Blog

  • पंजाबः इलाके में तेंदुआ के घूमने की CCTV आई सामने, देखें वीडियो

    लुधियानाः पक्खोवाल रोड पर बने सेंटरा ग्रीन फ्लेट्स में तेंदुआ घुसने से इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है। वहीं सोसायटी में लगे कैमरों में तेंदुआ कैद हो गया। जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि देर रात तेंदुआ इलाके में घूमता हुआ दिखाई दे रहा है। सोसायटी में रहने वाले एक व्यक्ति को तेंदुए को देखा, जिसके बाद उसने शोर मचाया। मामले की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और इलाके को सील कर दिया गया।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए जसपाल सिंह ने बताया कि उन्हें इलाके में तेंदुआ के घूमने की सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि इसकी सीसीटीवी उनके पास आ गई है। जिसके बाद वह इलाके की जांच कर रहे है। उन्होंने बताया कि वहां पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड ने बताया था कि उसके पास से घूम कर तेंदुआ गया है। जिसके बाद उसने सोसायटी के लोगों को मामले की सूचना दी। तेंदुआ की खबर सुनते ही सोसायटी लोग सहमे हुए है। जसपाल सिंह ने बताया कि सेंटरा ग्रीन फ्लेट्स में बेसमैंट में तेंदुआ के होने की आंशका है। जिसकी जांच की जा रही है।

  • भूकंप के झटकों से हिलने लगी इमारतें,  सुनामी की चेतावनी

    भूकंप के झटकों से हिलने लगी इमारतें, सुनामी की चेतावनी

    नई दिल्ली : मेक्सिको में भूकंप के झटके से एक बार फिर धरती कांपने लगी देश के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान संस्थान के मुताबिक गुरुवार (7 दिसंबर) दोपहर (स्थानीय समय) सेंट्रल मेक्सिको में रिक्टर पैमाने पर 5.8 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप की वजह से मेक्सिको सिटी की इमारतें हिलने लगी। जानकारी के मुताबिक भूकंप को लेकर शहर भर में अलार्म बजने लगे और अफरा-तफरी मच गई लोग घरों को छोड़कर इधर-उधर भागने लगे सड़कों पर लोगों की भीड़ लग गई हालांकि मेक्सिको की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने दावा किया है कि किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वे के मुताबिक भूकंप मेक्सिको सिटी से 200 किलोमीटर दूर दक्षिण की ओर चियाउतला डी तापिया गांव के पास आया था

     वानुअतु में सुनामी चेतावनी

    दक्षिण प्रशांत महासागर क्षेत्र में स्थित द्वीप राष्ट्र वानुअतु में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया है भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है यूएसजीएस के मुताबिक भूकंप का केंद्र देश की राजधानी पोर्ट विला से 338 किलोमीटर दूर था प्रशांत सुनामी वॉर्निंग सेंटर ने कहा इस भूकंप से वानुअतु और न्यू कैलेडोनिया के समुद्री किनारों पर खतरनाक लहरें आ सकती हैं

  • जालंधरः इस मामले में विवादों में घिरा SHO, मामला दर्ज

    जालंधर, ENS: महानगर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक थाने का एसएचओ विवादों में घिरता हुआ दिखाई दे रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक स्पा सेंटर में मामले में पुलिस ने अपने ही अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उक्त अधिकारी थाने के एसएचओ के पद पर तैनात है। इस मामले को लेकर जहां पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है  वहीं राजनीतिक गलियारे में भी हलचल तेज हो गई है। इस मामले में कमीशनरेट पुलिस का कोई भी अधिकारी प्रतिकिया नहीं दे रहा है।

    हालांकि कहा यह भी जा रहा है कि इस मामले में एसएचओ को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन अभी कोई अधिकारी इस मामले की पुष्टि नहीं कर रहा है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में 2 पुलिस मुलाजिमों को भी नामजद किया गया है। वहीं पता चला है कि एफआईआर नंबर 337 में तीनों पुलिस कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

  • पंजाबः फ्लेट्स में तेंदुआ आने से लोगों में दहशत, मौके पर पहुंची वन विभाग और पुलिस की टीम, देखेें वीडियो

    लुधियानाः पक्खोवाल रोड स्थित सेंटरा ग्रीन फ्लेट्स से बड़ी खबर सामने आई है। जहां तेंदुआ के आ जाने के लिए लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं लोगों में मामले की सूचना वन विभाग और स्थानीय पुलिस के अधिकारियों को दी दे दी है। मौके पर वन विभाग की टीम और पुलिस अधिकारी पहुंच गए हैं। वहीं मामले की जानकारी देते हुए सोसायटी में व्यक्ति बताया कि उसने तेंदुए को इलाके में देखा। जिसके बाद उसने शोर मचाया। बताया जा रहा है कि सोसायटी में लगे कैमरों में तेंदुआ कैद हुआ है।

    वहीं एक व्यक्ति ने मोबाइल से वहां लगे कैमरे की सीसीटीवी फुटेज भी दिखाई है। हालांकि सीसीटीवी फुटेज तुदेंआ के वहां आने की तस्वीर सही से दिखाई नहीं दे रही है। इसकी सूचना पर थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंची और इलाका सील कर दिया। थाना सदर के एसएसओ गुरप्रीत सिंह ने बताया कि सूचना मिली है कि तेंदुआ सोसायटी में आया है। हालांकि बताया यह भी जा रहा है कि तेंदुआ वहां से निकल गया है, लेकिन फिर भी इलाके की चेकिंग की जा रही है।

  • Painkiller दवाई को लेकर सरकार ने जारी किया अलर्ट

    Safety Alert: अकसर हम बिना डॉक्टर की सलाह लिए कोई न कोई पेनकिलर खा लेते हैं। ये पेनकिलर दवाएं शरीर के लिए घातक साबित हो सकती है। इंडियन फार्माकोपिया कमीशन (IPC) ने मेफ्टाल पेनकिलर को लेकर सेफ्टी अलर्ट जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि मेफ्टाल के ज्यादा सेवन से DRESS सिंड्रोम जैसी गंभीर एलर्जी प्रतिक्रियाओं को ट्रिगर मिलता है। इससे आपके शरीर के कई अंग प्रभावित होते हैं।

    इस दवा का इस्तेमाल दर्द से राहत पाने के लिए पेनकिलर के तौर पर किया जाता है। मेफेनैमिक एसिड रुमेटाइड आर्थराइटिस, ऑस्टियोआर्थराइटिस, दर्द, सूजन, बुखार और दांत दर्द की दर्द निवारक दवाओं में यूज किया जाता है। ड्रेस सिंड्रोम कुछ दवाओं के कारण होने वाली एक गंभीर एलर्जी प्रतिक्रिया है। इसकी वजह से त्वचा पर लाल चकत्ते, बुखार और लिम्फैडेनोपैथी जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। ये परेशानियां दवा लेने के दो से आठ सप्ताह के बीच हो सकती हैं। हालांकि यह ड्रग ओवर द काउंटर मिलने वाली दवा नहीं है और इसे डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन से ही दिया जाता है। भारत में इसे बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाता है। मेंस्ट्रुअल पेन, सिरदर्द, मसल्स और जॉइंट पेन के अलावा तेज बुखार के मामलों में बच्चों को भी यह दवा दी जाती है।

  • देश के कई राज्यों में भूकंप से कांपी धरती

    देश के कई राज्यों में भूकंप से कांपी धरती

    नई दिल्ली : देशभर में इन दिनों भूकंप की घटनाएं खूब सामने आ रही है। इस बीच आज यानी कि शुक्रवार को देश के अलग-अलग राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए जिन राज्यों में भूकंप आया, उनमें तमिलनाडु, कर्नाटक, गुजरात और मेघालय शामिल है तमिलनाडु में शुक्रवार सुबह 7 बजकर 39 मिनट पर 3.2 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी भूकंप उत्तरी तमिलनाडु के चेंगलपेट जिले में सुबह सात बजकर 39 मिनट पर आया कर्नाटक के विजयपुरा जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.1 मापी गई है

    एनसीएस के मुताबिक कर्नाटक में शुक्रवार सुबह 6:52 बजे क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर था फिलहाल किसी तरह की नुकसान की सूचना नहीं मिली है गुजरात के कच्छ और राजकोट में सुबह 9 बजे झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता 3.9 बताई गई है भूकंप की गहराई 20 किलोमीटर अंदर थी मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में आज सुबह 8 बजकर 46 मिनट पर 3.8 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गए

  • इस मंदिर में कोड से मिलेगी एंट्री, जानिए कैसे मिलेगा ये

    नई दिल्ली :   राम मंदिर में एंट्री के लिए सिर्फ निमंत्रण पत्र ही काफी नहीं है बल्कि न्योते के साथ एक लिंक भी साझा किया जाएगा। जिस पर रजिस्टर करने के बाद एक कोड आएगा। अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है। पीएम मोदी भगवान की प्राण-प्रतिष्ठा करने जा रहे है। इस मौके पर देश के तमाम वीवीआईपी मेहमान यहां मौजूद रहेंगे।

    ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा के मुताबिक कार्यक्रम में जिन मेहमानों को न्योता दिया जाएगा उन्हें न्योते के साथ एक लिंक भी साझा किया जाएगा। इस लिंक पर क्लिक करने के बाद ये पंजीकृत हो जाएगा. रजिस्ट्रेशन होने के बाद एक बार कोड आएगा, जिसके बाद ही आप राम मंदिर में एंट्री ले सकेंगे

    भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 4 हजार संतों समेत अलग-अलग हस्तियों को निमंत्रण भेजा गया है इन मेहमानों में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार और क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे नाम शामिल हैंश्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से करीब 7 हजार मेहमानों को निमंत्रण दिया गया है इसके अलावा भी 25 हजार मेहमानों के रुकने की व्यवस्था की गई है

  • पंजाबः स्वाइन फ्लू ने दी दस्तक, मामला सामने आने से स्वास्थ्य विभाग हुआ सतर्क, निर्देश जारी 

    लुधियानाः पंजाब में पिछले 6 दिनों में इन्फ्लूएंजा ए एचएनआई 1/एच3 एन2 (स्वाइन फ्लू) का एक मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। नोडल अधिकारी डाॅ. गगनदीप सिंह गरोड़ ने कहा कि दिसंबर माह में पंजाब में स्वाइन फ्लू की एक महिला मरीज सामने आई है। यह मरीज डीएमसी लुधियाना में भर्ती है। बताया जा रहा है कि मरीज अब ठीक है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों के सिविल सर्जन, प्रिंसिपल मेडिकल कॉलेजों और एम्स को पत्र जारी कर रोकथाम के लिए नये दिशानिर्देश जारी करने को कहा है।

    सभी जिलों को दिए गए आदेशों में फ्लू कॉर्नर स्थापित किए गए हैं और पैरामेडिकल स्टाफ को मास्क और दस्ताने पहनने के लिए कहा गया है। अस्पतालों को एचएनआई के लिए संपूर्ण लॉजिस्टिक्स के साथ लैस होना चाहिए। सरकारी एवं निजी अस्पतालों में सभी संदिग्ध व्यक्तियों की रिपोर्ट लेकर पुष्ट मामलों की सूची जिला को दी जाए। आईएलआई रोगियों की पहचान एवं प्रबंधन के लिए ओपीडी (मेडिकल) में फ्लू कॉर्नर बनाया जाएगा। फ़्लू कॉर्नर पर फ़्लू के मामलों की सूचना दी जाएगी। आइसोलेशन वार्ड में वेंटीलेटर भी उपलब्ध रहना चाहिए। बुजुर्ग, किडनी, लीवर और एचआईवी के मरीजों को भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना चाहिए।

  • मां ने मारा चांटा तो नाबालिग ने उठाया खौफनाक कदम

    मां ने मारा चांटा तो नाबालिग ने उठाया खौफनाक कदम

    नई दिल्ली : यूपी के मथुरा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 13 साल की बच्ची ने मां के चांटा मारने से नाराज होकर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना कृष्णा नगर के ओम नगर की बताई जा रही है। पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पोस्टमार्टम के बाद बच्ची के शव को परिवार को सौंप दिया गया, वह 9वीं कक्षा की छात्रा थी। पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि ओम नगर निवासी रामवीर शर्मा ऑटो चलाते है। उनकी 2 बेटियां और एक बेटा है, जो 12वीं का छात्र है। सबसे छोटी बेटी कक्षा 6 में पढ़ती है। वहीं बड़ी बेटी ने य​ह खौफनाक कदम उठा लिया।

    रामवीर शर्मा के मुताबिक 4 दिसंबर की रात उनकी बेटी ने अपनी मां से मंगोड़ा बनाने को कहा, लेकिन वह किसी दूसरे काम में व्यस्त थीं इसलिए मना कर दिया। बेटी ने जिद किया तो मां ने गुस्से में उसे चांटा मार दिया। इससे नाराज होकर बेटी बिना खाना खाए ही सो गई। अगले दिन उसने स्कूल जाने से मना कर दिया। इस पर उसकी मां ने फिर उसे डांटते हुए थप्पड़ जड़ दिया और जबरदस्ती स्कूल भेजा। इससे गुस्साई लड़की स्कूल न जाकर हाईवे थानाक्षेत्र के गणेशरा इलाके में अलवर-मथुरा रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई और ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी।  

  • जालंधरः एक्शन के मूड में CP Swapan Sharma, शराब पीते 22 लोगों को लिया हिरासत में, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा लगातार एक्शन के मूड में दिखाई दे रहे है। आए दिन पुलिस कमिश्नर द्वारा उठाए जा रहे सख्त कदमों से प्रशासन और शरारती अनसंरों में हड़कंप मचा हुआ है। बीत दिन पुलिस कमिश्नर द्वारा देर रात सार्वजनिक स्थल पर शराब पिलाने को लेकर कार्रवाई करने के आदेश जारी किए गए थे। जिसके चलते डीसीपी अकुंर गुप्ता ने देर रात टीम के साथ खुद इस मामले को लेकर कार्रवाई की। इस दौरान देर रात डीसीपी अंकुर गुप्ता ने थाना 2 के अंतर्गत आते वर्कशाप चौंक में स्थित मामे दे ढाबा और आस पास की दुकानों में दबिश दी। दबिश के दौरान भारी पुलिस बल देख आसपास की मार्केट के लोगों में भी हडकंप मच गया।

    जिसके बाद पुलिस को देख कुछ युवक वहां से भागने की कोशिश करने लगे। वहीं पुलिस ने दबिश के दौरान अवैध शराब पिलाने वाले ढाबा मालिक संदीप अरोड़ा के साथ पीने वाले 22 लोगों को भी मामले में नामजद करके गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट और आईपीसी 188 के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं युवकों की गिरफ्तारी के बाद देर रात थाना-2 में जमकर हंगामा हुआ। अपने-अपने लोगों को छुड़वाने के लिए थाने में सिफारिश करने वाले लोगों का तांता लगा रहा। मगर पुलिस ने किसी की एक न सुनी और केस दर्ज कर लिया गया। डीसीपी अंकुर गुप्ता ने कहा कि खुलेआम बिना लाइसेंस के शराब परोसी जा रही हैं।

    वहां पर उनकी टीमें लगातार छापेमारी कर रही है और यह कार्रवाई लगातार ऐसे ही होती रहेगी। हालांकि इस मामले में ज्यादातर की देर रात ही थाना स्तर पर जमानत हो गई थी। गिरफ्तार किए गए लोगों में कुछ बाहरी जिलों के भी हैं। इसी तरह थाना डिवीजन नंबर-3 के एसएचओ राजेश कुमार शर्मा अपनी टीम के साथ अपने एरिया में गश्त कर रहे थे। इस दौरान जब उनकी टीम भगत सिंह चौक के पास पहुंची तो 3 युवक सार्वजनिक स्थल पर शराब पी रहे थे। पुलिस ने तीनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया और थाने ले आई। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने तीनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। सभी को थाना स्तर पर जमानत दे दी गई थी।