Blog

  • सलोह के शिव मंदिर मे चोरी का आरोपी काबू 

    हरोली पुलिस ने 3 महीने लगातार तलाश कर पहुंचाया सलाखों के पीछे  


    पहले भी चोरी के केस में रह चुका है अन्दर


    ऊना/सुशील पंडित :हरोली थाना के अंतर्गत आते गांव सलोह निवासी विपन कुमार पुत्र विक्रमजीत ने वर्ष 2023 को पुलिस में उनके शिव मंदिर में चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्होंने शिकायत पत्र में बताया था कि मन्दिर में गांव के लोग सार्वजनिक तौर पर कई लोग पूजा पाठ के लिए आते है । रोजाना की तरह मैं 8/10/23 को सुबह करीब 8.00 बजे मन्दिर गया तो मैने देखा की मन्दिर के बरामदे में रखे दान पात्र में लगे दोनों ताले टूटे हुए थे ,जिस पर मैंने दान पात्र खोल कर देखा तो गल्ले में नकदी गायब थी। टूटे हुए गल्ले के दोनों ताले मन्दिर के पीछे रखे कुडेदान में मिले और साथ में ही सरिया राड भी मिला । मन्दिर का गल्ला तकरीबन -03 महिने से नहीं खोला गया था और इस अवधि में तकरीबन 04 से 05 हजार रुपए तक इक्टठा हो जाता था, जो नामालूम व्यक्ति चोरी करके ले गया । जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की।


    पुलिस ने मौके पर जांच में मंदिर मे लगे कैमरे से एक संदिग्ध की पहचान की परंतु उक्त घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था जिसके पीछे कई दिनों से पुलिस हाथ पैर मार रही थी परंतु उक्त शातिर चोर पुलिस को बार बार चकमा दे रहा था । बीते कल एक गुप्त सूचना के आधार पर हेड कांस्टेबल सुनील कुमार के नेतृत्व मे एक टीम ने दौलतपुर में उक्त  चोर को काबू कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया । हरोली थाना के प्रभारी सुनील संख्यान ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी प्रदीप कुमार(23) पुत्र मेहर सिंह निवासी लोअर वढ़ेड़ा तह0 व थाना हरोली जिला ऊना को अदालत मे पेश कर पुलिस रिमांड लेने मे जुटी है । आरोपी ने पूछताछ मे चोरी करना कबूल कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया किआरोपी के खिलाफ पूर्व में भी एक मुकदमा पुलिस थाना सदर ऊना में भी दर्ज है आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टी उप-पुलिस अधीक्षक मोहन रावत ने की है ।

  • पंजाब : ड्रग इंस्पेक्टर ने बिना बिल की दवाईयां की जब्त, देखें वीडियो

    मोगा : पंजाब में नशे को लगाम लगाने और नशे को पंजाब में समाप्त करने के लिए पूरी सख्ती की जा रही है। वही मोगा के जिला ड्रग विभाग की ओर से नशे की पूर्ति करने के लिए बेची जाने वाली दवाइयां की धर पकड़ जारी की गई है। ताकि जिले को नशा मुक्त किया जाए। इसी कड़ी के तहत मोगा के ड्रग इंस्पेक्टर नवदीप संधू ने गुप्त सूचना के आधार पर मोगा के एक मेडिकल स्टोर पर छापे मारी कर एक लाख 65 हजार के प्रिगेबलिन नामक कैप्सूल पकड़े है। जिनका दुकानदार कोई खरीद और बेच का बिल नही दिखा पाया। विभाग द्वारा इनको सीज कर अदालत में पेश किया जा रहा है।

    ड्रग एक्ट के मुताबिक अगली करवाई की जा रही है कि इतनी भारी मात्रा में कैप्सूल दुकान पर रखे हुए थे। ड्रग इंस्पेक्टर नवदीप सिंह ने बताया की यह मेडिसन नशे की पूर्ति के लिए खाई जाती है। वही उन्होंने बताया की उन्हें सूचना मिली थी और जांच में पाया गया कि दुकान के अंदर करीब 6369 कैप्सूल प्रिगेबलीन 300 मिलीग्राम पाए गए है। दुकानदार इनके खरीद और बेचने के बिल भी पेश नही कर पाया। सारी मेडिसन सीज कर कोर्ट में पेश की गई है और अगली करवाई शुरू कर दी है।

  • 3 ट्रैक्टरों से 20 हजार जुर्माना वसूला

    3 ट्रैक्टरों से 20 हजार जुर्माना वसूला

    ऊना/सुशील पंडित :ऊना जिला पुलिस ने वीरवार को कार्रवाई करते हुए अवैध खनन करने वाले तीन ट्रैक्टरों से 20 हजार रूपए जुर्माना वसूला है। इसके अलावा यातायात के नियम तोड़ने पर 197 वाहनों के चालान भी काटे गए हैं। उन में से 12 ने मौके पर ही चालान का भुगतान कर दिया जिससे पुलिस को 6000 रूपए प्राप्त हुए हैं। साथ ही 11 लोगों से भी 1050 रूपए वसूले गए हैं। इन 11 पर आरोप है कि वे सार्वजनिक स्थलों पर धुम्रपान करते हुए पाए गए थे।
  • अम्बः महिला ने ससुराल पक्ष के विरुद्ध केस दर्ज कराया

    अम्बः महिला ने ससुराल पक्ष के विरुद्ध केस दर्ज कराया

    ऊना/सुशील पंडित: अम्ब की एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। शिकायत में महिला ने कहा है कि तीन साल पहले उसकी शादी पंचकुला के रहने वाले सुमित कुमार पुत्र सुरिंदर कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसका पति और देवर सचिन कुमार उसे दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। इस उत्पीड़न के बारे में उसने अपने माइके और ससुराल पक्ष के रिश्तेदारों को भी बताया लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। उसका शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न जारी रहा। उसने आरोप लगाया है कि उसका पति और देवर लगातार दहेज की मांग करते रहते थे।अब विवश होकर उसे पुलिस को शिकायत देनी पड़ रही है। अम्ब पुलिस ने आरोपी सुमित और उसके भाई सचिन के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 498ए के तहत मामला दर्ज करा जांच शुरू कर दी है। 
  • टटेहड़ाः फैक्ट्री में ट्रक की टक्कर से कर्मचारी की मौत

    टटेहड़ाः फैक्ट्री में ट्रक की टक्कर से कर्मचारी की मौत

    ऊना/सुशील पंडित: टटेहड़ा की शंकर ट्रेडिंग कंपनी में वीरवार देर रात एक कर्मचारी की हादसे में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गन्ने से लदा एक अनियंत्रित ट्रक फैक्ट्री में घुस गया और वहां काम कर रहे एक कर्मचारी को टक्कर मार दी। टक्कर से घायल कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। अम्ब थाने में दी शिकायत में कंपनी के इंजीनियर कुशल सिंह पुत्र संसार चंद ने बताया है कि हादसा रात 12 बजे के करीब हुआ। ट्रक संख्या (एचपी-38जी-8722) की टक्कर से फैक्ट्री में काम कर रहे राकेश कुमार पुत्र रतन चंद निवासी बढेड़ा राजपूतां की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। यह हादसा ट्रक चालक द्वारा लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुआ है। अम्ब थाने में आरोपी ट्रक चालक के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 279 और 304ए के तहत मामला दर्ज कर उसकी तालाश शुरू कर दी है।
  • पंजाबः बेटे के स्वास्थ्य के लिए जगी श्रीराम में आस्था, साइकिल से करेगा 1115 किमी सफर तय, देखें वी़डियो

    गुरदासपुरः उत्तर प्रदेश के अयोध्या में शताब्दियों का इंतजार अब खत्म होने को है। वहीं लोगों की आस्था लगातार बढ़ रही है। इसी के चलते बटाला का नितिन भाटिया अपने बेटे कृष्णा के स्वास्थ्य के लिए साइकिल पर अयोध्या के लिए निकला है। सिख परिवार में पले-बढ़े नितिन का 3 साल का बेटा बचपन से ही न बोल सकता है और न ही चल सकता है। बेटे के स्वस्थ होने को लेकर नितिन के दिल में श्रीराम के प्रति आस्था जगी और उसने अयोध्या जाने का निर्णय लिया।

    नितिन ने बटाला से रवाना होने से पहले बताया कि उसका टारगेट 22 जनवरी प्राण-प्रतिष्ठा से पहले पहुंचने का है। काफी लंबे समय के बाद अब सभी भारत-वासियों के इंतजार की घड़ी खत्म हो गई है, क्योंकि करीब 500 साल बाद भगवान श्रीराम अपने महल में वापस आ रहे हैं। जिन राम भक्तों को भगवान ने आमंत्रित किया है, वे सभी राम भक्त दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। जिसके चलते वह भी साइकिल से अयोध्या के लिए रवाना हो गए हैं। नितिन भाटिया ने बताया कि 6 दिन पहले ही उन्होंने साइकिल खरीदी और उसमें जरूरी बदलाव करवाए हैं। गूगल के अनुसार, ये सफर 1115 किलोमीटर का है। रोजाना वह तकरीबन 250-300 किमी का सफर करेंगे। खाने व जरूरी सामान को उन्होंने अपनी साइकिल पर रख लिया है।

    मंदिर व गुरुद्वारों में वे रुकेंगे और वहीं लंगर भी ग्रहण करेंगे। नितिन की पत्नी शिल्पा भाटिया ने बताया कि सर्दी भी ज्यादा है और गहरी धुंध पड़ रही है। उन्होंने पति को एक महीने बाद जाने के लिए कहा था, लेकिन पति ने प्राण-प्रतिष्ठा पर पहुंचने की इच्छा जाहिर की। जिसके बाद सभी राजी हो गए। फिलहाल, पति हर पड़ाव पर रुककर घर फोन करते हैं। जब तक वे अयोध्या नहीं पहुंचते, परिवार को उनकी चिंता रहेगी। नितिन ने फोन पर जानकारी दी कि रात वे राजपुरा में रुके थे और अब उन्होंने आगे का सफर शुरू कर लिया है। हरियाणा में आज वे दाखिल हो गए हैं। कोशिश है अधिक से अधिक सफर आज पूरा कर लें, ताकि 21 जनवरी तक वे अयोध्या पहुंच सकें और 22 जनवरी की सुबह राम लला के दर्शन कर लें।

  • हरोलीः 22 लाख लूटकर दुबई भागा नौसरबाज

    हरोलीः 22 लाख लूटकर दुबई भागा नौसरबाज

    ऊना/सुशील पंडित: हरोली के पोलियां बीत इलाके का एक नौसरबाज दुलैहड़ के एक व्यक्ति को 22 लाख की चपत लगाकर दुबई भाग गया। नौसरबाज ने पीड़ित परिवार को जमीन बेचने का वादा करके 22 लाख रूपए बयाने के तौर पर ले लिए थे। लेकिन जमीन की रजिस्ट्री हो पाती उससे पहले ही वह दुबई फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुलैहड़ निवासी संजीव कुमार पुत्र ज्ञान चंद कौशल ने पोलियां बीत के रहने वाले संजीव कुमार पुत्र कृष्ण सिंह के खिलाफ शिकायत में कहा है कि संजीव ने 3 जुलाई 2023 को उसके साथ एक जमीन का सौदा किया था। बयाने के रूप में आरोपी ने शिकायतकर्ता से 22 लाख रूपए भी ले लिए। साथ ही पोलियां बीत गांव के ही सोहन सिंह पुत्र बंता सिंह ने जमीन की दलाली में शिकायतकर्ता से 50000 रूपए लिए थे। हरोली पुलिस ने आरोपी संजीव कुमार के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 406,120 बी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
  • पंजाब : पेड़ से टकराई कार, एक की मौ’त, दूसरा गंभीर घायल

    अबोहर : उपमंडल के गांव बजीतपुर कट्टियांवाली और मम्मूखेड़ा के बीच डिजायर कार बेकाबू होकर सडक़ किनारे खड़े पेड़ से टकराकर खेतों में जा गिरी। जिससे कार चालक की मौत हो गई। जबकि कार में बैठी 11वीं कक्षा छात्रा घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।  जानकारी के अनुसार शुक्रवार बाद दोपहर दिल्ली नंबर की एक डिजायर कार गांव बजीतपुरा से मम्मूखेड़ा की ओर जा रही थी। इसी दौरान गांव मम्मूखेड़ा निवासी 11वीं कक्षा की छात्रा ने कार चालक से लिफ्ट मांगी और वह भी कार में सवार हो गई।

    गांव से निकलते ही उक्त डिजायर कार रास्ते में अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े कीकर के पेड़ से टकरा कर खेतों में जा गिरी। जिससे कार चालक की मौत हो गई। जबकि कार में सवार छात्रा घायल हो गई। घटना का पता चलते ही लोगों ने छात्रा को अस्पताल में दाखिल करवाया। जिसकी पहचान गांव मम्मूखेड़ा निवासी शालू के रूप में हुई है। जबकि मृतक की पहचान सौरभ निवासी घल्लू के रूप में बताई जा रही है। छात्रा की हालत भी काफी गंभीर है, क्योंकि उसके सिर में काफी चोटें आई है।

  • पंजाबः बंदी सिंहों की रिहाई को लेकर SGPC की शुरू हुई बैठक, देखें वीडियो 

    अमृतसरः अकाल तख्त साहिब द्वारा बंदी सिंहों की रिहाई के लिए बनाई गई पांच सदस्यीय कमेटी की बैठक शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि जिंदा शहीद भाई राजोआना और अन्य बंदी सिंहों की रिहाई को लेकर यह बैठक रखी गई है। ऐसे में अकाल तख्त साहिब द्वारा शाम 7 बजे के बाद प्रेस कॉंफ्रेंस होने की संभावना है। 

    बता देंकि कुछ दिन पहले शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि बंदी सिंहों की रिहाई के मामले में उनकी तरफ से गृह मंत्री को पत्र लिखा था। इस दौरान धामी ने कहा था कि बंदी सिंहों की रिहाई के मामले में पहली बार तो शिरोमणि कमेटी द्वारा कमेटी बनाई गई थी। जबकि दूसरी बार अकाल तख्त ने कमेटी बनाई। उनके साथ वार्ता चल रही है। उन्होंने कहा कि पहले प्रधानमंत्री को इस संबंध में पत्र लिखा था। मगर प्रधानमंत्री ने गृहमंत्री से संपर्क करने को कहा, जिस पर उन्होंने गृह मंत्री को भी पत्र भेजा था।

  • पंजाब : 20-25 चोरों ने ज्वेलरी शॉप में दिया वारदात को अंजाम, देखें CCTV

    लुधियाना : ताजपुर रोड पर गुरुवार रात करीब 3 बजे 20-25 चोरों ने दस्तक दी। चोरों ने इलाके के चौकीदार को बंधक बनाया। जिसके बाद 2 चोर एक ज्वेलरी शॉप का शटर तोड़कर अंदर घुसे। दुकानदार ने शटर पर अलार्म फिट कराया था। जैसे ही चोरों ने शटर उखाड़ा, दुकानदार के मोबाइल पर अलार्म बज गया। दुकानदार दुकान के ऊपर ही परिवार सहित रहता है। चोरों को देख दुकानदार छत से जैसे ही चिल्लाया, दुकान में घुसे दो चोर काउंटर का शीशा तोड़कर उसमें से डेढ़ किलो चांदी का एक बॉक्स उठाकर फरार हो गए। चोरों की ये पूरी वारदात दुकान के बाहर और अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची और फॉरेंसिक टीम को भी साक्ष्य कलेक्ट करने के लिए बुलाया गया। दुकानदार दलजीत सिंह ने कहा कि वह दुकान के ऊपर ही रहता है।

    करीब 3 बजे उनके मोबाइल पर अलार्म की बिप बजने लगी। उसने छत से देखा तो वह दंग रह गया। करीब 20 से 25 लोग उसकी दुकान का शटर उखाड़ कर नीचे खड़े थे। दो चोर दुकान के अंदर दाखिल हुए। करीब 1 मिनट वह दुकान के अंदर रहे। दुकान के काउंटर पर लगा शीशा तोड़कर डिब्बों से चांदी चुराई। दलजीत ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। घटना स्थल पर थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस पहुंची। थाना डिवीजन नंबर 7 के SHO सुखदेव सिंह ने कहा कि रात 3 बजे चोरों का टोला दुकान में चोरी करने आया था। लेकिन दुकानदार के मोबाइल पर अलार्म बजने के कारण चोर अधिक सामान चुरा नहीं सके। सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जल्द बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा। इलाके में पुलिस पेट्रोलिंग भी बढ़ाई जाएगी।