चंडीगढ़ः पंजाब सरकार की ओर लगातार पुलिस प्रशासन में फेरबदल किया जा रहा है। वहीं आज डीसीपी और एसएसपी सहित अन्य अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जालंधर की वत्सला गुप्ता को DCP-II का भी चार्ज दिया गया। देखें लिस्ट


चंडीगढ़ः पंजाब सरकार की ओर लगातार पुलिस प्रशासन में फेरबदल किया जा रहा है। वहीं आज डीसीपी और एसएसपी सहित अन्य अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जालंधर की वत्सला गुप्ता को DCP-II का भी चार्ज दिया गया। देखें लिस्ट


चलोला में वीरेंद्र कंवर व ऊना में सतपाल सिंह होंगे कार्यक्रम के मुख्यतिथि
ऊना (सुशील पंडित)। उज्ज्वल भारत-उज्ज्वल भविष्य के तहत जिला ऊना में दो कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 25 जुलाई 2022 को पहला कार्यक्रम चलोला के गोल्डन पैराडाइज़ मैरिज पैलेस में आयोजित किया जाएगा, जिसमें ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर मुख्यतिथि होंगे, जबकि दूसरा कार्यक्रम 28 जुलाई को राजकीय महाविद्यालय ऊना के सभागार में आयोजित किया जाएगा। दोनों कार्यक्रम प्रातः 11 बजे आरंभ होंगे।
यह जानकारी उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज इस संबंध में बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने विद्युत तथा सौर ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को इस कार्यक्रम की सफलता के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान विभाग की सफलताओं को प्रदर्शित करते हुए वृतचित्र भी दिखाए जाएंगे और नुक्कड़ नाटक के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को इस कार्यक्रम के दौरान अपने विभाग से जुड़ी जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के लिए प्रदर्शनी लगाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी 24 जुलाई तक कार्यक्रम से जुड़े सभी प्रबंध पूरे करें।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त रविंद्र शर्मा, अधीक्षण अभियंता अनिल सहगल, अधिशाषी अभियंता खुशविंदर सिंह, प्रोजेक्ट अधिकारी हिम ऊर्जा सोहन सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली दिल्ली के रोहिणी इलाके में आज दोपहर के वक्त एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। रोहिणी इलाके के सेक्टर 7 में एक प्राइवेट स्कूल बालभारती पब्लिक स्कूल की बस में अचानक भीषण आग लगी और देखते ही देखते पूरी बस को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। अग्निशमन सेवा ने कहा कि नई दिल्ली के रोहिणी के सेक्टर-7 में बाल भारती पब्लिक स्कूल की एक स्कूल बस में आग लगने का मामला सामने आया। जिसके बाद दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
गनीमत रही कि हादसे के वक्त बस के अंदर जो बच्चे मौजूद थे उन्हें समय रहते बाहर निकाल लिया गया और अब सभी बच्चे और चालक सुरक्षित बताए जा रहे हैं। बस में कुल 21 बच्चे सवार थे।
रोहिणी सेक्टर 7 के एक स्कूल की बस में भीषण आग लगने की जानकारी दमकल विभाग को दी गई जिसके बाद दमकल की तीन गाड़ियों को रवाना किया गया और अब लगातार दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं। लेकिन आग इतनी भीषण थी कि रोड के दोनों तरफ खड़ी हुई गाड़ियां भी इसकी चपेट में आ गईं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
ऊना/ सुशील पंडित। जिला पुलिस ऊना ने 12. 23 ग्राम चिट्टे सहित पंजाब के दो युवकों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना सदर के मुलाजिम गश्त के दौरान पुराना होशियारपुर रोड पर रायजादा रेस्ट हाउस के समीप पहुंचे तो उन्होंने वहां एक मोटरसाइकिल खड़ी देखी जिसके पास दो युवक भी खड़े थे जो पुलिस को देख कर घबरा गए व भागने की कोशिश करने लगे परंतु पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया ।जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास 12. 23 ग्राम चिट्ठा बरामद किया गया। पुलिस ने तुरंत प्रभाव से उन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवकों की पहचान अशोक कुमार सुपुत्र अर्जुन निवासी भंगी चौंक जिला होशियारपुर पंजाब व चरणदास पुत्र शीशपाल निवासी भंगी चौंक जिला होशियारपुर पंजाब के रूप में हुई है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीन धीमान ने बताया कि आरोपित युवकों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
ऊना (सुशील पंडित)। अनसेक सिक्योरिटी (एचआर) सर्विसिस बद्दी में कुल 65 पद अधिसूचित किए गए हैं। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों में सिक्योरिटी सुपरवाईज़र के 10 पद, सुरक्षा कर्मियों के 50 पद व महिला सुरक्षा कर्मियों के 5 पद शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 25 जुलाई को प्रातः 10ः30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित किया जाएगा।अनीता गौतम ने बताया कि सिक्योरिटी सुपरवाईजर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक तथा सिक्योरिटी गार्ड व महिला सुरक्षा कर्मियों के पदों के लिए 12वीं उत्तीर्ण होने के साथ-साथ इन पदों के लिए आयु सीमा 20-39 वर्ष निर्धारित की गई है।
उन्होंने बताया कि इन पदों के सिक्योरिटी सुपरवाईजर व सिक्योरिटी गार्ड पद हेतू अभ्यार्थी के लिए ऊंचाई 5 फीट 7 इंच तथा महिला सुरक्षा कर्मियों के पदों हेतू शारीरिक ऊंचाई 5 फीट निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि सिक्योरिटी सुपरवाईजर पद के लिए 18500 रूपये, सिक्योरिटी गार्ड व महिला सुरक्षा कर्मियों के पदों हेतू 16500 रूपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा ईएसआई, पीएफ, कैंटीन व बोनस की सुविधा भी देय होगी। अधिक जानकारी के लिए 93172-87481, 9317287485 व 9317287484 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
ऊना (सुशील पंडित)। उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने 31वीं राष्ट्रीय सब जूनियर खो-खो प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की टीम की ओर से भाग लेने वाली जिला ऊना की दो खिलाड़ियों पल्लवी कुमारी तथा परिशा दूबे को प्रमाण पत्र प्रदान किए। पल्लवी हरोली उपमंडल के तहत आने वाले ललड़ी की निवासी हैं, जबकि परिशा दूबे मलाहत नगर की रहने वाली हैं।
उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने राज्य की टीम की ओर से भाग लेने वाली दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि 27 नवंबर 2021 से एक दिसंबर 2022 तक प्रतिस्पर्धा ऊना के इंदिरा स्टेडियम में आयोजित की गई थी, जिसमें राज्य की टीम क्वार्टर फाइनल मुकाबलों तक पहुंची थी। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाली दोनों खिलाड़ियों के सर्टिफिकेट एसोसिएशन से बन कर आएं हैं, जिन्हें खिलाड़ियों को प्रदान किया गया है।
इस अवसर पर जिला ओलंपिक संघ के महासचिव व जिला खो-खो संघ के कोषाध्यक्ष राजेश शर्मा व दोनों खिलाड़ियों के पिता वचित्र सिंह तथा कृष्ण कुमार दूबे भी उपस्थित रहे।
ऊना (सुशील पंडित)। उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज ऊना ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत चुनाव आयोग जिला ऊना के लिए ईवीएम भेजने जा रहा है, जो अगस्त माह के प्रथम सप्ताह में ऊना पहुंच जाएंगी। चुनाव आयोग से प्राप्त होने वाली ईवीएम की सबसे पहले प्रथम स्तरीय जांच की जाती है तथा इसी संदर्भ में ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया है।

राघव शर्मा ने कहा कि आज वेयरहाउस की सुरक्षा, इंटरनेट कनेक्टिविटी, सीसीटीवी के माध्यम से की जाने वाली मॉनिटरिंग तथा आग से सुरक्षा के उपायों का निरीक्षण किया गया है और अधिकारियों को इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। इस अवसर पर एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
ऊना (सुशील पंडित)। मां चिंतपूर्णी के लाखों भक्तों को यहां पर आधुनिक सुख-सुविधाएं प्रदान करने के साथ-साथ उनके अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए मंदिर ट्रस्ट निरंतर प्रयास कर रहा है। मां छिन्नमस्तिका की श्रद्धा में सराबोर चिंतपूर्णी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर ट्रस्ट एक संग्रहालय बनाने जा रहा है, जो आधुनिक तकनीक से सुसज्जित होगा तथा श्रद्धालुओं को यहां आकर एक नया अनुभव प्राप्त होगा।
प्रस्तावित संग्रहालय में थ्री डी वॉक वे तैयार करने की योजना है, जिसमें श्रद्धालु हिमाचल प्रदेश के अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन चिंतपूर्णी में ही कर पाएंगे। श्रद्धालुओं को थ्री डी वॉक वे में उसी धार्मिक स्थल पर उपस्थित होने का आभास होगा। संग्रहालय में प्रोजेक्टर, एनिमेशन तथा अन्य आधुनिक तरीकों से चिंतपूर्णी मंदिर के इतिहास के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

मंदिर आयुक्त एवं जिलाधीश ऊना राघव शर्मा ने कहा “संग्रहालय बनाने के लिए बाबा माई दास सदन का चयन किया गया है। इस भवन में चार हॉल हैं, जो आपस में जुड़े हैं और इनमें संग्रहालय स्थापित करने का विचार चल रहा है। सदन में पर्याप्त जगह है और आधारभूत ढांचा पहले से ही तैयार है। संग्रहालय के लिए इसमें इंटीरियर ही लगना है जिसके लिए मंदिर ट्रस्ट ने कवायद शुरू कर दी है। यह संग्रहालय अपने आप में अदभुत एवं भव्य होगा, जहां आकर श्रद्धालुओं को आध्यात्म का एक नया अनुभव प्राप्त होगा। जिससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ौतरी होगी।”
संग्रहालय में जाने के लिए एक तरफ से प्रवेश रखा जाएगा तथा दूसरी ओर से बाहर निकलने का रास्ता बनाया जाएगा। अंदर दाखिल होने के बाद श्रद्धालुओं को राज्य के विभिन्न धार्मिक स्थलों व हिमाचल प्रदेश से जुड़ी विभिन्न प्रकार की जानकारियां रोचक ढंग से देखने को मिलेंगी। संग्रहालय के निर्माण के लिए डीपीआर तैयार कर 20 अगस्त से पहले तैयार कर ली जाएगी। डीपीआर तैयार होने के बाद टेंडर प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी।
डीसी राघव शर्मा ने बताया कि डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार होने के बाद इसे ट्रस्टियों व अन्य सभी हित धारकों के समक्ष रखा जाएगा और संग्रहालय के बेहतर निर्माण के लिए उनसे भी चर्चा की जाएगी। इसके बाद इस परियोजना के निर्माण की प्रदेश सरकार से अनुमति ली जाएगी। सभी औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद संग्रहालय का निर्माण कार्य आरंभ किया जाएगा। उम्मीद है कि सितंबर माह तक संग्रहालय के निर्माण का कार्य आरंभ हो जाएगा, जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि यह संग्रहालय चिंतपूर्णी मंदिर में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने में मील का पत्थर बनेगा।
नई दिल्लीः दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सिंगापुर जाने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। मतबल अब केजरीवाल सिंगापुर की यात्रा पर नहीं जा पाएंगे, क्योंकि उनकी फाइल को रिजेक्ट कर दिया गया है। इस प्रस्ताव में मुख्यमंत्री केजरीवाल ने सिंगापुर में आयोजित कॉन्फ्रेंस में जाने की अनुमति मांगी थी।
उपराज्यपाल ने सलाह दी है कि प्रथम दृष्टया यह मेयर का सम्मेलन है, जोकि मुख्यमंत्री के शामिल होने के अनुरूप नहीं है। एलजी के इनकार के बाद अब मुख्यमंत्री ने विदेश मंत्रालय को मंजूरी के लिए पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि मंजूरी मिलेगी क्योंकि यह यात्रा विश्व के शहरों के सम्मेलन में भारत को गौरवान्वित करेगी।
उधर, एलजी के द्वारा आवेदन खारिज करने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि “मैं सिंगापुर जरूर जाऊंगा”। केजरीवाल का आरोप है कि केंद्र सरकार इसकी मंजूरी देने में बाधा पहुंचा रही है। इसके लिए केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पिछले दिनों एक चिट्ठी भी लिखी थी, जिसमें यात्रा को मंजूरी देने में हो रही देरी को गलत बताया था।
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली के मुख्यमंत्री की सिंगापुर यात्रा के प्रस्ताव को खारिज करते हुए कहा कि सम्मेलन में भाग लेना मुख्यमंत्री के लिए ठीक नहीं है। वहीं केजरीवाल ने आरोप लगाया कि एक महीने पहले सिंगापुर यात्रा की इजाजत मांगी गई थी लेकिन अब तक केंद्र सरकार ने इस दौरे को मंजूरी नहीं दी है, साथ ही उन्होंने कहा कि मैं वहां देश का नाम रोशन करने के लिए जाना चाहता हूं। बता दें कि सीएम केजरीवाल की विदेश यात्रा को लेकर यह पहली बार विवाद नहीं हो रहा है। इससे पहले 2019 में डेनमार्क की यात्रा के लिए केजरीवाल को विदेश मंत्रालय से इजाजत नहीं मिली थी। इसके बाद उन्होंने वर्चुअली वहां आयोजित समिट को संबोधित किया था।
मुख्यमंत्री, सांसदों को विदेश दौरे के लिए केंद्र से लेनी होती है मंजूरी किसी भी राज्य के मुख्यमंत्री, सांसद या जनप्रतिनिधि को विदेश यात्रा से पहले केंद्र सरकार से इसके लिए मंजूरी लेनी होती है। इन प्रतिनिधियों का दौरा सरकारी हो या फिर निजी। यही वजह है कि समिट में हिस्सा लेने के लिए सीएम केजरीवाल ने दिल्ली के उपराज्यपाल जो कि केंद्र सरकार के प्रतिनिधि हैं, के पास अपनी यात्रा की मंजूरी के लिए प्रस्ताव भेजा था।
जालंधर (वरुण)। जालंधर में कोरोना के काफी केस सामने आ रहा है। वीरवार को जिले में 75 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग को कुल 82 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई और इनमें से जिले के 75 नए रोगी पाए गए। बता दें बुधवार को 59 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई ।