Blog

  • पंजाबः 1 किलों अफीम सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडाः पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत कैनाल पुलिस ने 2 तस्करों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 1 किलो अफीम बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। जहां पुलिस को आरोपियों के खिलाफ 2 दिन का रिमांड मिला। पुलिस ने कहा कि आरोपियों से ओर खुलासा होने की संभावना है। दरअसल, पुलिस की टीम डबवाली रोड पर स्थित सनसिटी कॉलोनी के पास नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध लोगों की जांच कर रही थी।

    इस दौरान पुलिस ने एक कार को शक के आधार पर रोक कर उसकी तलाश ली। तालाशी के दौरान कार में सवार 2 लोगों से 1 किलो अफीम बरामद हुई। आरोपियों की पहचान अमृतपाल सिंह वासी हनुमानगढ़ राजस्थान और मनदीप सिंह निवासी हाउस फेड कॉलोनी बठिंडा के तौर पर हुई है। दोनों के खिलाफ थाना कैनाल में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया हैय़ जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी अफीम राजस्थान से लेकर आए थे जो आरोपियों ने पंजाब के अलग-अलग जगह पर सप्लाई करनी थी।

  • ਪੰਜਾਬ : ਵਿੱਤ ਮੰਤਰੀ ਵੱਲੋਂ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ‘ਚ ਮਸ਼ੀਨ ਦਾ ਕੀਤਾ ਉਦਘਾਟਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਸੰਗਰੂਰ : ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵਿੱਤ ਤੇ ਯੋਜਨਾ ਮੰਤਰੀ ਹਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਚੀਮਾ ਨੇ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਐਮਰਜੈਂਸੀ ਵਾਰਡ ਵਿਖੇ ਨਵੀਂ ਅਤਿ ਆਧੁਨਿਕ ਡਾਇਲਸਿਸ ਮਸ਼ੀਨ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਾਲੀ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਸੂਬੇ ਦੇ ਸਾਰੇ ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲਾਂ ਵਿੱਚ ਮਰੀਜਾਂ ਨੂੰ ਸਰਵੋਤਮ ਸਿਹਤ ਸੇਵਾਵਾਂ ਮੁਹੱਈਆ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਵਚਨਬੱਧ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਡਾਇਲਸਿਸ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ ਆਉਂਦੇ ਮਰੀਜ਼ਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਅਤਿ ਆਧੁਨਿਕ ਮਸ਼ੀਨ ਦੇ ਸਥਾਪਤ ਹੋਣ ਨਾਲ ਵੱਡੀ ਰਾਹਤ ਮਿਲੇਗੀ ਅਤੇ ਡਾਇਲਸਿਸ ਦੀ ਵਾਰੀ ਸਬੰਧੀ ਪਹਿਲਾਂ ਬਣਦੀ ਉਡੀਕ ਸੂਚੀ ਦਾ ਮੁਕੰਮਲ ਤੌਰ ’ਤੇ ਖਾਤਮਾ ਹੋ ਜਾਵੇਗਾ। ਕਿਉਂਕਿ ਇਥੇ ਹੁਣ ਮਰੀਜ਼ਾਂ ਨੂੰ ਮਾਹਿਰ ਡਾਕਟਰਾਂ ਦੀ ਨਿਗਰਾਨੀ ਹੇਠ ਹੋਰ ਵੀ ਬਿਹਤਰ ਡਾਇਲਸਿਸ ਸੇਵਾਵਾਂ ਪ੍ਰਦਾਨ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ। ਵਿਧਾਇਕ ਨਰਿੰਦਰ ਕੌਰ ਭਰਾਜ, ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਜਤਿੰਦਰ ਜੋਰਵਾਲ, ਅਦਾਕਾਰ ਕਰਮਜੀਤ ਅਨਮੋਲ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਸਰਜਨ ਡਾ. ਕਿਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਦੀ ਮੌਜੂਦਗੀ ਵਿੱਚ ਡਾਇਲਸਿਸ ਮਸ਼ੀਨ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਕਰਦਿਆਂ ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਹਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਚੀਮਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿਖੇ ਸਥਾਪਤ ਕੀਤੀ ਗਈ, ਇਹ 5ਵੀਂ ਡਾਇਲਸਿਸ ਮਸ਼ੀਨ ਹੈ।

    ਜਿਸ ਨਾਲ ਹੁਣ ਦੋ ਸ਼ਿਫਟਾਂ ਸਵੇਰੇ 8 ਵਜੇ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਦੁਪਹਿਰ 2 ਵਜੇ ਤੱਕ ਅਤੇ ਦੁਪਹਿਰ 2 ਵਜੇ ਤੋਂ ਰਾਤ 8 ਵਜੇ ਤੱਕ ਡਾਇਲਸਿਸ ਕੀਤਾ ਜਾ ਸਕੇਗਾ। ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸੇ ਸਾਲ ਹੀ 26 ਜਨਵਰੀ ਤੋਂ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਵੱਲੋਂ ਰਾਜ ਦੇ ਸਾਰੇ ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲਾਂ ਵਿਖੇ ਮਰੀਜ਼ਾਂ ਨੂੰ ਮੁਫ਼ਤ ਦਵਾਈਆਂ ਦੇਣ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਕਰਕੇ ਇੱਕ ਕ੍ਰਾਂਤੀਕਾਰੀ ਕਦਮ ਚੁੱਕਿਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਜਿਸ ਨਾਲ ਨਾਗਰਿਕਾਂ ਨੂੰ ਵੱਡੀ ਰਾਹਤ ਮਿਲੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਇਸ ਰਾਹਤ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਸੰਗਰੂਰ ਵਿਖੇ ਓ.ਪੀ.ਡੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਹਾਸਲ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਮਰੀਜ਼ਾਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਪਿਛਲੇ ਸਾਲਾਂ ਨਾਲੋਂ ਵੱਡਾ ਵਾਧਾ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਪਿਛਲੇ ਕਰੀਬ 18 ਦਿਨਾਂ ਵਿੱਚ ਇਹ ਅੰਕੜਾ ਤੇਜ਼ੀ ਨਾਲ ਵਧਿਆ ਹੈ।

    ਜਿਸ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਹੁਣ ਇਸ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿਖੇ ਓ.ਪੀ.ਡੀ ਪਰਚੀ ਖਿੜਕੀਆਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ 1 ਤੋਂ ਵਧਾ ਕੇ 4 ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ, ਤਾਂ ਜੋ ਮਰੀਜ਼ਾਂ ਨੂੰ ਲੰਬੀਆਂ ਕਤਾਰਾਂ ਵਿੱਚ ਨਾ ਖੜ੍ਹਨਾ ਪਵੇ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਇਹ ਵੀ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿਖੇ ਜਲਦੀ ਹੀ ਮਹਿਲਾ ਮਰੀਜ਼ਾਂ ਦੀ ਸਹੂਲਤ ਲਈ 2 ਨਵੀਂਆਂ ਪਰਚੀਆਂ ਖਿੜਕੀਆਂ ਵੀ ਖੋਲ੍ਹੀਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ। ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਹਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਚੀਮਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਸੰਗਰੂਰ ਵਿਖੇ ਸਥਾਪਤ ਸਟਰੋਕ ਯੂਨਿਟ ਵੀ ਅਧਰੰਗ ਦੇ ਮਰੀਜ਼ਾਂ ਲਈ ਵਰਦਾਨ ਸਾਬਤ ਹੋ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਜਿਥੇ ਮੁਫ਼ਤ ਅਤੇ ਮਿਆਰੀ ਇਲਾਜ ਸੁਵਿਧਾਵਾਂ ਸਦਕਾ ਇਹ ਯੂਨਿਟ ਰਾਜ ਦੇ ਹੋਰਨਾਂ ਅਜਿਹੇ 4 ਸਟਰੋਕ ਯੂਨਿਟਾਂ ਨਾਲੋਂ ਪਹਿਲੇ ਸਥਾਨ ’ਤੇ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਅਦਾਕਾਰ ਕਰਮਜੀਤ ਅਨਮੋਲ ਨੇ ਵੀ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਉਪਰਾਲਿਆਂ ਦੀ ਸ਼ਲਾਘਾ ਕੀਤੀ।

  • पंजाबः इंटरनेट बंद को लेकर सीएम भगवंत मान का आया बयान

    जालंधर/वरुण: किसान आंदोलन के बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा पंजाब के तीन जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद करने का मामला गरमाता जा रहा है। इंटरनेट बंद के मुद्दे पर पंजाब और केंद्र एक बार फिर आमने-सामने आ गए हैं। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पंजाब सरकार ने केंद्र को पत्र लिखकर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने इस सेवा को तत्काल बहाल करने की भी मांग की। आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि केंद्र द्वारा पंजाब के तीन जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद करना पूरी तरह से गलत है।

    इस मामले में केंद्र सरकार से आपत्ति दर्ज कराई गई है। इसका संज्ञान खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लिया है। दरअसल, पंजाब के किसानों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर 12 फरवरी को फतेहगढ़ साहिब में एकजुट होकर प्रदर्शन किया था। उसी रात शाम 5.30 बजे चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्रियों के साथ उनकी एक घंटे की गई, जोकि बेनतीजा रही।

    जिसके बाद किसानों ने 13 फरवरी को दिल्ली जाने का फैसला किया। इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सार्वजनिक आपातकाल और सार्वजनिक सुरक्षा नियम, 2017 का हवाला देते हुए राज्य के तीन जिलों, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और संगरूर के कुछ हिस्सों में इंटरनेट सेवाओं को निलंबित कर दिया था। इसके चलते 13 फरवरी को जब लोगों को दिक्कत हुई तो यह मामला फतेहगढ़ साहिब प्रशासन और सांसद डॉ. अमर सिंह तक पहुंच गया।

  • पंजाब : नगर निगम की बड़ी लापरवाही आई सामने, देखें वीडियो

    मोगा : नगर निगम के कर्मचारियों की एक बड़ी लापरवाही देखने को मिली। जिसके बारे में नगर निगम के मेयर बलजीत सिंह चानी ने खुलासा करते हुए बताया कि नगर निगम ने 2021 में सड़को को साफ करने के लिए वैक्यूम गाड़ी की खरीद करीब 42 लाख रुपए में की थी। वही यह नई गाड़ी अभी करीब 2800 किलो मीटर ही चली थी की इसमें मार्च 2022 में कुछ खराबी आ गई। जिसको रिपेयर के लिए समराला की एक वर्कशाप में भेजा गया था। लेकिन वर्कशाप भेजने के बाद इस 42 लाख की गाड़ी की किसी भी अधिकारी ने सुध नहीं ली और लोगों को मांग थी की शहर की सड़कों को सफाई नहीं हो रही। वही इसको लेकर नगर निगम के मेयर बलजीत सिंह चानी ने इसकी जाँच पड़ताल की तो पाया गया की कुछ अधिकारियों की अनदेखी के कारण यह गाड़ी समराला की एक वर्कशाप में खड़ी है।

    इसकी रिपेयर का बिल पेंडिंग है। जिसको नगर निगम के मेयर बलजीत सिंह चानी ने सारी फार्मेल्टी पूरी करने के बाद समराला से वापिस मंगवाया गया है। मेयर बलजीत सिंह चानी ने कहा की इस केस की गहराई से जांच की जायेगी और अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर विभागी कार्रवाही की जाएगी। वही उन्होंने बताया की इस गाड़ी की बैटरी पड़ने वाली है और इनको एक दो दिन में काम पर लगवा लिया जाएगा और यह गाड़ी मोगा की सड़को की सफाई का काम शुरू कर देगी। देखने वाली बात यह है की क्या एक साल तक किसी भी कर्मचारी या अधिकारी के ध्यान में नही आया की 42 लाख से खरीदी गई गाड़ी वर्कशाप में कबाड़ बन रही है।

  • जालंधरः चाईना डोर की चपेट में आने से नाबालिग की मौ+त, साथी घायल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: चाईना डोर का आंतक थमने का नाम नहीं ले रहा। बीते दिन होशियारपुर ने चाईना डोर की चपेट में आने के 2 हादसे सामने आए थे। वहीं ताजा मामला आदमपुर क्षेत्र में रेलवे रोड के पास से सामने आया है। जहां चाईना डोर की चपेट में आने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान जयवीर सिंह पुत्र जतिंदर सिंह के रूप में हुई है। हालांकि इस घटना को लेकर परिजन कुछ बोल नहीं रहे है।

    बताया जा रहा है कि यह घटना उस समय हुई जब 2 लड़के एक्टिवा पर सवार होकर घर की ओर जा रहे है। इस दौरान रास्ते में जयवीर के गले में चाईना डोर फंस गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में जयवीर के गले की नस ही कट गई। जिसके चलते जयवीर के गले से खून ज्यादा बहने के कारण उसकी मौत हो गई, जबकि दूसरा लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਘਰ ਅੰਦਰ ਦਾਖਲ ਹੋ ਕੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਗੁੰਡਾਗਰਦੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਫਿਰੋਜਪੁਰ : ਪਿੰਡ ਬੱਗੇ ਚ ਗਵਾਂਢੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਕੁੱਟਮਾਰ ਅਤੇ ਘਰ ਦੇ ਸਮਾਨ ਦੀ  ਭੰਨ ਤੋੜ ਕਰਨ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਥਾਣਾ ਆਰਫ ਕੇ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਅਰੋਪੀਆਂ ਖਿਲਾਫ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਪੀੜਤ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰੀ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਵਿਅਕਤੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮੈਂ ਮਿਹਨਤ ਮਜ਼ਦੂਰੀ ਦਾ ਕੰਮ ਕਰਦਾ ਹਾਂ। ਅਤੇ ਮੇਰੇ ਅਤੇ ਸਵੇਰੇ ਤੜਕਸਾਰ ਸਾਡੇ ਗਵਾਂਢੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਮੇਰੇ ਘਰ ਆ ਕੇ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕਰਨੀ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ।

    ਪੀੜਤ ਵਿਅਕਤੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕੀ ਗੁਆਂਢੀ ਦੀ ਪਤਨੀ ਘਰੋਂ ਲੜ ਕੇ ਆਪਣੇ ਪੇਕੇ ਗਈ ਹੋਈ ਹੈ। ਗੁਆਂਢੀ ਨੇ ਮੇਰੇ ਤੇ ਸ਼ੱਕ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਤੂੰ ਸਾਡੀ ਔਰਤ ਨੂੰ ਫੋਨ ਕਰਦਾ ਹੈ। ਪੀੜਤ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਡੇਢ ਮਹੀਨਾ ਬੀਤ ਜਾਣ ਤੇ ਵੀ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰੀ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਪੀੜਤ ਨੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਤੋਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕੀ ਜਲਦੀ ਆਰੋਪੀਆਂ ਨੂੰ ਫੜਿਆ ਜਾਵੇ ਅਤੇ ਮੈਨੂੰ ਬਣਦਾ ਇਨਸਾਫ ਦਵਾਇਆ ਜਾਵੇ।

  • जालंधरः दिन दहाड़े होशियारपुर अड्डे के पास चोरों को लोगों ने किया काबू, देखें Live 

    जालंधर, ENS: महानगर के सबसे ज्यादा भीड़-भाड़ वाले इलाके में चोरी की वारदात का मामला सामने आया है। जहां अड्डा होशियारपुर फाटक के पास लोगों ने वारदातों को अंजाम देने वाले 2 चोरों को काबू किया है। चोरों के कब्जे से तेजधार हथियार भी बरामद किए गए। इस दौरान चोर स्पलेंड बाइक नंबर पीबी 08 इएस 2084 पर सवार होकर आए थे और बताया जा रहा है कि मोच से मोबाइल छीनकर भागने लगे थे कि लोगों ने चोरों को काबू कर लिया है।

    वहीं एक चोर ने अपना नाम राहुल निवासी नुरपुर का बताया। इस दौरान उसने कबूल किया है कि वह चिट्टे का नशा करने का आदी है। वहीं पीड़ित ने बताय कि वह फोन पर बेटी के साथ बात कर रहा था कि इस दौरान बाइक सवार ने फोन खींचने की कोशिश की, लेकिन पीड़ित ने फोन नहीं छोड़ा। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को काबू कर लिया। जिसके बाद लोगों ने दोनों की जमकर छित्तर परेड की। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है। 

    मामले की जानकारी देते हुए पीसीआर की 6 नंबर गाड़ी पर आए एएसआई निर्मल सिंह ने बताया कि चोरों को वह थाने लेकर जा रही है। आरोपियों के कब्जे से तेजधार हथियार को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। उन्होंने कहा कि थाने में आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की जाएंगी, ताकि और वारदातों के और भी खुलासे हो सके।

  • पंजाब : 2 बाइकों में हुई भीषण टक्कर, एक की मौ’त, 2 गंभीर घायल

    कपूरथला :  सुल्तानपुर लोधी रोड पर 2 बाइक की टक्कर होने का मामला सामने आया है। इस हादसे में बाइक चालक युवक की मौत हो गई। जबकि 2 युवक गंभीर घायल हुए है। जिनका उपचार चल रहा है। वहीं घटना के बाद एक घायल को राहगीरों ने इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है और दूसरे घायल को उसके परिजन निजी अस्पताल ले गए है। दूसरी तरफ भुलाणा चौकी इंचार्ज ASI पूर्ण चंद ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों बाइक को कब्जे में ले कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार दोनों बाइक पर कपूरथला की ओर आ रहे थे। जब वह हुसैनपुर के समीप पहुंचे तो दूसरी तरफ से आ रहे एक अन्य बाइक चालक के साथ उनकी टक्कर हो गई।

    टक्कर के कारण तीनों युवक बाइक से गिर गए। हादसे में घायल हुए करण व बलराज को राहगीरों की मदद से कपूरथला के सिविल अस्पताल ले आए। जबकि तीसरे युवक आकाशदीप सिंह को उसके परिजन जालंधर के निजी अस्पताल में ले गए। 19 वर्षीय बलराज पुत्र बलीराम को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि करण पुत्र बलविंदर सिंह वासी सुल्तानपुर लोधी का उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद भुलाणा चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कपूरथला के सिविल अस्पताल में रखवाया गया है।

  • कपूरथलाः मंदिर के बाहर खड़ी सेवादार की बाइक लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    कपूरथलाः पंजाब में चोरों के हौंसले लगातार बुलंद हो रहे है। वहीं कपूरथला के श्री सत्यनारायण मंदिर के बाहर खड़ी बाइक लेकर चोर फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार सेवादार ने मंदिर के बाहर बाइक खड़ी की हुई थी, जिसे चोर लेकर फरार हो गया है। चोरी की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित सेवादार ने पुलिस को शिकायत दे दी है। पीड़ित की शिकायत अडिशनल SHO नवीन कुमार ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर चोर की तलाश शुरू कर दी है। 

    श्री सत्यनारायण मंदिर में जोड़ो की सेवा करने वाले पीड़ित सेवादार लक्ष्य शर्मा पुत्र राजेश कुमार वासी गुरु नानक नगर ने बताया कि वह सायं लगभग 7 बजे अपने सप्लेंडर बाइक ( PB-09-AJ-3928 ) पर मंदिर आया था। और उसने अपना बाइक मंदिर के बाहर खड़ा किया था। जब वह घर वापिस जाने लगा तो तो देखा कि उसका बाइक वहां पर नहीं था। उसने अपने तौर पर बाइक की तलाश की। लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। तो उसने मंदिर के लगे सीसीटीवी फुटेज चैक करने पर उसको मालूम हुआ कि एक अज्ञात चोर उसकी बाइक को चोरी कर ले गया है। 

  • पंजाबः 2 गुटों में हुई गैंगवार के दौरान पलटी कार, 2 घायल

    लुधियानाः माछीवाड़ा में दो गुटों के बीच हुई गैंगवार में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनमें हरप्रीत सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि दूसरा अमित कुमार भी अस्पताल में भर्ती है। थाना प्रभारी भिंदर सिंह खंगूड़ा ने बताया कि हरप्रीत सिंह और अमित कुमार दोनों माछीवाड़ा के मियां मोहल्ला के रहने वाले हैं और वे एक कार में सवार होकर जा रहे थे। तभी दूसरे गुट ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया, जिनसे उनकी पुरानी रंजिश थी।

    बचाव के लिए हरप्रीत सिंह और अमित कुमार ने कार तेजी से भगाई और रतीपुर रोड से सीधे नहर की ओर जाते समय संतुलन खो बैठे और उनकी गाड़ी खेतों में पलट गई। आशंका है कि पीछा करने वालों ने उन्हें टक्कर मारी, जिसके बाद उनकी कार अनियंत्रित हो गई। पीछा कर रहे हमलावरों ने हरप्रीत सिंह और अमित कुमार पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया और उन्हें बुरी तरह पीटा और दोनों को बेहोश छोड़कर भाग गए।

    घायल हालत में दोनों को पहले माछीवाड़ा अस्पताल लाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें लुधियाना रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक हरप्रीत सिंह की हालत गंभीर है। पुलिस ने बताया कि बयान दर्ज होने के बाद हमलावरों की पहचान हो पाएगी। माछीवाड़ा क्षेत्र में बढ़ती गुंडागर्दी और गैंगवार लोगों के लिए चिंता का विषय बन गया है और लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, इसलिए पुलिस को क्षेत्र में नशा बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।