Blog

  • RBI के गवर्नर ने किया बड़ा ऐलान- इसी महीने शुरू होगी डिजिटल करेंसी!

    RBI के गवर्नर ने किया बड़ा ऐलान- इसी महीने शुरू होगी डिजिटल करेंसी!

    नई दिल्लीः रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने आम ग्राहकों के लिए बड़ा ऐलान किया है। शक्तिकांत दास ने कहा कि आम ग्राहकों के लिए इसी महीने ई-रुपए में लेनदेन की सुविधा शुरू कर दी जाएगी। आपको बता दें कि फिलहाल डिजिटल करेंसी का पायलट प्रोजेक्‍ट के तहत ट्रायल चल रहा है और इसमें 9 बैंक शामिल किए गए हैं। RBI के गवर्नर ने कहा है कि अभी इसे बैंकों के लिए जारी किया गया है, लेकिन जल्‍द ही आम ग्राहक भी डिजिटल रुपए का फायदा उठा सकेंगे।

    आपको बता दें कि ट्रायल के पहले दिन बैंकों ने सरकारी प्रतिभूतियों के लेनदेन में डिजिटल रुपए में 275 करोड़ रुपए का भुगतान किया है। दरअसल, RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास फिक्‍की और इंडियन बैंक एसोसिएशन के एक कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने कहा कि जल्‍द ही हम ई-रुपए की सुविधा खुदरा ग्राहकों को भी उपलब्‍ध कराएंगे। गवर्नर ने कहा, ‘डिजिटल रुपए की पारदर्शिता को बरकरार रखने पर काम चल रहा है और जल्‍द ही देशभर में इसका इस्‍तेमाल शुरू कर दिया जाएगा।’

    देश में डिजिटल ई-रुपए पर तेजी से काम हो रहा है। रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, ‘डिजिटल रुपए को लांच करने को लेकर हम कोई जल्‍दबाजी नहीं कर रहे हैं। इसे आम ग्राहकों को उपलब्‍ध कराने से पहले सभी पहलुओं की जांच कर लेना चाहते हैं। इस करेंसी के आने के बाद बिजनेस सेक्‍टर में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। यही कारण है कि फिलहाल डिजिटल रुपए को लांच करने को लेकर कोई डेडलाइन नहीं बना रहे, लेकिन हमारी कोशिश होगी नवंबर में ही इसे आम ग्राहकों को इस्‍तेमाल के लिए उपलब्‍ध करा सकें।’ शक्तिकांत दास ने कहा है कि ग्‍लोबल इकोनॉमी इस समय बड़े बदलाव से गुजर रही है और सभी बड़े देश अपनी मौद्रिक नीतियों में बदलाव कर रहे हैं। ऐसे में भारत भी इस पर तेजी से काम कर रहा है।

  • पंजाबः अकाली दल ने SGPC चुनाव से पहले बीबी जागीर कौर को किया सस्पेंड

    पंजाबः अकाली दल ने SGPC चुनाव से पहले बीबी जागीर कौर को किया सस्पेंड

    अमृतसरः शिरोमणि अकाली दल ने पूर्व विधायक बीबी जागीर कौर के खिलाफ सख्त एक्शन ले लिया है। पार्टी ने एसजीपीसी चुनाव से पहले बीबी जागीर कौर को सस्पेंड कर दिया है। पार्टी ने विरोधी गतिविधियों के चलते बीबी जागीर कौर के खिलाफ यह कार्रवाई की है। अकाली दल ने बीबी जागीर कौर को नोटिस भेजकर 48 घंटे में जवाब में जवाब मांगा है और अगर जवाब नहीं मिलता तो सख्त कदम पार्टी की ओर से लिया जाएगा। बता दें कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के प्रधान व कार्यकारी सदस्यों के चुनाव 9 नवंबर को होने जा रहे हैं।

    अकाली दल समर्थक व तीन बार SGPC प्रधान रही बीबी जगीर कौर इस बार खुद पार्टी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरने जा रही हैं, लेकिन बीबी जगीर कौर पर ऐसा ना करने का दबाव बनाया जा रहा था। लेकन आज पार्टी ने बीबी जागीर कौर के खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए सस्पेंड कर दिया है।

    गौरतलब है कि SGPC प्रधान बनने के लिए बीबी जगीर कौर लगातार सदस्यों से संपर्क कर रही हैं। इस समय जीवित SGPC सदस्यों की गिनती 144 है। इसके अलावा 15 कोआप्ट सदस्य हैं। यानी जीत के लिए 81 सदस्यों की जरूरत है। अकाली दल खुद मानता है कि बीबी जगीर कौर के पास सिर्फ 30 सदस्यों का ही सपोर्ट है, लेकिन बीबी जगीर कौर जिस तरह से सदस्यों से संपर्क साध रही है, उनका सपोर्ट बढ़ता जा रहा है।

  • एक बार फिर से पंजाब का दौरा करेंगे पीएम मोदी

    एक बार फिर से पंजाब का दौरा करेंगे पीएम मोदी

    चंडीगढ़ः एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब के दौरे पर आ रहे है। मिली जानकारी के मुताबिक 5 नवंबर को पीएम मोदी डेरा ब्यास के मुखी गुरिंदर सिंह ढिल्लों के साथ मुलाकात करेंगे। हालांकि इस मुलाकात को हिमाचल चुनाव के साथ जोड़कर भी देखा जा रहा है। क्योंकि हिमाचल में डेरा राधा स्वामी ब्यास के हिमाचल में भी अनुयायी हैं। भाजपा, कांग्रेस और आप के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने के कारण भाजपा जीत के लिए हर दाव अजमा रही है।

    मोदी के आने से पहले सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। वहीं, ब्यास के अधिकारियों और जिला पुलिस को भी बताया जा रहा है कि सीनियर अधिकारियों के सुरक्षा मामलों को लेकर सख्त आदेश आ चुके हैं। यह भी अंदेशा लगाया जा रहा है कि ब्यास डेरा मुखी से मुलाकात करने के बाद या पहले प्रधानमंत्री मोदी श्री दरबार साहिब में भी नतमस्तक होंगे।

  • जालंधरः AAP महिला नेता को मिली धमकी, नेता के बेटे को आया धमकी भरा फोन, जाने क्या कहा 

    जालंधरः AAP महिला नेता को मिली धमकी, नेता के बेटे को आया धमकी भरा फोन, जाने क्या कहा 

    जालंधर/वरुणः पंजाब मे आए दिन गैंगस्टरों के नाम पर वीआईपी लोगों को धमकी भरे आ रहे है। वहीं अब आप पार्टी की महिला नेता के बेटे को धमकी का फोन आने का मामला सामने आया है। फोन करने वाले ने अपने बारे में तो कुछ नहीं बताया सिर्फ धमकी देकर फोन काट दिया। इसकी शिकायत भी आम आदमी पार्टी की महिला नेत्री ने पुलिस में की है। जालंधर आम आदमी पार्टी की महिला नेत्री हरमिंदर कौर पत्नी अमरजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसके बेटे अर्शदीप के फोन पर किसी ने फोन किया था।

    फोन करने वाले ने अपना नाम तो नहीं बताया, लेकिन फोन करने के बाद बेटे को सीधे धमकियां देने पर उतर आया। आरोपी ने कहा कि वह अपनी मां को समझा ले वरना अंजाम ठीक नहीं होगा। हरमिंदर कौर तेरी मां जो काम कर रही है उससे वह पीछे हट जाए नहीं तो उसे वह जान से मार देंगे। महिला नेत्री ने कहा कि बेटे ने जब उसे उसके बारे में पूछना चाहा तो आरोपी ने फोन काट दिया। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी उन्हें कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। उन्होंने पुलिस थाना डिवीजन नंबर 2 में अपनी शिकायत दर्ज करवाई है।

    उन्होंने कहा कि आज वह पुलिस कमिश्नर के पास भी अपनी शिकायत देने जा रही हैं। बहरहाल थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस ने आम आदमी पार्टी की नेता से शिकायत ले ली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है जिन नंबर से कॉल आई थी उसे ट्रेस करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही धमकी देने वाले का पता लगा लिया जाएगा।

  • पंजाबः आरोपी का रिमांड ना लेने के बदले एएसआई ने मांगी 5 हजार रुपए रिश्वत, देखें वीडियो

    पंजाबः आरोपी का रिमांड ना लेने के बदले एएसआई ने मांगी 5 हजार रुपए रिश्वत, देखें वीडियो

    दीनानगरः पंजाब सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत अधिकारियों की ओर से मांगी जा रही रिश्वत के मामले लगातार बढ़ रहे है। वहीं विजीलेंस की ओर से रिश्वत के आरोप में कई अधिकारियों पर कार्रवाई की जा चुकी है, लेकिन इन सबके बावजूद कुछ अधिकारी सरेआम लोगों से रिश्वत मांग रहे है। वहीं आज ऐसा ही एक मामला दीनानगर के एक थाने से सामने आया है।

    जहां आरोपी का रिमांड ना लेने को लेकर महिला से रिश्वत मांगी जा रही है। इसका उक्त परिवार की ओर से स्टिंग आप्रेशन कर लाइव वीडियो बनाया गया है। जिसमें देखा जा सकता है कि उ्क्त एएसआई रिमांड ना लेने के बदले महिला से 5 हजार रुपए रिश्वत ले रहा है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

  • जालंधरः थानों में एसएचओ के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    जालंधरः थानों में एसएचओ के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    जालंधर/वरुणः पंजाब सरकार द्वारा तबादलों का दौर लगातार जारी है। वहीं आज पुलिस कमिश्नरेट जालंधर द्वारा कई थानों के एसएचओ के तबादले किए गए। देखें लिस्ट

  • कनाडा का भारत को बड़ा तोहफा, अब हर साल इतने लाख अप्रवासियों को मिलेगा वीजा 

    कनाडा का भारत को बड़ा तोहफा, अब हर साल इतने लाख अप्रवासियों को मिलेगा वीजा 

    टोरंटोः कनाडा ने अप्रवासियों के लिए एक बड़े तोहफे का ऐलान किया है, जिसका सबसे  अधिक फायदा भारतीयों में से खासकर पंजाबियों को मिलेगा। कनाडा ने अप्रवासियों की   वीजा संख्या में एक बड़ी वृद्धि की घोषणा की है, जिसमें 2025 तक एक वर्ष में 500,000 लोगों को देश में लाने का लक्ष्य है। आप्रवासन मंत्री सीन फ्रेजर ने मंगलवार को बताया कि नई योजना परिवार के सदस्यों और शरणार्थियों के  साथ-साथ आवश्यक कार्य कौशल और अनुभव के साथ अधिक स्थायी निवासियों को स्वीकार करने पर जोर देती है।

    विपक्षी कंजरवेटिव पार्टी ने भी सरकार की इस योजना का स्वागत किया है। आव्रजन मंत्री सीन फ्रेजर ने मंगलवार को नए लक्ष्यों का खुलासा करते हुए कहा कि कनाडा की आर्थिक समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए यह कदम जरूरी है।  उन्होंने कहा कि कनाडा के उद्योग एक बड़ी श्रम कमी का सामना कर रहे हैं। देश भर में करीब दस लाख नौकरियां खाली हैं।

    नई योजना में उन अप्रवासियों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया गया है, जिन्हें अगले तीन वर्षों में अपने कार्य कौशल या अनुभव के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा, और शरणार्थियों की संख्या में कमी आएगी। नई योजना सांख्यिकी कनाडा द्वारा रिपोर्ट किए जाने के कुछ दिनों बाद आई है कि देश में रिकॉर्ड 23 प्रतिशत लोग अप्रवासी या स्थायी निवासी हैं।

  • पंजाबः सरेआम महिला को घेरकर लोगों ने डंडो से की पीटाई, देखें वीडियो

    पंजाबः सरेआम महिला को घेरकर लोगों ने डंडो से की पीटाई, देखें वीडियो

    वीडियो वायरल होने के बाद 9 पर हुआ मामला दर्ज

    पठानकोटः पंजाब में एक बार फिर इंसानियत शर्मसार होने का मामला सामने आया है। यहां एक महिला को घेरकर 6 से ज्यादा लोग पीट रहे थे। मगर किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की। तेजधार वाले हथियार और लाठियां लेकर आरोपी महिला को बड़ी दरिंदगी के साथ पीट रहे थे। हमले में महिला बुरी तरह से घायल हो गई। गंभीर जख्मी महिला के उसके सिर और शरीर के बाकी हिस्सों से खून निकल रहा था। मगर, लोग मदद करने की बजाय तमाशबीन बनकर वीडियो बनाने में लगे रहे। अब इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

    इसमें देखा जा सकता है कि दबंगों की पिटाई के दौरान एक बार महिला जमीन पर भी गिर गई, उसके बावजूद भी हमलावरों ने उसको पीटना बंद नहीं किया। मामला पठानकोट के डीमकू गांव का बताया जा रहा है। जहां पर जमीनी विवाद को लेकर इस महिला के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आ गई। पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की और वीडियो की जांच कर रही है।

    उधर, महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला ने बताया कि उसका जमीन को लेकर किसी के साथ विवाद चल रहा है। उसी ने हमला कराया है। महिला ने न्याय की गुहार लगाई है। इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एक वीडियो उनके संज्ञान में आया है। इसमें कुछ लोग महिला की पिटाई करते हुए दिख रहे हैं। फिलहाल महिला के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले में 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

  • पंजाबः Me Too के आरोप में फंसा IAS अधिकारी, जांच शुरू

    पंजाबः Me Too के आरोप में फंसा IAS अधिकारी, जांच शुरू

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार के एक अहम विभाग में तैनात आईएएस अधिकारी पर मीटू के आरोप लगे हैं। मामले में आरोपों की जांच की जा रही है। अधिकारी पर सचिवालय में महिला कर्मचारियों पर फब्तियां कसने का आरोप है। शिकायत मिलते ही मुख्य सचिव ने अधिकारी को संबंधित पद से हटाकर साइड लाइन कर दिया। अफसर को हाल ही में एक बड़े विभाग में अहम जिम्मेदारी सौंपी गई थी। मुख्य सचिव को लिखे पत्र में महिला कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें आरोपी अधिकारी लगातार परेशान कर रहा है। उक्त अधिकारी उम्र और पद का लिहाज किए बिना महिला कर्मचारियों पर आए दिन कमेंट करता रहता है। कई बार वह महिला कर्मचारियों की कुर्सी पर आकर बैठ जाता है और उन पर फब्तियां कसने के साथ अशोभनीय मजाक करता है। 

    खास यह है कि एक नहीं बल्कि विभाग की कई महिलाओं ने अधिकारी पर उनसे कथित छेड़खानी करने के आरोप भी लगाए हैं। महिलाओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है और महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने पर उतारू है। उधर, जैसे ही यह शिकायत मुख्य सचिव वीके जंजुआ के पास पहुंची तो उन्होंने इस पर संज्ञान लेते हुए अधिकारी का विभाग बदलकर दूसरी जगह लगा दिया। साथ ही आईएएस ब्रांच को संबंधित अधिकारी की सर्विस फाइल निकालने का आदेश दिया।

    सूत्रों के मुताबिक मौजूदा सरकार में संबंधित अधिकारी को दो विभागों का प्रभार दिया गया था लेकिन महिलाओं की शिकायत के बाद मामला इतना गंभीर हो गया कि मुख्य सचिव को अधिकारी पर तुरंत कार्रवाई कर उसे ऐसे विभाग में लगा दिया गया, जो सीधे पब्लिक डीलिंग के साथ नहीं जुड़ा है। वहीं, मुख्य सचिव वीके जंजुआ का कहना है कि मामला उनके ध्यान में लाया गया तो तुरंत इसकी जांच का निर्देश दिया है।

  • सीमा से 5 किमी के दायरे में खनन को लेकर भारतीय सेना ने दिए पंजाब सरकार को ये निर्देश

    सीमा से 5 किमी के दायरे में खनन को लेकर भारतीय सेना ने दिए पंजाब सरकार को ये निर्देश

    चंडीगढ़: भारतीय सेना ने पंजाब सरकार को सीमा के पास खनन को लेकर निर्देश दिया है। सेना के जारी निर्देश के मुताबिक बॉर्डर पर 5 किमी के भीतर अगर खनन करना है तो इसके लिए एनओसी का होना जरूरी होगा। सेना की ओर से कहा गया कि किसी भी तरह के खनन की इजाजत राज्य सरकार को एनओसी मिलने के बाद ही दी जाएगी। सेना ने पंजाब सरकार से यह भी कहा है कि वह इसे अपनी खनन नीति की शर्तों में भी शामिल करे। हालांकि 28 अगस्त के बाद से पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर खनन गतिविधियों पर हाई कोर्ट ने रोक लगा रखी है।

    पंजाब में अवैध खनन को लेकर पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट की ओर से लंबित मामले में पंजाब के प्रधान सचिव (जल संसाधन, खनन और भूविज्ञान विभाग) कृष्ण कुमार को पत्र भेजा गया था। वेस्टर्न कमांड की ओर से 19 अक्टूबर यह पत्र लिखा गया था। जिसके अनुसार पंजाब में भारत-पाकिस्तान के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा (बीपी-1 से बीपी-274) से पश्चिमी तरफ और लाइन की गहराई तक किसी भी तरह की खनन गतिविधि सेना के रक्षा कार्यों और पूर्वी हिस्से में 500 मीटर से आगे की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

    पश्चिमी कमान के आर्मी कमांडर की ओर से कर्नल, जनरल स्टाफ (ऑपरेशंस) कर्नल अनिंद्य चटर्जी के जरिए खनन को लेकर पत्र लिखा गया है। इसमें कहा गया कि पंजाब में सीमा पर 5 किमी के भीतर कोई भी खनन गतिविधि केवल एनओसी हासिल करने के बाद ही की जा सकती है। यह एनओसी किसी ऐसे अधिकारी के जरिए जारी की जानी चाहिए जो भारतीय सेना के ब्रिगेडियर या फिर उपयुक्त सीमा विशेष बल अधिकारियों के रैंक रखता हो। पत्र में इस बात का भी जिक्र किया गया कि कानूनी या अवैध रेत खनन सेना की रक्षा तैयारियों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है। इस तरह का खनन विशेष रूप से सीमा पर सैन्य स्टेशनों और छावनियों के साथ-साथ रक्षा कार्यों के संचालन में बाधा बन रहा है।

    पंजाब सरकार ने हाई कोर्ट से सीमा पर खनन को लेकर अनुरोध किया है। जिसमें कहा गया है कि सीमा पर 16 खनन स्थलों में से छह में खनन करने की अनुमति दी जाए, ताकि राज्य में विकास कार्य बाधित न हो। 28 अगस्त से पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर खनन गतिविधियों पर उच्च न्यायालय का प्रतिबंध लगा हुआ है। पंजाब के तीन जिले जिसमे कि, पठानकोट (11 साइट), गुरदासपुर (3 साइट) और अमृतसर (2 साइट) हैं। यानी कुल मिलाकर कहें तो अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कुल 16 खनन स्थल हैं। रावी नदी पाकिस्तान की सीमा से सटे इलाकों के तीनों जिलों में बहती है। वहीं कृष्ण कुमार के जरिए हाई कोर्ट को सौंपी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि सेना ने पंजाब को इन 16 स्थलों में से छह में खनन गतिविधियों को करने की अनुमति दी है।

    इसके लिए पंजाब की ओर से विशेषज्ञों के तीन सदस्यीय पैनल का गठन किया है। जिसमें सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता संजीव सूरी और राम लाल संधू और विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के वरिष्ठ पर्यावरण वैज्ञानिक अरुण कक्कड़ शामिल हैं। रावी नदी पाकिस्तान की सीमा से सटे इलाकों के तीनों जिलों में बहती है। वहीं कृष्ण कुमार के जरिए हाई कोर्ट को सौंपी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि सेना ने पंजाब को इन 16 स्थलों में से छह में खनन गतिविधियों को करने की अनुमति दी है। इसके लिए पंजाब की ओर से विशेषज्ञों के तीन सदस्यीय पैनल का गठन किया है। जिसमें सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता संजीव सूरी और राम लाल संधू और विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के वरिष्ठ पर्यावरण वैज्ञानिक अरुण कक्कड़ शामिल हैं।