Home Blog Page 8709

जालंधरः मर्डर केस में फरार तीसरा आरोपी गिरफ्तार

जालंधर (वरुण)। थाना गोराया की पुलिस ने मर्डर में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान वरिंदर सिंह पुत्र मंगत सिंह गोराया के रूप में हुई है। एसपी सरबजीत सिंह बाहिया ने बताया कि 7 जुलाई को बूटा मोहम्मद पुत्र लालचंद वासी डाकखाना रोड गोराया ने पुलिस को बयान दर्ज करवाए थे कि उसका लड़का किरणदीप मोहम्मद और रजत अपनी चाची से मिलने पति मांगा गोराया जा रहे थे ।

जब वह मंगल सिंह के घर से गुजरे तो मंगल ने अपने बेटे वरिंदर सिंह और उसके साथी गोपी के साथ मिलकर किरण और रंजत पर तेजधार हथियारों से धावा बोल दिया। जिसमें उन दोनो को गंभीर चोटे आई। घायल किरण को इलाज के लिए रामामंडी के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई थी। रंजत का इलाज फगवाड़ा के अस्पताल में करवाया गया। पुलिस आरोपी के पिता और उसके साथी गोपी को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने आरोपी से वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर 3 दिन का रिमांड हासिल किया है।

सतपाल सत्ती नगर परिषद ऊना को प्रदान करेंगे अटल श्रेष्ठ शहर पुरस्कार 

ऊना (सुशील पंडित)। छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती आज प्रातः 10 बजे नगर परिषद ऊना कार्यालय में अटल श्रेष्ठ शहर पुरस्कार का द्वितिय पुरस्कार प्रदान करेंगे। इससे पहले 9 बजे सतपाल सत्ती विश्राम गृह रक्कड़ में लाभार्थियों को चैक वितरित करेंगे। दोपहर बार सतपाल सिंह सत्ती शिमला के लिए रवाना होंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी। 

बाबा माई दास भवन में स्थापित होगा कोविड टेस्टिंग व वैक्सीनेशन केंद्रः डीसी 

चिंतपूर्णी नवरात्र मेला के संबंध में उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने की तैयारियों की समीक्षा

ऊना (सुशील पंडित)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी में श्रावण अष्टमी मेले का आयोजन इस वर्ष 29 जुलाई से 6 अगस्त 2022 तक किया जाएगा। मेले की तैयारियों के संबंध में आज उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने डीआरडीए हॉल में एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि मेला अधिकारी एडीसी होंगे, जबकि एएसपी पुलिस मेला अधिकारी होंगे। 

उपायुक्त ने कहा कि इस बार लंगर लगाने के लिए एसडीएम अंब अनुमति प्रदान करेंगे और फीस को संबंधित पंचायत को ही दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे व्यवस्था बेहतर बनेगी और साफ-सफाई भी सुनिश्चित हो पाएगी। डीसी ने मेले में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने पर जोर देते हुए कहा कि सुलभ इंटरनेशनल 103 अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों को तैनात करेगा, जिसमें से 75 मंदिर परिसर तथा 10 को बाबा श्री माई दास सदन में तैनात रहेंगे। 

राघव शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप बाबा श्री माई दास सदन चिंतपूर्णी में स्वास्थ्य विभाग कोविड टैस्टिंग तथा टीकाकरण केंद्र की स्थापना करेगा। इसके अतिरिक्त श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्वास्थ्य विभाग मुबारिकपुर चौक, चिंतपूर्णी अस्पताल, धर्मशाला महंता व भरवाईं चौक में भी स्वास्थ्य कैंप लगाएगा।
 
इस बार होंगे 10 सैक्टर…
जिलाधीश राघव शर्मा ने कहा कि मेले के लिए पहले नौ सैक्टर बनाए जाते थे, लेकिन इस बार बेहतर व्यवस्था के लिए 10 सैक्टर होंगे। दसवां सैक्टर बधमाणा, भद्रकाली से मुबारिकपुर तक होगा। राघव शर्मा ने ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए पुलिस को जल्द से जल्द ट्रैफिक प्लान बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जाम की स्थिति नहीं बननी चाहिए। डीसी ने कहा कि बड़े वाहन भरवाई में ही खड़े किए जाएंगे, जबकि छोटे वाहनों को नए बस स्टैंड से आगे जाने की अनुमति नहीं होगी। बाबा श्री माई दास सदन पार्किंग में निर्धारित दरों पर पार्किंग की जा सकेगी। भरवाईं के पीछे से ऊना रोड पर निजी पार्किंग को बड़ी गाड़ियों की पार्किंग के लिए किराए पर लिया जाएगा।  राघव शर्मा ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इस बार एचआरटीसी की इलेक्ट्रिक व्हीकल भरवाईं से चिंतपूर्णी मंदिर तक चलाए जाएंगे। 

चौबीसों घंटे खुला रहेगा मंदिर…
डीसी ने कहा कि मेले के दौरान मां चिंतपूर्णी का मंदिर दर्शनों के लिए चौबीसों घंटे खुला रहेगा और साफ-सफाई के लिए रात्रि 11-12 बजे तक मंदिर को एक घंटे के लिए बंद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान ढोल नगाड़े, लाउडस्पीकर व चिमटा इत्यादि बजाने के अतिरिक्त प्लास्टिक व थर्मोकोल के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने एक जुलाई से पूरे देश में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा दिया है तथा इसका उल्लंघन करने वालों के चालान किए जाएंगे। यही नहीं मालवाहक वाहनों में आने वाले श्रद्धालुओं के खिलाफ भी पुलिस नियमानुसार कार्रवाई करेगी।

आवासीय कालोनियों में नागरिक सुविधाओं को सुनिश्चित बनाने के लिए रैरा प्रतिवद् :डा. श्रीकांत बाल्दी

ऊना/ सुशील पंडित। हिमाचल प्रदेश में आवासीय कालोनियों में नागरिक सुविधाओं को सुनिश्चित बनाने के लिए रैरा प्रतिवद् है। यह बात गुरुवार को जिला ऊना के रक्कड़ कालोनी स्थित गोविंद इनक्लेव आवासीय कालोनी का निरीक्षण करने के उपरांत मीडिया कर्मियों से बातचीत में रियल इस्टेट रैगुलेटरी अथॉरिटी (रैरा) हिमाचल प्रदेश के चेयरमैन डा. श्रीकांत बाल्दी ने कहीं।  

इस अवसर पर उनके साथ रैरा के सदस्य बीसी बडालियां भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में रैरा के साथ 120 प्रोजेक्टस पंजीकृत है। उन्होंने बताया कि रैरा का उददेश्य लोगों को कोलोनाइजर से किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी से बचाना तथा उनको देय सुविधाओं को सुनिश्चित बनाना है। उन्होंने कहा कि रैरा में पंजीकरण की प्रक्रिया को भी आसान बनाया गया है। प्रमोटर्स को विभिन्न विभागों से प्रारंभिक परमिशन प्राप्त करने के बाद रैरा के साथ रजिस्टर करना जरुरी किया गया है, ताकि लोगों को कालोनी के विकसित होने के संबंध में सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि प्रमोटर्स के सभी रिकॉर्ड को रैरा अपनी बेवसाइट पर ऑनलाईन उपलब्ध करवाता है।

डा. श्रीकांत बाल्दी ने गोविंद इनक्लेब आवासीय कालोनी में लोगों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। गोविंद इनक्लेव कालोनी में कमर्शियल व आवासीय प्लॉटस उपलब्ध है। रैरा चेयरमैन डा. श्रीकांत बाल्दी ने कालोनी में सड़क, बिजली, पानी, सीवरेज, ग्रीन एरिया, मनोरंजन पार्क सहित अन्य सुविधाओं को जांचा। डा. श्रीकांत बाल्दी ने कालोनी में पौधे भी रोपित किए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 120 रैजिडैंशियल प्रोजेक्टस स्वीकृत हैं। जिनमें लोगों को मिलने वाली नागरिक सुविधाओं को सुनिश्चित बनाने के लिए रैरा प्रतिवद् है। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में वह हमीरपुर व ऊना के दौरे पर है। इस दौरान इन जिलों में स्वीकृत आवासीय प्रोजेक्ट का निरीक्षण कर वहां पर उपलब्ध जन सुविधाओं का जायजा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राय देखने में आता है कि कई स्थानों पर अनाधिकृत रुप से कालोनियां विकसित कर दी जाती है तथा इसमें नियमों की अनुपालना न होने के चलते लोगों को बाद में बिजली, पानी के कनैक्शन तक लेने में दिक्कत आती है। 

उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में लोगों के साथ-साथ  सरकार को भी कठिन परिस्थितियों से निकलना पड़ता है। उन्होंने कहा कि रैरा सुनिश्चित कर रहा है कि प्रदेश में नियमानुसार आवासीय कालोनियों को विकसित किया जाए। इस अवसर पर एसीटीपी पंकज कुमार, टाऊन प्लानर निर्मल सिंह कंग, रमेश चंद, गोविंद इनक्लेव प्रोजेक्ट के प्रमोटर अशोक धीमान, अश्वनी कुमार व जतिंद्र सिंह, गुरमीत सिंह ढेसी, स्थानीय निवासी अजय पराशर, गुरमीत सिंह, अवतार सिंह, अनिता ठाकुर, पंडित विजय शर्मा, अनिल धीमान, जलग्रां पंचायत प्रधान सुदेश कुमारी, उपप्रधान रशपाल सिंह, पंचायत सदस्य उमंग ठाकुर व अन्य लोग भी उपस्थित थे।

अभाविप इकाई बगाणा ने किया पौधारोपण

ऊना/ सुशील पंडित। आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई बंगाणा द्वारा एसएफडी के माध्यम से हथलोन वन क्षेत्र में पौधारोपण किया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुभाष चंद (Deputy Ranger) रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वृक्षारोपण करना अर्थात समय-समय पर पौधे लगाना, और उनकी देखभाल करना, वातावरण को हरा-भरा रखने में अपना योगदान देना”।

वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग के कारण पेड़ लगाना उतना ही आवश्यक है जितना कि खाना खाना। पेड़ पौधे हमारे जीवन का आधार है, यह हमें जीवनदायिनी “ऑक्सीजन” प्रदान करते हैं।
इसके अलावा फूल, फल, सब्जियां, भोजन इत्यादि सभी हमें पेड़ों से ही प्राप्त होता है। प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से हम पौधों पर ही जीवित रहने के लिए निर्भर हैं। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से  मधु बाला, अजय कुमार, शक्ति चंद , अभाविप ज़िला संयोजक अरूण कौशल, एस.एफ.डी. ज़िला संयोजक अक्षय शर्मा, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य अभी खरयाल, प्रिंस, रजत, दीपक, विशाल, पलक, सविता, किरण, राहुल, अभि, निशांत आदि अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

हर वर्ग के उत्थान के लिए मौजूदा सरकार ने हर संभव प्रयास कर रही: सतपाल सत्ती

ऊना/सुशील पंडित। वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने एक दिन एक गांव अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्र के सुनेहरा गांव पहुंच कर लोगों की समस्याएं सुनी और वह इसकी दौरान ग्राम पंचायत क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा भी की। कार्यक्रम के दौरान सतपाल सिंह सत्ती ने प्रदेश और केंद्र सरकार की जन हितैषी नीतियों से भी लोगों को रूबरू करवाया और कहा कि हर वर्ग के उत्थान के लिए मौजूदा सरकार ने हर संभव प्रयास कर रही हैं। इस मौके पर गांव के कई परिवारों ने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहते हुए भाजपा का दामन थामा। गांव के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राकेश कुमार, पवन कुमार, संजीव कुमार श्याम लाल, शशि कुमार और चमन लाल ने परिवारों सहित भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। 

भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले लोगों ने कहा कि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने कांग्रेस पार्टी को छोड़ भाजपा में शामिल होने का मन बनाया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में महामारी के दौर में जिस तरह से सरकार ने बेहतर प्रदर्शन किया और वहीं दूसरी तरफ वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने विधानसभा क्षेत्र में एक समान विकास करते हुए लोगों को लाभान्वित किया, यह अपने आप में सराहनीय है। इस मौके पर पंचायत की प्रधान संजना जगोता, पूर्व बीडीसी उपाध्यक्ष अश्विनी जोशी, गांव के उप प्रधान रविंद्र कुमार, पंचायत सदस्यों में कांता देवी, जोगिंदर लाल, अमृत कौर, जसवंत राय, पूर्व प्रधान आशा पवार, पूर्व उप प्रधान कश्मीरी लाल, अशोक कुमार, रमन कुमार, मदनलाल, सुशील कुमार, शेर सिंह, भजन सिंह, बलवंत सिंह, बंसी लाल, विनोद कुमार, राजीव कुमार और तजेंद्र सिंह समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे।

गौ सदनों व अभ्यारणों का ऑडिट किया जाएगा सार्वजनिकः वीरेंद्र कंवर 

प्रदेश सरकार ने बेसहारा 20,149 गौवंश को प्रदान किया आश्रयः कंवर 

ऊना (सुशील पंडित)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में गत साढ़े 4 वर्षों के कार्यकाल के दौरान पशुपालन विभाग तथा गौ सेवा आयोग ने बेहतरीन कार्य किया है तथा सभी कार्यों में पूर्णतया पारदर्शिता बढ़ती जा रही है। बावजूद इसके कुछ लोग अपनी खोई हुई राजनीतिक पहचान को पुनः हासिल करने के लिए आए दिन सरकार के कामकाज पर आधारहीन आरोप लगा रहे हैं। यह बात ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, पशुपालन तथा मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज ऊना में एक प्रैस वार्ता में कही। 

वीरेंद्र कंवर ने कांग्रेस विधायक राम लाल ठाकुर के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि शीघ्र ही प्रदेश में स्थापित गौ सदनों तथा गौ-अभ्यारणों ऑडिट करवाया जाएगा, जिसकी रिपोर्ट गौ सेवा आयोग की वेबसाइट पर सार्वजनिक की जाएगी, ताकि कुल प्राप्तियों तथा व्यय की जानकारी प्रत्येक व्यक्ति हासिल कर सके।

वीरेंद्र कंवर ने बताया कि प्रदेश में कुल 220 गौ सदन हैं, जिनमें से 197 गौ सदन कार्यशील हैं। इसके अलावा प्रदेश में 10 बड़े गौ-अभ्यारण जबकि कुल पंजीकृत गौ सदनों की संख्या 132 हैं। इन सभी गौ सदनों व गौ अभ्यारणों में 20,149 गौवंश को आश्रय दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने गोपाल योजना के तहत चालू वित्त बजट में गौ पालकों को दी जाने वाली सहायता राशि को ₹ 500 से बढ़ाकर ₹ 700 किया है, जिसके तहत अब तक 17.30 करोड़ रुपए की राशि जारी की जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जिला सिरमौर के कोटला बड़ोग, जिला सोलन के हांडा कुंडी, जिला ऊना के थाना खास, जिला हमीरपुर के खैरी, जिला कांगड़ा के लुथान, बाई अटारियां, खजियां, जिला शिमला के सुन्नी, जिला मंडी के लौंगनी तथा जिला हमीरपुर के गसौता में 9 बड़े गौ सदन एवं गौ अभ्यारण कार्यरत हैं, जिन पर लगभग 20 करोड़ रूपए खर्च किए गए हैं। इसके अतिरिक्त कांगड़ा जिला के खबल, कंगैहन, मरूहूं, कुडन, माता नारदा शारदा नगरोटा बगवां, जिला चंबा के मंझीर तथा जिला बिलासपुर के बलहसीना में बड़े गौ-अभ्यारण केंद्र निर्माणाधीन हैं, जिनका निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है तथा इन सात गौ-अभ्यारण केंद्रों पर करीब 11 करोड़ पर खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि गौ सदनों तथा गौ अभ्यारण के लिए कुल 62.39 करोड रुपए की राशि प्राप्त हुई है जिसमें से 51.93 करोड रुपए खर्च किए जा चुके हैं।

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने पूरे प्रदेश में एक समान विकास किया है तथा  प्रत्येक कार्य पारदर्शिता तथा बिना किसी भेदभाव के किया जा रहा है। लेकिन चुनावी वर्ष होने के कारण कुछ विपक्षी नेता बौखलाएं हुए हैं, जिस कारण वह बार-बार सरकार पर बेबुनियाद व झूठे आरोप लगा रहे हैं।

वीरेंद्र कंवर ने राजकीय पशु प्रजनन प्रक्षेत्र को बिलासपुर से कुटलैहड़ ले जाने का आरोपों का भी खंडन किया और कहा कि कोठीपुरा की जमीन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के नाम स्थानांतरित होने के उपरांत इसके लिए अन्यत्र भूमि तलाश की जा रही है तथा भूमि उपलब्ध होने पर शीघ्र ही राजकीय पशु प्रजनन प्रक्षेत्र की स्थापना की जाएगी। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा तथा कुटलैहड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष मास्टर तरसेम लाल भी उपस्थित रहे। 

22 जुलाई को जिला में 58 केंद्रों पर लगाई जाएगी प्रीकोशनरी डोज

ऊना (सुशील पंडित)। जिला ऊना में 22 जुलाई को कोविड -19 की प्रीकोशनरी डोज 58 केंद्रों पर लगाई जाएगी। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि 18 से 59 वर्ष के आयु वर्ग के पात्र व्यक्त्यिों को आरएच अस्तपाल ऊना, आईएसबीटी ऊना, नागरकि चिकित्सालय अंब, चिंतूपर्णी, बंगाणा, गगरेट व हरोली, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धुसाड़ा, थानाकलां, दौलतपुर चैक, दुलैहड़, भदसाली व बसदेहड़ा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर, चुरूडू, धर्मशाला महंतां, अकरोट, चक्क सराय, सोहारी, मरबाड़ी, अमलैहड़, कुठारबीत, पालकवाह, सलोह, पंजावर, खड्ड व बढे़ड़ा, स्वास्थ्य उप केंद्र टकारला, गंगोटी, थनिकपुरा, तनोह, अंदौरा, जरोला, गुगलैहड़, चलेट, सिंगां, नंगल खुर्द, कांगड़, पूबोवाल, बसाल, पनोह, कोटला कलां, जखेड़ा, बहडाला, रामपुर, नंगड़ां व लम्लैहड़ी, सोनिका प्राईवेट लिमिटेड अंब, अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन, एडब्ल्यूसी चंगर, पाॅलिटैक्निक अंबोटा, जीपी बडोह, आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी पंडोगा, सूरी पोक्स बाथड़ी, क्रिमका फैक्ट्री बाथड़ी, शिव मंदिर पोलियां बीत, पंचायत घर रोड़ा व उनब्राको फैक्ट्री बाथड़ी में टीकाकरण किया जाएगा। उपायुक्त ने जिलावासियों से अपील की है कि सभी पात्र व्यक्ति यथा शीघ्र कोविड-19 की प्रीकोशनरी डोज लगवाना सुनिश्चित करें ताकि कोरोना महामारी की चुनौती से निपटा जा सके।

सत्ती ने झूड़ोवाल में 40 लाभार्थियों को प्रदान किए सामाजिक सुरक्षा पैन्शन के स्वीकृति पत्र

ऊना (सुशील पंडित)। एक दिन एक गांव कार्यक्रम के तहत छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज ग्राम पंचायत झूड़ोवाल में जन समस्याएं सुनीं और स्थानीय ग्रामीणों के साथ प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सांझा करते हुए पात्र लोगों को इन योजनाओं का लाभ लेने का आहवान किया। इस मौके पर उन्होंने झूड़ोवाल के 60 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके 40 पात्र लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पैन्शन के स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए।

सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने कार्यकाल के साढ़े चार वर्ष के दौरान अनेकों नवीन योजनाएं संचालित की हैं, जिनके माध्यम से लाखों प्रदेशवासियों का सामाजिक एवं आर्थिक जीवन सुदृढ़ हुआ है। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत दी जाने वाली वित्तीय सहायता से जहां गरीब व जरुरतमंद लोगों को अपना आशियाना बनाने में मदद मिल रही है तो वहीं आयुष्मान भारत तथा हिमकेयर योजना से धन के अभाव में बीमारी का ईलाज न करवा पाने की चिंता से भी मुक्ति मिली है। सत्ती ने कहा कि गंभीर बीमारियों से ग्रसित रोगियों को प्रतिमाह तीन हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। 

सत्ती ने बताया कि 18 से 45 वर्ष तक के युवाओं तथा 18 से 50 वर्ष की महिलाओं को स्वरोजगार के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना कार्यान्वित की जा रही है। इस योजना का लाभ लेकर आज प्रदेश के लाखों युवा अपना व्यवसाय स्थापित करके न केवल स्वयं के लिए आय अर्जित कर रहे हैं बल्कि अन्यों को भी रोजगार प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि योजना के तहत एक करोड़ रूपये तक की मशीनरी व संयंत्र में निवेश पर 25 प्रतिशत का निवेश उपदान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि महिलाओं के लिए यह उपदान 30 प्रतिशत जबकि विधवा महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत उपदान का प्रावधान है।

इसके अतिरिक्त सतपाल सिंह सत्ती ने बुधवार देर सायं ग्राम पंचायत सासन व उदयपुर में भी जन समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, बीडीसी सदस्य पिशोरी लाल, झूड़ोवाल के प्रधान राम कुमार व उपप्रधान अजय कुमार, बडैहर के प्रधान अवतार सिंह व उपप्रधान सतनाम सिंह, महिला मोर्चा महासचिव शिवानी चैधरी, युवा मोर्चा महासचिव अजय कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

आईटीआई ऊना में साक्षात्कार 23 जुलाई को

ऊना (सुशील पंडित)। हीरो मोटर कोर्प लिमिटेड द्वारा शनिवार 23 जुलाई को आईटीआई ऊना में प्रातः 9 बजे साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए आईटीआई ऊना के प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह ने बताया कि कम्पनी द्वारा उतराखंड के दो पहिया प्लांट हेतू 200 पद भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि फिटर, टर्नर, एमएमवी, डीजल मकैनिक, टैªक्टर मकैनिक, मशीनिस्ट व वैल्डर के तहत वर्ष 2019, 20, 21 व 22 में पास आउट तथा 18 से 26 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यार्थी भाग ले सकते हैं। 

रविंद्र सिंह ने बताया कि कंपनी द्वारा पहले लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा तथा लिखित परीक्षा में सफल अभ्यार्थियों का पर्सनल इंटरव्यू लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यार्थी को 19662 रूपये प्रतिमाह मासिक वेतन व अन्य सुविधा देया होगी। उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यार्थी अपना मैट्रिक, 12वीं, आईटीआई की मार्क शीटस, हिमाचली बोनाफाईड, आधार कार्ड सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की दो-दो सत्यापित प्रतियां व दो पासपोर्ट साईज रंगीन फोटो के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।