Blog

  • Punjab News: Golden Temple पहुंची अभिनेत्री Shehnaaz Gill, देखें वीडियो

    Punjab News: Golden Temple पहुंची अभिनेत्री Shehnaaz Gill, देखें वीडियो

    अमृतसरः बिग बॉस फेम और मशहूर फ़िल्म अभिनेत्री शहनाज़ गिल आज सचखंड श्री दरबार साहिब में मत्था टेकने पहुंचीं। उन्होंने बताया कि वे गुरु नगरी में अपनी नई फ़िल्म इक कुड़ी के लिए वाहेगुरु से आशीर्वाद लेने आई हैं। शहनाज़ ने कहा, वह चाहती है कि वाहेगुरु चढ़दी कला बनाए रखें और उनकी फ़िल्म सुपर डुपर हिट हो। उन्हें विश्वास है कि पंजाब के लोग फिल्म को बहुत प्यार करने वाले हैं और वह हमेशा उनका प्यार महसूस करती रही है।

    उन्होंने बताया कि फ़िल्म इक कुड़ी की कहानी 1950 से 2025 तक का सफ़र दिखाती है जिसमें कई शेड्स हैं। जिसमें भावनाएं, इतिहास और आधुनिक समाज के रंग शामिल है। शहनाज़ ने कहा कि यह फ़िल्म दर्शकों को एक नया अनुभव देगी और पंजाब की आत्मा को नए अंदाज़ में पेश करेगी। उन्होंने यह भी बताया कि फ़िल्म की शूटिंग चंडीगढ़, भारत के विभिन्न स्थानों और विदेशों में की गई है।

    उन्होंने कहा कि फिल्म के दौरान उनके साथ पंजाब के लोगों ने जमीनी स्तर पर खूब सहयोग किया। कई कलाकारों ने मदद की। इस दौरान शहनाज ने भी पूरी कोशिश की कि उसके काम से सबको गर्व हो। उन्होंने कहा कि शुरुआत में यह फ़िल्म 19 सितंबर को रिलीज़ होनी थी, लेकिन पंजाब की परिस्थितियों के कारण अब यह 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आ रही है। शहनाज़ ने पंजाबी दर्शकों से अपील की है कि वे इस फ़िल्म को अपना प्यार और समर्थन दें, क्योंकि यह पंजाब के हर घर से जुड़ी कहानी है। उन्होंने प्रत्येक पंजाबी परिवार से फ़िल्म देखने की अपील की है।

  • Himachal News: डूबते सूरज को अर्घ देकर मनाया छठ पूजा का त्योहार

    Himachal News: डूबते सूरज को अर्घ देकर मनाया छठ पूजा का त्योहार

    हजारों भक्तों ने सामूहिक रूप से बीबीएन के घाटों पर की पूजा अर्चना

    बद्दी/सचिन बैंसल:सनातन धर्म में संतान के होने पर छठे दिन छठी मैया की पूजा-अर्चना करने का विधान है, जिससे बालक को दीर्घायु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, छठी मैया (षष्ठी देवी) भगवान सूर्य की बहन हैं, इसलिए छठ पूजा में सूर्य देव की उपासना के साथ-साथ छठी मैया की भी पूजा की जाती है। छठ पूजा में, सूर्य को अर्घ्य देकर भक्त छठी मैया की कृपा और आशीर्वाद प्राप्त करते हैं, जो संतान सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए माना जाता है।

    बद्दी में बाल्द नदी के किनारे सनसिटी रोड पर व सरसा नदी बद्दी शीतलपुर पुल के समीप विशाल पंडाल में हजारों भक्तों ने एक साथ डूबते हुए सूर्य को अर्घ दिया तथा अपने परिवार के सुख, स्वास्थ्य की प्रार्थना की! इस बार छठ पर्व पर हर वर्ष एक ही स्थान पर ज्यादा संख्या होने के कारण नदी के दोनों ओर दो बड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैँ जिससे कार्यक्रम में आने वाले श्रद्धांलुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो! सांस्कृतिक समारोह को यादगार बनाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर के बिहार और  पूर्वी उत्तर प्रदेश के कलाकार हिस्सा ले रहे हैँ!

  • Haryana News: डूबते सूर्य को अर्घ्य दे रहीं व्रती महिलाएं, CM सैनी ने भी की छठ पूजा, देखें LIVE

    Haryana News: डूबते सूर्य को अर्घ्य दे रहीं व्रती महिलाएं, CM सैनी ने भी की छठ पूजा, देखें LIVE

    पंचकूलाः संतान के सुखी जीवन के लिए सूर्यदेव और छठी मैया की आराधना के महापर्व छठ के दूसरे दिन व्रतियों ने खरना कर छठी मइया की पूजा की। सूर्यास्त के समय रसियाव खाकर व्रतियों ने 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू किया। हरियाणा में छठ महापर्व के तीसरे दिन यानी सोमवार शाम को व्रत रखने वाली महिलाएं सूर्य को अर्घ्य दे रही हैं। वहीं मुख्यमंत्री नायाब सैनी मुख्य अतिथि में शामिल हुए और उन्होंने भी छठ पूजा की।

    सभी जिलों में नदियों और नहरों के किनारे लोग जमा पहुंचे। इसके लिए नहर और नदियों के घाट सजाए गए। पंचकूला में राज्य स्तरीय छठ पूजा महोत्सव मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री छठ मैया की पूजा-अर्चना में भाग लिया और घाट पर डूबते सूर्य देव को पहला अर्घ्य अर्पित किया। पंचकूला में घग्गर नदी घाट पर पानी न होने के कारण प्रशासन ने JCB की मदद से बहाव को मोड़ा और घाट पर पानी पहुंचाया।

    उधर, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने कहा कि यह पर्व लोक आस्था और सूर्य उपासना का प्रतीक है, जो समाज में एकता और श्रद्धा का संदेश देता है। इस पर्व से समाज में भाईचारा और सकारात्मकता का वातावरण बनता है। फरीदाबाद में छठ पूजा के लिए नगर निगम ने अलग-अलग जगहों पर करीब 100 घाट बनाए हैं। यहां 12 लाख से ज्यादा पूर्वांचल के लोग इस त्योहार को मना रहे है। वहीं, गुरुग्राम में नगर निगम ने 20 घाट बनाए हैं। यहां पूर्वांचल के करीब 5 लाख लोग रहते हैं।

  • पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को ज्यादा होता है Alzheimer का खतरा, Study में हुआ खुलासा

    पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को ज्यादा होता है Alzheimer का खतरा, Study में हुआ खुलासा

    सेहत: अल्जाइमर एक ऐसी बीमारी है जिसके कारण याददाश्त कमजोर हो जाती है। यह समस्या ज्यादातर बूढ़े लोगों को ही होती है इसलिए जैसे-जैसे उम्र बढ़ती जाती है वैसे-वैसे उनकी याददाश्त कमजोर हो जाती है लेकिन शायद आप यह न जानते हो कि रिसर्च में एक नया खुलासा हुआ है। इस रिसर्च के अनुसार, ये परेशानी आदमियों के मुताबिक औरतों में ज्यादा देखने को मिलती है। PNAS में पब्लिश हुई स्टडी के दौरान जब रिसर्चर्स ने 17 से 95 साल की उम्र के बीच के 4700 एडल्ट्स के दिमाग को रिसर्चर्स ने एग्जामिन किया। उन्होंने यह देखा कि क्या ब्रेन एजिंग जेंडर पर भी डिपेंड करती है।

    महिलाओं को ज्यादा खतरा

    इस स्टडी के रिजल्ट में पाया गया है कि आदमी और औरतों के समय के साथ ब्रेन एजिंग होती है लेकिन दोनों के रिजल्ट्स नहीं होते। ऐसे में महिलाओं के मुकाबले आदमियों में तेजी से ब्रेन एजिंग के संकेत नजर आए। ये डिक्लाइन ज्यादातर दिमाग के पैराहिपोकैम्पल कॉर्टेक्स जैसे हिस्सों में देखने को मिला जो इंसान की मेमोरी और इमोशंस के लिए जिम्मेदार होते है। वहीं दूसरी ओर महिलाओं में ब्रेन एजिंग के संकेत कम जगहों पर देखने को मिले। इसके साथ ही महिलाओं के दिमाग में इस दौरान ब्रेन वेंट्रिकल बढ़ते हुए नजर आए।

    ये कारण हैं जिम्मेदार

    रिसर्चर्स का यह मानना है कि ब्रेन एजिंग में नजर आने वाले इन डिफरेंस के कई कारण हो सकते हैं जैसे कि मेटाबॉलिक फंक्शन, एपीजेनेटिक चेंजेस, हार्मोन्स आदि। इस दौरान रिसर्चर्स को हैरानी वाली बात यह पता चली कि हालांकि आदमियों में ब्रेन टिश्यूज जल्दी कम होते हैं और ब्रेन स्ट्रक्चर छोटा होता चला जाता है लेकिन इसके बाद भी अल्जाइमर्स जैसी मैमोरी लॉस की समस्या औरतों को ही ज्यादा होती है।

    हार्मोनल बदलाव है मुख्य कारण

    ऐसे में महिलाओं में अल्जाइमर के रिस्क का एक बड़ा कारण है उनके शरीर में तेजी से होने वाले हार्मोनल बदलाव। महिलाओं में मेनोपॉज, प्रेग्नेंसी और मेंस्ट्रुअल साइकिल के कारण कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं जो इसके लिए जिम्मेदार हो सकते हैं।
  • Jalandhar News: छठ महापर्व पर 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू, नहरों-नदियों के सजे घाट, देखें वीडियो

    Jalandhar News: छठ महापर्व पर 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू, नहरों-नदियों के सजे घाट, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: देशभर में छठ का महापर्व मनाया जा रहा है। संतान के सुखी जीवन के लिए सूर्यदेव और छठी मैया की आराधना के महापर्व छठ के दूसरे दिन व्रतियों ने खरना कर छठी मइया की पूजा की। सूर्यास्त के समय रसियाव खाकर व्रतियों ने 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू किया। आज शाम सूर्य को अर्घ्य देकर संतान के सुखी जीवन की कामना की जाएगी। इसके लिए नहर और नदियों के घाट सजाए गए।

    दरअसल, छठ महापर्व 4 दिनों तक चलने वाला एक अत्यंत पवित्र और कठोर अनुष्ठान है, जिसकी शुरुआत 25 अक्टूबर 2025 को ‘नहाय-खाय’ से हो गई है, जिसमें व्रती स्नान कर सात्विक भोजन ग्रहण किया जाता हैं। पर्व का दूसरा दिन, 26 अक्टूबर को ‘खरना’ शुरू हुआ है, जब दिनभर का निर्जला व्रत सूर्यास्त के बाद गुड़ की खीर से तोड़ा जाता है। तीसरा दिन, 27 अक्टूबर, सबसे महत्वपूर्ण होगा है, जिसे ‘संध्या अर्घ्य’ कहा जाता है।

    बता दें कि हिंदू धर्म में छठ महापर्व का विशेष महत्व है, जो भगवान सूर्य और छठी मैया को समर्पित है। यह त्योहार भक्ति, संयम और पवित्रता का प्रतीक है। वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास की षष्ठी तिथि से शुरू होने वाला यह 4 दिवसीय पर्व इस साल 25 अक्टूबर 2025 से शुरू होकर 28 अक्टूबर 2025 को समाप्त होगा।

  • खौफनाक सजाः एक्स बॉयफ्रेंड संग मिलकर लिव-इन पार्टनर को जिंदा जलाया, गिरफ्तार

    खौफनाक सजाः एक्स बॉयफ्रेंड संग मिलकर लिव-इन पार्टनर को जिंदा जलाया, गिरफ्तार

    नई दिल्लीः गांधी विहार इलाके में एक भयावह षड़यंत्र सामने आया है, जिसमें यूपीएससी की तैयारी कर रहे 32 वर्षीय अभ्यर्थी रामकेश मीना को उनकी लिव-इन पार्टनर अमृता चौहान और उसके पूर्व प्रेमी सुमित कश्यप तथा साथी संदीप कुमार ने मिलकर जिंदा जला दिया। शव मिलने के कुछ दिनों बाद दिल्ली पुलिस ने उसकी ‘लिव-इन पार्टनर’ सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में सूत्रों ने बताया कि फोरेंसिक साइंस में बीएससी कर रही 21 वर्षीय महिला, उसके पूर्व प्रेमी और उनके साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये सभी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के रहने वाले हैं।

    मामला गत 6 अक्टूबर की रात का है जब तिमारपुर पुलिस को गांधी विहार इलाके की एक बिल्डिंग में आग लगने की सूचना मिली थी। दमकल दल ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग को काबू में लिया और अंदर झुलसा हुआ शव पाया, जिसकी पहचान रामकेश मीना के रूप में हुई। प्रारंभिक तौर पर इसे सिलेंडर ब्लास्ट से हुआ हादसा माना गया था। लेकिन पुलिस ने लापरवाही की बजाय गहरी जांच का फैसला किया क्योंकि मौके से मिले कुछ सुराग स्पष्ट थे कि यह ‘हादसे’ जैसा नहीं था।

    पुलिस के सूत्र ने कहा, ‘‘युवक के साथ ‘लिव-इन’ में रह रही महिला ने दोनों आरोपियों के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची और बाद में उसके शव को आग लगा दी ताकि यह लगे कि यह आग दुर्घटनावश लगी है।’’ मृतक की पहचान रामकेश मीणा के रूप में की गई है। वह गांधी विहार स्थित एक इमारत की चौथी मंजिल पर रहता था। कथित तौर पर फॉरेंसिक साइंस वाली लिव इन पार्टनर और उसके दोस्त (पूर्व प्रेमी) ने शव पर घी, तेल और वाइन डाल दी ताकि आग तेजी से भड़के और लोगों को लगे कि यह पूरी तरह हादसा है। सूत्र ने बताया, ‘‘6 अक्टूबर को पुलिस को एसी में विस्फोट के कारण फ्लैट में आग लगने की सूचना मिली। दमकल की गाड़ियों ने आग बुझाई और कमरे से बुरी तरह जला हुआ शव बरामद किया।

    शुरुआत में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई।’’ सूत्र ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि पांच और छह अक्टूबर की रात को चेहरा ढके 2 लोग इमारत में घुसे थे और तड़के लगभग दो बजकर 57 मिनट पर एक महिला उनमें से एक के साथ बाहर निकलती हुई दिखाई दी। सूत्र ने बताया कि उनके जाने के कुछ ही देर बाद आग लग गई। उन्होंने बताया, ‘‘जांच के दौरान महिला के ‘कॉल डिटेल रिकॉर्ड’ से पता चला कि वह अपराध स्थल के पास मौजूद थी, जिससे शक पैदा हुआ। मुरादाबाद में कई छापे मारे गए और 18 अक्टूबर को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसने अपना अपराध कबूल कर लिया और अपने दो साथियों के नाम बताए।’’ इसके बाद उसके दो साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

  • तलमेहड़ा स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ 

    तलमेहड़ा स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ 

     ऊना/सुशील पंडित:  उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तलमेहड़ा स्कूल में सात दिवसीय एन.एस.एस शिविर के शुभारम्भ समारोह के दौरान  मुख्य अतिथि के रूप में  समाजसेवी व सेवा निवृत्त ओंकार दास शास्त्री ने शिरकत की । इस मौके पर स्वयंसेवियों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। मंच संचालक कांता देवी  प्रवक्ता राजनीतिक शास्त्र ने अदा की।

    मुख्य अतिथि का स्वागत अनिल कुमार कार्यवाहक प्रधानाचार्य  व  सुरिंदर शर्मा कार्यक्रम अधिकारी व सभी अध्यापकों ने किया। राजीव  कुमार प्रवक्ता इतिहास ने सात दिवसीय शिविर के दौरान आयोजित किए जाने वाले  कार्यक्रमो व गतिविधियों पर व्यापक प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि  ने अपने संबोधन में कहा वर्तमान समय प्रतियोगिता का है सभी विद्यार्थियों को पूरी लगन से पढ़ाई करनी चाहिए। बिना मेहनत से कुछ भी हासिल नही होगा।

    शिविर में भाग ले रहे स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए  कार्यवाहक प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने कहा कि शिविर के माध्यम से छात्रों में अनुशासन, सहयोग और नेतृत्व क्षमता की भावना का विकास होता है।इस मौके पर अन्य स्कूल स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।दोपहर बाद स्वयंसेवियों ने पहले दिन स्कूल ग्राउंड में साफ सफाई की।

  • Jalandhar News: Meriton Hotel में युवती से दुष्कर्म मामले हुआ खुलासा, ADCP आकृषि जैन का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Meriton Hotel में युवती से दुष्कर्म मामले हुआ खुलासा, ADCP आकृषि जैन का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर स्थित मेरिटन होटल में नूरमहल की रहने वाली 24 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने अमनदीप सिंह लाली नामक युवक के खिलाफ 69 बीएनएस के तहत 309 नंबर एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जानकारी देते हुए एडीसीपी आर्कषि जैन ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवती के जानकार द्वारा शादी का झांसा देकर उसे बुलाया गया। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि वह 6 माह से उक्त व्यक्ति को जानती थी।

    लड़की ने आरोप लगाए हैकि उक्त नौजवान अन्य 2 दोस्तों के साथ पहुंचा। जहां 25 अक्तूबर को करीब 10 बजे रात के समय अमनदीप सिंह लाली ने उसे मिलने के लिए फोन किया। पीड़ित युवती ने 12 बजे एक्टिवा पर जालंधर पहुंची और उसके बाद अमनदीप सिंह लाली होटल में ले गया। जहां उसने घटना को अंजाम दिया है। एडीसीपी ने बताया कि तीनों दोस्त अभी फरार चल रहे है। कॉल डिटेल निकाली जा रही है।

    वहीं अन्य दो दोस्त दूसरे कमरे में रूके हुए थे, उनका इस घटना में क्या भूमिका है, उसकी जांच की जा रही है। जिसके बाद वह शादी करने से मुकर गया। उन्होंने कहा कि इस मामले में होटल कर्मियों से पूछताछ की जा रही है। युवती ने आरोप लगाए है कि उसने कोल्ड्रिंक में नशीली वस्तु देकर शरीरिक संबंध बनाए गए। युवती का मेडकिल करवाया जा रहा है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएंगी।

    बताया जा रहा हैकि होटल की 5वीं मंजिल पर स्थित कमरा नंबर 501 में लाली युवती को ले लिया। जहां लाली ने कोल्ड्रिंग में नशीली वस्तु देकर उसके साथ शरीरिक संबंध बनाए। युवती को जब सुबह होश आया तो पता लगा कि उसके शरीर पर काफी ज्यादा निशान पड़े हुए थे। इस घटना को लेकर पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दे दी है। वहीं पुलिस ने पीड़ित के बयानों पर लाली के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

     

  • Shehbaz Badesha पर भड़के सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस, बोले – ‘घटिया Entertainment को सपोर्ट नहीं करेंगे’

    Shehbaz Badesha पर भड़के सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस, बोले – ‘घटिया Entertainment को सपोर्ट नहीं करेंगे’

    मनोरंजन: बिग बॉस 19 में शहबाज बदेशा फैंस को काफी एंटरटेन कर रहे हैं। उनका गेम फैंस को काफी अच्छा भी लग रहा है। अपने मस्ती भरे अंदाज से वह ऑडियंस को हंसाते हुए भी दिखते हैं परंतु कई बार उनकी बातें लोगों को निराश कर देती है। अब शहबाज एक बार फिर से अपनी बातों के चलते सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं।

    सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस करेंगे वोट

    शहबाज ने वीकेंड के वार के बाद घर में मौजूद अपने दोस्त अमाल मलिक और नीलम गिरी ने कहा कि वो एक बार नॉमिनेशन में आकर देखना चाहते हैं कि उनके साथ आखिर क्या होता है क्योंकि उन्हें वोट करने के लिए बहुत लोग हैं। दिवगंत एक्टर और बिग बॉस 13 के विनर रह चुके सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस भी शहबाज को भर-भर कर वोट करने वाले हैं। उनका यह मानना है कि सिद्धार्थ के फैंस उनके साथ खड़े हैं जो उन्हें वोट करेंगे और किसी को घर में इस बात का अंदाजा नहीं है।

    ‘घटिया एंटरटेनमेंट को सपोर्ट नहीं करेंगे

    शहबाज का यह दावा सुनकर अब सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस उन पर काफी भड़क गए हैं। उन्होंने शहबाज को सिद्धार्थ का नाम लेकर फेम लेने के लिए फटकार लगानी शुरु कर दी है। फैंस ने इसी बीच शहनाज का नाम भी घसीट लिया। उनका कहना है कि दोनों भाई-बहन सिद्धार्थ का नाम लेकर फेम बटोरते रहते हैं। एक यूजर ने शहबाज की बातों पर लिखा कि – ‘शहबाज अपने मुंह से सिद्धार्थ शुक्ला का नाम लेने की हिम्मत मत करो मैं सिद्धार्थ का फैन हूं लेकिन मैं कभी तुम्हारे घटिया एंटरटेनमेंट को सपोर्ट या फिर वोट नहीं करुंगा’।

    सिद्धार्थ जैसे नहीं बनोगे

    एक अन्य यूजर ने शहबाज को सिद्धार्थ का स्टाइल कॉपी करने के लिए फटकार लगाते हुए कहा कि – ‘सिद्धार्थ शुक्ला जैसी जैकेट पहन लेने से शहबाज आप उनके जैसे नहीं बन जाएंगे। आप उनके 1% भी नहीं है इसलिए अब समझ आता है कि जो आपने सिद्धार्थ की डीपी और टैटू बनवाया है वो सिर्फ उनके फैंस को अपनी ओर खिंचने के लिए ही किया है लेकिन अब ये चीज यहां काम नहीं करेगी। शहबाज बदेशा अबसे आपके लिए कोई भी सहानुभूति नहीं’।

    ‘बिग बॉस 13’ में मिले थे सिद्धार्थ-शहबाज

    शहबाज बदेशा और सिद्धार्थ शुक्ला दोनों की मुलाकात बिग बॉस 13 के दौरान हुई थी। इस सीजन में सिद्धार्थ और शहनाज का बॉन्ड काफी अच्छा था इसलिए शहबाज और सिद्धार्थ की दोस्ती भी लोगों को काफी अच्छी लगती थी। जब सिद्धार्थ का निधन हुआ था तो शहबाज भी वहीं पर मौजूद थे। उन्होंने ही अपनी बहन शहनाज गिल को संभाला था। एक्टर की मौत के बाद शहबाज ने उनका टैटू अपने पैर में बनाया था और अपने इंस्टाग्राम की प्रोफाइल पिक पर भी शहबाज ने सिद्धार्थ की तस्वीर लगाई है।
  • Punjab News: 114 साल पुराने शीश महल के हालात हुए खराब, देखें वीडियो

    Punjab News: 114 साल पुराने शीश महल के हालात हुए खराब, देखें वीडियो

    देखने के लिए लगती थी लोगों की लंबी-लंबी कतारें

    होशियारपुरः जिले में 114 साल पुराना शीश महल ढहने के कगार पर है। यह शीश महल किसी समय में आकर्षण का केन्द्र था, लेकिन अब जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पहुंच चुका है।इस शीश महल का जीर्णोद्धार लाला हंस राज जैन ने 1911 में करवाया था। इस बाजार का नाम भी शीश महल के नाम से जाना जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी भी सरकार या प्रशासन ने इस शीश महल की सुध नहीं ली। प्राचीन इमारत होने के कारण यह लोगों के आकर्षण का भी एक कारण था। लोगों ने बताया कि एक समय इसे देखने के लिए लंबी-लंबी कतारें लगती थीं। इलाके के निवासी अश्वनी शर्मा ने बताया कि यह काफी साल पुराना शीश महल है। व्यक्ति ने बताया कि 10 पैसे की पर्ची से वह महल देखने के लिए आते थे। इसे देखने के लिए एनआरआई भी आते थे। इस एतिहासिक जगह में बनी मूर्तियों की कलाकारी आकृषण का केंद्र है। उन्होंने कहा कि इसके सुधार के लिए नगर निगम को कई बार गुहार लगा चुके है। वहीं भुवेश ने कहा कि इस बाजार का नाम शीश महल से है। यहां पर लड़क और पत्थर की मूर्तियां बनी हुई हैं। इसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते है, लेकिन किसी भी सरकार ने इसकी देखभाल के लिए योजना नहीं बनाई और ना ही इसकी सुध ली। हालात ये हो गए हैकि कई मूर्तियां गिर चुकी है। इसमें राजा का दरबार है। व्यक्ति ने कहाकि उसने अपने समय में 2 रुपए की टिकट में खुद महल को देखा था। अब महल में दरारें पड़ चुकी है। लोगों की मांग की है, इसे दोबारा से रिपेयर किया जाना चाहिए ताकि पुरातन के एक बार फिर से बचाया जा सके।