Blog

  • 100 साल बाद करवा चौथ पर महासंयोग का निर्माण हो रहा: पंडित शशि पाल डोगरा 

    ऊना/सुशील पंडित: सुहागिनों का सबसे खास पर्व करवा चौथ हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन मनाया जाता है। विवाहित महिलाओं को करवा चौथ व्रत का बेसब्री से इंतजार रहता है। करवा चौथ के दिन स्त्रियां पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। जानेमाने अंक ज्योतिष एवं वशिष्ठ ज्योतिष सदन के अध्यक्ष पंडित शशिपाल डोगरा ने बताया कि इस बार 100 साल बाद करवा चौथ पर महासंयोग का निर्माण हो रहा है। आइए जानते शुभ योग का हो रहा निर्माण…


    इस बार का करवा चौथ सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होने वाला है। इस बार 100 साल के बाद चंद्रमा में मंगल और बुध एक साथ विराजमान है। जिस कारण बुध आदित्य योग बन रहा है। इसके अलावा करवा चौथ के दिन शिवयोग या शिव वास और सर्वार्थ योग भी बन रहा है। इसलिए इस साल का करवा चौथ काफी शुभ रहने वाला है। जो महिलाएं इस दिन व्रत रखकर चन्द्रमा को अघ्र्य देंगी उनकी मनोकामनाएं जरूर पूरी होंगी। साथ ही वैवाहिक जीवन में सुख बना रहेगा। मान्यता है कि करवा चौथ के दिन मां गौरी और भगवान शिव के साथ गणेश भगवान का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है।


    क्यों मानते हैं करवा चौथ 
    करवा चौथ का व्रत सुबह सूर्योदय से शुरू होता है और शाम को चांद निकलने तक रखा जाता है। चंद्रमा को अघ्र्य देने के बाद पति के हाथों पानी पीकर ही महिलाएं ये व्रत खोलती हैं। इस साल करवा चौथ व्रत की डेट को लेकर कंफ्यूजन है तो यहां जानें करवा चौथ की सही तारीख और चांद निकलने का समय। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि की 31 अक्टूबर 2023 को रात 9:30 मिनट पर शुरू होगी। चतुर्थी तिथि की समाप्ति 1 नवंबर 2023 को रात 9:19 मिनट पर होगी।


    करवा चौथ व्रत उदयातिथि से मान्य होता है इसलिए इस साल करवा चौथ 1 नवंबर 2023 बुधवार को रखा जाएगा। करवा चौथ के दिन महिलाएं सूर्योदय से पहले जागकर सरगी खाकर व्रत की शुरुआत करती हैं। उसके बाद महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं। शाम को स्त्रियां दुल्हन की तरह 16 श्रृंगार कर तैयार होती हैं और पूजा करती है। उसके बाद शाम को छलनी से चांद देखकर और पति की आरती उतारकर अपना व्रत खोलती हैं। मान्यता है कि माता पार्वती ने शिव के लिए, द्रौपदी ने पांडवों के लिए करवा चौथ का व्रत किया था। करवा चौथ व्रत के प्रताप से स्त्रियों को अखंड सौभाग्यवती रहने के वरदान मिलता है। करवा माता उनके सुहाग की सदा रक्षा करती हैं और वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है। 


    करवा चौथ की तिथि 31 अक्टूबर 2023 मंगलवार के दिन रात्रि 9:30 से शुरु हो जाएगी। वहीं 1 नवंबर को चंद्र दर्शन के बाद रात 9:10 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। पूजा का शुभ समय 1 नवंबर शाम 5:54 मिनट से लेकर 7:02 मिनट तक रहेगा। चंद्रोदय का समय 1 नवंबर रात 8:26 मिनट पर रहेगा।


    करवा चौथ 2023 चंद्रोदय का समय
    ऐसे में करवा चौथ के दिन 1 नवंबर को रात 8:15 पर चंद्रोदय होने का अनुमान लगाया गया है। वहीं शाम 5:36 से लेकर 6:54 तक पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा।

  • बल्क ड्रग पार्क से संबंधित विकास कार्य में तेजी लाएं अधिकारी- रामसुभग सिंह

    ऊना/सुशील पंडित: बल्क ड्रग पार्क से संबंधित सभी विकास परियोजनाओं में संबंधित विभागीय अधिकारी तीव्रता लाएं तथा निर्धारित समयावधि में पूरा करना सुनिश्चित करें ताकि राष्ट्रीय महत्व की इस परियोजना को अति शीघ्र पूरा किया जा सके। यह निर्देश मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश के प्रधान सलाहकार रामसुभग सिंह ने जिला मुख्यालय ऊना में जिला के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक के दौरान दिए। उन्होंने बल्क ड्रग पार्क के लिए निर्माणाधीन पेयजल योजनाओं, सड़क निर्माण कार्यों तथा विद्युत आपूर्ति के बारे में विशेष रूप से चर्चा की तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में जिला में बनने वाले लठियानी-मंदली पुल के अलावा शिक्षा तथा स्वास्थ्य विभाग से संबंधित परियोजनाओं बारे भी विस्तृत चर्चा की गई। इससे पूर्व उन्होंने पेखुबेला में बनने वाले सोलर पावर प्रोजेक्ट स्थल का भी दौरा किया तथा एचपीसीएल के वरिष्ठ अधिकारियों से परियोजना से संबंधित विभिन्न पहलुओं बारे विस्तृत चर्चा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर उपायुक्त ऊना राघव शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर, हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के निदेशक शिवम प्रताप सिंह व सहायक महाप्रबंधक विवेक वर्मा, एसडीम ऊना विश्व मोहन देव चौहान, एसडीम अंब विवेक महाजन, एसडीएम बंगाना मनोज कुमार के अलावा विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता अनिल सहगल, जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता नरेश कुमार धीमान लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता जीएस राणा सहित कई अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।
  • विनोद जोशी ने सीएम राहत कोष में दान दिए 5,100 रूपए

    ऊना/सुशील पंडित: आपदा की इस घड़ी में सभी लोग अपनी सामर्थय के अनुसार सरकार एवं प्रशासन के माध्यम से लोगों की सहायता करने के लिए आगे आ रहे हैं ताकि प्रभावित लोगों की अधिक से अधिक सहायता की जा सके। इसी कड़ी में विनोद जोशी, न्यू जोशी मेडिकल स्टोर पुराना होशियारपुर रोड़ ऊना ने 51 सौ रूपये मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किए। 
  • ਪੰਜਾਬ : MLA ਨੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀਆਂ ਸੁਣੀਆਂ ਸਮੱਸਿਆਵਾਂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ :  ਹਲਕਾ ਕੇਂਦਰੀ ਤੋਂ ਵਿਧਾਇਕ ਅਸ਼ੋਕ ਪਰਾਸ਼ਰ ਪੱਪੀ ਵੱਲੋਂ ਅੱਜ ਕਬੀਰ ਨਗਰ ਬਸਤੀ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀਆਂ ਸਮੱਸਿਆਵਾਂ ਸੁਣੀਆਂ ਗਈਆਂ ਹਨ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਭਰੋਸਾ ਦਵਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਸਿਰ ਤੋਂ ਛੱਤ ਨਹੀਂ ਉੱਠਣ ਦੇਣਗੇ।

    ਜ਼ਿਕਰਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਰੇਲਵੇ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਏਰੀਏ ਵਿੱਚ ਰੇਲਵੇ ਲਾਈਨ ਨੂੰ ਡਬਲ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਕਈ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਕਬਜ਼ੇ ਵਾਲੇ ਮਕਾਨ ਰੇਲਵੇ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਰੁਕਾਵਟ ਪਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਉਨਾਂ ਨੂੰ ਹਟਾਉਣ ਲਈ ਕਿਹਾ ਗਿਆ ਹੈ।

  • निदेशक विवेक चंदेल ने दियोली स्थित कार्प फिश फॉर्म का किया निरीक्षण

    कार्प फिश फार्मिंग में ऊना जिला में सबसे अग्रणी जिला बनने की क्षमता – विवेक चंदेल

    ऊना/सुशील पंडित: निदेशक एवं प्रारक्षी मत्स्य हिमाचल प्रदेश विवेक चंदेल ने जिला ऊना के दियोली स्थित कार्प फॉर्म का भ्रमण किया और फार्म पर की जाने वाली मत्स्य गतिविधियों का विस्तृत अवलोकन किया। इस दौरान सहायक निदेशक मत्स्य ऊना विवेक शर्मा व वरिष्ठ मत्स्य अधिकारी गगरेट राम सिंह उपस्थित रहे। सहायक निदेशक मत्स्य, ऊना विवेक शर्मा ने फार्म पर किए जाने वाले मत्स्य प्रजन्न की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्प फार्म पर छः प्रकार की मछलियों का प्रजन्न करवाया जा रहा है जिसमें इंडियन मेजर कार्प की तीन प्रजातियों में रोहू, कतला, मृगल तथा कॉमन कार्प व अमूर कार्प शामिल हैं। इसके अलावा सजावटी मछली में कोई कार्प मछली का प्रजन्न भी करवाया जा रहा हैं। इस अलावा निदेशक विवेक चंदेल ने फार्म पर स्थित चाइनींज हैचरी थी एफआरपी हैचरी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि विभागीय मत्स्य बीज फार्म, मत्स्य उत्पादन य मत्स्य कृषकों को मत्स्य पालन से जोड़ने के लिए अत्यंत जरूरी कड़ी हैं, तथा सभी मत्स्य कृषकों को उच्च किस्म का बीज उपलब्ध करवाना विभाग की जिम्मेदारी व कर्तव्य हैं। यदि मत्स्य पालकों का उच्च कोटि का बीज फार्म पर उपलब्ध होगा तभी उनका रूझान मत्स्य पालन की तरफ बढ़ेगा और इससे ज्यादा उत्पादन के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकेगा। विवेक चंदेल ने कहा कि आने वाले समय में फार्म पर मत्स्य प्रजन्न से संबन्धित सभी आधारभूत संरचनाओं की कमियों को समाप्त किया जाएगा। यह फार्म को पूर्ण सक्षमता के साथ चलाया जाएगा।


    उन्होंने फार्म पर स्थापित फीड मिल का निरीक्षण किया तथा तैयार किए गए मत्स्य आहार का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मत्स्य आहार को तैयार करने हेतू सभी स्थापित नियमों का पालन करने तथा सम्पूर्ण रूप से संतुलित व स्वच्छ आहार मछलियों के लिए बनाने और किसानों को भी निम्न दरों पर उपलब्ध करवाने को कहा। उन्होंने कहा कि पूर्ण रूप से संतुलित, स्वच्छ व पौष्टिक मत्स्य आहार, मत्स्य प्रजन्न व मत्स्य उत्पादन हेतु अत्यंत जरूरी कड़ी हैं। निदेशक विवेक चंदेल ने कहा कि ऊना जिला कार्प मत्स्य पालन में सबसे अग्रणी जिला बनने की क्षमता रखता है। इस बारे में सभी जरूरी कदम उठाए जाएं तथा ऊना जिला में कार्प मछली उत्पादन को बढ़ावा दिया जाए। इसके पश्चात उन्होंने फार्म पर हो रही निर्माण संबन्धी गतिविधियों का जायजा लिया तथा फार्म पर स्थापित किए जाने वाले उत्कृष्टता केंद्र तथा फार्म पर स्थापित इंस्पेक्शन हट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस फार्म को एक मॉडल फार्म के रूप में विकसित करने के लिए भरसक प्रयास किए जाए। इस दौरान उन्होंने आश्वासन दिया कि आगामी समय में कोशिश की जाएगी कि फार्म पर स्टाफ की कमी को पूरा किया जा सके। इसके अलावा सहायक निदेशक मत्स्य ऊना ने निदेशक महोदय को जिला ऊना में की जा रही विकासात्मक गतिविधियों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी।

  • ਪੰਜਾਬ : MLA ਵੱਲੋਂ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਦਾ ਰੱਖਿਆ ਗਿਆ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਵਾਰਡ ਨੰਬਰ 74 ਵਿੱਚ ਵਿਧਾਇਕ ਅਸ਼ੋਕ ਪਰਾਸਰ ਪੱਪੀ ਵੱਲੋਂ ਨਵੇਂ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਦਾ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ ਰੱਖਿਆ ਗਿਆ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਵਿਧਾਇਕ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਬਹੁਤ ਲੰਮੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਮੰਗ ਸੀ

    ਕਿ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਰੁਕੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਨੂੰ ਪੂਰੇ ਕੀਤੇ ਜਾਣ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਹੋਏ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ ਰੱਖਿਆ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਬਹੁਤ ਜਲਦ ਹੀ ਇਹ ਸਾਰੇ ਕਾਰਜ ਪੂਰੇ ਕਰ ਦਿੱਤੇ ਜਾਣਗੇ।

  • दर्दनाक हादसाः मामे की शादी से लौट रहे 4 भाइयों की मौ’त

    सोनीपतः हरियाणा के सोनीपत में एक सड़क हादसे ने चार परिवारों की खुशियां छीन ली। हादसे में चार चचेरे भाइयों की मौत हो गई. जबकि एक अन्य घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पांचों चचेरे भाई चंडीगढ़ से मामा की शादी में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे कि इस दौरान उनकी कार और रोडवेज बस में भिड़ंत हो गई। फिलहाल, पुलिस ने मामले दर्ज कर लिया है औऱ पड़ताल कर रही है।

    जानकारी के अनुसार, सोनीपत से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-44 पर सोमवार अल सुबह यह दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। बताया जा रहा है कि कनक गार्डन के सामने चंडीगढ़-दिल्ली लेन पर तेज रफ्तार पंजाब रोडवेज की बस ने कार को टक्कर मार दी। क्विड कार में सवार पांच चचेरे भाइयों में से चार की मौके पर ही मौत हो गई, तो एक भाई जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। मृतकों की पबचान फैसल, नदीम , मोहमद जैद और आजम के तौर पर हुई है। वहीं, दिलशाद घायल है। ये सभी दिल्ली के नंदनगर के रहने वाले हैं।

    बताया जा रहा है कि सभी चंडीगढ़ से आपने मामा की शादी समारोह में शिरकत करने गए थे। वहीं, से वापस लौट रहे थे। सोनीपत गन्नौर थाना पुलिस ने चारो के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवाया है। घायल युवक का रोहतक पीजीआई में इलाज चल रहा है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    जांच अधिकारी एएसआई दिनेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि नेशनल हाईवे 44 के पास कनक गार्डन के सामने पंजाब रोडवेज की बस और कर में टक्कर हुई है। कार में सवार चार लोगों की मौके पर मौत हुई है। एक की हालत गंभीर है। सभी चंडीगढ़ से वापस आ रहे थे और अपने मामा की शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। शिकायत के बाद पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

  • पूर्व प्रधान के घर से तेरहवीं भोज खाकर लौटे 1 हजार लोग पड़े बीमार

    नई दिल्ली :  उत्तर प्रदेश के झांसी में पूर्व प्रधान के घर तेरहवीं भोज खाने गए करीब एक हजार लोग बीमार पड़ गए। बीमार हुए लोगों में किसी को उल्टियां होने लगीं तो किसी को दस्त। आनन-फानन उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। देखते ही देखते इलाके के सरकारी और निजी अस्पतालों में बीमारों की भीड़ लग गई। कुछ लोगों की हालत गंभीर देखते हुए इलाज के लिए उन्हें ग्वालियर भेजा गया।

    जबकि बहुत सारे लोगों को झांसी मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। बता दें कि पूरा मामला झांसी के पूंछ थाना के ग्राम बरोदा का है। जहां पूर्व प्रधान लाखन सिंह राजपूत के पिता का निधन हो गया था, उनकी तेरहवीं थी। तेरहवीं में आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को बुलाया गया था।बताया जा रहा है कि करीब 3 हजार ग्रामीणों को आमंत्रित किया गया था। लेकिन दोपहर को तेरहवीं भोज खाने के बाद लगभग 1000 लोग बीमार हो गए। उल्टी, दस्त की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    मगर हालात तब खराब हो गए कि जब अस्पताल में लोगों की लाइन लग गई। बिस्तर कम पड़ने लगे तो बीमारों को जिले के बाहर के अस्पतालों में भर्ती करवाना पड़ा। बताया जा रहा है कि देर रात तक तक झांसी मेडिकल कॉलेज में लगभग 100 से ज्यादा लोग भर्ती हो चुके है। जबकि अन्य लोग अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराए गए। जिसको लेकर पूर्व प्रधान ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रंजिशन खाने में कुछ मिलाने की आशंका जताई है। 

  • पंजाबः रेलवे ट्रैक पर टहलना युवकों को पड़ा महंगा, दोनों की मौ’त

    श्री मुक्तसर साहिबः बरीवाला से सटे रेलवे स्टेशन वांदर जटाणा में दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां दो युवकों को हेडफोन लगाकर पटरी पर टहलना मंहगा पड़ गया। दरअसल, दोनों युवक हेडफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पर चल रहे थे कि इस दौराैन रेल इंजन के नीचे आने से दर्दनाक मौत हो गई है। दोनों युवक सिक्योरिटी गार्ड बताए जा रहे है। घटना सोमवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे का है। रेल इंजन कोटकपूरा से बरीवाला की तरफ जा रहा था। मृतकों की पहचान पवन कुमार (21) पुत्र स्वदेश कुमार व खेमा चौपड़ा (27) पुत्र प्रिथी राज निवासी बरीवाला के रूप में हुई है। बता दें कि वांदर जटाणा रेलवे स्टेशन पर रेलवे लाइनों का काम चल रहा है। सामान की देखरेख के लिए रेलवे ने दोनों को प्राइवेट तौर पर सिक्योरिटी गार्ड रखा था।

    जानकारी के अनुसार बरीवाला निवासी पवन व खेमा चौपड़ा एक माह पहले ही सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी पर रखे गए थे। रात को इनकी ड्यूटी रहती थी। रोजाना की तरह रविवार की रात को यह ड्यूटी दे रहे थे। सोमवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे कानों में हेडफोन लगाकर पटरी पर टहल रहे थे। इस दौरान कोटकपूरा की तरफ से अचानक रेल इंजन आ गया। इंजन चालक ने हार्न दिया लेकिन हेडफोन की वजह से उनको सुनाई नहीं दिया। अंततः इंजन दोनों सिक्योरिटी गार्डों को रौंदता हुआ निकल गया। हादसे में दोनों की दर्दनाक मौत हो गई।

    कोटकपूरा रेलवे चौकी के अधिकारी राजिंदर सिंह ने बताया कि प्राइवेट तौर पर दोनों युवकों को सामान की देखरेख के लिए एक माह पहले ही रखा था। सोमवार की सुबह कोटकपूरा से रेल इंजन रवाना हुआ। जब वह वांदर जटाणा रेलवे स्टेशन पर पहुंचा थो यहां दोनों सिक्योरिटी गार्ड हेडफोन लगाकर पटरी पर टहल रहे थे। इंजन ने हार्न दिए लेकिन उन्हें सुना नहीं जिस कारण यह हादसा हो गया है। शव कब्जे में लेकर परिवार के बयानों पर 174 के तहत कार्रवाई कर दी गई है। 

  • पंजाबः सरकारी स्कूल में बच्चों से करवाई जा रही मजदूरी का वीडियो हुआ वायरल

    फाजिल्काः पंजाब के फाजिल्का में स्कूल के बच्चों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जो कि सरकारी स्कूल का बताया जा रहा है। इस वीडियो ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के दावों की हवा निकाल दी है। जहां सीएम राज्य में शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाने की बात कर रहे हैं। इस वायरल हो रहे वीडियो में स्कूल की वर्दी पहने हुए बच्चे ईंटें उठाने का काम कर रहे हैं। वहीं, इसमें काम को लेकर अध्यापक भी बच्चों से ईंटे उठवाते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो जलालाबाद के गांव टिवाना कलां स्थित सरकारी प्राथमिक विद्यालय की बताई जा रही है।

    जिसे एक व्यक्ति द्वारा क्लीप बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वीडियों में देखा जा सकता है कि मासूम हाथों में 5 से-7 ईंटें दिखाई दे रही हैं। इस दौरान 2 महिला और 2 अन्य टीचर वहां पर खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। एक व्यक्ति द्वारा अपने कैमरे में ली गई इन तस्वीरों से पता चलता है कि स्कूलों में सुबह की असेंबली शुरू होने से पहले बच्चों से ईंटें उठवाई जाती हैं। वहीं, शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा इस मामले की जांच करने की बात कही जा रही है। इस बारे में ब्लॉक प्राइमरी शिक्षा अधिकारी जसपाल सिंह ने कहा कि यह मामला अभी उनके ध्यान में आया है। जिसके बाद इस वीडियो के आधार पर जांच की जाएगी। अगर कोई कसूरवार पाया गया तो उस पर बनती कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि यह स्कूल में करवाई जा रही गतिविधियों का हिस्सा भी हो सकता है।