Blog

  • Punjab News: खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के दो वांटेड मलेशिया से डिपोर्ट, एयरपोर्ट पहुंचने पर किया काबू

    Punjab News: खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के दो वांटेड मलेशिया से डिपोर्ट, एयरपोर्ट पहुंचने पर किया काबू

    चंडीगढ़ः पंजाब पुलिस ने एक बड़े ऑपरेशन में प्रतिबंधित खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (केजेडएफ) से जुड़े दो वांटेड सदस्यों को मलेशिया से डिपोर्ट कराया है। पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों और रॉयल मलेशिया पुलिस के सहयोग से ये सफलता हासिल की।

    डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि आरोपियों को पंजाब पुलिस ने नई दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद गिरफ्तार किया और आगे की जांच के लिए राज्य में ले आई। आरोपियों की पहचान अंबाला के गुरविंदर सिंह और पटियाला के मंजीत सिंह के रूप में हुई। ये दोनों आरोपी मलेशिया में मौजूद केजेडएफ-समर्थित टेरर मॉड्यूल के अहम सदस्य थे। यह मॉड्यूल पंजाब में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर लाइनों समेत रेलवे के अहम इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाने में शामिल था।

    23 जनवरी को फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद के पास रेलवे फ्रेट कॉरिडोर लाइन पर हुए आईईडी ब्लास्ट और 27 अप्रैल को पटियाला जिले के शंभू के पास उसी कॉरिडोर पर धमाके की कोशिश के लिए जिम्मेदार था। जांच में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए थे, जिसमें आरपीजी लॉन्चर, आईईडी, आरडीएक्स, हैंड ग्रेनेड और गोला-बारूद के साथ हाई-एंड पिस्तौलें शामिल थी।

    डीजीपी ने बताया कि दोनों आरोपियों को पटियाला की अदालत में पेश किया गया और आगे की पूछताछ के लिए उन्हें पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया। इस बड़े नेटवर्क का पता लगाने और साजिश में शामिल सभी लोगों की पहचान करने के लिए जांच जारी है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस आतंकवादी के नेटवर्क को खत्म करने, फंडिंग रोकने और पंजाब की शांति, सुरक्षा व सद्भाव बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

  • Punjab News: बस में टिकट को लेकर कंडक्टर और यात्री के बीच हंगामा, देखें Live

    Punjab News: बस में टिकट को लेकर कंडक्टर और यात्री के बीच हंगामा, देखें Live

    तपाः पीआरटीसी की बस में टिकट लेने को लेकर एक विवाद खड़ा हो गया है। जिसकी एक वीडियो भी सामने आई है। जिसमें यात्री गूगल-पे से टिकट लेनी की बात कर रहा है। वहीं कंडक्टर गूगल-पे से पैसे लेने से इंकार कर रहा है। कंडक्टर ने कहा कि मैं ऑनलाइन पेमेंट नहीं लूंगा। इस दौरान कंडक्टर ड्राइवर को बस रोकने के लिए कहता है।

    वहीं यात्री वीडियो में बोल रहा है कि मैं बस में से नहीं उतरूंगा, जो करना है कर लो। बरनाला डिपो की बस बताई जा रही है जो तपा से 8 बजे चली थी। वीडियो में कंडक्टर यात्री से ज्यादा पैसे वसूलने की बात भी कर रहा है। इस दौरान कंडक्टर और यात्री के बीच काफी गर्मा गर्मी हुई है।

    यात्री ने आरोप लगाया कि पीआरटीसी के इंस्पेक्ट औऱ अन्य अधिकारियों के नंबर वैबसाइट पर पड़ है, लेकिन इसमे किसी का भी नंबर नहीं लग रहा है। यात्री ने आगे कहा कि मैं बरनाला और पटियाला डिपो पर भी इसकी शिकायत करूंगा। बाद में किसी अन्य यात्री ने युवक की टिकट लेकर बस में बिठा लिया था।

  • Punjab News: महिला को ऑटो से बदमाशों ने फेंका बाहर, कानों से बालियां और नगदी छीनकर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: महिला को ऑटो से बदमाशों ने फेंका बाहर, कानों से बालियां और नगदी छीनकर फरार, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में आए दिन बैखोफ लुटेरे स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम दे रहे है। वहीं ताजा मामला लक्ष्मी कॉलोनी की रहने वाली बुजुर्ग महिला से स्नेचिंग का सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार ऑटो में बैठी महिला से बदमाशों ने हथियार दिखाकर महिला के कानों की बालियां छीन लीं। विरोध करने पर बदमाशों ने 1200 रुपए कैश और अन्य जरूरी सामान भी छीन लिया। इसके बाद उसे चलते ऑटो से बाहर फेंक दिया। हालांकि इस दौरान हाईवे पर जा रहे एक बाइक सवार युवक ने पीछा कर ऑटो गैंग के सदस्यों को माधोपुरी चौक पर लोगों की मदद से पकड़ लिया।

    इस दौरान बुजुर्ग के बाजू और शरीर पर कई जगह चोटें आई। कान पूरा फट गया। कान में टांके लगे हैं। पीड़ित संतोष रानी ने बताया कि वह लक्ष्मी कॉलोनी की रहने वाली है। 18 जून को वह करीब 3:15 बजे चंडीगढ़ से लौटी थी। समराला चौक पर वह अपने घर जाने के लिए ऑटो ढूंढ रही थी, तभी ऑटो नंबर PB-10-CK-0145 वहां खड़ा था। ऑटो ड्राइवर के साथ एक अन्य युवक भी बैठा हुआ था। दोनों ने उससे पूछा कि माता जी, कहां जाना है? जिस पर उसने कृष्णा स्वीट्स जाने की बात कही। संतोष के मुताबिक दोनों युवकों ने कहा कि वह 10 रुपए लेंगे।

    जैसे ही वह ऑटो में बैठी तो ड्राइवर के साथ बैठा लड़का उसके सामने पीछे आकर बैठ गया। उसने कहा कि ऊपर मत चढ़ों पीछे होकर बैठो। इतने में उस युवक ने उससे कहा कि उसके पास दातर है यदि शोर मचाया तो वह मार देगा। उसने दौलत कॉलोनी जी.टी रोड के पास उसकी बालियां झपटी। उसने विरोध किया तो पर्स में करीब 1200 रुपए कैश और अन्य जरूरी थे वह भी छीन लिए। बदमाशों ने उसे चलते ऑटो से बाहर फेंक दिया।

    बुजुर्ग के मुताबिक उसकी बाजू और शरीर पर कई जगह चोटें आई। उसका कान फट गया। कान में टांके लगे हैं। संतोष ने कहा कि किसी राहगीर युवक ने ये घटना होते देख ली उसने बदमाशों के ऑटो का पीछा किया। युवक ने गौशाला रोड नजदीक माधोपुरी चौक के पास शोर मचाकर उन्हें पकड़ लिया। लोगों ने जमकर इन लुटेरों की धुनाई की। काफी लोगों ने वीडियोग्राफी भी की। लोगों ने पुलिस को मौके पर बुलाया और मामले की जानकारी दी। थाना दरेसी की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 304 और 3 (5) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: शराब फैक्ट्री में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    Punjab News: शराब फैक्ट्री में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    बठिंडाः डबवाली मेन रोड पर स्थित शराब बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार बठिंडा केमिकल लिमिटेड के इथेनॉल प्लांट में ज़बरदस्त धमाके के बाद आग लगी। धमाका इतना ज़ोरदार था कि इसकी आवाज़ आस-पास के गांवों में भी सुनाई दी। धमाके की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है। आग की लपटें इतनी भयंकर हैं कि आसमान में दूर तक काले धुएं का गुबार देखा जा सकता है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    इस अचानक हुए हादसे से पूरे इलाके में भारी अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया है। प्लांट के अंदर हुआ यह धमाका इतना जबरदस्त और डरावना था कि इसकी गूंज फैक्ट्री के आस-पास स्थित कई गांवों तक स्पष्ट रूप से सुनाई दी। तेज धमाके की आवाज सुनते ही ग्रामीण बुरी तरह घबरा गए और दहशत के मारे अपने घरों से बाहर निकल आए। दूर से ही आसमान में उठती आग की लपटों को देखकर इलाके के लोग खौफ में हैं। फिलहाल, इस भीषण धमाके और एथेनॉल प्लांट में आग लगने के असल कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और दमकल विभाग में हड़कंप मच गया। बचाव टीमें स्थिति को नियंत्रित करने और आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश कर रही हैं। यह जांच का विषय बना हुआ है कि यह हादसा किसी तकनीकी खामी की वजह से हुआ या इसके पीछे कोई और लापरवाही है। प्रशासन मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है।
  • Punjab News: पुलिस मुठभेड़ में फिल्मी स्टाइल में बदमाश काबू, हेरोइन और हथियार बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस मुठभेड़ में फिल्मी स्टाइल में बदमाश काबू, हेरोइन और हथियार बरामद, देखें वीडियो

    रूपनगरः क्राइम की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आज पुलिस की नंगल क्षेत्र में बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने 10 किलोमीटर पीछा कर मुठभेड़ में 5 तस्करों को गिरफ्तार किया। गोलीबारी के दौरान एक आरोपी घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए बीबीएमबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान लवप्रीत सिंह निवासी जंगपुरा, मोहाली, रोहित निवासी हिसार, शुभम निवासी जिंद, परीक्षित निवासी सोनीपत और लहिमसत्क प्रताप सिंह निवासी चंडीगढ़ के रूप में हुई है। आरोपी नंगल क्षेत्र में सक्रियस्थानीय नशा तस्करों को हेरोइन सप्लाई करने के लिए ले जा रहे थे।

    एसएसपी मनिंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नंगल के पास नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान नाकेबंदी पर कार को रोकने का प्रयास किया और बदमाशों द्वारा गोलीबारी की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 150 ग्राम हरोइन, 5 कारतूसों से लोड एक .32 बोर पिस्तौल और घटनाक्रम में इस्तेमाल हुई कार बरामद की है। एसएसपी मनिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नशा तस्कर का एक समूह कार में नंगल की तरफ आ रहा है। सूचना मिलने पर नंगल पुलिस चोक़ी के अधिकारियों की अध्यक्षता में एक टीम ने चेक पोस्ट स्थापित की।

    एसएसपी ने कहा कि जब पुलिस ने कार को रुकने का इशारा किया तो उसमें सवार व्यक्तियों ने भागने का प्रयास किया और नाकेबंदी पर तैनात पुलिस टीम पर गोली चलाई। इसके बाद पुलिस ने तुरंत उनका पीछा शुरू किया और करीब 10 किलोमीटर तक वाहन का पीछा किया। पीछा करते हुए पुलिस ने वाहन को रोक लिया। आरोपी के फरार होने से रोकने और हथियारबंद आरोपियों से खतरे को टालने के लिए पुलिस ने सर्विस रिवॉल्वर से एक गोली चलाई, जो मोहाली जिले के जंगपुरा निवासी लवप्रीत सिंह के सीने में लगी। घायल आरोपी को तुरंत हिरासत में लेकर बीबीएमबी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार उसकी हालत स्थिर है। बाकी चार आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 150 ग्राम हैरोइन, 5 कारतूसों से लोड एक .32 बोर पिस्तौल और घटनाक्रम में इस्तेमाल हुई हुंडई एक्सेंट कार बरामद की है। प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि आरोपी हैरोइन की यह खेप स्थानीय नशा तस्करों तक पहुंचाने के लिए नंगल आए थे। पुलिस अब नशे वाले पदार्थों के स्रोत और इस खेप के संभावित खरीददारों की पहचान करने में जुटी हुई है।

    एसएसपी मनिंदर सिंह ने कहा कि हेरोइन और हथियार की बरामदगी से स्पष्ट होता है कि यह एक संगठित नशा तस्करी नेटवर्क का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपियों के पीछे और सामने के नेटवर्क की जांच कर रही है ताकि उनके सप्लायरों, सहयोगियों और स्थानीय संपर्कों की पहचान की जा सके। केस की जांच जारी है और आने वाले समय में और गिरफ्तारियों की संभावना है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस कब्जे में लिए गए मोबाइल फोन और अन्य सामग्री की भी जांच कर रही है ताकि इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

  • Punjab News: अज्ञात युवकों ने आप नेता पर चलाई गोलियां

    Punjab News: अज्ञात युवकों ने आप नेता पर चलाई गोलियां

    अमृतसर: पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। ताजा मामला आप नेता पर फायरिंग का सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार चविंडा देवी-हलक़ा मजीठा, ब्लॉक मजीठा 2 के उपाध्यक्ष सिकंदर सिंह खिद्दोवाली रात लगभग 9:30 बजे अपने सहयोगियों के साथ गाड़ी से घर लौट रहे थे। इस दौरान जब वह गांव पंनवा और खिद्दोवाली के बीच पहुंचे, तभी सड़क के बीच खड़े 2 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अंधाधुंध गोलीबारी की गई।

    इस घटना में चेयरमैन सिकंदर सिंह बाल-बाल बच गए, लेकिन गाड़ी पर गोलियां लगी है। आप नेता का कहना है कि अंधेरा होने के कारण अज्ञात व्यक्तियों का पता नहीं चल पाया और वे किस दिशा में फरार हुए, यह भी स्पष्ट नहीं हो सका। इस घटना से इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। आप नेता ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने आप नेता के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • हाईकोर्ट ने Telegram की याचिका की खारिज, परीक्षा तक अस्थायी बैन रहेगा जारी

    हाईकोर्ट ने Telegram की याचिका की खारिज, परीक्षा तक अस्थायी बैन रहेगा जारी

    नई दिल्लीः दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को टेलीग्राम की याचिका को खारिज कर दिया है। जिसमें 21 जून को होने वाली NEET-UG पुनर्परीक्षा से पहले ऐप की अस्थायी ब्लॉकिंग को चुनौती दी गई थी।

    बता दें टेलीग्राम ने अदालत में दलील दी थी कि ऐप को अस्थायी रूप से ब्लॉक करने का आदेश अनुचित है और इससे उसके उपयोगकर्ताओं के अधिकार प्रभावित होंगे। हालांकि अदालत ने इस तर्क को स्वीकार नहीं किया और सरकार के फैसले को बरकरार रखा।

    अदालत ने अपने फैसले में कहा कि सरकार द्वारा जारी किया ब्लॉकिंग आदेश सबसे कम प्रतिबंधात्मक उपायों में से एक है और इसे अनुपातहीन या मनमाना नहीं कहा जा सकता।

    हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार को कानून के तहत टेलीग्राम जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म तक पहुंच को अस्थायी रूप से रोकने का अधिकार प्राप्त है, विशेषकर तब जब परीक्षा की निष्पक्षता और सुरक्षा सुनिश्चित करना आवश्यक हो।

    ये आदेश ऐसे समय आया है जब 21 जून को NEET-UG की पुनर्परीक्षा आयोजित की जानी है। परीक्षा से जुड़ी गोपनीय जानकारी, प्रश्नपत्र या अन्य संवेदनशील सामग्री के प्रसार को रोकने के लिए सरकार ने टेलीग्राम की सेवाओं पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया था। अदालत के फैसले के बाद अब टेलीग्राम को इस मामले में कोई राहत नहीं मिली है और सरकार का ब्लॉकिंग आदेश प्रभावी रहेगा।

  • Punjab News: हथियारों से लैस 5 युवकों ने मचाया हुड़दंग, जमकर की तोड़फोड़, देखें वीडियो

    Punjab News: हथियारों से लैस 5 युवकों ने मचाया हुड़दंग, जमकर की तोड़फोड़, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में तेज हथियारों से लैस 5 युवकों के गैंग ने देर रात जमकर हुड़दंग मचाया। 5 युवकों गलियों और बाजार में घूमकर कई वाहनों में तोड़फोड़ की। इसके बाद कई दुकानों और घरों पर ईंट-पत्थर भी बरसाए। पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। लोगों का कहना है कि रात करीब सवा 10 बजे जनकपुरी की गली नंबर-6 में बदमाश बाइकों पर सवार होकर आए, जबकि कुछ पैदल ही गलियों में हथियार लेकर पहुंचे। यहां एक व्यक्ति से कहासुनी के बाद झड़प हो गई। इसके बाद वे हंगामा करते हुए गणेश नगर रोड और बाजार से होते हुए गली नंबर-7 में पहुंच गए।

    यहां भी अचानक से बदमाश ईंट-पत्थर चलाने लगे। इलाके में जमकर उत्पात मचाया और कई वाहनों में तोड़फोड़ की। उधर, जानकारी मिलते ही मौके पर जनकपुरी चौकी से कांस्टेबल हरप्रीत सिंह और पीसीआर टीम पहुंची। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। जनकपुरी क्षेत्र में कुछ बदमाशों ने जमकर हंगामा किया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि बदमाशों ने पहले एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल को निशाना बनाते हुए उसे बुरी तरह नुकसान पहुंचाया। इतना ही नहीं, पास में खड़ी एक एक्टिवा और एक जुपिटर स्कूटी में रोड और लाठी से तोड़फोड़ की। अचानक हुई इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

    हंगामे के दौरान कुछ महिलाएं और स्थानीय लोग घरों की ओर दौड़ते दिखे। 5 युवक सड़क पर लाठी-डंडे लेकर घूमते दिखे। लोग बोले- वारदात के 30 मिनट बाद पुलिस पहुंची। घटना के बाद लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी देखने को मिली। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि वारदात के करीब 30 घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि, पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मामले में एसएचओ जसवीर सिंह ने कहा किइन युवकों ने पहले गली नंबर 6 में ईंट-पत्थर फेंके, बाद में यह सात नंबर गली में आकर भी लोगों से भिड़े। सीसीटीवी कब्जे में ले ली है और इनकी पहचान कर पुलिस मामला दर्ज करेगी।

  • Pakistan में सिख दंपति की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    Pakistan में सिख दंपति की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    पाकिस्तानः पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पुलिस ने एक गुरुद्वारे के भीतर सिख सेवादार दंपति की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अमाजुगारी निवासी शेर शाह के रूप में हुई है। जिला पुलिस अधिकारी ने कहा कि हत्याओं के पीछे का मकसद अभी स्पष्ट नहीं है और अधिकारी आरोपी के बयान एवं अब तक एकत्र किए अन्य सबूतों के आधार पर सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रहे हैं।

    मृतकों की पहचान जगन्नाथ और उनकी पत्नी आसमा वंती के रूप में हुई है। दोनों पेशावर से करीब 60 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित मरदान जिले के बाबू मोहल्ला इलाके में एक गुरुद्वारे में सेवादार थे।

    गुरुद्वारे के भीतर बुधवार को उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मरदान के जिला पुलिस अधिकारी (डीपीओ) मसूद अहमद बंगश ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    बंगश ने बताया कि पुलिस अधिकारियों, आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) के कर्मियों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की संयुक्त जांच टीम (जेआईटी) की जांच में अब तक ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जो आरोपी को किसी प्रतिबंधित संगठन, आतंकवादी संगठन या संगठित गिरोह से जोड़ता हो।

  • देवर के प्यार में पति की करवाई हत्या, 4 महीने पहले ही हुई थी शादी

    देवर के प्यार में पति की करवाई हत्या, 4 महीने पहले ही हुई थी शादी

    आगराः आगरा में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां पत्नी ने अपने पति को मरवा दिया। आपको बता दें पति की हत्या किसी ओर ने नहीं बलिक उसके भाई ने की है।
    जानकारी के अनुसार शादी के कुछ दिन बाद ही पत्नी का पति के भाई से अफेयर हो गया था।
    इस दौरान 14 जून को बड़े भाई ने अपने छोटे भाई को पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था। इसको लेकर घर में झगड़ा हुआ था। इसके बाद मृतक की पत्नी ने उसके भाई से कहा कि जब तक तुम्हारा भाई जिंदा है, तब तक हम एक नहीं हो पाएंगे। तुम भाई को मरवा दो।

    इसके बाद मैंने भाभी के साथ मिलकर भाई को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। 17 जून को पत्थर से हमला कर हत्या कर दी। जिंदा न बचे, इसलिए गमछे से भी उसका गला घोंट दिया। ये कबूलनामा रेस्टोरेंट कर्मी अमित के छोटे भाई भोलू का है। अमित की 19 फरवरी को ही शादी हुई थी। बुधवार को उसका खून से लथपथ शव खेत में मिला था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में अमित के गले की हड्‌डी टूटी मिली थी। सिर की 4 हडि्डयां भी चकनाचूर मिलीं। पुलिस ने 24 घंटे में हत्याकांड का खुलासा करते आरोपी भोलू और उसकी भाभी खुशी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

    डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने मामले का खुलासा कर दिया था। प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि सुल्तानपुरा छोटी बस्ती सदर निवासी अमित कुमार (22) कैंट स्थित एक ढाबे पर वेटर का काम करते थे। 4 महीने पहले अमित की शादी प्रेमनगर निवासी खुशी के साथ हुई थी।

    बुधवार सुबह सात बजे वह घर से शौच जाने की बात कहकर निकले थे। एक घंटे बाद घर से 100 मीटर की दूरी पर अमित का शव झाड़ियों में खून से लथपथ पड़ा मिला। सिर और चेहरा पर गहरे चोट के निशान थे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। रिपोर्ट में पत्थर से सिर और चेहरा कूचने की बात सामने आई थी। इस बीच अमित के छोटे भाई भोलू ने ढाबे पर काम करने वाले एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने अमित के घर से लेकर ढाबे तक के सीसीटीवी खंगाले। एक फुटेज में अमित के पीछे उसका छोटा भाई भोलू जाता हुआ नजर आया। दूसरी फुटेज में वह हत्या के बाद बदहवास हालत में भागता हुआ दिखाई दिया।

    अमित के शव का अंतिम संस्कार होने के बाद पुलिस ने अमित के घर पहुंची। भोलू से पूछताछ की। फिर उसे थाने लेकर आ गई। भोलू ने पूछताछ में बताया कि भाई की शादी के कुछ दिन बाद ही भाभी से अवैध संबंध हो गए थे। हम दोनों एक साथ रहना चाहते थे। 14 जून को अमित ने मुझे और भाभी को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। उसने कहा था कि भाई की मौत के बाद घरवाले हम दोनों की शादी करा देंगे। इसके बाद हम दोनों ने भाई की हत्या करने की प्लानिंग की।

    भोलू ने पूछताछ में बताया कि अमित शौच करने के लिए बैठा ही था, तभी पीछे से मैं पहुंच गया। उसके सिर पर सीमेंट के पत्थर से हमला कर दिया। हमला होते ही अमित जमीन पर गिर पड़ा। फिर मैंने उसके चेहरे पर कई वार किए। इसके बाद गमछे से उसका गला घोट दिया। जब भाई मर गया तो मैं वहां से भाग निकला।

    उधर, जब पुलिस भोलू को थाने ले गई तो खुशी घबरा गई। उसने फंदा लगाकर सुसाइड करने का प्रयास किया। मगर घर में मौजूद लोगों ने उसे बचा लिया। कुछ देर बाद पुलिस दोबारा घर पहुंची और खुशी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस पूछताछ में जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया।