Blog

  • मुख्यमंत्री कर रहे राहत कार्यों की निगरानी, ऊना विस में सतपाल रायजादा ने प्रभावित क्षेत्रों में संभाला मोर्चा

    मुख्यमंत्री कर रहे राहत कार्यों की निगरानी, ऊना विस में सतपाल रायजादा ने प्रभावित क्षेत्रों में संभाला मोर्चा

    ऊना/सुशील पंडित:  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार समूचा प्रशासनिक अमला और जनप्रतिनिधि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित राहत, बचाव एवं बहाली कार्यों में सक्रियता से जुटे हुए हैं। इसी क्रम में ऊना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने सोमवार को नगर परिषद ऊना तथा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बारिश प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे।

    श्री रायजादा ने विभिन्न इलाकों में जलभराव की स्थिति का निरीक्षण किया और स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने उनके त्वरित समाधान और सहायता सुनिश्चित बनाने पर जोर दिया।
    श्री रायजादा ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू स्वयं राहत, बचाव एवं बहाली कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। राज्य सरकार और जिला प्रशासन प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कदम उठाए जा रहे हैं।

  • आपदा में गंभीर नहीं है सुक्खू सरकार, अनर्गल बातों से प्रभावितों को नहीं मिलती राहत : जयराम ठाकुर

    आपदा में गंभीर नहीं है सुक्खू सरकार, अनर्गल बातों से प्रभावितों को नहीं मिलती राहत : जयराम ठाकुर

    प्रदेश में बढ़ रहा है आपदा का दायरा, प्रदेश भर में हो रहा नुकसान

    सरकार सुनिश्चित करें कम से कम हो आपदा का नुकसान

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना में मीडिया के प्रतिनिधियों से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि पूरे प्रदेश में आपदा का दायरा बढ़ रहा है। प्रदेश भर में भारी बारिश भूस्खलन और बादल फटने की घटनाएं सामने आ रही हैं। जिसके कारण जान माल के नुकसान के साथ ही प्रभावितों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ रही है। लेकिन दुर्भाग्य की बात यह है कि सरकार आपदा को लेकर गंभीर ही नहीं है। सरकार हर बार आपदा को लेकर इधर-उधर की बातें कर रही है। मुख्यमंत्री आपदा के कारण गिना रहे हैं कि इस कारण से हुआ, या उस कारण से हुआ। आपदा के जो कारण हैं, वो हैं। कारण गिनाने के बजाय सरकार राहत और पुनर्वास के कार्यक्रम पर ध्यान दे। इसके साथ ही आपदा से होने वाले नुकसान को न्यूनतम करने की दिशा में काम करना सुनिश्चित करें।

    जय राम ठाकुर ने कहा पिछले दो दिनों में सिरमौर, शिमला, कांगड़ा, धर्मशाला, कुल्लू, मंडी, चंबा, डलहौजी, रामपुर, किन्नौर, लाहौल, बारिश और बादल फटने की घटनाएं सामने आई है। इसकी वजह से कई जगह भूस्खलन हुआ है। ऐसे में प्रभावित लोगों को जल्दी से जल्दी तुरंत राहत प्रदान करने की दिशा में सरकार और प्रशासन को गंभीरता से काम करे। प्रदेश में आपदा प्रभावितों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है और सरकार उनकी प्रभावी तरीके से मदद करने के बजाय आंकड़ों में उलझती नजर आ रही है।

    नेता प्रतिपक्ष ने हिमाचल प्रदेश भाजपा संगठनात्मक कार्यशाला में शामिल होने के बाद मीडिया के प्रतिनिधियों से बातचीत में कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने संगठन के संविधान के अनुसार काम करती है। नए सिरे से संगठनात्मक पदाधिकारियों की नियुक्ति के बाद ऐसी कार्यशाला का आयोजन किया जाता है। इसमें  औपचारिक परिचय के साथ–साथ वरिष्ठ  अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण और मार्गदर्शन भी किया जाता है। जिससे सभी को अपने दायित्वों की स्पष्टता रहे।

    भारी बारिश के चलते लोगों से सतर्क रहने की अपील की

    जयराम ठाकुर ने कहा कि बीते दो दिनों से प्रदेश भर में कहीं न कहीं लगातार बारिश हो रही है। जिसकी वजह से नदी नाले उफान पर हैं और जगह-जगह भूस्खलन से बहुत नुकसान हुआ है। अगले 2 दिन भी मौसम के खराब रहने का अनुमान है।  उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से सतर्कता बरतने, अनावश्यक  यात्राओं से बचने, अपने, नदी नालों से दूर रहने और अपने परिवार का ध्यान रखने का आग्रह किया।

  • Hartalika Teej 2025: इस विधि से करें मां पार्वती-भगवान शिव की पूजा, सारी मनोकामनाएं होगी पूरी

    Hartalika Teej 2025: इस विधि से करें मां पार्वती-भगवान शिव की पूजा, सारी मनोकामनाएं होगी पूरी

    धर्म: हिंदू धर्म में हरतालिका तीज का खास महत्व बताया गया है। इस दिन कुंवारी कन्याएं और सुहागिन लड़कियां व्रत करके मां पार्वती और भगवान शिव की पूजा अर्चना करती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस व्रत को करने से शादी में आ रही बाधा से राहत मिलती है और जल्द विवाह के योग बनेंगे। सुहागिन महिलाओं के जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन पूजा में खास चीजों को शामिल न करने से व्रत का पूर्ण फल नहीं मिलता। ऐसे में व्रत से पहले ही हरतालिका तीज की पूजा में इस्तेमाल होने वाली सामग्री इकट्ठी कर लें। घी, दीपक, अगरबत्ती और धूपबत्ती, भगवान शिव और मां पार्वती की प्रतिमा, कपूर पान और बाती, साबुत नारियल, चंदन, सुपारी, भोग के लिए केले, फूल, बेल के पत्ते, कलश, धतूरा, आम के पत्ते, केले के पत्ते, एक चौकी, शमी के पत्ते, 16 श्रृंगार की वस्तुएं।

    पूजा का शुभ मुहूर्त

    भाद्रपद की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि की शुरुआत 25 अगस्त दोपहर 12:34 पर होगी और इसका समापन दोपहर 1:54 मिनट पर होगी ऐसे में हरतालिका तीज का व्रत 26 अगस्त को रखा जाएगा। ऐसे में पूजा करने के लिए सुबह 5:56 मिनट से लेकर सुबह 8:31 तक रहेगा।

    आर्थिक तंगी हो जाएगी दूर

    यदि आप किसी तरह की आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं तो हरतालिका तीज वाले दिन सुबह स्नान करने के बाद पूजा अर्चना करें। इस दौरान सच्चे मन के साथ आक के 5 फूल शिवलिंग पर चढ़ाएं और शिव चालिसा का पाठ करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी दूर होगी और धन लाभ के योग बनेंगे।

    बनेंगे सभी बिगड़े काम

    यदि आप चाहते हैं कि आपको हर काम में सफलता मिले तो हरतालिका तीज वाले दिन दूध, दही और शहद समेत सभी चीजों के साथ शिवलिंग का अभिषेक करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से सभी रुके काम पूरे होंगे और भगवान शिव की कृपा मिलेगी।

    दान करें ये चीजें

    इस दिन पूजा करने के बाद गरीब लोगों को अन्न-धन्न समेत आदि चीजों का दान करें। इससे आपके जीवन में किसी चीज की कमी नहीं रहेगी। इसके अलावा धन लाभ के भी योग बनेंगे।
  • बद्दी के गुरमाजरा में पंजाबी गीत रूप रब दा की हुई शूटिंग

    बद्दी के गुरमाजरा में पंजाबी गीत रूप रब दा की हुई शूटिंग

    गीत में सभी स्थानीय कलाकारों को दी गई तरजीह

    बद्दी/सचिन बैंसल: बद्दी के गुरूमाजरा में सोमवार को पंजाबी गीत रूप रब दा की शूटिंग  हुई | इस गाने में बतौर नायक  स्थानीय कलाकार  चन्ना किशनपुरिया रहे।  यह गाना भाई और बहन के पवित्र रिश्ते  पर आधारित है और इस गाने को चन्ना किशनपुरिया ने गाया है लिरिक पवन किशनपुरिया, म्यूजिक अर्श, वीडियो रहे।   चन्ना किशनपुरिया इस गीत के निर्देशक व   मुख्य कलाकार रहे। इसके अलावा   ख़ुशी, माही , अर्शदीप व देवव्रत यादव भी गीत में दिखाए गए।

    चन्ना किशनपुरिया ने बताया  कि इस गाने को तैयार करने में  राजेंदर झल्ला, मेला राम चंदेल, रामलोक, परम सैनी, मलकियत नायर, अनवर, मंजीत सिंह, मन्नत सैनी, कविता सैनी, आरव, राजकुमार बिट्टू, अहाना, पम्मी दाड़ी व पूर्व प्रधान पोलाराम चौधरी हैं ।  देवव्रत यादव ने बताया की यह गीत परंपरागत भाई-बहन के रिश्ते को साकार रूप में दर्शा रहा है जिससे हमारी युवा पीढ़ियों मे हमारे सांस्कृतिक संस्कार जागृत होंगे व भाई व बहन का प्यार समाज मे और फले-फूलेगा ।

    इस गाने में सभी कलाकार स्थानीय है ताकि हमारे स्थानीय कलाकारों का मनोबल बढ़े और वे कला के क्षेत्र में बद्दी का नाम रोशन करें।  यह गाना एक माह के बाद   रिलीज़ होगा तो उन्हें आशा है की धूम मचाएगा और हिमाचल प्रदेश ही नहीं  पंजाबी व हिंदी भाषी क्षेत्रो में खूब पसंद  किया जायेगा |

  • खेलो इंडिया लीग में चमकी लीजेंड्स मार्शल आर्ट्स बद्दी की ताईक्वांडो टीम

    खेलो इंडिया लीग में चमकी लीजेंड्स मार्शल आर्ट्स बद्दी की ताईक्वांडो टीम

    अकेडमी के 7 बच्चों ने जीते मेडल

    बद्दी/सचिन बेंसल: खेलो इंडिया नेशनल प्रोग्राम के तहत  फगवाड़ा में  आयोजित “अस्मिता खेलो इंडिया ताईक्वांडो लीग 2025 में बद्दी हिमाचल प्रदेश के बच्चों ने 7 पदक जीते। इस प्रतियोगिता में देश के हजारों बच्चों ने भाग लिया था। इस प्रतियोगिता में जीनल भारद्वाज, जोयल भारद्वाज, दिव्यांशी ठाकुर और चहक बाहेती ने क्यूरुगी फाइट इवेंट में गोल्ड मेडल और सानवी डोगरा ने ब्रोंज़ मेडल जीता। पूमसे इवेंट में एकता शर्मा और मीमांसा चायल ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

    बच्चों की इस उपलब्धि पर टीम कोच समीर कुमार, सहायक कोच और सभी बच्चों के अभिभावको द्वारा बधाई दी गई, साथ ही साथ सभी खिलाड़ियों को आगे ओर ऊंचाइयों को छूने के लिए शुभकामनाएं दी गई। सभी मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ी आगामी खेलो इंडिया लीग में  हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे l

  • Himachal News: भाजपा नेता दविंदर भुट्टो ने किया चताडा में ग्राम केंद्र प्रवास

    Himachal News: भाजपा नेता दविंदर भुट्टो ने किया चताडा में ग्राम केंद्र प्रवास

    अढ़ाई वर्षों में झूठ बोलकर चलाई सीएम सुक्खू ने सरकार: भुट्टो 

    ऊना /सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी की परिकल्पना मेरा बूथ, सबसे मजबूत को साकार करने की दिशा में कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो के नेतृत्व में डेरा बाबा रूद्रानंद मंडल के मदनपुर, चताड़ा ग्राम केंद्र का रविवार देर शाम प्रवास आयोजित हुआ। भारी बरसात के बावजूद कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक शिरकत कर यह साबित किया कि भाजपा संगठन का मूल आधार उसकी कार्यकर्ता शक्ति ही है। ग्राम केंद्र प्रवास के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जहां बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया, वहीं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का हर बूथ पार्टी की ताकत है।

    उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज जिस मुकाम पर पहुंची है, वह कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और संगठन की सुदृढ़ रणनीति का परिणाम है। भुट्टो ने इस अवसर पर राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मौजूदा प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। बेरोजगार युवा आज दर-दर भटक रहे हैं, विकास कार्य ठप पड़े हैं और जनता को मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है और उसका कार्यकाल केवल घोषणाओं तक सीमित होकर रह गया है। केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनवाते हुए भाजपा नेता ने कहा कि पिछले ग्यारह वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने अभूतपूर्व प्रगति की है।

    उन्होंने कहा कि आज देश की पहचान विश्व स्तर पर मजबूत हुई है, गरीबों और जरूरतमंदों के लिए योजनाओं का लाभ सीधे उनके खातों में पहुंच रहा है और सबका साथ सबका विकास की नीति पर देश आगे बढ़ रहा है। भाजपा नेता दविंदर कुमार भुट्टो ने जोर देकर कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ कुटलैहड़ की जनता को भी मिल रहा है।  इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़, राज कुमार वर्मा, भाजपा नेत्री संतोष सैनी,मंडल उपाध्यक्ष राज कुमार मनकोटिया, सुषमा ठाकुर,सुदर्शन शर्मा,सूरम सिंह,जीवन शर्मा के अलावा ग्राम केंद्र प्रवास के दौरान पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल कार्यकारिणी सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • मशहूर Actor और BJP नेता का निधन, 62 की उम्र में ली आखिरी सांस

    मशहूर Actor और BJP नेता का निधन, 62 की उम्र में ली आखिरी सांस

    बॉलीवुड: मशहूर एक्टर और बीजेपी नेता जॉय बनर्जी का निधन हो गया है। आज सुबह 11:35 बजे उन्होंने कोलकाता के एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली। जॉय बनर्जी को डायबिटीज और सीओपीडी की शिकायत थी। 15 अगस्त को सांस लेने में तकलीफ होने के कारण अस्पताल में भर्ती करवाया गया था परंतु फिर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। सोमवार को अचानक उनकी हालत बिगड़ी और उनका निधन हो गया। ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ :-
    ਪ੍ਰਸਿੱਧ ਬੰਗਾਲੀ ਅਦਾਕਾਰ ਅਤੇ ਸਿਆਸਤਦਾਨ ਜੌਏ ਬੈਨਰਜੀ ਦਾ 62 ਸਾਲ ਦੀ ਉਮਰ ਵਿੱਚ ਦੇਹਾਂਤ

    राजनीति भी जाना-माना नाम थे जॉय बनर्जी

    जॉय बनर्जी सिर्फ एक्टिंग के लिए ही नहीं बल्कि राजनीति जगत में भी प्रचलित थे। दो बार वह भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर सांसदी चुनाव भी लड़ चुके थे। जॉय बनर्जी लंबे समय से क्रोनिक ओब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज यानी की सीओपीडी से पीड़ित थे और उन्हें डायबिटीज की भी समस्या थी। 15 अगस्त को उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया परंतु फिर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। घर जाने के बाद उनकी हालत फिर बिगड़ी और उन्हें 17 अगस्त को फिर भर्ती करवाया गया और वेंटिलेटर पर रख दिया गया। आज सुबह उनका निधन हो गया। जॉय बनर्जी जाने-माने बंगाली एक्टर और बीजेपी नेता थे। वह बीजेपी की टिकट पर दो बार सांसदी का चुनाव लड़ चुके थे। उनका जन्म 23 मई 1963 को हुआ था। जॉय बनर्जी ने चर्चित फिल्म अपरुपा से अपने एक्टिंग करियर शुरु किया था। पहली ही फिल्म को दर्शकों का काफी प्यार मिला। इसके बाद उन्होंने कई फिल्में जैसे मिलन तिथि, अभागिनी, हीरक जयंती, जीवन मरण, तुमि कर, दीपशिखा और पेन्नम कोलकाता में भी नजर आए थे।

    फिल्मों से बना ली थी दूरी

    पिछले कुछ सालों से वह किसी भी फिल्म में नहीं दिखे। उन्होंने धीरे-धीरे फिल्मों से दूर बना ली और राजनीति क्षेत्र में एक्टिव हो गए। उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनावों में शताब्दी रॉय के खिलाफ चुनाव लड़ा था। 2019 में तृणमूल कांग्रेस की सांसद सजदा अहमद के खिलाफ फिर बीजेपी की टिकट से भी चुनाव लड़ा। दोनों ही बार उन्हें हार से जूझना पड़ा और फिर 2021 में उन्होंने राजनीति से भी दूरी बना ली। उन्होंने आधिकारिक तौर पर यह ऐलान कर दिया कि वह बीजेपी का प्रतिनिधित्व नहीं करेंगे।  
  • Punjab News: लाइटों पर खड़ी गाड़ियों में तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, 3 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: लाइटों पर खड़ी गाड़ियों में तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, 3 घायल, देखें वीडियो

    ज़ीरकपुरः जिले के पटियाला लाइट पॉइंट पर सड़क हादसा हो गया। जहां सुबह करीब 6 बजे तेज़ रफ़्तार अनियंत्रित कार ने लाल बत्ती पर खड़ी 2 गाड़ियों को पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में तीनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना में 2 गाड़ियों के चालकों को मामूली चोटें आईं। वहीं घटना में घायल तेज़ रफ़्तार कार चालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    कार चालकों ने बताया कि वह पटियाला लाइट पॉइंट पर ग्रीन लाइट होने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान अचानक पीछे से एक तेज़ रफ़्तार कार आई और उनकी खड़ी गाड़ियों में टक्कर मार दी। चालकों का कहना है कि कार चालक चालक नशे में था, जिसके कारण कार नियंत्रण खो बैठी और दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दोनों गाड़ियों के चालकों ने घटना की शिकायत पुलिस को दे दी है। वहीं पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

  • Punjab News: 15 लाख की फिरौती और जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 15 लाख की फिरौती और जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः जिले में पुलिस ने लंडा हरिके के नाम पर फिरौती मांगने और जान से मारने की धमकी देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए थाना कोट ईसे खां के इंचार्ज इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह ने बताया कि कोट ईसे खां शहर के लोगों से फिरौती मांगने, जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी द्वारा शहर का माहौल खराब करने और कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की जा रही थी।


    आरोपी की पहचान बलजीत सिंह उर्फ कद्दू निवासी गाँव महल, हाल निवासी तलवंडी नौ बहार के रूप में हुई है। आरोपी ने शहर कोट ईसे खां के कुछ नामी व्यक्तियों को उनके व्हाट्सऐप नंबर पर जान से मारने की धमकी दी और इसके बदले 15 लाख रुपये की फिरौती माग की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से कोट ईसे खां इलाके के एक नामी व्यक्ति को अज्ञात नंबरों से धमकी भरी कॉल आ रही थीं, जिसमें जान से मारने की धमकी देकर फिरौती मांगी जा रही थी।

    जांच के बाद यह पाया गया कि यह धमकियां बलजीत सिंह उर्फ कद्दू द्वारा दी जा रही थीं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से फोन भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा और उससे गहराई से पूछताछ की जाएगी। इसके अलावा इस मामले के अन्य आरोपी धर्मेंद्र सिंह उर्फ धर्मा और राजदीप सिंह जो विदेश बहरीन में रहते हैं, उनके खिलाफ भी अगली कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

  • उपायुक्त ने बारिश से क्षतिग्रस्त हुए अबादा बराना स्कूल के भवन का किया निरीक्षण

    उपायुक्त ने बारिश से क्षतिग्रस्त हुए अबादा बराना स्कूल के भवन का किया निरीक्षण

    28 अगस्त तक स्कूल बंद रखने के आदेश जारी

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना जिले में जारी भारी वर्षा के बीच जिला प्रशासन लगातार प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहा है और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्परता से कदम उठाने में जुटा है। इसी कड़ी में उपायुक्त जतिन लाल ने सोमवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय अबादा बराना का दौरा कर क्षतिग्रस्त भवन का निरीक्षण किया तथा स्थिति का जायजा लिया। इस मौके उपायुक्त ने आस-पास के आवासीय क्षेत्रों में हुए जलभराव की भी समीक्षा की और स्थानीय निवासियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं और सम्बंधित विभागों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

    इस दौरान ऊना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा और तहसीलदार ऊना भी उनके साथ मौजूद थे।
    उपायुक्त  ने बताया कि विद्यालय भवन को असुरक्षित घोषित कर दिया गया है। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राजकीय प्राथमिक विद्यालय अबादा बराना को आगामी 28 अगस्त या आगामी आदेशों तक बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।उन्होंने कहा कि मरम्मत एवं आवश्यक कार्यवाही पूरी होने तक विद्यालय भवन का उपयोग नहीं किया जाएगा और बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

    उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने संबंधित विभागों को राहत और पुनर्वास कार्यों को तेज़ी से आगे बढ़ाने तथा लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश दिए।
    उपायुक्त ने जनता से अपील की है कि वे नदी-नालों के नज़दीक न जाएं, अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। किसी भी आपात स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष के टोल-फ्री नंबर 1077 पर तुरंत संपर्क किया जा सकता है।