Blog

  • पंजाबः टोयोटा गाड़ी और पिकअप जीप में भीषण टक्कर, 10 माह के बच्चे समेत महिला की मौत

    पंजाबः टोयोटा गाड़ी और पिकअप जीप में भीषण टक्कर, 10 माह के बच्चे समेत महिला की मौत

    मोहालीः जीरकपुर छत लाइट प्वाइंट में दर्दनाक हादसा हुआ है। इस हादसे में 10 माह के बच्चे समेत एक महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ है। जिसमें एक टोयोटा कार और फलों से भरी पिकअप में जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के पहिए उड़ गए और फलों से भरी पिकअप जीप भी पलट गई। इस हादसे में 10 माह के मासूम बच्चे और उसकी दादी की मौत हो गई। जबकि हादसे में बच्चे की मां का पैर टूट गया और दादा भी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को चंडीगढ़ सेक्टर 32 सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार काले रंग की टोयोटा कार में चार व्यक्ति किसी काम से रोपड़ से दिल्ली जा रहे थे, वहीं दूसरी ओर फलों से भरी पिकअप हिमाचल से पंजाब जा रही थी तभी यह हादसा हो गया। इस हादसे में 10 माह की बच्ची गुरकीरत और उसकी दादी कुलदीप कौर की मौत हो गई, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, पिकअप चालक भी घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • पंजाबः सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में कोर्ट ने विभिन्न जेलों के सुपरिटेंडेंट्स को जारी किए ये आदेश 

    पंजाबः सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में कोर्ट ने विभिन्न जेलों के सुपरिटेंडेंट्स को जारी किए ये आदेश 

    मानसाः सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में नामजद अभियुक्तों की आज मानसा अदालत में पेशी थी। लेकिन किसी भी आरोपी को जेल अथॉरिटी के द्वारा ना तो वीडियो कांफ्रेंसिंग और ना ही फिजिकल तौर पर पेश किया गया। जिसके बाद मानसा की माननीय अदालत ने विभिन्न जेलों के अधिकारियों को आरोपियों को अगली पेशी पर पेश करने के सख्त निर्देश दिए हैं। एडवोकेट सतिंदरपाल सिंह मित्तल ने बताया कि आज सिद्धू मूसेवाला मामले में पैरवी कर रहे थे, जिसमें आरोपी जगदीप सिंह जग्गू भगवानपुरिया, अरशद खान, कपिल पंडित, पवन कुमार बिश्नोई और नसीब आरोपी हैं। उन्हें जेल प्रशासन ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश किया था। जबकि जो अन्य दोषी बलदेव सिंह निक्कू, संदीप केकड़ा, मनदीप सिंह रेयान, लॉरेंस बिश्नोई, प्रवर्तित फौजी, मनप्रीत बाघ, मोनू डांगर, प्रभदीप सिंह पब्बी, कुलदीप, केशव, सचिन बिश्नोई, सचिन चौधरी, अंकित जांटी, अंकित सेरसा, चरनजीत सिंह चेतन, बिट्टू, दीपक मुंडी, राजिंदर जोकर, जगतार सिंह, सरज सिंह, मनप्रीत और दीपक टीनू, इन सभी आरोपियों को न तो वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से और न ही जेल अधिकारियों द्वारा व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश किया गया।

    पिछली सुनवाई पर कोर्ट ने जेल अधीक्षकों को आदेश दिया था कि इन आरोपियों को अलग-अलग जेलों में वीडियो कांफ्रेंस के जरिए या फिर शारीरिक रूप से पेश किया जाए, लेकिन आज की सुनवाई पर जेल अधिकारियों ने किसी भी आरोपी को न तो वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पेश किया और न ही शारीरिक रूप से पेश किया। दूसरी ओर, पिछली तारीख को अदालत के ध्यान में लाया गया था कि मनमोहन सिंह मोहना और मनदीप सिंह तूफान की मौत हो गई थी, जिसके संबंध में अदालत ने जांच अधिकारी को तलब किया था कि वह उनकी मृत्यु के सर्टीफिकेट जारी करे।

    जिसके संबंध में आज हवलदार जसकरन सिंह पेश हुए और उनके द्वारा मनमोहन सिंह मोहना की मृत्यु के संबंध में मृत्यु प्रमाण पत्र अदालत में पेश किया गया और अमनदीप सिंह तूफान की मृत्यु के सत्यापन के संबंध में तथ्य प्रस्तुत किए जाए। आज पुन: माननीय न्यायालय के समक्ष अपील की गई कि जेल अधीक्षक को सभी अभियुक्तों को मंजोग न्यायालय के समक्ष पेश करने का सख्त निर्देश दिया जाए। इस संबंध में माननीय न्यायालय ने विभिन्न जेलों के अधीक्षकों को आरोपी को पेश करने का आदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की अगली सुनवाई 8 जून 2023 को है और इसमें जेल अधीक्षकों को आदेश जारी कर दिया गया है और सभी आरोपियों को पेशी वारंट जारी कर दिया गया है।

  • जालंधरः सर्जिकल कॉम्प्लेक्स के शीला स्पोर्ट्स में कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, देखें वीडियो

    जालंधरः सर्जिकल कॉम्प्लेक्स के शीला स्पोर्ट्स में कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः सर्जिकल कॉम्प्लेक्स में स्थित शीला स्पोर्ट्स में कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान यश निवासी बस्तीबावा खेल के रूप में हुई है। फैक्ट्री में मौजूद कर्मियों ने बताया कि आज सुबह काम करते दौरान यश अचानक गिर गया। जिसे अन्य कर्मचारी ढुगरी क्लीनिक में उपचार के लिए लेकर गए। जहां उन्होंने प्राथमिक उपचार करके यश को सिविल अस्पताल में रैफर कर दिया। जहां सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने यश को मृत घोषित कर दिया। 

  • आर एस टी सेंटर बसदेहड़ा में बाल श्रम पर जागरूकता शिवर का आयोजन

    आर एस टी सेंटर बसदेहड़ा में बाल श्रम पर जागरूकता शिवर का आयोजन

    आर एस टी सेंटर बसदेहड़ा में बाल श्रम पर जागरूकता शिवर का आयोजन

    ऊना/ सुशील पंडित:डाइट देहला व नवज्योति यूथ  वेलफेयर सोसायटी संतोषगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में चलाए जा रहे गैर आवासीय प्रशिक्षण केंद्र एन आर एस टी सेंटर बसदेहड़ा दो और तीन  में बाल श्रम को लेकर शुक्रवार को एक जागरूकता शिवर का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यातिथि के रूप में बाल कल्याण  समिति की चेयरमैन मीनाक्षी राणा व विशेष  रूप  से डाइट डीपीओ राकेश अरोड़ा व प्रोजेक्ट  कोऑर्डिनेटर संजीव ठाकुर  ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई  शिवर में प्रवासी बच्चों सहित उनके परिजनों ने भी भाग लिया मीनाक्षी राणा ने कहा की बाल श्रम एक बहुत बड़ा अपराध  है यदि कोई भी बच्चो से जबरदस्ती काम  करवाता है तो उसके बिरुद्ध कानूनी कार्यबाही का प्रवाधान है मीनाक्षी राणा ने कहा की बाल श्रम को रोकने के लिए सरकार की ओर से तमाम कवायदें की जा रही हैं, लेकिन इसे पूर्ण रूप से सफल बनाने के लिए आम जन का सहयोग बहुत जरूरी है डाइट प्रिंसिपल राकेश अरोड़ा ने कहा की जब तक लोगों की सोच नहीं बदलेगी, इस कुप्रथा को पूरी तरह से समाप्त कराना मुश्किल है। उन्होंने उपस्थिति लोगो से अपील की के अपने बच्चों को ज्यादा से ज्यादा पढ़ाए और बाल  श्रम से दूर रखे  इस अवसर पर अधिवक्ता राज  कुमारी, अधिवक्ता सुरेश  कुमार , नवज्योति यूथ  वेलफेयर सोसायटी के संस्थापक बलराम महे अध्यक्ष नबीन कुमार, अध्यापक शुषमा व रीटा उपस्थित रहे
  • जालंधरः Dr Amarjeet Goyal के क्लीनिक में आए व्यक्ति ने तेजधार हथियार से कर्मी पर किया हमला, देखें वीडियो

    जालंधरः Dr Amarjeet Goyal के क्लीनिक में आए व्यक्ति ने तेजधार हथियार से कर्मी पर किया हमला, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः पटेल चौंक के पास चरणजीतपुरा में स्थित डॉक्टर अमरजीत गोयल के क्लीनिक पर व्यक्ति ने साथियों के साथ मिलकर क्लीनिक पर काम करने वाले युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया है। इस हादसे में घायल अभिषेक कुमार ने बताया कि क्लीनिक में काम करता है। अभिषेक ने बताया कि हमलावार की मां की तबीयत खराब थी। जिसके चलते वह डॉक्टर अमरजीत गोयल के पास अपनी मां को दिखाने के लिए आया था। इस दौरान उसने उसे वहीं रूकने की धमकी दी और अपने अन्य साथियों को बुला लिया।

    अभिषेक का आरोप है कि इस दौरान हमलावारों ने किरपाण, दातर सहित अन्य हथियारों के साथ उस पर हमला कर दिया। घटना वहीं पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।  अभिषेक कुमार पुत्र जंगी कुमार निवासी संतोखपुरा ने बताया कि इस घटना के बाद उसने थाना 8 की पुलिस को शिकायत दे दी है। घायल अभिषेक का कहना है कि ना तो उसकी किसी के कोई पुरानी रंजिश है और ना ही वह उक्त हमलावार को जानता है।

  • ग्राम पंचायत अम्बेहड़ा धीरज़, कठोह, खरयालता, जोल व चैकी खास में 28 जून को आयोजित होंगी ग्राम सभा की विशेष बैठकें 

    ग्राम पंचायत अम्बेहड़ा धीरज़, कठोह, खरयालता, जोल व चैकी खास में 28 जून को आयोजित होंगी ग्राम सभा की विशेष बैठकें 

    ग्राम पंचायत अम्बेहड़ा धीरज़, कठोह, खरयालता, जोल व चैकी खास में 28 जून को आयोजित होंगी ग्राम सभा की विशेष बैठकें 

    ऊना/सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग के तहत कुछ मामले वन अधिकार अधिनियम के तहत अनुमोदन हेतू लंबित है। इस संबंध में जानकारी देते हुए कार्यकारी उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि वन अधिकार अधिनियम 2006 की अधिसूचना के मद संख्या 3 अनुसार वन अधिकार अधिनियम संबंधी मामले ग्राम सभा में पारित किए जाना आवश्यक हैं। उन्होंने पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 5 व हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (सामान्य नियम) 1997 के नियम 9(2) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए एफआरए अनुमोदन के उद्देश्य से विकास खंड बंगाणा की ग्राम पंचायत अम्बेहड़ा धीरज़, कठोह, खरयालता, जोल व चैकी खास में 28 जून को ग्राम सभा की विशेष बैठकें आयोजित की जाएंगी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए हैं कि इन ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाली ग्राम सभा की विशेष बैठकों में वन अधिकार अधिनियम 2006 की धारा 3 व 4 के अनुसार जनहित योजनाओं को पारित करवाएं।
  • 7 माह पहले पत्नी के साथ कनाडा गए युवक की मौत 

    7 माह पहले पत्नी के साथ कनाडा गए युवक की मौत 

    तरनतारनः कनाडा में गए कई भारतीयों की कुछ समय से मौत की खबरे सामने आई रही है। वहीं अब तरनतारन के ढोटियां गांव 7 माह पहले पत्नी के साथ कनाडा गए युवक की हार्ट अटैक से मौत होने का मामला सामने आया है। ढोटियां गांव निवासी निर्वेल सिंह के पुत्र नवजोत सिंह का शुक्रवार को कनाडा में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। नवजोत 7 महीने पहले अपनी पत्नी रमनदीप कौर के साथ कनाडा गए थे।

    परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह नवजोत ने अपनी बहन कमलजीत कौर को फोन कर परिवार का हाल जाना। कमलजीत से फोन पर बात करते हुए नवजोत ने कहा कि अभी नहाने जा रहा हूं। नवजोत करीब 15 मिनट तक वॉशरूम से बाहर नहीं आया। इसी बीच पता चला कि नवजोत की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। जब उसकी पत्नी रमनदीप ने इसकी जानकारी गांव ढोटियां निवासी अपनी मां जसबीर कौर को दी तो वह बेहोश हो गई।

    परिवार अब नवजोत के शव का इंतजार कर रहा है। बता दें कि इससे कुछ दिन पहले कनाडा में रहने वाले मानसा के एक युवक अमनजोत सिंह उर्फ ​​मणि, पुत्र पवित्र सिंह, ट्रक यूनियन मानसा के पूर्व सदस्य की कनाडा में अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी।

  • पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी ईकेवाईसी सत्यापन करवाना सुनिश्चित करें

    पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी ईकेवाईसी सत्यापन करवाना सुनिश्चित करें

    पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी ईकेवाईसी सत्यापन करवाना सुनिश्चित करें

    ऊना/सुशील पंडित : उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत सभी पंजीकृत किसानों का ईकेवाईसी प्रमाणीकरण पूर्ण नहीं हुए हैं। उन्होंने बताया कि योजना के तहत केवल 86 प्रतिशत लाभार्थियों का ही सत्यापन पूर्ण हुआ है। उन्होंने बताया कि शेष बचे 14 प्रतिशत लाभार्थियों को आगामी किश्त उनका ईकेवाईसी प्रमाणीकरण सत्यापन होने के उपरांत ही जारी की जाएगी।
    इसके अतिरिक्त जिन लाभार्थियों का भूमि रिकाॅर्ड पीएम किसान पोर्टल पर अपलोड नहीं हुआ है वे भी संबंधित पटवारी के माध्यम से अपना रिकाॅर्ड पोर्टल पर अपलोड करवाएं। उन्होंने बताया कि सभी लाभार्थी अपना बैंक खाता भी आधार से लिंक करवाना सुनिश्चित करें। ईकेवाईसी, लैंड सीडिंग व बैंक खाता आधार से लिंक होने के उपरांत ही लाभार्थी पीएम किसान योजना की आगामी किश्त का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

  • जालंधरः डिप्टी कमिशनर विशेष सारंगल ने संभाला चार्ज, देखें वीडियो

    जालंधरः डिप्टी कमिशनर विशेष सारंगल ने संभाला चार्ज, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः डिप्टी कमिशनर विशेष सारंगल आईएएस ने आज जिले के नए डिप्टी कमिश्नर के रूप में पदभार ग्रहण किया है। सारंगल 2013 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने पहले डिप्टी कमिश्नर शहीद भगत सिंह नगर और अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर, जालंधर, अमृतसर, होशियारपुर, कपूरथला आदि के रूप में कार्य किया था। डिप्टी कमिशनर ने पदभार ग्रहण करते हुए कहा कि “पंजाब के विरासत शहर में लोगों की सेवा करना गर्व की बात है”।

    उन्होंने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को सही भावना और तरीके से लागू किया जाएगा ताकि जरूरतमंद लोगों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके और समयबद्ध तरीके से लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा सके। जिले के आला अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने अधिकारियों को ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने जिले के अधिकारियों के साथ बैठक कर चल रही गेहूं खरीद प्रक्रिया की समीक्षा की। कार्यभार संभालने से पहले पंजाब पुलिस ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

  • पंजाबः 2 कारों की हुई भीष्ण टक्कर, गाड़ियां हुई क्षतिग्रस्त

    पंजाबः 2 कारों की हुई भीष्ण टक्कर, गाड़ियां हुई क्षतिग्रस्त

    अमृतसरः शहर में आवारा कुत्तों की संख्या काफी हो गई है। जिससे आम जनता परेशान हो रही है। वहीं अब ताजा मामला सुल्तानविंड नहर से सामने आया है। जहां एक कुत्ते को बचाते हुए दो कारों का एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में एक कार का अगला हिस्सा तो दूसरी की डिक्की को नुकसान पहुंचा है। बीच में बैठे पैसेंजर्स कार सेफ्टी फीचर्स के कारण बच गए और उन्हें मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों कारों को पुलिस स्टेशन लाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।  मिली जानकारी के अनुसार देर रात यहां दो कारों की टक्कर हो गई।

    एक्सीडेंट इतना जबरदस्त था कि आगे चल रही स्विफ्ट डिजायर कार की डिक्की बुरी तरह से पिचक गई है, जबकि पीछे आ रही I-20 का बम्पर व बोनेट बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। दोनों कारों के चालकों को मामुली चोटें आई हैं।स्विफ्ट कार चालक के अनुसार वह टाहली साहिब गुरुद्वारे माथा टेकने के लिए जा रहे थे। वह सुल्तानविंड नहर के पास थे कि अचानक कुत्ता कार के आगे आ गया। जिसके बाद उन्हें अचानक ब्रेक लगानी पड़ी। उनकी गाड़ी तो रुक गई, लेकिन पीछे आ रही I-20 कार ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी।

    सुल्तानविंड थाने से एएसआई राज कुमार मौके पर पहुंचे और गाड़ियों को कब्जे में लेकर थाने ले आए। एएसआई राज कुमार ने कहा कि दोनों गाड़ियों के कागज चेक किए गए हैं। ड्राइवरों की भी जांच की है, दोनों गाड़ियों के ड्राइवरों ने किसी भी तरह का नशा नहीं किया हुआ था। दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने व जांच के बाद जिसकी भी गलती हुई, उसके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।