Blog

  • पंजाब सरकार द्वारा 2,437 अप्रेंटिस ट्रेनिज़ को P.S.P.C.L में सहायक लाइनमैन के रूप में भर्ती करने का निर्णय: वित्त मंत्री

    पंजाब सरकार द्वारा 2,437 अप्रेंटिस ट्रेनिज़ को P.S.P.C.L में सहायक लाइनमैन के रूप में भर्ती करने का निर्णय: वित्त मंत्री

    चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब सरकार ने पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) में 2,437 अप्रेंटिस ट्रेनिज़ को सहायक लाइनमैन (एएलएम) के रूप में भर्ती करने का निर्णय लिया है। यह घोषणा आज वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पंजाब भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए की। इस निर्णय से अप्रेंटिस ट्रेनिज़ की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होगी, और यह कदम रोजगार सृजन और युवा कल्याण के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने पंजाब सरकार के विभागों में युवाओं को रोजगार के अवसर देने के लिए मिशनरी दृष्टिकोण अपनाया है।

    वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि पीएसपीसीएल के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने पंजाब के एडवोकेट जनरल की सलाह पर विचार करते हुए 2,437 अप्रेंटिस ट्रेनिज़ को सहायक लाइनमैन (एएलएम) के रूप में भर्ती करने की स्वीकृति दे दी है। उल्लेखनीय है कि ये ट्रेनिज़ वर्तमान में पीएसपीसीएल और पंजाब स्टेट ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसटीसीएल) में लाइनमैन ट्रेड में अपरेंटिसशिप प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

    उन्होंने आगे कहा कि पीएसपीसीएल उक्त ट्रेनिज़ के लिए एक बार की छूट के रूप में पंजाबी भाषा की अनिवार्य परीक्षा आयोजित करेगा। परीक्षा की समय-सारणी के बारे में समय पर पीएसपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर सूचित किया जाएगा, जिसके बाद इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।

    वित्त मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का मानना है कि युवाओं की ऊर्जा को रचनात्मक ढंग से राष्ट्र निर्माण की ओर लगाने और सामाजिक बुराइयों से दूर रखने के लिए उन्हें लाभकारी रोजगार देना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान सरकार के निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप अप्रैल 2022 से पीएसपीसीएल और पीएसटीसीएल में कुल 9,627 भर्तियाँ की गई हैं। विवरण देते हुए उन्होंने कहा कि कुल 9,627 भर्तियों में से 8,048 सीधी भर्ती के माध्यम से और 1,579 तरस के आधार पर की गई थीं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष की शुरुआत में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न श्रेणियों से संबंधित 570 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए थे। लगभग 3,000 अतिरिक्त पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया वर्तमान में चल रही है, जिसके नवंबर 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है।

  • राजस्व मंत्री ने मुख्यमंत्री की जीवन यात्रा से प्रेरित योद्धा ‘द फाइटर’ गीत जारी किया

    राजस्व मंत्री ने मुख्यमंत्री की जीवन यात्रा से प्रेरित योद्धा ‘द फाइटर’ गीत जारी किया

    शिमला: राजस्व, बागवानी एंव जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज यहां योद्धा ‘द फाइटर’ गीत जारी किया। यू-ट्यूब पर 12 मिनट अवधि का यह गीत मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की जीवन यात्रा, संघर्ष और विजन से प्रेरित है। इस गीत को पहाड़ी गायक केवल राम बास्टा ने गाया है और संगीत का कार्य ललित सौहटा ने किया है।

    जगत सिंह नेगी ने केवल राम बास्टा और उनकी टीम के सदस्यों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह गीत मुख्यमंत्री के लिए सर्वोतम सम्मान है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश के लोगों के कल्याण के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं पर भी गीत में विस्तार से प्रकाश डाला गया है। केवल राम बास्टा ने गीत जारी करने के लिए राजस्व मंत्री का आभार व्यक्त किया। इस मौके नगर निगम शिमला के महापौर सुरेन्द्र चौहान, उप-महापौर उमा कौशल, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य अधिकारी रितेश कपरेट भी उपस्थित रहे।

  • Punjab News: गैंगस्टर डोनी और बग्गा गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार, 2 अवैध पिस्तौल बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: गैंगस्टर डोनी और बग्गा गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार, 2 अवैध पिस्तौल बरामद, देखें वीडियो

    लुधियानाः कमिश्नरेट पुलिस ने गैंगस्टरों के खिलाफ चलाये गये अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए  ‘डोनी बल’ और ‘अर्श बग्गा’ के 2 शूटरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 2 अवैध पिस्तौल (.30 बोर) और 9 जिंदा कारतूस के साथ एक प्लैटिना मोटरसाइकिल बरामद हुई है। जिनकी पहचान राजवीर सिंह उर्फ राजी और सुखविंदर सिंह उर्फ नीला (दोनों निवासी पिंड बद्दोवाल, थाना मुल्लांपुर दाखा के रूप में हुई है।

    पुलिस कमिश्नरेट लुधियाना की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए विदेश (विदेशों) में बैठकर गैंग चलाने वाले खूंखार गैंगस्टर डोनी बल और अर्श बग्गा के गैंग के दो सक्रिय सदस्यों (शूटरों) को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने बताया कि आरोपी लुधियाना के एक नामी कारोबारी के घर या दफ्तर पर अंधाधुंध गोलियां चलाकर एक बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

    थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस पार्टी 16 जून 2026 को इलाके में संदिग्धों और असामाजिक तत्वों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गुप्तचरों से पुख्ता सूचना मिली कि विदेश में बैठे गैंगस्टर डोनी बल और अर्श बग्गा ने पंजाब और बाहरी राज्यों में फिरौती (रंगदारी), लूटखोट और अवैध हथियार रखने का एक बड़ा आपराधिक नेटवर्क खड़ा किया हुआ है।

    यह गैंग विदेशी नंबरों से पंजाब के बड़े व्यापारियों को इंटरनेट (व्हाट्सएप) कॉल करके करोड़ों की रंगदारी मांगता है और बात न मानने पर जान से मारने की धमकियां देता है। मुखबिर ने पुलिस को बताया कि इस गैंग के दो एक्टिव मेंबर राजवीर सिंह उर्फ राजी और सुखविंदर सिंह उर्फ नीला (दोनों निवासी पिंड बद्दोवाल, थाना मुल्लांपुर दाखा, लुधियाना) अपने आकाओं के इशारे पर 17 जून 2026 की रात को इकट्ठा होकर लुधियाना के एक बड़े कारोबारी पर गोलियां चलाकर बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले हैं।

    सूचना मिलते ही पुलिस हरकरत में आई और इंस्पेक्टर हमराज सिंह चीमा (मुख्य अफसर, थाना डिवीजन नंबर 5) के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जाल बिछाया। इसके बाद दोनों को दबोच लिया।

    BNS के तहत मामला दर्ज, पहले भी दर्ज हैं मुकदमे
    पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर 5, लुधियाना में मुकदमा नंबर 164 (दिनांक 16-06-2026)दर्ज किया है। आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 111(1), 111(2) [संगठित अपराध], 351(3), 308(2) और 25-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इनके खिलाफ पहले भी गंभीर धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं।

     

     

  • केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाया जा रहा जन जागरूकता अभियान

    केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाया जा रहा जन जागरूकता अभियान

    चंडीगढ— केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश के 12 वर्ष विकास, विश्वास और जनकल्याण के कार्यों को समर्पित रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र निर्माण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए देश को नई दिशा और नई पहचान प्रदान की है। उनके नेतृत्व में भारत आर्थिक रूप से सशक्त हुआ है तथा देश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को भी नई मजबूती मिली है।

    केंद्रीय राज्य मंत्री शनिवार को पलवल शहर स्थित क्लॉक टावर के निकट स्वच्छता अभियान का शुभारंभ करने उपरांत बोल रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं झाड़ू लगाकर श्रमदान किया तथा आमजन से भी स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। इसके पश्चात केंद्रीय राज्य मंत्री ने अग्रवाल धर्मशाला के समक्ष एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री ने नागरिकों को मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित बुकलेट भी वितरित की।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति देशवासियों और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के प्रति प्रदेशवासियों का विश्वास निरंतर बढ़ा है और विश्व स्तर पर भी भारत की प्रतिष्ठा में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि विभिन्न अंतरराष्ट्रीय सर्वेक्षणों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्व के सबसे लोकप्रिय नेताओं में स्थान प्राप्त हुआ है, जो प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है।

    गुर्जर ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में आधारभूत ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन और रक्षा जैसे क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति हुई है। देशभर में एक्सप्रेस-वे और राष्ट्रीय राजमार्गों का व्यापक विस्तार हुआ है। एयरपोर्ट और मेडिकल कॉलेजों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है तथा एमबीबीएस सीटों में भी बड़ा इजाफा किया गया है। उन्होंने कहा कि रेलवे के आधुनिकीकरण और विद्युतीकरण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं, जिसके परिणामस्वरूप ईंधन की खपत में कमी आई है और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिला है।

    उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के संतुलित एवं समग्र विकास को प्राथमिकता दी है। जनहित को ध्यान में रखते हुए कर व्यवस्था में भी सुधार किए गए हैं। नई कर व्यवस्था के अंतर्गत 12 लाख रुपये तक की वार्षिक आय पर आयकर में राहत प्रदान की गई है, जिससे मध्यम वर्ग को बड़ी सुविधा मिली है। आज भारत विश्व की सबसे तेजी से विकसित होती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था निरंतर मजबूत हो रही है, सीमाएं सुरक्षित हैं और भारत वैश्विक मंच पर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है तथा सभी को स्वच्छता, विकास और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय योगदान देना चाहिए।

  • राज्यपाल ने प्रदेश में रह रहे लोगों को पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस की दी शुभकामनाएं

    राज्यपाल ने प्रदेश में रह रहे लोगों को पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस की दी शुभकामनाएं

    शिमला: ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की परिकल्पना के अंतर्गत आज लोक भवन में पश्चिम बंगाल के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश में रह रहे पश्चिम बंगाल के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा सद्भावना और सांस्कृतिक भाईचारे के प्रतीक स्वरूप उन्हें पारंपरिक हिमाचली टोपी और मफलर भेंट कर सम्मानित किया।

    इस अवसर पर लोगों के साथ संवाद करते हुए राज्यपाल ने पश्चिम बंगाल के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, जीवंत परंपराओं, साहित्यिक उत्कृष्टता और राष्ट्र के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं बौद्धिक विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। राज्यपाल ने कहा कि विभिन्न राज्यों के स्थापना दिवस के अवसर पर लोक भवन में आयोजित किए जाने वाले मिलन कार्यक्रम ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना को साकार करते हैं और सांस्कृतिक आदान-प्रदान तथा समन्वय के माध्यम से राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत बनाते हैं।

    उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम लोगों में सौहार्द और अपनत्व की भावना को मजबूत बनाता हैं। इससे अपने गृह राज्यों से दूर रह रहे लोग अपनी जड़ों से जुड़े रहते हैं और राष्ट्रीय परिवार का अभिन्न अंग भी बनते हैं। गुप्ता ने कहा कि ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम भारत की भाषाई, सांस्कृतिक और क्षेत्रीय विविधता में एकरूपता के दर्शन करवाता है। उन्होंने कहा कि विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति है इसके साथ-साथ विभिन्न राज्यों की विशिष्ट संस्कृतियों, भाषाओं और परंपराओं का संरक्षण एवं संवर्धन भी बहुत जरूरी है।

    राज्यपाल ने कहा कि सांस्कृतिक धरोहर, मूल्यों और परंपराओं से युवाओं को जोड़कर समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण किया जा सकता है।
    कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने पश्चिम बंगाल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं, त्योहारों, साहित्य, कला और खान-पान से संबंधित जानकारी साझा की।
    इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव संदीप भारद्वाज भी उपस्थित थे।

  • Jalandhar News: चोरों के हौंसले बुलंद, एक ही कोठी में 5वीं बार दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    Jalandhar News: चोरों के हौंसले बुलंद, एक ही कोठी में 5वीं बार दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: देहात के गोराया शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। आए दिन किसी न किसी घर को चोर निशाना बना रहे हैं। ताज़ा मामला गोराया में नई बन रही कोठी में चोरी का सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार इस कोठी एक या दो नहीं, बल्कि 5 बार चोरों ने अपना निशाना बनाया। पीड़ित परिवार का दावा है कि उन्हें करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। लोगों का कहना है कि गोराया में हालात बिगड़ रहे हैं और चोरी की घटनाओं का रुकना नामुमकिन सा दिख रहा है।

    डेढ़ लाख से ज्यादा का नुकसान झेल चुके कोठी मालिक का कहना है कि अब उन्हें अपना सपना देखकर घर बनाना भी गलत लगने लगा है। चोरों से बचने के लिए रास्ते तक बंद कर दिए गए, लेकिन चोर हर बार कोई नया रास्ता ढूंढकर चोरी कर लेते हैं। पीड़ित ने कहा है कि इस बारे में कई बार पुलिस को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इस वजह से इलाके के लोगों में डर और रोष का माहौल है।

    घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें संदिग्ध व्यक्तियों की हरकतें कैद हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई न की गई तो इस तरह की घटनाएं और बढ़ सकती हैं। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि बढ़ती चोरी की घटनाओं पर तुरंत अंकुश लगाया जाए और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्त में लिया जाए।

     

  • Jalandhar News: BMS पर फायरिंग में शामिल आरोपी सहित 4 गिरफ्तार, हथियार और गाड़ी बरामद

    Jalandhar News: BMS पर फायरिंग में शामिल आरोपी सहित 4 गिरफ्तार, हथियार और गाड़ी बरामद

    जालंधर, ENS: सीआईए की टीम ने क्राइम की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए आरोपियों में से विदेश में रहने वाले गैंगस्टर डोनी बल के मुख्य साथी भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 हथियार, कारतूस और एक मारुति ब्रेज़ा रजिस्ट्रेशन नंबर PB02-FG9171 कार बरामद की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान नीतीश छाबड़ा उर्फ ​​लव पुत्र स्वर्गीय सुरेश कुमार, निवासी भगत सिंह नगर, मॉडल हाउसनवल भारद्वाज उर्फ ​​बिल्ला पुत्र संजीव कुमार, निवासी गांव पोस्ट ऑफिस जंडियाला, पुलिस स्टेशन सदर, जालंधर, मुकुल गोरी पुत्र चमन लाल, निवासी भार्गो कैंप और प्रिंस पुत्र रमेश कुमार, निवासी ईश्वर नगर, बस्ती शेख, जालंधर के रूप में हुई है।

    शुरुआती जांच से पता चला है कि नीतीश छाबड़ा ‘लव’ विदेश में रहने वाले गैंगस्टरों डोनी बाल और एकम यूके के लगातार संपर्क में था। विदेश में बैठे ये हैंडलर रंगदारी के लिए कॉल करते थे और डर व दहशत फैलाने के लिए अपने साथियों को पीड़ितों के ठिकानों पर फायरिंग करने का निर्देश देते थे और विदेश में बैठे अपने आकाओं के कहने पर जबरन वसूली और गोलीबारी की घटनाओं में शामिल थे। आरोपियों की तलाशी के दौरान, नीतीश छाबड़ा उर्फ ​​लव के कब्जे से एक मैगज़ीन और दो 9 mm कारतूस और एक जगाना पिस्तौल, नवल भारद्वाज उर्फ ​​बिल्ला के कब्जे से एक मैगज़ीन और दो .30 बोर कारतूस और एक .30 बोर पिस्तौल, मुकुल गोरी के कब्जे से एक मैगज़ीन और दो 9 mm कारतूस और एक ग्लॉक पिस्तौल और प्रिंस के कब्जे से एक दातर बरामद किया गया।

    इसके अलावा, आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल की जा रही मारुति ब्रेज़ा कार को भी ज़ब्त कर लिया गया। जांच में पता चला है कि आरोपी नवल भारद्वाज उर्फ ​​बिल्ला, 12.06.2026 को जालंधर के किशनपुरा चौक स्थित BMS के पास हुई फायरिंग की घटना में शामिल था। इस मामले में उसके साथी कुश (निवासी जालंधर) को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। उसकी संलिप्तता एक और फायरिंग की घटना में भी सामने आई है, जो 29.05.2026 को शहीद भगत सिंह नगर जिले के थाना बंगा अंतर्गत गांव हियो में हुई थी, जिसमें नीतीश छाबड़ा उर्फ ​​लव भी उसके साथ था। उक्त घटना में शामिल दो अन्य साथियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस मामले में, जालंधर कमिश्नरेट के भार्गव कैंप पुलिस स्टेशन में BNS 2023 की धाराओं 111, 308(2), 308(4), 61(2) और 3(5) तथा आर्म्स एक्ट की धाराओं 25(1-B), 27, 54 और 59 के तहत FIR नंबर 140 (तारीख 19.06.2026) दर्ज की गई है।

     

  • हरोली के तीन क्लस्टर देश के 38 पायलट क्लस्टरों में शामिल, 97 करोड़ की योजना से बदलेगी सिंचाई व्यवस्था

    हरोली के तीन क्लस्टर देश के 38 पायलट क्लस्टरों में शामिल, 97 करोड़ की योजना से बदलेगी सिंचाई व्यवस्था

    6,240 किसान परिवार होंगे लाभान्वित, ‘समृद्धि की पाठशाला’ में किसानों को आधुनिक जल प्रबंधन और एम-सीएडीडब्ल्यूएम योजना की दी जानकारी

    ऊना, सुशील पंडित:  हर बूंद का सदुपयोग और हर खेत तक पर्याप्त पानी पहुंचाने के संकल्प के साथ हरोली ब्लॉक के पालकवाह में शनिवार को ‘समृद्धि की पाठशाला’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कमांड एरिया डेवलपमेंट एंड वाटर मैनेजमेंट (एम-सीएडीडब्ल्यूएम) योजना के तहत जल प्रबंधन, आधुनिक सिंचाई प्रणाली और किसानों की भागीदारी को लेकर व्यापक मंथन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने की, जबकि केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय की संयुक्त आयुक्त डॉ. एम्बिली जी.के. विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उनके साथ सोशल एक्सपर्ट हेमलता, एनीटो फ्रांसिन शोभित तथा अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

    उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि जल संरक्षण और पानी का विवेकपूर्ण उपयोग आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि 97.05 करोड़ रुपये की यह महत्वाकांक्षी योजना हरोली के कृषि परिदृश्य में ऐतिहासिक बदलाव लाएगी। उन्होंने किसानों से योजना का अधिकतम लाभ उठाने और हरोली को देश के लिए जल प्रबंधन का एक आदर्श मॉडल बनाने का आह्वान किया।

    उन्होंने बताया कि हरोली ब्लॉक के टाहलीवाल, हरोली और खड्ड क्लस्टरों के कुल 4,889 हेक्टेयर कमांड क्षेत्र को इस योजना के तहत सुनिश्चित सिंचाई सुविधा मिलेगी, जिससे लगभग 6,240 किसान परिवार लाभान्वित होंगे। 62 राजस्व गांवों को कवर करने वाली इस परियोजना को प्रशासनिक एवं व्यय स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। इसके तहत कुल 131 सिंचाई योजनाओं का आधुनिकीकरण किया जाएगा, जिनमें 26 नई तथा 105 मौजूदा योजनाओं का विकास एवं जीर्णोद्धार शामिल है।

    योजना के अंतर्गत लगभग 335 किलोमीटर लंबा दाबयुक्त पाइप वितरण तंत्र, भंडारण संरचनाएं, एससीएडीए और आईओटी आधारित निगरानी एवं नियंत्रण प्रणाली तथा ऊर्जा दक्ष एवं सौर ऊर्जा आधारित पंपिंग व्यवस्थाएं विकसित की जाएंगी। इससे किसानों की वर्षा पर निर्भरता कम होगी, जल उपयोग दक्षता बढ़ेगी और कृषि उत्पादकता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

    केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय की संयुक्त आयुक्त डॉ. एम्बिली जी.के. ने बताया कि एम-सीएडीडब्ल्यूएम योजना देशभर के 38 क्लस्टरों में पायलट परियोजना के रूप में लागू की जा रही है, जिनमें हरोली के तीन क्लस्टर भी शामिल हैं। उन्होंने योजना की सफलता के लिए किसानों की सक्रिय भागीदारी पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि योजना के तहत अगले पांच वर्षों तक किसानों को प्रशिक्षण, तकनीकी सहयोग और हर प्रकार का आवश्यक समर्थन प्रदान किया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि पाइप आधारित सिंचाई प्रणाली के माध्यम से समान दबाव के साथ पानी अंतिम खेत तक पहुंचेगा और जल की बर्बादी में कमी आएगी। पानी का आकलन घंटों के बजाय लीटर में किया जाएगा तथा पूरी व्यवस्था ऑनलाइन ट्रैक होगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और विवाद कम होंगे। योजना के तहत वाटर यूजर सोसायटी को 50 लाख रुपये तक की सहायता का भी प्रावधान किया गया है। उन्होंने हरोली में जल प्रबंधन में महिलाओं की सक्रिय एवं सराहनीय भागीदारी की भी प्रशंसा की।

    डॉ. एम्बिली ने बताया कि नई व्यवस्था से कृषि उत्पादन में 15 से 30 प्रतिशत तक वृद्धि, वर्ष में दो से तीन फसलें लेने की संभावना तथा डीजल और पानी की बचत से प्रति किसान 5,000 से 10,000 रुपये तक लागत में कमी आ सकती है। साथ ही सब्जियों, फलों और अन्य नकदी फसलों को बढ़ावा मिलने से किसानों की आय में 25 से 50 प्रतिशत तक वृद्धि की संभावना है।

    कार्यक्रम में केंद्रीय जल आयोग, शिमला के उपनिदेशक सुमित गुप्ता ने कुशल जल प्रबंधन, आधुनिक सिंचाई पद्धतियों तथा खेत स्तर पर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित तकनीकी जानकारी साझा की। मुख्यालय शिमला से जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता मनदीप गुप्ता ने कहा कि हरोली का यह पायलट प्रोजेक्ट अन्य जिलों के लिए भी एक आदर्श मॉडल बन सकता है। उन्होंने कहा कि योजना की सफलता के लिए जनभागीदारी और प्रशासन के समन्वित प्रयास आवश्यक हैं।

    भारत सरकार के परामर्शदाता प्रमोद वैद्य ने क्लस्टर स्तरीय गतिविधियों की प्रगति और कार्यान्वयन ढांचे की जानकारी दी। सोशल एक्सपर्ट हेमलता ने पावर प्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से योजना की विस्तृत जानकारी दी, जबकि कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. संजय शर्मा ने कम पानी में अधिक उत्पादन देने वाली वैकल्पिक फसलों और फसल विविधीकरण अपनाने की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला।

    किसानों ने उपमुख्यमंत्री का जताया आभार
    खुले सत्र में किसानों ने विभिन्न प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। किसानों ने एक स्वर में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के प्रयासों के लिए आभार प्रकट करते हुए कहा कि श्री अग्निहोत्री के प्रयासों से हरोली क्षेत्र में सिंचाई के क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन आया है और नई योजना से कृषि क्षेत्र को और अधिक मजबूती मिलेगी। ‘अब पानी खेत ढूंढेगा, किसान नहीं’ और ‘हर बूंद का सही उपयोग, हर खेत तक सही पानी’ के संदेश के साथ ‘समृद्धि की पाठशाला’ कार्यक्रम का समापन हुआ।

    इस अवसर पर जल शक्ति विभाग के मुख्य अभियंता रोहित दुबे, अधीक्षण अभियंता नरेश धीमान, अधिशाषी अभियंता पुनीत शर्मा, उपनिदेशक बागवानी डॉ. के.के. भारद्वाज, उपनिदेशक कृषि डॉ. प्रेम ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, वाटर यूजर सोसायटी के सदस्य तथा बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे।

     

  • मुख्यमंत्री ने डबल इंजन सरकार के तहत पंजाब को और अधिक मजबूत बनाने का किया आह्वान

    मुख्यमंत्री ने डबल इंजन सरकार के तहत पंजाब को और अधिक मजबूत बनाने का किया आह्वान

    चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi पंजाब के विकास और मजबूती के लिए प्रतिबद्ध हैं तथा डबल इंजन सरकार के माध्यम से राज्य में तेज गति से विकास संभव है। उन्होंने कहा कि पंजाब के कई युवा रोजगार की तलाश में अवैध “डंकी रूट” का सहारा लेने को मजबूर हैं, जबकि हरियाणा सरकार ने विदेश सहयोग विभाग के जरिए युवाओं को विदेशों में रोजगार के लिए व्यवस्थित अवसर उपलब्ध कराए हैं। उन्होंने बताया कि विदेशों में रोजगार के इच्छुक 5,500 से अधिक युवाओं के आवेदन वर्तमान में प्रक्रिया में हैं और इस योजना में युवाओं को केवल हवाई टिकट का खर्च वहन करना पड़ता है।

    चंडीगढ़ स्थित संत कबीर कुटीर में पंजाब के गुरदासपुर जिले से आए नामदेव समाज के प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने Guru Hargobind को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनकी शिक्षाएं अन्याय के खिलाफ खड़े होने तथा कमजोर वर्गों की रक्षा करने की प्रेरणा देती हैं। पंजाब के विकास को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की सरकारें जनता की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरीं। उन्होंने दावा किया कि पंजाब की जनता आगामी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने का मन बना चुकी है।

    मुख्यमंत्री ने भगवंत मान सरकार पर महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपये देने का वादा पूरा न करने का आरोप लगाया और कहा कि हरियाणा में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपये सीधे बैंक खातों में दिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक 1,600 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं, जबकि वरिष्ठ नागरिकों को वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना के तहत 3,200 रुपये प्रतिमाह दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि यदि पंजाब में भाजपा सरकार बनती है तो किसानों की फसलों की एमएसपी पर खरीद, फसल नुकसान पर उचित मुआवजा, उद्योगों को बढ़ावा और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से पंजाब को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने की दिशा में काम किया जाएगा।

  • अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2026 के अंतर्गत आयोजित हुआ ऐतिहासिक ‘अंतरराष्ट्रीय गीता सेमिनार’

    अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2026 के अंतर्गत आयोजित हुआ ऐतिहासिक ‘अंतरराष्ट्रीय गीता सेमिनार’

    चंडीगढ़: अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव (IGM) 2026 के तहत जापान के प्रतिष्ठित टोक्यो विश्वविद्यालय में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता सेमिनार में भारत और जापान के विद्वानों, दार्शनिकों, राजनयिकों, उद्योगपतियों और विद्यार्थियों ने भाग लेकर श्रीमद्भगवद्गीता के सार्वभौमिक संदेश पर विचार-विमर्श किया। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने कहा कि गीता किसी एक धर्म या देश तक सीमित नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के कल्याण का मार्गदर्शक ग्रंथ है। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर के तनाव, अस्थिरता और वैश्विक संघर्षों के बीच गीता का निष्काम कर्मयोग और मानसिक संतुलन का संदेश विश्व को शांति और समरसता की दिशा दिखा सकता है। स्वामी गुरुशरणानंद जी महाराज ने भी गीता को जीवन जीने की कला बताते हुए इसके आध्यात्मिक और व्यावहारिक महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री का विशेष वीडियो संदेश भी प्रसारित किया गया।

    कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य सचिव डॉ. अमित अग्रवाल ने कहा कि गीता समय, संस्कृति, भाषा और धर्म की सीमाओं से परे मानवता को मार्गदर्शन देने वाला कालजयी ज्ञानग्रंथ है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की वैश्विक यात्रा का उल्लेख करते हुए बताया कि वर्ष 2016 में शुरू हुआ यह अभियान आज अनेक देशों तक पहुंच चुका है और शांति, सद्भाव तथा मानवीय मूल्यों के वैश्विक आंदोलन के रूप में स्थापित हो रहा है। उन्होंने भारत और जापान के बीच साझा सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और बौद्धिक मूल्यों को रेखांकित करते हुए कहा कि गीता दोनों देशों के बीच सहयोग और संवाद का सशक्त सेतु बन सकती है। सेमिनार में जापान के विद्वानों, भारत के दूतावास के प्रतिनिधियों तथा पूर्व राजदूत सतोशी सुजुकी ने भी भारत-जापान संबंधों को मजबूत बनाने में ऐसे आयोजनों की भूमिका की सराहना की।

    कार्यक्रम में जापानी विद्वानों को महाभारत और गीता पर उनके उत्कृष्ट शोध एवं अनुवाद कार्य के लिए सम्मानित किया गया। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड द्वारा पहली बार अष्टाध्यायी गीता का जापानी भाषा में अनुवाद प्रकाशित कर अतिथियों को भेंट किया गया। टोक्यो विश्वविद्यालय में स्थापना हेतु गीता भी भेंट की गई। भारतीय और जापानी सांस्कृतिक परंपराओं के समन्वय से प्रस्तुत विशेष फ्यूजन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रदर्शनी और 14 दिवसीय ऑनलाइन गीता क्विज प्रतियोगिता ने आयोजन को विशेष आकर्षण प्रदान किया। टोक्यो विश्वविद्यालय में आयोजित यह सेमिनार केवल एक अकादमिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारत और जापान के बीच आध्यात्मिक संवाद, सांस्कृतिक सहयोग और वैश्विक शांति के साझा संकल्प का प्रतीक बनकर उभरा।