Blog

  • Punjab News: पॉश इलाके में पुलिस और लुटेरे में हुई मुठभेड़, देखें वीडियो

    Punjab News: पॉश इलाके में पुलिस और लुटेरे में हुई मुठभेड़, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के पॉश इलाके रणजीत एवेन्यू इलाके में पुलिस और लुटेरे की मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ के दौरान लूट का आरोपी घायल हो गया। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि यह आरोपी कुछ दिन पहले रणजीत एवेन्यू के सी‑ब्लॉक में एक घर में “एंफोर्समेंट एजेंसी के अधिकारी” बनकर 5 से 6 व्यक्तियों के साथ लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे। आरोपी विक्रमजीत उर्फ विक्रम से पुलिस की मुठभेड़ तब हुई जब वह अपने साथियों की जानकारी देने के लिए पुलिस पार्टी को एक स्थान पर ले गया था।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵਿੱਚ ਪੁਲਿਸ ਮੁਠਭੇੜ, ਲੁੱਟ ਮਾਮਲੇ ਦਾ ਮੁਲਜ਼ਮ ਜ਼ਖਮੀ

    इस दौरान विक्रम ने मौके का फायदा उठाकर गोली चलाई, जिस पर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई, जिससे वह घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया। पुलिस कमिश्नर भुल्लर ने बताया कि आरोपी पर पहले से ही कई गंभीर मुकदमे दर्ज थे, जिनमें हत्या के प्रयास, हथियार अधिनियम और एनडीपीएस अधिनियम के मामले भी शामिल हैं।

    पुलिस ने विक्रम के 3 साथियों मंदीप, जतिंदर सिन्नू और अन्य की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए स्पेशल टीमें तैनात की गई हैं। पुलिस कमिश्नर भुल्लर ने कहा कि पंजाब पुलिस ऑर्गनाइज्ड क्राइम के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है और कोई भी अपराधी चाहे किसी अन्य राज्य में ही क्यों न छिपा हो, उसे कानून के घेरे में लाया जाएगा। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन हथियार बरामद किए हैं और अन्य लूट मामलों की जांच जारी है।

  • Himachal News: छेत्रां दंगल मेले में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की शिरकत

    Himachal News: छेत्रां दंगल मेले में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की शिरकत

    उपमुख्यमंत्री बोले…खेल गतिविधियां शारीरिक और मानसिक विकास में निभाती है अहम भूमिका

    ऊना/सुशील पंडित: हरोली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत छेत्रां में आयोजित तीन दिवसीय विशाल कुश्ती दंगल के समापन समारोह में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने देर सायं बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।  यह आयोजन ग्राम पंचायत छेत्रां दंगल कमेटी द्वारा किया गया, जिसमें प्रदेश सहित बाहरी राज्यों के नामी पहलवानों ने भाग लिया।

    कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने पहलवानों का उत्साहवर्धन किया और कुश्तियों का आनंद लिया। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम पंचायत छेत्रां दंगल कमेटी को एक लाख रुपये दिए तथा सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी।

    पारंपरिक खेल हमारी सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक – मुकेश अग्निहोत्री

    इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कुश्ती हमारा पारंपरिक खेल है, जो न केवल शारीरिक बल को बढ़ाता है बल्कि मानसिक सुदृढ़ता और अुनशासन का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मनुष्य के सर्वांगीण विकास में खेल गतिविधियां अहम भूमिका अदा करती हैं, क्योंकि खेलों से शरीर मजबूत बनता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है।

    उन्होंने कहा कि आधुनिक युग में युवा पीढ़ी पारंपरिक खेलों से दूर होती जा रही है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे और ड्रग्स जैसी बुराइयों से दूर रहें और अपने जीवन को खेलों से जोड़ें, ताकि वे शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ और सशक्त बन सकें। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पारंपरिक खेलों के संरक्षण व संवर्धन में युवा वर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका है, जिससे हमारी सांस्कृतिक पहचान भी सुदृढ़ होती है।

    इस अवसर पर एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, डीएसपी मोहन रावत, ग्राम पंचायत छेत्रां के प्रधान विकास राणा, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत राय, दंगल कमेटी के सदस्य मेहर सिंह, मुकेश धीमान, अशोक कुमार, मोनी ठाकुर, सहित क्षेत्र के बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि, स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

  • Punjab News: ब्रिज पर बोरियों से भरा ट्रक ऑटो पर लुढ़का

    Punjab News: ब्रिज पर बोरियों से भरा ट्रक ऑटो पर लुढ़का

    अमृतसरः जिले के नए भंडारी ब्रिज पर बोरियों से भरा ट्रक पीछे की ओर लुढ़क कर ऑटो पर चढ़ गया। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में ऑटो चालक को मामूली चोटें आई हैं। मामले की जानकारी देते हुए ऑटो चालक कुलदीप सिंह ने बताया कि वह देर रात घर जा रहा था। इस दौरान पुल पर जब उसने ऑटो चढ़ाया तो उसके आगे बोरियों से भरा एक ट्रक चल रहा था।

    वहीं ट्रक के आगे चल रही एक गाड़ी अचानक खराब हो गई, जिससे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगाई, जिसके कारण बोरियों से लद्दा ट्रक पीछे की ओर लुढ़कने लगा। इस दौरान ट्रक सीधे उनके ऑटो पर चढ़ गया, जिससे वह ऑटो के अंदर फंस गए। लोगों की मदद से उन्हें बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया। कुलदीप सिंह को हल्की चोटें आई हैं, जबकि उनका ऑटो पूरी तरह से टूट गया है।

    ट्रैफिक एसएचओ विक्रांत शर्मा ने बताया कि यह घटना रात करीब 2:30 बजे हुई, जब बोरियों से भरा ट्रक एक ऑटो से टकरा गया। उन्होंने कहा कि त्योहारों के मद्देनजर सड़क को जल्द से जल्द साफ कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि यातायात सुचारु हो सके और लोगों को परेशानी न हो। दोनों पक्षों को मामले को सुलझाने के लिए थाने भेजा गया है।

  • कार और कंटेनर की टक्कर में 3 दोस्तों की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    कार और कंटेनर की टक्कर में 3 दोस्तों की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    उज्जैनः मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के घटिया क्षेत्र में देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। दरअसल, मां बगलामुखी माता के दर्शन कर लौट रहे 4 दोस्तों की कार को एक तेज रफ्तार कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। चौथा युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटिया के विधायक सतीश मालवीय ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि तीनों मृतकों की उम्र 20-22 साल के आसपास थी और उनमें से एक एमबीए का भी छात्र था।

    स्थानीय लोगों के अनुसार, टक्कर इतनी भयावह थी कि आसपास के लोग आवाज सुनते ही मौके पर पहुंच गए। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी और भीतर बैठे लोगों को निकालने के लिए घंटों मशक्कत करनी पड़ी। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय आदित्य पंड्या, 20 वर्षीय अभय पंडित और 50 वर्षीय राजेश रावल के रूप में हुई है। वहीं, 20 वर्षीय शैलेंद्र आचार्य की हालत गंभीर है, उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

    वहीं, कार को टक्कर मारने वाले कंटेनर ड्राइवर फरार है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कार सड़क के गलत साइड में चल रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कार का इंजन तक सड़क पर बिखर गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।

     

  • Diwali से पहले जरुर करें बॉडी को Detox, बीमारियों से दूर रहेगा शरीर

    Diwali से पहले जरुर करें बॉडी को Detox, बीमारियों से दूर रहेगा शरीर

    सेहत: दीवाली के त्योहार से पहले काफी लोगों की खाने-पीने से जुड़ी रुटीन बिगड़ने लगती है। इस दौरान मिठाईयां, नमकीन और कई तरह के ऑयली फूड सभी की डाइट में शामिल होते हैं। ऐसे में यह चीजें खाने से पहले शरीर को डिटॉक्स करना बहुत जरुरी है। बॉडी डिटॉक्स का अर्थ है शरीर के वो सभी हानिकारक टॉक्सिन्स निकालना जो स्ट्रेस, प्रदूषण और अनहेल्दी खाने के कारण शरीर में जमा हो जाते हैं। यदि दीवाली से पहले अपनी बॉडी आप डिटॉक्स नहीं करेंगे तो बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

    हरी सब्जियां खाएं

    लिवर को यदि आप डिटॉक्स करना चाहते हैं तो हरी पत्तेदार सब्जियां जरुर खाएं। पालक, मेथी और ब्रोकली अपनी डाइट में शामिल करें। इनमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स लिवर एंजाइम को एक्टिव करेंगे। इसके अलावा रोज हल्दी का सेवन जरुर करें। इसमें पाया जाने वाला करक्यूमिन लिवर की सूजन को कम करेगा।

    चीनी और प्रोसेस्ड फूड से बनाएं दूरी

    डिटॉक्स के दौरान चीनी, मैदा और प्रोसेस्ड फूड्स से परहेज करें। यह चीजें आपके शरीर में सूजन को बढ़ाएगी और लिवर पर एक्स्ट्रा बोझ डालेंगी। ऐसे में आप शरीर को पहले से ही तैयार कर लें ताकि त्योहार के दौरान आपका शरीर मिठाईयां और बाकी पकवान आसानी से पचा पाए। दीवाली से पहले फाइबर से भरपूर फल जैसे कि सेब, केला और सब्जा सीड्स का सेवन करें।

    पर्याप्त मात्रा में पिएं पानी

    दीवाली से पहले शरीर को डिटॉक्स करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। पानी शरीर में पाए जाने वाले टॉक्सिन्स को पतला करके उन्हें किडनी के जरिए बाहर निकालने में मदद करते है। ऐसे में रोज सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू डालकर पिएं। नींबू में विटामिन-सी पाया जाता है जो लिवर की सफाई करने में मदद करेगा।

    फिजिकल एक्टिविटी करें जरुर

    शरीर को डिटॉक्स करने के लिए सिर्फ डाइट ही नहीं बल्कि एक्सरसाइज भी जरुरी है। ऐसे में रोज आधे घंटे का वर्कआउट जरुर करें। तेज चलना, दौड़ना या फिर योग करें। इससे पसीना निकलेगा जो स्किन के जरिए आपके कई टॉक्सिन्स को बाहर निकालेगा। इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा और लिवर में किडनी अच्छे से काम करेगी।
  • Punjab News: BSF ने लगाया Diwali Fair, जवानों और उनके परिवारों ने उठाया आनंद, देखें वीडियो

    Punjab News: BSF ने लगाया Diwali Fair, जवानों और उनके परिवारों ने उठाया आनंद, देखें वीडियो

    अमृतसरः बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) की ओर से अमृतसर जिले के खासा कैंप में दिवाली मेले का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यातिथि के रूप में डीआईजी एस.एस. चंदेल उपस्थित रहे। उन्होंने रिबन काटकर मेले का उद्घाटन किया और मौजूद जवानों व उनके परिवारों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

    मेले में बीएसएफ की विभिन्न बटालियनों द्वारा मिठाइयों, कपड़ों, घरेलू उपयोग की वस्तुओं और खान-पान के रंग-बिरंगे स्टॉल लगाए गए थे। साथ ही बच्चों के लिए झूले, खेल-कूद और अन्य मनोरंजक गतिविधियां भी उपलब्ध कराई गईं। मीडिया से बातचीत करते डीआईजी एस.एस. चंदेल ने कहा कि मैं सभी देशवासियों और बीएसएफ परिवार को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।

    इस मेले का उद्देश्य है कि हमारे जवानों के परिवार, जो अपने प्रियजनों से दूर रहते हैं, वे भी त्योहार की खुशियां महसूस कर सकें। उन्होंने कहा कि मेले में जवानों के परिवारों के लिए बाजार की सभी आवश्यक सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाई गई हैं, ताकि उन्हें कैंप से बाहर जाने की आवश्यकता न पड़े। हमारे जवान 24 घंटे देश की सेवा में तत्पर रहते हैं। इसलिए यह हमारी जिम्मेदारी है कि उनके परिवारों को त्योहारों पर घर जैसी सुख-सुविधाएं और माहौल मिले। कार्यक्रम के अंत में डीआईजी चंदेल ने संध्या के समय सीमा पर तैनात जवानों के साथ दिवाली मनाने का भी ऐलान किया।

  • Punjab News: शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख, देखें वीडियो

    Punjab News: शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः त्योहारों की रौनक के बीच फिरोजपुर के हबीब वाला गांव में एक बड़ा हादसा सामने आया है। देर रात एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का माल जलकर राख हो गया। यह घटना तब सामने आई जब दुकानदार अगली सुबह दुकान खोलने आया। दुकान के मालिक ने बताया कि रात को जब वह दुकान बंद करके घर गया तो सब कुछ ठीक था। लेकिन सुबह जब दुकान पर पहुंचा तो पूरा सामान जलकर राख हो चुका था। त्योहार के सीजन में सबसे ज्यादा माल मंगवाया था। सारा सामान जल गया।

    बताया जा रहा है कि दुकान में मुख्य रूप से सेंट्री का सामान रखा गया था जिसमें स्पेयर पार्ट के सामान सहित घरेलू उपयोग की अन्य वस्तुएं शामिल थीं। ये सभी सामान त्योहारों के मद्देनज़र स्टॉक किया गया था। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के कई लोग मौके पर पहुंचे और प्रशासन से दुकानदार को मुआवज़ा देने की मांग की।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक लोग आग को समझ पाते, तब तक सब कुछ जल चुका था। अगर समय रहते आग बुझाने की व्यवस्था होती तो नुकसान को कम किया जा सकता था। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायज़ा लिया और राहत देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि हम पूरी घटना की जांच कर रहे हैं। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

  • Donald Trump का बड़ा ऐलान, पाकिस्तान-अफगानिस्तान का युद्ध सुलझाना बहुत आसान

    Donald Trump का बड़ा ऐलान, पाकिस्तान-अफगानिस्तान का युद्ध सुलझाना बहुत आसान

    नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा दावा कर दिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच में चल रहा संघर्ष सुलझाना उनके लिए बहुत आसान है। यह बात ट्रंप ने व्हाइट हाउस में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ एक वर्किंग लंच के दौरान कही। ट्रंप ने यह भी बताया कि अभी उनका सारा ध्यान अमेरिका को चलाने पर है लेकिन उन्हें युद्ध को सुलझाने में आनंद आता है क्योंकि वो लोगों की जान बचाना चाहते हैं।

    नहीं मिला नोबेल पुरस्कार

    ट्रंप ने यह दावा भी किया है कि अपने पूर्व कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई सारे वैश्विक युद्ध सुलझाए हैं और लाखों जिंदगियां भी बचाई हैं। ट्रंप ने यह दावा किया है कि उन्होंने आठ युद्ध सुलझाए हैं जिसमें रवांडा, कांगो और भारत-पाकिस्तान का संघर्ष शामिल है। उनका यह भी कहना है कि हर बार जब उन्होंने युद्ध को सुलझाया तो यह कहा गया कि उन्हें नोबेल पुरस्कार मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

    लोगों की जान बचाना जरुरी है

    ट्रंप ने कहा कि अब उनके लिए यह पुरस्कार कोई भी मायने नहीं रखते। उनके लिए लोगों की जान बचाना जरुरी है इसके अलावा 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरोनो माचाडो को दे दिए जाने का भी जिक्र किया। मारिया ने अपने भाषण में ट्रंप के लोकतंत्र समर्थन की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि आंशिक तौर पर यह पुरस्कारा उनको समर्पित है।

    पाकिस्तान-अफगानिस्तान में नहीं हुआ संघर्ष-विराम

    ट्रंप ने यह बयान ऐसे समय पर दिया है जब पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच में सीजफायर के 48 घंटे के बाद सीमा संघर्ष की अवधि खत्म हो गई। तालीबान ने यह आरोप लगाया है कि पाकिस्तान ने पक्तिका प्रांत के कई जिलों में हवाई हमले किए हैं जिसके बाद सीजफायर टूट चुका है और दोनों पक्ष दोहा में समाधान के लिए मिलने वाले हैं।
  • HRTC बस में धुआं निकलने से यात्रियों में मची अफरा-तफरी

    HRTC बस में धुआं निकलने से यात्रियों में मची अफरा-तफरी

    हिमाचलः शिमला जिला के रामपुर के तकलेच बाजार में सवारियों से भरी HRTC की बस में अचानक आग लग गई। इससे सवारियों में अफरा-तफरी मच गई। ड्राइवर की सूजबूझ से बड़ा हादसा टल गया। इंजन से धुआं उठते ही ड्राइवर ने बैटरी की वायर को डिस्कनेक्ट कर दिया। आग के समय बस में 20 से ज्यादा यात्री सवार थे।

    हादसा शुक्रवार शाम का है, इसका सीसीटीवी फुटेज आज सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि बस में सवार लोग तकलेच बस स्टैंड में जान बचाकर बाहर भाग रहे हैं। बता दें कि HRTC प्रबंधन पुरानी बसों को ग्रामीण इलाकों में भेज देता है। इससे कई बसें आधे रास्ते में ही हांफ जाती है। किसी का टायर पंक्चर हो जाता है तो किसी का कोई पुर्जा टूट जाता है। इसे देखते हुए स्थानीय लोगों ने पुरानी बसों को बदलने की मांग की है, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी को टाला जा सके।

  • Punjab News: DSP की गाड़ी हुई हादसे का शिकार, ड्राइवर और गनमैन घायल देखें वीडियो

    Punjab News: DSP की गाड़ी हुई हादसे का शिकार, ड्राइवर और गनमैन घायल देखें वीडियो

    मोहालीः पटियाला के नाभे की डीएसपी मनदीप कौर का मोहाली एयरपोर्ट में एक्सीडेंट हो गया। मिली जानकारी के अनुसार इस भयानक हादसे में डीएसपी का गनमैन और ड्राइवर घायल हो गए। जिन्हें इस घटना में दोनों को चोटें आई है। स्थानीय लोगों द्वारा दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा दोनों की हालत खतरें से बाहर बताई जा रही है।