Blog

  • एसजीपीसी चुनावों की निर्वाचक नामावली तैयार करने के लिए उपायुक्त ऊना की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

    स्वयं सत्यापित पासपोर्ट साइज फोटो तथा पहचान पत्र की प्रतिलिपि संलग्न करना अनिवार्य -उपायुक्त 

     

    ऊना/सुशील पंडित :शिरोमणी गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव के लिए निर्वाचक नामावली तैयार करने के संबंध में उपायुक्त राघव शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचक नामावली तैयार करने के संबंध में चुनाव आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों बारे विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर उपायुक्त ऊना ने बताया कि एसजीपीसी चुनावों के दृष्टिगत 18 दिसम्बर से 29 फरवरी 2024 तक सिख मतदाताओं का पंजीकरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पंजीकरण फॉर्म हिंदी के अलावा पंजाबी भाषा में भी स्वीकार्य होंगे। उन्होंने बताया कि पंजीकरण के लिए मतदाता की आयु 21 वर्ष होनी चाहिए जिसके लिये कट-ऑफ तिथि 18 दिसंबर 2023 होगी।

    इसके अतिरिक्त मतदाता को सेल्फ अटेस्टेड आधार कार्ड अथवा मतदाता फोटो पहचान पत्र अथवा भारतीय पासपोर्ट अथवा वाहन चालक लाइसेंस अथवा केंद्र/ राज्य सरकार/ पीएसयू /पब्लिक लिमिटेड कंपनी द्वारा कर्मचारियों को दिया गया सेवा पहचान पत्र अथवा बैंक/ डाकघर द्वारा फोटो सहित जारी की गई पासबुक अथवा पैन कार्ड अथवा मनरेगा जॉब कार्ड अथवा हेल्थ इंश्योरेंस स्मार्ट कार्ड अथवा सरकारी पेंशनर दस्तावेज अथवा विधायकों/ सांसदों इत्यादि को जारी किया गया आधिकारिक पहचान पत्र में से किसी एक की स्वयं द्वारा सत्यापित प्रतिलिपि सलंग्न करना अनिवार्य है इसके अलावा निर्धारित फार्म पर स्वयं सत्यापित नवीनतम रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाने के अलावा स्वं – घोषणा को हस्ताक्षरित करना भी अनिवार्य है।

    उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि इस कार्य के जिला के समस्त एसडीएम पुनरीक्षण प्राधिकरण अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मतदाता पहचान बनाने के इच्छुक सिक्ख मतदाता ग्रामीण क्षेत्रों में पटवारी व शहरी क्षेत्रों में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी / सचिव के पास अपना आवेदन प्रारूप – 1 में भर कर जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि संबंधित प्रारूप 1 एसडीएम कार्यालय, पटवारी, ईओ एमसी से प्राप्त किए जा सकते हैं। बैठक में एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, एसडीएम गगरेट शशि पाल शर्मा, एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान, जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कश्यप, बाबा अमरजोत सिंह बेदी, गुरु नानक मिशन संस्था के महासचिव हरपाल सिंह कोटला सहित सिख समुदाय से संबंधित विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

  • चताडा स्कूल में वार्षिक समारोह मनाया गया

    ऊना/सुशील पंडित:राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चताड़ा में बुधवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र भुट्टो ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में कोई भी बच्चा पैसे की आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई से बन्छित नहीं रहेगा। हम ने एक वर्ष के कार्यकाल में 184 बच्चो के लिए पढ़ाई में दाखिला एवम आर्थिक मदद की है। और चालू वर्ष में एचएम ने 200 बच्चियों को गोद लेकर उन्हें पढ़ाई के लिए पांच हजार से लेकर बीस हजार तक की आर्थिक मदद करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ में शिक्षा के स्तर को ऊपर लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
  • पंजाबः ठंड के कारण स्कूल के पहली कक्षा के छात्र की हुई मौ+त

    बरनालाः गांव पक्खो कलां के सरकारी प्राइमरी स्कूल में पहली कक्षा के एक छात्र की ठंड के कारण मौत हो गई है। मृतक की पहचान 6 वर्षीय कुलदीप सिंह के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए मृतक के भाई ने बताया कि कुलदीप सिंह पहली कक्षा का छात्र था। जोकि बीते दिनों ठंड लगने के कारण बीमार हो गया था। जिसका इलाज परिवारिक सदस्यों ने पहले गांव में करवाया था। बीमारी के कारण कुलदीप ने खाना-पीना बंद कर दिया था।

    उसकी हालत खराब होने पर उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल बरनाला ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि पिता की पहले मौत हो चुकी है। परिजनों और सरकारी प्राइमरी स्कूल पक्खो कलां के हेड टीचर नवदीप शर्मा के मुताबिक बच्चे की मौत ठंड के कारण हुई है। टीचर नवदीप शर्मा ने बताया कि बच्चा कुलदीप सिंह पहली कक्षा का छात्र था। जो पिछले कुछ दिनों से स्कूल नहीं आ रहा था। बच्चा एक गरीब परिवार से संबंधित था। जिसके पिता की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। मृतक कुलदीप सिंह दो भाई और दो बहनों का भाई था। 

  • भागवत ही मनुष्य को भवसागर से पार लगाती है- आचार्य शिव

    ऊना/सुशील पंडित:उपमण्डल बंगाणा की उपली राजली गांव में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के तृतीय दिवस पर कथा व्यास आचार्य शिव कुमार शर्मा ने कई अनमोल सूत्र दिए। उन्होंने कहा कि विषय विकारों से मुक्त जीवन ही मर्यादित जीवन है। परमात्मा ने मनुष्य को यह सुंदर जीवन सुंदर कार्य करने के लिए दिया है। हमें समाज और राष्ट्र के हित में अपना समय, बुद्धि और अपना जीवन लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को एकाग्र मन से कथा श्रवण करनी चाहिए। क्योंकि श्री मद भागवत कथा ही मनुष्य को भवसागर से पार लगाती है। बुधवार को कथा विराम के बाद आरती ओर उसके बाद सैकड़ों भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर सुदेश शर्मा , संजीव कांनगो, राजेश शर्मा, हंसराज, संतोष कुमारी, उषा देवी ,पवन कुमारी, अंजू वाला, के अलावा अनेक भक्त शामिल रहे
  • बंगाणाः छात्रों ने चालकों को पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ

    ऊना/सुशील पंडित:उपमंडल बंगाणा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंगाणा में यातायात नियमों को लेकर स्कूली छात्रों ने सड़क पर दो पहिया वाहनों को हेलमेट और चार पहिया चालकों को सीट बेल्ट लगाकर गाड़ी चलाने के लिए जागरूक किया। बुधवार को हुए इस जागरुकता अभियान की जानकारी देते हुए स्कूल प्रवक्ता नरेंद्र धीमान ने कहा कि सड़क सुरक्षा एक आम और महत्वपूर्ण विषय है,आम जनता में खासतौर से नये आयु वर्ग के लोगों में अधिक जागरुकता लाने के लिये इसे शिक्षा, सामाजिक जागरुकता आदि जैसे विभिन्न क्षेत्रों से जोड़ा गया है।
  • 21 लोगों ने मौके पर भरा 12000 का चालान

    21 लोगों ने मौके पर भरा 12000 का चालान

    ऊना/सुशील पंडित:जैसे जैसे हम वित्तीय वर्ष की आखिरी तिमाही के समापन की ओर बढ़ रहे हैं, वैसे वैसे पुलिस की चालान गति भी तेज हो रही है। मंगलवार को ऊना पुलिस ने ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 164 वाहनों के चालान किए हैं।इनमें से 21 लोगों ने मौके पर भुगतान कर दिया, जिसमें पुलिस को 12000 रूपए जुर्माने के रूप में प्राप्त हुए हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने एक टिप्पर और एक जेसीबी का भी चालान किया है।अवैध खनन करने वाले इन वाहनों से पुलिस ने जुर्माने के रूप में 7500 रूपए वसूले हैं। साथ ही 4 लोगों पर कार्रवाई हुई है जो सार्वजनिक स्थलों पर धुम्रपान करते हुए पकड़े गए थे। उनसे भी पुलिस ने 300 रूपए वसूल किए हैं।
  • दियोलीः भगवान राम के उत्सव में उपद्रव करने वालों पर केस दर्ज

    दियोलीः भगवान राम के उत्सव में उपद्रव करने वालों पर केस दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित:अयोध्या प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के दिन दियोली में कुछ उपद्रवियों ने उत्सव मना रहे लोगों के साथ मारपीट की।प्राप्त जानकारी के अनुसार गगरेट के दियोली गांव के अमन दीप पुत्र अवतार सिंह ने गगरेट पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 22 जनवरी की रात आठ बजे वह ठाकुरद्वारा मंदिर दियोली में अपने साथियों के साथ दीप जला रहा था। तभी गांव के ही रहने वाले राजेश और उसके चार साथियों ने उत्सव में विघ्न डाल दिया। उन्हें गालियां निकालीं और मारपीट की। हमलावर लगातार उसे जान से मार डालने की धमकियां भी दे रहे थे। गगरेट पुलिस थाने में उक्त आरोपियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 148, 149, 504, 506 के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। 
  • संतोषगढ़ में एक और सट्टेबाज पकड़ा

    संतोषगढ़ में एक और सट्टेबाज पकड़ा

    ऊना/सुशील पंडित:संतोषगढ़ पुलिस ने दड़ा सट्टा कारोबारियों के खिलाफ मुहीम तेज कर दी है। इलाके में पिछले कई दशकों से दड़ा सट्टा का कारोबार निरंतर जारी है।मंगलवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति संतोषगढ़ बाजार में दड़ा सट्टा का काम कर रहा है। पुलिस ने उसकी तालाशी ली तो उससे 2330 रूपए और दड़ा सट्टा की पर्चियां बरामद हुईं। संतोषगढ़ थाने में पुलिस ने आरोपी रणजोत पुत्र अतर सिंह निवासी मेघपुर, नंगल, जिला रूपनगर, पंजाब के विरुद्ध जुआ अधिनियम की धारा 13-ए-3-67 के तहत मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
  • चिंतपूर्णीः रेहड़ी लगा रास्ता रोकने वाले पर केस

    चिंतपूर्णीः रेहड़ी लगा रास्ता रोकने वाले पर केस

    ऊना/सुशील पंडित:चिंतपूर्णी मंदिर के आस पास ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात पाने के लिए पुलिस का अतिक्रमण विरोधी अभियान जारी है। मंगलवार को चिंतपुर्णी थाने की एक टीम ने सड़क पर रेहड़ी फड़ी लगाने वाले एक व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी कमल किशोर पुत्र शंगनू राम, निवासी गांव अमोकलां प्रीतम, तहसील अम्ब ने अपनी रेहड़ी फड़ी सड़क पर लगा रखी थी जिससे आम जनता को आने-जाने व यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही थी। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 283 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
  • BJP नेता को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली धमकी

    इंदौर : टाइल्स कारोबारी और भाजपा नेता अमरदीप सिंह ओलख को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी मिली है। वॉइस मैसेज पर उनसे रुपयों की मांग की गई। नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। कारोबारी ओलख मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के करीबी हैं। उन्होंने इंदौर-1 में विधानसभा चुनाव की कमान भी संभाली थी। बता दें कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ था। ये गैंग सलमान खान को भी जान से मारने की धमकी दे चुका है। लॉरेंस बिश्नोई फिलहाल तिहाड़ ​जेल में बंद है।

    इंदौर के स्टारलिंक स्कायलाइन में रहने वाले अमरदीप सिंह ओलख ने क्राइम ब्रांच को बताया कि 19 जनवरी को रात करीब 1 बजे वॉट्सऐप पर दो मिस कॉल आए। फिर छह सेकेंड का वॉइस मैसेज आया। जिसमें कहा- अमरदीप फोन उठा, मैं लॉरेंस बिश्नोई बोल रहा हूं। फोन उठा ले तो अच्छा होगा। तू हमारे बारे में जानता ही है। ओलख ने बताया, नंबर +44 से शुरू होता है, जो ब्रिटेन (UK) का कोड है। यह कंफर्म नहीं है कि कॉल UK से किया है या भारत में ही किसी ने विदेशी नंबर से कॉल करके धमकाया है। ओलख ने 23 जनवरी को FIR दर्ज कराई।  क्राइम ब्रांच जांच कर रही है। ओलख ने पुलिस से आगामी चुनाव को देखते हुए सुरक्षा मांगी है।