटीक मंडी से चोरी का मामला सामने आया है। रात के अंधेरे का फायदा उठाकर एक चोर घर के अंदर घुस गया। घर के लोग सो रहे थे और चोर ने उनकी अलमारी से करीब 30 हज़ार रुपये चुरारकर फरार हो गया। घर के अंदर घुसते हुए चोर की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।

    घटना की जानकारी देते हुए परिवार ने बताया कि वे मेहनत-मज़दूरी करते हैं और उनके पास जमा किए हुए पैसे थे। लोगों की कमेटियों का पैसा घर में रखा हुआ था, जिसे परिवार द्वारा लोगों को लौटाना था। रात में सोते समय चोर घर के अंदर घुस आया और लगभग इतनी राशि चोरी करके भाग निकला। जब सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए तो चोर की पहचान हो गई। परिवार गली में इकट्ठा था तभी अचानक पुलिस कर्मचारी आ गए और परिवार के बताए जाने पर चोर को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

    इसके बाद पुलिस ने चोर के कब्जे से चोरी का पैसा बरामद कर लिया और चोर को पकड़कर थाने ले गए। परिवार ने अपनी शिकायत लिखित रूप में संबंधित थाने को दी। जब परिवार थाने गया तो पुलिस ने चोर को छोड़ दिया और पैसे भी वापस नहीं किए। उन्होंने मांग की है कि चोर के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए और उनके पैसे वापस किए जाएँ, क्योंकि वह लोगों की कमेटियों का पैसा था।

  • कांग्रेस MLA के कार्यालय पर फायरिंग, इलाके में हड़कंप

    कांग्रेस MLA के कार्यालय पर फायरिंग, इलाके में हड़कंप

    रोहतकः हरियाणा के महम में कांग्रेस विधायक बलराम दांगी के कार्यालय पर देर रात फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। घटना रात 1 बजे की बताई जा रही है। महम थाने के सामने स्थित कार्यालय को निशाना बनाते अज्ञात हमलावरों ने करीब 5 राउंड गोलियां चलाईं। फायरिंग की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर विधायक बलराम दांगी भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। विधायक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है।

    घटना के बाद विधायक ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि एक पार्टी कार्यालय पर फायरिंग अपने आप में बहुत बड़ी घटना है। इससे बड़ी और क्या धमकी हो सकती है। हरियाणा में कानून-व्यवस्था का दिवाला पिट चुका है और प्रदेश में जंगलराज कायम है।

    दांगी ने कहा कि जब थाने के सामने स्थित एक विधायक के कार्यालय पर भी फायरिंग हो सकती है, तो आम लोगों की सुरक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। फिलहाल फायरिंग के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है और किसी संगठन या व्यक्ति की ओर से जिम्मेदारी लेने की भी सूचना नहीं है।

     

  • Jalandhar News: Punjab Small Industries and Export Corporation के चीफ जनरल मैनेजर को ED ने जारी किया समन

    Jalandhar News: Punjab Small Industries and Export Corporation के चीफ जनरल मैनेजर को ED ने जारी किया समन

    जालंधर, ENS: एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट जालंधर (ईडी) ने पंजाब स्मॉल इंडस्ट्रीज़ एंड एक्सपोर्ट कॉर्पोरेशन के चीफ जनरल मैनेजर को समन भेजा है। यह मामला मंत्री से जुड़ी एक कंपनी को 40 एकड़ ज़मीन अलॉट करने से जुड़ा है। ईडी अधिकारियों की ओर उन्हें जालंधर ऑफिस में प्रॉपर्टी की मंज़ूरी और मंत्री की कंपनी ‘रितेश प्रॉपर्टीज़ इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड’ को जारी किए गए अलॉटमेंट लेटर के रिकॉर्ड के साथ पेश होने के लिए कहा गया है। मंत्री को ईडी ने 9 मई को उनके चंडीगढ़ स्थित घर से गिरफ्तार किया था। वह अभी ज्यूडिशियल कस्टडी में हैं।

  • Punjab News: Civil Hospital से बच्ची चुराने के मामले में संदिग्ध महिला काबू, देखें वीडियो

    Punjab News: Civil Hospital से बच्ची चुराने के मामले में संदिग्ध महिला काबू, देखें वीडियो

    लुधियानाः सिविल अस्पताल परिसर के भीतर से मासूम बच्ची को चोरी करने का प्रयास किया गया। गनीमत रही कि बच्ची की मां और वहां मौजूद लोगों की सूझबूझ से आरोपी महिला को रंगे हाथों दबोच लिया गया। दरअसल, सिविल अस्पताल परिसर में अपने बच्चे के इलाज के लिए आई पीड़ित महिला पूजा ने बताया कि उसका बेटा अस्पताल में दाखिल है। दोपहर करीब 1:30 बजे जब वह डॉक्टरों से बातचीत कर रही थी, तभी उसकी 10 वर्षीय भतीजी उसकी डेढ़ साल की मासूम बेटी को गोद में लेकर पास ही खड़ी थी।

    पूजा के मुताबिक, एक अज्ञात महिला पिछले कुछ समय से लगातार उन पर नजर रख रही थी और अचानक उसने उसकी भतीजी के हाथ से डेढ़ साल की मासूम बच्ची को जबरन छीनने की कोशिश की। जब भतीजी ने बच्ची को देने से इनकार किया तो आरोपी महिला जबरदस्ती करने लगी। महिला ने बताया वह महिला मेरी भतीजी के पीछे खड़ी थी और अचानक उसने मेरी डेढ़ साल की बच्ची को जबरदस्ती छीनना शुरू कर दिया। जब मैंने देखा कि वह बच्ची को खींच रही है, तो मैंने तुरंत उसका हाथ पकड़ लिया और उसे धक्का दिया। इसके बाद वहां से भाग निकला जिसके बाद वहां रात को फिर पहुंची और वहां मौजूद सभी लोगों ने उसे घेरकर काबू कर लिया।

    मामले की जांच कर रहे एएसआई मल्कित सिंह ने बताया कि पुलिस को अस्पताल परिसर में बच्चा चोरी की कोशिश और एक महिला को काबू किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत सिविल अस्पताल पहुंची और संदिग्ध महिला को अपनी हिरासत में ले लिया। एएसआई मल्कित सिंह ने कहा अभी हमें इस मामले की प्रारंभिक सूचना मिली थी जिसके आधार पर महिला को राउंडअप किया गया है। आरोपी महिला से गहनता से पूछताछ की जा रही है और मामले की पूरी तफ्तीश के बाद ही आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अस्पताल जैसी संवेदनशील जगह पर हुई इस वारदात के बाद मरीजों और उनके परिजनों में सुरक्षा को लेकर काफी चिंता देखी जा रही है। पुलिस फिलहाल अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और महिला के पुराने रिकॉर्ड की जांच करने में जुटी है।

  • Jalandhar News: फायरिंग और जबरन वसूली मामले में हथियारों सहित 4 गिरफ्तार

    Jalandhar News: फायरिंग और जबरन वसूली मामले में हथियारों सहित 4 गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: क्राइम की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने विदेशी-आधारित हैंडलरों से जुड़े एक समूह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी जबरन वसूली और फायरिंग की घटनाओं में शामिल थे। साथ ही 3 आधुनिक पिस्तौल और गोलियां भी बरामद की गई हैं।

    प्रारंभिक जांच से पता चला है कि अभियुक्त विदेशी-आधारित हैंडलरों के निर्देशों पर काम कर रहे थे और जालंधर व एसबीएस नगर जिलों में कई गोलीबारी की घटनाओं की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने में शामिल थे। एफआईआर थाना भार्गव कैंप में दर्ज की गई है। पुलिस द्वारा नेटवर्क के पिछले और अगले संबंधों को स्थापित करने तथा इसमें शामिल अन्य साथियों की पहचान करने के लिए आगे की जांच जारी है।

    जालंधर कमिश्नरेट पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी शहर में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने जाल बिछाया और गैंग के चार गुर्गों को हथियारों समेत दबोच लिया।

    शुरुआती जांच और पूछताछ में यह सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि ये सभी आरोपी सीमा पार यानी विदेशों में बैठे अपने आकाओं के इशारे पर काम कर रहे थे। ये हैंडलर्स इंटरनेट कॉलिंग और सोशल मीडिया ऐप्स के जरिए इन्हें टारगेट और फंडिंग मुहैया करा रहे थे।