Blog

  • Jalandhar News: जीजा-साले के विवाद में चली गोली, जाते आए नजर संदिग्ध, देखें CCTV

    Jalandhar News: जीजा-साले के विवाद में चली गोली, जाते आए नजर संदिग्ध, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: गढ़ा स्थित गुरु दीवान नगर में देर रात गोली चलने के मामले में सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में घटना को अंजाम देने के बाद संदिग्ध जाते हुए दिखाई दे रहे है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता हैकि पहले युवक खड़े होते है, उसके बाद वह घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि जीजे श्याम ने फायरिंग किसी ओर व्यक्ति पर की थी, लेकिन घटना में उसके साले को एक गोली लग गई। बताया जा रहा है कि रात जीजा-साला के बीच नशीले पदार्थों को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप धारण कर लिया।

    इस घटना में आरोपी ने 2 गोलियां चलाई, जिसमें से एक हवा में फायर की और दूसरी गोली साले अमरजीत के हाथ में लगी। घटना के बाद जीजा व घायल साला दोनों फरार हो गए। इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। वहीं मौके पर पहुंची थाना 7 की पुलिस तो दोनों मौके से फरार हो चुके थे। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो कुछ संदिग्ध गतिविधियां दिखाई देने की बात सामने आई।

    बताया जा रहा है कि देर रात करीब 12 बजे पुलिस ने इस मामले में संतोष व फिरोज नामक दो युवकों को हिरासत में लिया है। लोगों ने बताया कि गोली चलने से पहले दोनों जीजा व साला लड़ाई कर रहे थे। एक पक्ष दूसरे पर आरोप लगा रहा था कि उसने उसके करीब 3 लाख रुपये के नशीले पदार्थ छीन लिए हैं। इसी बहस के बीच गोली चली और अमरजीत सड़क पर गिर पड़ा।

    सूचना मिलते ही एसीपी आतिश भाटिया और थाना 7 के प्रभारी बलविंदर सिंह टीम सहित मौके पर पहुंचे। एसएचओ बलविंदर सिंह ने बताया कि अभी तक घटनास्थल से गोली का खोल बरामद नहीं हआ है और न ही किसी व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस आसपास के अस्पतालों में भी जांच कर रही है, ताकि गोली लगने वाले घायल का पता लगाया जा सके। फिलहाल गोली चलाने वाले आरोपी श्याम की पुलिस तलाश कर रही है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मामला वास्तव में नशे के कारोबार से जुड़ा है या किसी अन्य विवाद का परिणाम है।

  • Bike सवार को टिप्पर ने मारी टक्कर, आधा घंटा नीचे फंसा रहा व्यक्ति

    Bike सवार को टिप्पर ने मारी टक्कर, आधा घंटा नीचे फंसा रहा व्यक्ति

    झारखंडः तेज रफ्तार टिप्पर ने ड्यूटी जा रहे एक कर्मचारी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कर्मचारी सुभाष प्रमाणिक अपनी मोटरसाइकिल समेत टिप्पर के नीचे फंस गया। टिप्पर करीब 30 फीट तक कर्मचारी को घसीटता हुआ ले गया। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों के विरोध के बाद अमलगम स्टील प्लांट प्रबंधन ने लगभग आधे घंटे बाद एक लोडर भेजा, जिसकी मदद से सुभाष को टिप्पर के नीचे से बाहर निकाला गया। तुरंत जमशेदपुर के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

    हादसे के करीब एक घंटे बाद भी ग्रामीण घटनास्थल पर मौजूद रहे और प्लांट प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की। ग्रामीणों का कहना है कि दुर्घटनास्थल वाली सड़क काफी संकरी है और भारी वाहनों की आवाजाही से यहां लगातार दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने मांग की कि दुर्घटनास्थल वाली सड़क का चौड़ीकरण किया जाए और मेन रोड से कंपनी गेट तक ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारा जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

  • सगाई से एक दिन पहले पूरे परिवार की मौत, इलाके में शोक की लहर

    सगाई से एक दिन पहले पूरे परिवार की मौत, इलाके में शोक की लहर

    अहमदाबादः शहर में वीरवार देर रात खुशियों वाले घर में उस समय मातम छा गया जब घर में आग के धुएं से दम घुटकर के चलते एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत हो गई। परिवार के बड़े बेटे की आज सगाई होनी थी। रात को पूरी तैयारियां की गईं। सुबह उन्हें वापी निकलना था, लेकिन आग लगने से उठे जहरीले धुएं ने उनकी जान ले ली। मृतकों की पहचान कमलभाई दाेशी (50), उनकी पत्नी देवलबेन (45), बड़ा बेटा देव (24) और छोटा बेटा राज (22) के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    घर में फैली आग को बुझाते फायर कर्मी।
    घर में फैली आग को बुझाते फायर कर्मी।

    जानकारी मुताबिक, देर रात ग्राउंड फ्लोर पर रखे सोफे में शॉर्ट-सर्किट या किसी दूसरे कारण से आग लग गई। घर चारों तरफ से कांच से बंद था, ऐसे में जहरीला धुआं बाहर नहीं निकल पाया। ऐसे में किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। पड़ोसियों ने सुबह घर से धुआं उठता देखा तो फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन तब तक सभी की मौत हो चुकी थी।

    दाेशी परिवार गोधरा के ‘वर्धमान ज्वेलर्स’ के कारण काफी जाना-पहचाना था, जिस घर से आज देव दाेशी को सगाई के लिए निकलना था, उसी घर से चारों सदस्यों की अर्थियां उठीं। स्थानीय लोगों ने इसे बेहद दर्दनाक बताया। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • शादी में DJ पर दूल्हे संग दुल्हन ने पहले किया डांस, विदाई से पहले हुई गायब, देखें वीडियो

    शादी में DJ पर दूल्हे संग दुल्हन ने पहले किया डांस, विदाई से पहले हुई गायब, देखें वीडियो

    3 बीघा जमीन गिरवी रखकर दूल्हा लाया था बारात

    बाराबंकीः उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में हैरान जनक मामला सामने आया है। जहां शादी में DJ पर दूल्हे संग दुल्हन डांस करती हुई दिखाई दे रही है। लेकिन विदाई से ठीक पहले दुल्हन अचानक गायब हो गई। जिससे दूल्हा और उसके परिवार वाले सकते में आ गए। दूल्हा अपनी 3 बीघा ज़मीन गिरवी रखकर बारात लेकर आया था, दरअसल, शादी में दोनों की जयमाला हुई और 7 फेरे भी लिए गए। दूल्हे ने बताया कि मांग में सिंदूर भरा गया, लेकिन जैसे ही विदाई का समय आया, दुल्हन घर से गायब हो गई।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    दूल्हे ने बताया कि शादी में अचानक लड़की फरार हो गई। इस दौरान कार ड्राइवर ने कहा कि जल्दी विदाई करो, हमें दूसरी बुकिंग में जाना है। दूल्हे ने कहा कि साली ने हमारे जूते चुरा लिए। इस दौरान वह काफी समय तक इंतजार करते रहे। लड़की की माता उन्हें आश्वासन देती रही कि लड़की आई रही है आप थोड़ा इंतजार करें, लेकिन दुल्हन वहां से गायब हो गई। जिसके बाद लड़के परिवार की ओर से 112 पर कॉल करके पुलिस को घटना संबंधी सूचना दी गई। घंटों की तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। दूल्हे पक्ष ने बताया कि वे कई बार दुल्हन के घर वालों से संपर्क करने की कोशिश कर चुके थे, लेकिन कोई भी जवाब नहीं मिला। इस दौरान पुलिस को भी सूचित किया गया और जांच शुरू कर दी गई। दूल्हे पक्ष ने दुल्हन के परिवार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह एक सुनियोजित योजना के तहत किया गया है। उनका कहना था कि दुल्हन के परिवार वालों ने उन्हें धोखा दिया है और बारात की तैयारी के दौरान किसी प्रकार की जानकारी छिपाई है। फिलहाल, दूल्हा और उसके परिवार वाले निराश होकर बिना दुल्हन के ही वापिस लौट आए। इस घटना ने दोनों परिवारों के बीच तनाव को बढ़ा दिया है, और पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर पर मामले की जांच कर रही है। दुल्हन को दिए गए जेवरात व अन्य कीमती सामान वापसी के लिए वर पक्ष काफी देर तक वधु पक्ष से जद्दोजहद करता रहा। चौकी इंचार्ज बंकी मिथलेश चौहान ने बताया कि युवती पहले भी एक युवक के साथ लापता हो चुकी है, आरोपी युवक 5 माह से जेल में बंद है। फिलहाल मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है, तो तहरीर मिलेगी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
  • Punjab News: सरकार का Mission Employment जारी, 60 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, देखें वीडियो

    Punjab News: सरकार का Mission Employment जारी, 60 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, देखें वीडियो

    अमृतसर: पंजाब सरकार के ‘मिशन रोजगार’ अभियान के तहत अमृतसर में युवाओं को रोजगार प्रदान करने की दिशा में एक और अहम कदम उठाया गया है। स्थानीय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने विभिन्न विभागों के कुल 60 पदों के लिए नियुक्ति-पत्र वितरित किए।

    यह कार्यक्रम अमृतसर म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन कार्यालय में आयोजित किया गया, जहां नए चयनित उम्मीदवारों और उनके परिवारों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि आज जिन उम्मीदवारों को नियुक्ति-पत्र मिले हैं, उनके परिवारों के लिए यह दिन बेहद खास है।

    अमृतसर की सफाई व्यवस्था को लेकर पूछे जाने पर मंत्री डॉ. रवजोत ने कहा कि वे स्वयं मेयर के साथ कई इलाकों का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने खुलासा किया कि पिछली सफाई कंपनी टेंडर मिलने के बावजूद शहर की कूड़ा प्रबंधन प्रणाली को सही तरह से संभालने में विफल रही। कंपनी द्वारा काम छोड़ देने के बाद तुरंत कार्रवाई करते नई कंपनी को टेंडर अलॉट किया गया है। मंत्री ने आश्वासन दिया कि आने वाले दिनों में शहर की सफाई व्यवस्था में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा और अमृतसर को साफ-सुथरा और सुंदर शहर बनाने के प्रयास तेज किए गए हैं।

  • Jalandhar News: लम्मा पिंड नहीं इस मेन चौक के पास ‘नान’ की रेहड़ी पर हुआ विवाद, , चले लात-घूसे और हथियार, देखें CCTV

    Jalandhar News: लम्मा पिंड नहीं इस मेन चौक के पास ‘नान’ की रेहड़ी पर हुआ विवाद, , चले लात-घूसे और हथियार, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: पठानकोट चौक के पास नान की रेहड़ी पर उस समय हंगामा हो गया, जब ग्राहकों को रेहड़ी के कर्मी से दो ग्राहकों के नान का आर्डर लेट हो गया। इस दौरान घटना स्थल पर भारी हंगामा हो गया। जहां युवकों ने नान की रेहड़ी लगाने वाले युवक पर हमला कर दिया।हालांकि कुछ इसे लम्मा पिंड चौक के पास की वीडियो बता रहे है। लेकिन यह पठानकोट चौक के पास की घटना है। इस दौरान दोनोें ग्राहक पहले रेहड़ी चालक के साथ गाली-गलौच करने लग गए और उसके बाद उन्होंने रेहड़ी चालक पर हमला कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने ग्राहकों को समझाने की काफी कोशिश की और हाथापाई करने से उन्हें रोका। लेकिन ग्राहक इतने भड़क गए कि छुड़वाने आए लोगों के साथ भी वह उलझने लग गए। देखते ही देखते घटना स्थल पर जमकर हंगामा शुरू हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों में लात घूसे चले और फिर एक दूसरे पर ईंटों से हमला कर दिया। दोनों पक्षों के युवकों को इस घटना में चोटे आई है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि दोनों पक्षों द्वारा जमकर हाथापाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि इस घटना को लेकर अभी तक किसी ने भी पुलिस को शिकायत नहीं दी है।  
  • कोयला व्यापारियों के घर ED की Raid, नोटों से भरे बैग और भारी मात्रा में सोना बरामद

    कोयला व्यापारियों के घर ED की Raid, नोटों से भरे बैग और भारी मात्रा में सोना बरामद

    नई दिल्लीः ED ने अवैध कोयला खनन और परिवहन के संबंध में पश्चिम बंगाल और झारखंड में 40 से अधिक जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान ब्रीफकेस और बैगों में भारी मात्रा में नकदी और सोना जब्त किया गया। पश्चिम बंगाल से झारखंड तक कोयला माफिया पर ईडी की ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है। अवैध कोयला खनन, अवैध परिवहन और कोयले के भंडारण से जुड़े मामले में बंगाल के दुर्गापुर, पुरुलिया, हावड़ा और कोलकाता जिलों में 24 ठिकानों पर तलाशी ले रही है।

    इस दौरान भारी मात्रा में नकदी और सोना बरामद हुआ है। वहीं झारखंड में 18 जगह पर छापेमारी हो रही है। रांची से लेकर धनबान तक कोयला माफिया के ठिकानों पर ईडी की टीम सर्च ऑपरेशन चला रही है। छापेमारी से जुड़ी तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि ब्रीफकेस और बैगों में 500-500 रुपये के नोटों की कई गड्डियां भरी पड़ी हैं। इसके अलावा बड़ी मात्रा में सोने की ज्वैलरी भी बरामद हुई है जिन प्रमुख लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है, उनमें नरेंद्र खरका, युधिष्ठिर घोष, कृष्ण मुरारी कयाल, चिन्मयी मंडल और राजकिशोर यादव शामिल हैं। 100 से अधिक ED अधिकारी इस ऑपरेशन में शामिल हैं, जो सुबह 6 बजे शुरू हुआ। कवर किए गए परिसरों में आवासीय संपत्तियां, कार्यालय, कोक प्लांट और अवैध टोल संग्रह बूथ/चेक पोस्ट शामिल हैं।

    इसके साथ ही, रांची क्षेत्रीय कार्यालय की ED टीम झारखंड में 18 स्थानों पर तलाशी अभियान चला रही है। यह ऑपरेशन कोयले की चोरी और तस्करी के कई बड़े मामलों से संबंधित है, जिनमें अनिल गोयल, संजय उद्योग, एल.बी. सिंह और अमर मंडल के मामले शामिल हैं।

  • Miss Universe 2025 की विनर बनीं Fatima Bosch, देखें वीडियो

    Miss Universe 2025 की विनर बनीं Fatima Bosch, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: मेक्सिको की फातिमा बोश फर्नांडेज ने मिस यूनिवर्स 2025 का खिताब हासिल कर लिया है। फातिमा बोश 25 साल की हैं। भारत की तरफ से गईं मणिका विश्वकर्मा बेहतरीन परफॉर्मेंस देते टॉप-30 में पहुंचीं, लेकिन टॉप- 12 में जगह नहीं बना सकीं। 4 राउंड के बाद टॉप-5 में थाइलैंड की प्रवीनार सिंह, फिलीपींस की आतिसा मनालो, वेनेजुएला की स्टेफनी अबसाली, मेक्सिको की फातिमा बोश फर्नांडेस और आइवरी कोस्ट की ओलिविया यासे ने जगह बनाई थी। इसके बाद मेक्सिको की फातिमा बोश को विनर घोषित किया गया। उन्हें मिस यूनिवर्स 2024 विक्टोरिया थेलविग ने क्राउन पहनाया।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    मिस यूनिवर्स 2025 में थाइलैंड की कंटेस्टेंट प्रवीनार सिंह ने दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि वेनेजुएला की स्टेफनी अबसाली तीसरे नंबर पर रहीं। फिलीपींस की आतिसा मनालो चौथे और आइवरी कोस्ट की ओलिविया यासे पांचवें स्थान पर रहीं। वहीं, भारत की मनिका विश्वकर्मा टॉप 12 से बाहर हो गईं थीं। इस प्रतियोगिता में अलग-अलग देशों के 100 से ज्यादा सुंदरियां मुकाबला कर रही थीं और सभी की नजर इस खास ताज पर थी। 2021 में हरनाज कौर संधू के जीते हुए ताज के बाद अब भारत की तलाश एक बार फिर शुरू हो गई है। फाइनलिस्ट में चिली, कोलंबिया, क्यूबा, ​​ग्वाडेलोप, मेक्सिको, प्यूर्टो रिको, वेनेजुएला, चीन, फिलीपींस, थाईलैंड, माल्टा और कोटे डी आइवर शामिल थे। इस साल भारत की बैडमिंटन लीजेंड साइना नेहवाल इस पेजेंट के जजों के पैनल में थीं।
  • अस्पताल में आवास पर डॉक्टर ने मंगेतर संग किया डांस, CMO ने जारी किया नोटिस, वीडियो वायरल

    अस्पताल में आवास पर डॉक्टर ने मंगेतर संग किया डांस, CMO ने जारी किया नोटिस, वीडियो वायरल

    शामलीः उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जिसमें देखा जा सकता है कि डॉक्टर अफकार सिद्दीकी सगाई की खुशी में डांस कर रहे हैं। इस दौरान उनके साथ में डांस करने वाली उनकी मंगेतर मौजूद है। यह वीडियो सरकारी अस्पताल के आवास का बताया जा रहा है। वीडियो में चिकित्सक बनियान और लोवर में है और युवती के साथ डांस कर रहा है।

    वीडियो कांधला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ऊपरी मंजिल की बताई जा रही है। कस्बे में एक चिकित्सक और एक युवती के साथ डांस का वीडियो वायरल होते ही पूरे कस्बे में हड़कंप मच गया। लोग एक-दूसरे को वीडियो फॉरवर्ड करते दिखे और अस्पताल की विश्वसनीयता पर सवाल उठने लगे। लोगों का कहना है कि उक्त चिकित्सक पिछले काफी समय से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात था। घटना सामने आने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) ने जांच के आदेश दिए हैं, जबकि अस्पताल अधीक्षक ने डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी कर आवास खाली करने का निर्देश दिया है।

    वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर फैल रहा है और चर्चा का विषय बना हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएमओ ने तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, कांधला अस्पताल के अधीक्षक वीरेंद्र सिंह ने डॉक्टर अफ़कार सिद्दीकी को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए सरकारी आवास खाली करने का आदेश भी दिया है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि यह वीडियो अस्पताल की गरिमा के पूरी तरह खिलाफ है। हमने डॉक्टर का स्पष्टीकरण शासन को भेज दिया है। आगे की कार्रवाई शासन के आदेश पर होगी।

  • Punjab News: Management से नाराज Angel Public School के 4 Students Hostel से भागे, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Punjab News: Management से नाराज Angel Public School के 4 Students Hostel से भागे, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    पठानकोटः शहर के एंजेल पब्लिक स्कूल का माहौल उस समय टेंशन वाला हो गया जब स्कूल मैनेजमेंट से नाराज 4 स्टूडेंट रात के अंधेरे में स्कूल हॉस्टल से भाग गए। जैसे ही स्टूडेंट के गायब होने की खबर मैनेजमेंट तक पहुंची, स्कूल मैनेजमेंट ने इस बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस तक शिकायत पहुंचने के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और चारों स्टूडेंट को दिल्ली से बरामद कर लिया।

    इस बारे में जानकारी देते हुए SSP पठानकोट दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि पठानकोट एंजेल पब्लिक स्कूल एक हॉस्टल स्कूल है और वहां से 4 छात्र रात से लापता हैं। मौके पर ही पुलिस की टीम ने सक्रियता से काम करते हुए टेक्नीकल टीमों से संपर्क कर छात्रों के मोबाइल फोन की लोकेशन का पता लगाया, जो नई दिल्ली की थी और उसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत दिल्ली जाकर दिल्ली पुलिस की मदद से चारों छात्रों को बरामद किया गया। इस दौरान जांच में पाया गया कि चारों बच्चे नाबालिग थे और सभी जम्मू-कश्मीर के थे।

    इन बच्चों का स्कूल की मैनेजमेंट से कुछ मन मुटाव हो गया था जिसके बाद चारों ने हॉस्टल से भागने की योजना बनाई। बच्चे रात के अंधेरे में हॉस्टल से भागे थे और घटना का पता स्कूल को सुबह लगा और स्कूल में हड़कंप मच गया कि बच्चे कहां गए हैं और कहीं उनके साथ कुछ गलत न हो जाए जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। वहीं पुलिस टीम ने आधुनिक तकनीक के साथ बच्चों को ढूंढ लिया।