Blog

  • हर-हर महादेव के जयकारों के साथ बंद हुए केदारनाथ के धाम, अब तक इतने श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

    हर-हर महादेव के जयकारों के साथ बंद हुए केदारनाथ के धाम, अब तक इतने श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

    नई दिल्ली: भाई दूज के इस पावन मौके पर भगवान केदारनाथ के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक परंपराओं के बीच बंद हो गए हैं। शीतकाल के लिए पूरे विधि-विधान से कपाट बंद कर दिए गए हैं। सुबह 4 बजे से विशेष पूजा-अर्चना की प्रक्रिया शुरु हुई और इसके बाद सुबह 8:30 बजे कपाटों को श्रद्धा और आस्था के साथ बंद कर दिया गया। इस शुभ अवसर में पूरी केदारघाटी में हर-हर महादेव और जय बाबा केदार के जयकारे भी लगाए गए। कपाट बंद होने के इस पावन मौके पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी भी केदारनाथ धाम दर्शनों के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि बाबा केदार की कृपा से उत्तराखंड लगातार प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता जा रहा है।

    मंत्रोच्चार और जयकारों के बीच बंद हुए कपाट

    कपाट बंद होने से पहले बुधवार को भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह डोली को मंदिर के सभामंडप में विराजमान किया गया था। ऐसे में आज सुबह डोली को सभामंडप से बाहर लाया गया और मंदिर की परिक्रमा करवाई गई। परिक्रमा पूरी होने के बाद मंत्रोच्चार और जयकारों के बीच कपाट बंद कर दिए गए। इसके बाद बाबा की डोली रात्रि प्रवास के लिए रामपुर में रवाना हुई। अब अगले छ: महीने तक भगवान केदारनाथ की पूजा ऊखीमठ स्थित शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में की जाएगी।

    फूलों से सजाया गया मंदिर

    कपाट बंद होने के इस खास मौके पर मंदिर को तरह-तरह के फूलों से सजाया गया था। श्रद्धालुओं ने इस दिव्य दृश्य के दर्शन किए और बाबा केदार के चरणों में नमन किया। इस मौके पर कई लोग मौजूद रहे।

     अब तक इतने श्रद्धालुओं ने किए दर्शऩ

    इस साल केदारनाथ यात्रा काफी सफल रही। यात्रा के दौरान कुल 17.39 लाख श्रद्धालुओं को बाबा केदार के दर्शन करने का सौभाग्य मिला। कपाट बंद होने की पहली शाम तक भी पांच हजार से ज्यादा श्रद्धालु धाम में पहुंचे थे। अब धाम में कड़ाके की ठंड शुरु हो गई है। बुधवार दोपहर यहां घोना कोहरा छाया हुआ दिखाई दिया था। इसके कारण तीर्थयात्रियों को शाम ढलते ही अपने ठहराव स्थानों पर जाना पड़ा। इसी क्रम में आज दोपहर 12:30 बजे मां यमुना के यमुनोत्री मंदिर के कपाट भी शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। इसके बाद मां यमुना की उत्सव मूर्ति को पारंपरिक डोली में खरसाली गांव में लाया जाएगा। जहां सर्दियों में उनकी पूजा-अर्चना की जाएगी।
  • Haryana News: पंजाब के पूर्व डीजीपी के बेटे की मौत मामले में SIT Head का आया बयान, देखें वीडियो

    Haryana News: पंजाब के पूर्व डीजीपी के बेटे की मौत मामले में SIT Head का आया बयान, देखें वीडियो

    पंचकूला: पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर की मौत मामले में जांच पड़ताल जारी है। अब इस मामले में पूर्व डीजीपी को पूछताछ के लिए पुलिस ने बुलाया था परंतु किसी वजह से डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा जांच में शामिल नहीं हो पाए। मामले की जांच कर रहे एसआईटी के हेड एसीपी विक्रम नेहरा ने इस बारे में जानकारी दी।

    उन्होंने कहा कि अकील अख्तर की मौत के मामले में पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा को जांच के लिए बुलाया गया था लेकिन वो आज जांच में शामिल नहीं हो पाए। अब उन्हें दोबारा से जांच में शामिल होने के लिए बोला जाएगा। पूर्व डीजीपी के बेटे अकील अख्तर की मौत मामले में पुलिस एसआईटी जांच पड़ताल कर रही है। पंजाब के पटियाला के डी-एडिक्शन सेंटर को जानकारी मिली थी कि जहां पर मृतक अकील अख्तर का इलाज हुआ था वहां से भी पुलिस टीम दस्तावेज इकट्ठे कर रही है।

    इस मामले में सभी आरोपियों को एक-एक करके अपने बयान दर्ज करवाने होंगे और इसके लिए उन्हें समन भी भेजे जाएंगे। इसके साथ ही मृतक का मोबाइल और बाकी डिवाइस भी कब्जे में लिए जाएंगे। शिकायतकर्ता ने पुलिस को सबूत भी दिए हैं जिनको आगे सबूत के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा। जो मृतक के द्वारा वीडियो बनाई गई थी वो अभी परिवार के पास हैं।

    जैसे ही परिवार जांच में शामिल होगा। उनसे वह मोबाइल और बाकी डिवाइस लिए जाएंगे। सभी सबूतों का फॉरेंसिक एनालाइज किया जाएगा और उनकी एक पुलिस टीम पटियाला भी गई है। वहां के डी-एडिक्शन सेंटर में इसका इलाज हुआ था और वहां से भी दस्तावेज कलेक्ट कर लिए गए हैं। पुलिस इस मामले में माता मनसा देवी स्थित उनके आवास पर भी कल पुलिस गई थी।

    घर में कोई भी मौजूद नहीं था। जल्द ही माता मनसा देवी वाले निवास स्थान की तलाशी भी ली जाएगी ताकि वहां पर मौजूद केस से जुड़ी चीजों को कब्जे में लिया जा पाए। जल्द ही मृतक अकील अख्तर के मोबाइल और बाकी डिवाइस कब्जे में लेकर जांच की जाएगी।

  • Himachal News: दुलैहड़ में हरे कृष्णा हरे रामा के भजनों के साथ निकाली शोभा यात्रा 

    Himachal News: दुलैहड़ में हरे कृष्णा हरे रामा के भजनों के साथ निकाली शोभा यात्रा 

    24 अक्तूबर से आचार्य तरुण डोगरा करेंगे श्री मद भागवत कथा का गुणगान   

    ऊना/सुशील पंडित: हरोली क्षेत्र  के गांव  दुलैहड के गोविंद धाम गौशाला में स्थापित श्री राधे कृष्ण मंदिर में शोभा यात्रा का आयोजन किया गया । कथा आचार्य तरुण डोगरा व संगतों  ने शोभायात्रा में भाग लिया।गोशाला गोविंद धाम से लेकर ठाकुर द्वारा मंदिर तक श्रद्धालुओ श्री  राधे कृष्ण के भजन व जयकारे लगाकर माहौल भक्तिमय बना दिया । धार्मिक समागम  24 अक्तूबर  से  30 अक्टूबर तक सप्ताह भर चलेगा।

    गौशाला के सेवादार पंडित किशोरी लाल ने बताया  समागम में श्री मद्भागवत कथा सप्ताह के शुभारंभ पर  को हरे कृष्णा की महिमा का गुणगान करते  हुए शोभा यात्रा निकाली गई  । धार्मिक समागम की कलश यात्रा गोविन्द धाम गौशाला स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर दुलैहड़  से शुरू हुई।  यात्रा दौरान भगवान की महिमा का गुणगान  गांव क्षेत्र में किया  गया ।पंडित किशोरी लाल ने बताया कि श्री राधे कृष्ण  मंदिर दुलैहड़ में  24 अक्तूबर से 30 अक्तूबर तक आचार्य तरुण डोगरा  श्री मद भागवत साप्ताहिक कथा का गुणगान करेंगे ।

    कथा रोजाना समय सुबह 11 बजे से दोपहर 2: 30 दोपहर तक  होगी।  कथा उपरांत हर रोज  लंगर की व्यवस्था होगी । 30 अक्टूबर  को कथा  सप्ताह  समाप्ति पर  विशाल भंडारे का अयोजन भी होगा। उन्होंने धार्मिक समागम का लाभ उठाने के लिए श्रद्धालुओ को निमंत्रण दिया है ।

  • Punjab News: मामूली बात को लेकर दाना मंडी के पास चली गोलियां, एक घायल

    Punjab News: मामूली बात को लेकर दाना मंडी के पास चली गोलियां, एक घायल

    फिरोजपुरः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं शहर की दाना मंडी के पास दिनदहाड़े गोलियां चलने का ताजा मामला सामने आया है। जहां व्यक्ति के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवााया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक सहायता देने के बाद उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया।

    जानकारी के अनुसार पीड़ित नवनीत कुमार ने बताया कि वह मोटरसाइकिल पर अरमानपुरे से आगे जा रहा था। जब वह दाना मंडी के पास केवीऐम-2 पहुंचा, तो पीछे आ रही एक कार चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। नवनीत कुमार ने कार सवार से इसका कारण पूछा तो उसने गालियां निकालनी शुरू कर दीं।

    जिसके बाद कार चालक ने पिस्टल निकाल कर पहले उसके माथे पर रखी और बाद में पैर में फायर कर दिया। गोली के छर्ले उसकी टांग में लगे। पीड़ित की माता राज रानी ने कहा कि बिना किसी कारण बेटे पर गोली चलाई गई है। महिला ने कहा कि वह विधवा है और उसका एक ही बेटा है। पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है।

  • Jalandhar News: वरिदंर घुम्मन को लेकर अभिनेता करतार चीमा का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: वरिदंर घुम्मन को लेकर अभिनेता करतार चीमा का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: इंटरनेशनल बॉडी बिल्डर वरिंदर सिंह घुम्मन की अंतिम अरदास 23 अक्टूबर वीरवार को मॉडल टाऊन स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में की गई। घुम्मन की अंतिम अरदास में जहां राजनीतिक नेता, अभिनेता सहित कई कलाकर परिवार के साथ दुख सांझा करने पहुंचे। इस दौरान फिल्मी अदाकार सरदार सोही सिंह ने घुम्मन को लेकर मुबंई के सफर को लेकर बिताए पल याद किए। वहीं पंजाबी फिल्मों के अभिनेता करतार चीमा ने भी बिताए पलों को याद किया।

    करतार चीमा ने कहाकि घुम्मन के दुनिया से चले जाना ऐसा लगता है कि उसके किसी भाई या परिवार का हाथ सिर से हट जाना। चीमा ने कहाकि उसके साथ बड़े भाई का रिश्ता था। उसे कुछ भी परेशानी होती थी और तो वह उसे फोन कर लेता था, लेकिन अब वह किसे फोन करके अपने दुख सांझे करेंगा। चीमा ने कहा कि वह खुद कंधे का ऑपरेशन करवाने गया था और उसका अस्पताल में निधन हो गया। चीमा ने कहा कि सुबह उसका उपचार के दौरान अस्पताल में निधन हो गया था, लेकिन डॉक्टरों ने शाम को निधन के बारे में जानकारी दी।

    चीमा ने कहाकि अचानक बॉडी बिल्डर का बड़े अस्पताल में निधन हो जाना बड़े सवाल खड़े कर रहा है। उन्होंने कहाकि अब तो उन्हें अस्पतालों को लेकर सोचते हुए डर लग रहा है। वहीं घुम्मन की बेटी ने पिता के पलों को याद करते हुए कहा कि वह हमेशा उसकी स्ट्रैंथ रहे हैं। बेटी ने कहाकि जिस तरह उसके पिता ने अपनी फिल्ड में नाम रोशन किया, ऐसे वह भी अपनी फिल्ड में पिता का नाम रोशन करेंगी। इस दौरान उसने लोगों से सपोर्ट करने की अपील की है। वहीं नीतिन कोहली ने कहा कि घुम्मन के परिवार से बात करके पार्क का नाम वरिंदर घुम्मन के नाम पर रखा जाएंगा।

    वहीं घुम्मन के नाम पर स्टेचू तैयार करके चौक का नाम रखने को लेकर सरकार से अपील की जाएगी। कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहाकि वह घुम्मन की अंतिम अरदास में शामिल होने पहुंचे। उन्होंने कहाकि वह उनका छोटा भाई था और उसने दुनियां में जालंधर ही नहीं बल्कि पंजाब का नाम रोशन किया था। उसके जाने की कमी को कभी भुलाया जा सकता।

  • Punjab News: गुंडागर्दी का नंगा नाच, घर में जमकर की तोड़फोड़, एक घायल

    Punjab News: गुंडागर्दी का नंगा नाच, घर में जमकर की तोड़फोड़, एक घायल

    अबोहरः फाज़िल्का ज़िले में स्थित अबोहर के संत नगर में देर रात गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। जहां दर्जनभर हथियारबंद युवकों ने परिवार पर हमला बोल दिया। इस घटना में व्यक्ति ने 2 छोटे बच्चों सहित भागकर अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार करीब 3 घंटे तक चली गुंडागर्दी के दौरान मोहल्ले के लोग डर के कारण घरों में बैठे रहे। हमलावरों ने जहां घर का सामान तोड़ा, वहीं घर के बाहर खड़ी स्कूटी को भी तहस नहस कर दिया। बताया जा रहा है कि हमलावरों द्वारा की पत्थरबाजी में व्यक्ति चोटिल हो गया।

    व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल में उपचाराधीन संत नगर निवासी सुनील ने बताया कि 6 अक्तूबर की रात को उसका बेटा जब गली से गुजर रहा था तो कुछ नशेड़ी युवकों ने उसे मारपीट कर उसका मोबाइल छीन लिया था। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी थी और बेटे को अस्पताल में दाखिल करवाकर एमएलआर भी कटवाई थी। लेकिन पुलिस ने हमलावर युवकों पर कोई कार्रवाई नहीं की थी। इसी बात की रंजिश रखते हुए उक्त युवक बुधवार देर रात को अपने साथियों सहित हथियार लेकर आए और घर में घुसकर मारपीट व पथराव शुरू कर दिया।

    इस दौरान हमलावर युवकों ने घर में रखे फ्रिज, एसी, टीवी, वाशिंग मशीन, रसोई का सामान आदि सब कुछ तोड़ दिया यहां तक कि घर की छत पर लगी ग्रिलें भी उखाड़ दी। सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो हमलावर वहां से भाग गए। सुनील कुमार ने बताया कि उसके मोहल्ले में उक्त युवक नशा तस्करी करते हैं जबकि वह समाज सेवी होने के नाते अन्य लोगों संग मिलकर नशा तस्करी का विरोध करता है इसलिए उक्त लोगों ने उसके घर पर हमला किया है। इस बारे में थाना प्रभारी ने कहा कि घायल के बयान दर्ज कर हमलावरों पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: 5 किलो हेरोइन सहित ड्रग किंगपिन राजपाल गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 5 किलो हेरोइन सहित ड्रग किंगपिन राजपाल गिरफ्तार, देखें वीडियो

    CP भुल्लर का बयानः इस जगह से होती थी नशे की खेप की आवाजाही

    अमृतसरः पुलिस ने सीमा पार नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े रैकेट के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ड्रग किंगपिन राजपाल सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 5 किलो 25 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान यह पता चला कि राजपाल सिंह पाकिस्तान आधारित हैंडलर्स के साथ मिलकर सीमा पार नेटवर्क चला रहा था और डेरा बाबा नानक सेक्टर से नशीले पदार्थों की खेप प्राप्त करता था। कमिश्नर ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी पहले भी नशे से जुड़े मामलों में वांछित था। वह मकबूलपुरा थाने और बटाला के मामलों में भी शामिल रहा है। इससे पहले लक्की नामक आरोपी से 3 किलो 154 ग्राम हेरोइन बरामद की गई थी, जिसकी जांच के दौरान ही राजपाल सिंह का नाम सामने आया। जांच में यह भी सामने आया कि राजपाल सिंह पिछले 4-5 महीनों से काफी एक्टिव था और डेरा बाबा नानक सेक्टर से कई बड़ी खेप भेज और प्राप्त कर चुका था। वह नशा झोलियों और कपड़ों के बैग में छुपाकर विभिन्न शहरों जैसे जलंधर और लुधियाना में सप्लाई करता था। पुलिस कमिश्नर भुल्लर ने कहा कि इस मामले में एक और स्थानीय व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है, जिससे पूछताछ के दौरान और नाम सामने आए हैं। उनके खिलाफ भी कार्रवाई जारी है और अगले कुछ दिनों में और गिरफ्तारियों की संभावना है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस समय पूरी चैन की जांच कर रही है कि ये बड़ी खेपें कहां से आईं और कहां सप्लाई की गईं।
  • Punjab News: व्यक्ति का पीट-पीटकर किया कत्ल, परिवार का आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: व्यक्ति का पीट-पीटकर किया कत्ल, परिवार का आरोप, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले के थाना काहनूवान के अंतर्गत आते गांव वड़ैच में मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिवार ने आरोप लगाए हैकि उनके बेटे की पीट-पीटकर हत्या की गई है। मृतक की पहचान राजा मसीह पुत्र बिट्टू मसीह के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजा मसीह गांव में ही मज़दूरी करता था। रात को गांव के ही 2 व्यक्तियों से उसका झगड़ा हो गया था। परिवार का आरोप है कि इन्हीं लोगों ने उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी है। परिवार ने आरोप लगाते हुए कहा कि पहले इन लोगों ने राजा पर बेसबैट और अन्य हथियारों से पीटा, फिर घर आकर उसके साथ उसके भाई और उसकी पत्नी की भी पीटाई की।

    मौके पर बड़ी संख्या में गांव के लोग और मृतक के रिश्तेदार उसके घर और घर के बाहर इकट्ठे थे। इसके अलावा थाना काहनूवान के थाना प्रभारी गुरनाम सिंह और अन्य जांच अधिकारी तथा पुलिस बल भी मौजूद थे। फिलहाल पुलिस ने मामले के बारे में कुछ कहने से इनकार कर दिया। मृतक की पत्नी रिबेका और भाई साबी ने बताया कि बीती शाम गांव के ही दो नौजवानों ने राजा के साथ झगड़ा किया।

    इसके बाद इन व्यक्तियों ने उसके घर में घुसकर जहां राजा मसीह की बेरहमी से पिटाई की, वहां उसकी पत्नी रिबेका को भी पीटा गया। रिबेका ने रात की सारी वारदात के अलावा उन लोगों द्वारा उसके साथ की मारपीट के निशान भी दिखाए। रिबेका ने कहा कि पिछले साल भी इन लोगों ने राजा मसीह की पिटाई कर उसे गंभीर रूप से घायल किया था। बीती रात लगभग 8 बजे घर में घुसकर फिर से राजा मसीह और उसकी पत्नी को पीटा। पिटाई के कारण राजा मसीह को गंभीर चोटें आईं और अगले दिन सुबह उसकी मौत हो गई।

    गांव वालों का कहना है कि आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए। दूसरी ओर पुलिस ने उसकी मृत देह का पोस्टमार्टम करवाने के लिये गुरदासपुर सिविल अस्पताल भेज दिया है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी का कहना है कि फिलहाल मृतक के परिवार के बयान दर्ज नहीं किए गए हैं। लेकिन जल्द ही उनके बयान दर्ज करके जांच शुरू कर दी जाएगी और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • बसाल पुली से मनोहर मार्किट रोड़ भारी वाहनों के लिए बंद, यातायात वैकल्पिक सड़क मार्ग पर डायवर्ट

    बसाल पुली से मनोहर मार्किट रोड़ भारी वाहनों के लिए बंद, यातायात वैकल्पिक सड़क मार्ग पर डायवर्ट

    ऊना/सुशील पंडित: बसाल पुली से मनोहर मार्किट सड़क (0/000 से 3/750 किलोमीटर)े 24 अक्तूबर से 7 नवम्बर तक भारी वाहनों के लिए पूर्णतः बंद रहेगी। इस दौरान यातायात को वैकल्पिक सड़क मार्ग ऊना-टक्का-धमांदरी( 0/000 से 9/225) और कुरयाला-झलेड़ा-डंगेहड़ा रोड़ पर मोड़ा गया है।

    उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने इस संबंध में मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 व 116 के तहत आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि यह आदेश सड़क के अपग्रडेशन सहित अन्य निर्माण कार्यों को त्वरित और सुचारू रूप से करने को लेकर जारी किए गए हैं। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सड़क बंद करने को लेकर जनता को सूचित करने और मार्ग परिवर्तन की जानकारी देने के लिए अग्रिम बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं।

  • Jalandhar News: कालिया के घर पर ग्रेनेड हमले के मामले में कोर्ट का आया फैसला

    Jalandhar News: कालिया के घर पर ग्रेनेड हमले के मामले में कोर्ट का आया फैसला

    जालंधर, ENS: पंजाब के पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के घर पर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 4 आरोपियों के खिलाफ हाल ही में चार्जशीट दायर की थी। इस मामले की सुनवाई एनआईए की अदालत में हुई, जिसमें जेल में रिमांड पर मौजूद आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश किया गया। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 10 नवंबर के लिए निर्धारित की है।

    एनआईए ने सईदुल अमीन (अमरोहा, उ.प्र.), अभिजोत जांगड़ा (कुरुक्षेत्र, हरियाणा), कुलबीर सिंह सिद्धू (यमुनानगर) और मनीष उर्फ़ काका राणा (करनाल) के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी। इस मामले में सतीश उर्फ़ लकी और हैरी संबंधी कोई ठोस सबूत न मिलने के कारण एनआईए ने उनके पक्ष में क्लोजर रिपोर्ट पेश की थी, जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया था।

    यह हमला 7 अप्रैल की रात जालंधर में पूर्व मंत्री के घर के बाहर हुआ था, जिसमें ग्रेनेड मुख्य गेट के नज़दीक गिरने से कार और गेट को नुकसान पहुंचा था। एनआईए ने इसे आतंकवादी साजिश का हिस्सा बताया है और यूएपीए व विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की कई धाराओं के तहत कार्रवाई की है।