Blog

  • Jalandhar News: धुस्सी बांध सड़क का CM Mann ने किया शिलान्यास, जल्द लोगों को मिलेगी राहत, देखें वीडियो

    Jalandhar News: धुस्सी बांध सड़क का CM Mann ने किया शिलान्यास, जल्द लोगों को मिलेगी राहत, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज जालंधर दौरे पर आए। सीएम मान के जालंधर सतलुज नदी के किनारे को पुलिस छावनी में तबदील कर दिया गया। जहां शाहकोट में उन्होंने धुस्सी बांध सड़क का शिलान्यास किया। इस दौरान राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेंवाल मौजूद रहे। बता दें कि यहां 35 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जाएगी, जिससे इलाके के लोगों को काफी राहत मिलेगी।

    मंड इलाके के लोगों की लंबे समय से लटक रही मांग को सीए मान ने आज पूरा किया है। सरकार द्वारा सतलुज नदी के धुस्सी बांध पर गिदड़पिंडी से फिल्लौर तक पक्की सड़क बनाने के प्रोजेक्ट से लोगों को काफी राहत मिलेगी। इस ऐतिहासिक प्रोजेक्ट को अमली जामा पहनाने के लिए राज्यसभा सांसद संत बलवीर सिंह सीचेवाल द्वारा लंबे समय से किए जा रहे प्रयासों को इलाके के लोग बड़ी उपलब्धि के तौर पर देख रहे है। संत बलवीर सिंह सीचेवाल ने कहा कि वर्ष 2023 के दौरान मंडाला छन्ना के पास बांध टूटने के कारण इलाके के लोगों को भारी नुकसान झेलना पड़ा था।

    उस समय से ही बांध को मजबूत करने और इसके ऊपर पक्की सड़क बनाने की मांग लगातार उठाई जा रही थी। संत सीचेवाल ने कहा कि गिदड़पिंडी से फिल्लौर तक बनने वाली यह सड़क मंड क्षेत्र के दर्जनों गांवों को आपस में जोड़ेगी। इस मौके पर मंडाला छन्ना, गट्टा मुंडी कासू, गिदड़पिंडी और अन्य गांवों के निवासियों ने कहा कि वह सालों से इस सड़क की मांग कर रहे थे, लेकिन किसी भी सरकार ने इस पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया, ऐसें में अब मान सरकार द्वारा आज नींव पत्थर रखा जा रहा है, जल्द सड़क बनने से इलाका निवासियों को राहत मिलेगी।

  • Jalandhar News: Highway पर चलती कार में लगी आग, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Highway पर चलती कार में लगी आग, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: जालंधर-अमृतसर हाईवे पर ट्रांसपोर्ट नगर फ्लाईओवर पर चलती कार को आचानक आग लग गई। चंद ही मिनटों में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया गनीमत रही कि हादसे के दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ लेकिन कार जल पूरी तरह राख हो गई। मिली जानकारी के अनुसार कार मालिक आदमपुर के गांव तलवंडी रईया के रहने वाले मलकीत सिंह के पिता जालंधर के निजी अस्पताल में दाखिल है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    वह अपनी परिवार के साथ पिता को मिलने के लिए अस्पताल जा रहे थे कि जब वह जालंधर अमृतसर हाईवे पर ट्रांसपोर्ट नगर फ्लाईओवर पहुंचे तो उनकी कार को आग लग गई। जिसका पता उन्हें पास निकल रहे लोगों ने दिया। कार में आग को देख पूरा परिवार कार से बाहर निकला और लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग भड़क उठी, जिसकी सूचना लोगों ने संबंधित थाने और फायर ब्रिगेड की टीम को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पीसीआर, सड़क सुरक्षा फोर्स और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक कार जल कर राख हो चुकी थी। थाना 8 के जाँच अधिकारी ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि कार को आग लगी है। जिसके बाद वह मौके पर पहुँचे। उन्होंने बताया कि कार सवार चालक के पिता अस्पताल में भर्ती थे। जिसे मिलने के लिए परिवार जा रहा था तो कार को अचानक आग लग गई। उन्होंने बताया कि हादसे के दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ लेकिन कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई।  
  • Punjab News: लेंटर गिरने से गुरुद्वारा दमदमा साहिब के मुख्य सेवादार समेत 2 की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: लेंटर गिरने से गुरुद्वारा दमदमा साहिब के मुख्य सेवादार समेत 2 की मौत, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के गांव सैदपुर में एक पुराने और जर्जर मकान को गिराने के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। मकान का लेंटर अचानक ढह जाने से मलबे के नीचे दबकर गुरुद्वारा दमदमा साहिब भिंडी औलख के मुख्य सेवादार बाबा मुख्तार सिंह तथा उनके सहयोगी अजेपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार, गांव के एक परिवार ने अपने पुराने मकान को हटाने और उसके मलबे को जरूरतमंदों की सेवा में उपयोग करने के लिए सहायता मांगी थी। इसी उद्देश्य से बाबा मुख्तार सिंह अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे थे।

    मकान को गिराने का कार्य चल रहा था कि अचानक लेंटर भरभराकर नीचे आ गिरा और दोनों उसकी चपेट में आ गए। हादसे की सूचना मिलते ही इलाके में भाग दौड़ मच गई। स्थानीय लोगों और संगत के सहयोग से घायलों को मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। बाबा मुख्तार सिंह लंबे समय से धार्मिक और सामाजिक सेवा कार्यों से जुड़े हुए थे। क्षेत्र के लोगों के अनुसार वे जरूरतमंद परिवारों की सहायता, निर्माण कार्यों में सहयोग और समाजसेवा के अनेक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते थे। लोगों के सुख-दुख में शामिल होना उनकी पहचान बन चुका था।

    उनके निधन की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और स्थानीय निवासी परिवार के साथ संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। लोगों ने बाबा मुख्तार सिंह के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपना जीवन सेवा और मानवता के कार्यों के लिए समर्पित किया था। गांव और आसपास के क्षेत्रों में इस हादसे को लेकर गहरा दुख व्यक्त किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पुराने और खतरनाक भवनों को गिराने के दौरान सुरक्षा उपायों को और मजबूत बनाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।

  • Jalandhar News: आज हल्की बारिश से तापमान में आई गिरावट, 18 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

    Jalandhar News: आज हल्की बारिश से तापमान में आई गिरावट, 18 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

    जालंधर, ENS: महानगर में आज सुबह अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला। सुबह हुई हल्की बारिश से तापमान में जहां गिरवाट दर्ज की गई, वहीं मौसम सुहावना होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार 19 और 20 जून को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहने की संभावना है।

    मौसम में सबसे बड़ा बदलाव 21 जून को देखने को मिल सकता है। इस दिन आसमान में बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक, बिजली कड़कने और हल्की बारिश होने के आसार हैं। पंजाब और चंडीगढ़ में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 21 जून को और मजबूत होगा। इसके प्रभाव से राज्य के 18 जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना है।

    मौसम विभाग ने पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली के लिए अलर्ट जारी किया है। वहीं मंडी गोबिंदगढ़ में वीरवार दोपहर आई तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन के साथ औद्योगिक क्षेत्र को भी प्रभावित किया। गांव डडहेड़ी और कोटला डडहेड़ी मार्ग स्थित बाला जी, हसीजा और शिव शंकर राइस मिलों के शेड उड़ गए तथा कई दीवारें ढह गईं। हसीजा राइस मिल के मालिक मनोज हसीजा ने करीब छह से सात लाख रुपये के नुकसान का दावा किया है।

  • दिनदहाड़े फायरिंग, मची भगदड़, एक घायल

    दिनदहाड़े फायरिंग, मची भगदड़, एक घायल

    वाशिंगटनः न्यूयॉर्क शहर (अमेरिका) के टाइम्स स्क्वायर में कथित तौर पर गोली चलने की वीरवार दोपहर को आवाज सुनाई दी है, जिसके बाद मौके पर भगदड़ मच गई। गोलियों की आवाज सुनते ही वहां मौजूद पर्यटक और राहगीर जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे और कई लोग जमीन पर लेटकर या दुकानों में छिपकर अपनी सुरक्षा करने लगे।

    न्यूयॉर्क पुलिस विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस के अनुसार घटना के तुरंत बाद संदिग्धों का पीछा किया और एक आरोपी को जल्द ही हिरासत में ले लिया गया। न्यूयॉर्क फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ, जिसे अस्पताल पहुंचाया गया है। हालांकि उसकी पहचान और हालत के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है।

    सोशल मीडिया और वेबकैम फुटेज में दिखाई दे रहा है कि काले कपड़े पहने कम से कम दो लोग चौराहे पर पहुंचे और कथित तौर पर हैंडगन से फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी होते ही इलाके में भगदड़ मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे। इसके बाद हमलावर मौके से फरार होने लगे, जबकि वहां गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने उनका पीछा किया।

    चौंकाने वाली बात यह रही कि ये घटना एक पुलिस वाहन से कुछ ही दूरी पर हुई। गोलीबारी स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 3:40 बजे हुई, जब कुछ घंटे पहले ही एनबीए चैंपियन न्यूयॉर्क निक्स की विजय परेड समाप्त हुई थी।

    गौरतलब है कि पिछले सप्ताह भी टाइम्स स्क्वायर में एक 17 वर्षीय किशोर को गोली मार दी गई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि फायरिंग के पीछे क्या कारण था तथा इसमें कितने लोग शामिल थे।

  • Punjab News: जंग का मैदान बना बस स्टैंड, 2 महिलाओं में जमकर हुई हाथापाई, खींचे बाल, देखें वीडियो

    Punjab News: जंग का मैदान बना बस स्टैंड, 2 महिलाओं में जमकर हुई हाथापाई, खींचे बाल, देखें वीडियो

    अमृतसरः बस स्टैंड पर 2 महिलाओं के बीच हुई बहस और हाथापाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद, बस स्टैंड पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों महिलाएं गुत्थम-गुत्थी होती नजर आ रही हैं। हंगामा बढ़ता देख मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। जानकारी के अनुसार, मधु बस स्टैंड क्षेत्र में वीडियो बना रही थी। वह अपने वीडियो के जरिए यह दिखाने की कोशिश कर रही थी कि इलाके में कथित तौर पर अवैध गतिविधियां संचालित होती हैं। इसी दौरान उसकी वहां मौजूद दूसरी महिला गीता के साथ कहासुनी हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मधु और गीता के बीच देखते ही देखते धक्का-मुक्की व हाथापाई शुरू हो गई। दोनों ने एक-दूसरे को गालियां निकाली। वीडियो में दोनों एक-दूसरे के बाल पकड़े नजर आ रही है। गीता कहती है कि तू आप तो धंधा करती है।

    तेरे घरवाले ने तुझे निकाला नहीं धंधे से। तू कैसे वीडियो बना रही है मेरी। इस पर मधु कहती है कि ये धंधा करती है। फिर दोनों एक दूसरे के बाल खींचती है। गीता कहती है कि ये सभी को HIV पॉजिटिव कहती रहती है, तूझे किसने हक दिया। तूने देखा है कभी मुझे धंधा करते हुए। तूझे तेरे ससुराल वालों ने निकाला है। तू धंधा करती है इसलिए। मधु कहती है हम तूझे रोकते हैं धंधा करने से। गीता कहती है कि तू किस हक से लड़कियों से पैसे मांगती है। मधु बोलती है कि जब धंधे वाली को पकड़ते हैं तो ऐसे इलजाम सहने पड़ते हैं। ये एक बंदे के साथ सौदा तय करती हुई पकड़ी गई है। इसलिए ये ऐसे बात कर रही है। वीडियो बनाने वाली मधु पहले भी वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में रह चुकी है। उसमें एक पेट्रोल पंप पर ठंडे पानी को लेकर उसकी एक कर्मचारी के साथ बहस हुई थी। वह वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना था।

    वहीं थाना के पुलिस अधिकारी ने बताया कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रही गीता नाम की युवती ई-रिक्शा चलाती है। वह बस स्टैंड पर सवारी छोड़ने आई थी। इसके बाद जब वह अपना सामान लेने गई तो उसकी मधु नाम की एक अन्य युवती के साथ कहासुनी और झगड़ा हो गया। अधिकारी के अनुसार, मधु पहले भी कई लोगों पर इस तरह के आरोप लगा चुकी है। वहीं गीता का कहना है कि वह कोई गलत काम नहीं करती, बल्कि ई-रिक्शा चलाकर अपना गुजारा करती है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच और सत्यापन कर रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

     

  • चंडीगढ़ गोलीकांड के मुख्य आरोपी सहित 6 आरोपी हथियारों सहित गिरफ्तार

    चंडीगढ़ गोलीकांड के मुख्य आरोपी सहित 6 आरोपी हथियारों सहित गिरफ्तार

    चंडीगढ़ः सांबा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर और पंजाब में सक्रिय एक संगठित आपराधिक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह जेल में बंद गैंगस्टर रोहित कुमार उर्फ ​​मक्खन के इशारों पर काम कर रहा था और दोनों राज्यों में रंगदारी व अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल था। गिरोह का नाम हाल ही में चंडीगढ़ में हुई उस सनसनीखेज गोलीबारी में भी सामने आया था, जिसमें दिनदहाड़े एक मेडिकल स्टोर के कैशियर की हत्या कर दी गई थी।

    इस मामले का मुख्य आरोपी अमित कुमार उर्फ ​​शराबी भी गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शामिल है। पुलिस के अनुसार, गैंग का सरगना रोहित कुमार उर्फ ​​मक्खन पंजाब के विभिन्न गैंगस्टरों के संपर्क में था और आपराधिक गतिविधियों को संगठित करने में अहम भूमिका निभा रहा था। गिरफ्तार आरोपियों में अमित कुमार उर्फ शराबी, अजय कुमार, मानिक सनहोत्रा, विवेक मेहरा, सन्नी मेहरा और आर्यन शर्मा शामिल हैं।

    इनमें से सन्नी मेहरा और आर्यन शर्मा को पहले ही गिरफ्तार कर चंडीगढ़ पुलिस को सौंपा जा चुका है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने एक AK-47 मैगजीन, 38 AK-47 कारतूस, 10 पिस्टल कारतूस, 2 देसी पिस्तौल, एक देसी कट्टा, एक टोका और 18,000 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस अन्य सहयोगियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। सांबा पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में संगठित अपराध पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी।

  • 5 दिनों बाद शेयर बाजार खुलते ही हुआ धड़ाम, निफ्टी में भी भारी गिरावट

    5 दिनों बाद शेयर बाजार खुलते ही हुआ धड़ाम, निफ्टी में भी भारी गिरावट

    नई दिल्लीः भारतीय शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले 5 दिनों से शेयर बाजार में जारी शानदार तेजी पर आज ब्रेक लगा है। ग्लोबल मार्केट से मिल रहे मिले-जुले संकेतों के बीच बाजार खुलते ही सेंसेक्स 700 अंकों से ज्यादा टूट गया, वहीं निफ्टी भी लाल निशान में कारोबार कर रहा है। सुबह 9 बजकर 15 मिनट के करीब सेंसेक्स 0.97% यानी 747.08 अंक की भारी गिरावट के साथ 76,662.90 के स्तर पर आ गया। निफ्टी 50 भी 0.86% यानी 208.75 अंक टूटकर 23,959.25 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

    बाजार खुलने से ठीक पहले प्री-ओपनिंग सेशन में ही यह साफ हो गया था कि आज बाजार में तेज गिरावट आने वाली है। सुबह 9:09 से 9:10 के बीच प्री-ओपनिंग मेंसेंसेक्स 0.72% (557.12 अंक) नीचे 76,852.86 पर था। निफ्टी 0.73% (176.80 अंक) की कमजोरी के साथ 23,991.20 पर बना हुआ था। सेक्टर के लिहाज से देखें तो आज बाजार को नीचे खींचने में आईटी सेक्टर का सबसे बड़ा हाथ रहा। एक्सेंचर की खराब चेतावनी के बाद Nifty IT इंडेक्स करीब 6% तक टूट गया। वहीं, मिड और स्मॉल-कैप आईटी – टेलीकॉम इंडेक्स में भी 2% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई।

    आईटी के अलावा रियल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, फाइनेंशियल सर्विसेज, मेटल्स, ऑटो और एफएमसीजी इंडेक्स भी गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। बाजार की इस गिरावट के बीच निवेशकों ने सुरक्षित माने जाने वाले फार्मा (Defensive Sectors) में खरीदारी की.।इसके चलते निफ्टी फार्मा 0.47%, हेल्थकेयर इंडेक्स 0.40% और मिड-स्मॉल हेल्थकेयर इंडेक्स 0.38% की बढ़त के साथ हरे निशान में टिके हुए हैं। आज की इस गिरावट के साथ ही बाजार की लगातार 5 सत्रों से जारी आतिशबाजी थम गई है।

    बता दें कि पिछले 5 कारोबारी दिनों में भारतीय बाजार ने कमाल का प्रदर्शन किया था, जहां निफ्टी 50 करीब 4.3% और सेंसेक्स लगभग 4.8% चढ़ा था। अगर बीते दिन यानी वीरवार की बात करें, तो बाजार लगातार 5वें दिन हरे निशान में बंद हुआ था। वीरवार को सेंसेक्स 254.36 अंक (0.33%) की बढ़त के साथ 77,409.98 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 82.30 अंक (0.34%) चढ़कर 24,168 के स्तर पर बंद होने में कामयाब रहा था।

  • आज का राशिफल, 19 जून 2026

    आज का राशिफल, 19 जून 2026

    ग्रहों की स्थिति- मंगल मेष राशि में, सूर्य और बुध मिथुन राशि में, शुक्र, गुरु और चंद्रमा कर्क राशि में और अश्लेषा नक्षत्र के बने हुए हैं, अश्लेषा के नक्षत्र में चल रहे हैं। दोपहर होते-होते ये सिंह राशि में प्रवेश करेंगे और केतु के साथ संयोग करेंगे। राहु कुंभ राशि में, शनि मीन राशि में बने हुए हैं। राशिफल देखते हैं।

    मेष राशि: फिजिकली तो आप ठीक-ठाक रहेंगे लेकिन मेंटली परेशान होने का समय है। थोड़ा सा इरिटेशन, आवेग में आएंगे, बुद्धि कम काम करेगी तो महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक दीजिए। प्रेम में तू-तू मैं-मैं का संकेत है इसलिए बहुत संभाल के लेकर चलिए। बच्चों के सेहत पर ध्यान दीजिए। बाकी व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी, कोई प्रॉब्लम की बात नहीं है, फिर भी उसमें भी अभी निर्णय रोक दीजिएगा। और निवेश कर सकते हैं, निवेश की कोई प्रॉब्लम नहीं है किसी से राय लेकर के। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

    वृषभ राशि: गृह कलह के संकेत हैं और सीने में विकार संभव है, पल्पिटेशन इत्यादि बढ़ सकता है। फिर भी बचाव पक्ष ठीक है तो बहुत बड़ी परेशानी नहीं होगी। प्रेम संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, नवप्रेम में जा सकते हैं। बस कलह से थोड़ा बचना है, निवेश आप कर सकते हैं। तो कुल मिलाकर के अच्छी स्थिति है, स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दें और कलह से थोड़ा बचें। हरी वस्तु पास रखना अच्छा होगा।

    मिथुन राशि: नाक, कान, गला की परेशानी संभव है। प्रेम संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी आप बहुत अच्छे चल रहे हैं, सरकार से जुड़ रहे हैं और बड़े-बड़े लोगों के साथ इस समय तालमेल बना हुआ है, वाणी से बड़े अच्छे हो गए हैं आप। लेकिन स्वास्थ्य में नाक, कान, गला और व्यवसाय में नई शुरुआत ना करें, निवेश आप कर सकते हैं, छोटे-मोटे निवेश ही अभी करिए, पीली वस्तु दान करना शुभ होगा।

    कर्क राशि: कर्क राशि के स्वास्थ्य की स्थिति दोपहर के बाद थोड़ी मध्यम, मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम संतान की स्थिति बहुत अच्छी बनी हुई है, कोई भी प्रॉब्लम की बात नहीं है। भाग्य साथ दे रहा है, रोजी-रोजगार में तरक्की कर रहे हैं। निवेश अभी मत करिएगा, धन हानि के संकेत दिख रहे हैं। और नए प्रेम में आप जा सकते हैं लेकिन ज़ुबान पर थोड़ा काबू रखिएगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

    सिंह राशि: घबराहट, बेचैनी इत्यादि बनी हुई है। शारीरिक और मानसिक स्थिति थोड़ी मध्यम है। प्रेम संतान की स्थिति भी थोड़ी मध्यम कही जाएगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप शुभ समय में चल रहे हैं, कोई प्रॉब्लम की बात नहीं है। स्वास्थ्य से संबंधित कोई बड़ी परेशानी नहीं दिख रही है, इसलिए बहुत परेशान मत होइए। निवेश थोड़ा सोच-समझ कर के करिएगा। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।

    कन्या राशि: खर्च की अधिकता, कर्ज की स्थिति, सर दर्द, नेत्र पीड़ा इत्यादि बना रहेगा। प्रेम संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, व्यापारिक दृष्टिकोण से भी बहुत अच्छा है। और नए प्रेम के लिए, पुराने प्रेम के लिए, जीवनसाथी के लिए हर तरीके से अत्यंत शुभकारी समय। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

    तुला राशि: आय के नए-नए मार्ग बनेंगे लेकिन अवरोध के साथ। मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा गड़बड़ रहेगा, प्रेम संतान भी मध्यम रहेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छे हैं, यात्रा कष्टप्रद है लेकिन लाभप्रद है। और नया अभी प्रेम रोक के रखिए, पुराने प्रेम को कोशिश करिए सुचारु रूप से लेकर चलने के लिए। कोई खराबी नहीं है, इसलिए आप उसपर अभी प्रेजेंट में मत जाएं, पास्ट को ध्यान रखेंगे तो वही प्रेम अच्छा लगने लगेगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

    वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि का स्वास्थ्य ठीक है, कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। आय के जो नए-नए मार्ग हैं, वो प्रशस्त हो रहे हैं। सीने में विकार थोड़ा संभव है। प्रेम संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, व्यापार रुकावट के साथ आगे बढ़ेगा। निवेश आप कर सकते हैं, कोई प्रॉब्लम नहीं है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

    धनु राशि: अपमानित होने का भय रहेगा। स्वास्थ्य भी थोड़ा प्रभावित दिख रहा है, यात्रा भी रोक के रखें। प्रेम संतान की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी, कोई प्रॉब्लम नहीं है, नए प्रेम में भी जा सकते हैं आप। व्यापार आपका बहुत अच्छा दिख रहा है और निवेश आप कर सकते हैं। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

    मकर राशि: चोट-चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम संतान की स्थिति बहुत अच्छी हो चुकी है, व्यापार भी बहुत अच्छा है, लेकिन किसी भी टॉपिक पे रिस्क अभी मत लीजिएगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

    कुंभ राशि: स्वयं के स्वास्थ्य पर और जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। उदर रोग से परेशान हो सकते हैं। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, नए प्रेम में भी जा सकते हैं। संतान की स्थिति भी बहुत अच्छी है, लेकिन क्रोध पर काबू रखना पड़ेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से ये शुभ समय है। और थोड़ा सा परेशान हो सकते हैं आप, लेकिन उस पर काबू रखिए, कोई बड़ी परेशानी नहीं है। निवेश के लिए थोड़ा सा मध्यम समय कहा जाएगा, सोच-समझ कर के करिएगा। नीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

    मीन राशि: स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है, छोटी-मोटी परेशानियां आपको परेशान करेगी, इसलिए बहुत बच के पार करिएगा। प्रेम संतान की स्थिति भी मध्यम है। प्रेम में झगड़ा-लड़ाई या नए प्रेम में भी थोड़ा सा टूटन की स्थिति वाली बात, तो बहुत सोच-समझ कर के आगे बढ़िएगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा, गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी, निवेश आप कर सकते हैं। तो मिला-जुला सा स्थिति दिख रहा है, बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।

  • Punjab News: फर्जी वीडियो विवाद पर CM भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले- फोरेंसिक रिपोर्ट ने साजिश की सच्चाई उजागर कर दी

    Punjab News: फर्जी वीडियो विवाद पर CM भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले- फोरेंसिक रिपोर्ट ने साजिश की सच्चाई उजागर कर दी

    चंडीगढ़, 18 जून 2026: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुवार को दुनिया भर में बसे पंजाबियों को संबोधित करते हुए कहा कि उनका पूरा सार्वजनिक जीवन पंजाब और पंजाबियों की सेवा को समर्पित रहा है तथा कोई भी झूठा प्रचार या राजनीतिक साजिश उन्हें जनता और संगत से अलग नहीं कर सकती। मुख्यमंत्री ने कहा कि वायरल वीडियो मामले में सामने आई दो स्वतंत्र फोरेंसिक रिपोर्टों ने पूरी सच्चाई उजागर कर दी है और यह साबित कर दिया है कि वीडियो में दिखाई देने वाला व्यक्ति वह नहीं हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वीडियो के 1,191 फ्रेमों की वैज्ञानिक जांच की गई और किसी भी फ्रेम में उनका चेहरा, कद, शरीर की बनावट या अन्य शारीरिक विशेषताएं मेल नहीं खातीं। उन्होंने इसे पंजाब की प्रगति और लोगों द्वारा उन्हें मिल रहे समर्थन से परेशान कुछ ताकतों द्वारा रची गई राजनीतिक साजिश बताया।

    1,191 फ्रेमों की जांच में CM मान से नहीं मिला कोई मेल

    वीडियो संदेश में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि विवादित वीडियो की जांच पंजाब से बाहर स्थित दो स्वतंत्र और मान्यता प्राप्त फोरेंसिक प्रयोगशालाओं द्वारा की गई। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान वीडियो के सभी 1,191 फ्रेमों का परीक्षण किया गया। इसमें चेहरे की बनावट, आंखों, साइड प्रोफाइल, फ्रंट प्रोफाइल, शरीर की संरचना, कद और अन्य तकनीकी पहलुओं का विश्लेषण किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा, “दोनों रिपोर्टों में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि वीडियो में दिखाई देने वाला व्यक्ति मैं नहीं हूं। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि वीडियो में मौजूद व्यक्ति की लंबाई मेरी लंबाई से लगभग दो इंच अधिक है। ऐसे में मुझे उससे जोड़ना पूरी तरह निराधार है।” उन्होंने कहा कि किसी अन्य व्यक्ति को उनके जैसा दिखाने की कोशिश कर वीडियो तैयार किया गया और फिर उसे उनके नाम से जोड़कर बदनाम करने का प्रयास किया गया। “किसी को नहीं पता कि यह वीडियो कब रिकॉर्ड किया गया, कहां रिकॉर्ड किया गया और सबसे पहले इसे किसने प्रसारित किया। लेकिन इतना स्पष्ट है कि पंजाब के लोगों के हित में लिए जा रहे फैसले कुछ लोगों को रास नहीं आ रहे हैं,” उन्होंने कहा।

    धार्मिक और जनहित के कार्यों का किया उल्लेख

    मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें पहले सांसद और फिर मुख्यमंत्री के रूप में सेवा करने का अवसर मिला, जिसके दौरान उन्होंने कई ऐतिहासिक फैसले लिए। उन्होंने बताया कि संसद के इतिहास में पहली बार छोटे साहिबजादों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके अलावा पंजाब सरकार ने पालकी साहिब और विभिन्न धर्मों के पवित्र ग्रंथों के प्रकाश के लिए उपयोग किए जाने वाले विशेष वाहनों को मोटर वाहन कर से मुक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए और पहली बार पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र श्री आनंदपुर साहिब में आयोजित किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि अमृतसर, श्री आनंदपुर साहिब और तलवंडी साबो को पवित्र शहरों का दर्जा दिया गया, जो पहले किसी भी सरकार ने नहीं किया था। भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार ने जगत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) अधिनियम, 2026 लागू कर बेअदबी के मामलों में कड़ी सजा का प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि इस कानून की लोगों ने व्यापक सराहना की है।

    पंजाब की तरक्की कुछ लोगों को नहीं हो रही बर्दाश्त

    मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है, लेकिन कुछ राजनीतिक दल और लोग इससे असहज हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने 90 प्रतिशत परिवारों को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई, 67 हजार से अधिक युवाओं को बिना भ्रष्टाचार के सरकारी नौकरियां दीं, आम आदमी क्लीनिक और स्कूल ऑफ एमिनेंस स्थापित किए तथा सड़क और बुनियादी ढांचे में सुधार किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बनने के समय राज्य में केवल 22 प्रतिशत कृषि भूमि तक नहरी पानी पहुंचता था, जबकि आज यह आंकड़ा 80 प्रतिशत से अधिक हो चुका है। “करीब 70 वर्षों बाद नहरी पानी किसानों के खेतों तक पहुंच रहा है। किसान अपने खेतों में पानी छोड़ने से पहले अरदास कर रहे हैं। शायद यही कुछ लोगों को सबसे ज्यादा परेशान कर रहा है,” उन्होंने कहा।

    DGP को दिए जांच के निर्देश

    भगवंत मान ने कहा कि उन्होंने पंजाब के DGP को निर्देश दिए हैं कि इस वीडियो को बनाने, इसकी शूटिंग कराने, इसके लिए धन उपलब्ध कराने और इसे प्रसारित करने वाले हर व्यक्ति की पहचान की जाए। उन्होंने कहा, “चाहे यह साजिश पंजाब में रची गई हो या दुनिया के किसी भी कोने में, इसमें शामिल सभी लोगों को ढूंढकर संगत और कानून के सामने पेश किया जाएगा।” मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब और नानक नाम लेवा संगत सर्वोच्च हैं और उनका सम्मान हमेशा सर्वोपरि रहेगा। हालांकि उन्होंने लोगों से अपील की कि वे राजनीतिक स्वार्थों के लिए रची जा रही ऐसी साजिशों से सावधान रहें।

    पंजाब की सेवा ही मेरा धर्म और कर्तव्य

    अपने संदेश के अंत में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उनके जीवन का हर पल पंजाब के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा, “मेरे दिल की हर धड़कन पंजाब के लिए धड़कती है। मैं बिना किसी लालच और निजी स्वार्थ के पंजाब के अधिकारों और हितों के लिए काम करता रहूंगा। मैंने हमेशा श्री गुरु ग्रंथ साहिब, संगत और पंजाब के लोगों की सेवा की है और आगे भी करता रहूंगा।” उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों का प्यार, सम्मान और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और वह हमेशा जनता के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे। अंत में मुख्यमंत्री ने “वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह” के साथ अपना संदेश समाप्त किया।