Blog

  • ICU से बाहर आए Shreyas Iyer, डॉक्टर ने दिया अपडेट

    ICU से बाहर आए Shreyas Iyer, डॉक्टर ने दिया अपडेट

    सिडनीः ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे मैच में भले ही भारत ने जीत हासिल कर ली थी, लेकिन इस मैच के दौरान भारतीय टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर चोटिल हो गए थे। जिसके चलते उन्हें अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया। लेकिन अब उनकी हालत स्थिर है और वह आईसीयू से बाहर आ गए हैं। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले गए तीसरे ओडीआई मैच में शानदार डाइविंग कैच लेते समय बुरी तरह घायल हो गए थे।

    उनकी बाएं रीढ़ (रिबकेज) के नीचे गंभीर चोट लगी। बीसीसीआई की मेडिकल रिपोर्ट में पाया गया कि उनकी स्पिलीन (तिल्ली) फट गई है। ड्रेसिंग रूम लौटने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और शरीर के जरूरी पैरामीटर्स काफी कम होने लगे, जिसके चलते उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। मौके पर यह जानलेवा कंडीशन बन गई थी। फिलहाल वह आईसीयू से बाहर हैं, लेकिन डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे। उनकी हालत स्थिर है और वह स्वस्थ हो रहे हैं।

    बता दें कि स्पिलीन पेट के बाएं ऊपरी हिस्से में होती है, जो खून को साफ करने और शरीर को संक्रमण से बचाने का काम करती है। यह बहुत नाजुक होती है, जो चोट लगने से आसानी से फट सकती है। खेलते समय गिरने या किसी जोर से टकराने पर ये हो सकता है। जब स्पिलीन फटती है तो इंटरनल ब्लीडिंग होती है। यह एक गंभीर स्थिति होती है और ऐसा ही श्रेयस को हुआ। जब उन्हें इंटरनल ब्लीडिंग हुई तो बीसीसीआई की मेडिकल टीम उन्हें फौरन अस्पताल ले गई और वहां भर्ती कराया।

  • Punjab News: 17 अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    Punjab News: 17 अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    मोहालीः पंजाब सरकार द्वारा लगातार अधिकारियों के तबादलें किए जा रहे है। वहीं अब जारी सूची के अनुसार IFS और PFS अधिकारियों के तबादलें किए गए है। सूची के अनुसार भारतीय वन सेवा (IFS) और पंजाब वन सेवा (PFS) के 17 अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, संबंधित अधिकारियों को उनके नए पदों पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। देखें लिस्ट

     

  • Punjab News: Flyover से नीचे आ रही कार ने युवक को मारी टक्कर, पीछे से ट्रक ने रौंदा, देखें वीडियो

    Punjab News: Flyover से नीचे आ रही कार ने युवक को मारी टक्कर, पीछे से ट्रक ने रौंदा, देखें वीडियो

    खरड़ः चंडीगढ़-मोहाली की ओर से फ्लाईओवर से नीचे उतर रही एक गाड़ी ने सड़क पार कर रहे युवक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद युवक सड़क पर गिर गिया और पीछे से आ रहा एक ट्रक युवक के ऊपर से गुजर गया। जिससे व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही राहगीरों ने तुरंत ट्रक का पीछा कर 500 मीटर दूरी पर जाकर ट्रक चालक को घेर लिया। जिसके बाद पुलिस और युवक के परिजनों को सूचित किया। इस दौरान ट्रक चालक के साथ लोगों की धक्का-मुक्की भी हुई। मौके पर पहुंची सड़क सुरक्षा फोर्स ने ट्रक और युवक के शव को सड़क से उठाकर साइड करवाया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को अपनी हिरासत में लिया और सिटी पुलिस थाने ले आई। हालांकि पुलिस उस गाड़ी की भी जांच कर रही है जिसने सबसे पहले युवक को टक्कर मारी थी। फिलहाल गाड़ी चालक मौके से फरार है। यह घटना लगभग रात 10 बजे के आसपास हुई। राहगीरों के अनुसार उन्होंने मौके पर एंबुलेंस को सूचित किया, लेकिन काफी देर तक एंबुलेंस नहीं पहुंची, युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी।  
  • Punjab News: USA में 20 दिन बाद मिला नौजवान का शव

    Punjab News: USA में 20 दिन बाद मिला नौजवान का शव

    संगरूरः अमेरिका में 20 दिन बाद नौजवान का शव मिलने की घटना सामने आई है। मृतक की पहचान करनदीप सिंह निवासी गांव मंडवी, संगरूर के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक करनदीप सिंह की 8 अक्टूबर को आखिरी बार परिवार से फोन पर बात हुई थी।

    मृतक का शव अमेरिका के ओरिजन सूबे की सेंटियम नदी से बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया है। परिवार ने सरकार से बच्चे के शव को भारत लाने की अपील की है।

  • Punjab News: Civil Hospital का Security Guard रिश्वत लेते गिरफ्तार

    Punjab News: Civil Hospital का Security Guard रिश्वत लेते गिरफ्तार

    अमृतसरः भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत बाबा बकाला साहिब स्थित सिविल अस्पताल में तैनात एक सुरक्षा गार्ड को विजिलेंस ब्यूरो ने रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। विजिलेंस की टीम ने सुरक्षा गार्ड जतिंदर सिंह को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। प्रवक्ता ने बताया कि यह कार्रवाई शिकायतकर्ता रेशम सिंह की शिकायत पर की गई।

    दरअसल, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने अस्त्र लाइसेंस के लिए नकारात्मक डोप टेस्ट सर्टिफिकेट जारी करवाने के बदले उससे 15 हजार रुपए की रिश्वत की मांग कर रहा था। जिसके बाद पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस ने उसे रंगे हाथों पकड़ने की योजना बनाई। विजिलेंस की शुरुआती जांच में शिकायत सही पाई गई। इसके बाद फ्लाइंग स्क्वाड टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की।

    टीम ने दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में आरोपी को शिकायतकर्ता से 15 हजार रुपए लेते हुए मौके पर ही धर दबोचा। विजिलेंस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7-ए के तहत मोहाली स्थित फ्लाइंग स्क्वाड थाने में मामला दर्ज कर लिया है। प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि इस रिश्वतखोरी में और कौन-कौन शामिल था तथा इसका पूरा नेटवर्क कैसे काम करता था। आरोपी को आज अदालत में पेश किया जाएगा।

     

     

  • 6.1 की तीव्रता से लगे भूकंप के तेज झटके, 3 इमारतें जमींदोज, देखें वीडियो

    6.1 की तीव्रता से लगे भूकंप के तेज झटके, 3 इमारतें जमींदोज, देखें वीडियो

    अंकारा: तुर्की में एक बार फिर से भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी AFAD ने बताया है कि 6.1 की तीव्रता वाले इस भूकंप का केंद्र बालिकेसिर प्रांत के सिंदिरगी शहर मे था। यह स्थानीय समयानुसार रात 11:48 बजे आया। इसकी गहराई 5.99 किलोमीटर (3.72 मील) मापी गई। यह झटका इतना शक्तिशाली था कि इस्तांबुल, बुरसा, मनिसा, इजमिर और चनाक्कले जैसे शहरों में भी झटके महसूस किए गए। अधिकारियों ने बताया कि पश्चिमी तुर्की में आए तेज भूकंप से 3 इमारतें ढह गईं।

    हालांकि फिलहाल भूकंप की वजह से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। भूकंप के बाद आफ्टरशॉक भी महसूस किए गए, इस्तांबुल और आसपास के बर्सा, मनीसा और इजमिर प्रांतों में ये झटके महसूस हुए। गृह मंत्री अली येरलिकाया ने बताया कि सिंदिरगी में कम से कम तीन खाली इमारतें और एक दो मंजिला दुकान ढह गई। ये इमारतें पहले भी आए भूकंप में क्षतिग्रस्त हो चुकी थीं। बालिकेसिर के गवर्नर इस्माइल उस्ताओग्लू के अनुसार, कुल 22 लोग घबराहट के कारण गिरने से घायल हुए हैं।

    सिंदिरगी के जिला प्रशासक डोगुकन कोयुनकू ने सरकारी अनादोलु एजेंसी को बताया कि अभी तक उनको किसी जान-माल के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। हालांकि एजेंसिया अभी अपना आकलन जारी रखे हुए हैं। भूकंप के बाद कई लोग घरों में लौटने से डर रहे हैं। उस्ताओग्लू ने कहा कि मस्जिदों, स्कूलों और खेल मैदानों को उन लोगों के लिए खुला रखा जा रहा है जो वापस जाने से हिचकिचा रहे हैं। सिंदिरगी में अगस्त में 6.1 तीव्रता का भूकंप भी आया था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। तुर्की प्रमुख दरारों के शीर्ष पर स्थित है। यहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं।

  • Punjab News: हाईकोर्ट ने DGP, DC सहित 4 अधिकारियों पर लगाया लाखों रुपए जुर्माना

    Punjab News: हाईकोर्ट ने DGP, DC सहित 4 अधिकारियों पर लगाया लाखों रुपए जुर्माना

    चंडीगढ़ः पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने राज्य में चल रहे अवैध रूप से मॉडिफाई किए गए वाहनों के खिलाफ अदालत के आदेशों का पालन न करने पर पंजाब के 4 वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अदालत ने पंजाब के डीजीपी गौरव यादव सहित 4 अधिकारियों पर 2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह राशि अधिकारियों की निजी तनख्वाहों से वसूल की जाएगी और पंजाब के मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करवाई जाएगी।

    जुर्माना लगाए गए अधिकारियों में डीजीपी गौरव यादव, प्रदीप कुमार (आईएएस), सचिव, परिवहन विभाग, मनीष कुमार (आईएएस), राज्य ट्रांसपोर्ट कमिश्नर और जितेन्द्र जोरवाल (आईएएस) डिप्टी कमिश्नर संगरूर शामिल हैं। यह 2 लाख रुपये का जुर्माना पहले लगाए गए 1 लाख रुपये के जुर्माने से अलग होगा। अदालत ने कहा कि अधिकारियों का रवैया न्यायिक आदेशों की ‘लगातार और जानबूझकर उल्लंघन’ दर्शाता है। जस्टिस सुधीप्ति शर्मा ने यह आदेश शहीद भगत सिंह मिनी ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा दायर मानहानि याचिका की सुनवाई के दौरान दिया।

    मानहानि याचिका 20 सितंबर, 2023 को हाईकोर्ट द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट, 1988 के तहत अवैध रूप से मॉडिफाई किए गए वाहनों के खिलाफ प्रभावी और नियमित कार्रवाई के निर्देश देने वाले आदेशों के उल्लंघन से संबंधित है। अदालत ने देखा कि कई मौकों पर मिलने के बावजूद अधिकारी संतोषजनक पालन रिपोर्ट पेश करने में विफल रहे हैं। अदालत ने यह भी नोट किया कि 2 सितंबर, 2025 को लगाए गए 1 लाख के जुर्माने को जमा करने की बजाय अधिकारियों ने आदेश को संशोधित और रद्द करने के लिए दो याचिकाएँ दायर कीं, जिन्हें बेबुनियाद ठहराया गया।

    अदालत ने इसे अधिकारियों द्वारा ‘विरोधाभासी बयानों और न्यायिक प्रक्रिया की अनदेखी’ करार दिया। हाईकोर्ट ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि चारों अधिकारियों की तनख्वाहों में से बराबर राशि (50,000 प्रत्येक) काटकर 2 लाख का जुर्माना जमा कराया जाए। पहले लगाई गई 1 लाख की राशि भी जल्द से जल्द जमा करवाई जाए और पालन हलफनामा दायर किया जाए। इस मामले की अगली सुनवाई 27 नवंबर को होगी।

  • Stock Market में तेजी, Sensex 100 और Nifty में 50 अंक की बढ़त

    Stock Market में तेजी, Sensex 100 और Nifty में 50 अंक की बढ़त

    बिजनेसः हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को सेंसेक्स 100 अंक चढ़कर 84,900 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 30 अंक की तेजी है, ये 26,000 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में तेजी है। NSE का PSU बैंकिंग इंडेक्स सबसे ज्यादा चढ़ा है। इसके अलावा, मीडिया, मेटल, फार्मा और ऑटो में भी तेजी है।

    स्टरलाइट इलेक्ट्रिक के IPO पर लगी रोक
    सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) से वेदांता ग्रुप झटका लगा है। दरअसल, मार्केट रेगुलेटरी SEBI ने ग्रुप की कंपनी स्टरलाइट इलेक्ट्रिक लिमिटेड (Sterlite Electric Limited) के प्रस्तावित इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) पर फिलहाल रोक लगा दी है। सेबी की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, सोमवार को स्टरलाइट इलेक्ट्रिक लिमिटेड के सार्वजनिक पेशकश को स्थगित किए जाने की जानकारी दी गई, लेकिन इसका कारण नहीं बताया गया है। वेदांता समूह की कंपनी स्टरलाइट इलेक्ट्रिक लिमिटेड ने अक्टूबर महीने की शुरुआत में ही सार्वजनिक पेशकश की मंजूरी के लिए ड्रॉफ्ट डॉक्यूमेंट्स दाखिल किए थे। प्रस्तावित आईपीओ में 77.9 लाख इक्विटी शेयर का फ्रेश इश्यू और उतना ही ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल था।

     

  • Jalandhar News: पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से किए हथियार बरामद

    Jalandhar News: पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से किए हथियार बरामद

    जालंधर, ENS: क्राइम और नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 6 और पिस्तौल (.32 बोर) बरामद किए हैं। मामले की जानकारी देते हुए डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि 3 आरोपियों को पुलिस ने 6 दिन पहले एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया था। जिनकी पूछताछ के बाद आरोपियों के कब्जे से ये हथियार बरामद किए गए है। दरअसल, जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने मनकरण सिंह देओल, सिमरनजीत सिंह और जयवीर सिंह से ये हथियार बरामद किए हैं।

    हाल ही में पुलिस ने तीनों का एनकाउंटर किया गया था। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 पिस्तौल मौके से बरामद किए गए थे। जिसके बाद अब आरोपियों से की गई पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही से 6 पिस्तौल बरामद किए गए है। अमृतसर में छेहरटा इलाके में 26 सितंबर को धर्मजीत सिंह उर्फ धर्मा की हत्या हुई थी। इस मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा था।

    धर्मा वही आरोपी है, जिसे 2012 में ASI रविंदरपाल की हत्या में दोषी करार दिया गया था। धर्मा पर इस कत्ल के अलावा 4 और मामले NDPS व आर्म्स एक्ट के दर्ज थे। पुलिस इस केस में तीन आरोपियों नवराज सिंह उर्फ नूर, दलविंदर सिंह उर्फ बिल्ली और शुभदीप सिंह उर्फ शुभ को गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि शूटरों और विदेशी हैंडलर की पहचान भी कर ली गई है। तीन शूटर, जिन्होंने फायरिंग कर धर्मा का कत्ल किया था, पुलिस की गिरफ्त से दूर थे जिनमें मनकरण भी शामिल था।

    प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार आरोपी कुख्यात जग्गू भगवापुरिया गिरोह के नजदीकी सहयोगी हैं और उन्होंने ये हथियार मध्य प्रदेश से मंगवाए थे। आरोपी इन हथियारों की सप्लाई पंजाब में सक्रिय आपराधिक गिरोहों को करते थे। इस संबंध में थाना रामा मंडी में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब आगे की जांच कर रही है, ताकि इस सप्लाई नेटवर्क के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक का पूरी तरह पता लगाया जा सके। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस राज्य में संगठित अपराध को खत्म करने और अवैध हथियारों की सप्लाई चेन को जड़ से खत्म करने के लिए हमारी टीमें काम कर रही हैं।

  • Punjab News: दिलजीत दोसांझ के शो पर सिख नौजवान को ककार पहनने पर लगी रोक, जत्थेदार का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: दिलजीत दोसांझ के शो पर सिख नौजवान को ककार पहनने पर लगी रोक, जत्थेदार का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले मेंश्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्जा ने गुरुद्वारा मंजी साहिब में की हुई कथा के दौरान नौजवानों के उत्साह, धार्मिक जिम्मेदारी और सरकारी प्रबंधों पर गहन विचार रखे। जत्थेदार ने सच्चे पातशाह के प्रदेश को याद करते हुए गुरु की बाणी और नाम स्मरण के महत्व पर ज़ोर दिया और कहा कि गुरु की कृपा से ही नौजवान बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।

    जत्थेदार ने 5 तख्तों की साइकिल यात्रा करने वाले मुक्तसर साहिब के सरदार हरजिंदर सिंह को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास नशों से दूर रखते हैं और नौजवानों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। जत्थेदार ने गुरु हरगोबिंद जी की शिक्षाओं के अनुसार अरदास कर के हरजिंदर के लिए चढ़दी कला की कामना की।

    350 साल के शताब्दी मामले को लेकर जत्थेदार ने गुरद्वारों के आसपास सफाई, सड़कों की मरम्मत और लाइटिंग संबंधी ठोस प्रबंधों की मांग की। उन्होंने कहा कि शताब्दी मनाने के लिए आवश्यक ढांचा तैयार होना चाहिए और पंजाब सरकार को तुरंत यह काम करना चाहिए। विशेष रूप से सतलुज पार करने वाले पुल की स्थिति पर चिंता व्यक्त की गई और हादसों से बचाव के लिए सुधारों की आवश्यकता बताई।

    दलजीत के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान सिख नौजवानों द्वारा कंकार पहनने पर रोक के सवालों पर जत्थेदार ने धार्मिक स्वतंत्रता और मानवाधिकारों की रक्षा की अपील की। उन्होंने बताया कि गुरु की सहायता से ही हमें अपने धार्मिक उत्सवों व परंपराओं को सुरक्षित रखना चाहिए। अंत में जत्थेदार ने सभी नौजवानों से गुरु से जुड़े रहने की अपील की।