Blog

  • पंजाब: टोल प्लाजा पर लोगों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    पंजाब: टोल प्लाजा पर लोगों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    कीरतपुर साहिबः कीरतपुर- मनाली फोरलेन के प्रथम टोल प्लाजा गरामौडा में पंजाब हिमाचल के लोगों द्वारा प्रदर्शन किया गया। लोगों का कहना था कि उनके घर तथा कारोबार टोल बैरियर के आर पार हैं तथा उनका कई बार यहां से आना जाना है। इसलिए टोल बैरियर के साथ लगते लोगों को यह टोल फ्री होना चाहिए। इन लोगों का कहना है कि फोरलेन जमीन अधिग्रहण राशि में भी उन लोगों के साथ हेर फेर किया गया है। कुछ लोगों को 30 हजार रु मरला रेट तो कुछ को 1 लाख 18 हजार रु मरला रेट दिए गए हैं जबकि सभी लोगों को एकसमान पैसे मिलने चाहिए थे। यदि इसके लिए उन्हें कुर्बानीयां भी देनी पड़ी तो वह इसके लिए भी तैयार हैं।

    इस प्रदर्शन में पंजाब के लोगों ने इंकलाब जिंदाबाद तथा एन. एच. मुर्दाबाद के नारे भी लगाए तथा मांग की यदि उनकी गाडियां लोड होती है तो उनकी पर्ची काटी जाए अन्यथा खाली गाड़ी की कोई पर्ची वह नहीं देंगे। इस मौके पर प्रशासन ने लोगों को कहा कि वह उनकी मांगों को लेकर एन. एच. आई. से बात करेंगे।

  • चांद के बाद अब सूर्य की बारी

    चांद के बाद अब सूर्य की बारी

    सूर्य मिशन आदित्य-L1 इस दिन होगा लॉन्च

    नई दिल्ली: Chandrayaan-3 की सफलता के बाद ISRO अब 2 सितंबर 2023 को आदित्य-एल1 मिशन को लॉन्च करने जा रहा है। लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से होगी। अहमदाबाद में मौजूद इसरो के स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के डायरेक्टर नीलेश एम. देसाई ने कहा कि ये स्पेसक्राफ्ट तैयार है। अहमदाबाद में मौजूद इसरो के स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के डायरेक्टर नीलेश एम. देसाई ने कहा कि ये स्पेसक्राफ्ट तैयार है। नीलेश ने बताया कि यह 15 लाख किलोमीटर की यात्रा 127 दिन में पूरी करेगा। यह हैलो ऑर्बिट (Halo Orbit) में तैनात किया जाएगा। जहां पर L1 प्वाइंट होता है। यह प्वाइंट सूरज और धरती के बीच में स्थित होता है, लेकिन सूरज से धरती की दूरी की तुलना में मात्र 1 फीसदी है। इस मिशन को PSLV रॉकेट से लॉन्च किया जाएगा।

    आदित्य-एल1 मिशन सतीश धवन स्पेस सेंटर में रखा गया है। यहां पर अब इसे रॉकेट में लगाया जाएगा. लोग आदित्य-एल1 को सूर्ययान भी बुला रहे हैं। आदित्य-एल1 भारत का पहला सोलर मिशन है।इस मिशन से संबंधित सबसे महत्वपूर्ण पेलोड विजिबल लाइन एमिसन कोरोनाग्राफ (VELC) है। इस पेलोड को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स ने बनाया है। सूर्ययान में सात पेलोड्स हैं। जिनमें से छह पेलोड्स इसरो और अन्य संस्थानों ने बनाया है। आदित्य-एल1 स्पेसक्राफ्ट को धरती और सूरज के बीच एल1 ऑर्बिट में रखा जाएगा। यानी सूरज और धरती के सिस्टम के बीच मौजूद पहला लैरेंजियन प्वाइंट। यहीं पर आदित्य-एल1 को तैनात होगा। लैरेंजियन प्वाइंट असल में अंतरिक्ष का पार्किंग स्पेस है। जहां पर कई उपग्रह तैनात किए गए हैं। भारत का सूर्ययान धरती से करीब 15 लाख km दूर स्थित इस प्वाइंट पर तैनात होगा। इस जगह से वह सूरज का अध्ययन करेगा। वह सूरज के करीब नहीं जाएगा। सूर्ययान में लगा VELC सूरज की HD फोटो लेगा। इस स्पेसक्राफ्ट को PSLV रॉकेट से लॉन्च किया जाएगा। वीईएलसी पेलोड के प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर राघवेंद्र प्रसाद ने कहा कि इस पेलोड में लगा वैज्ञानिक कैमरा सूरज के हाई रेजोल्यूशन तस्वीरे लेगा। साथ ही स्पेक्ट्रोस्कोपी और पोलैरीमेट्री भी करेगा।

  • झूठ का पुलिंदा बनाकर सत्ता में आई कांग्रेस, अब नाकामियों को छुपाने के लिए केंद्र सरकार पर फोड़ रही ठीकरा: वीरेन्द्र कंवर

    झूठ का पुलिंदा बनाकर सत्ता में आई कांग्रेस, अब नाकामियों को छुपाने के लिए केंद्र सरकार पर फोड़ रही ठीकरा: वीरेन्द्र कंवर

    प्रदेश में आई आपदा पर केंद्र सरकार दिल खोलकर कर रही राज्य सरकार की मदद
    ऊना/सुशील पंडित: राज्य भाजपा के उपाध्यक्ष एवं पूर्व मन्त्री वीरेंद्र कंवर ने बंगाणा के निजी होटल में मीडिया से बात करते हुए कहा कि राज्य में कांग्रेस के बड़े नेताओं ने एक झूठ का पुलिंदा बनाकर हिमाचल में सत्ता की कुर्सी हासिल की। अब अपने घोषणा पत्र के अनुसार राज्य की 22 लाख महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपये ओर 5 लाख युवाओं को रोजगार नहीं दे पा रही है और अपनी गारंटियों को पूरा नहीं कर पा रही है तो अपनी सरकार की नाकामियों को छुपाने के लिए राज्य सरकार केंद्र सरकार पर अपनी नाकामियों का ठीकरा फोड़ रही है। कंवर ने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदेश में आई  आपदा पर दिख खोलकर प्रदेश की मदद की है और फौरी राहत में पहले 180 करोड़ फिर 181 करोड़ व राज्य में आई आपदा पर केंद्र सरकार द्वारा दिए गए विशेष पैकेज में पहली किस्त 490 करोड़ ,फिर 200 करोड़ और अब सड़कों के रख रखाव के लिए 2346,01 करोड़ की राहत राशि प्रदान की है, ताकि हिमाचल प्रदेश की जनता को राहत मिल सके।   कंवर ने कहा कि राज्य बाढ़ की स्थिति से उत्पन्न हुई आपदा पर किसी प्रकार की कोई राजनीति नहीं, बल्कि इस दुख की घड़ी में हम सव एक होकर इस भयंकर आपदा से निपटने के लिए एक है ताकि हिमाचल प्रदेश की जनता सुरक्षित रहे और जो हजारों परिवार इस आपदा से बेघर हुए है, उन्हें आशियाना मिले।  
    कंवर ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर राज्य भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल विपक्ष नेता जयराम ठाकुर राज्य में आई आपदा पर हर पीड़ित परिवार से मिल रहे है। लेकिन राज्य सरकार के मन्त्री बजीर केवल व्यानबाजी करके जनता को गुमराह कर रहे है। और राज्य में किसी भी पीडित परिवार को एक रुपया भी आर्थिक सहायता प्रदान नहीं हुई है। कंवर ने कहा कि हमने बीते वर्ष कुटलैहड़ विस क्षेत्र की कुछ सड़कों की डीपीआर केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर को प्रदान की थी और नावार्ड के तहत उक्त सड़कों के निर्माण करवाने का निबेदन किया था और आज हमें खुशी महसूस हो रही है। कि उक्त सड़कों के निर्माण की स्वीकृति के साथ कुटलैहड़ विस क्षेत्र को सड़क निर्माण के लिए 56 करोड़ की धनराशि मिली है। उसके लिए कुटलैहड़ की जनता की तरफ से केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर का आभार प्रकट करता हूँ। 
    कंवर ने राज्य सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि  7 माह के कार्यकाल में अभी तक एक भी गारंटी पूरी नहीं हो पाई है और न ही सुक्खु सरकार पूरी कर सकती है। 
    उन्होंने कहा कि सुक्खु सरकार हर दिन झूठे आंकड़े एवं झूठ पर झूठ बोलकर बाढ़ जैसी आपदा से बचते नजर आ रहे है और यह राज्य की जनता के साथ छल कपट ओर धोखा है। कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में भी जनता का करोड़ों का नुक्सान हुआ है।
    लेकिन अभी तक किसी भी पीडित परिवार को कोई आर्थिक सहायता प्रदान नहीं की गई है। केवल मौखिक रूप से ही सभी पीड़ित परिवारों को आश्वासन मिला है। इस मौके पर कुटलैहड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष चरणजीत शर्मा वीडीसी अध्यक्ष देवराज शर्मा, कुटलैहड़ भाजपा महामंत्री रमेश शर्मा,भाजपा नेता देवराज राणा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
  • मैहतपुर मे जांचा 77 लोगों का स्वास्थ्य, 30 लोगों की रक्त जांच 

    मैहतपुर मे जांचा 77 लोगों का स्वास्थ्य, 30 लोगों की रक्त जांच 

    ऊना/सुशील पंडित: स्वास्थ्य सुविधायों को बेहतर बनाने की  दिशा मे उठाए गए कदमों के तहत प्रयास संस्था द्वारा संचालित साँसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम ने जन जन तक स्वास्थ्य सुविधाओं को पहुचाने का कार्य कर रही है। केंद्रीय मंत्री एवं साँसद अनुराग सिंह ठाकुर के प्रयासों से यह सुविधा ऊना सदर विधानसभा क्षेत्र में लोगों को उपलब्ध करवाई जा रही है।
    साँसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम ने अस्पताल हर घर, हर द्वार कार्यक्रम के तहत डॉ मनु प्रिया के नेतृत्व मे ऊना सदर  विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मैहतपुर के आंगनबाड़ी केंद्र मैहतपुर में स्थानीय लोगों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। स्वास्थ्य शिविर में 77 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई एवं 30 लोगों की रक्त जांच भी की गई। मरीजों को उपयुक्त उपचार एवं दवाईयों का वितरण भी नि:शुल्क किया। 19  मरीज हड्डियों से संबंधित बीमारी से ग्रस्त, जबकि 11  मरीज उच्च रक्तचाप, 12  मरीज मधुमेह, 04 महिलाएं गायनी संबंधित रोग एवं 31  लोग अन्य बीमारियों से ग्रसित पाए गए। स्थानीय लोगों ने इस सुविधा के लिए सांसद व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर एवं प्रयास संस्था का धन्यवाद किया।
  • मैसर्ज़ पैन्टागन एल्यूमीनियम में भरें जाएंगे विभिन्न पद

    मैसर्ज़ पैन्टागन एल्यूमीनियम में भरें जाएंगे विभिन्न पद

    जिला रोजगार कार्यालय ऊना में साक्षात्कार 26 अगस्त को 
     
    ऊना/सुशील पंडित: मैसर्ज़ पैन्टागन एल्यूमीनियम प्राईवेट लिमिटेड द्वारा शनिवार 26 अगस्त को प्रातः 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में कैम्पस साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि साक्षात्कार में सुपरवाइज़र प्रोडक्शन के 5 पद, ऑप्रेटर हॉट रॉलिंग मिल के 5 पद, ऑप्रेटर शीट लेवलर के 5 पद व हेल्पर प्रोडक्शन के 25 पद भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन पदो ंके लिए आयु सीमा 24 से 34 वर्ष निर्धारित की गई है। 
    उन्होंने बताया कि सुपरवाइज़र प्रोक्शन पद के लिए शैक्षणिक योग्यता मकैनिकल में बीटैक व दो साल का प्रोडक्शन लाईन में अनुभव, ऑप्रेटर हॉट रोलिंग मिल और ऑप्रेटर शीट लेवलर के लिए 12वीं पास व एक साल का अनुभव तथा हेल्पर प्रोडक्शन के लिए आठवीं पास होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज़ फोटोग्राफ, मूल प्रमाण पत्र व अपना बायोडाटा की कॉपी सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01975-226063 पर सम्पर्क किया जा सकता है। 
  • पंजाब : चाइनीज ड्रोन सहित भारी मात्रा में हेरोइन बरामद, देखें वीडियो

    पंजाब : चाइनीज ड्रोन सहित भारी मात्रा में हेरोइन बरामद, देखें वीडियो

    फिरोजपुर :  पाकिस्तान के नशा तस्करों के नापाक मनसुबो को नाकाम किया गया। वही फिरोजपुर में बी.ओ.पी.एच के टावर के पास आर्मी की 3 ग्रेनेडियर्स, बीएसएफ की 136 बटालियन और एसटीएफ ने पाकिस्तान से आए चाइनीज ड्रोन और 4 पैकेट हैरोइन( जिसका वजन 3 किलो 200 ग्राम) बरामद किए है। एस.टी.एफ ए.आईजी भूपिंदर सिंह सिद्दू ने जानकारी दी।

    यह जॉइंट ऑपरेशन था और बड़ी सफलता हासिल हुई है। इस मामले की जांच कर रहे हैं कि इस हैरोइन को कौन लेने आ रहा था। सतलुज में पानी ज्यादा आने के कारण भी पाकिस्तान के नशा तस्कर भारत में हैरोइन की खेप भेजने में लगातार कोई ना कोई हथकंडे अपना रहे है। लेकिन उनके नापाक मनसूबों को पंजाब पुलिस, बी.एस.एफ और आर्मी नाकाम कर रही है ।

  • रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर किया भव्य रैली का आयोजन

    रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर किया भव्य रैली का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित: रूद्रा इंटरनेशनल स्कूल बसाल में चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के उपलक्ष में भव्य रैली का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के बच्चों व अध्यापक अध्यापिकाओं द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया। चंद्रयान 3 की सफलता पर सब वैज्ञानिकों का आभार व्यक्त करते हुए तरह-तरह के चार्ट बनाए व भारत माता की जय के नारे लगाए। विद्यालय के संस्थापक बलदेव कृष्ण शर्मा ने चंद्रयान-3 की सफलता की बधाई देते हुए बच्चों को बताया कि वैज्ञानिकों के संघर्ष और सफलता से सीख ग्रहण करें कि एक बार असफल होने पर हमें अपने पाठ से भटकना नहीं चाहिए बार-बार प्रयास करते रहना चाहिए सफलता आपके कदम चूमेगी। इस मौके पर चेयरमैन बलदेव कृष्ण शर्मा, प्रिंसिपल मैडम व अन्य स्कूल स्टाफ मौजूद रहे।
  • पंजाबः मोबाइल की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, देखें वीडियो

    पंजाबः मोबाइल की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, देखें वीडियो

    मोगा : आए दिन चोरी की वारदातों का सिलसिला बढ़ रहा है। 2 दिन पहले थाने के पास एक गारमेंट की दुकान से चोर लाखों का सामान चोरी कर के ले गए।  फिर मोगा के अमृतसर रोड पर स्थित न्यू स्मार्ट इंटरप्राइजेज मोबाइल की दुकान पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। दुकानदार ने  बताया कि  सुबह 3 बजे 2 युवक दुकान पर आए और पुराने मोबाइल चोरी कर के ले गए।

    चोरी की सारी घटना सी.सी.टी.वी में कैद हो गई है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाही शुरू कर दी है।

  • जालंधरः कोर्ट में शीतल अंगुराल ने जुर्माना और पासपोर्ट करवाया जमा, दिया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    जालंधरः कोर्ट में शीतल अंगुराल ने जुर्माना और पासपोर्ट करवाया जमा, दिया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: हरविंदर कौर समेत 3 मामलों में विधायक अंगुराल सीजेएम अमित गर्ग की अदालत में पेश हुए। दरअसल, बीते दिन कोर्ट में माननीय जज ने शीतल अंगुराल को 25 हजार रुपए जुर्माना लगाया था और पासपोर्ट जमा करवाने के निर्देश दिए थे। जिसके तहत आज उन्होंने अदालत जुर्माना और पासपोर्ट जमा करवा दिया है। इस दौरान कोर्ट में पेश होने के बाद बाहर आकर मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने जिस तरह से निर्देश दिए थे उनका पूरा पालन किया गया है। हाईकोर्ट के आदेश पर पासपोर्ट जमा करवा दिया गया है।

    इसके अलावा जो जुर्माना जमा करवाने के लिए कहा था वह भी जमा करवा दिया है। विधायक शीतल अंगुराल ने कहा कि निचली अदालत और सैशन कोर्ट से उन्हें राहत न मिलने पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से उन्हें राहत मिली थी। बीते दिन हाईकोर्ट ने उनकी याचिका को स्वीकार करते हुए जमानत दी थी, लेकिन उसके साथ कुछ शर्तें रखी थीं और आज सीजेएम कोर्ट में उन सभी शर्तों को पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि उन्हें न्यायिक व्यवस्था पर पूरा भरोसा है और आशा है कि उन्हें इंसाफ मिलेगा। 

  • जालंधरः एक्साइज़ एक्ट के मामले में वांछित भगोड़ा गिरफ़्तार

    जालंधरः एक्साइज़ एक्ट के मामले में वांछित भगोड़ा गिरफ़्तार

    जालंधर, ENS: पीओ स्टाफ की पुलिस ने एक्साइज़ के मामले में चल रहे वांछित भगोड़े को गिरफ़्तार किया है। गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान करण कुमार उर्फ काका निवासी गांव वडिंग थाना कैंट के रूप में हुई है। पीओ स्टाफ के प्रभारी सुरजीत सिंह जोड़ा ने बताया कि 1 फ़रवरी 2020 थाना कैंट में मुक़दमा नंबर 12 एक्साइज़ एक्ट के तहत दर्ज किया गया था, इसमें अदालत ने आरोपी करण को 27 मार्च 223 को भगोड़ा क़रार कर दिया था। जिसे गुप्त सूचना के आधार पर उनकी टीम ने घर से दबोच कर संबंधित थाने की पुलिस के हवाले कर दिया है।