Blog

  • Jalandhar: Bambu Ghat लेकर Road Show करने पहुंचे Neetu Shatran Wala, देखें Live

    Jalandhar: Bambu Ghat लेकर Road Show करने पहुंचे Neetu Shatran Wala, देखें Live

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में Bambu Ghat लेकर रोड शो करने Neetu Shatran Wala पहुंच गया है। वहीं उप चुनाव को लेकर नीटू ने कहा कि वह भगत सिंह की सोच पर इस बार चुनाव लड़ने जा रहा है। इस मामले नीटू से रोड शो के बारे में पूछा गया कि वह कहां तक रोड शो निकालेंगे तो नीटू ने मजाकिया अंदाज में कहा कि जहां तक परमात्मा उसे ले जाएं। वहीं Bambu Ghat से शुरूआत करने के बाद नीटू गाड़ी की खिड़की में बैठकर रोड शो कर रहा। वहीं लोग नीटू के साथ तस्वीरें खींचवाने के लिए इकट्ठे होना शुरू हो गए है।वहीं नीटू के रोड शो में बलोगर गोला पहुंच गया है।

    बता दें कि नीटू ने पिछली बार चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। लेकिन जब नीटू से दोबारा चुनाव लड़ने के बारे में पूछा गया तो नीटू ने कहा कि इस बार लोगों ने चंदा देकर चुनाव में खड़े होने के लिए उसे कहा है। नीटू ने कहा कि वह लोगों के प्यार के चलते दोबारा चुनाव लड़ने जा रहे है। नीटू ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जंग जारी रखांगा। इस बार चुनाव में उसे जीत हासिल करवाएंगे।

  • ऊना से 15 वर्षीय लड़की गायब

    ऊना से 15 वर्षीय लड़की गायब

    ऊना-सुशील पंडित : ऊना के एक गांव की 15 वर्षीय लड़की गायब है। थाने में शिकायत दर्ज करवाने वाली लड़की की नानी ने दावा किया है कि तीन जुलाई को वह अपनी दोहती को घर छोड़ने जा रही थी कि बस स्टैंड से वह गायब हो गई। अभी तक उस लड़की का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने अब भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर लड़की की तालाश शुरू कर दी है।
  • हरोलीः मोटरसाइकिल की टक्कर से लड़की घायल

    हरोलीः मोटरसाइकिल की टक्कर से लड़की घायल

    ऊना/सुशील पंडित : हरोली में मोटरसाइकिल की टक्कर से एक लड़की घायल हो गई। शिकायत देने वाली लड़की की दादी रानी देवी पत्नी रमेश लाल ने पुलिस को बताया है कि बात 26 मई 2024 की है। शाम करीब साढ़े 6 बजे वह अपनी पोती के साथ खेतों की ओर जा रही थी कि तभी लोअर हरोली की ओर से एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल आई और उसने पोती को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे उसकी पोती को काफी चोटें आई थी। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है। हरोली थाने में हरोली गांव के ही रहने वाले रोहन सैनी पुत्र राकेश कुमार के विरुद्ध मामला दर्ज कर पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
  • Jalandhar: Sheetal Angural के बाद Channi ने विपक्ष पर साधा निशाना, देखें Live

    Jalandhar: Sheetal Angural के बाद Channi ने विपक्ष पर साधा निशाना, देखें Live

    जालंधर, ENS: भाजपा उम्मीदवार के बाद कांग्रेस सासंद चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रेस वार्ता के दौरान आप पार्टी पर निशाना साधा है। इस दौरान चन्नी ने सरकार पर उप चुनाव हाइजैक करने के आरोप लगाए है। चन्नी ने दलजीत भाणा की तस्वीर मीडिया के समक्ष रखते हुए विपक्ष पर गैंगस्टरों का साथ देने के आरोप भी लगाए है। चन्नी ने कहा कि गैंगस्टर दिलजीत भाणा कई केस दर्ज है। वहीं शीतल अंगुराल को लेकर चन्नी ने कहा कि सीएम मान के चैलेंज को स्वीकार करने के बाद शीतल ने आज दोपहर 2 बजे बाबू जगजीवन चौक पर सबूत देने के लिए न्यौता दिया था।

    चन्नी ने कहा कि शीतल पेन ड्राइव के जरिए सबूत देने के लिए दोपहर 2 बजे पहुंचा था। शीतल ने सीएम का इंतजार करने के लिए 2ः45 तक का समय रखा था, लेकिन वहां पर सीएम भगवंत मान नहीं पहुंचे।वहीं चन्नी ने कहा कि सीएम के न पहुचंने पर शीतल अंगुराल को आज सबूत पेश कर देने चाहिए थे।

    उन्होंने कहा कि शीतल अंगुराल ने आज मंच पर खड़े होकर कहा कि उनके परिवार को पाकिस्तान के नबंर से धमकियां मिल रही हैं। शीतल अंगुराल के पास मौजूद पेन ड्राइव को लेकर चन्नी ने कहा कि वह पेन ड्राइव अगर उन्हें दे दें तो वह खुद मीडिया के सामने सबूत सार्वजनिक कर देंगे।

  • पुरानी लोकसभा में बाबा अंबेडकर की मूर्ति हटाए जाने को लेकर ऊना में रोष प्रदर्शन

    पुरानी लोकसभा में बाबा अंबेडकर की मूर्ति हटाए जाने को लेकर ऊना में रोष प्रदर्शन

    ऊना/सुशील पंडित : नए लोकसभा भवन में एक तरफ जहां सेंगोल के प्रतीक को लगाए जाने को लेकर कुछ राजनीतिक दलों द्वारा विरोध किया जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ पुराने लोकसभा भवन से संविधान निर्माता बाबा अंबेडकर की मूर्ति को हटाए जाने को लेकर देश में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है । हिमाचल प्रदेश के ऊना में अपने विरोध को दर्ज कराने के लिए श्री गुरु रविदास महासभा द्वारा जिला उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया।
    ज्ञापन में बाबा साहेब आंबेडकर की मूर्ति हटाए जाने से उन्हें ठेस लगने और भावनाएं आहत होने की बात कही गई । नरेश कुमार अध्यक्ष गुरु रविदास महासभा ने इस मूर्ति को उसी स्थान पर लगाए जाने का अनुरोध किया ताकि समाज के लोग पहले को भांति उनसे प्रेरणा लेते रहें । उन्होंने इसे प्रेरणा स्थान बताते हुए वहां से मूर्ति हटाए जाने से रोष होने की बात कही ।
  • इन्नर व्हील क्लब ऊना ने अन्नपूर्णा दिवस चार महिलाओं को राशन प्रदान किया

    इन्नर व्हील क्लब ऊना ने अन्नपूर्णा दिवस चार महिलाओं को राशन प्रदान किया

    ऊना/ सुशील पंडित : इन्नर व्हील क्लब ऊना ने अन्नपूर्णा दिवस के उपलक्ष्य में गुरूवार को ऊना मुख्यालय पर संयुक्ता चौधरी हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण संस्थान में चार पात्र महिलाओं को राशन किटे प्रदान की। कार्यक्रम में समाजसेवी गीता राजपूत मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुई। उन्होंने कहा कि इन्नरव्हील क्लब जरूरतमंद लोगों की मदद करने का सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पात्र लोगों की मदद करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आना चाहिए।
    इस अवसर पर इन्नर व्हील क्लब की प्रधान रमा कंवर ने कहा कि अन्नपूर्णा दिवस के उपलक्षय में क्लब द्वारा चार पात्र महिलाओं को राशन किटें उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने कहा कि इन्नर व्हील क्लब ऊना की नव गठित टीम वर्ष भर के दौरान विभिन्न सामाजिक कार्यो में अपनी सहभागिता दर्ज करवाएगी। उन्होंने कहा कि क्लब के मुख्य प्रोजेक्टस के अलावा स्थानीय स्तर पर भी इन्नरव्हील क्लब विभिन्न समाज सेवा के कार्यो को करेगी तथा जनसहयोग से सामाजिक कार्यो को आगे बढ़ाएगी। इस अवसर पर क्लब की सचिव शोभा सोनी,उपाध्यक्ष निशा शारदा,आईएसओ सुमन पुरी,पूर्व प्रधान जतिंद्र कौर,मीरा मेहता,रमा कालिया,रजिता कसाणा,सुनीता शर्मा व अन्य सदस्य उपस्थित थी।
  • Jalandhar: नहीं पहुंचे CM Maan, Sheetal Angural का आया बयान, देखें Live

    Jalandhar: नहीं पहुंचे CM Maan, Sheetal Angural का आया बयान, देखें Live

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में उपचुनाव को लेकर सियासी माहौल काफी गरमा गया है। वहीं बीते दिन अवतार नगर में रोड शो के दौरान सीएम मान ने शीतल अंगुराल को चैलेंज किया था कि वह 5 जुलाई की जगह आज ही सबूत जनतक करें। जिसके बाद शीतल अंगुराल ने आज बाबू जगजीवन चौंक पर 2 बजे सीएम मान को पहुंचने का न्यौता दिया था। इस दौरान दोपहर 2 बजे शीतल अंगुराल डिब्बे में बंद करके पेन ड्राइव में सबूत लेकर पहुंच गए। जहां शीतल अंगुराल ने 2ः45 तक सीएम मान का इंतजार किया।

    शीतल अंगुराल ने आरोप लगाए है कि सरकार द्वारा दड़ा सट्टा, नशे सहित कई मुद्दे को लेकर हलके के लोग काफी समय से परेशान चल रहे थे। इसी को लेकर उन्होेंने सबूतों के आधार पर 5 जुलाई का सीएम मान को कार्रवाई करने का समय दिया था। शीतल ने कहा कि आज चैलेंज को उसने स्वीकार कर लिया, लेकिन सीएम मान नहीं पहुंचे। इस दौरान शीतल ने सीएम मान से इस्तीफा देने की मांग की है। वहीं आज शीतल ने एक बार फिर से आप विधायक सहित अन्य नेता पर गंभीर आरोप लगाए है।

    शीतल ने कहा कि बीते दिन सीएम मान को लेकर लगता था कि वह सोशल मीडिया पर बिना सबूतों के बात कर रहा है। शीतल ने कहा कि देर रात उनके बयान के बारे में पता चलने पर मैंने चैलेंज स्वीकार करते हुए आज दोपहर का सीएम मान को बाबू जगजीवन चौक पर पहुंचने का समय दिया था, लेकिन 2ः45 तक सीएम मान नहीं पहुंचे। शीतल ने कहा कि आज वह सबूत लेकर पहुंचे थे। शीतल ने कहा कि वह आज सीएम मान को पेन में सारे सबूत देना चाहते थे और बताना चाहते थे कि सोशल मीडिया पर जो बात मैंने की है वह सबूतों के आधार पर की है, लेकिन सीएम मान 45 मिनट का समय बीत जाने के बाद मौके पर नहीं पहुंचे।

    शीतल ने कहा कि अब इस सबूत को वह सीएम मान तक पहुंचाएंगे। शीतल ने कहा कि देर रात भी उन्होंने इस पेन ड्राइव को लेकर जिक्र किया था। शीतल ने कहा कि सबूत को लेकर वह किसी भी एजेंसी से जांच करवा सकते है। अगर वह गलत साबित होते वह जेल जाने के लिए तैयार है। उन्होंन कहाकि वह इस पेन ड्राइव को सीएम मान को देना चाहते थे। शीतल ने कहा कि विधायक ने सरकारी कर्मियों के तबादले के बदले पैसे लिए जा रहे है। वहीं शीतल ने आरोप लगाते हुए कहा कि विधायक ने कहा कि इस माह का 25 लाख रुपए इसलिए नहीं मिले क्योंकि वह लोगों के हक में धरना लगाकर बैठ गया था।

    शीतल ने कहा कि उन्होंने डीजीपी को मेल के जरिए शिकायत दी है कि उसे पाकिस्तान के नंबर से धमकियां दी जा रही है। शीतल ने कहा कि उसे परिवार को खत्म करने की धमकियां दी जा रही है। धमकी में कहा जा रहा है कि अगर उसने रिकार्डिंग जनतक की तो परिवार को मार दिया जाएगा। शीतल ने आरोप लगाते हुए कहा कि आप पार्टी के नेताओं के चलते आज उसे कोई चोर तो कोई कुछ कह रहा है। शीतल ने कहा कि उसे किसी बात का डर नहीं है, लेकिन उसे डर अपनी बेटी और परिवार का डर है।

    शीतल ने बेटी के सामने कहा कि कभी उसने किसी गलत व्यक्ति का साथ दिया या कोई गलत पैसा खाया तो उसे परमात्मा सजा देगा। शीतल ने कहा कि सीएम मान भी एक बेटी का पिता है, कल को उनकी बेटी बड़े होकर कहेगी कि एक पिता पंजाब के लोगों का इंसाफ नहीं कर पाया। शीतल ने कहा कि आज सीएम मान उक्त नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करते उन्हें जेल में बंद करें। शीतल ने कहाकि आज डरा धमका कर नेताओं को पार्टी मे शामिल किया जा रहा है शीतल ने कहाकि अगर वह सही में गलत है तो उसे वोट ना देना, नहीं उसे इस चुनाव में जीत हासिल करवाए और वह सत्ता में आकर लोगों का विकास दोबारा से करें।

  • Punjab: बारिश के चलते गिरी दीवार, 4 लोग घायल, देखें वीडियो

    Punjab: बारिश के चलते गिरी दीवार, 4 लोग घायल, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब में हुई भारी बारिश से भले ही लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं कई जगह बारिश के चलते घटना होने की सूचना भी मिली है। सुबह-सुबह बारिश और तेज हवा चलने के कारण जिला मोगा के गांव समाध भाई में दीवार गिरने से एक ही परिवार के 4 लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए मोगा के सरकारी अस्पताल में लाया गया। मिली जानकारी के मुताबिक घायलों में एक बुजुर्ग की हालत नाजुक देखते हुए मोगा से फरीदकोट रेफर कर दिया गया।

    वहीं पीड़ित मेहताब सिंह और अवतार सिंह गांव वासी ने बताया कि अल सुबह 3:00 बजे के करीब बारिश और तेज हवा के कारण दीवार गिर गई। जिसमें वह और उसके पिता-माता और बहन इसकी चपेट में आ गए। पीड़ित ने कहा कि पिता की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने फरीदकोट के मेडिकल हॉस्पिटल में रेफर कर दिया है।

    मोगा के सरकारी अस्पताल में इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर कोमलप्रीत कौर ने जानकारी देते हुए कहा कि सुबह 4:00 बजे के करीब 4 लोग घायल अवस्था में हमारे पास आए थे। जिसमें एक के सिर पर गहरी चोट लगी हुई थी। डॉक्टर ने कहा कि व्यक्ति की हालत नाजुक देखते हुए फरीदकोट रेफर कर दिया गया है और अन्य घायल तीन लोगों को प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई है।

  • Jalandhar: चैलेंज के बाद CM Mann और Sheetal Angural की लगी कुर्सियां, देखें Live

    Jalandhar: चैलेंज के बाद CM Mann और Sheetal Angural की लगी कुर्सियां, देखें Live

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में उप चुनाव को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। बीते दिन सीएम भगवंत मान के चैलेंज को भाजपा उम्मीदवार ने स्वीकार करते हुए आज दोपहर 2 बजे बाबू जगजीवन राम चौक पहुंचने का समय दिया है। इस दौरान बाबू जगजीवन राम चौक पर सीएम मान और शीतल अंगुराल की कुर्सियां लग गई है। वहीं 2 बजे का अधिक समय हो गया है। इस दौरान शीतल अंगुराल सहित कई नेता वहां पर पहुंच गए है, लेकिन अभी तक सीएम मान नहीं पहुंचे है।


    वहीं शीतल अंगुराल सबूतों को पेन ड्राइव में लेकर आए है। इस दौरान उन्होंने बंद डिब्बे में पेन ड्राइव रखी हुई है। वहीं शीतल अंगुराल का कहना है कि वह आधा घंटा ओर सीएम मान का इंतजार करेंगे। इस मामले को लेकर शीतल ने प्रशासन से बात करते हुए कहा कि वह उन्हें बताए कि सीएम मान किस रास्ते से और कब तक पहुंच रहे है। इस दौरान कहा जा रहा हैकि 2ः45 मिनट तक सीएम मान का इंतजार किया जाएंगा। उन्होंने कहा कि उसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी। वहीं इस मौके पर विक्रम राठौर, केडी भंडारी सहित कई नेता मौजूद है।

    दरअसल, कुछ दिन पहले शीतल अंगुराल ने सीएम मान के परिवार, विधायक और एक अन्य नेता पर गंभीर आरोप लगाए थे। इस दौरान शीतल अंगुराल ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर सीएम मान को 5 जुलाई तक का समय दिया था। जिसमें शीतल ने उक्त मामले में कार्रवाई करने की अपील की थी। वहीं बीते दिन अवतार नगर में रोड शो के दौरान सीएम मान ने शीतल अंगुराल का चैलेंज स्वीकार करते हुए कहा था कि वह 5 जुलाई का इंतजार क्यों कर रहा है। वह आज ही सबूत जनतक करें। जिसके बाद देर रात शीतल अंगुराल ने भी सीएम मान का चैलेंज स्वीकार करते हुए आज दोपहर 2 बजे का बाबू जगजीवन राम चौक पर सीएम मान को पहुंचने का चैलेंज किया था।

  • Bullet सवार युवती की दबंगईः कहासुनी पर Auto चालक का फोड़ा सिर, वीडियो वायरल

    Bullet सवार युवती की दबंगईः कहासुनी पर Auto चालक का फोड़ा सिर, वीडियो वायरल

    नई दिल्लीः दिल्ली के निहाल विहार इलाके से एक वीडियो सामने आया है। जिसमें बुलेट सवार एक युवती की दबंगई दिख रही है। मामूली कहासुनी होने पर युवती ने ऑटो चालक के साथ जमकर मारपीट की। इतना ही नहीं युवती ने ऑटो चालक का सिर फोड़ दिया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस वीडियो की जांच करने में जुटी है। बताया जा रहा है कि युवती ने पहले डंडे से ऑटो चालक को पीटा और फिर हाथ के कड़े से उसके सिर पर हमला किया, जिससे ऑटो चालक का सिर फट गया। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो दिल्ली के निहाल विहार इलाके का है। जिसमें दिख रहा है कि बुलेट सवार लड़की ऑटो चालक के साथ मारपीट कर रही है। बेसबॉल के डंडे से युवती ने ऑटो चालक को पीटा। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ राहगीरों ने लड़की को रोकने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानी। युवती वहां मौजूद अन्य लोगों पर भी चिल्लाती है और वह ऑटो चालक को लगातार पीटती रहती है। ऑटो चालक लहूलुहान हालत में दिख रहा है। बताया जा रहा है कि ऑटो ड्राइवर अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद घर लौट रहा था। रास्ते में एक लड़की ने अपने बुलेट मोटरसाइकिल से ऑटो-ड्राइवर को हॉर्न दिया, लेकिन आगे रिक्शा होने के कारण ऑटो-ड्राइवर तुरंत रास्ता नहीं दे सका। इस पर गुस्से में आकर लड़की ने अपनी बुलेट साइड में खड़ी करके हमला कर दिया। वहीं वायरल वीडियो में प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि लड़की ने ऑटो-ड्राइवर पर कई बार प्रहार किया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया और उसके शरीर से खून बहने लगा। आसपास के लोगों ने जब यह दृश्य देखा तो उन्होंने तुरंत हस्तक्षेप किया और लड़की को रोका। इसके बाद घायल ऑटो-ड्राइवर को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि वीडियो में लड़की ड्राइवर पर नशे में धुत्त होने के आरोप लगा रही है, जबकि मौजूद लोग कह रहे है कि वह उसे 20 साल से जानते है, लेकिन आज तक ड्राइवर ने नशा नहीं किया है। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। लड़की की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।