Blog

  • Jalandhar News: BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर मनोरंजन कालिया का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर मनोरंजन कालिया का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधरः भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के जालंधर दौरे को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समर्पण के साथ जिम्मेदारियां निभाने को कहा गया। सुशील शर्मा के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 20 जून को शाम 6:30 बजे जालंधर पहुंचेंगे।

    पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि नितिन नवीन पहली बार पंजाब में आ रहे है। वह कल अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरेंगे। इस दौरान श्री दरबार साहिब, दुर्गियाणा मंदिर और भगवान वाल्मीकि तीर्थ में जाकर दर्शन करेंगे। जिसके बाद वह जालंधर पहुंचेगे और उनका स्वागत भगवान श्री राम चौक में किया जाएगा। इस दौरान वह समाज के लोगों से बातचीत भी करेंगे। विस चुनाव को लेकर नितिन नवीन भाजपा वर्करों में जोश भरेंगे और चार संदेश देकर जाएंगे।

    उन्होंने बताया कि जिस तरह बंगाल में भाजपा ने इतिहास रचा है। इसी तरह 2027 में पंजाब में भाजपा इतिहास रचेगी। नितिन नवीन के जालंधर दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश है। नितिन नवीन 21 को एलपीयू में योग दिवस पर योग करेंगे और लुधियाना दौरे के लिए रवाना हो जाएंगे।

  • गलत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर और एम्बुलेंस में टक्कर, बड़ा हादसा टला

    गलत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर और एम्बुलेंस में टक्कर, बड़ा हादसा टला

    पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच हुआ समझौता
    ऊना, सुशील पंडित:  नेशनल हाईवे देहलां पर शुक्रवार सुबह एक ट्रैक्टर और एम्बुलेंस के बीच टक्कर हो गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक और एम्बुलेंस चालक बाल-बाल बच गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर के अगले दोनों टायर अलग हो गए।
    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर दूसरी दिशा की लेन में चल रहा था, तभी सामने से आ रही एम्बुलेंस से उसकी भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे से कुछ समय पहले ही उसी क्षेत्र में एक ट्रक पलट गया था, जिसके कारण नेशनल हाईवे की एक लेन को बंद कर दिया गया था। यातायात को दूसरी लेन से संचालित किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि इसी स्थिति के चलते ट्रैक्टर चालक भी दूसरी लेन में चल रहा था, जिसके कारण यह हादसा पेश आया।
    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाया। पुलिस की मौजूदगी तथा स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया, जिसके बाद मामले का निपटारा कर दिया गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ और एक बड़ा हादसा टल गया।
     
  • Punjab News: इंसानियत शर्मसार, पत्नी का चाकू मारकर किया कत्ल, देखें वीडियो

    Punjab News: इंसानियत शर्मसार, पत्नी का चाकू मारकर किया कत्ल, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले के थाना हाजीपुर आते गांव दगन नजदीक ईंट भट्ठे पर एक प्रवासी द्वारा तेजधार चाकू से पत्नी का कत्ल कर दिया गया। मिली जानकारी अनुसार मजदूर लक्ष्मी नारायण पत्नी के साथ दगन ईंट भट्ठे पर काम करता था। बीती रात 2 बजे करीब लक्ष्मी नारायण की किसी बात को लेकर अपनी पत्नी के साथ झगड़ा हो गया। जिसके चलते उसने गुस्से में अपनी पत्नी के पेट में चाकू से कई बार बार किए।

    इस घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतिका का पहचान 27 वर्षीय ज्योति के रूप में हुई है। घटना के बाद आरोपी लक्ष्मी नारायण ने पत्नी के शव को चारपाई के नीचे छुपाने की कोशिश की। इसी दौरान पास में रखा पंखा गिर गया और शोर सुनने पर पड़ोसियों को वारदात का पता चल गया। पड़ोसियों ने वारदात की जानकारी हाजीपुर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम और हाजीपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के रहने वाले हैं।

    जानकारी देते हुए थाना मुखी हरप्रेम सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि दगन नजदीक ईंट भट्ठे पर महिला का कत्ल हुआ है। मौके पर पहुंचकर देखा तो मृतक महिला पूजा पत्नी लक्ष्मी नारायण जिसका कत्ल उसके पति लक्ष्मी नारायण ने कर दिया । मौके पर हमने फॉरेंसिक टीम बुलाकर जांच की जा रही है और जल्द ही फरार आरोपी पति लक्ष्मी नारायण को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतक महिला पूजा के भांजे अजय कुमार ने बताया कि मेरी मौसी को देर रात मेरे मौसा लक्ष्मी नारायण ने चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात का तब पता चला जब रात को उनकी झुग्गी से कुछ गिरने की आवाज आई उठकर देखा तो मौसा ने मौसी का कत्ल कर दिया था और उसकी लाश को चारपाई के नीचे छुपाने की कोशिश कर रहा था। जब हमने शोर मचाया तो वह भाग गया।फिर हमने इसकी सूचना हाजीपुर पुलिस को दी।

    जानकारी देते हुए थाना मुखी हरप्रेम सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी के दगन नजदीक ईंट भट्ठे पर महिला का कत्ल हुआ है । मौके पर पहुंचकर देखा तो मृतक महिला पूजा पत्नी लक्ष्मी नारायण जिसका कत्ल उसके पति लक्ष्मी नारायण ने कर दिया । मौके पर हमने फ्रेंसिक टीम बुलाकर जांच की जा रही है और जल्द ही फरार आरोपी पति लक्ष्मी नारायण को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

     

  • Bypass पर हुई भारी Landslide से आवाजाही बंद, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, देखें वीडियो

    Bypass पर हुई भारी Landslide से आवाजाही बंद, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, देखें वीडियो

    शिमलाः राजधानी शिमला में शाम ढली-संजौली बाईपास मार्ग पर अचानक पहाड़ी दरकने से बड़ी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गया। इस दौरान पहाड़ गिरने से दोनों तरफ से यातायात करीब 2 घंटे बंद रहा। जानकारी के अनुसार लंबीधार में पहाड़ी के दरकने से भारी चट्टानें, एक पेड़ और टनों के हिसाब से मलबा संजौली-ढली बाईपास पर आया। राहत की बात यह रही कि जिस समय लैंडस्लाइड हुआ, उस दौरान सड़क से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर, मलबा और 2 पेड़ सड़क पर गिर गए।

    देखते ही देखते मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया और दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही रुक गई। घटना की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग कसुम्पटी मंडल की टीम मौके पर पहुंची और मलबा हटाने के लिए मशीनें लगाई गईं। विभाग की ओर से सड़क को जल्द बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने सुरक्षा को देखते हुए ढली-संजौली बाईपास मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जब तक सड़क पूरी तरह सुरक्षित नहीं हो जाती, तब तक इस मार्ग का इस्तेमाल करने से बचें। लोगों को यात्रा के लिए वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने और मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

    पुलिस के अनुसार भूस्खलन वाले स्थान पर अभी भी पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने का खतरा बना हुआ है। इसी वजह से लोगों को घटनास्थल से दूरी बनाए रखने को कहा गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस क्षेत्र में पहले भी कई बार पहाड़ी दरकने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। बारिश के मौसम में जमीन में नमी बढ़ने से पहाड़ी कमजोर हो जाती है, जिससे भूस्खलन का खतरा बढ़ जाता है। ढली-संजौली बाईपास के आसपास कई बहुमंजिला भवन मौजूद हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि लगातार गिर रहे पत्थरों और पहाड़ी में आ रही दरारों के कारण आसपास रहने वाले लोगों में भी चिंता बढ़ रही है। लोगों ने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्र का तकनीकी निरीक्षण करवाने और सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की है।

     

  • Punjab News: ATM लूट मामले में 2 गिरफ्तार, एक ने करनी थी बहन की शादी, दूसरे को बनाना था घर, देखें वीडियो

    Punjab News: ATM लूट मामले में 2 गिरफ्तार, एक ने करनी थी बहन की शादी, दूसरे को बनाना था घर, देखें वीडियो

    लुधियानाः लुधियाना में बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम से लूट की वारदात में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 12-13 जून की दरमियानी रात प्रताप चौक के पास स्थित एटीएम को निशाना बनाया था। वारदात से पहले दोनों ने दिन के समय एटीएम की रैकी की और रात को घटना को अंजाम दिया।

    पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी नशे के आदी हैं। उन्होंने बिना गैस कटर या किसी विशेष उपकरण के एटीएम का लॉक खोलकर करीब 17 लाख 98 हजार रुपए चुरा लिए थे। घटना के बाद दोनों ट्रेन से उत्तर प्रदेश के लखनऊ भाग गए थे।

    थाना डिवीजन नंबर-6 की पुलिस ने छापेमारी कर दोनों आरोपियों को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 13 लाख 75 हजार रुपए भी बरामद किए गए हैं। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी, ताकि मामले में आगे की पूछताछ की जा सके।

    डीसीपी जसकिरनजीत सिंह तेजा ने बताया कि दोनों आरोपियों की उम्र 24 और 19 वर्ष है। दोनों वर्तमान में लुधियाना में रह रहे थे। पहले आरोपी की पहचान सुदांशु महाजन निवासी गांव आलोवाल कपूरथला के रूप में हुई है। वह फिलहाल गली नंबर 3 गढ़वाली मंदिर के नजदीक एसएएस नगर, ढोलेवाल में किराये के मकान में रह रहा था।

    दूसरे आरोपी की पहचान वसीम खान उर्फ मोटू (19) निवासी गांव बेनीपुर बलदेव थाना गौरीगंज जिला अमेठी के रूप में हुई है। वह वर्तमान में गली नंबर 21 राम नगर ढोलेवाल थाना डिवीजन नंबर-6 लुधियाना में किराए पर रह रहा था। आरोपी वसीम ने अपनी बहन की शादी करनी थी। वहीं आरोपी सुदांशू महाजन ने घर खरीदना था, जिस कारण इन्होंने इस लूटकांड को अंजाम दिया। दोनों आरोपियों ने पैसे लूटने के बाद आपस में बांटे। फिर लुधियाना रेलवे स्टेशन के जरिए लखनऊ पहुंच गए।

    कुछ दिन लखनऊ में बदमाशों ने पैसों से मस्ती की, लेकिन पुलिस ने आरोपियों को लोकेट कर काबू कर लिया। इस केस में बैंक प्रबंधकों की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जिस जगह यह वारदात हुई है उस एटीएम में कोई सुरक्षा कर्मी तक तैनात नहीं किया हुआ। वारदात के बाद घटना स्थल पर कोई हूटर तक नहीं बजा।

     

  • गलत दिशा में चालक ने दौड़ाया डंपर, पुलिस से बचने के लिए सड़क पर पलट दिए पत्थर, देखें वीडियो

    गलत दिशा में चालक ने दौड़ाया डंपर, पुलिस से बचने के लिए सड़क पर पलट दिए पत्थर, देखें वीडियो

    ग्रेटर नोएडाः ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह हाईवा (डंपर) के चालक ने लोगों की जान को आफत में डाल दिया। आरटीओ के चालान से बचने के लिए उसने करीब एक किलोमीटर तक विपरीत दिशा में हाईवा को दौड़ाया और सड़क पर पत्थर गिरा दिए। गनीमत रही कि इस दौरान कोई दुर्घटना का शिकार नहीं हुआ। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। दादरी कोतवाली पुलिस के मुताबिक एक हाईवा हरियाणा से गिट्टी पत्थर लेकर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के रास्ते दादरी की तरफ आ रहा था।

    दादरी कोतवाली क्षेत्र में चक्रसेनपुर गांव के समीप आरटीओ ने ओवरलोड होने की वजह से हाईवा चालक को रुकने का इशारा किया। आरटीओ को देखकर चालक ने हाईवे को नहीं रोका। आरटीओ की टीम ने पीछा किया तो कुछ दूर आगे जाकर चालक ने हाईवा को रोका और वहीं से एक्सप्रेसवे पर वापस मोड़ दिया। इसके बाद आरोपी चालक ने करीब एक किलोमीटर तक विपरीत दिशा में हाईवा को सड़क पर दौड़ाया।

    इसी बीच उसने एक्सप्रेसवे पर रास्ते में हाईवा में लदे पत्थर नीचे गिरा दिए, ताकि कोई उसका पीछा न कर सके। इसके बाद आरोपी चालक हाईवा को लेकर मौके से भाग गया। इस दौरान वहां पर जाम लग गया। जाम में फंसे लोग परेशान रहे। हाईवा चालक की हरकत से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर काफी दूर तक पत्थर फैल गए। गनीमत रही कि इस दौरान कोई वाहन दुर्घटनाग्रस्त नहीं हुआ। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। हाईवे पर कुछ देर के लिए वाहनों की गति थम गई। घटना की सूचना पर तुरंत दादरी कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

    पुलिस कर्मियों ने खुद सड़क पर पड़े पत्थरों को हटाना शुरू किया। इसके बाद जेसीबी की मदद से सड़क पर फैले पत्थरों को साइड करवाया। इसके बाद यातायात सामान्य हुआ। परिवहन विभाग की टीम ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाया। सोशल मीडिया पर इस घटना के वीडियो वायरल हुए। एक्सप्रेसवे पर विपरीत दिशा में दौड़ रहे हाईवा का वीडियो भी सामने आया है। इसके अलावा सड़क पर फैले पत्थरों को हटाते हुए पुलिसकर्मियों को वीडियो भी वायरल हुआ। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। एसीपी प्रशाली गंगवार ने कहा कि आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। हाईवा को कब्जे में लेकर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।

     

  • करंट लगने से मजदूर की मौत, लोगों ने किया विरोध

    करंट लगने से मजदूर की मौत, लोगों ने किया विरोध

    मोहालीः एयरो सिटी के C-ब्लॉक में बिजली का करंट लगने से एक प्रवासी मजदूर की मौत होने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने इस घटना के लिए स्ट्रीट लाइट की देखभाल करने वाले विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है।

    इलाके के लोगों का कहना है कि तारों और खराब स्ट्रीट लाइट व्यवस्था के बारे में कई बार शिकायत की गई, लेकिन संबंधित अधिकारियों ने समय पर कोई कार्रवाई नहीं की। लोगों का आरोप है कि अगर शिकायतों पर ध्यान दिया होता, तो यह हादसा टाला जा सकता था।

    वहीं प्रवासी की अभी पहचान नहीं हुई है। लोगों ने पुलिस को भी सूचना दे दी है।

  • सुपर-स्पेशियलिटी चिकित्सकों को दिया जाएगा नॉन-प्रैक्टिसिंग अलाउंसः मुख्यमंत्री

    सुपर-स्पेशियलिटी चिकित्सकों को दिया जाएगा नॉन-प्रैक्टिसिंग अलाउंसः मुख्यमंत्री

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए राज्य सरकार सुपर-स्पेशियलिटी चिकित्सकों को नॉन-प्रैक्टिसिंग अलाउंस प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री गत सांय स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है और स्वास्थ्य क्षेत्र के विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े तीन वर्षों में स्वास्थ्य अवसंरचना और सेवाओं को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की हैं, जिनके सकारात्मक परिणाम अब सामने आने लगे हैं।

    सुक्खू ने कहा कि स्वास्थ्य सुधारों को लेकर सरकार ने चिकित्सकों के साथ विस्तृत चर्चा की है। आने वाले महीनों में वह स्वयं विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों का दौरा करेंगे और चिकित्सकों से संवाद कर स्वास्थ्य क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण और आधुनिकीकरण की रूपरेखा तैयार करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों को पर्याप्त स्टाफ और अत्याधुनिक उपकरण उपलब्ध करवाकर उन्हें एम्स, नई दिल्ली के स्तर का बनाया जा रहा है। राज्य सरकार आधुनिक चिकित्सा मशीनरी और उपकरणों की खरीद पर लगभग 3,000 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। उन्होंने कहा कि जिन जिलों में मेडिकल कॉलेज नहीं हैं, वहां के क्षेत्रीय और जोनल अस्पतालों की सुविधाओं को भी उन्नत किया जा रहा है ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य संस्थानों में डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ और तकनीशियनों की कमी को दूर करने के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बताया कि सरकार के प्रयासों से पहली बार प्रदेश में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा शुरू की गई है। पहले इस तरह की उन्नत चिकित्सा सुविधा प्राप्त करने के लिए लोगों को हिमाचल प्रदेश से बाहर जाना पड़ता था और काफी खर्च वहन करना पड़ता था।

    सुक्खू ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों का वर्गीकरण जनसंख्या के आधार पर किया जाए ताकि वास्तविक आवश्यकता के अनुसार स्टाफ और आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें। इससे लोगों को उनके घरों के निकट ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में चल रही विभिन्न भर्ती प्रक्रियाओं की स्थिति की भी समीक्षा की।

    बैठक में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, महाधिवक्ता अनूप रतन, विशेष सचिव डॉ. अश्विनी कुमार शर्मा, जितेंद्र सांजटा, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रबंध निदेशक प्रदीप ठाकुर, हिमाचल प्रदेश मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक दिव्यांशु सिंगल तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

     

  • पंजाबियों पर विवादित टिप्पणी को लेकर विवादों में घिरे BJP अध्यक्ष, आप पार्टी ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    पंजाबियों पर विवादित टिप्पणी को लेकर विवादों में घिरे BJP अध्यक्ष, आप पार्टी ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा की कथित टिप्पणी को लेकर मामला गरमा गया है। आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सेक्टर-34 में भाजपा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करने के लिए निकले तो पुलिस फोर्स द्वारा उन्हें रोक लिया। इसके बाद आप कार्यकर्ताओं ने वहीं पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा का पुतला भी फूंका। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से जितेंद्र पाल मल्होत्रा एक कथित विवादित वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। वीडियो में उनके द्वारा पंजाबियों पर की गई एक टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इसके बाद से पंजाबी समुदाय और विभिन्न राजनीतिक दलों में लगातार रोष देखने को मिल रहा है।

    कल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी इस मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किया था, जबकि आज आम आदमी पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं ने सेक्टर-34 में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जितेंद्र पाल मल्होत्रा को अपनी टिप्पणी के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। उनका आरोप है कि इस बयान से पंजाबियों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। इस पूरे मामले को लेकर चंडीगढ़ की राजनीति गरमा गई है और विभिन्न राजनीतिक दल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान को लेकर लगातार विरोध दर्ज करा रहे हैं।

    बता दें कि विवाद बढ़ने के बाद भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने बयान पर खेद जताते हुए कहा कि उनके वक्तव्य को संदर्भ से हटाकर पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि वीडियो करीब 17 दिन पहले आयोजित एक खेल प्रतियोगिता का है, जिसमें उन्होंने आत्ममंथन के संदर्भ में कुछ बातें कही थीं। मल्होत्रा का कहना है कि उनके बयान के एक हिस्से को जानबूझकर तोड़-मरोड़कर पेश किया गया, जिससे यह संदेश दिया गया कि उन्होंने पंजाबियों या ग्रामीण समाज के खिलाफ टिप्पणी की है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक लाभ के लिए वीडियो को अधूरा दिखाया जा रहा है।

     

  • Punjab News: AK-47, बुलेटप्रूफ जैकेट सहित 25 पिस्टल और 368 कारतूस बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    Punjab News: AK-47, बुलेटप्रूफ जैकेट सहित 25 पिस्टल और 368 कारतूस बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    अमृतसरः भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे अजनाला सेक्टर में बीएसएफ की 117 बटालियन ने देर रात विशेष कार्रवाई के दौरान आर्मी की टीम ने एक संदिग्ध तस्कर को गिरफ्तार किया है। गांव हरड़ खुर्द के निकट की गई कार्रवाई के दौरान सुरक्षा बलों ने बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और अन्य सैन्य सामग्री बरामद की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक एके-47 राइफल, 25 पिस्तौल, 47 मैगजीन, एक बुलेटप्रूफ जैकेट और 368 कारतूस बरामद किए गए हैं।

    बीएसएफ ओर अन्य सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि यह खेप पाकिस्तान स्थित आतंकवादियो की ओर से सीमा पार भेजी गई थी। बीएसएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियां आरोपी से गहन पूछताछ कर रही हैं। यह पता लगाने की कोशिश है कि हथियारों की खेप किस नेटवर्क के माध्यम से सीमा पार पहुंची और इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। एजेंसियां इस बात की भी पड़ताल कर रही हैं कि इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका क्या रही है। अधिकारियों का कहना है कि बरामद हथियारों की संख्या को देखते हुए मामला बेहद संवेदनशील है।

    प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि बरामद हथियारों का इस्तेमाल किसी बड़ी आतंकी गतिविधि में किया जा सकता था। जांच एजेंसियां इस पहलू की भी पड़ताल कर रही हैं कि स्वतंत्रता दिवस से पहले राज्य में अस्थिरता फैलाने के उद्देश्य से हथियारों की खेप विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंचाने की योजना तो नहीं थी। हाल के समय में सीमा पार से ड्रोन और अन्य माध्यमों के जरिए हथियारों तथा नशीले पदार्थों की तस्करी के प्रयास लगातार सामने आ रहे हैं। इसी को देखते हुए बीएसएफ, पंजाब पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों ने सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी और अभियान तेज कर दिए हैं। अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच जारी है और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।