Blog

  • ‘MV गोल्डन लियो’ शिप पर हमला, 4 भारतीयों की मौत; देखें वीडियो

    ‘MV गोल्डन लियो’ शिप पर हमला, 4 भारतीयों की मौत; देखें वीडियो

    कीवः यूक्रेन के ओडेसा पोर्ट से रवाना कार्गो जहाज ‘MV गोल्डन लियो’ पर हमले का मामला सामने आया है, जिसमें 4 भारतीयों की मौत और एक भारतीय गंभीर घायल होने की सूचना है। जिस पर भारत सरकार ने हमले की निंदा करते कहा कि कारोबारी जहाजों पर हमला निंदनीय है। कारोबारी जहाजों और निर्दोष नागरिक क्रू को निशाना बनाना या समुद्री व्यापार और नेविगेशन की आजादी में बाधा डालना निंदनीय है और इससे बचा जाना चाहिए।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    जहाजों में तैनात भारतीयों को मारना गलत है। वहीं सरकार ने रूस के राजदूत को भी तलब किया है। विदेश मंत्रालय ने कहा था कि भारतीय दूतावास लगातार यूक्रेनी अधिकारियों के संपर्क में है और प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद की जा रही है। उधर, यूक्रेनी अधिकारियों के मुताबिक गोल्डन लियो जहाज ओडेसा से मक्का लेकर रवाना हुआ था। पोर्ट से निकलने के कुछ देर बाद उस पर तीन रूसी क्रूज मिसाइलों से हमला किया गया। यूक्रेन की नौसेना ने कहा कि हमले के बाद जहाज में आग लग गई। विदेश मंत्रालय (MEA) के मुताबिक 19 जुलाई की शाम अफ्रीकी देश गिनी-बिसाऊ के झंडे वाले इस जहाज पर हमला हुआ। उस समय जहाज पर कुल 17 क्रू मेंबर थे, जिनमें पांच भारतीय शामिल थे। विदेश मंत्रालय ने मारे गए भारतीयों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई और घायल भारतीय के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। भारत ऐसे हमलों की निंदा करता है। कारोबारी जहाजों और निर्दोष नागरिक क्रू को निशाना बनाना या समुद्री व्यापार और नेविगेशन की आजादी में बाधा डालना निंदनीय है और इससे बचा जाना चाहिए। यूक्रेन के समुद्री बंदरगाह प्राधिकरण के मुताबिक घटना के बाद पूरी रात सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। हमले में 9 क्रू मेंबर और एक समुद्री पायलट की मौत हुई, जबकि 17 में से आठ क्रू मेंबर को सुरक्षित बचा लिया गया।  
  • ऊना पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, PIT NDPS के तहत चार आरोपी निरुद्ध, वनगढ़ जेल भेजे गए

    ऊना पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, PIT NDPS के तहत चार आरोपी निरुद्ध, वनगढ़ जेल भेजे गए

    ऊना, सुशील पंडित : जिला पुलिस ऊना ने नशा तस्करों के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए PIT NDPS अधिनियम, 1988 के अंतर्गत चार आरोपियों को निवारक हिरासत (Preventive Detention) में लेकर जिला कारागार वनगढ़ भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, 20 जुलाई 2026 को पुलिस थाना सदर ऊना, अम्ब और मेहतपुर क्षेत्र के चार आरोपियों—मोहिन्द्र पाल निवासी चताड़ा, संदीप बक्शी निवासी ठठल (हाल नन्दपुर), अभिनन्दन निवासी देहलां तथा सूरज कुमार निवासी देहलां—को PIT NDPS अधिनियम की धारा 3(1) के तहत हिरासत में लिया गया। पुलिस का कहना है कि ये सभी आरोपी लंबे समय से प्रतिबंधित मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त और तस्करी जैसी गतिविधियों में संलिप्त पाए गए थे। सामान्य कानूनी कार्रवाई के बावजूद उनकी अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक नहीं लग रही थी। इसे देखते हुए प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए चारों को निवारक हिरासत में भेजने का निर्णय लिया। आदेशों के अनुपालन में चारों आरोपियों को नियमानुसार निरुद्ध कर जिला कारागार वनगढ़ में दाखिल कर दिया गया है।
    जिला पुलिस ऊना ने स्पष्ट किया है कि आदतन एवं संदिग्ध नशा तस्करों की पहचान कर उनके विरुद्ध PIT NDPS के तहत ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके और युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाया जा सके। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उन्हें नशे के अवैध कारोबार से संबंधित कोई भी सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। जिला पुलिस ने कहा कि समाज को नशामुक्त बनाने के लिए जनसहयोग अत्यंत आवश्यक है और पुलिस इस दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
     
  • मंदिर में 2 साधुओं का बेरहमी से कत्ल, जंगल में गड्ढे से शव बरामद, देखें वीडियो

    मंदिर में 2 साधुओं का बेरहमी से कत्ल, जंगल में गड्ढे से शव बरामद, देखें वीडियो

    हरिद्वार : पथरी क्षेत्र में मंदिर के अंदर 2 साधुओं का बेरहमी से कत्ल कर दिया। इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मिली जानकारी के अनुसार शिवगढ़ गांव में दो साधुओं की हत्या कर शव मंदिर परिसर में दबा दिए गए। एक साधु का गला दबाकर तो दूसरे की चाकू से गोदकर हत्या की गई। हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

    पुलिस ने शवों को बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस घटना में कुछ लोगों के संदिग्ध होने की जानकारी मिलते ही उनकी खोज शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी फरार हैं। पुलिस के मुताबिक, शिवगढ़ गांव में काफी पुराना शिव मंदिर है, जिसमें सेवा गिरि और उत्तम गिरि रह रहे थे। दोनों साधु मंदिर परिसर में नजर नहीं आए तो ग्रामीणों को शक हुआ। खोजबीन के दौरान मंदिर परिसर में दोनों के शव जमीन में दबे मिलने से सनसनी फैल गई। सीओ लक्सर देवेंद्र नेगी, पथरी थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार गांव पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

    पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि देर रात तीन साधु वेशधारी मंदिर परिसर में ठहरे थे, लेकिन अब तीनों गायब बताए जा रहे हैं। पुलिस इस हत्याकांड में उनकी भूमिका से इन्कार नहीं कर रही है। एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि हर पहलू पर जांच की जा रही है। संदिग्ध साधु वेशधारियों की तलाश में टीम को लगाया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

    दरअसल, तीनों संदिग्ध साधु वेशधारी मंदिर में ही रुके थे, इसलिए यह साफ है कि वे सेवा गिरि व उत्तम गिरि के परिचित रहे होंगे, लेकिन ऐसा क्या कारण हो सकता है कि उन्होंने सेवा गिरी व उत्तम गिरी की हत्या कर डाली। कहीं, सेवा गिरी या उत्तम गिरी के गुजरे हुए कल से तो हत्या का कोई कनेक्शन तो नहीं है, या फिर उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

     

  • यात्रियों से भरी Bus में लगी आग, 7 की मौत, देखें वीडियो

    यात्रियों से भरी Bus में लगी आग, 7 की मौत, देखें वीडियो

    हनोईः वियतनाम में एक बड़ा सड़क हादसा पेश आया है, जहां एक बस में आग लगने से 7 लोगों की मौत और 5 लोग घायल होने की खबर है। जानकारी के अनुसार बस लाम डोंग प्रांत से हो ची मिन्ह सिटी जा रही थी। वियतनाम के पब्लिक सिक्योरिटी मंत्रालय ने मामले की जानकारी देते कहा कि 24 सीटों वाली बस में आग लग गई। ये आग इतनी तेजी से फैली कि कई यात्री बस के अंदर फंस गए उन्हें भागने का मौका ही नहीं मिला।

    सोशल मीडिया पर हादसे के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसमें बस आग की लिपटों में घिरी हुई दिख रही है। हादसे में आग पूरी तरह जलकर खाक हो गई। पुलिस ने आग लगने के कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

    अधिकारियों के मुताबिक ये बस तड़के करीब 2:30 बजे हंग थिन्ह कम्यून से गुजर रही है। इस दौरान बस रास्ते से भटक गई और हाईवे के किनारे बने एक ऊंचे हिस्से से टकरा गई। इस टक्कर के बावजूद गाड़ी चलती रही और फिर दूसरी बार किसी जगह टकरा गई।

    दूसरी टक्कर के तुरंत बाद बस के नीचे से आग की लपटें उठने लगीं और पूरा पैसेंजर केबिन आग की चपेट में आ गया। ड्राइवर ने लोगों को जल्दी से बाहर निकलने के लिए कहा लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि कई लोग अंदर ही फंसे रह गए।

    इमरजेंसी टीमों को आग पर काबू पाने में करीब 30 मिनट लग गए। बाद में बस के जले मलबे से 7 लोगों के शव बरामद किए गए। घायलों में से एक को मामूली चोट आई थी, जिसे बाद में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

     

     

     

     

  • Punjab News: ट्रेन को बम से उड़ाने की साजिश नाकाम, IED विस्फोटक सामग्री सहित 17 गिरफ्तार

    Punjab News: ट्रेन को बम से उड़ाने की साजिश नाकाम, IED विस्फोटक सामग्री सहित 17 गिरफ्तार

    मोगाः पुलिस ने बड़ी आतंकवादी साज़िश को नाकाम किया है। दरअसल, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक इम्प्रोवाइज़्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED), विस्फोटक सामग्री, एक इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर और मैगज़ीन के साथ 9mm ग्लॉक पिस्तौल बरामद की। मामले की जानकारी देते हुए डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पुलिस की शुरुआती जांच से पता चला है कि इस साज़िश का मास्टरमाइंड इक़बाल सिंह उर्फ़ रवि धालीवाल था, जो अभी UK में मौजूद है और वह कथित तौर पर आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। उसके कहने पर ही आरोपियों ने मोगा के सदर पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड से हमला किया और फ़िरोज़पुर से जम्मू जाने वाली ट्रेन में IED लगाने की योजना बनाई थी।

    मोगा सदर पुलिस स्टेशन में BNS, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम (Explosive Substances Act), UAPA, विस्फोटक अधिनियम और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान से बचाव अधिनियम (Prevention of Damage to Public Property Act) की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है। पूरे नेटवर्क का पता लगाने और इसमें शामिल सभी साथियों की पहचान करने के लिए आगे की जांच जारी है। पंजाब पुलिस आतंकवादी नेटवर्क को खत्म करने, देश-विरोधी गतिविधियों को रोकने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

  • Operation Hardball: FBI की वॉन्टेड लिस्ट में एक और पंजाबी युवक शामिल

    Operation Hardball: FBI की वॉन्टेड लिस्ट में एक और पंजाबी युवक शामिल

    वॉशिंगटनः अमेरिका फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) कनाडा के रविंदर ढांडा गैंग के लिए ड्रग तस्करी में कथित तौर पर शामिल पंजाब का हरमनवीर सिंह को वॉन्टेड लिस्ट में शामिल कर दिया है। हरमनवीर सिंह एक अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध सिंडिकेट में शामिल होने के कारण वॉन्टेड है। उस पर विदेशों में नशीले पदार्थों की तस्करी और उनके परिवहन की साजिश रचने का आरोप है।

    FBI का ये ऑपरेशन ऑपरेशन हार्डबॉल का हिस्सा है, जो लॉरेंस बिश्नोई, जग्गू भगवानपुरिया और रविंदर ढांडा द्वारा चलाए जा रहे संगठित अपराध सिंडिकेट को निशाना बनाने वाला एक समन्वित अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन है।

    आपको बता दें रविंदर ढांडा कनाडा के वैंकूवर से एक संगठित अपराध सिंडिकेट चलाता है, जो कथित तौर पर अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में काम करने वाले ड्रग तस्करी सिंडिकेट के लिए बड़ी मात्रा में कोकीन और मेथामफेटामाइन की तस्करी करता है।

    विदेशों में ड्रग्स की तस्करी, उन्हें जमा करने और उनके परिवहन की साजिश रचने का आरोप लगने के बाद लॉस एंजिल्स की एक संघीय अदालत ने हरमनवीर सिंह की गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था। इस महीने की शुरुआत में अमेरिका, कनाडा और यूरोप की कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने भारत से जुड़े तीन अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध सिंडिकेट के 24 संदिग्ध सदस्यों को गिरफ्तार किया था।

     

  • IRCTC ने वेटिंग यात्रियों को दी राहत, अब चुटकियों में बुक होगा ट्रेन टिकट

    IRCTC ने वेटिंग यात्रियों को दी राहत, अब चुटकियों में बुक होगा ट्रेन टिकट

    नई दिल्ली: ट्रेन का ऑनलाइन टिकट बुक कराना अब पहले से ज्यादा आसान और तेज हो गया। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने अपनी नई वेबसाइट का बीटा वर्जन यात्रियों के लिए उपलब्ध करा दिया। नई वेबसाइट में टिकट बुकिंग के चरण कम किए गए हैं। अनावश्यक कैप्चा और पॉप-अप हटाए गए हैं और सभी श्रेणियों में सीटों की उपलब्धता एक ही स्क्रीन पर दिखाई देगी। इससे यात्रियों का समय बचेगा और टिकट बुकिंग का अनुभव बेहतर होगा। नई वेबसाइट का बीटा वर्जन https://www.irctc.co.in/eticket/ पर उपलब्ध होगा। इसके अलावा मौजूदा IRCTC वेबसाइट के होमपेज पर भी बीटा वर्जन का लिंक दिया गया है।

    इसी के साथ रेल गाड़ियों में लंबी वेटिंग के कारण यात्रियों को सीट न मिलने की समस्या का सामना करना पड़ता था। वेटिंग टिकट होने पर यात्री जनरल डिब्बे में यात्रा करने के लिए मजबूर होते हैं। क्योंकि वे स्लिपर डिब्बे में नहीं बैठ सकते। इस समस्या के समाधान के लिए रेलवे ने एक नई योजना शुरू की है, जो यात्रियों के लिए सुविधाजनक साबित हो रही है। इस योजना के तहत यदि मूल ट्रेन में आरक्षित सीट उपलब्ध नहीं होती तो यात्रियों को उनकी सहमति से उसी मार्ग की किसी अन्य उपयुक्त ट्रेन या उसी ट्रेन की अन्य तिथि में बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के समायोजित किया जा रहा है।

    यह सुविधा केवल आइआरसीटीसी के माध्यम से आनलाइन बुक किए गए आरक्षित टिकटों पर उपलब्ध है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य ट्रेनों में उपलब्ध खाली सीटों का अधिकतम उपयोग करना, प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को यात्रा का अवसर प्रदान करना और सीटों की अनावश्यक रिक्तता को कम करना है। इससे न केवल यात्रियों को राहत मिल रही है, बल्कि रेलवे के संसाधनों का भी बेहतर उपयोग सुनिश्चित हो रहा है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक बसंत कुमार ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे ऑनलाइन टिकट बुक करते समय विकल्प सुविधा का चयन कर इस उपयोगी योजना का लाभ उठाएं। यह सुविधा यात्रियों की यात्रा को अधिक सहज और सुविधाजनक बनाने की दिशा में भारतीय रेल की एक महत्वपूर्ण पहल है।

  • Cockroach Janta Party के हक में आए Diljit Dosanjh, छात्रों के लिए रखी राय, बोले – ‘रब सब देखदा है’

    Cockroach Janta Party के हक में आए Diljit Dosanjh, छात्रों के लिए रखी राय, बोले – ‘रब सब देखदा है’

    मनोरंजन: कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से बीते दिन किए गए चलो संसद विरोध प्रदर्शन में काफी अफरा-तफरी मच गई थी। ऐसे में कई सेलेब्स ने विद्यार्थियों के प्रति अपना सपोर्ट दिखाया है। अब दिलजीत दोसांझ ने भी इस पर कमेंट किया है परंतु उन्होंने फिर भी यह कह दिया है कि मुझे अब एंटी नेशनल कहा जाएगा।

    Read In English : https://encounternews.in/entertainment/singer-diljit-dosanjh-expresses-support-for-student-protesters-following-delhi-clashes/

    ‘रब सब देखदा’

    दिलजीत दोसांझ ने छात्रों के हक में इंस्टा स्टोरी शेयर करते हुए लिखा कि – ‘जो भी आज हुआ ङै वो गलत हुआ है। स्टू़डेंट्स के साथ ऐसा बर्ताव नहीं करना चाहिए। मैं सभी अर्थोरिटीज से रिक्वेस्ट करता हूं कि स्टूडेंट्स की डिमांड को सुनो। लोगों की जो आवाज है वो भगवान की आवाज है’। उन्होंने फिर आगे किसानों के विरोध के सपोर्ट की भी याद दिलवाई है। उन्होंने बताया कि उस समय भी उन्हें काफी ज्यादा ट्रोलिंग झेलनी पड़ी थी। सिंगर ने लिखा कि – ‘मुझे कई बार एंटी नेशनल कहा गया है। अब एक बार फिर मुझे एंटी नेशनल कहा जाएगा इस सपोर्ट के बाद। किसानों के प्रदर्शन को सपोर्ट करने पर मुझे काफी विरोध का सामना करना पड़ा था और कई लीगल दिक्कतें भी जिनके बारे में बात नहीं कर सकता लेकिन भगवान सब देख रहा है बाबा सब पर अपना आशीर्वाद बनाए रखे’।

    पहले खुद बनाई थी प्रदर्शन से दूरी

    वैसे इससे पहले भी फिल्म सतलुज को लेकर बात करते हुए इंस्टाग्राम लाइव के दौरान फैन ने उनसे इस बारे में पूछा था कि तब दिलजीत ने कहा था कि वह इस बारे में फिलहाल कमेंट नही करेंगे। उन्होंने कहा था कि वह अपने ओरा टूर के कारण से व्यस्त थे तो उन्हें फिलहाल जो सिएचुशन है उस बारे में नहीं पता है। उन्होंने कहा था कि – ‘भाई मुझे इस विरोध प्रदर्शन से दूर रखो मैं एक आर्टिस्ट हूं मैं कोई नेता नहीं हूं’।

    शिक्षा और सिस्टम को लेकर उठ रहे हैं सवाल

    बता दें कि सीजेपी के इस प्रदर्शन में प्रदर्शनकारियों के द्वारा शिक्षा औऱ सिस्टम को लेकर सवाल उठ रहे हैं। छात्रों के द्वारा शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग रखी गई ह। वहीं उनका कहना है कि इस मुद्दे को पूरी गहराई से देखा जाए। इसमें कई सारे विद्यार्थी शामिल हुए थे परंतु वहां पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच में काफी विवाद भी हुए। छात्रों पर आंसू गैस के गोले औऱ पानी फेंका गया। इसके अलाव उनके साथ लाठीचार्ज भी हुआ जिसके बाद छात्रों में और भी ज्यादा रोष भर गया है।

    सतलुज को लेकर विवादों में थे दिलजीत

    गौरतलब है कि दिलजीत दोसांझ की बात करें तो वह फिल्म सतलुज को लेकर काफी विवादों में रह चुके थे। फिल्म 4 साल तक सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन के साथ अटकी रही थी और 3 जुलाई को Zee5 पर रिलीज हुई है लेकिन रिलीज के 2 दिन के अंदर के बाद इसको प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है।
  • Punjab News: इन इलाकों में पुलिस की रेड, 40 तस्कर काबू, DIG ने दी चेतावनी, देखें वीडियो

    Punjab News: इन इलाकों में पुलिस की रेड, 40 तस्कर काबू, DIG ने दी चेतावनी, देखें वीडियो

    अमृतसरः देहाती पुलिस द्वारा नशा तस्करों, गैंगस्टर और सीमा पार से चल रहे अवैध नेटवर्कों के खिलाफ शुरू किए गए ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बड़े पैमाने पर कार्रवाई लगातार जारी है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी कर पुलिस ने अब तक 40 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस अभियान को देहाती पुलिस द्वारा नशीले पदार्थों और सीमाई तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे सबसे बड़े अभियानों में से एक माना जा रहा है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए डीआईजी हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि पुलिस की टीमें सुबह से ही जिले के कई इलाकों में एक साथ सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान एक बड़े नशा तस्कर सुखदेव सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा कई अन्य तस्करों को पकड़कर उनसे पूछताछ की जा रही है और नशा तस्करी से जुड़े अन्य नेटवर्कों की भी जांच की जा रही है।

    डीआईजी ने बताया कि सीमा से सटे गांव महुआवां और नेश्टा ड्रोन के माध्यम से हेरोइन और हथियारों की तस्करी के लिए संवेदनशील केंद्र बन चुके हैं। इस कारण पुलिस ने इन गांवों को विशेष रूप से निशाना बनाया हुआ है और यहां कड़ी निगरानी के साथ लगातार छापेमारी की जा रही है ताकि सीमा पार से चल रहे तस्करी के नेटवर्क को पूरी तरह तोड़ा जा सके।

    उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में लगाए गए एंटी-ड्रोन सिस्टम के कारण पाकिस्तान की ओर से भेजे जाने वाले ड्रोनों की गतिविधियों पर काफी हद तक नियंत्रण पाया गया है। इस तकनीकी व्यवस्था से नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी को रोकने में पुलिस को बड़ी मदद मिल रही है।

    डीआईजी हरमनबीर सिंह गिल ने गैंगस्टर और नशा तस्करों को सख्त संदेश देते हुए कहा कि वे अपनी मर्जी से तुरंत सरेंडर कर दें। यदि वे कानून से भागने की कोशिश करेंगे तो पुलिस उन्हें हर हाल में गिरफ्तार करेगी और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए ऐसी कार्रवाइयां आने वाले समय में भी पूरी सख्ती से जारी रहेंगी।

  • Jalandhar News: LADC नीति के विरोध में वकीलों ने की भूख हड़ताल, देखें वीडियो

    Jalandhar News: LADC नीति के विरोध में वकीलों ने की भूख हड़ताल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: लीगल एड डिफेंस काउंसिल (एलएडीसी) नीति के विरोध में अदालत में वकीलों द्वारा भूख हड़ताल रखी घई। संयुक्त एक्शन कमेटी के आह्वान पर अदालतों का कामकाज पूरी तरह ठप रहा। वकीलों द्वारा लीगल एड डिफेंस कौंसल सिस्टम को बंद करने की अपील की गई। एडवोकेट अशोक शर्मा ने कहाकि प्रशासन द्वारा एक स्कीम जारी की गई थी, जिसमें क्रिमनल को कोर्ट में पेश किया जाता है और उनकी तरफ से प्रशासन पेश हो जाता है। शुरू में कहा गया कि वह सिर्फ रिमांड दस्तावेजों में पेश होंगे, लेकिन केसों में भी पेयर करना शुरू कर दिया। ऐसे में एलएडीसी में वह खुद पेश हो जाते है।

    जिससे वकील भाईचारें के लिए काम काफी मुश्किल हो गया है। दरअसल, इस केसों में एलएडीसी खुद मैनेज कर लेती है। इसी के विरोध में प्रदेश में विरोध किया जा रहा है। वकीलों का कहना हैकि क्रिमिनल को फ्री में केस लड़ने के लिए वकील मिल रहे है। उन्हें पता है कि फ्री में वकील उनका केस लड़ेंगे और वह जल्द जेल से बाहर आ जाएगा, लेकिन अब युवा वकीलों के लिए मुश्किल बढ़ गई है। उन्होंने कहाकि आज सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक भूख हड़ताल रहेंगी। ऐसे में रोजाना वकील भूख हड़ताल पर बैठ हुए है।

    एडवोकेट ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) ने यह नीति लागू की है। उन्होंने कहा कि यह वकीलों की सहमति के बिना लाई गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह नीति मनमाने ढंग से लागू की गई है। यह संविधान के सिद्धांतों के विपरीत है। अधिवक्ताओं का कहना है कि इससे उनकी पेशेवर स्वतंत्रता प्रभावित हो रही है।

    आपराधिक मामलों में केवल एलएडीसी से जुड़े अधिवक्ताओं को ही कानूनी सहायता का अधिकार दिया जा रहा है। इससे अन्य वकीलों का कार्यक्षेत्र प्रभावित हो रहा है। साथ ही, यह आरोपियों के अपनी पसंद का वकील चुनने के अधिकार पर भी असर डाल सकती है। वकीलों के अनुसार, एलएडीसी नीति प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के खिलाफ है। यह संविधान प्रदत्त अधिकारों का उल्लंघन करती है। उन्होंनेक हा कि संयुक्त एक्शन कमेटी के नेतृत्व में 7 जुलाई से प्रदेशभर में वकील लगातार हड़ताल पर हैं। उन्होंने प्रशासन से नीति की समीक्षा करने और उनकी आपत्तियों पर गंभीरता से विचार करने की मांग की है।