Blog

  • Jalandhar News: राजन सिद्धू सहित 3 पर FIR दर्ज, जशनीव कपूर का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: राजन सिद्धू सहित 3 पर FIR दर्ज, जशनीव कपूर का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पॉश इलाके मॉडल टाउन में एक बेशकीमती इमारत को लेकर लगातार मामला गरमाया हुआ है। कपूर अस्पताल के संचालक डॉ. जशनीव कपूर और राजन सिद्धू के बीच प्रॉपर्टी विवाद पर बीते दिन जशनीव कपूर ने कब्जा ले लिया है। हालांकि उस दौरान हाथापाई भी देखने को मिली थी। वहीं इस मामले में पुलिस ने अमरप्रीत सिद्धू उर्फ राजन सिद्ध, राजीव ग्रेवाल सहित एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    दूसरी ओर विवाद को लेकर अब कपूर अस्पताल के डाक्टर जशनीव कपूर ने विवाद की असल वजह बताई है। उन्होंने बताया कि आज पुलिस ने राजन सिद्धू, उनकी बहन सहित अन्य पर मामला दर्ज कर दिया है। डाक्टर कपूर ने बताया कि राजन सिददू ने खुद पैसे लेकर उनको जगह की रजिस्ट्री करवाकर दी थी, लेकिन अब उन्हें नाजायज परेशान किया जा रहा है।

    जशनीव कपूर ने वीडियो जारी करके बताया कि उन्होंने साल 2022 में राजन सिद्धू से प्रॉपर्टी खरीदी थी। इस प्रॉपर्टी की राजिस्ट्री राजन सिद्धू ने खुद करवाकर दी थी। इस प्रॉपर्टी का पानी, बिजली बिल वह खुद भर रहे है। इमारत बनकर जब तैयार हो गई तब राजन सामने आए और कहने लगे कि उन्होंने ब्याज पर पैसे लिए थे। पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की गई। जहां मोहाली और जालंधर पुलिस द्वारा गहनता से जांच भी की गई। जशनीव ने कहा कि हाईकोर्ट में राजन की बहनों और पत्नी ने लिखकर दिया कि वह प्रॉपर्टी जशनीव को दे रहे है। जशनीव के अनुसार कोर्ट में पहली हेयरिंग में स्टे टूट गया।

     

  • Cyber Fraud के मामले में देहरादून से पहला आरोपी गिरफ्तार, 2 दिन का मिला रिमांड, देखें वीडियो

    Cyber Fraud के मामले में देहरादून से पहला आरोपी गिरफ्तार, 2 दिन का मिला रिमांड, देखें वीडियो

    पंचकूला: पुलिस के द्वारा लंबित साइबर अपराध मामलों में तेजी लाते हुए एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। हाल ही में आयोजित साइबर क्राइम समीक्षा बैठक में डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह के द्वारा सभी जांच अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे। पुराने और लंबित मामलों में भी गंभीरता से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसी अभियान के अंतर्गत साइबर क्राइम थाना टीम ने करीबन दो साल पुराने एक हाई वैल्यू साइबर ठगी मामले में पहली गिरफ्तारी करते हुए मुख्य आरोपी को देहरादूरन से गिरफ्तार कर लिया है।

    साइबर थाना प्रभारी युद्धवीर सिंह के अनुसार, यह मामला 01 जुलाई 2024 को भारतीय दंड संहित की धारा 406, 419 और 420 के अंतर्गत दर्ज किया गया था। पंचकूला निवासी शिकायतकर्ता पंचकूला ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके साथ ऑनलाइन बिजनेस और निवेश के नाम पर करीब 30 लाख 52 हजार 990 रुपये की ठगी की गई है। शिकायतकर्ता के अनुसार, अप्रैल 2024 में उसकी इंस्टाग्राम आईडी पर एक महिला प्रोफाइल द्वारा संपर्क किया गया है। बातचीत के दौरान आरोपी पक्ष ने खुद को सिंगापुर स्थित फैशन डिजाइनिंग और ऑनलाइन स्टोर संचालन से जुड़ा बताया और शिकायतकर्ता को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए से सेलर बनाकर कमाई करने का प्रस्ताव दिया है।

    विश्वास में लेकर शिकायतकर्ता से एक वेबसाइट पर अकाउंट बनवाया जिसके बाद शुरुआत में कम राशि जमा करवाकर भुगतान लौटाया गया है। इससे विश्वास बढ़ गया है। इसके बाद अलग-अलग चरणों में शिकायतकर्ता से लाखों रुपये ऑनलाइन वॉलेट और कथित बिजनेस रिचार्ज के नाम पर जमा करवाए गए। आरोपी पक्ष लगातार डॉलर में लाभ दिखाता रहा है। बाद में कथित मुनाफा निकालने के लिए अतिरिक्त टैक्स जमा कराने की मांग की गई है। जब शिकायतकर्ता को संदेह हुआ है तब उसे पता चला कि उसके साथ बड़े स्तर पर साइबर ठगी हो गई है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह के अनुसार, मामले की जांच के दौरान पुलिस ने बैंकिंग रिकॉर्ड संबंधित संस्थानों तथा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जरुरी जानकारी जुटाई है।

    जांच के दौरान एक बैंक खाता सामने आया है जो देहरादून स्थित एक कंसल्टेंसी के नाम पर संचालित पाया गया है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपी मोहित मार्क उर्फ मोन्टू निवासी देहरादून को 17 जून 2026 को देहरादून से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी 2 दिन के पुलिस रिमांड पर है। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा दिए गए खुलासे के आधार पर अब अन्य संदिग्ध व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

    मामले की जांच सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार द्वारा की जा रही है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने कहा कि पंचूकला साइबर अपराध के मामलों को लेकर पूरी गंभीरता से काम कर रही है। पुराने मामलों को भी प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने साफ संदेश दिया है कि चाहे मामले कितना भी पुराना क्यों न हो। साइबर अपराध में शामिल आरोपियों को कानून के दायरे में लाकर कार्रवाई की जाएगी।

     

     

  • तीन दिवसीय जिला स्तरीय पीपलू मेले और बंगाणा स्टार नाइट का विधायक ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

    तीन दिवसीय जिला स्तरीय पीपलू मेले और बंगाणा स्टार नाइट का विधायक ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

    24 से 26 जून तक जिला स्तरीय पीपलू मेला, कुटलैहड़ प्रवास पर आयेंगे सीएम

    ऊना /सुशील पंडित :  कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को 24 से 26 जून तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय जिला स्तरीय ऐतिहासिक पीपलू मेले तथा 26 जून को आयोजित होने वाली भव्य बंगाणा स्टार नाइट में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने विधायक द्वारा दिए गए इस निमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में आने का आश्वासन दिया। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि पीपलू मेला कुटलैहड़ क्षेत्र की ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। हर वर्ष हजारों श्रद्धालु और स्थानीय लोग इस मेले में भाग लेकर अपनी आस्था प्रकट करते हैं। उन्होंने कहा कि इस बार मेले को और अधिक भव्य स्वरूप दिया जा रहा है, जबकि 26 जून को आयोजित होने वाली बंगाणा स्टार नाइट भी लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की उपस्थिति से क्षेत्र वासियों का उत्साह कई गुना बढ़ेगा और मेले की गरिमा में भी वृद्धि होगी।

    राज्य के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा कि पीपलू मेला उनके लिए केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि बचपन की अनेक यादों से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि उनका विधानसभा क्षेत्र और पैतृक गांव पीपलू स्थित नर सिंह नारायण मंदिर से मात्र लगभग 12 किलोमीटर की दूरी पर है। उन्होंने कहा कि बचपन के दिनों में वह कई बार अपने परिवार और मित्रों के साथ पीपलू मेले में आया करते थे। उन्होंने कहा कि आज भी उस मेले की रौनक, लोगों का उत्साह और आपसी भाईचारे का वातावरण उनकी स्मृतियों में ताजा है।

    उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के पारंपरिक मेले केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं हैं, बल्कि हमारी समृद्ध लोक संस्कृति, धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता के जीवंत प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य करते हैं और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, परंपराओं और विरासत से जोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि पुरातन सांस्कृतिक धरोहर को जीवित रखना हम सभी का सामूहिक दायित्व है और प्रदेश सरकार भी इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

    26 जून को बंगाणा स्टार नाइट में उमड़ेगा जनसैलाब

    विधायक विवेक शर्मा ने बताया कि 26 जून को बंगाणा में आयोजित होने वाली स्टार नाइट में प्रदेश और पंजाब के प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का मनोरंजन करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं तथा बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे 24 से 26 जून तक आयोजित होने वाले जिला स्तरीय पीपलू मेले में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपनी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने में सहयोग दें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति से यह आयोजन ऐतिहासिक और यादगार बन जाएगा।

  • नशे के खिलाफ ऊना से छिड़ी नई मुहिम, डीसी ने दिखाई ‘नशा मुक्त एवं स्वास्थ्य युक्त युवा अभियान’ को हरी झंडी

    नशे के खिलाफ ऊना से छिड़ी नई मुहिम, डीसी ने दिखाई ‘नशा मुक्त एवं स्वास्थ्य युक्त युवा अभियान’ को हरी झंडी

    ऊना, सुशील पंडित: नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों के बीच युवाओं को जागरूक करने और स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिला मुख्यालय ऊना से ‘नशा मुक्त एवं स्वास्थ्य युक्त युवा अभियान’ का शुभारंभ हुआ। हेल्थ केयर फाउंडेशन और सोसाइटी फॉर ह्यूमन अवेयरनेस, मोटिवेशन एंड एक्शन (एसएचएएमए) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस अभियान को उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने उपायुक्त परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में ‘नशा मुक्त एवं स्वास्थ्य युक्त युवा’ विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसके माध्यम से विद्यार्थियों में नशा मुक्त भारत, स्वस्थ भारत और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत किया जाएगा।

    इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि नशा व्यक्ति के शरीर ही नहीं, उसके सपनों, परिवार की उम्मीदों और समाज की ऊर्जा को भी खोखला कर देता है। यदि युवा नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेलकूद, कौशल विकास और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ते हैं तो एक स्वस्थ, सशक्त और समृद्ध समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने मित्रों व आसपास के लोगों को भी इस सामाजिक बुराई से बचाने के लिए जागरूक करें। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई प्रशासन के साथ साथ पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

    कार्यक्रम में हेल्थ केयर फाउंडेशन ने भारत सरकार के नशा मुक्त भारत अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा युवाओं को जागरूक, स्वस्थ और जिम्मेदार नागरिक बनाने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर जिला समन्वयक विशाल ठाकुर, हिमाचल प्रदेश परिवहन प्राधिकरण के सदस्य अशोक ठाकुर, हेल्थ केयर फाउंडेशन के अध्यक्ष देवानंद गौतम, अनिल कुमार, ललिता शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • कॉमेडी किंग की सादगी ने जीता दिल, बिना VIP ट्रीटमेंट के गंगा किनारे फर्श पर सो गए सुनील ग्रोवर, देखें वीडियो

    कॉमेडी किंग की सादगी ने जीता दिल, बिना VIP ट्रीटमेंट के गंगा किनारे फर्श पर सो गए सुनील ग्रोवर, देखें वीडियो

    हरिद्वारः कॉमेडियन किंग सुनील ग्रोवर की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जिसमें वह गंगा किनारे जमीन पर सोते हुए दिखाई दे रहे है। उन्होंने खुद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो साझा किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने “Taare Zameen Par” लिखा है। बता दें कि उनकी अतरंगी रील्स अक्सर वायरल होती रही हैं। कभी वो सब्जी बेचते, कभी पहाड़ों में घूमते तो कभी खेतों में कुदाल चलाते दिखते हैं। उनके ये वीडियो फैंस को कभी चौंकाते हैं तो कभी हैरत में पड़े फैंस उनकी तारीफों के पुल बांधने लगते हैं। हाल में भी ऐसा ही देखने को मिला।

    सुनील ग्रोवार का गंगा किनारे सोने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी सादगी का एक उदाहरण देखने को मिला। सोशल मीडिया पर यह वीडियो ट्रेंड कर रहा है और लोग उनके सादगी भरे अंदाज की तारीफ कर रहे हैं। उन्हें भीड़ में दूसरे लोगों के बीच सोते हुए देखा जा सकता है। उस जगह का शांत माहौल और उनकी सादगी ने इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया है। यह साफ नहीं है कि वीडियो ऋषिकेश में शूट किया गया था या हरिद्वार में। वीडियो में आप सुनील ग्रोवर को एक रंगीन चादर पर ऑलिव शर्ट और शॉर्ट्स पहने सोते हुए देख सकते हैं। उनके आस-पास काफी लोग नजर आ रहे हैं, वो भी एक्टर की तरह ही जमीन पर सो रहे हैं। वीडियो देखकर जाहिर हो रहा है कि सुनील ग्रोवर के किसी साथी ने इस पल को कैमरे में कैद किया है।

    गौर हो कि सुनील ग्रोवर अपनी स्टेज कॉमेडी और निभाए गए किरदारों के लिए मशहूर हैं। इंडियन टेलीविजन पर उनके अनोखे किरदारों गुत्थी और डॉ. मशहूर गुलाटी को बहुत पसंद किया जाता है। वह नेटफ्लिक्स के बेहद लोकप्रिय शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के लिए अपने पुराने को-स्टार्स के साथ फिर से जुड़े। सालों से ग्रोवर ने अपने अनोखे अंदाज से दर्शकों के साथ मजबूत रिश्ता बनाया है। हाल ही में उनकी मिमिक्री भी चर्चा के केंद्र में आई वो आमिर खान, गुलजार, शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गज कलाकारों की नकल उतारने में परफेक्ट हैं। उन्होंने ‘सनफ्लावर’ जैसे वेब शो में मुख्य भूमिका निभाई है और शाहरुख खान की ‘जवान’, अक्षय कुमार की ‘गब्बर इज बैक’ और सलमान खान की ‘भारत’ जैसी फिल्मों में अहम रोल भी किए हैं। इन दिनों सुनील के पास कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं।

  • अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में राज्यपाल से मिले किसान नेता, दी सख्त चेतावनी, देखें वीडियो

    अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में राज्यपाल से मिले किसान नेता, दी सख्त चेतावनी, देखें वीडियो

    चंडीगढ़: किसान नेता आज पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मिले और उन्हें अमेरिका ट्रेड डील के विरोध को लेकर मांग पत्र दिया। जिसके बाद मीडिया से बात करते हुए किसानों ने सख्त चेतावनी दी है। उनका कहना है कि अगर मांगे नहीं मानी गई तो आने वाले दिनों के बीच बड़ा संघर्ष से शुरू किया जाएगा। जिसको लेकर जन मुहिम की शुरुआत आने वाले 2 महीना में होगी। वहीं बलबीर राजेवाल ने अमेरिका ट्रेड डील का विरोध किया। अमेरिका में जो किसानी समझौता हो रहा है उसमें वहां के सिस्टम के साथ भारत का किसान मुकाबला नहीं कर सकता।

    ऐसे में उसमें किसानी समझौता नहीं होना चाहिए। राजेवाल ने कहा कि भारत सरकार इस बात से मना कर रही है कि हमने समझौता नहीं किया बल्कि फ्रूट शब्द जैसे उन्होंने लिखा है। राजेवाल ने कहा कि केंद्र छुपाकर किसानी समझौता कर रहे है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अमेरिका ट्रेड डील होती है तो हम संघर्ष करेंगे। वहीं बीबीएमबी के मुद्दे पर राजेवाल ने कहा कि पंजाब को बाहर कर दिया गया है और डैम सेफ्टी एक्ट बनाया है जो कि गैर सविधानिक है जिसमें पंजाब से इस परियोजना को छीनने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि वेतन पंजाब देता है लेकिन पंजाब फैसले से बाहर है। ऐसे में उन्होंने केंद्र से बैठक की मांग की है।

    राजेवाल ने कहा कि कर्जा मुक्ति को लेकर हमने किताब का जिक्र करते कहा कि किसान कर्ज में पैदा होकर कर्ज में मर जाता है और पहले एक बार जोहल कमेटी बनी थी जिसके बाद बदल के समय कमेटी बनी उसने भी स्टडी करके तथ्य सामने रखे थे जिसके बाद 18 वर्ष बीत चुके है जिसमें की 1 लाख 4 हजार करोड़ किसानों पर कर्ज है। वहीं बलदेव सिंह निहालगढ़ ने बाघा बॉर्डर खोलने की मांग की। उन्होंने कहा कि बाघा बॉर्डर खुलने से व्यापार खुलेंगे। ऐसे में किसान की आमदनी बढ़ेगी और मजदूर को भी काम मिलेगा। सीमा पर लगी कंडियाल तार से किसानों को किसानी करने में परेशानी होती है, जहां कई तरह के प्रतिबंध है। इस दौरान इसे कम करने की मांग रखी है। उन्होंने कहा कि किसानों को 10 हजार प्रति एकड़ मुआवजा मिलता है, लेकिन अब उसे बढ़ाकर 30 हजार किया जाए।

     

  • जापान की संसद और शीर्ष नेताओं तक पहुंचा श्रीमद्भगवद्गीता का संदेश

    जापान की संसद और शीर्ष नेताओं तक पहुंचा श्रीमद्भगवद्गीता का संदेश

    चंडीगढ़: भारत की सनातन सांस्कृतिक विरासत और श्रीमद्भगवद्गीता के सार्वभौमिक संदेश को वैश्विक मंच पर स्थापित करने की दिशा में जापान के टोक्यो में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव (आईजीएम)-2026 मील का पत्थर साबित हुआ है। इस महोत्सव के दौरान जापान की राष्ट्रीय संसद (डाइट) के सदस्यों तथा देश के प्रमुख राजनीतिक एवं सामाजिक नेताओं को श्रीमद्भगवद्गीता की प्रतियां भेंट की गईं जिससे यह आयोजन भारत और जापान के बीच लगातार मजबूत हो रहे सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं मानवीय संबंधों का जीवंत प्रतीक बनकर उभरा।

    अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर शुक्रवार को जापान की सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के वरिष्ठ नेता श्री यासुतोशी निशिमुरा को गीता की प्रति भेंट की गई। इसके अलावा जापान की संसद के उच्च सदन (हाउस ऑफ काउंसिलर्स) में गीता की स्थापना में सहयोग देने वाले योशियो मोचिजुकी तथा निचले सदन (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स) में गीता की स्थापना में सहयोग प्रदान करने वाले अटलांटिक फ्लैट को भी श्रीमद्भगवद्गीता की प्रतियां भेंट कर सम्मानित किया गया।

    गीता मनीषी एवं आध्यात्मिक गुरु पूज्य स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा गीता ज्ञान की विस्तृत व्याख्या की गई। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य सचिव और सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा तथा संस्कृति विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल, जापान में भारतीय समुदाय के प्रमुख प्रतिनिधि अजय नारुला, रोहन अग्रवाल, विनय, श्रीहरि तथा अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती मेला प्राधिकरण के सदस्य श्री विजय नारुला सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में श्रीमद्भगवद्गीता की वैश्विक प्रासंगिकता, विश्व शांति एवं मानव कल्याण में आध्यात्मिक मूल्यों की भूमिका तथा भारत-जापान मैत्री को और अधिक सुदृढ़ बनाने के विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

    स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने अपने उद्बोधन में कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता सम्पूर्ण मानवता के लिए जीवन प्रबंधन का कालजयी ग्रंथ है। यह मनुष्य को कर्तव्यनिष्ठा, आत्मानुशासन, नेतृत्व क्षमता, नैतिक मूल्यों और संतुलित जीवन जीने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में, जब तनाव, प्रतिस्पर्धा और संघर्ष बढ़ रहे हैं, तब गीता की शिक्षाएं मानव जीवन को शांति, आत्मविश्वास और आंतरिक संतुलन प्रदान करने का प्रभावी मार्ग दिखाती हैं।

    जापानी सांसद योशियो मोचिजुकी द्वारा आधुनिक जीवन में बढ़ते कार्यभार और तनाव से मुक्ति का उपाय पूछने पर स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने श्रीमद्भगवद्गीता के तीन महत्वपूर्ण श्लोकों का उल्लेख करते हुए उनके आध्यात्मिक और व्यावहारिक पक्ष की व्याख्या की। उन्होंने बताया कि गीता का निष्काम कर्म, समत्व और आत्मसंयम का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है जितना हजारों वर्ष पूर्व था।

    स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि भारत और जापान के बीच सांस्कृतिक, आर्थिक और आध्यात्मिक संबंध लगातार नए आयाम प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि गीता का संदेश दोनों देशों के बीच आध्यात्मिक और मानवीय मूल्यों के सेतु को और अधिक मजबूत करेगा।

    कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव आज भारत की सांस्कृतिक पहचान का वैश्विक प्रतीक बन चुका है। इसके माध्यम से विश्वभर में गीता अध्ययन, शोध, सांस्कृतिक संवाद और भारतीय दर्शन के प्रति रुचि में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। जापान सहित अनेक देशों में गीता पर आधारित अकादमिक शोध, अनुवाद परियोजनाएं तथा सांस्कृतिक सहभागिता के नए अवसर विकसित हुए हैं। उन्होंने कहा कि जापान हरियाणा का एक महत्वपूर्ण निवेश साझेदार है और राज्य सरकार विनिर्माण, ऑटोमोबाइल, प्रौद्योगिकी, लॉजिस्टिक्स, नवाचार तथा उन्नत उद्योगों के क्षेत्रों में जापानी निवेश को सक्रिय रूप से प्रोत्साहित कर रही है। इससे दोनों देशों के बीच आर्थिक एवं औद्योगिक सहयोग भी लगातार मजबूत हो रहा है।

    कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल ने बताया कि वर्ष 2016 से कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड द्वारा आयोजित किया जा रहा अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव आज एक वैश्विक सांस्कृतिक आंदोलन का स्वरूप धारण कर चुका है। वर्ष 2019 से हरियाणा सरकार ने मॉरीशस, यूनाइटेड किंगडम, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका तथा इंडोनेशिया सहित अनेक देशों में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का सफल आयोजन किया है। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय तथा विदेशों में स्थित भारतीय मिशनों के सहयोग से गीता का संदेश विश्व के कोने-कोने तक पहुंच रहा है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष भारतीय मिशनों द्वारा 53 देशों में गीता आधारित कार्यक्रम आयोजित किए गए थे।

    उल्लेखनीय है कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2026 का आयोजन 19 से 23 जून तक जापान में किया जा रहा है। इसकी शुरुआत जापान की संसद, प्रमुख राजनीतिक नेताओं, विद्वानों एवं भारत-जापान मैत्री के समर्थकों को श्रीमद्भगवद्गीता भेंट करने के साथ हुई है। अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव आज भारत की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक कूटनीति का एक प्रभावी माध्यम बन चुका है। यह महोत्सव विश्व शांति, सद्भाव, नैतिक मूल्यों और ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना को सशक्त रूप से आगे बढ़ाते हुए सम्पूर्ण मानवता को एक परिवार के रूप में जोड़ने का कार्य कर रहा है।

     

  • Punjab News: BJP अध्यक्ष पर बरसे AAP MLA, डेरा मुखी को दिया सुझाव, देखें वीडियो

    Punjab News: BJP अध्यक्ष पर बरसे AAP MLA, डेरा मुखी को दिया सुझाव, देखें वीडियो

    लुधियानाः चंडीगढ़ में भाजपा नेता जतिन्दर पाल मल्होत्रा के भाषण को लेकर राजनीति गरमा गई है। दरअसल, भाजपा द्वारा पंजाबियों को लेकर की गई टिप्पणी को लेकर आज चंडीगढ़ में आप पार्टी द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। इस मामले को लेकर लुधियाना में कांग्रेस द्वारा भी प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं आप पार्टी विधायक अशोक पराशर पप्पी का बयान सामने आया है। जहां विधायक ने डेरा प्रमुख ब्यास को राजनीति से दूर रहने और मुख्‍यमंत्री पंजाब की फर्जी वीडियो को लेकर भी आप विधायक ने टिप्पणी की।

    आप पार्टी के हल्का सेंट्रल से विधायक अशोक पराशर पप्पी ने भाजपा नेता जतिन्दर पाल मल्होत्रा के विवादित बयान पर करारा जवाब देते हुए कहा कि वह पंजाब और पंजाबियों का इतिहास नहीं जानते, पंजाबी कोई वी भाजी सिर ते नहीं रखदें। उन्होंने कहा कि 2027 में पंजाब और पंजाबियों द्वारा उन्हें जवाब दिया जाएगा और वह वोट मांगने पंजाबियों के पास न आएं। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि बार-बार गलतियां करके माफी मांगना भी इनकी आदत है।

    आप विधायक ने डेरा प्रमुख ब्यास के भाजपा द्वारा मुख्यमंत्री के चेहरे की चर्चा पर पर जवाब देने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वह बहुत ही सम्माननीय हैं, लेकिन विधायक ने एक सुझाव देते हुए कहा कि उन्हें राजनीति से दूर रहना चाहिए। ईडी पर विधायक ने कहा कि उन्हें ईडी से डर नहीं लगता, लेकिन ईडी की मशीन में जाकर हर नेता धुल जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा को 2027 में पंजाब में वोट नहीं मिलेंगे। और मुख्यमंत्री पंजाब की फेक वीडियो के बारे में जवाब देते हुए कहा कि वह विरोधियों द्वारा बनाई गई वीडियो थी, जिसे लेकर अब हमारे वरिष्ठ नेताओं ने पूरी तरह सफाई दे दी है।

     

  • पाकिस्तान में ISIS अड्डों पर अफगान का हमला, देखें वीडियो

    पाकिस्तान में ISIS अड्डों पर अफगान का हमला, देखें वीडियो

    बलूचिस्तानः अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर बड़ा हमला किया। ये हमले पाकिस्तान की हालिया एयरस्ट्राइक के जवाब में किया गया। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार सुबह एक बयान जारी करते हुए दावा किया कि अफगानी बलों ने पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांतों में इस्लामिक स्टेट खोरासान प्रोविंस के आतंकी शिविरों (ISIS) और ठिकानों पर सफल हमले किए हैं। तालिबान ने कहा है कि उसने आतंकी शिविरों को पूरी तरह नष्ट कर दिया है। अफगानिस्तान ने कहा है कि इन जगहों का इस्तेमाल, कुछ दुश्मन इंटेलिजेंस ग्रुप्स की मदद से, अफ़गानिस्तान के खिलाफ हमलों की प्लानिंग और कोऑर्डिनेट करने के लिए किया गया था और पहले भी कई जानलेवा हमलों की प्लानिंग करने और उन्हें लॉन्च करने के लिए ऑपरेशनल बेस के तौर पर काम किया था।

    इन हमलों में किला अब्दुल्ला डिस्ट्रिक्ट के गुलिस्तान इलाके की जगहों को टारगेट किया गया था। अफगान रक्षा मंत्रालय के अनुसार, ताजा हमले गुलिस्तान, शकर आब और कंबर खेल जैसे इलाकों में किए गए। ये जगहें ISIS-K द्वारा भर्ती, प्रशिक्षण और हमलों की योजना बनाने के लिए इस्तेमाल की जा रही थीं। मंत्रालय ने दावा किया कि सभी हाई-वैल्यू टारगेट्स को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया और ऑपरेशन अफगानिस्तान की सुरक्षा के लिए जरूरी था। पाकिस्तान ने अभी तक इस दावे पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

    पिछले ऐसे मामलों में पाकिस्तान अक्सर इन हमलों से इनकार करता रहा है या उन्हें अस्वीकार कर देता है। पाकिस्तान बार-बार अफगान तालिबान पर TTP (तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान) और ISIS-K जैसे समूहों को शरण देने का आरोप लगाता रहा है, खासकर KPK और बलूचिस्तान में होने वाले हमलों के लिए। अफगान तालिबान सरकार इन आरोपों से इनकार करती है और उलटा पाकिस्तान पर ISIS को समर्थन देने या उसे शरण देने का आरोप लगाती रही है। हाल के महीनों में दोनों देशों के बीच सीमा पर तनाव बढ़ा है, जिसमें पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक्स और अफगानी जवाबी कार्रवाई शामिल हैं।

  • योग केवल व्यायाम नहीं, संपूर्ण जीवन पद्धति है : CM Nayab Singh Saini

    योग केवल व्यायाम नहीं, संपूर्ण जीवन पद्धति है : CM Nayab Singh Saini

    चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि योग भारत की सनातन संस्कृति का वह अमूल्य उपहार है, जिसे हमारे ऋषि-मुनियों ने संपूर्ण मानवता के कल्याण के लिए दिया है। हजारों वर्ष पूर्व प्रारंभ हुई योग की यात्रा आज वैश्विक स्वरूप धारण कर चुकी है। योग केवल शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि शरीर, मन, आत्मा और समाज को जोड़ने वाली एक संपूर्ण जीवन पद्धति है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को सिरसा के ग्राम बाबा भूमणशाह (संगर सरिस्ता) में स्थित मुख्य धाम बाबा भूमणशाह में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित योग अभ्यास कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बाबा ब्रह्मदास महाराज तथा कुरुक्षेत्र से महंत महेश मुनि महाराज को शॉल भेंट किया। उन्होंने कहा कि इस पावन धरा पर स्थित आध्यात्मिक चेतना के केंद्र डेरा बाबा भूमणशाह के आश्रम में आकर उन्हें असीम शांति और ऊर्जा की अनुभूति हुई है। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि 21 जून को पूरा विश्व अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने जा रहा है। इसी क्रम में हरियाणा के विभिन्न जिलों में योग अभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज योग अंतर्राष्ट्रीय स्वरूप ले चुका है। उनके अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया। उस समय 177 देशों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया था और आज विश्व का लगभग हर देश योग से जुड़ चुका है। न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर से लेकर पेरिस के एफिल टॉवर तथा टोक्यो से टोरंटो तक योग के माध्यम से भारत की आध्यात्मिक विरासत को सम्मान मिल रहा है। यह भारत की वह शक्ति है, जो तलवार से नहीं बल्कि तपस्या और संस्कृति के बल पर स्थापित हुई है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योगासन को खेल का दर्जा मिला तथा ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ में भी योगासन को शामिल किया गया। प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए संदेश ‘खेलेगा भारत तो खिलेगा भारत’ और ‘योग की डोज, आधा घंटा रोज’ आज जन-जन के लिए प्रेरणा स्रोत बने हुए हैं।

    12 वर्षों में विकास और योग के माध्यम से बढ़ी भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा

    यह सुखद संयोग है कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। इन वर्षों में भारत ने आधारभूत संरचना, तकनीक और अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है, वहीं योग के माध्यम से पूरी दुनिया को मानसिक शांति और बेहतर स्वास्थ्य का मार्ग भी दिखाया है। उन्होंने कहा कि विकास के ये 12 वर्ष और योग के वैश्विक प्रसार की यह यात्रा नए भारत की बढ़ती ताकत और वैश्विक नेतृत्व का प्रतीक है।

    बाबा भूमणशाह के उपदेश समाज को दे रहे नई दिशा

    बाबा भूमणशाह महाराज को महान समाज सुधारक एवं लोककल्याणकारी संत बताते हुए कहा कि उन्होंने भूखे को अन्न, भटके को राह और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सम्मान देने का संदेश दिया। बाबा जी ने मानवता, प्रेम, सदाचार, सेवा और अच्छे आचरण को जीवन का आधार बनाया। उनके उपदेशों में नशे के विरुद्ध लगातार चेतना का संदेश मिलता है। उन्होंने कहा कि मनुष्य का जीवन ईश्वर की अमूल्य देन है, जिसे नशे जैसी बुराइयों में व्यर्थ नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि डेरा बाबा भूमणशाह कम्बोज समाज की आस्था, सेवा भावना और सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक है। कम्बोज समुदाय का इतिहास वीरता, देशभक्ति, पुरुषार्थ और कठोर परिश्रम से परिपूर्ण रहा है। देश-विदेश के लाखों श्रद्धालु आज भी बाबा भूमणशाह जी के दिखाए सत्य एवं सेवा के मार्ग पर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस आध्यात्मिक विरासत को आगे बढ़ाने में गद्दीनशीन बाबा ब्रह्मदास महाराज का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनके मार्गदर्शन में यह धाम शिक्षा, स्वास्थ्य, अध्यात्म और मानव सेवा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज का कार्यक्रम अध्यात्म और योग का सुंदर संगम है। योग का अर्थ है जोड़ना आत्मा का परमात्मा से मिलन, शरीर का मन से संतुलन और व्यक्ति का समाज से जुड़ाव। बाबा भूमणशाह ने जिस सहज मार्ग और भक्ति का संदेश दिया, वह भी एक प्रकार का आंतरिक योग ही है। योग केवल आसनों और प्राणायाम तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने की कला है, जो सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। उन्होंने कहा कि शास्त्रों में भी कहा गया है ‘योग: कर्मसु कौशलम्’, अर्थात कर्मों में कुशलता लाना ही योग है।

    नशामुक्त समाज निर्माण के लिए युवाओं को आगे आने का आह्वान

    नायब सिंह सैनी ने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि वे संकल्प लें कि न स्वयं नशा करेंगे, न किसी को नशा करने देंगे और यदि कोई युवा नशे की गिरफ्त में आ गया है तो उसे बाहर निकालने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2047 तक विकसित भारत का जो संकल्प लिया गया है, वह तभी साकार होगा जब देश के नागरिक स्वस्थ, जागरूक और नशामुक्त होंगे। हरियाणा सरकार ‘योग युक्त, नशा मुक्त हरियाणा’ की थीम पर निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा सरकार राज्य को स्वस्थ, समृद्ध और योगमय बनाने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य कर रही है। हरियाणा देश का पहला राज्य है जिसने योग को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा योग आयोग का गठन किया है। प्रदेश में पहली से दसवीं कक्षा तक योग शिक्षा को अनिवार्य विषय के रूप में शामिल किया गया है। स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में योग प्रशिक्षण दिया जा रहा है तथा योग क्लब स्थापित किए गए हैं। योग एवं आयुर्वेद को प्रोत्साहित करने के लिए कुरुक्षेत्र में श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय की स्थापना की गई है।

    6500 गांवों में व्यायामशालाएं और आयुष सेवाओं का विस्तार

    राज्य सरकार 6500 गांवों में व्यायामशालाएं स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिनमें से 883 का निर्माण पूरा हो चुका है। 859 आयुष योग सहायकों की नियुक्ति की जा चुकी है। प्रदेश के 397 आयुष औषधालयों तथा 109 उप-स्वास्थ्य केंद्रों को आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में अपग्रेड किया गया है तथा इनमें 156 योग प्रशिक्षकों की नियुक्ति की गई है। चालू वित्त वर्ष के बजट में औद्योगिक इकाइयों में कर्मचारियों के लिए प्रतिदिन योग विराम का प्रावधान भी किया गया है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में साप्ताहिक स्वास्थ्य अभियान संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन आधा घंटा अनुलोम-विलोम, कपालभाति और सूर्य नमस्कार करने से न केवल बीमारियां दूर होती हैं बल्कि जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार होता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गद्दीनशीन बाबा ब्रह्मदास महाराज ने कहा कि जीवन में निरंतर योग करना चाहिए। नियमित योग करने से व्यक्ति निरोग रहता है, मन शांत रहता है तथा अध्यात्म का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने कहा कि हमारे संतों, गुरुओं और महात्माओं ने सदैव योग को अपनाकर समाज को प्रेरित किया है और आज मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी योग को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व सांसद श्रीमती सुनीता दुग्गल, चेयरमैन श्री रोहताश जांगड़ा, चेयरमैन श्री ओमप्रकाश, चेयरमैन श्री देव कुमार शर्मा, नगर परिषद चेयरमैन शांति स्वरूप सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।