Blog

  • पंजाबः स्वीमिंग पूल वाला पहला बना सरकारी स्कूल, मिलेगी यह भी अत्याधुनिक सुविधाएं

    जालंधर/दीप कुमार: अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस चंडीगढ़ रोड स्थित स्कूल ऑफ एमिनेंस, इंद्रापुरी लगभग तैयार हो चुका है। स्कूल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह पंजाब का पहला ऐसा सरकारी स्कूल होगा, जिसमें स्वीमिंग पूल की सुविधा मुहैया कराई गई है। स्कूल का उद्घाटन मुख्यमंत्री भगवंत मान करेंगे। उद्घाटन कब होना है, इसकी अभी जानकारी नहीं दी गई है। करीब तीन एकड़ में बने इस स्कूल में 22 क्लास रूम बनाए गए हैं। इसके अलावा अलग से प्रिंसिपल का कमरा व स्टाफ रूम तैयार किया गया है। साइंस की चार लैब के अलावा एक कंप्यूटर लैब भी बनाई गई है।

    पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों के लिए खेलों की सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लान टेनिस, हैंडबाल, वालीबाल और बास्केटबाल के मैदान भी तैयार किए गए हैं। प्रिंसिपल जसविंदर सिंह ने कहा कि स्कूल आफ एमिनेंस तैयार हो चुका है। सेशन 2024-25 के लिए स्कूल में दाखिला आनलाइन होगा। स्कूल आफ एमिनेंस इंद्रापुरी में सरकारी स्कूल इंद्रापुरी के विद्यार्थियों को शिफ्ट किया जाएगा। अभी ताजपुर रोड में डबल शिफ्ट में स्कूल चलाया जा रहा है। इस स्कूल में कक्षा छठी से बारहवीं तक के 1341 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। पहले स्कूल में न तो लाइब्रेरी, न खेल मैदान और न ही एसेंबली एरिया की व्यवस्था थी।

  • सरकार ने इंटरनेट बंद करने का किया ऐलान

    चंडीगढ़ः हरियाणा के 7 जिलों में इंटरनेट बंद रहने की समय सीमा बढ़ा दी गई है। अब 21 फरवरी तक इंटरनेट सेवा बंद रहेगी। पहले 17 फरवरी तक इंटरनेट सेवा बंद रहेन की सीमा की बढ़ाई गई थी। अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में इंटरनेट सेवाएं 21 फरवरी रात 23:59 बजे तक बंद रहेंगी। किसान आंदोलन को देखते हुए इंटरनेट पर पाबंदी बढ़ाई गई है।

    आदेश में कहा गया, ‘राज्य के वर्तमान हालातों और कानून-व्यस्था की चुनौतीपूर्ण स्थिति की समीक्षा करने के बाद, तय किया गया कि अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में मोबाइल इंटरनेट सेवा, एसएमएस सर्विस और अन्य डोंगल सेवा बंद रहेगी ताकि इंटरसेवा का इस्तेमाल भ्रामक संदेशों/अफवाहों को फैलाकर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने में न किया जा सके।’

    किसान नेताओं ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली कूच करने की घोषणा की है। उन्‍होंने फिर कहा है कि हम सरकार से अपील करते हैं कि या तो हमारे मुद्दों का समाधान किया जाए या अवरोधक हटाकर हमें शांतिपूर्वक विरोध-प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली जाने की अनुमति दी जाए।’ उन्‍होंने सरकारी एजेंसियों द्वारा 5 साल तक ‘दाल, मक्का और कपास’ की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर किए जाने के केंद्र के प्रस्ताव को खारिज कर दिया। आंदोलन कर रहे किसान संगठनों ने कहा कि सरकार का प्रस्‍ताव किसी भी सूरत में मंजूर नहीं है; यह किसानों के हित में नहीं है। किसान मजदूर मोर्चा के नेता सरवन सिंह पंधेर ने हरियाणा से लगे पंजाब के शंभू बॉर्डर पर संवाददाताओं से कहा कि अब हम दिल्‍ली जा रहे हैं।

    भारतीय किसान यूनियन ने आगामी रूपरेखा बनानी शुरू कर दी है. भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष रतन मान ने कहा कि सिसोली में हुई राष्ट्रीय बैठक कई निर्णय लिए गए हैं। मान ने कहा कि 21 फरवरी के प्रदेश के सभी जिला सचिवालय पर किसान हल्ला-बोल प्रदर्शन करेंगे। किसान अपनी मांगों लेकर सरकार को ज्ञापन देंगे और पंजाब बॉर्डर पर डटे किसानों का समर्थन किया जाएगा। भाकियू नेता ने कहा कि 26 और 27 फरवरी के लिए दिल्ली जाने वाले रास्तों को लेकर ट्रैक्टर मार्च को लेकर भी प्रस्ताव भेजा है जिसको लेकर रणनीति बनाई जाएगी।

  • जालंधर दिल्ली नेशनल हाईवे किया जाएंगा जाम 

    लुधियानाः खनौरी में युवा किसान की मौत के विरोध में भारतीय किसान यूनियन कादियां द्वारा 22 फरवरी को सुबह 11 बजे से 2 बजे तक जालंधर दिल्ली नेशनल हाईवे जाम किया जाएगा। इस संबंध में बात करते हुए भारतीय किसान यूनियन कादियां के जिला प्रधान अमरीक सिंह भारसिंघपुरा ने कहा कि संगठन द्वारा नेशनल हाईवे जाम करने का ऐलान किया गया है। पहले सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक हाईवे जाम किया जाना था, लेकिन लोगों की परेशानी को देखते हुए अब यह समय सुबह 11 बजे से 2 बजे तक कर दिया गया है। फिल्लौर के सतलुज पुल नजदीक गौशाला के सामने हाईवे जाम किया जाएगा।

    बता दें कि किसान संगठनों के आज दिल्ली कूच किए जाने के ऐलान के बीच आगे बढ़ रहे किसानों पर फायरिंग के दौरान एक जवान शुभकरण सिंह की मौत हो गई। उक्त युवक बठिंडा के गांव बल्लो का रहने वाला था। वह केवल तीन एकड़ जमीन का मालिक था। युवा किसान शुभकरण सिंह तीन-चार दिन पहले किसान आंदोलन में खनौरी पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर गया था।  मृतक युवक दो बहनों का इकलौता भाई था। 

  • पंजाबः राष्ट्रपति शासन लगाए जाने के मामले में सीएम भगवंत मान की दो टूक, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुण: किसान आंदोलन के 9वें दिन शंभू और खनौरी बॉर्डर पर हुए बवाल के बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। शाम को दोनों बॉर्डर पर माहौल शांत हो जाने के बाद सोशल मीडिया पर लाइव आए सीएम मान ने कहा कि केंद्र सरकार उन्हें पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाने की धमकी न दे। उन्होंने कहा कि वह अपने किसानों के साथ खड़े हैं। केंद्र सरकार चाहे तो एक बार नहीं, बल्कि सौ बार पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगा दे। वह ऐसी धमकी से डरने वाले नहीं है। केंद्र सरकार अपनी अकड़ में न रहे और उन्हें धमकियां देने की बजाय किसानों की मांगों पर विचार करके उन्हें मंजूर करने पर ध्यान लगाए।

    बुधवार को हरियाणा पुलिस और किसानों के बीच खनौरी बॉर्डर पर हुई झड़प में 21 वर्षीय शुभकरण की मौत पर पंजाब CM ने कहा कि बॉडी का पोस्टमार्टम करने के बाद केस चलाकर संबंधित अफसरों को सख्त सजा दिलाई जाएगी। मान ने कहा कि पिछले दो साल से किसानों की बात केंद्र सरकार द्वारा नहीं सुनी गई और अब सरकार किसानों के साथ ऐसा गलत व्यवहार कर रही है। सीएम ने कहा कि किसान अपनी मांगों को लेकर सिर्फ दिल्ली जाना चाहते हैं, मगर उन्हें बॉर्डर पर रोक लिया गया। केंद्र सरकार के साथ चार बार मीटिंग भी हुई, मगर कोई सिट्टा नहीं निकला। सीएम मान ने कहा- तीन मीटिंगों में मैं खुद मौजूद रहा। मगर केंद्र ने किसानों की समस्याएं हल नहीं की। मेरा सिर्फ इतना फर्ज था कि केंद्र सरकार और पंजाब के किसानों के बीच बातचीत करवाकर किसी तरह मसला हल करवाना। सीएम मान ने कहा- मैं हर बार यही कोशिश करता कि किसानों के साथ केंद्र सरकार का मसला हल हो जाए, मगर ऐसा नहीं हुआ।

    पंजाब सीएम मान ने कहा कि बुधवार को खनौरी बॉर्डर पर बठिंडा के 21 वर्षीय किसान शुभकरण की मौत बेहद दुखद घटना है। इससे वह बेहद आहत है। सीएम ने कहा कि शुभकरण सिर्फ दो एकड़ जमीन का मालिक था और उसकी मां की पहले ही मौत हो चुकी थी। वह दो बहनों का इकलौता भाई था जिसे उसकी दादी ने पाला। पंजाब सरकार उसके परिवार को पूरी आर्थिक सहायता देगी। सीएम ने कहा कि शुभकरण के पोस्टमार्टम के बाद पंजाब सरकार एफआईआर दर्ज करेगी। प्रॉपर जांच करवाकर आरोपी अफसरों को सजा भी दिलाई जाएगी। सीएम मान ने हरियाणा के साथ हमारा कोई झगड़ा नहीं है। हरियाणा के किसानों को रोकने की वजह से लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बिगड़ी है। किसान सिर्फ दिल्ली जाना चाहते हैं। हरियाणा सरकार न रोकती तो वह शांति से आगे चले जाते। सीएम मान ने कहा- 22 जनवरी 2021 को केंद्र सरकार ने किसानों के साथ आखिरी मीटिंग की थी। उसके बाद केंद्र ने किसानों का हाल नहीं जाना।

  • पंजाबः दो गुटों में हुई गैंगवार की CCTV आई सामने, सरेआम चलाई गोलियां, देखें वीडियो

    लुधियानाः नवां मोहल्ला सुभानी बिल्डिंग चौक में देर रात करीब साढ़े 12 बजे 2 गुटों में गैंगवार होने का मामला सामने आया है। हालांकि इस मामले को लेकर कोई पुलिस अधिकारी खुलकर बात नहीं कर रहा है। लेकिन बताया जा रहा है कि दोनों गुटों की आपस में जुए के रुपयों के लेन-देन को लेकर झड़प हुई है। इलाके में जमकर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर ताबड़तोड़ गोलियां, बोतलें और ईंटें बरसाई। झड़प इतनी भयावक थी कि गैंगस्टर शुभम अरोड़ा उर्फ मोटा की जांघ में गोली लगी। वहीं दूसरे पक्ष के सौरव नाम के युवक के सिर पर तेजधार हथियारों से वार हुए है।

    शुभम मोटा DMC अस्पताल में दाखिल है। सौरव का सिर 7 जगह से फट गया। गैंगवार की वीडियो सामने आने के बाद पुलिस बीते दिन करीब 4 से 5 युवकों को हिरासत में भी लिया है। वीडियो में कुछ युवक अंकुर नाम व्यक्ति के घर पत्थरबाजी करते दिखे। जिसके बाद उस व्यक्ति ने भी हमलावरों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। गैंगवार की इस घटना के बाद इलाके के लोगों में भी सहम है। शुभम मोटा और अंकुर पहले दोनों करीबी दोस्त थे लेकिन शुभम के जेल जाने के बाद से दोनों में राजनीतिक पार्टियों में अपना वर्चस्व कायम करने के कारण आपसी दुश्मनी पड़ गई। शुभम मोटा पहले कांग्रेसी युथ का नेता भी रहा है।

    फिलहाल मौजूदा सरकार के विधायकों के साथ उसकी अच्छी जान पहचान है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने क्राइम सीन पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। पता चला है कि गैंगवार के दौरान गैंगस्टरों ने क्राइम सीन पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए हैं। पुलिस ने इलाके से सीसीटीवी एकत्र कर गैंगस्टरों को लोकेट करने शुरू कर दिया है। मंगलवार देर रात गैंगस्टर शुभम अरोड़ा उर्फ मोटा दोस्त की पार्टी से वापस लौट रहा था। जहां रास्ते में सुभानी बिल्डिंग नवां मोहल्ला के नजदीक अंकुर गैंग से टकराव हो गया। आपसी झड़प के दौरान बदमाशों ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे तक तोड़ दिए। बताया जा रहा है कि इस दौरान गैंगस्टर शुभम अरोड़ा की जांघ में गोली लगी है।

    गोली को डॉक्टरों ने ऑपरेशन करके निकाल दिया है। अस्पताल में गैंगस्टर शुभम अरोड़ा की हालत स्थिर बताई जा रही है। शुभम करीब 2 महीने पहले ही जमानत पर बाहर आया है। जेल से बाहर आने के बाद फिर से अपने ग्रुप को मजबूत करने के लिए ये गैंगस्टर एक दूसरे पर फायरिंग आदि करने लगे है। बता दें कि रात को वारदात के बाद पुलिस को फायरिंग की जानकारी तक नहीं मिली थी। सुबह इस बारे में पुलिस के सीनियर अधिकारियों को पता लगा तो उन्होंने क्राइम सीन पर पहुंचकर जानकारी हासिल की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कि अंकुर और शुभम अरोड़ा उर्फ मोटा पहले अच्छे दोस्त थे। चुनाव के दौरान दोनों के बीच झड़प हुई थी, जिसके बाद से दोनों के बीच आपसी रंजिश बढ़ गई।

    जिसके चलते अब दोनों एक दूसरे के जानी दुश्मन बने हुए हैं। वहीं, पता चला है कि बीती रात भी अंकुर और शुभम के बीच वॉट्सऐप पर किसी बात को लेकर बहसबाजी हुई थी। किसी व्यक्ति ने शुभ मोटा से पैसे लेने थे। उसने अंकुर को शुभम से पैसे दिलवाने के लिए कहा था। शुभम के साथ पैसों के लेन-देन के कारण दोनों गुटों में टकराव हुआ। पुलिस जांच कर रही है कि जिन पिस्टलों से फायर हुए है वह अवैध है या लाइसेंसी। इस मामले संबंधी ACP IPS आकर्षी जैन ने कहा कि मामले उनके ध्यान में है। फिलहाल अभी जांच की जा रही है। घटना स्थल से सीसीटीवी फूटेज आदि पुलिस खंगाल रही है। जल्द मामले का पुलिस खुलासा करेगी।

  • किसानों का ऐलान, आज करेंगे रोड़ जाम

    कुरुक्षेत्रः किसानों ने बीते दिन दिल्ली कूच की कोशिश शुरू की, लेकिन कई प्रयासों व रणनीति के बावजूद फोर्स ने उन्हें आगे बढ़ने नहीं दिया। वहीं कुरुक्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन के नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि जो आज खनौरी बॉर्डर हुआ वह बहुत ही दुखद घटना है। उसको लेकर वीरवार को हरियाणा के सभी जिलों में सभी पदधिकारी व किसान 12 से 2 बजे तक अपने-अपने जिले में रोड जाम करेंगे।

    साथ ही सभी किसान शांतिपूर्ख रोड जाम करेंगे। वहीं भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी गुट के जिलाध्यक्ष संजू गुंदियाना ने बताया कि यूनियन ने फैसला लिया है कि वीरवार को दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक पंचकूला-रुड़की- अम्बाला-यमुनानगर रोड कैल चौक पर जाम किया जाएगा। उनका कहना है कि अभी 2 घंटे के लिए रोड जाम करने का फैसला प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने लिया है।

    बता दें कि बीते दिन हरियाणा-पंजाब के दाता सिंह वाला-खनौरी बॉर्डर पर पुलिस ने किसानों को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। वहीं प्लास्टिक की गोलियां चलाई गई। किसानों को रोकने के लिए वाटर कैनन का प्रयोग किया गया। आंदोलन की अगुवाई कर रहे किसान नेता सरवण पंढेर ने कहा है कि खनौरी बॉर्डर पर एक किसान की मौत हो गई है। हालांकि अभी इसमें प्रशासन की ओर से किसी की मौत की पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस के 2 जवान घायल हो गए है।

  • मोदी सरकार ने किसानों को दी बड़ी सौगात, FRP में की बढ़ौतरी

    नई दिल्ली: किसान आंदोलन के बीच देर रात क‍िसानों को सरकार ने बड़ी सौगात दी। सरकार ने बुधवार को 2024-25 सत्र के लिए गन्ने का एफआरपी 25 रुपये बढ़ाकर 340 रुपये प्रति क्विंटल करने की मंजूरी दी। गन्ने का नया सत्र अक्टूबर से शुरू होता है। उचित और लाभकारी मूल्य (एफआरपी) वह न्यूनतम मूल्य है जो मिलों को गन्ना उत्पादकों को चुकाना पड़ता है। गन्ने की एफआरपी बढ़ाने का फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) की बैठक में लिया गया।

    यह 25 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी मोदी सरकार द्वारा की गई सबसे अधिक बढ़ोतरी है। यह कदम आम चुनाव से पहले उठाया गया है। गन्ना मुख्य रूप से महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में उगाया जाता है। कैब‍िनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘गन्ना किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने चीनी सत्र 2024-25 (अक्टूबर-सितंबर) के लिए गन्ने के उचित और लाभकारी मूल्य (एफआरपी) को 10.25 प्रतिशत की मूल रिकवरी दर के लिए 340 रुपये प्रति क्विंटल पर मंजूरी दे दी है।’

  • दर्दनाक हादसाः खाई में कार गिरने से 6 की मौ+त

    टिहरीः उत्तराखंड के टिहरी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें कुल 6 लोगों की मौत हो गई। उत्तरकाशी से देहरादून की ओर जा रही ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर 500 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में कार सवार सभी लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं सड़क हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। कार के खाई में गिरे होने के चलते पुलिस को राहत और बचाव अभियान शुरू करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसके बाद पुलिस थाना कैम्पटी ने एसडीआरएफ टीम को सूचना दी और मदद की मांग की।

    इसके बाद एसडीआरएफ टीम मुख्य आरक्षी मनोज जोशी के हमराह के साथ आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों को लेकर तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। कार अनियंत्रित होकर लगभग 500 मीटर नीचे गहरे खाई में गिर गई थी। एसडीआरएफ की टीम रस्सी के जरिए खाई में उतरी। दुर्घटनाग्रस्त कार के पास जब एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि कार में सवार सभी सवारियों की मौत हो चुकी थी।

    इसके बाद सभी शवों को बॉडी बैग और स्ट्रेचर के जरिए खाई से बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों की पहचान 30 वर्षीय प्रताप पुत्र श्यामसुख, 28 वर्षीय राजपाल पुत्र श्यामसुख, 25 वर्षीय जशीला पत्नी राजपाल, 28 वर्षीय वीरेंद्र, 35 वर्षीय विनोद के रूप में हुई है। सभी मौताड़ मोरी उत्तरकाशी के रहने वाले थे।

  • पंजाबः अब SHO अमृतपाल की बनी Fake ID

    भेजे जा रहे लोगों को ठगने के मैसेज

    लुधियानाः एंटी नारकोटिक सेल-1 के इंचार्ज इंस्पैक्टर अमृतपाल सिंह ग्रेवाल की बीते दिन किसी व्यक्ति ने फेक FB आई.डी बनाई है। वह कुछ लोगों को मैसेज करके लोगों को ठगने के अलग-अलग तरीके भी ढूंढ रहा है। कई लोगों को फर्नीचर बेचने तक की आफर ठग मोबाइलों पर दे रहा है। जानकारी देते हुए SHO अमृतपाल सिंह ने कहा कि उन्हें कल ही किसी परिचित ने फोन करके FB आई.डी रिक्वेस्ट आने पर कंफर्म करने के लिए फोन किया। इसके बाद खुलासा हुआ कि कोई व्यक्ति उनकी फेक FB आई.डी बनाकर लोगों को रिक्ववेस्ट भेज रहा है।

    अमृतपाल ने कहा कि लोगों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि किसी भी तरह की आनलाइन ठगी का शिकार न हो। फेक आई.डी बनाने वाले व्यक्ति को जल्द दबोच लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति उनके नाम पर पैसे मांगता है तो लोग तुरंत पुलिस को सूचित करे। अमृतपाल ने खुद अपने फेसबुक पर मैसेज लिख लोगों को ‌फेक आई.डी से सावधान रहने के लिए भी कहा। बता दें SHO अमृतपाल की टाइमलाइन पर कुछ लोगों ने उन्हें स्क्रीन शाट भी भेजे है जिनसे ठग ने फर्नीचर आदि बेचने के नाम पर ठगी करने की कोशिश की है। पुलिस मुताबिक ठग को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

    बता दें करीब 10 दिन पहले जालंधर के पुलिस कमिश्नर IPS स्वप्न शर्मा और करीब डेढ़ महीना पहले विजिलेंस के SSP रविंद्रपाल सिंह संधू की भी फेक फेसबुक आई.डी बनी थी। स्वप्न शर्मी की आई.डी से ठग उनका नाम इस्तेमाल करके अपने दोस्त का फर्नीचर बिकवाने का मैसेज लोगों को भेज रहा था। लगातार पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की फेक फेसबुक आई.डी बनना कही न कही आमजन के लिए घातक है।

  • आज का राशिफल, 22 फरवरी 2024

    आज का राशिफल, 22 फरवरी 2024

    Aaj Ka Rashifal : आज माघ शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और गुरुवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज दोपहर 1 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 12 बजकर 12 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा। साथ ही आज शाम 4 बजकर 43 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा।  जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 22 फरवरी 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि: आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहेगा। आज लक्ष्य को पाने के लिए नियोजित तरीके से काम करें, आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी। आज आर्थिक निवेश के लिए भी अनुकूल समय है। यह गतिविधियां भविष्य में लाभदायक रहेगी। आज आपकी कोई योजना भी कार्यरूप में परिणित होंगी, जिससे आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा  कॉन्फिडेंस महसूस करेंगे। छात्र को अपनी पढ़ाई पर और अधिक फोकस करने की जरूरत है। घर के बड़े व्यक्तियों के मान-सम्मान में किसी प्रकार की भी कमी ना लाएं। आज आप जो भी काम शुरु करेंगे उसमें आपको सफलता जरुर मिलेगी। जो लोग सरकारी नौकरी से जुड़े हैं, उनके लिए दिन उत्तम रहने वाला है। 

    वृष राशि: आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आज आप अपने किसी रुचि संबंधी काम को करके ख़ुशी महसूस करेंगे। आज संतान की किसी समस्या को हल करने में आपका सहयोग सकारात्मक रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधी कोई योजना सफल हो जाएगी। आज आप किसी भी तरह की उधारी अथवा लेनदेन ना करें। क्योंकि आज कुछ ऐसे खर्चे भी रहेंगे जिन पर कटौती करना मुश्किल होगा। इस राशि के छात्र ध्यान रखें कि आलस के के कारन आपके कई इम्पोर्टेन्ट काम रुक सकते हैं। लंबे समय से प्रमोशन में आ रही रुकावटें आज दूर हो सकती हैं। जिनकी जॉब अभी नई-नई शुरू हुई है, उनको ऑफिस में साथियों का सहयोग प्राप्त होगा।

    मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। परिवार में खुशी भरा वातावरण रहेगा।  किसी पारिवारिक अविवाहित व्यक्ति के लिए उचित रिश्ता आने की संभावना है। आपके प्रयास और मेहनत से आज कोई रुका हुआ कार्य संभव हो सकता है। मानसिक शांति और मनोबल बनाए रखने के लिए कुछ समय एकांत अथवा आध्यात्मिक स्थल पर जरूर लगाएं। आज अपने अंदर अद्भुत आत्मविश्वास और आत्मबल महसूस करेंगे। कभी:कभी किसी एक ही मुद्दे पर ज्यादा सोच विचार करने से अन्य उपलब्धियां हाथ से निकल भी सकती हैं। घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे छात्रों को ज्यादा मेहनत करने की आवश्यक्ता है। भविष्य में मेहनत का लाभ आपको जरूर मिलेगा।

    कर्क राशि: आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। आज आपके लिए सफलता का कोई द्वार खुलने वाला है। हर काम को प्रैक्टिकल तरीके से पूरा करने की कोशिश करें। ज्यादा भावुकता और उदारता रखने से लोग आप का फायदा भी उठा सकते हैं। आज संतान की तरफ से संतोषजनक समाचार मिलेगा। आज व्यवहार में समय अनुसार लचीलापन लाएंगे। आज पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े काम सफल रहेंगे। रोजगार के लिए कोशिश कर रहे लोगों को अचानक महत्वपूर्ण खबर मिल सकती है। इससे मन खुश होगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई अच्छी डील भी हो सकती है। आज परिवार के लोगों से आपको भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। खासकर कि आपके प्रति बड़ों का प्यार बना रहेगा। साथ ही बच्चे आपसे खुश रहेंगे।

    सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज किसी खास व्यक्ति से आपको बहुमूल्य उपहार मिलने के साथ ही उचित मार्गदर्शन भी मिलेगा। आज आपकी मेहनत के कुछ लाभदायक परिणाम सामने आएंगे। पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से भी राहत मिलेगी। इस राशि की महिलाएं अपने पारिवारिक दायित्वों को बखूबी निभाएंगी। छात्र आज व्यर्थ की बातों में ध्यान ना देकर अपने पढ़ाई के प्रति ध्यान लगाएंगे। आज कार्यस्थल की अंदरूनी व्यवस्था में किए बदलाव सकारात्मक रहेंगे। जरूरत के मुताबिक काम पूरे हो जाएंगे। जिससे आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। कामकाजी महिलाओं को घर  व्यवसाय में तालमेल बनाकर रखने में आसानी होगी।

    कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपको लंबे समय से चली आ रही किसी समस्या से राहत मिलने वाली है। अगर स्थान परिवर्तन करने की इच्छा है, तो समय बहुत अनुकूल है। आज अपने प्रयासों को अंजाम देते रहेगे तो उचित परिणाम हासिल होंगे। इस राशि के छात्र अपने लक्ष्य के प्रति ध्यान केंद्रित रखेंगे तो जल्द ही आपको शुभ अवसर मिलेंगे। आज कारोबार में मौजूदा कामों पर ही फोकस करें। क्योंकि आज का दिन किसी भी नए काम में ध्यान देने के लिए अनुकूल नहीं है। आज आप किसी नये बिजनेस को शुरू करने के बारे में विचार कर सकते हैं। आज किसी भी कार्य में सफलता आपके हाथ जरूर लगेगी।

    तुला राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपके घर का माहौल भी अनुशासित रहेगा। आज परेशानियां कुछ हद तक सही, लेकिन कम हो जाएंगी। आज आप किसी सामाजिक धार्मिक समारोह में जा सकते हैं जहां लोगों के साथ मेल मिलाप बढ़ेगा। आज बेवजह की गतिविधियों मे रुचि ना लेकर काम की बातों पर ध्यान देंगे तो काम कम समय में पूरा हो जायेगा। आज छोटी-छोटी बातों को ज्यादा अहमियत नहीं देंगे। आज आपके भाइयों के साथ संबंध मधुर बनेंगे। इस राशि के नौकरी कर रहे लोगों को कार्यभार की अधिकता रहेगी।

    वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज आपके दिन की शुरुआत बेहद शुभ रहने वाली है। आपकी प्रियजनों से मुलाकात होगी। आज कुछ समय आत्म मनन, अध्यात्म आदि जैसे कामों के लिए जरूर निकालेंगे, इससे मानसिक सुकून बना रहेगा। छात्रों की शिक्षा संबंधी कोई रुकावट दूर होने से उन्हें राहत महसूस होगी। आपसी संबंधों में चल रही गलतफहमियों को दूर करने में आपको ही प्रयास करने होंगे। अपने अपने महत्वपूर्ण कागजातों को सावधानीपूर्वक संभाल कर रखेंगे। आप अपने मनोबल द्वारा उन्हें दूर करने में सक्षम भी रहेंगे। आज तरक्की के किसी भी अवसर को अपने हाथ से ना जाने दें, कोई भी छोटा चांस आपको मालामाल बना सकता है।

    धनु राशि: आज का दिन आपके लिए नई खुशियां लेकर आया है। इनकम के लिहाज से आज का दिन बहुत अच्छा है। आप अपनी सोच व बुद्धिमत्ता से हर समस्या का हल पाने में सक्षम रहेंगे। आज अपने गुरु के सानिध्य में रहना आपको मानसिक शांति प्रदान करेगा। आपके बच्चे आज्ञाकारी बने रहेंगे। आपको किसी मांगलिक समारोह में जाने का निमंत्रण मिल सकता है। आज आप दूसरों के मामले में ज्यादा दखलअंदाजी नहीं करेंगे। आप पर अतिरिक्त जिम्मेदारियों का दबाव रहेगा, जिसे आप बखूबी पूरा करेंगे। आज कार्यक्षेत्र में विस्तार संबंधी कार्यों पर विचार होगा और आपके काम करने का जोश और जज्बा गजब का रहेगा। सहकर्मी और अधीनस्थ कर्मचारियों का भी पूर्ण सहयोग रहेगा।

    मकर राशि: राशि  आज का दिन आपके स्वास्थ्य में सुधार आने से आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे। पूरे आत्म विश्वास से अपने कामों पर ध्यान देना शुरू कर देंगे। किसी रिश्तेदार से संबंधित शुभ समाचार मिलने से भी मन में प्रफुलता रहेगी। कहीं उधार दिया हुआ या फंसा हुआ पैसा आज वसूल हो जाएगा। निजी कामों में रुकावट आने से चिड़चिड़ापन रहेगा। अपने क्रोध व आवेश पर जरूर नियंत्रण रखें। परिवार के रखरखाव से संबंधित मामले में बाहरी लोगों पर अधिक भरोसा ना करें। बेहतर होगा कि इससे जुड़े सभी निर्णय खुद ही लें। कारोबारी हालत में सुधार होगा। कर्मचारियों द्वारा आपके काम में पूरी सहायता मिलेगी। अफसरों के साथ रिश्तों में सुधार होने के योग हैं। अपनी इस कमजोरी पर विजय हासिल करें।

    कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहने वाला है। आज आप किसी क्षेत्र में विजय हासिल कर ही लेंगे। आज आपका कुछ समय सामाजिक गतिविधियों में भी बीतेगा। आपका मेलजोल बढ़ेगा,  यह संपर्क आपके लिए फायदेमंद भी साबित होगा। अगर आपकी कोई पेमेंट रुकी हुई है, तो आज प्रयास करने पर वसूल हो सकती हैं। आज कारोबार से जुड़े महत्वपूर्ण कामों को समय पर निपटाने की कोशिश आज जल्दबाजी की बजाय गंभीरता और सावधानी पूर्वक अपने कार्यों को करेंगे। आज कम मेहनत में ज्यादा फल पाने वाला दिन हैं, इसे आप अपने परिश्रम से और भी अच्छा बना सकते हैं।

    मीन राशि:  आज का दिन आपके लिए मंगलमय रहेगा। आज अपने लक्ष्य को हासिल करना आपकी प्राथमिकता रहेगी और सफलता भी मिलेगी। आज किसी धार्मिक अथवा सामाजिक समारोह में जाने का अवसर मिलेगा। आज रिश्तो की मजबूती बढ़ाने में आपका विशेष योगदान रहेगा। अगर कोई यात्रा कर रहे हैं तो थकान भरी रहेगी, लेकिन यह यात्रा फायदेमंद भी साबित होगी। आज किसी मित्र के सलाह आपके लिए सकारात्मक साबित हो सकती है। आज परिवार के बिजनेस में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को दोगुनी मेहनत करने की जरूरत है। एक निर्धारित टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई करें, इससे आपकी सफलता के चांस बढ़ेंगे।