Blog

  • SBI में निकलने वाली है इन पदों पर भर्ती, जल्द हो सकता है Notification जारी

    SBI में निकलने वाली है इन पदों पर भर्ती, जल्द हो सकता है Notification जारी

    नई दिल्लीः बैंक में सरकारी नौकरी पाने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) अगले 5 महीनों में 3500 ऑफिसर पदों पर नई भर्ती निकालेगा। इसके लिए बैंक अपनी आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जल्द ही नोटिफिकेशन जारी करेगा। इस नई भर्ती के बारे में एसबीआई के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर (HR) और चीफ डेवलपमेंट ऑफिसर (CDO) ने खुद जानकारी दी है।

    उन्होंने बताया कि बैंक ने आईटी और साइबर सिक्योरिटी के लिए पहले ही 1300 ऑफिसर की नियुक्ति कर ली है। पीओ के 541 पदों पर भी नोटिफिकेशन जारी हो गया है और इसके फॉर्म भी लिए जा चुके हैं। पीओ का सेलेक्शन प्रोसेस तीन चरणों में होता है, प्रीलिम्स, मेन्स, साइकोमेट्रिक टेस्ट और इंटरव्यू। इसके अलावा उन्होंने कहा कि एसबीआई 3000 सर्किल बेस्ड ऑफिसरों (CBO) की नियुक्ति करने की तैयारी में है। यह इसी वित्त वर्ष में पूरा किया जाएगा।

    एसबीआई में सीबीओ ऑफिसर के पद पर नौकरी पाने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना चाहिए। इसके आलावा अभ्यर्थियों की उम्र न्यूनतम 21 वर्ष से कम और अधिकतम 30 वर्ष से ज्यादा नहीं होना चाहिए। हालांकि जो अभ्यर्थी आरक्षित वर्ग से होंगे उन्हें ऊपरी एज लिमिट में छूट मिलेगी।
    इस भर्ती के बारे में सभी अपडेट एसबीआई अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी करेगा।

     

  • China को मिला इस देश का साथ, दोनों में हुई बड़ी डील, क्या ट्रंप का Tariff हो जाएगा खत्म?

    China को मिला इस देश का साथ, दोनों में हुई बड़ी डील, क्या ट्रंप का Tariff हो जाएगा खत्म?

    नई दिल्ली: अमेररिका की ओर से जो टैरिफ लगाया गया है उसको कम करने के लिए सभी देश अलग-अलग तरह से प्रयास कर रहे हैं। अब इसी के बीच दुनिया के लिए टेंशन की सबसे बड़ी वजह यूएस-चीन टैरिफ वार बन गई है। दुनिया की इन दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में तनाव कम करने के भी संकेत मिले हैं और इसी हफ्ते के अंत में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ मुलाकात करने वाले है। अब इससे पहले ही चीन ने एक बड़ी डील कर ली है। चीन ने आसियान के साथ अपने मुक्त व्यापार समझौते पर साइन किए हैं। यूएस टैरिफ का असर करने के लिए दोनों में ये डील कुआलांलपुर में हुई है।

    चीन-आसियान में होगा कारोबार

    रिपोर्ट्स के अनुसार, दक्षिण पूर्व एशियाई ब्लॉक आशियान और चीन ने मंगलवार को अपने मुक्त व्यापार समझौते पर आगे बढ़ने के लिए साइन किए हैं। इसमें अब डिजिटल, ग्रीन इकोनॉमी और बाकी नए उद्योगों पर भी फोकस किया जाएगा। आसियान के आंकड़ों के अनुसार, 11 सदस्यीय दक्षिण-पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ चीन का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। पिछले साल दोनों देशों में कुल 771 अरब डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार भी हुआ है।

    चीन ने व्यापारिक संबंध किए मजबूत

    अमेरिका के टैरिफ अटैक के बीच में चीन लगातार आसियान के साथ अपने व्यापारिक संबंधों को और बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। आसियान 3.8 ट्रिलियन डॉलर के सकल घरेलू उत्पाद वाला क्षेत्र है। ऐसा इसलिए ताकि दुनिया भर के देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा लगाए गए भारी आयात शुल्क का मुकाबला किया जा पाए। बता दें कि रेयर अर्थ मिनरल्स और बाकी जरुरी खनिजों पर निर्यात प्रतिबंधो को लेकर प्रमुख शक्तियों की आलोचना के बाद भी चीन खुद को एक ओपन इकोनॉमी के तौर पर स्थापित करने में लगा हुआ है।

    लंबे समय से चल रही थी दोनों देशों में बात

    आसियान के साथ चीन के FTA 3.0 पर मलेशिया में इस समूह के नेताओं के शिखर सम्मेलन में हस्ताक्षर किए गए हैं। इसमें ट्रंप ने रविवार को एशिया की अपनी यात्रा की शुरुआत में भाग भी लिया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस उन्नत आसियान चीन समझौते पर बात नवबंर 2022 में शुरु हुई थी और इस साल मई में खत्म हुई है। ये वो समय था जब डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ को लेकर सभी देशों से आक्रामक रुख अपनाया था। इससे पहले भी दोनों देशों के बीच पहला मुक्त व्यापार समझौता 2010 में लागू हुआ था।

    इसलिए खास है दोनों देशों की डील

    चीन और आसियान दोनों क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी (RCEP) का हिस्सा हैं। यह दुनिया का सबसे बड़ा व्यापारिक समूह है। दुनिया की करीबन एक तिहाई आबादी और वैश्विक जीडीपी के करीबन 30% को ये कवर करता है। मलेशिया ने सोमवार को कुआलांलपुर में आरसीईपी शिखर सम्मेलन की मेजबानी की थी जो पिछले साल पांचों सालों में पहली बार थी। चीन ने इससे पहले यह कहा था कि यह समझौता चीन और आसियान के बीच कृषि, डिजिटल अर्थव्यवस्था और फार्मास्यूटिकल्स जैसे क्षेत्रों में अच्छा बाजार पहुंच की राह आसान बनाएगा।  
  • Punjab News: एक दिन में पराली जलाने के 147 नए मामले आए सामने

    Punjab News: एक दिन में पराली जलाने के 147 नए मामले आए सामने

    लग चुका 19.80 लाख का जुर्माना और दर्ज हो चुकी 302 FIR

    कपूरथलाः जालंधर में दिवाली के एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी हवा में सुधार नहीं आया है। बीते दिन शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 307 दर्ज किया गया। जालंधर प्रशासन के अनुसार अब तक जिले में 7 किसानों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। 9 मामलों में रेड एंट्री की गई है, जबकि 6 किसानों को चेतावनी नोटिस जारी हुए हैं। दिवाली से पहले जालंधर में 17 और 18 अक्टूबर को 3 पराली आगजनी के मामले आए थे। इस सीजन में एक दिन में सबसे ज्यादा 4 मामले 25 अक्टूबर को दर्ज किए गए। शाहकोट क्षेत्र से सबसे अधिक घटनाएं रिपोर्ट हुई हैं। जिले में अब तक केवल 16 पराली जलाने के मामले सामने आए हैं। जिसमें दिवाली से पहले 3 और दिवाली के बाद 13 मामले शामिल है। पंजाब में पराली की घटनाओं में एक बार फिर से बढ़ौतरी हो गई है। दरअसल, सोमवार को पराली जलाने के मामले में पंजाब में एक नया रिकॉर्ड बना है। पंजाब प्रदूषण बोर्ड के द्वारा जारी आकंड़ों के अनुसार राज्‍य में एक दिन में सोमवार यानी 27 अक्‍टूबर को पराली जलाने की 147 नई घटनाएं दर्ज की गईं। यह इस सीजन का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है जब एक दिन में इतनी पराली जलाई गई है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 15 सितंबर से अब तक पराली जलाने की कुल घटनाओं की संख्या बढ़कर 890 हो गई है। पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (PPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, तरनतारन और अमृतसर जिलों में सबसे ज्यादा पराली जलाने के मामले सामने आए हैं। राज्य सरकार की अपील के बावजूद कई किसान फसल अवशेष जलाना जारी रखे हुए हैं। एक सप्ताह में पराली जलाने के मामलों में बढ़ौतरी हुई है। दरअसल, 20 अक्टूबर तक कुल 353 मामले दर्ज किए गए थे। जबकि 27 अक्टूबर तक आकंड़ा बढ़कर 890 तक पहुंच गया है। ऐसे में एक सप्ताह में पराली जलाने के 537 नए केस सामने आए है। जिसमें तरनतारन और अमृतसर पराली जलाने के हॉट सपॉट एरिया बने है। तरनतारन में सबसे ज्यादा 249 घटनाएं पाई गई है, जबकि अमृतसर में 169 घटनाएं सामनेे आई है। वहीं फिरोजपुर में 87, सगंरूर 79, पटियाला 46, गुरदासपुर 41, कपूरथला 35, बठिंडा 38, एसबीएस नगर 3, होशियारपुर 3, मालेकोटला 4 और लुधियाना में 9 मामले दर्ज किए गए है। वहीं पठानकोट और रूपनगर में अब तक पराली जलाने का कोई मामला सामने नहीं आया है। किसानों की लगभग 60 प्रतिशत कटाई पूरी हो चुकी है, जिसके कारण पराली जलाने का कारण मुख्य माना जा रहा है। पीपीसीबी के अनुसार, इस वर्ष पंजाब में 31.72 लाख हेक्टेयर में धान की खेती की गई। 26 अक्टूबर तक इस क्षेत्र का 59.82% हिस्सा साफ़ हो चुका था। (आने वाले दिनों में आग बढ़ने की संभावना है)। सरकार द्वारा अब तक 19.80 लाख का जुर्माना लगाया जा चुका है और 302 एफआईआर दर्ज की गई है। प्रशासन पराली जलाने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तेजी से कार्रवाई कर रहा है। अब तक 386 मामलों में कुल 19.80 लाख का पर्यावरण मुआवजा लगाया गया है, जिसमें से 13.40 लाख की वसूली हो चुकी है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 223 (किसी सरकारी अधिकारी के आदेश की अवज्ञा) के तहत कुल 302 एफआईआर दर्ज की हैं। (यह धारा पहले आईपीसी की धारा 188 के अंतर्गत आती थी)। राज्य प्रशासन ने उन किसानों की जमीन रिकॉर्ड्स में 337 ‘रेड एंट्री’ भी की हैं, जिन्होंने फसल अवशेष जलाए हैं। ‘रेड एंट्री’ का मतलब होता है कि ऐसे किसान अपनी जमीन पर ऋण नहीं ले सकते या उसे बेच नहीं सकते।    
  • 2 सांडों के भिड़ने से मची भगदड़, धक्का लगने से दादी के हाथों से फिसला 2 साल का बच्चा खौलते तेल में गिरा

    2 सांडों के भिड़ने से मची भगदड़, धक्का लगने से दादी के हाथों से फिसला 2 साल का बच्चा खौलते तेल में गिरा

    अजमेरः समोसे की दुकान पर खौलते तेल की कढ़ाई में गिरने से दो वर्षीय बच्चा बुरी तरह झुलस गया। हादसा छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र स्थित बागेश्वर धाम की है। बच्ची को बचाने के प्रयास में दादी के हाथ भी जल गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    जानकारी के अनुसार, किशनगढ़ (अजमेर, राजस्थान) निवासी हरिओम वैष्णव अपने दो साल के बेटे राघव और मां सरिता के साथ बागेश्वर धाम दर्शन करने आए थे। सोमवार शाम वे धाम परिसर में एक हाथ ठेला समोसे की दुकान पर पहुंचे थे। इसी दौरान पास में खड़े दो बैल आपस में लड़ने लगे। उनके भिड़ने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। उसी समय बैलों के धक्के से दादी की गोद में बैठा राघव फिसलकर खौलते तेल की कढ़ाई में जा गिरा।

    राघव को गिरता देख दादी सरिता ने तुरंत उसे निकालने की कोशिश की, लेकिन खौलते तेल के कारण उनके दोनों हाथ बुरी तरह झुलस गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की और धाम के सेवादारों ने एम्बुलेंस बुलाकर दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में तैनात डॉ. रोशन द्विवेदी ने बताया कि बच्चे की हालत नाजुक है, इलाज चल रहा है। बमीठा थाना प्रभारी आशुतोष श्रोत्रिय ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और मामले की जांच जारी है।

     

  • Punjab News: विदेश में व्यापारी का गोलियां मारकर किया कत्ल

    Punjab News: विदेश में व्यापारी का गोलियां मारकर किया कत्ल

    लुधियानाः कनाडा में पंजाबी व्यापारी का गोलियां मारकर कत्ल किया गया। मिली जानकारी के अनुसार दोराहा के नजदीक गांव राजगढ़ के रहने वाले व्यापारी दर्शन सिंह माना का कनाडा में गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, माना अपने काम के लिए घर से निकले थे तभी उन पर अचानक हमला हुआ और गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। माना राजगढ़ 1992 में व्यापार के सिलसिले में कनाडा गए थे।

    उन्होंने अपना व्यापार बड़े पैमाने पर फैलाया। एबिंगफोर्ड के अलावा, अमेरिका में भी उनका कुछ जगहों पर व्यापार था। इसके अलावा, उन्होंने गुजरात के कांडला में एक कपड़ा उद्योग भी चलाया। कनाडा पुलिस ने इस हत्या के सिलसिले में दोषियों की तलाश में व्यापक अभियान शुरू कर दिया है।

    जैसे ही दर्शन माना की मौत की खबर गांव राजगढ़ पहुंची तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। माना राजगढ़ अपने परिवार के साथ कनाडा में रहते थे। माना राजगढ़ के निधन से कनाडा में कार्यरत व्यापारी समुदाय में शोक का माहौल है और पूरे पंजाब से व्यापारियों ने अपनी संवेदना और दुख व्यक्त किया है।

     

  • Punjab News: Mankirt Aulakh की बाढ़ पीड़ितों की मदद को लेकर Karan Aujla का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: Mankirt Aulakh की बाढ़ पीड़ितों की मदद को लेकर Karan Aujla का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाब में हाल ही में आई बाढ़ से कई गांव पानी में डूब गए थे। जिसके कारण काफी घरों को नुकसान पहुंचा था और कई घर पानी से क्षतिग्रस्त हो गए। इस दौरान बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पंजाबी गायक मनकीरत औलख आगे आए और उन्होंने कई परिवारों को नगद राशि सौंपी। वहीं अब बाढ़ पीड़ितों की मदद के दौरान सुर्खियों में मनकीरत औलख को लेकर गायक करण औजला का बयान सामने आया है।

    करण औजला ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मनकीरत ने मदद के दौरान जो वीडियो बनाई थी वह सोशल मीडिया प्लेटफार्म में अभी भी पड़ी हुई है। इस दौरान पीड़ितों को पैसे देने को लेकर गलत करार दिया। करण औजला का मानना है कि इस मदद की वीडियो अगर उक्त पीड़ित का बेटा बड़ा होकर देखेंगा तो उसे काफी दुख लगेंगा। उनका कहना है कि प्रत्येक बच्चे के लिए उसका पिता राजा होता है।

    ऐसे में जब वह नगद राशि की मदद की वीडियो देखेंगा तो वह काफी भावुक होगा। करण ने कहा कि अगर किसी ने मदद करनी है तो वह उसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर ना पोस्ट करें। हम उन्हें यह फील ना करवाए कि हम उन पर एहसान कर रहे है। करण का मानना है कि अगर हम किसी की मदद कर रहे है तो हम अपनी मर्जी से कर रहे है। उन्होंने कहा कि लोग तो पहले ही परेशान है, ऐसे में वीडियो अपलोड करके एहसान ना जताए।

    उन्होंने कहा कि वह किसी से निराश नहीं है, लेकिन प्रत्येक व्यक्ति का अपना मदद करने का तरीका होता है। उन्होंने कहा कि वह किसी की मदद चाहे दिखाने के लिए कर रहा, लेकिन वह लोगों की मदद कर रहा है। करण का मानना है कि वह मदद तो कर रहा है। उन्होंने कहा कि लो प्रोफाइल होकर मदद करनी चाहिए। एक बार अगर लोगों के घर बन गए तो उसके बाद फोटो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दें। तब तक यह तो होगा कि उनके द्वारा की गई मदद से गांव का विकास हो गया है।

  • Punjab News : गैंगस्टर अमित डागर को पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लाई, होगी पूछताछ

    Punjab News : गैंगस्टर अमित डागर को पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लाई, होगी पूछताछ

    लुधियानाः शहर में पूर्व सैनिक से रंगदारी और उसके घर फायरिंग मामले में कुख्यात गैंगस्टर कौशल चौधरी के बाद अब अमित डागर को पुलिस जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। स्पेशल सेल के अधिकारी अब अमित डागर से पूछताछ करेंगे। अमित डागर के बाद अधिकारी उसके अन्य गैंग के सदस्यों से भी पूछताछ करने की तैयारी में हैं। इस मामले में पूछताछ के लिए पुलिस कुछ दिन पहले कौशल चौधरी को गुरुग्राम जेल से लाई थी। कौशल चौधरी ने इस मामले में कहा था कि उनका इसमें कोई हाथ नहीं है। विदेश में बैठे कुछ गैंगस्टर वारदात करवा रहे हैं और इसमें उसके नाम का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके बाद पुलिस की नजर जेल में बंद कई गैंगस्टरों पर है, लेकिन पुलिस अभी कौशल के भरोसेमंद डागर को लाई है।
    Gangster Amit
    Gangster Amit
    जांचकर्ताओं का मानना है कि सलाखों के पीछे होने के बावजूद कौशल चौधरी अपने सहयोगियों और यहां तक कि परिवार के सदस्यों के माध्यम से रंगदारी की गतिविधियों को चलाता है। सूत्रों के मुताबिक अमित डागर कौशल चौधरी के सबसे भरोसेमंद सहायकों में से एक के रूप में जाना जाता है।

    सेवानिवृत्त नायब सूबेदार के घर फायरिंग को लेकर हो रही पूछताछ

    यह मामला तब सुर्खियों में आया जब 19 अक्टूबर रविवार तड़के गांव बेगोआना में सेवानिवृत्त नायब सूबेदार नंद लाल यादव के घर को बाइक सवार 2 बदमाशों ने निशाना बनाया। सुबह करीब 3 बजे, बाइक सवार हमलावरों ने उनके आवास पर 15 से ज्यादा राउंड गोलियां चलाईं थीं। इससे दीवार और बालकनी के कांच के पैनल क्षतिग्रस्त हो गए।फायरिंग के समय यादव अपने रिश्तेदार के साथ घर के अंदर थे, जो बाल-बाल बच गए। पुलिस ने तभी से उनके आवास पर सुरक्षा प्रदान की हुई है। लोहारा पुल की ओर भागने से पहले हमलावर ने पर्ची घर के बाहर फेंक दी। इसमें 5 करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी और इस पर कौशल चौधरी ग्रुप का नाम लिखा था। माना जा रहा है यह फायरिंग का मकसद फिरौती के लिए धमकाना ही था।    
  • Punjab News: चिड़ियाघर में इलेक्ट्रॉनिक वाहनों में लगी आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    Punjab News: चिड़ियाघर में इलेक्ट्रॉनिक वाहनों में लगी आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    जीरकपुरः छतबीड़ चिड़ियाघर में इलेक्ट्रॉनिक वाहनों में अचानक आग लग गई। इस घटना को लेकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि कई ई-वाहन इसकी आग की चपेट में आ गए। जानकारी के अनुसार 19 व्हीकल जलकर राख हो गए। हादसा सुबह करीब सवा 8 बजे हुआ। घटना की सूचना लोगों द्वारा दमकल विभाग को दी गई।

    वहीं सूचना मिलते मौके पर मोहाली और जीरकपुर से दमकल विभाग की टीम पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। चिड़ियाघर प्रबंधन के अनुसार, इन वाहनों का उपयोग सफारी के दौरान पर्यटकों को लाने-ले जाने के लिए किया जाता है। आग से इन इलेक्ट्रॉनिक वाहनों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है, हालांकि तकनीकी खराबी को संभावित कारण माना जा रहा है।

    घटना के बाद चिड़ियाघर में दहशत का माहौल है और सुरक्षा कारणों से दर्शकों को चिड़ियाघर से दूर रखा गया है। पुलिस और अग्निशमन विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। चिड़ियाघर प्रशासन ने कहा कि दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपाय किए जाएंगे।

  • Punjab News: Patrolling कर रही PCR टीम ने बाइक सवार युवकों से पकड़ा हैंडग्रेनेड, देखें वीडियो

    Punjab News: Patrolling कर रही PCR टीम ने बाइक सवार युवकों से पकड़ा हैंडग्रेनेड, देखें वीडियो

    लुधियानाः पेट्रोलिंग कर रही पीसीआर टीम ने एक युवक से हैंडग्रेनेड पकड़ा है। जानकारी अनुसार टीम शिवपुरी रोड इलाके में थी, इस दौरान बाइक पर दो संदिग्ध दिखाई दिए। शक होने पर पुलिस उन्हें रोक लिया। पीछे बैठा शख्स बाइक से उतर गया, जबकि दूसरा स्टार्ट बाइक पर बैठा रहा।

    पुलिस का ध्यान हटते ही बाइक स्वार भाग गया। लेकिन कुलदीप नाम के शख्स को पुलिस ने पकड़ लिया। कुलदीप की तलाशी लेने पर उसके पास से एक हैंड ग्रेनेड बरामद हुआ। पीसीआर कर्मचारियों ने तुरंत कंट्रोल रूम पर इसकी सूचना दी। जिसके बाद एक-एक करके पुलिस अधिकारी वहां पहुंचने लगे और फिर उसे पकड़कर पूछताछ के लिए ले गए। संभावना है कि आज पुलिस इस मामले में प्रेस वार्ता कर सकती है।

    जांच में सामने आया है कि ये ग्रेनेड वो मुक्तसर के बार्डर एरिया से लेकर आए थे। इसके जेल में बंद एक कैदी से इसके तार जुड़े है। ग्रेनेड वो जेल में बंद एक कैदी के कहने पर लेकर आए थे। उन दोनों को टारगेट दिया गया था कि ग्रेनेड लेकर वो लुधियाना तक जाएं और फिर उस ग्रेनेड को लाडोवाल से लेकर चिड़िया घर के बीच में हाईवे पर छिपाना था। पुलिस मुक्तसर जेल में भी जांच करेंगी। पुलिस अलग-अलग इलाकों के सीसीटीवी कैमरे भी चैक कर रही है। कई मुख्य चौक से पुलिस को फूटेज भी मिले है जिनकी वह पड़ताल में जुट गई है।

     

  • Punjab News: सवारियों से भरी रोडवेज की बस की ट्राले से टक्कर, 10 घायल, लगा जाम

    Punjab News: सवारियों से भरी रोडवेज की बस की ट्राले से टक्कर, 10 घायल, लगा जाम

    लुधियानाः जिले के खन्ना में रोडवेज की बस की ट्रैक्टर ट्राले से भीषण टक्कर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बस सवारियों से भरी हुई थी। बस में अधिकतर स्टूडेंट सवार थे। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में 10 से अधिक लोग घायल हो गए।

    बताया जा रहा है कि बस लुधियाना से पटियाला जा रही थी, इस दौरान दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर ट्राले से टकरा गई। घटना के दौरान सवारियों में चीख पुकार मच गई। इस दौरान ट्राला दूसरी तरफ से बेकाबू होकर डिवाइडर पार करके आया और बस से टकरा गया।

    हादसे की सूचना मिलते ही सिटी थाना 2 की पुलिस, सड़क सुरक्षा बल और 108 एम्बुलेंस कर्मी मौके पर पहुंचे। इस दुर्घटना के कारण नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया। यातायात पुलिस मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाने और यातायात को सुचारू बनाने का प्रयास कर रही है। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।