Blog

  • जालंधरः ठंड के चलते व्यक्ति की मौ+त

    जालंधर, ENS: कोहरे के कहर से लोगों का बुरा हाल हो रहा है। वहीं कंपकंपाती ठंड में व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय शंकर निवासी ईश्वर नगर के रूप में हुई है। मृतक के चचेरे भाई रामराज ने घटना की जानकारी दी। पीड़ित ने बताया फ्रूट की रेहड़ी लगाता है। आज उसे राहगीर ने सूचना दी कि उसके भाई का शव ईश्वर नगर में सड़क किनारे पड़ा हुआ है। रामराज ने बताया कि घटना स्थल पर जब उसने जाकर देखा तो भाई का शव पड़ा हुआ था। रामराज ने घटना की सूचना थाना भार्गव कैंप की पुलिस को दी। वहीं मौके पर पहुंचे एएसआई भजनलाल ने शव को कब्जे में लेकर 174 की कार्रवाई करते हुए सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਕੂੜੇ ਦੇ ਢੇਰਾਂ ਤੋਂ ਲੋਕ ਪਰੇਸ਼ਾਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਨੰਗਲ : ਸ਼੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਮੁੱਖ ਮਾਰਗ ਉੱਪਰ ਲੱਗੇ ਕੂੜੇ ਦੇ ਢੇਰ ਕਿਤੇ ਨਾ ਕਿਤੇ ਸ਼ਹਿਰ ਦੀ ਸੁੰਦਰਤਾ ਨੂੰ ਗ੍ਰਹਿਣ ਲਗਾਣ ਦਾ ਕੰਮ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ। ਸ਼ਹਿਰ ਚ ਵੱਖ ਵੱਖ ਥਾਵਾਂ ‘ਤੇ ਲੱਗੇ ਕੂੜੇ ਦੇ ਢੇਰਾਂ ਤੋਂ ਲੋਕ ਡਾਢੇ ਪੇ੍ਸ਼ਾਨ ਹਨ। ਸ਼ਹਿਰ ਦੀ ਸਫ਼ਾਈ ਪੂਰੀ ਤਰਾਂ ਠੱਪ ਹੋ ਚੁੱਕੀ ਹੈ। ਕਸਬਾ ਭਨੁਪਲੀ ਦੇ ਕੋਲ ਮੁੱਖ ਮਾਰਗ ਦੇ ਉੱਪਰ ਹੀ ਕੂੜੇ ਦੇ ਢੇਰ ਲਗਾਏ ਗਏ ਹਨ। ਜੋ ਬਿਮਾਰੀ ਦਾ ਘਰ ਬਣਦੇ ਜਾ ਰਹੇ ਨੇ।

    ਕਿਉਂਕਿ ਉਸਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਬੱਚਿਆਂ ਦੇ ਖੇਡਣ ਲਈ ਗਰਾਊਂਡ ਬਣਇਆ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਜਿੱਥੇ ਬੱਚੇ ਸ਼ਾਮ ਤੇ ਸਵੇਰੇ ਖੇਡਣ ਲਈ ਆਉਂਦੇ ਨੇ, ਪਰ ਇਸ ਕੂੜੇ ਦੇ ਢੇਰਾਂ ਤੋਂ ਉੱਠਦੀ ਬਦਬੂ ਅਤੇ ਜਹਰੀਲੇ ਕੀਟ ਪਤੰਗੇ ਕਿਸੇ ਵੀ ਬਿਮਾਰੀ ਨੂੰ ਨਿਉਤਾ ਦੇ ਸਕਦੇ ਨੇ।

  • जालंधरः 3 किलों हेरोइन, 78 हजार की ड्रग मनी सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: देहात के एसएसपी मुखविंदर भुल्लर द्वारा नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत भारी मात्रा में हेरोइन भरामद की है। सब इंस्पेक्टर यादविंदर सिंह की टीम ने थाना नकोदर की पुलिस ने 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 3 किलो 2 ग्राम हेरोइन, 78 हजार रुपए की ड्रग मनी, बिना नंबरी बुुलेट और 4 फोन सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जगदेव सिंह निवासी गांव मेनवां थाना सदर कपूरथला और गुरजोत सिंह निवासी आजाद नगर, नकोदर के रूप में हुई है। डीएसपी सुखपाल सिंह ने बताया कि उनकी टीम के सब इंस्पेक्टर यादविंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान गांव वीर फाटक के नजदीक मौजूद थे।

    इस दौरान उन्होंने गुप्त मिली थी कि बिना नंबरी बुलेट पर सवार होकर 2 युवक नशे की सप्लाई देने के लिए नकोदर एरिया की ओर आ रहे है। जहां उनकी टीम ने गांव वीर के पास गांव माहुवाल की ओर जाती सड़क पर आरोपी जगदेव और उसके साथी गुरजीत को रोककर तालाशी ली। तालाशी दौरान जगदेव की जैकेट से 502 ग्राम हेरोइन और पीछे बैठे आरोपी गुरजीत के बैग में से 2 किलों 500 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है।

    पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी गुरजीत सिंह के खिलाफ 2017 में थाना कपूरथला में धारा 188 के तहत मुकद्दमा दर्ज हुआ था और वह उसमें भगौड़ा चल रहा था। पुलिस ने बताया कि 10 दिन पहले गुरजीत के मामा राकेश एसटीएफ की टीम 5.5 किलो ग्राम की टीम ने गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हेरोइन के साथ 78 हजार रुपए की ड्रग मनी और 4 फोन बरामद किए। पुलिस आरोपियों कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल करेंगी ताकि पूछताछ में और खुलासे हो सके।

  • पंजाब : चोरी के सामान सहित 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडा : पंजाब में क्राइम के मामले बढ़ते ही जा रहा है। चोरी के मामले दिन ब दिन बढ़ते ही जा रहे है।ऐसा ही मामला बठिंडा से सामने आया है। पुलिस ने 4 चोरों को गिरफ्तार किया है। संगत पुलिस स्टेशन के SHO ने बताया कि शक के आधार पर डबवाली रोड पर एक कैंटर को रोका गया। जिसमें से लोहे की प्लेटें उतारी जा रही थीं।

    जब इन चोरों से गहनता से पूछताछ की गई तो उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने लोहे की प्लेटें चुराई है। चोरों ने बताया कि बठिंडा डबवाली रोड पर एक ठेकेदार सड़क बना रहा था और उसकी लोहे की प्लेटें उन्होंने चोरी की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरु कर दी है।

  • अत्याधिक कोहरे/धुंध के चलते जिला के सभी प्राइमरी, मिडल व सकैंडरी स्कूलों के खुलने व बंद होने की समयसारणी तय

    अत्याधिक कोहरे/धुंध के चलते जिला के सभी प्राइमरी, मिडल व सकैंडरी स्कूलों के खुलने व बंद होने की समयसारणी तय

    आदेश 22 से 31 जनवरी तक रहेंगे लागू
     
    ऊना/सुशील पंडित : ऊना जिला में सभी सरकारी व निजी प्राइमरी, मिडल व सकैंडरी विद्यालयों का समय सुबह 10.00 से बाद दोपहर 3ः00 बजे तक रहेगा। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि जिला में निरंतर पड़़ रही अत्यधिक ठंड के कारण स्कूली बच्चों की स्वास्थ्य संबंधी सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने उप निदेशक उच्च शिक्षा की सिफारिश के उपरांत यह निर्णय लिया है। राघव शर्मा ने बताया कि कम किए गए समय की क्षतिपूर्ति प्रार्थना सभा तथा भोजन के समय को समाप्त कर पूरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह आदेश जिला के समस्त सरकारी व निजी प्राइमरी विद्यालयों में 22 से 31 जनवरी 2024 तक लागू होंगे।
  • जालंधर नेशनल हाईवे पर ट्रक और कार की टक्कर, 26 वर्षीय नौजवान की मौ+त 

    होशियारपुरः दसूहा में जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे ट्रक और कार की टक्कर होने का मामला सामने आया है। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में कार सवार 26 वर्षीय नौजवान की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान सतिंदर सिंह पुत्र बलदेव सिंह वासी नारपुर मुकेरिया के रूप में हुई है। जबकि साथी दोस्त को मामूली चोटें आई। जिन्हें अस्पताल से उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।  हादसे के बाद से ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया।

    पुलिस द्वारा मृतक के साथी के बयानों के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में मृतक के साथी राकेश कुमार ने बताया की सतिंदर और मैं दिल्ली से मुकेरिया अपने घर आ रहे थे। जैसे ही दसूहा नेशनल हाईवे नजदीक गरना साहिब पहुंचे तो पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। ओर वह घटना स्थल से तेज रफ्तार ट्रक लेकर फरार हो गया। हादसे में मृतक साथी सतिंदर सिंह के गंभीर चोटें आई।

    राहगीरों और पुलिस की मदद से हम दोनों को दसूहा के सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने सतिंदर सिंह को मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया साथी के बयानों के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। ट्रक ड्राइवर की पहचान के लिए रास्ते पर लगे सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा। वहीं पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया।

  • जालंधरः पुलिस स्टेशनों को मिली 10 नई SUV Car, देखें वीडियो 

    जालंधर, ENS: बुनियादी ढांचे को उन्नत करके जालंधर कमिश्नरेट पुलिस को वैज्ञानिक आधार पर अपडेट करने के लिए पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने आज 10 नई महिंद्रा बोलेरो नियो एसयूवी को हरी झंडी दी। मामले की जानकारी देते हुए कहा इस पहल का उद्देश्य किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में लोगों की मदद करना है। उन्होंने कहा कि ये अत्याधुनिक वाहन पुलिस को किसी भी अपराध स्थल/घटना पर तुरंत प्रतिक्रिया देने में सक्षम बनाएंगे।  स्वपन शर्मा ने कहा कि यह कदम शहर के लोगों की सुविधा के लिए पुलिस के आधुनिकीकरण और नवीनीकरण की दिशा में एक और कदम है। 

    पुलिस कमिश्नर ने कहा कि यह शहर में प्रभावी और उत्तरदायी पुलिसिंग की दिशा में एक कदम है।  उन्होंने कहा कि शहर में दरपेश प्रमुख चुनौतियों से निपटने के लिए यह जरूरी है कि पुलिस बल को जांच, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आधुनिक आवश्यकताओं के अनुसार अपडेट किया जाए। स्वपन शर्मा ने कहा कि जालंधर पुलिस कमिश्नरेट पुलिस बल को वैज्ञानिक आधार पर उन्नत और आधुनिक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इन वाहनों को शहर भर के 10 पुलिस स्टेशनों को आवंटित किया गया है

    जिनमें पुलिस डिवीजन नंबर  1, डिवीजन नंबर 2,  डिवीजन नंबर 3,  डिवीजन नंबर 4, डिवीजन 6, डिवीजन 7, पुलिस स्टेशन न्यू बारादरी, भार्गव कैंप, जालंधर कैंट और बस्ती बावा खेल शामिल हैं।  उन्होंने कहा कि इस अपग्रेड के साथ, पुलिस अब किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पहले से बेहतर तैयार है, उन्होंने कहा कि ट्रैफिक स्टाफ और पीसीआर स्टाफ को आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली (ईआरएस) में विलय कर दिया गया है।  स्वपन शर्मा ने बताया कि इसके अलावा ईआरएस में तैनात कर्मचारियों को शोल्डर बैज जारी किए गए हैं, जो उन्हें दूर से एक अलग पहचान देने का काम करता है।

  • दिल दहलाने वाला हादसाः पालतू कुत्ते का कहर, भाई-बहन की हुई मौ+त

    जोधपुरः राजस्थान से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां पालतु कुत्तों के कहर के कारण भाई-बहन की मौत हो गई। दरअसल, पालतू कुत्ते से बचने के चक्कर में दो मौसेरे भाई-बहन एक मालगाड़ी के नीचे आ गए। इससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई। दोनों भाई-बहन स्कूल से लौट रहे थे। उसी दौरान ओम प्रकाश राठी नाम के व्यक्ति के तीन कुत्ते बच्चों को दौड़ा लिए। जिसके कारण वे भागने लगे और रेलवे ट्रैक पर जा पहुंचे। वहीं, इस घटना में तीन अन्य बच्चे बाल-बाल बच गए इस घटना को लेकर इलाके में तनाव है।

    हादसा जोधपुर के ‘माता का थान’ इलाके में शुक्रवार को दोपहर में हुआ। दरअसल, बनाड़ के गणेशपुरा के रहने वाले 14 साल के युवराज सिंह 12 साल की अपनी बहन अनन्या कँवर एवं अन्य साथियों के साथ स्कूल से लौट रहे थे। दोनों भाई-बहन आर्मी पब्लिक स्कूल में 7वीं और 5वीं क्लास में पढ़ते थे। दोनों अपने तीन साथियों के साथ शुक्रवार की दोपहर स्कूल से लौट रहे थे।

    इस दौरान रास्ते में 3 पालतू कुत्ते उन्हें देखकर भौंकने लगे और उनके पीछे पड़ गए। इससे डरकर बच्चे भागने लगे। भागते-भागते तीन बच्चे रेलवे ट्रैक पर पहुँच गए। इसी दौरान वहाँ से गुजर रही एक मालगाड़ी से दोनों कट गए। वहीं, दो बच्चे इस घटना में बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद पुलिस ने दोनों को पोस्टमार्टम कराने के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया।

    जिस जगह पर यह हादसा हुआ, वह जोधपुर बनाड़ कैंट स्टेशन से 50 मीटर दूर है। हादसे की जानकारी पर डीपीसी अमृता दुहन, एडीसीपी नाजिम अली, मंडोर के एसीपी पीयूष कविया सहित कई अधिकारी भी मौके पर पहुँचे। पुलिस ने राठी पर गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, जोधपुर नगर निगम ने उसके चारों कुत्तों को उठा लिया है।

    हादसे की जानकारी मिलने पर बच्ची के पिता आर्मी से रिटायर प्रेम सिंह अपने अन्य परिजनों के साथ घटनास्थल पर पहुँचे। वहीं, युवराज के पिता मदन सिंह कर्नाटक में है। प्रेम सिंह ने आरोप लगाया है कि रेलवे ट्रैक के पास ओमप्रकाश राठी का घर है। उसने चार कुत्ते पाल रखे हैं। उन कुत्तों को बच्चों के पीछे दौड़ाया गया, जिसके कारण बच्चों की जान चली गई। जिस जगह हादसा हुआ, वहाँ मुख्य सड़क और कॉलोनी के बीच रेलवे ट्रैक है। इस पर 2 किलोमीटर तक कोई क्रॉसिंग नहीं है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि राठी इन कुत्तों को खुला छोड़कर रखता है, जिसके कारण यह हादसा हुआ है। पुलिस ने ओमप्रकाश राठी के पूरे परिवार को थाने ले जाया गया, जहाँ पूछताछ की जा रही है।

  • अचानक खेत में पहुंच गया 12 फीट लंबा मगरमच्छ, जाने मामला

    नई दिल्ली :  मध्य प्रदेश के नीमच के एक गांव में अचानक खेत में मगरमच्छ पहुंच गया। आपको बता दें कि यह पूरा मामला गरासिया खेड़ी गांव का है जब किसान अपने खेत में गया तो उसको खेत में मगरमच्छ दिखाई दिया। उसने इसकी सूचना तुरंत अन्य ग्रामीणों को दी। इसके बाद वन विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया। 12 फीट लंबा मगरमच्छ देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

    वन विभाग की टीम सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ का रेस्क्यू कर गांधी सागर जलाशय में छोड़ दिया है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हमें सूचना मिली थी कि एक किसान के खेत में मगरमच्छ आ गया है। मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से करीब 12 फीट लंबे मगरमच्छ का कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू किया गया। जिसे गांधी सागर बांध में सुरक्षित छोड़ दिया गया है। 

  • जालंधरः शेखा बाजार में NRI महिला का पर्स चोरी करती महिला काबू, देखें Live

    जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। दिन दहाड़े चोरी की वारदातों को लगातार चोर अंजाम दे रहे है। वहीं ताजा मामला शेखा बाजार से सामने आया है। जहां भीड़ भाड़ वाले इलाके में NRI महिला का 3 महिलाएं पर्स चोरी कर रही थी। इस दौरान दुकानदार ने उक्त महिलाओं को देखा ले लिया। जिसके बाद महिलाओं को काबू करने की कोशिश की।

    लेकिन 2 महिलाएं भागने में कामयाब हो गई। वहीं लोगों ने एक महिला को काबू कर लिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। वहीं मौके पर पहुंची महिला पुलिस ने उक्त महिला को काबू कर लिया और उसे थाने ले गई। इस दौरान दुकानदारों का कहना है कि बाजार में पहले भी महिलाओं की स्नेचिंग की वारदातें हो रही है। उनका कहना है कि इसी के चलते आज रंगे हाथों महिला को काबू करके पुलिस को घटना की सूचना दी।