Blog

  • इस नेता के घर पर ED की रेड, देखें वीडियो

    इस नेता के घर पर ED की रेड, देखें वीडियो

    नई दिल्ली – प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान के घर छापा मारा। AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के बाटला हाउस स्थित घर पर ED वक्फ बोर्ड से संबंधित भ्रष्टाचार के मामले में छापेमारी की। ईडी द्वारा सोमवार सुबह-सुबह अमानतुल्लाह खान के घर पर छापेमारी की जा रही है। इसको लेकर अमानतुल्लाह ने एक वीडियो भी शेयर किया है।

    अपने इस वीडियो में उन्होंने कहा कि आज सुबह-सुबह 7 बजे ईडी वाले मेरे घर पर है। उन्होंने कहा सर्च वॉरेंट के नाम पर ईडी वाले मुझे अरेस्ट करने आए है। मेरी सासू मां को कैंसर है और 4 दिन पहले उनका ऑपरेशन हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने ईडी के सभी नोटिस का जवाब दिया है और उन्होंने आरोप लगाया है कि उनपर फर्जी आरोप लगाए जा रहे है।

     ED दिल्ली वक्फ बोर्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस में सुबह 8 बजे से अमानतुल्लाह के घर जांच और पूछताछ कर रही है। दिल्ली की ओखला सीट से विधायक अमानतुल्लाह पर आरोप है कि उन्होंने दिल्ली वक्फ बोर्ड का अध्यक्ष रहते हुए 32 लोगों की अवैध भर्ती कराई और फंड का गलत इस्तेमाल किया।

     वक्फ की संपत्तियों को किराए पर दिया। ED पहले भी 2 बार अमानतुल्लाह से पूछताछ कर चुकी है। ED के एक्शन के बाद अमानतुल्लाह ने कहा- सर्च वारंट के नाम पर ED का मकसद सिर्फ मुझे गिरफ्तार करना है। मैंने हर नोटिस का जवाब दिया है। मुझे 2 साल ये लोग मुझे परेशान कर रहे हैं।
  • ताना मारने पर गुस्साए मामा ने भांजी का काटा गला, मौत

    ताना मारने पर गुस्साए मामा ने भांजी का काटा गला, मौत

    भोपालः मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में एक युवक ने अपनी भांजी की गला रेतकर हत्या कर दी। यह घटना जहांगीराबाद क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि परिजनों ने युवक को ताना मारा था जिसके बाद युवक को गुस्से में छुरी से भांजी का गला काट दिया। मोईन जहांगीराबाद बाजार में रहते हैं। उनकी बेटी रूहमेशा को लेकर उसकी मां रविवार को ससुराल के पास ही स्थित मायके गई थीं। खाना खाने के लिए रुक गई। इस दौरान बच्ची खेलते-खेलते मामा के पास पहुंची। बच्ची मामा से चीज दिलाने के लिए कह रही थी और परिजन भी आरोपी फराज को अच्छे से रहने और कुछ काम करने के लिए समझा रहे थे तभी आरोपी को गुस्सा आ गया। जिसके बाद आरोपी अंदर गया और छुरी लेकर आ गया और बच्ची का गला काट दिया। जिसके बाद बच्ची अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

  • इस App पर Traffic Rules तोड़ने वालों की करें रिपोर्ट! मिलेगा पैसा

    इस App पर Traffic Rules तोड़ने वालों की करें रिपोर्ट! मिलेगा पैसा

    नई दिल्लीः दिल्ली में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल ने दिल्ली यातायात पुलिस को मौजूदा ट्रैफिक सेंटिनल मोबाइल ऐप को नए नाम “ट्रैफिक प्रहरी” के तहत फिरसे लॉन्च करने का निर्देश दिया है। यह फैसला ट्रैफिक मैनेजमेंट में जनता की भागीदारी बढ़ाने के लिए दिया है। यह मोबाइल ऐप नागरिकों के लिए यातायात और पार्किंग उल्लंघनों की रिपोर्ट करने के लिए बनाया गया है।

    इस ऐप के ज़रिए नागरिक ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट कर सकेंगे और इसके बदले उन्हें इनाम के तौर 50,000 रुपये तक की धनराशि देने के प्रावधान किया गया है। इस ऐप को फिर से लॉन्च कर पहले की तरह वार्षिक नहीं बल्कि अब मासिक पुरस्कार दिया जाएगा। यानी अब हर महीने टॉप 4 सबसे बेहतर परफॉर्मेंस वाले रिपोर्टकर्ताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

  • CM का ऐलान, Police में 1 लाख नौजवानों की होगी भर्ती

    CM का ऐलान, Police में 1 लाख नौजवानों की होगी भर्ती

    उत्तर प्रदेशः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अगले 2 साल में प्रदेश पुलिस में 1 लाख नौजवानों की भर्ती की जाने की घोषणा की है। सीएम ने कहा कि आने वाले दो वर्षों में दो लाख नौजवानों को सरकारी नौकरियं भी दी जाएगी। युवाओं को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरी से जोड़ा जा रहा है।

    योगी ने दावा किया कि विगत साढ़े 7 वर्ष में उनकी सरकार ने साढ़े 6 लाख से ज्यादा युवाओं को नौकरी दी है। मुख्यमंत्री ने विपक्षी समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पर तंज कसते कहा कि ये बेहद विचित्र स्थिति है, कल तक जिन महापुरुषों के मूल्यों का उपहास उड़ाया जाता था आज वोट के लिए उनकी आरती उतारती जाती है। समाजवादी पार्टी के चेहरों को कौन नहीं जानता। यही कांग्रेस है जिसने देश में सर्वाधिक राज किया और बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की खिलाफत भी की।

  • Elon Musk को बड़ा झटका, X को किया गया बैन, चलाने पर लगेगा ₹7.5 लाख का जुर्माना

    Elon Musk को बड़ा झटका, X को किया गया बैन, चलाने पर लगेगा ₹7.5 लाख का जुर्माना

    नई दिल्लीः ब्राजील ने एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर बैन लगा दिया है। ब्राजील की सुप्रीम कोर्ट के जज ने X बैन लगाया था, जो अब लागू हो गया है। मस्क को जज मोरेज ने कंपनी का एक नया लीगल रिप्रेजेंटेटिव अपॉइंट करने के लिए कहा था, लेकिन मस्क ने इस बात पर ध्यान नहीं दिया। बैन के बाद VPN के जरिए X को ऐक्सेस करने वाले यूजर्स पर हर दिन करीब 7.5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया जाएगा।

    X को ब्लॉक करने के ऐपल और गूगल को 5 दिन का समय मिला है। इसके साथ इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स को भी X ब्लॉक करने के लिए 5 दिन का टाइम दिया गया है। उन्होंने कहा कि कंपनी ने बार-बार और जानबूझकर कोर्ट ऑर्डर का अपमान किया है।

    मिली जानकारी के अनुसार कोर्ट के ऑर्डर में कहा गया कि ब्राजील में VPN के जरिए X यूज करने वाले यूजर्स के ऊपर हर दिन 8874 डॉलर (करीब 7.5 लाख रुपये) का फाइन लगेगा । इस फैसले से मस्क काफी नाराज दिखे और उनकी यह नाराजगी X पोस्ट में भी दिखी। मस्क ने कहा कि वो लोग ब्राजील में सच के नंबर 1 सोर्स को बैन कर रहे हैं।

  • Punjab : घर में चल रहा था अवैध पटाखों का कारोबार, हुआ ब्लास्ट, 7 जख्मी, देखें वीडियो

    Punjab : घर में चल रहा था अवैध पटाखों का कारोबार, हुआ ब्लास्ट, 7 जख्मी, देखें वीडियो

    जंडियाला गुरु – नंगल गुरु गांव में एक घर में विस्फोट हुआ है। ड्रिल की चिंगारी पोटाश में गिरने से हुआ ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि छत और दीवारें गिर गई। हादसे में 7 लोग जख्मी हो गए। घटना रविवार शाम 5 बजे के करीब हुई। धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। मीडिया से बात करते हुए डीएसपी ग्रामीण रविंदर पाल सिंह ने बताया कि जंडियाला गुरु के गांव नंगल गुरु में एक मकान में पटाखे बनाने का काम चल रहा था। उन्होंने बताया कि इन लोगों ने दो महीने पहले ही मकान किराए पर ले लिया था घर की मालकिन कुलदीप कौर के पति की पहिला ही मौत हो चुकी है।

     जानकारी के अनुसार मकान मालकिन को भी नहीं पता था कि इस मकान में अवैध रूप से पटाखा बनाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह मकान भिंडर गांव के लोगों ने किराए पर ले रखा था और उनके द्वारा ये पटाखे बनाने का अवैध काम किया जा रहा था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पोटाश को आग लगने से दीवार गिर गई। पटाखे बना रहे लोग दीवार के नीचे आ गए। जिस कारण 7 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

     उन्होंने कहा कि जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर गांव की पूर्व सरपंच अमरजीत कौर ने कहा कि यह कुलदीप कौर का घर है, उनके पति की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि अचानक गांव में विस्फोट की आवाज आई, हमें लगा कि सिलेंडर ब्लास्ट हो गया है। जिससे आग लग गई, हम लोग भागे तो पता चला कि इस घर के अंदर पटाखे बनाए जा रहे थे और पटाखों की पोटाश के कारण घर की दीवार गिर गई और ये लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

  • Punjab: किसानों की Chandigarh में महा पंचायत आज, Governor को सौंपेंगे मांग पत्र, देखें वीडियो

    Punjab: किसानों की Chandigarh में महा पंचायत आज, Governor को सौंपेंगे मांग पत्र, देखें वीडियो

    मोगाः किसानों की चंडीगढ़ में आज महापंचायत होने जा रही है। मोगा और फरीदकोट जिले से हजारों की संख्या में मोगा में इकट्ठे हुए और इसके बाद किसान अपने ट्रैक्टर-ट्रालियों के साथ चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए। रवाना होने से पहले किसानों ने कहा कि आज विधानसभा का सत्र शुरू हो रहा है।

    जहां एक तरफ सत्र चलेगा वहीं दूसरी तरफ किसानों का धरना। किसानों ने कहा कि पानी और बिजली की समस्याओं के साथ वह किसान नीति, किसानों का कर्ज माफी समेत 8 मांगों को लेकर पंजाब के गवर्नर को मांग पत्र सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगों पर कोई ध्यान न दिया गया तो वह आने वाले दिनों में प्रदर्शन को तेज करेंगे। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

  • Jalandhar: Charanjit Singh Channi ने Emergency फिल्म को लेकर दिया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar: Charanjit Singh Channi ने Emergency फिल्म को लेकर दिया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    सिमरनजीत सिंह मान को लेकर भी कसा तंज

    जालंधरः कंगना रनैत आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवादों में घिरी रहती हैं। भाजपा सांसद व अभिनेत्री कंगना रनौत का पहले किसानों के खिलाफ बयान और अब उनकी इमरजेंसी को लेकर पंजाब भर में कड़ा विरोध किया जा रहा है। वही जालंधर से कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने कंगना रनौत को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म एसजीपीसी की परमिशन के बिना न तो फिल्म चलेगी और न ही चलने देंगे। वही कहा गया कि कंगना को ज्यादा सीरियस नही लेना चाहिए, वही सिमरनजीत सिंह मान को लेकर भी तंज कसा। चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा पंजाब, हरियाणा और हिमाचल यह पुराने पंजाब का हिस्सा है और सभी का आपस में भाई चारा है। उन्होंने कहा कि हमे कभी भी आपसी सांझ को नहीं तोड़ा और ना ही टूटने देंगे। अगर इसे कोई भी ताकत तोड़ने की कोशिश करेगी उसका मुंह तोड़ जवाब दिया जायेगा। देश की आजादी के बाद पंजाब का इतिहास है की यहां हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई प्यार से रहे है और आज तक यहां दंगा फसाद की कोई घटना नहीं हुई है। उन्होंने कहा की कंगना रनौत को ज्यादा सीरियस लेने की कोई जरूरत नहीं है और सिमरनजीत सिंह मान की तरह गुस्सा भी नही करना चाहिए। वहीं कंगना रनौत की आने वाली फिल्म इमरजेंसी को लेकर चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि जहां भी सिख इतिहास को लेकर दिखाया जाना है उसके लिए पहले एसजीपीसी को फिल्म दिखाकर उनसे परमिशन लेनी जरूरी है। अगर उन्होंने अपनी फिल्म चलानी है तो पहले एसजीपीसी को फिल्म दिखाई जाए और सिख इतिहास का किरदार सही से दिखाया जाए। उनके सर्टिफिकेट के बाद ही फिल्म चल पाएगी। एसजीपीसी की बगैर परमिशन के बिना ना तो फिल्म चलेगी और ना ही चलने दी जाएगी।
  • Jalandhar : 250 साल पुराने पेड़ को बचाने के लिए आगे आया 62 वर्षीय किसान, देखें वीडियो

    Jalandhar : 250 साल पुराने पेड़ को बचाने के लिए आगे आया 62 वर्षीय किसान, देखें वीडियो

    जालंधरः 250 साल पुराने विरासती बरगद के पेड़ को बचाने के लिए एक 62 वर्षीय किसान ने अकेले ही लड़ाई शुरू कर दी है। जिसे ग्रामीण पंजाब में स्थानीय तौर पर बाबा बोहड़ के नाम से जाना जाता है। उन्होंने केंद्र, पंजाब सरकार और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) से भारतमाला सड़क परियोजना के लिए पेड़ को न काटने का आग्रह किया है।

    किसान बलबीर सिंह ने बताया कि जालंधर जिले के नकोदर उप-मंडल के गांव में स्थित भव्य पुराना बरगद का पेड़ गांव की शान है। परियोजना के लिए एनएचएआई ने उनकी 2.5 एकड़ जमीन पहले ही अधिग्रहित कर ली है। हालांकि, उनका कहना है कि उन्होंने एनएचएआई अधिकारियों और ठेकेदारों से साफ कह दिया है कि वह उन्हें पेड़ काटने की इजाजत नहीं देंगे, जो दूसरी जगह पर खड़ा है। बलबीर सिंह ने कहा कि आज के समय हमारा पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। ऐसे में हमें पेड़ लगाने की जरूरत है, ना कि काटने की। उन्होंने कहा कि चाहे मुझे जेल भी जाना पड़े पर मैं आखिर तक इस पेड़ को बचाने के लिए जंग लडूंगा।

  • बस ने कई वाहनों और लोगों को लिया चपेट में, 9 घायल

    बस ने कई वाहनों और लोगों को लिया चपेट में, 9 घायल

    मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई में गत शाम को एक दर्दनाक हादसा हुआ है। मुंबई में चलने वाली बेस्ट बस की चपेट में आने से 9 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बस में सवार एक व्यक्ति की बस चालक के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरान शराब के नशे में धुत व्यक्ति ने बस की स्टेयरिंग पकड़ ली।

    इसके बाद बस अनियंत्रित हो गई। बस ने कई वाहनों और पैदल चल रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में नौ लोग घायल हो गए हैं। अधिकारी के मुताबिक इस घटना में घायल नौ लोगों में से तीन की हालत गंभीर है। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है।

    उन्होंने बताया कि नशे में धुत यात्री की हरकत के कारण बस चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे शहर के लालबाग क्षेत्र में पैदल यात्री, कार और दोपहिया वाहन बस की चपेट में आ गए।पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को हिरासत में लिया है और मामले की जांच की जा रही है।