Blog

  • Jalandhar News: तस्करों खिलाफ पहली बार भारत में 5800 मामले दर्ज, पुलिस स्मृति दिवस पर बोले DGP Gaurav Yadav, देखें वीडियो

    Jalandhar News: तस्करों खिलाफ पहली बार भारत में 5800 मामले दर्ज, पुलिस स्मृति दिवस पर बोले DGP Gaurav Yadav, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पुलिस स्मृति दिवस को लेकर आज पीएपी कंम्प्लेक्स में डीजीपी पंजाब गौरव यादव पहुंचे। जहां उन्होंने शहीद पुलिस कर्मचारियों को श्रद्धांजलि दी। जिसके बाद प्रेस वार्ता करते हुए डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि नशे के खत में को लेकर पंजाब पुलिस द्वारा भारत में पहली बार 5800 मामले दर्ज किए हैं।

    उन्होंने बताया कि नशे के खिलाफ काम करने वाली पंजाब पुलिस पहले पुलिस है। वह उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की इसी एजेंसी पंजाब के माहौल को खराब करने में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आर्मी के बदलने के बाद से पंजाब में इलीगल एक्टिविटीज बढ़ती ही जा रही हैं।

    उन्होंने कहा कि इसको लेकर पंजाब पुलिस अलग स्ट्रेटजी से काम करके इस सब को खत्म करने की कोशिश कर रही है। इस दौरान डीजीपी गौरव यादव ने नागरिकों से भी सहयोग का आग्रह किया और कहा कि पुलिस और जनता मिलकर ही राज्य में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रख सकते हैं। स्मृति दिवस समारोह में पुलिसकर्मियों ने शहीदों को नमन करते हुए उनकी याद में दो मिनट का मौन रखा।

  • आज का राशिफल, 21 अक्टूबर 2025

    आज का राशिफल, 21 अक्टूबर 2025

    आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि मंगलवार का दिन है। अमावस्या तिथि आज शाम 5 बजकर 55 मिनट तक रहेगी। आज स्नानदान श्राद्धादि की अमावस्या है। आज देर रात 3 बजकर 16 मिनट तक विष्कुम्भ योग रहेगा। साथ ही आज रात 10 बजकर 59 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। मेष, मिथुन, सिंह, धनु समेत कई लोगों के लिए आज का दिन शुभ साबित हो सकता है। चलिए जानते हैं सभी राशियों के लिए दिन कैसा है।

    मेष राशिफल: आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आपके द्वारा की जाने वाली प्रार्थना का फल जल्दी ही प्राप्त होगा। आप अपने कर्म पर ध्यान देंगे और सकारात्मक रहेंगे। किसी समस्या का हल आपके काम से ही मिलेगी। आज दूसरों पर ज्यादा निर्भर रहने से बचेंगे तो आप अपने काम में बढ़िया परर्फोम करेंगे। आज आप अपनी पसंदीदा गतिविधियों को महत्व देंगे, इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। अच्छी खबर इस राशि के कुछ लोगों को मिल सकती है।

    वृषभ राशिफल: आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज जीवन बहुत सहज और आसान लगेगा। दूसरों से आगे जाने की इच्छा आपके आत्मविश्वास और कार्यकुशलता में वृद्धि करेगी। बच्चों के किसी काम से मन उदास हो सकता है। शांति से समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करेंगे तो सब सही रहेगा ।आज आपकी आस्था और विश्वास बरकरार रहेगी। आप जिस भी कार्य को करेंगे, वह पूरा अवश्य होगा। आप कुछ बातों को गोपनीय रखें, नहीं तो वह परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। जिद में आकर आप कोई काम ना करें। आज आपको कुछ नए जन संपर्कों से लाभ मिलेगा।

    मिथुन राशिफल: आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज प्रॉपर्टी के बिजनेस के लिए भी लाभदायक स्थिति बनी हुई है। आज आपको ऑफिशियल कार्यों में सफलता मिलेगी। भविष्य के लिए नई योजनाएं बनेंगी। ईश्वर में आपका विश्वास बढ़ेगा। दूसरे क्या कह रहे हैं, इस पर ध्यान दिए बिना अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे। पारिवारिक माहौल सही रहेगा। सफलता के लिए कड़ी मेहनत की आवश्यकता है। अपने कर्मचारियों के सहयोगी बनेंगे। अच्छी खबर मिल सकती है।

    कर्क राशिफल: आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज परिस्थितियों को देखने का नजरिया बदलने की जरूरत है। समस्याओं को सकारात्मकता के साथ हल करेंगे तो बेहतर रहेगा। अपनी गलतियों को तुरंत सुधारें। आपके अंदर आ रहे बदलाव के कारण दूसरों को सकारात्मक लगेगा। अधूरे काम पूरे करने के लिए दिन सही है। लेनदेन के मामलों में आप भाग्यशाली रहेंगे। आज आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। किसी तकनीकी समस्या के कारण आपको आज बेचैनी और परेशानी होगी।

    सिंह राशिफल: आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। दांपत्य जीवन तथा घर की व्यवस्था में मधुरता तथा आपसी सामंजस्य उचित रहेगा। युवा वर्ग व्यर्थ के कामों में पड़कर समय नष्ट ना करें। कुछ समय अपने स्वास्थ्य और मनोबल को बेहतर बनाने में भी व्यतीत करेंगे। अपने ऊपर कार्यों का अत्यधिक बोझ लेना आपको शारीरिक और मानसिक रूप से थका सकता है। आज कुछ ऐसे खर्चे भी होने वाले हैं जो न चाहते हुए भी आपको करने होंगे। साथ ही आज पैतृक संपत्ति से आपको लाभ और सुख मिलने वाला है।

    कन्या राशिफल: आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज जीवनसाथी व परिवार जनों का सहयोग आपके आत्मबल व आत्मविश्वास को बनाकर रखेगा और आप तनाव मुक्त होकर अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे। ब्लड प्रेशर डायबिटीज जैसी समस्या को लापरवाही में ना ले। कुछ समय मेडिटेशन और आराम के लिए अवश्य निकालें। आज आपको अपनों की सलाह बहुत काम आएगी। आप सूझबूझ से काम लेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी के प्रलोभन में ना आएं, नहीं तो वह आपका फायदा भी उठा सकता है।

    तुला राशिफल:  आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आपकी कोई आर्थिक समस्या हल होने वाली है। पुराना अटका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। आत्म चिंतन करने से आपके दृष्टिकोण में भी आश्चर्यजनक सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा । किसी संबंधी से चला रहा वाद-विवाद किसी की मध्यस्थता से हल होगा और आपसी संबंध मधुर हो जाएंगे। एक से अधिक स्रोतों से आय मिलेगी और स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को आपको नजर अंदाज नहीं करना है। आपका यदि कोई भूमि व वाहन से संबंधित मामला कानून में चल रहा था, तो वह आज दूर होगा और व्यवसाय की कुछ योजनाओं को आप फिर से शुरुआत कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आएंगे।

    वृश्चिक राशिफल: आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज धार्मिक और आध्यात्मिक उन्नति की तरफ भी आपका ध्यान केंद्रित होगा। अपने लक्ष्य के प्रति पूर्ण रूप से एकाग्र चित्त रहें। आपको सफलता प्राप्त होगी। युवाओं को किसी अनुभवी तथा प्रतिष्ठित व्यक्ति का आशीर्वाद व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। बुद्धि विवेक से यदि कोई निर्णय लिया, तो उसमें आपको लाभ अवश्य मिलेगा। समाज में आप अपनी एक अलग पहचान बनाएंगे। आपके बढ़ते खर्च आपका सिरदर्द बनेंगे, जिन पर आपको लगाम लगानी होगी।

    धनु राशिफल: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थी तथा युवा अपनी सफलता को लेकर मन में किसी भी तरह का संशय ना रखें और किसी भी तरह की रुकावट आने पर शांत रहें। नया निवेश करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। घर के बड़े बुजुर्गों व वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखना अति आवश्यक है। आप वरिष्ठ सदस्यों के आदर व सम्मान करेंगे, जिससे वह भी प्रसन्न रहेंगे, लेकिन कार्यक्षेत्र में कोई आपके स्वाभिमान को ठेस पहुंचा सकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है।

    मकर राशिफल: आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज दूसरों से ज्यादा उम्मीदें करने की बजाय अपनी कार्य क्षमता व योग्यता पर ही विश्वास रखें। युवा वर्ग भावनाओं में आकर अपना कोई नुकसान कर सकते हैं, इसलिए व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाए। और जीवन से जुड़ी हर गतिविधि को व्यावहारिक तरीके से समझने का प्रयास करें। परिवार के सदस्यों के साथ आप सुखद पलों को साझा करेंगे। आप अपनी कला का प्रदर्शन करके लोगों को हैरान करेंगे। निजी जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा।

    कुंभ राशिफल: आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। नौकरी और बिजनेस के सिलसिले में कोई यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। आज आप उसे कार्य को लेकर कामयाब होंगे, जिसके लिए लंबे समय से प्रयासरत थे। लेकिन स्टाफ की तरफ से कोई समस्या भी आ सकती है। नौकरीपेशा लोग कार्यभार कम होने से राहत की सांस लेंगे। विद्यार्थियों को इधर-उधर के कामों को छोड़कर अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस करना होगा, तभी जीत हासिल कर सकेंगे।

    मीन राशिफल: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज किसी करीबी की सलाह आपके लिए फायदेमंद होगी। ये समय आपके लिए आगे बढ़ने का है, सही योगदान देंगे तो आपको आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता । आज सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बनी रहेगी। आज कुछ लोग ईर्ष्या के कारण आपकी आलोचना करेंगे और आपका ध्यान आपके लक्ष्य से भटका सकते हैं। व्यवसाय की योजना शुरू करने का सही समय है। आपको अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिलने का योग है।

  • Jalandhar News: बाइक और कार की टक्कर में एक की मौत 

    Jalandhar News: बाइक और कार की टक्कर में एक की मौत 

    जालंधर, ENS : देहात के गांव फोल्ड़िवाल में बाइक और कार की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में कार भी पलट गई।

    टक्कर लगने के कारण बाइक चालक सड़क किनारे स्थित एक नाले में गिर गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे के बाद कार चालक तुरंत मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी सुबह तब लगी जब राहगीरों ने नाले में युवक का शव देखा और तुरंत थाना सदर पुलिस को सूचना दी।

    सूचना मिलते ही थाना सदर के ए.एस.आई. संजीव सूरी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस का मानना है कि युवक की मौत नाले में गिरने के बाद दम घुटने से हुई है। प्रारंभिक जांच में यह अनुमान लगाया गया है कि हादसा देर रात हुआ होगा।

    शव को नाले से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर भेज दिया गया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। थाना सदर की पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार कार चालक की तलाश में जांच शुरू कर दी गई है।

  • इंसानियत शर्मसार ! दीपावली के दिन बेटे ने किया मां का कत्ल, देखें वीडियो 

    इंसानियत शर्मसार ! दीपावली के दिन बेटे ने किया मां का कत्ल, देखें वीडियो 

    चंडीगढ़: दीपावली की सुबह शहर में उस समय सनसनी फैल गई जब सेक्टर-40 में एक युवक ने अपनी ही मां की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतका की पहचान सुशीला नेगी के रूप में हुई है। हत्या का आरोप मृतका के छोटे बेटे रवींद्र उर्फ रवि पर लगा है, जो यूनिवर्सिटी में कार्यरत बताया जा रहा है।

    जानकारी के अनुसार, रवि मानसिक रूप से परेशान था और इसी के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेर लिया।

    प्रारंभिक जांच में पुलिस ने इसे परिवारिक रंजिश या मानसिक अस्थिरता से जुड़ा मामला माना है। हालांकि, वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी है। इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है। दीपावली की खुशियां मातम में बदल गईं।

  • PM Modi ने जवानों सहित देशवासियों को दी दीपावली पर हार्दिक बधाई, देखें live

    PM Modi ने जवानों सहित देशवासियों को दी दीपावली पर हार्दिक बधाई, देखें live

    नई दिल्लीः आज पूरे देश में दिवाली का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सभी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते सभी को दीवाली की बधाई दी है।

    एक्स पर पीएम ने लिखा कि सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रकाश का यह पावन पर्व हर किसी के जीवन को सुख-समृद्धि और सौहार्द से आलोकित करे, यही कामना है। भारत के सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक, दीपावली बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाई जाती है। यह त्योहार अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक हैय पूरे देश में अपार उत्साह के साथ मनाया जाने वाला दीपावली का यह पावन पर्व आपसी स्नेह और भाईचारे का संदेश देता है।

  • Donald Trump ने फिर दी भारत को धमकी, रुसी तेल खरीदना नहीं किया बंद तो लगेगा भारी Tariff

    Donald Trump ने फिर दी भारत को धमकी, रुसी तेल खरीदना नहीं किया बंद तो लगेगा भारी Tariff

    नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से भारत को धमकी दे दी है। उन्होने कहा कि यदि भारत ने रुसी तेल की खरीद सीमित नहीं की तो भारी टैरिफ लगाया जाएगा। इससे पहले उन्होंने यह दावा किया है कि पीएम मोदी ने उन्हें व्यक्तिगत रुप से आश्वासन दिया है कि नई दिल्ली ऐसे आयात बंद कर देगा। मीडिया के साथ बात करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मुझसे कहा है कि भारत रुस से तेल नहीं खरीदेगा लेकिन अगर वो ऐसा करेगा तो उन्हें भारी टैरिफ चुकाना पड़ेगा। जब ट्रंप से भारत सरकार के इस जवाब के बारे में पूछा गया कि उनके और पीएम मोदी के बीच हाल ही में हुई किसी बातचीत की कोई जानकारी नहीं है तो उन्होंने जवाब दिया लेकिन यदि वे ऐसा कहना चाहते हैं तो वे भारी टैरिफ देना जारी रखेंगे और वे ऐसा नहीं करना चाहते हैं।

    भारत रुस से तेल खरीदना बंद करेगा

    ट्रंप ने यह बयान बुधवार को ओवल ऑफिस में ट्रंप की उस अप्रत्याशित घोषणा के बाद दिया है जिसमें उन्होंने यह कहा था कि पीएम मोदी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि भारत रुस से तेल खरीदना बंद कर देगा। ट्रंप ने कहा कि – भारत को लगभग एक तिहाई तेल रुस से मिलता है। उन्होंने कहा है कि उनका प्रशासन इस खरीद को यूक्रेन में युद्ध के लिए मॉस्को की आर्थिक मदद के तौर पर देखता है। हालांकि भारत के विदेश मंत्रालय ने ट्रंप का यह दावा खारिज कर दिया है। गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि उन्हें पिछले दिनों ट्रंप और पीएम के बीच हुई किसी भी बातचीत की जानकारी नहीं है। भारत और अमेरिका के बीच ऊर्जा सहयोग पर चर्चा चल रही है लेकिऩ उन्होंने ट्रंप के इस दावे की पुष्टि नहीं की कि नई दिल्ली रुसी तेल खरीद बंद करने पर सहमत हो गया है। उन्होंने आगे कहा कि यूएस के साथ ऊर्जा संबंधो को गहरा करने पर लगातार बातचीत चल रही है। ट्रंप ने यह चेतावनी ऐसे समय पर दी है जब भारत को अमेरिका से भारी आयात शुल्क झेलना पड़ रहा है। इस साल की शुरुआत उन्होंने कपड़ा और दवाईयों सहित कई प्रमुख निर्यातों पर आयात शुल्क बढ़ाकर 50 फीसदी कर दिया था। राष्ट्रपति ने यह कहा था कि अगर भारत रुसी कच्चे तेल का आयात जारी रखेगा तो ये शुल्क लागू रहेंगे या फिर बढ़ भी सकते हैं।

    रुस बना भारत का सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता

    ऊर्चा मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, हाल के साल में रुस भारत का सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता बन गया है। भारत रुस को कच्चे तेल के आयात का लगभग एक तिहाई हिस्सा देता है। भारत ने इन खरीदों का बचाव ऊर्जा सुरक्षा के लिए जरुरी बताया है खासतौर पर इसलिए क्योंकि रुसी कच्चा तेल रियायती दरों पर बेचा जाता है। नई दिल्ली ने यह बार-बार कहा है कि रुस से उसका तेल आयात राष्ट्रीय हितों से प्रेरित है न कि राजनीतिक स्वार्थ से और भारत कई वैश्विक स्त्रोतों से तेल खरीदता रहता है।
  • Punjab News: कारोबारी के घर पर फायरिंग की CCTV फुटेज आई सामने, बरामद पर्ची में मांगे 5 करोड़

    Punjab News: कारोबारी के घर पर फायरिंग की CCTV फुटेज आई सामने, बरामद पर्ची में मांगे 5 करोड़

    लुधियानाः जिले के लोहारा रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने एक रियल स्टेट कारोबारी के घर पर बीते दिन फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से बालकनी के शीशे टूट गए। मौके से एक पर्ची मिली है, जिसमें कौशल चौधरी ग्रुप और 5 करोड़ लिखा हुआ है। कारोबारी नंदलाल ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना रविवार सुबह 3 बजे की है। बदमाश बाइक पर सवार थे और लोहारा पुल की दिशा से आए थे। फायरिंग के बाद वे जीएनई कॉलेज की ओर भाग निकले। कारोबारी नंद लाल ने कहा कि घर के बाहर कैलाश चौधरी के नाम से पर्ची मिली।

    जिस पर 5 करोड़ लिखा था। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया। सभी सीनियर अधिकारी आए हैं। इससे पहले कभी कोई धमकी नहीं आई थी। नंद लाल ने कहा कि 15 गोलियों के खोल मौके से मिले हैं। एक जिंदा कारतूस मिला है। मेरा कैलाश चौधरी से कोई नाता नहीं है। मैं खुद देश की सेवा करने वाला व्यक्ति हूं। मैंने पुलिस को सुरक्षा के लिए कहा है। पुलिस से कहा कि जब तक मामला गरमाया है तब तक सुरक्षा की जाए।

    पुलिस के हाथ इस मामले में एक सीसीटीवी वीडियो लगी है। वीडियो में गोलियां चलने की आवाजें आ रही है और बाइक पर बदमाश भागते हुए कैमरे में कैद हो गए। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की नाकेबंदी कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि बदमाशों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके। अभी फायरिंग करने वालों का सुराग नहीं लग पाया है।

    पुलिस के हाथ पूरी तरह से खाली है। पुलिस इस मामले को फिरौती एंगल से चैक कर रही है। नंदलाल 2006 में सेना से सूबेदार पद से रिटायर हुए थे और अब लुधियाना में रियल एस्टेट का कारोबार करते हैं। उनके 2 बेटे हैं, जिनमें एक डॉक्टर और दूसरा बैंक मैनेजर है। इस मामले में थाना सदर की एसएचओ अवनीत कौर ने कहा कि अभी सीसीटीवी चैक कर रहे है। अलग-अलग एंगलों पर जांच की जा रही है।

     

  • पंजाबी सिंगर से फिरौती के बाद आतंकी रिंदा ने एक्साइज विभाग और शराब ठेकेदारों को दी धमकी, सुनें ऑडियो

    पंजाबी सिंगर से फिरौती के बाद आतंकी रिंदा ने एक्साइज विभाग और शराब ठेकेदारों को दी धमकी, सुनें ऑडियो

    मोहालीः पाकिस्तान में छिपे आतंकवादी हरविंदर सिंह रिंदा द्वारा लगातार पंजाब में माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। हाल ही में रिंदा द्वारा पंजाबी सिंगर, एक्टर और प्रोड्यूसर से 1.20 करोड़ की रंगदारी मांग की थी। इस दौरान पंजाबी सिंगर नीरज साहनी ने आरोप लगाया कि उन्हें एक फोन आया था। फोन करने वाले का कहना था कि वह रिंदा बोल रहा है। उसने रंगदारी के सवा करोड़ रुपये नहीं दिए तो वह उसे और उसके परिवार को जान से मार देगा।

    नीरज साहनी ने इस बारे में मोहाली पुलिस को शिकायत देते हुए अपने और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की थी। नीरज ने कॉल से जुड़े सभी सबूत पुलिस को सौंप दिए हैं। वहीं अब हरविंदर सिंह रिंदा ने पंजाब के एक्साइज विभाग और शराब ठेकेदारों को धमकी दी है। हरविंदर रिंदा ने धमकी दी है कि ये लोग अपना बचाव कर लें, किसी को भी बारूद से उड़ाया जा सकता है। इसे लेकर एक कथित ऑडियो क्लिप भी सामने आया है। यह ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई है।

    इसमें उसने पंजाब में हालिया हिंसा और ठेकों पर हमलों को लेकर सीधी चेतावनी दी है। इसमें वह पहले दी गई चेतावनियों का हवाला दे रहा है और कह रहा है कि इससे अगली कार्रवाई और बड़ी होगी। सुरक्षा संस्थाओं के लिए यह बयान चिंताजनक है क्योंकि इसमें ठेकेदारों, ठेकों पर काम करने वाले कर्मचारियों और एक्साइज विभाग के कर्मियों को टारगेट करने की धमकी दी गई है। उक्त रिकॉर्डिंग वायरल होने के बाद से विभाग और ठेकेदारों में हड़कंप मच गया है। ये पूरी रिकॉर्डिंग करीब 4.35 मिनट की है।

     

  • Punjab News: दीपावली से पहले बोरियों की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग, देखें वीडियो

    Punjab News: दीपावली से पहले बोरियों की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले में दीपावली से पहले देर रात बोरियों की फैक्ट्री में भयंकर आग लगने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार परसाराम नगर में बोरियों की फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। इस घटना को लेकर लोगों में हड़कंप मच गया और उन्होंने तुरंत घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 5 गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी।

    वहीं आग भीषण होने के कारण स्थानीय लोगों द्वारा दमकल विभाग की मदद की गई। दमकल विभाग के कर्मी ने बताया कि परसाराम नगर, गली नंबर 37 में स्थित एक बोरियों की फैक्ट्री में अचानक आग लगने की खबर मिली। इस दौरान पहले स्थानीय लोगों ने पहले आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग भयानक होने के कारण उन्हें सूचित किया गया। जिसके बाद मौके पर 5 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

  • पटाखा गोदाम में धमाका होने से 2 दुकानों की उड़ी छतें, एक की मौत

    पटाखा गोदाम में धमाका होने से 2 दुकानों की उड़ी छतें, एक की मौत

    एटा: उत्तर प्रदेश के एटा जिले के बागवाला थाना क्षेत्र के कानपुर गांव में एक पटाखा गोदाम में विस्फोट हो गया। गोदाम की ऊपरी मंजिल ढह गई और पूरा ढांचा मलबे में तब्दील हो गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और 3 घायल हुए हैं। धमाका इतना तेज था कि दो दुकानों की छत ही उड़ गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। क्षेत्राधिकारी सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति का शव मिला है, जिसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

    गांव कनिकपुर थाना बागवाला निवासी घायल संजू के भाई पूरन सिंह ने बताया कि करतला चौराहे से आसपुर जाने वाले मार्ग पर पटाखों का भंडारण किया गया था। मार्केट गांव तालिमपुर खेरिया निवासी पूर्व प्रधान होतीलाल का है। यहां गांव कंसुरी निवासी चौकीदार रहीश खान ने अवैध रूप से पटाखा भंडारण किया था। इसी मार्केट में एक दूध की डेयरी व अन्य दुकानें हैं। रविवार को दोपहर के समय पहली मंजिल पर स्थित एक दुकान में रखे पटाखों के बीच आग लगने से धमाका हो गया। आतिशबाजी खरीदने आया भाई संजू गंभीर रूप से घायल हो गया। इसको वहां से उठाकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लाए।

    तब तक एक के बाद एक धमाके होने लगे और दो दुकानों की छत ध्वस्त हो गईं। यह देखकर आसपास के क्षेत्र में चीख-पुकार मच गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने देखा कि संजू के अलावा वहां अनमोल और रहीश व उसका बेटा नवी उर्फ नूर कहीं नहीं दिख रहे। इसके बाद 112 और 101 पर कॉल कर पुलिस व अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। मौके पर थाना बागवाला के साथ ही मलावन की पुलिस भी पहुंच गई। सीएफओ प्रशांत राणा ने टीम के साथ मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया और मलबे में दबे नवी उर्फ नूर, रहीश खान व अनमोल को निकालकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी भिजवाया।