Blog

  • Comedian Kapil Sharma से एक करोड़ की फिरौती मांगने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    Comedian Kapil Sharma से एक करोड़ की फिरौती मांगने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    मुबंईः मशहूर कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा को धमकी देने वाले को मुंबई क्राइम ब्रांच ने वेस्ट बंगाल से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दिलीप चौधरी के रूप में हुई है। मुंबई क्राइम पुलिस ने 24 परगना से आरोपी को गिरफ्तार किया है।

    Read in English:

    Kapil Sharma Gets ₹1 Crore Extortion Threat, Accused Arrested in West Bengal

    आरोपी ने कपिल शर्मा से ई-मेल के जरिए एक करोड़ रुपए मांगे थे। आरोपी ने कॉमेडियन कपिल शर्मा के पीए को 4 दिन पहले पैसों को मांग की थी। इस दौरान आरोपी ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताकर एक करोड़ रुपए एक्सटॉर्शन की मांग की थी।

  • Punjab News: रवनीत बिट्टू ने आधुनिक सुविधाओं से लैस नव-निर्मित रेलवे स्वास्थ्य सुविधा केंद्र का किया उद्घाटन, देखें वीडियो

    Punjab News: रवनीत बिट्टू ने आधुनिक सुविधाओं से लैस नव-निर्मित रेलवे स्वास्थ्य सुविधा केंद्र का किया उद्घाटन, देखें वीडियो

    लुधियानाः रेल राज्य मंत्री और फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज़ राज्य मंत्री रवनीत सिंह ने आज 7.5 करोड़ की लागत से बने नव-निर्मित रेलवे स्वास्थ्य सुविधा केंद्र का उद्घाटन किया। यह रेलवे कर्मचारियों और उनके पारिवारिक सदस्यों को चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान करेगा। जिसमें जी+1 संरचना में 06 ओपीडी, 4-बेड वाला वार्ड, आपातकालीन सुविधाएं (जिसमें स्टेरिलाइजेशन और ड्रेसिंग रूम शामिल हैं), फार्मेसी और स्थानीय खरीद, यात्रियों और स्ट्रेचर के लिए लिफ्ट, 3 स्थानों पर प्रतीक्षालय सुविधाएं (स्टेनलेस स्टील बेंचों के साथ), कान्फ्रेंस रूम, पुरुष/महिला और स्टाफ के लिए अलग-अलग शौचालय, वी.आर.वी. एयर कंडीशनिंग सिस्टम, सुसज्जित डबल हाइट लॉबी, दो-पहिया/चार-पहिया और एम्बुलेंस पार्किंग की सुविधा, अस्पताल के बाहर विकसित हराभरा क्षेत्र, पी.एम.ई. डार्क रूम सुविधा, एक्स-रे कक्ष (डार्क रूम सहित), लैबोरेटरी और मेडिकल रिकॉर्ड रूम शामिल हैं।

    मामले की जानकारी देते हुए रवनीत सिंह ने कहा कि इस समय फिरोजपुर मंडल में एक डिविज़नल अस्पताल, एक उप-मंडलीय अस्पताल (अमृतसर) और 6 स्वास्थ्य यूनिटें हैं, जिनमें कुल 34 डॉक्टर तैनात हैं। फिरोजपुर डिविज़नल अस्पताल में कुल 69 बिस्तर हैं। जहां मेडिसिन, जनरल सर्जरी, गायनेकोलॉजी, आर्थोपेडिक्स, पाथोलॉजी, एनेस्थीसिया और डेंटल जैसी विशेषज्ञताओं में सेवाएं उपलब्ध हैं।

    अस्पताल में आधुनिक लैबोरेटरी, फिजियोथेरेपी यूनिट, कम्प्यूटराइज़्ड रेडियोग्राफिक सिस्टम और मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर की सुविधाएं मौजूद हैं। अमृतसर में 50-बिस्तरों वाला अस्पताल चल रहा है। इसके अलावा लुधियाना, जालंधर सिटी, जालंधर छावनी और कपूरथला में स्वास्थ्य यूनिटें काम कर रही हैं। इसके अतिरिक्त, रेलवे लाभपात्रों को आपात देखभाल देने के लिए 51 निजी अस्पतालों और 16 डायग्नोस्टिक सेंटरों को पैनल में शामिल किया गया है।

     

     

  • Punjab News: इस इलाके में गोलियां चलाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में गोलियां चलाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः जिले के गांव माणूके में घर पर गोलियां चलाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जीतवीर सिंह पुत्र कमलजीत सिंह, निवासी गांव लत्ताला (वर्तमान पता, गज्जरवाला, लुधियाना), प्रीतपाल सिंह पुत्र बलजीत सिंह, निवासी झोरड़ा, लुधियाना, रूपिंदर सिंह पुत्र लखवीर सिंह, निवासी नथोवाल, लुधियाना, सरबजीत कौर पत्नी इंद्रपाल सिंह उर्फ सोहन सिंह, निवासी धूड़कोट, मोगा और सुखदीप सिंह पुत्र इंद्रपाल सिंह, निवासी धूड़कोट, मोगा के रूप में हुई है। दरअसल, सीआईए कर्मचारियों ने पुलिस स्टेशन निहाल सिंह वाले की टीमों के साथ संयुक्त ऑपरेशन में 7 सितंबर को हुई गोलीबारी की घटना में शामिल 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गोलीबारी जसकरणदीप सिंह उर्फ जसकरणना पुत्र सुखदीप सिंह, निवासी माणूके के घर के बाहर उसे मारने के इरादे से की गई थी।

    जसकरणदीप सिंह के बयान पर थाना निहाल सिंह वाला में 7 सितंबर को विभिन्न धाराओं के तहत मामला नंबर 164 दर्ज किया गया था। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने सुखदीप सिंह पुत्र इंद्रपाल सिंह उर्फ सोहन सिंह के इशारे पर अपराध करने की बात स्वीकार की है। 2023 में सुखदीप सिंह का शिकायतककर्ता से झगड़ा हुआ था और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इसी दुश्मनी के चलते गोलीबारी की गई। सुखदीप सिंह इस समय फरार चल रहा है। पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

    अरोपियों ने यह भी खुलासा किया कि वे घटना से एक रात पहले सुखदीप सिंह के घर गए थे, जहां उसकी मां सरबजीत कौर, पत्नी इंद्रपाल सिंह उर्फ सोहन सिंह ने शिकायतकर्ता के घर के बारे में जानकारी दी और घटना को उकसाया। जांच के बाद सरबजीत कौर का नाम भी लिया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार 4 आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया और तीन दिनों का पुलिस रिमांड दिया गया। अपराध में इस्तेमाल हथियार और मोटरसाइकिल को जब्त करने के लिए पुलिस हिरासत के दौरान गहराई से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि फरार आरोपी सुखदीप सिंह को गिरफ्तार करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है ताकि पूरे समूह का पर्दाफाश किया जा सके।

  • Punjab News: SUV चालकों की गुंडागर्दी, कार चालकों पर चलाई गोलियां, देखें वीडियो

    Punjab News: SUV चालकों की गुंडागर्दी, कार चालकों पर चलाई गोलियां, देखें वीडियो

    पटियालाः जिले के समाना रोड से एक सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। जहां कार में जा रहे दो युवकों पर SUV गाड़ी में सवार तीन लड़कों ने दिनदहाड़े गुंडागर्दी करते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इतना ही नहीं SUV सवार लड़के कार रोककर दोनों युवकों को गाड़ी से नीचे उतार लाए और बेरहमी से मारपीट करने लगे। इस दौरान हमलावारों ने लगातार गोलियां भी चलाईं।

    मौके पर मौजूद कुछ राहगीरों ने हिम्मत दिखाते हुए दोनों युवकों की जान बचाई। लेकिन हमलावरों ने गुस्से में आकर बीच-बचाव करने आए लोगों पर भी गोलियां चला दीं। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

    लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर पंजाब के युवाओं के हाथों में इतना असलहा आ कहां से रहा है। ज़रा-ज़रा सी बात पर गोलियां चलाना, क्या पंजाब अगली मुंबई या बिहार बनने की तरफ बढ़ रहा है? इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है।

    मामले की जानकारी देते हुए नौजवान ने बताया कि एसयूवी सवार उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर रहे थे। इस दौरान वह उनकी गाड़ी का पीछा करने लगे। उन्होंने कई बार कार रोकने के लिए इशारा भी किया, लेकिन कार चालकों ने गाड़ी नहीं रोकी। पीड़ित का आरोप है कि एसयूवी चालकों ने दारू पी हुई थी। इस दौरान कुछ दूरी पर एसयूवी चालकों ने पहले फायर किए और बाद में उन पर हॉकी से हमला किया।

    वहीं बचाव करने आए सरपंच के साथ व्यक्ति पर भी एसयूवी चालकों ने हमला कर दिया। दूसरी ओर अन्य व्यक्ति ने कहाकि कार में एक व्यक्ति फंसा हुआ था, वह जब उसे गाड़ी से निकालने लगे तो उक्त युवक ने कहाकि उसके दोस्त को कुछ नौजवान मार रहे है, वह उसे बचा लें। इस दौरान जब वह उसे बचाने के लिए गए तो एसयूवी चालकों ने उस पर भी फायरिंग की। गनीमत यह रही कि गोली कोई नहीं लगी। दोनों युवकों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने इस मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

     

     

     

  • Jalandhar News: मोहिंदर केपी के घर दुख सांझा करने पहुंचे BJP के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ, देखें वीडियो

    Jalandhar News: मोहिंदर केपी के घर दुख सांझा करने पहुंचे BJP के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ आज जालंधर दौरे पर है। जहां वह आज पहले सर्किट हाउस पहुंचे। इस के बाद वह पूर्व सासंद मोहिंदर सिंह केपी के घर बेटे रिची केपी के निधन को लेकर शोक व्यक्त करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने केपी के साथ रिची के निधन पर दुख प्रगट किया। तरुण चुघ ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह दुखद घटना है। केपी परिवार को काफी बड़ा झटका लगा है।

    उन्होंने केपी परिवार को सहन शक्ति प्रदान करने की परमात्मा से अरदास की। चुघ ने कहा कि एक सड़क हादसे जवान बेटे को पिता के हाथों से छीनकर ले गया, इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। जवान बेटा जो ना बीमार था, ना किसी से झगड़ा था, लेकिन अचानक सड़क हादसे में निधन हो जाना अतुलनिया पीड़ा है।

    उन्होंने कहाकि जिस तन लागे सो तन जाने। बता दें कि इससे पहले तरुण चुघ सर्किट हाउस पहुंचे थे। जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वह भगवान वाल्मीकि महाराज जी की तीर्थ यात्रा को लेकर आज जालंधर पहुंचे हैं। वहीं भारत-पाकिस्तान के एशिया कप को लेकर के चुघ ने चुप्पी साधे रखी। इसके बाद वह केंद्र द्वारा जीएसटी में की गई कटौती को लेकर व्यापारियों से मुलाकात करेंगे।

  • Weekend Ke War में पहुंची Gauahar ने लगाई अमाल की क्लास, Users बोले – ‘किसी ने तो सच कहा’

    Weekend Ke War में पहुंची Gauahar ने लगाई अमाल की क्लास, Users बोले – ‘किसी ने तो सच कहा’

    मनोरंजन: ‘बिग बॉस 19’ में आए दिन नए-नए ट्विस्ट्स देखने को मिल रहे हैं। इस वीकेंड के वार में भी हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा। वीकेड के वॉर पर गौहर खान अपने देवर आवेज दरबार को आईना दिखाती हुई नजर आएंगी। इसके अलावा उन्होने अमाल मलिक का भी नबंर लगा दिया।

    अपने लिए खुद लड़ना होगा

    वीकेंड के वार से एक प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में सलमान खान आवेज से कहते हुए दिखते हैं कि – मैं आपकी तभी मदद कर सकता हूं जब आप अपनी अपनी मदद खुद करें। जैसे पूरे हफ्ते आप मुद्दों पर नहीं बोले हैं। मैं उसी तरह कुछ नहीं बोलूंगा। इसके बाद स्टेज पर गौहर खान की एंट्री हुई और उन्होंने आवेज से कहा कि यहां पर क्या हो रहा है। गौहर ने आवेज से कहा कि यदि आप अपनी लड़ाई नहीं लड़ेंगे तो कौन लड़ेगा। उन मुद्दों पर बिल्कुल चुप हो जहां बोलना चाहिए यदि आप नहीं बोलेंगे तो आपको शो में रहने का चांस नहीं मिलेगा।

    अमाल पर भड़की गौहर खान

    आवेज के साथ बात करने के बाद गौहर का पारा हाई हो जाता है। उन्होंने अमाल की पोल खोल दी और कहा कि आपका कैरेक्टर दोगला आ रहा है और आप किसी के भी नहीं है। शो के इस प्रोमो को देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। एक ने कमेंट करते हुए लिखा कि – ‘बुली गैंग की बैंड बजने वाली है’। अन्य ने लिखा कि – ‘किसी ने तो आकर सच कहा’। एक ने कहा कि इसी वजह से गौहर मेरी फेवरेट है। अन्य ने लिखा कि – ‘गौहर जी आज का एपिसोड देखकर मजा आ गया’। गौहर को इस अंदाज में देकर फैंस उन्हें काफी प्यार देते हुए दिख रहे हैं। कुछ फैंस ने सलमान के सामने अमाल की क्लास लगाने के लिए गौहर की तारीफ भी की है। सूत्रों की मानें तो इस वीकेंड आवेज दरबार शो से बाहर हो गए हैं। वहीं नीलम गिरी को सीक्रेट रुम में भेजा गया है। यदि सच में आवेज दरबार इस हफ्ते घर से बेघर हो जाते हैं तो उनके फैंस को इस खबर को सुनकर धक्का लग सकता है।
  • मां बमलेश्वरी के दर्शन कर घर लौट रहे दोस्तों के साथ हुआ हादसा, 2 की मौत

    मां बमलेश्वरी के दर्शन कर घर लौट रहे दोस्तों के साथ हुआ हादसा, 2 की मौत

    राजनांदगांवः जिले के डोंगरगढ़ में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत का मामला सामने आया है। घटना 27 सितंबर सुबह 10 बजे की बताई जा रही है। मुंदगांव में एक पिकअप मालवाहक और बाइक आमने-सामने टकरा गए। हादसे में बाइक सवार 2 युवकों की जान चली गई।

    मृतक युवक अपने दोस्त के साथ मां बमलेश्वरी के दर्शन कर घर लौट रहा था। तभी यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है दोनों वाहन स्पीड में थे। घटना के बाद पिकअप ड्राइवर अपनी गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। दोनों मृतक भिलाई के रहने वाले थे।

    मृतकों की पहचान अमित साहनी (कृष्णा नगर) और सचिन यादव (कुरूद, भिलाई) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। डोंगरगढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना स्थल का सर्वेक्षण कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि फरार वाहन चालक को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके। हादसे के बाद से स्थानीय लोगों और मृतकों के परिजनों में शोक का माहौल है।

  • Punjab News: सुखबीर बादल के काफिले का हुआ एक्सीडेंट, गाड़ियों के खुले एयरबैग, देखें Live

    Punjab News: सुखबीर बादल के काफिले का हुआ एक्सीडेंट, गाड़ियों के खुले एयरबैग, देखें Live

    पुलिस कर्मी हुए घायल, DSP की गाड़ी हुई हादसे का शिकार

    अमृतसरः अजनाला के गग्गमहल रमदास में एक महीने पहले रावी नदी में आई भयानक बाढ़ के बाद आज शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल दूसरी बार हल्का अजनाला के प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेने और बाढ़ पीड़ित लोगों का हाल जानने के लिए पहुंचे। जिसके बाद वह अमृतसर में लोगों से मुलाकात करने जा रहे थे कि उनका काफिला सड़क हादसे का शिकार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार सुखबीर के काफिले में गाड़ियों की आपस में ही टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि पुलिस की तेज रफ्तार बस ने 2 गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस घटना में काफिले में आगे जा रही 2 फॉर्च्यूनर गाड़ी और डीएसपी इंद्रजीत सिंह की थार के साथ बस की टक्कर हो गई। वहीं 2 गाड़ियों के एयरबैग खुल गए। गनीमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। हालांकि घटना में कुछ पुलिस कर्मी घायल हुए है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस के मुताबिक, सुखबीर बादल अजनाला दौरे पर थे। वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने पहुंचे थे और राहत सामग्री पहुंचा रहे थे। इसी दौरान उनके काफिले में शामिल डीएसपी इंदरजीत सिंह की थार गाड़ी आगे चल रही बस से टकरा गई। इससे बेकाबू हुई थार गाड़ी आगे चल रही काफिले की ही फॉरच्यूनर कार में टकरा गई। यह फॉरच्यूनर कार अकाली नेता की है। हादसा होते ही काफिले में शामिल सभी वाहन रुक गए। लेकिन सुरक्षा के चलते सुखबीर बादल फिर अपने काफिले के साथ आगे बढ़ गए। सभी तुरंत थार गाड़ी के पास पहुंचे और अंदर से डीएसपी और अन्य को बाहर निकाला। जिस वक्त हादसा हुआ, उसके तुरंत बाद थार गाड़ी के एयरबैग खुल गए थे। इस वजह से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। मगर थार और बस का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
  • Punjab News: बाढ़ के बाद अब बीमारियों का खतरा, सरकार ने किए पुख्ता इंतजाम, देखें वीडियो

    Punjab News: बाढ़ के बाद अब बीमारियों का खतरा, सरकार ने किए पुख्ता इंतजाम, देखें वीडियो

    कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक का आया बयान

    पठानकोटः जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई। बाढ़ का पानी उतरने के बाद अब उसका नुकसान सामने आ रहा है। लोगों को बीमारियों से बचाने के लिए सरकार की ओर से कई तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार की ओर से गांव स्तर पर मेगा मेडिकल कैंप लगाए जा रहे हैं, जहां बाढ़ प्रभावित लोगों को जरूरी दवाइयां और इलाज मुहैया कराया जा रहा है, ताकि लोगों को किसी तरह की कोई बीमारी न लग जाए और उन्हें बाद में परेशानी का सामना करना पड़े। कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक ने आज खुद इन कैंपों का दौरा कर इनका निरीक्षण किया और बाढ़ प्रभावित लोगों से बातचीत भी की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के प्रत्येक गांव में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा रही है ताकि किसी भी प्रकार की बीमारी फैलने से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि विधानसभा सेशन में भी बाढ़ प्रभावित लोगों की समस्याओं को लेकर विचार किया गया था। इस दौरान लोगों में किसी तरह की बीमारी न फैले इसके लिए कैंप भी लगाए जा रहे हैं। इस कैंप से बड़ी मात्रा में लोगों ने फायदा लिया। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह लोगों की सहायता के लिए प्रयासरत है और आने वाले दिनों में बाढ़ से निपटने के लिए भी करोड़ों के विकास कार्य किए जाएंगे, ताकि इस तरह की समस्या दोबारा पैदा न हो।
  • क्या अब इन चीजों पर टैरिफ लगाएंगे Donald Trump? इस वजह से तेज हुई अटकलें!

    क्या अब इन चीजों पर टैरिफ लगाएंगे Donald Trump? इस वजह से तेज हुई अटकलें!

    नई दिल्ली: फार्मा कंपनी पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने के बाद अब ट्रंप एक नया टैरिफ लगाने की सोच रहे हैं। रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि ट्रंप इलेक्ट्रिक समानों पर नई टैरिफ योजना लाने पर विचार कर रहे हैं। यह टैरिफ उनमें लगी हुई चिप की संख्या पर बेस्ड होगा हालांकि अभी कोई ऑफिशियल तौर पर तीजें सामने नहीं आई है ऐसे में इस योजना में बदलाव भी हो सकता है।

    आम आदमी के लिए बढ़ेगी मंहगी

    यदि ये टैरिफ लग जाएगा तो इलेक्ट्रिक सामान-लैपटॉप से लेकर टूथब्रश तक इसका असर दिखेगा। दुनिया में मंहगाई भी बढ़ जाएगी। इसके अलावा सेमीकंडक्टर कंपनियों की इनकम पर असर होगा। अमेरिकन एंटरप्राइज इंस्टीट्यूट के अर्थशास्त्री माइकल स्ट्रेन का कहना है कि इस योजना से वस्तुओं की कीमतें बढ़ जाएगी। यह कीमतें ऐसे समय में बढ़ेगी जब अमेरिका मंहगाई की समस्या से पहले ही जूझ रहा है। मंहगाई अभी भी फेड लक्ष्य से ऊपर की ओर ही बढ़ती जा रही है। इकोनॉमिस्ट का कहना है कि टैरिफ बढ़ने से घरेलू स्तर पर उत्पादित होने वाली वस्तुएं महंगी हो जाएगी ऐसा इसलिए क्योंकि इससे इनपुट कॉस्ट बढ़ेगी और आम लोगों को ज्यादा महंगाई से जूझना पड़ सकता है।

    इस वजह से लगेगा टैरिफ

    रॉयटर्स का कहना है कि व्हाइट हाउस के प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका अपने राष्ट्रीय और आर्थिक सुरक्षा के लिए जरुरी सेमीकंडक्टर उत्पादों के लिए विदेशी आयात पर निर्भर नहीं रहेगा। उनका कहना है कि ट्रंप सरकार टैरिफ, टैक्स कटौती, विनियमन में ढील और एनर्जी के साथ मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों को वापिस अमेरिका में लाने के लिए बहुत ही छोटा नजरिया अपना रहे हैं। चिप बेस्ड किन उत्पादों पर टैरिफ लगेगा, टैरिफ की सटीक दरें क्या होगी और संभावित छूट क्या होगी यह अभी तय नहीं हुआ है। ट्रंप पहले ही सेमीकंडक्टर आयात पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने का वादा कर चुके हैं। अमेरिका में उत्पादन करने वाली या ऐसा करने की इच्छा रखने वाली कंपनियों को भी उन्होंने छूट दे दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, वाणिज्य विभाग आयतित उपकरणों में चिप-संबंधी सामग्री के लिए 25% और जापान व यूरोपीय संघ से आयतित इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए 15% टैक्स लगाने पर भी विचार कर रहे हैं हालांकि ये आंकड़े अभी शुरुआती है। अधिकारियों ने यह भी विचार किया है कि यदि कोई कंपनी अपना प्रोडक्शन अमेरिका में ट्रांसफर करेगी तो अमेरिकी प्लांट में निवेश से जुड़े प्रति डॉलर के हिसाब से उन्हें छूट दी जाएगी। सूत्रों की मानें तो वाणिज्य मंत्रालय ने शुरु में ही अमेरिकी सेमीकंडक्टर उत्पादन को नुकसान से बचाने के लिए चिप निर्माण उपकरणों को छूट देने का प्रस्ताव रखा था परंतु ट्रंप के रियायतों के प्रति प्रतिरोध का हवाला देकर व्हाइट हाउस ने इसको वापिस ले लिया था।

    फार्मा कंपनियों पर 100% टैरिफ

    यह विचार उस समय सामने आया है जब डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी व्यापार नीति को सख्त बनाने के लिए व्यापक प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने गुरवार को आयात शुल्कों की घोषणा की थी। इसमें ब्रांडेड दवाईयों पर 100% टैरिफ और भारी भरकम ट्रकों पर 25% शुल्क 1 अक्टूबर से लगाने का ऐलान किया है।