Blog

  • बेटियां किसी से कम नही , उड़ने दे उन्हें अपनी ऊँचाई की उड़ान

    बेटियां किसी से कम नही , उड़ने दे उन्हें अपनी ऊँचाई की उड़ान

    साधारण परिवार की रचना चौधरी ने डाक्टर बन स्व. पिता का सपना किया साकार

    नालागढ़ के डाडी कानियां गांव की पहली महिला डाक्टर होने का मिला गौरव

    बददी/ सचिन बैंसल : साधारण व आम परिवार की बेटियां भी बडा मुकाम छू सकती हैं है अगर उनको मौका मिले तो। नालागढ़ के निकट छोटे से गांव डाडी कानियां की बेटी ने मैडीकल के क्षेत्र में नाम कमाते हुए अपनी डाक्टरी की डिग्री हासिल की है। रचना चौधरी ने कठिन मेहनत से बैचलर आफ आर्युेवेदा मैडीसिन एंड सर्जरी की डिग्री हासिल की है। एक किसान और ट्रांसपोर्टर परिवार जिसमें बेटियों की पढ़ाई पर ज्यादा फोक्स नहीं होता और युवा होते ही उसको शादी के बंधन में बांध दिया जाता है से संबधित रचना ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पीरस्थान के निजी स्कूल से 10वीं पास की वहीं उसके बाद जमा दो की पढाई शिवालिक सांईस स्कूल से पास की।

    रचना जो कि अपने पिता से बहुत ज्यादा अटैच थी जहां घर के हर कार्य में हाथ बंटाती थी वहीं बिना किसी टयूशन के बिना साधनों के पढ़ाई भी जारी रखी । उसके बाद रचना ने जब टैस्ट दिया तो उसका 80वां रैंक दिया और उसकी सिलेकशन शिवा आयुर्वेवेदिक मैडीकल कालेज चंादपुर जिला बिलासपुर के लिए हुआ। उसमें उसने साढे पांच साल की कडी मेहनत के बाद अपनी बीएएमएस की डिग्री हासिल की। रचना ने अपनी यह डिग्री अपने स्व पिता रोशन लाल को समर्पित की है जिनका सपना था कि उनकी बेटी उच्च पर पर जाए और गांव का नाम रोशन करे।

    डिग्री प्राप्त करने के बाद रचना ने कहा कि वह साधनो के अभाव में इस मुकाम पर पहुंची है लेकिन इसके पीछे उनके स्व पिता की प्रेरणा व भाई का विक्रम सिंह का प्यार है। उन्होने कहा कि चूंकि डाक्टरी पेशा एक पवित्र और लोग इस पर भगवान जितना विश्वास करते हैं इसलिए वह जीवन में कभी भी मरीजों से खिलवाड नहीं करेंगी और न ही कभी रिश्वत लेगी। गौरतलब है कि कोविड से एक महीना पहले रचना के पिता का साया सिर से उठ गया और उसको बुरी तरह तोड दिया फिर भी इस बेटी ने जहां अपने को संभाला औरी पढ़ाई को जारी रखा। कोविड के दौरान कुछ समय रचना ने अपनी पढ़ाई घर से आनलाईन पूरी की और बाकी समय रोगियों की सेवा में लगाया और अपना खर्चा भी उठाया।

    बेटियों को उडान उडनें दें: भाई

    इस विषय में खुशी जाहिर करते हुए रचना के भाई विक्रम सिंह ने कहा कि बेटियां किसी से कम नहीं है और उनको अपने पंखों से उडान भरने देना चाहिए तभी बेटी है अनमोल का नारा सार्थक हो सकता है। उन्होने बताया कि उनका सपना है कि उनकी बहन अब मास्टर डिग्री एमडी करे जिसके लिए वह जी जान लगा देंगे। भाई ने कहा कि हमारे परिवार का 30-35 साल से ट्रकों का व्यवसाय रहा है और मैं खुद भी ट्रक चलाता हूं लेकिन यह देखा जाता है कि चूंकि हम महीना महीना बाहर रहते हैं और यह धारणा है कि हमारे बच्चे कुछ बडा नहीं कर सकते लेकिन अब यह धारणा भी रचना की मेहनत से टूट गई है। मेरा यही कहना कि बेटियां समाज का प्रमुख अंग है और उनको उनके लक्ष्य हासिल करने में समय दीजीए वो जरुर कुछ बडा कर सकती है।

  • पंजाबः सरकारी कर्मचारी से डेढ़ लाख रुपए की वसूली करने वाले 3 गिरफ़्तार

    पंजाबः सरकारी कर्मचारी से डेढ़ लाख रुपए की वसूली करने वाले 3 गिरफ़्तार

    चंडीगढ़:  पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाई गई मुहिम के दौरान एक सरकारी कर्मचारी को ब्लैकमेल करके उसके पास से 1,50,000 रुपए जबरन वसूली करने के दोष अधीन तीन प्राईवेट व्यक्तियों को गिरफ़्तार किया गया है।   इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए राज्य विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि कथित दोषियों में नाभा, पटियाला का एक प्रॉपरटी एजेंट उमरदीन, सलीम और एक निजी चैनल का रिपोर्टर रुपिन्दर कुमार उर्फ डिम्पल शामिल हैं। इनको तहसील नाभा में तैनात रजिस्टरी क्लर्क रुपिन्दर सिंह निवासी पटियाला की शिकायत पर नाभा शहर से गिरफ़्तार किया गया है।  

    इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि उक्त शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से सम्पर्क कर दोष लगाया कि मुलजिम उमरदीन और उसके साथी उसे ब्लैकमेल कर रहे हैं और 500 रुपए की कथित रिश्वत लेते हुए की वीडियो वायरल न करने और विजीलैंस ब्यूरो को शिकायत न करने के बदले 5,00,000 रुपए माँग रहे हैं। शिकायतकर्ता ने स्पष्ट किया कि उसने रजिस्टरी के दौरान कोई भी रिश्वत नहीं ली, जिसमें उमरदीन एक गवाह था बल्कि वह एक व्यक्ति को छोटे नोट देने के बदले उसके पास से 500 रुपए वापस ले रहा था। इस दौरान उक्त मुलजिम ने उससे पैसे वसूलने के इरादे से अपने मोबाइल से वीडियो बना ली। शिकायतकर्ता ने यह भी दोष लगाया कि इस मामले में सौदा 2,50,000 रुपए में तय हुआ है और उक्त मुलजिम उमरदीन उससे पहली किस्त के तौर पर 50,000 रुपए भी ले चुका है।  

    उपरोक्त शिकायत की पड़ताल करने के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो के उडन दस्ता पंजाब की टीम ने जाल बिछाया और मुलजिम उमरदीन को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से दूसरी किस्त के तौर पर 1,50,000 रुपए की जबरन वसूली करते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया। विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने उसके पास से शिकायतकर्ता से पहली किस्त के तौर पर लिए 50,000 रुपए में से 40,000 रुपए भी बरामद कर लिए। इसके उपरांत उक्त मामले के अन्य सह-मुलजिम सलीम और रुपिन्दर कुमार उर्फ डिम्पल को भी नाभा से गिरफ़्तार कर लिया गया।   उन्होंने आगे बताया कि इस सम्बन्धी आई.पी.सी. की धारा 419, 420, 384, 120-बी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 8 के अंतर्गत थाना विजीलैंस ब्यूरो, उडन दस्ता-1, एस.ए.एस. नगर, पंजाब में एफ.आई.आर. नं. 02 तारीख़ 08-01-2023 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया और इस मामले की अगली जांच जारी है।

  • पंजाबः मां और दादा का इकलौता सहारा कांस्टेबल कमलदीप पंचतत्व में विलीन, देखें वीडियो

    पंजाबः मां और दादा का इकलौता सहारा कांस्टेबल कमलदीप पंचतत्व में विलीन, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः महानगर के हल्का फिल्लौर के गांव में देर रात पुलिस और लुटेरों में ताबड़तोड़ गोलियां चली। इस गोलीबारी में जहां एक पुलिस मुलाजिम कमलदीप बाजवा की मौत हो गई। इस दौरान तीन लुटेरो को भी गोलियां लगी है। शहीद कमलदीप बाजवा गुरदासपुर के गांव शाहपुर अमरगढ़ का रहने वाला है। बता दें कि कमलदीप मां और दादा का इकलौता सहारा था। जिसका आज उसके गांव में नम आंखों से उसकी मां और दादा की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। कांस्टेबल कमलदीप की शहीदी के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ रही है।

  • जालंधरः पुलिस ने मुठभेड़ में फरार आरोपी की तस्वीर की जारी

    जालंधरः पुलिस ने मुठभेड़ में फरार आरोपी की तस्वीर की जारी

    जालंधर, वरुण/हर्ष: पुलिस से मुठभेड़ में फरार चौथी आरोपी की पुलिस ने तस्वीर जारी कर दी है। गौर हो कि देर रात क्रेटा कार लुटने वाले आरोपियों का पीछा कर रही पुलिस पर लुटेरों ने गोलियां चला दी थी। इस दौरान थाना सिटी के एसएचओ अमनदीप नाहर के गनमैन कमल बाजवा लुटेरों ने गोलियां चला दी, जिस दौरान कमल बाजवा की मौत हो गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने लुटेरों पर फायरिंग की। इस मुठभेड़ में 3 लुटेरों घायल हुए, जिन्हें पुलिस ने काबू कर उपचार के लिए जालंधर सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है। वहीं फरार लुटेरे की पुलिस ने तस्वीर जारी कर दी है।

    मामले की जानकारी देते हुए आईजी जालंधर रेंज जीएस संधू, एसएसपी कपूरथला नवनीत सिंह बैंस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रणजीत सिंह (जीता ) पुत्र लखविंदर सिंह निवासी गांव बामनिया पुलिस स्टेशन शाहकोट जिला जालंधर, विशाल सोनी पुत्र अर्जनदेव निवासी मंडेला कलां पुलिस स्टेशन सदर खन्ना और कुलविंदर उर्फ किंदा पुत्र महिंदर सिंह निवासी हरिपुर पुलिस स्टेशन आदमपुरा जिला जालंधर शामिल हैं।

    फरार चौथे आरोपी की पहचान युवराज सिंह उर्फ योरी पुत्र मोहन लाल निवासी हलवारा पुलिस स्टेशन बिलगा जिला जालंधर के रूप में हुई है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि वारदात में इस्तेमाल की गई कार का नंबर पीबी 32 एए 1212 फर्जी था, जबकि उसका असली नंबर डीएल 10 सीडी 9711 था। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपियों से एक पिस्टल 30 बोर, 32 बोर, 11 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए।

  • जालंधरः नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई, देखें वीडियो

    जालंधरः नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्ष कुमारः महानगर में ट्रैफिक पुलिस ने अपने साथ तहबजारी की टीम को लेकर नो पार्किंग एरिया में खड़े वाहनों के चालान किए।

    मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने कहा कि कहा कि यह कार्रवाई हफ्ते में दो से तीन बार की जाएगी, ताकि जो लोग ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों पर नकेल कसी जाए और इस कार्रवाई से ट्रैफिक कम हो सकेगा और लोग जो नो पार्किंग एरिया में गाड़ी खड़ी करके चले जाते हैं उनसे भी अपील है कि वह पार्किंग एरिया में अपनी गाड़ी को पार्क करें ताकि लोगों को ट्रैफिक की समस्या कम हो सके।

  • पंजाबः सरकार ने डिस्ट्रिक्ट प्लानिंग कमेटी के चेयरमैन किए नियुक्त, देखें लिस्ट

    पंजाबः सरकार ने डिस्ट्रिक्ट प्लानिंग कमेटी के चेयरमैन किए नियुक्त, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ : पंजाब सरकार द्वारा डिस्ट्रिक्ट प्लानिंग कमेटी के चेयरमैनों की नियुक्तियां की गई हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा विभिन्न जिलों में डिस्ट्रिक्ट प्लानिंग कमेटी के चेयरमैनों की नियुक्तियां कर अहम जिम्मेदारी सौंपी गई हैं जिन जिलों में चेयरमैन नियुक्त किए गए, उनमें पठानकोट, गुरदासपुर, कपूरथला, होशियारपुर, रूपनगर, एसएएस नगर, संगरूर, मलेरकोटला, फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना, बरनाला, मोगा, फरीदकोट, तरन तारन और फिरोजपुर शामिल है। देखें लिस्ट:- 

  • गृह मंत्रालय का एक्शन, खालिस्तान टाइगर फोर्स के अर्श डल्ला को किया आतंकी घोषित 

    गृह मंत्रालय का एक्शन, खालिस्तान टाइगर फोर्स के अर्श डल्ला को किया आतंकी घोषित 

    नई दिल्लीः केंद्रीय गृह मंत्रालय ने खालिस्तान टाइगर फोर्स के सहयोगी अर्शदीप सिंह गिल उर्फ ​​अर्श डल्ला को आतंकवादी घोषित किया गया है। अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला पर पंजाब में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। बीते दिनों जगराओं के एक गांव में घर में घुसकर एक व्यक्ति की हत्या की गई थी, इसकी जिम्मेदारी अर्श डल्ला ने ली थी। शनिवार (7 जनवरी) को पुलिस ने अर्श डल्ला से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। यह कार्रवाई आतंकवादी नेटवर्क को ध्वस्त करने की योजना का हिस्सा थी।

    कौन है अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला?

    पुलिस ने अर्श डाला को मोस्ट वांटेड अपराधी घोषित कर रखा है। उस पर हत्या, अपहरण और लूट से जुड़े दर्जनों केस दर्ज हैं। पुलिस से बचने के लिए अर्श डल्ला कनाडा भाग गया था। पंजाब पुलिस के अनुसार, वह गैंगस्टर से आतंकवादी बन चुका है। कनाडा से वह आतंकवादी संगठन खालिस्तान टाइगर्स फोर्स चलाता है। भारत में आतंक फैलाने के लिए वह पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए सीमा पार ड्रग्स और हथियार भेजने के कारोबार में शामिल है। 

    हिजबुल का संचालक भी आतंकी घोषित

    इससे पहले गृह मंत्रालय ने आतंकी संगठन हिज़्ब-उल-मुजाहिदीन के संचालक डॉ आसिफ मकबूल डार को UAPA-1967 के तहत आतंकवादी घोषित कर दिया है। डार जम्मू-कश्मीर का रहने वाला है और फिलहाल सउदी अरब में रहता है। गृह मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया, “डॉ. आसिफ मकबूल डार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए कश्मीर घाटी के युवाओं को आतंकवादी गतिविधियों के लिए उकसाने या भड़काने में शामिल है।” 

    अरबाज़ अहमद मीर भी आतंकी घोषित

    कश्मीर में हुई आतंकवादी घटनाओं में आसिफ मकबूल का हाथ पाया गया है। एनआईए की जांच में भी वह दोषी पाया गया है। इससे पहले, केंद्र सरकार ने लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के सदस्य अरबाज़ अहमद मीर को आतंकी घोषित किया था। अरबाज़ अहमद मीर पर कश्मीर में टारगेट किलिंग को बढ़ावा देने का आरोप है। उस पर महिला शिक्षक रजनी बाला की हत्या का भी आरोप है।

  • राष्ट्रीय एकता शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवियों ने अपने अपने राज्यों के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए

    राष्ट्रीय एकता शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवियों ने अपने अपने राज्यों के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए

    ऊना/सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना की कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत पडते राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रायपुर मैदान में सोमवार को दीन दयाल उपाध्याय डीएड कालेज  मैहरे के महाविद्यालय प्रबंधक ललित मोहन, महाविद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा शर्मा  ने शिरकत की। इस सात दिवसीय शिविर के चौथे दिन सोमवार को  अलग अलग राज्यों से आए हुए स्वयं सेवियों ने अपने अपने राज्यों की सांस्कृतिक पृष्टभूमि प्रस्तुत की। जिसमें सोलो डांस,नाटक, मिक्स डांस सहित अपने अपने राज्यों की भेष भूषा सहित कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

    बहीं पर कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी व सी रॉक होटल के ऑनर अभय पराशर का हर दिन इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सहयोग मिल रहा है। शिविर के निदेशक दिलीप सिंह ठाकुर ने बताया कि इस राष्ट्रीय एकता शिविर में राष्ट्रीयता से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन करवाया जा रहा है। 6 से 12 जनवरी तक चलने वाले इस शिविर में 15 राज्यों के 260 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शिक्षा निदेशक डॉ अमरजीत कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में स्मरणीय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य नरदेव सिंह राणा,एन एस एस प्रभारी पवन कुमार, थाना कलां स्कूल के प्रधानाचार्य संजीव पराशर, अन्य स्कूल स्टाफ सदस्यों सहित अलग अलग राज्यों से आए हुए एन एस एस प्रभारी, पंचायत प्रतिनिधी, स्कूल प्रबंधन कमेटी, सहित अन्य लोगों का भी पूरा सहयोग मिल रहा है।

  • पंजाबः इस जेल का डिप्टी सुपरिंटेंडेंट पत्नी सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंजाबः इस जेल का डिप्टी सुपरिंटेंडेंट पत्नी सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियानाः  पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर युवाओं को ठगने वाली नकली महिला जज व उसके डीएसपी पति को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान दीप किरन और उसके पति डिप्टी जेल सुपरिंटेंडेंट नरपिंदर सिंह के रूप में हुई है। इनके अलावा सुखदेव सिंह और लुखविंदर सिंह निवासी साहनेवाल और मंडी गोबिंदगढ़ के नाम शामिल हैं। दोनों आरोपी लोगों  से लाखों रुपए की ठगी कर चुके हैं। महिला का पति मानसा जेल में डिप्टी सुपरिंटेंडेंट है। महिला युवाओं को पुलिस का डर दिखाती थी। पुलिस ने नाकाबंदी करके आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों पर थाना मोती नगर की पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

    आरोपी दीप किरन और नरपिंदर सिंह दोनों की दूसरी शादी है। महिला करीब 2 साल पहले नरपिंदर को लुधियाना केन्द्रीय जेल में मिली थी। उस समय वह वकालत करने के कारण कई बार जेल किसी न किसी केस के सिलसिले में जाती रहती थी। महिला की नरपिंदर सिंह वहां मुलाकात हुई। वही एक-दूसरे ने नंबर एक्सचेंज कर बातचीत शुरू की। दीप किरन और नरपिंदर की चैटिंग आदि होने पर बातचीत शादी तक पहुंची और दोनों ने शादी करवा ली। दीप किरन के पहले एक 10 वर्ष का बेटा है। बताया जा रहा है कि अभी तक करीब 5 शिकायतें पुलिस के पास पहुंच चुकी थी। इन शिकायतों पर वर्क करके पुलिस ने इन धोखेबाज दंपति को गिरफ्तार किया। महिला एक व्यक्ति से 5 से 8 लाख रुपए लेती थी। बताया जा रहा है कि महिला और उसके पति का ये घपलेबाजी का काला कारोबार एक से डेढ़ करोड़ रुपए तक है। महिला युवाओं से पैसे भी ले लेती थी और उसके बाद लोगों के फोन उठाने बंद कर देती थी।

    आरोपी महिला दीप किरन मानसा जेल में तैनात पति डिप्टी सुपरिंटेडेंट नरपिंदर से युवाओं की मुलाकात करवा देती थी। युवाओं को भरोसा हो जाता था कि उसकी जेल में पहुंच है। इस कारण वह उस पर आसानी से भरोसा करके लाखों रुपए फीस के रूप में दे देते थे। आरोपी महिला के साथ उसके पति की पूरी मिलीभगत थी जिसके बाद ही पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। महिला के साथ और कौन लोग इस काम में जुड़े हैं, इसकी भी पुलिस जांच कर रही है।

    पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू ने कहा कि आरोपियों से पुलिस को 2 वर्दियां सिपाही बिना नाम प्लेट, 1 श्रेया नाम की प्लेट वाली सब इंस्पेक्टर की वर्दी, 1 नकली जॉइनिंग लेटर जिस पर पुलिस अधिकारियों के नकली हस्ताक्षर, 10 फार्म पुलिस भर्ती के 1 लाख रुपए नकदी, एक स्विफट कार, एक फॉर्च्यूनर कार, 1 सोने का मंगलसूत्र, सोने के रिंग जो नरपिंदर ने ठगी के पैसे से दीप किरन के लिए खरीदी थी वह बरामद की है। आरोपी महिला दीप किरन पर पहले भी दो मामले दर्ज है। महिला पर पहले किडनैपिंग और धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है कि उसने किन -किन लोगों को धोखाधड़ी का शिकार बनाया है।

  • जालंधरः घटना स्थल पर पहुंची डिप्टी वोहरा की मां का रो-रोकर हुआ बुरा हाल, देखें वीडियो

    जालंधरः घटना स्थल पर पहुंची डिप्टी वोहरा की मां का रो-रोकर हुआ बुरा हाल, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः पंजाबी गायक रंजीत बावा के पीए डिप्टी वोहरा का सड़क हादसे में निधन हो गया है। डिप्टी वोहरा के निधन के बाद उनकी मां घटना स्थल गांव लिद्दड़ां पर पहुंची। इस दौरान घटना स्थल पर मां का रो-रोककर बुरा हाल हो रहा है। जिसे देख हर कोई भावुक हो गया। वहीं डिप्टी के शव को लेने के लिए परिवार का अस्पताल में रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। बताया जा रहा है कि परिवार वोहरा के शव को लेकर जद्दी गांव कलानौर बटाला में लेकर जा रहा है।

    जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दौरान रोते हुए वोहरा के भाई ने कहा इससे बुरा हमारे लिए और क्या हो सकता है कि भगवान ने हमारे से पिता सम्मान भाई को छीन लिया। मिली जानकारी के अनुसार डिप्टी वोहरा रंजीत बावा का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद अपने घर बटाला लौट रहे थे। जब वह गांव लिद्दड़ां के पास पहुंचे तब उनकी कार दुर्घटना का शिकार हो गई। जिसमें उनकी मौत हो गई।