Blog

  • देश के कई राज्यों में भूकंप से कांपी धरती

    देश के कई राज्यों में भूकंप से कांपी धरती

    नई दिल्ली : देशभर में इन दिनों भूकंप की घटनाएं खूब सामने आ रही है। इस बीच आज यानी कि शुक्रवार को देश के अलग-अलग राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए जिन राज्यों में भूकंप आया, उनमें तमिलनाडु, कर्नाटक, गुजरात और मेघालय शामिल है तमिलनाडु में शुक्रवार सुबह 7 बजकर 39 मिनट पर 3.2 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी भूकंप उत्तरी तमिलनाडु के चेंगलपेट जिले में सुबह सात बजकर 39 मिनट पर आया कर्नाटक के विजयपुरा जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.1 मापी गई है

    एनसीएस के मुताबिक कर्नाटक में शुक्रवार सुबह 6:52 बजे क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर था फिलहाल किसी तरह की नुकसान की सूचना नहीं मिली है गुजरात के कच्छ और राजकोट में सुबह 9 बजे झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता 3.9 बताई गई है भूकंप की गहराई 20 किलोमीटर अंदर थी मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में आज सुबह 8 बजकर 46 मिनट पर 3.8 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गए

  • इस मंदिर में कोड से मिलेगी एंट्री, जानिए कैसे मिलेगा ये

    नई दिल्ली :   राम मंदिर में एंट्री के लिए सिर्फ निमंत्रण पत्र ही काफी नहीं है बल्कि न्योते के साथ एक लिंक भी साझा किया जाएगा। जिस पर रजिस्टर करने के बाद एक कोड आएगा। अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है। पीएम मोदी भगवान की प्राण-प्रतिष्ठा करने जा रहे है। इस मौके पर देश के तमाम वीवीआईपी मेहमान यहां मौजूद रहेंगे।

    ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा के मुताबिक कार्यक्रम में जिन मेहमानों को न्योता दिया जाएगा उन्हें न्योते के साथ एक लिंक भी साझा किया जाएगा। इस लिंक पर क्लिक करने के बाद ये पंजीकृत हो जाएगा. रजिस्ट्रेशन होने के बाद एक बार कोड आएगा, जिसके बाद ही आप राम मंदिर में एंट्री ले सकेंगे

    भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 4 हजार संतों समेत अलग-अलग हस्तियों को निमंत्रण भेजा गया है इन मेहमानों में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार और क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे नाम शामिल हैंश्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से करीब 7 हजार मेहमानों को निमंत्रण दिया गया है इसके अलावा भी 25 हजार मेहमानों के रुकने की व्यवस्था की गई है

  • पंजाबः स्वाइन फ्लू ने दी दस्तक, मामला सामने आने से स्वास्थ्य विभाग हुआ सतर्क, निर्देश जारी 

    लुधियानाः पंजाब में पिछले 6 दिनों में इन्फ्लूएंजा ए एचएनआई 1/एच3 एन2 (स्वाइन फ्लू) का एक मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। नोडल अधिकारी डाॅ. गगनदीप सिंह गरोड़ ने कहा कि दिसंबर माह में पंजाब में स्वाइन फ्लू की एक महिला मरीज सामने आई है। यह मरीज डीएमसी लुधियाना में भर्ती है। बताया जा रहा है कि मरीज अब ठीक है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों के सिविल सर्जन, प्रिंसिपल मेडिकल कॉलेजों और एम्स को पत्र जारी कर रोकथाम के लिए नये दिशानिर्देश जारी करने को कहा है।

    सभी जिलों को दिए गए आदेशों में फ्लू कॉर्नर स्थापित किए गए हैं और पैरामेडिकल स्टाफ को मास्क और दस्ताने पहनने के लिए कहा गया है। अस्पतालों को एचएनआई के लिए संपूर्ण लॉजिस्टिक्स के साथ लैस होना चाहिए। सरकारी एवं निजी अस्पतालों में सभी संदिग्ध व्यक्तियों की रिपोर्ट लेकर पुष्ट मामलों की सूची जिला को दी जाए। आईएलआई रोगियों की पहचान एवं प्रबंधन के लिए ओपीडी (मेडिकल) में फ्लू कॉर्नर बनाया जाएगा। फ़्लू कॉर्नर पर फ़्लू के मामलों की सूचना दी जाएगी। आइसोलेशन वार्ड में वेंटीलेटर भी उपलब्ध रहना चाहिए। बुजुर्ग, किडनी, लीवर और एचआईवी के मरीजों को भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना चाहिए।

  • मां ने मारा चांटा तो नाबालिग ने उठाया खौफनाक कदम

    मां ने मारा चांटा तो नाबालिग ने उठाया खौफनाक कदम

    नई दिल्ली : यूपी के मथुरा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 13 साल की बच्ची ने मां के चांटा मारने से नाराज होकर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना कृष्णा नगर के ओम नगर की बताई जा रही है। पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पोस्टमार्टम के बाद बच्ची के शव को परिवार को सौंप दिया गया, वह 9वीं कक्षा की छात्रा थी। पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि ओम नगर निवासी रामवीर शर्मा ऑटो चलाते है। उनकी 2 बेटियां और एक बेटा है, जो 12वीं का छात्र है। सबसे छोटी बेटी कक्षा 6 में पढ़ती है। वहीं बड़ी बेटी ने य​ह खौफनाक कदम उठा लिया।

    रामवीर शर्मा के मुताबिक 4 दिसंबर की रात उनकी बेटी ने अपनी मां से मंगोड़ा बनाने को कहा, लेकिन वह किसी दूसरे काम में व्यस्त थीं इसलिए मना कर दिया। बेटी ने जिद किया तो मां ने गुस्से में उसे चांटा मार दिया। इससे नाराज होकर बेटी बिना खाना खाए ही सो गई। अगले दिन उसने स्कूल जाने से मना कर दिया। इस पर उसकी मां ने फिर उसे डांटते हुए थप्पड़ जड़ दिया और जबरदस्ती स्कूल भेजा। इससे गुस्साई लड़की स्कूल न जाकर हाईवे थानाक्षेत्र के गणेशरा इलाके में अलवर-मथुरा रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई और ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी।  

  • जालंधरः एक्शन के मूड में CP Swapan Sharma, शराब पीते 22 लोगों को लिया हिरासत में, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा लगातार एक्शन के मूड में दिखाई दे रहे है। आए दिन पुलिस कमिश्नर द्वारा उठाए जा रहे सख्त कदमों से प्रशासन और शरारती अनसंरों में हड़कंप मचा हुआ है। बीत दिन पुलिस कमिश्नर द्वारा देर रात सार्वजनिक स्थल पर शराब पिलाने को लेकर कार्रवाई करने के आदेश जारी किए गए थे। जिसके चलते डीसीपी अकुंर गुप्ता ने देर रात टीम के साथ खुद इस मामले को लेकर कार्रवाई की। इस दौरान देर रात डीसीपी अंकुर गुप्ता ने थाना 2 के अंतर्गत आते वर्कशाप चौंक में स्थित मामे दे ढाबा और आस पास की दुकानों में दबिश दी। दबिश के दौरान भारी पुलिस बल देख आसपास की मार्केट के लोगों में भी हडकंप मच गया।

    जिसके बाद पुलिस को देख कुछ युवक वहां से भागने की कोशिश करने लगे। वहीं पुलिस ने दबिश के दौरान अवैध शराब पिलाने वाले ढाबा मालिक संदीप अरोड़ा के साथ पीने वाले 22 लोगों को भी मामले में नामजद करके गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट और आईपीसी 188 के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं युवकों की गिरफ्तारी के बाद देर रात थाना-2 में जमकर हंगामा हुआ। अपने-अपने लोगों को छुड़वाने के लिए थाने में सिफारिश करने वाले लोगों का तांता लगा रहा। मगर पुलिस ने किसी की एक न सुनी और केस दर्ज कर लिया गया। डीसीपी अंकुर गुप्ता ने कहा कि खुलेआम बिना लाइसेंस के शराब परोसी जा रही हैं।

    वहां पर उनकी टीमें लगातार छापेमारी कर रही है और यह कार्रवाई लगातार ऐसे ही होती रहेगी। हालांकि इस मामले में ज्यादातर की देर रात ही थाना स्तर पर जमानत हो गई थी। गिरफ्तार किए गए लोगों में कुछ बाहरी जिलों के भी हैं। इसी तरह थाना डिवीजन नंबर-3 के एसएचओ राजेश कुमार शर्मा अपनी टीम के साथ अपने एरिया में गश्त कर रहे थे। इस दौरान जब उनकी टीम भगत सिंह चौक के पास पहुंची तो 3 युवक सार्वजनिक स्थल पर शराब पी रहे थे। पुलिस ने तीनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया और थाने ले आई। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने तीनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। सभी को थाना स्तर पर जमानत दे दी गई थी।

  • कई राज्यों में बदला मौसम का मिजाज, इन जगहों पर भारी बारिश!

    कई राज्यों में बदला मौसम का मिजाज, इन जगहों पर भारी बारिश!

    नई दिल्ली :  देश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। उत्तर भारत के कुछ राज्यों में जहां पिछले 24 घंटे के दौरान हुई बारिश ने सर्दी बढ़ा दी है। वहीं पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हो रही है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ, जौनपुर, आजमगढ़, सुल्तानपुर समेत कई जिलों में गुरुवार को बारिश हुई। इससे ठिठुरन बढ़ गई है और कोहरा भी पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज से दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में बारिश का एक नया दौर शुरू होगा। केरल और माहे में आज और कल भारी बारिश की संभावना है। शनिवार को तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। 

     राज्यों में होगी बारिश

    अगले 48 घंटे के दौरान मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा, मेघालय, असम, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। इसके अलावा यूपी, बिहार, झारखंड, पंश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश में भी बारिश की संभावना है।

  • नहीं रहे बॉलीवुड के मशहूर एक्टर 

    मुबंईः बॉलीवुड से दुखद खबर सामने आ रही है जहां पर जूनियर महमूद के नाम से मशहूर बॉलीवुड एक्टर नईम सैय्यद का कल रात 2 बजे मुंबई में निधन हो गया। यहां पर निधन की खबर की पुष्टि उनके एक फैमिली फ्रेंड ने की। जॉनी लीवर ने बताया था कि जूनियर महमूद को पेट के कैंसर से पीड़ित होने का पता चला है। उन्होंने कहा, ‘‘वह पेट के कैंसर से पीड़ित हैं। उनका स्वास्थ्य थोड़ा जटिल है। मैं नियमित रूप से उनके संपर्क में था, लेकिन उन्होंने कभी भी अपने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का जिक्र नहीं किया। मैं उनसे डेढ़ महीने पहले मिला था।’’

    बता दें कि, बॉलीवुड के वेटरन एक्टर महमूद पेट के कैंसर से पीड़ित थे और पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे। हाल ही में जूनियर महमूद के अभिनेताओं से मिलने की इच्छा जताने के बाद जीतेंद्र मंगलवार को उनके घर गए। दोनों ‘सुहाग रात’ और ‘कारवां’ सहित कई फिल्मों में पर्दे पर साथ दिखे थे। सोशल मीडिया पर प्रसारित तस्वीरों के अनुसार, 81 वर्षीय जीतेंद्र वहां पहुंचने पर भावुक हो गए। उनके साथ अभिनेता जॉनी लीवर (66) भी थे।

  • आज का राशिफल, 8 दिसंबर 2023

    आज का राशिफल, 8 दिसंबर 2023

    Aaj Ka Rashifal : आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और शुक्रवार का दिन है। एकादशी तिथि आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 6 बजकर 32 मिनट तक रहेगी। आज रात 12 बजकर 4 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 8 बज्कत 54 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा, उसके बाद चित्रा नक्षत्र लग जाएगा।जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 08 दिसंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।

    मेष राशि 

    आज किसी दोस्त की मदद करने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। दांपत्य जीवन में हो रही अनबन आज समाप्त होंगी, जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता आएगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा। ज्वेलरी का कारोबार कर रहे लोगों का काम अच्छा चलेगा, आर्थिक स्थिति में मजबूती बनी रहेगी। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से आज आपको काफी आराम मिलेगा। लवमेट्स अपने रिश्ते की बात घर पर करेंगे, घर वाले रिश्ते की बात आगे बढ़ाएंगे।

    वृष राशि 

    ऑफिस में कोई भी काम शुरू करने से पहले अपने सीनियर्स की राय जरूर लें । कई दिनों से परिवार से दूर रह रहे लोग अपने परिवारजनों से मिलने का मौका पाएंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को उनकी मेहनत के अच्छे परिणाम हासिल होंगे। सोशल मीडिया पर आपकी पोस्ट को ज्यादा लोग पसंद करेंगे। ऑफिस में अपने काम पर ध्यान दें, नहीं तो कोई आपकी बैक बाईटिंग कर सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों की समाज में तारीफ होगी।

    मिथुन राशि 

    ग्रोसरी का कारोबार कर रहे लोगों की सेल में वृद्धि होगी। स्पोर्ट्स से जुड़े लोगों को अपना अभ्यास जारी रखना चाहिए। नवविवाहित दंपत्ति आज डिनर पर जायेंगे, जिससे रिश्ते में मजबूती आयेगी। नर्सिंग कर रहे छात्र अपने सीनियर्स की मदद से प्रैक्टिकल पूरा करेंगे। आज आपको ऑयली खाना खाने से बचना चाहिए। लवमेट्स की गलतफहमियां आज दूर होंगी। शिक्षकों का ट्रान्सफर मनपसंद जगह पर हो सकता है। आज आपका दाम्पत्य जीवन शानदार रहने वाला है।

    कर्क राशि

    आज दोस्त की सलाह से बिजनेस शुरू करने का मन बनायेंगे। आपके दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बना रहेगा। मोबाइल एक्सेसरीज के कारोबारी अपने बिसनेस को बढ़ाने का विचार करेंगे। डॉक्टर्स के लिए दिन बेहतरीन रहेगा, आज सीनियर डॉक्टर की मदद मिलेगी। घर की बेटी को आज बड़ी सफलता हाथ लगेगी, परिवार का माहौल उत्साह से भर जायेगा। स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या से आपको आराम मिलेगा। आज फिजूल खर्चों से बचें। छात्रों को सफलता मिलाने के योग है। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बनी रहेगी।

    सिंह राशि 

    प्रॉपर्टी डीलर की आज कोई बड़ी डील फाइनल हो जायेगी। बॉस का दिया टारगेट आज समय से पूरा कर लेंगे, जिससे आपके बॉस दूसरा टारगेट देने का मन बनायेंगे। विद्यार्थी अपने करियर को सही दिशा में ले जाने के लिए बड़ों की सलाह लेंगे। लवमेट्स आज शौपिंग पर जायेंगे, जिससे उनको बहुत ख़ुशी मिलेगी। राजनीति के क्षेत्र में नए लोगों से जुड़ेंगे। अधूरी कार्य योजनाओं को पूरा करने का सही समय है। आज घर के बुजुर्गों की सेहत का खास ख्याल रखने की आवश्यकता है।

    कन्या राशि 

    आज के दिन अपने कार्यों पर ध्यान दें, किसी को कहने का मौका न दें। दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान बनायेंगे। आज आप किसी कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां आपकी मुलाकात ख़ास रिश्तेदारों से होगी। आपके दांपत्य जीवन में सौहार्द बना रहेगा। पिछले दिनों से स्वास्थ्य में हो रही समस्या को आज अच्छे डॉक्टर को दिखाएंगे। शिक्षक आज छात्रों को टॉपिक समझाने के लिए उत्सुक रहेंगे। लवमेट्स की फ़ोन पर लम्बी बात होगी, जिससे उनके रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी।

    तुला राशि 

    महिलाओं को मार्केट में अपनी पर्स और ज्वेलरी का ख़ास ख्याल रखने की आवश्यकता है। घुटने की दर्द से परेशान लोग आज अच्छे डॉक्टर से सलाह लेंगे। नवविवाहित दंपत्ति अपने रिश्ते की नीव को और मजबूत बनायेंगे। आपके ट्रान्सफर में आ रही रुकावटें आज खत्म हो सकती है, ट्रान्सफर आपकी मनपसंद जगह पर होगा। आज आप दूसरों की हर संभव मदद करने में सक्षम रहेंगे। क्राकरी के कारोबारियों की अच्छी सेल होगी। रोज की अपेक्षा आज ज्यादा मुनाफा होगा।

    वृश्चिक राशि 

    आज आप नए बिजनेस को शुरू करने का मन बनायेंगे। आज ऑफिस में सीनियर्स से किसी प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी लेंगे। दांपत्य जीवन में चली आ रही गलतफहमियां आज खत्म होंगी, जीवनसाथी के साथ रिश्ते की नयी शुरुआत करेंगे। विद्यार्थी  पिछले दिनों के छूटे काम को पूरा कर लेंगे। पेट से जुडी समस्या से आज काफी हद तक आराम मिलेगा। सोशल मीडिया पर आपके फालोवर्स में इजाफा होगा। आज वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है।

    धनु राशि 

    बिजनेस में आज लोगों की राय आपको काम करने का तरीका सिखाएगी। लवमेट्स अपने रिश्ते की एक नयी शुरुआत करेंगे। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से आज आपको आराम मिलेगा। एल. आई. सी. में कार्यरत आज अपने टारगेट को पूरा कर लेंगे। लेखकों की लिखी किताब आज लोगों को पसंद आयेगी।जीवनसाथी आपसे कोई जरूरी बात शेयर करेंगे, आप उनकी बात को समझेंगे। प्रतियोगी परीक्षा के छात्रों की मेहनत जल्द अच्छे रंग लाएगी। आज ऑफिस के तर्क वितर्क में पड़ने से बचें।

    मकर राशि 

    ब्यूटी पार्लर का काम कर रहे लोगों को अपने कस्टमर से अच्छा लाभ होगा। नवविवाहित दंपत्ति को धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिलेगा। आपके काम के प्रति मेहनत को देखकर बॉस आपका प्रमोशन करने का विचार करेंगे। विद्यार्थी आज किसी टॉपिक को समझने के लिए उत्सुक होंगे। लवमेट्स आज अपनी मनपसंद जगह पर घूमने जायेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में दबदबा बना रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलाने के योग बने हुए हैं।

    कुंभ राशि 

    आज आप किसी जरुरतमंद की मदद करेंगे, जिससे आज पूरा दिन खुश रहेंगे। दांपत्य जीवन में मीठी नोक झोंक होंगी, जीवनसाथी आपको खुश होने की वजह देंगे। लवमेट्स को आज उपहार मिलेगा। कॉस्मेटिक का ऑनलाइन काम का रहे लोगों की अच्छी सेल होगी। शिक्षकों के वेतन में बढ़ोत्तरी होगी। आपके किसी निर्णय में परिवारजन आपका सपोर्ट करेंगे। आज नए कार्य और व्यवसाय को करने के लिए उत्सुक रहेंगे। आज आपका स्वास्थय अच्छा रहेगा।

    मीन राशि 

    वाहन लेने का विचार आज अपने घर से करेंगे। पीएचडी. के छात्रों की मेहनत सफल होगी, तरक्की का मार्ग जल्द मिलेगा। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से आज आपको छुटकारा मिलेगा। ऑफिस के जरूरी पेपर के सिलसिले में ऑफिस के लोग घर आ सकते हैं। दांपत्य जीवन में आज बड़ी खुशखबरी मिलेगी, जिससे परिवार के माहौल में खुशियां आएंगी। ऑफिस में दिन सामान्य रहेगा, किसी कार्य में व्यस्त हो सकते हैं।

    • ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦਿੱਲੀ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ’ਚ ਕਰੇਗੀ ਭਰਵੀਂ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ : Adv ਧਾਮੀ

      ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਐਡਵੋਕੇਟ ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਧਾਮੀ ਵੱਲੋਂ ਭਾਈ ਬਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਰਾਜੋਆਣਾ ਦੀ ਫਾਂਸੀ ਦੀ ਸਜ਼ਾ ਮੁਆਫ਼ੀ ਅਤੇ ਸਮੂਹ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਆਲ ਇੰਡੀਆ ਸਿੱਖ ਸਟੂਡੈਂਟਸ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਦੀਆਂ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਧਿਰਾਂ ਦੇ ਨੁਮਾਇੰਦਿਆਂ ਨਾਲ ਇਕ ਭਰਵੀਂ ਇਕੱਤਰਤਾ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਇਸ ਇਕੱਤਰਤਾ ਦੌਰਾਨ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਸਬੰਧੀ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ 20 ਦਸੰਬਰ ਨੂੰ ਦਿੱਲੀ ਵਿਖੇ ਕੀਤੇ ਜਾਣ ਵਾਲੇ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਮੌਕੇ ਭਰਵੀਂ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਕਰਨ ਦੀ ਵਚਨਬੱਧਤਾ ਪ੍ਰਗਟਾਈ। ਵੱਖ-ਵੱਖ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਆਖਿਆ ਕਿ ਭਾਈ ਰਾਜੋਆਣਾ ਸਮੇਤ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਂਝਾ ਕੌਮੀ ਮੁੱਦਾ ਹੈ, ਜਿਸ ਵਿਚ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਮੋਹਰੀ ਭੂਮਿਕਾ ਅਦਾ ਕਰੇਗੀ।

      ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਐਡਵੋਕੇਟ ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਧਾਮੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਭਾਈ ਬਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਰਾਜੋਆਣਾ ਦੀ ਫਾਂਸੀ ਸਜ਼ਾ ਮੁਆਫ਼ੀ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਯਤਨਾਂ ਤਹਿਤ 20 ਦਸੰਬਰ 2023 ਨੂੰ ਦਿੱਲੀ ਵਿਖੇ ਇਕ ਵਿਸ਼ਾਲ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਆਯੋਜਤ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਜਿਸਦੇ ਸਬੰਧ ਵਿਚ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਦੇ ਸਾਰੇ ਪ੍ਰਤੀਨਿਧ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਵੱਡੀ ਸਹਿਯੋਗ ਦਾ ਭਰੋਸਾ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ  ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਆਗੂਆਂ ਦੀ ਇਕੱਤਰਤਾ ਵਿਚ ਭਾਈ ਬਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਰਾਜੋਆਣਾ ਨੂੰ ਪੁਰਜ਼ੋਰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਗਈ ਕਿ ਉਹ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖ਼ਤ ਸਾਹਿਬ ਵੱਲੋਂ ਬੀਤੇ ਕੱਲ੍ਹ ਲਏ ਗਏ ਫੈਸਲੇ ’ਤੇ ਫੁੱਲ ਚੜ੍ਹਾਉਂਦਿਆਂ ਆਪਣੀ ਭੁੱਖ ਹੜਤਾਲ ਸਮਾਪਤ ਕਰਨ। ਸਮੁੱਚਾ ਪੰਥ ਭਾਈ ਰਾਜੋਆਣਾ ਦੇ ਨਾਲ ਹੈ।  20 ਦਸੰਬਰ ਦੇ ਦਿੱਲੀ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਮੀਟਿੰਗਾਂ ਦਾ ਸਿਲਸਿਲਾ ਜਾਰੀ ਰੱਖਿਆ ਜਾਵੇਗਾ ਅਤੇ ਇਸ ਤਹਿਤ ਪੰਥਕ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਦੇ ਨਾਲ-ਨਾਲ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੀਆਂ ਸਮੂਹ ਧਿਰਾਂ ਅਤੇ ਕਿਸਾਨ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਨਾਲ ਵੀ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।

    • ਪੰਜਾਬ: ਕਿਸਾਨ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਨੇ ਬਿਜਲੀ ਘਰ ਅੱਗੇ ਦਿਤਾ ਧਰਨਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

      ਤਰਨ ਤਾਰਨ (ENS): ਕਿਸਾਨ ਮਜ਼ਦੂਰ ਸਘੰਰਸ਼ ਕਮੇਟੀ ਵਲੋਂ ਬਿਜਲੀ ਘਰ ਦੇ ਅੱਗੇ ਧਰਨਾ ਦਿਤਾ ਗਿਆ । ਕਿਸਾਨ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਦਸਿਆ ਕੀ ਜੋਨ ਸੈਣ ਭਗਤ ਜੀ ਦੀ ਇਕਾਈ ਡੱਲ ਦਾ ਲੰਮੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਬਾਰਡਰ ਤੇ ਜਾਣ ਵਾਲੀ ਬਿਜਲੀ ਲਾਈਨ ਵਿਚੋਂ ਪਿਛੇ ਮਾੜੀਮੇਘਾ ਪਿੰਡ ਨੂੰ ਨਜ਼ਾਇਜ਼ ਤੋਰ ਤੇ ਬਿਜਲੀ ਮਹਿਕਮੇ ਵੱਲੋਂ ਲਾਈਨਾਂ ਜੋੜ ਦਿਤੀਆਂ ਗਈਆਂ । ਜੋ ਬਾਰਡਰ ਤੇ ਚੱਲਣ ਵਾਲੀਆਂ ਮੋਟਰਾਂ ਵਾਲੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨਾਲ ਧੱਕਾ ਹੈ। ਕਿਉਂਕਿ ਝੋਨੇ ਦੇ ਸੀਜ਼ਨ ਦੌਰਾਨ ਪਿਛੇ ਲੋਡ ਪੈਣ ਕਾਰਨ ਬਾਰਡਰ ਵਾਲ਼ੀਆਂ ਮੋਟਰਾਂ ਬੰਦ ਹੋ ਜਾਂਦੀਆਂ ਹਨ ਤੇ ਬੀ,ਐਸ,ਐਫ ਵਾਲੇ ਮੋਟਰਾਂ ਤੇ ਹਰ ਟੈਮ ਨਹੀਂ ਜਾਣ ਦਿੰਦੇ। 

      ਇਸ ਲਈ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਇਹ ਬਾਰਡਰ ਨੂੰ ਵੱਖਰੀ ਲਾਈਨ ਕੱਢੀ ਜਾਂਦੀ ਹੈ। ਇਸ ਲਾਈਨ ਵਿਚੋਂ ਬਿਜਲੀ ਮਹਿਕਮੇ ਵੱਲੋਂ ਸਰਕਾਰੀ ਦਬਾਅ ਤੇ ਪੈਸੇ ਦਾ ਲੈਣ ਦੇਣ ਕਰਕੇ ਨਜ਼ਾਇਜ਼ ਤੋਰ ਤੇ ਕੰਮ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਕਾਫੀ ਸਾਲਾਂ ਤੋਂ ਇਹ ਬਿਜਲੀ ਮਹਿਕਮੇ ਵੱਲੋਂ ਬਾਰਡਰ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀ ਸੁਣਵਾਈ ਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਕਿਸਾਨ ਵੱਲੋਂ ਕਿਸਾਨ ਮਜ਼ਦੂਰ ਸਘੰਰਸ਼ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਕੱਲ 4,12,23 ਤੋ ਬਿਜਲੀ ਘਰ ਮਾੜੀਮੇਘਾ ਡੱਲ ਫੀਡਰ ਤੇ ਪੱਕੇ ਤੌਰ ਤੇ ਧਰਨਾ ਜਾਰੀ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ । ਜਿਸ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਬਾਬਾ ਸ਼ਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਡੱਲ ਤੇ ਮੇਜ਼ਰ ਸਿੰਘ ਕਸੇਲ ਨੇ ਕੀਤੀ ਤੇ ਕਿਹਾ ਜਦੋ ਤੱਕ ਇਹ ਮਾਸਲਾ ਹੱਲ ਨਹੀਂ ਹੁੰਦਾ ਓਦੋਂ ਤੱਕ ਪੱਕੇ ਤੌਰ ਤੇ ਧਰਨਾ ਜਾਰੀ ਰਹੇਗਾ।ਇਸ ਵਿਚ ਧਰਨੇ ਵਿੱਚ ਸੇਵਾ ਸਿੰਘ ਡੱਲ, ਜਗਤਾਰ ਸਿੰਘ, ਧਿਆਨ ਸਿੰਘ, ਬਾਬਾ ਲੱਖਾ ਸਿੰਘ, ਰੇਸ਼ਮ ਸਿੰਘ,ਮੇਜਰ ਸਿੰਘ, ਨਿਰਮਲ ਸਿੰਘ, ਬਾਬਾ ਲਾਲ ਸਿੰਘ ਕਸੇਲ, ਜਗਤਾਰ ਸਿੰਘ, ਪਿਆਰਾ ਸਿੰਘ,ਸੱਬਾ ਸਿੰਘ, ਬੂਟਾ ਸਿੰਘ, ਗੁਰਲਾਲ ਸਿੰਘ,ਤਾਰਾ ਸਿੰਘ ਤੇ ਹੋਰ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿਚ ਕਿਸਾਨ ਆਗੂਆ ਨੇ ਹਾਜ਼ਰੀ ਭਰੀ।