Blog

  • Jalandhar News: भारी बारिश के बाद घर की गिरी छत, 16 वर्षीय लड़की गंभीर रूप से घायल, देखें वीडियो

    Jalandhar News: भारी बारिश के बाद घर की गिरी छत, 16 वर्षीय लड़की गंभीर रूप से घायल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में बारिश ने लोगों को जनजीवन काफी प्रभावित कर दिया है। देर रात से सुबह तक हुई बारिश के कारण शहर के जालंधर के हालात नाजुक बने हुए हैं। शहर के कई जगह इमारतें गिरने की घटनाएं सामने आ चुकी है। वहीं सेंट्रल हलके के दकोहा के इलाके में अब घर की छत गिरने की घटना सामने आई है।

    इस घटना में 16 साल की लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई है। हादसे की सूचना मिलते ही एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंच गई। जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दूसरी ओर घटना की सूचना मिलने के बाद हादसे के बाद सीनियर डिप्टी मेयर और सेंट्रल हल्के से आम आदमी पार्टी से इंचार्ज नितिन कोहली भी मौके पर पहुंचे।

    जहां उन्होंने अस्पताल में घायल लड़की का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने लोगों से जरूरी काम होने पर ही घर से निकलने की अपील की है। हालांकि शहर में पानी की निकासी का काम शुरू करवा दिया गया है। प्रशासन द्वारा लगातार हालातों का जायजा लिया जा रहा है।

  • यात्रा से आए लोग खोल रहे हैं सरकार की पोल, मंत्री पर बदसलूकी का आरोप लगना शर्मनाक

    यात्रा से आए लोग खोल रहे हैं सरकार की पोल, मंत्री पर बदसलूकी का आरोप लगना शर्मनाक

    मणि महेश यात्रा के कुप्रबंधन को सरकार और प्रशासन छुपाने में लगा : जयराम ठाकुर

    हजारों की संख्या में लोग फंसे हैं और सरकार सब कुछ सही बताना चाह रही है

     नेता प्रतिपक्ष ने फागू में सुनी मन की बात, प्रधानमंत्री के स्वदेशी अभियान से जुड़ने की अपील

    ऊना/शिमला: सुशील पंडित शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मणिमहेश यात्रा में प्राकृतिक आपदा की वजह से श्रद्धालुओं को कठिनाई उठानी ही पड़ी लेकिन सरकार की नाकामी की वजह से भी श्रद्धालु बहुत निराश हुए। वहां 5 दिन लोग फंसे रहे लेकिन सरकार की तरफ से आपदा की व्यापकता के हिसाब से कोई भी प्रभावी कदम नहीं उठाए गए। मुख्यमंत्री बिहार में बिना चुनाव ही चुनावी यात्रा में व्यस्त रहे। विपक्ष के विरोध और देश भर में हो रही थू–थू के बाद वह चंबा तो गए लेकिन वहां भी उन्होंने सिर्फ खाना पूर्ति कर वापसी कर ली। स्थानी लोगों का आरोप है कि वह भरमौर से वापस लौट आए। जहां हद से ज्यादा नुकसान हुआ है और जहां मणिमहेश यात्रा के  ज्यादातर श्रद्धालु फंसे हैं, उन क्षेत्रों का  का सर्वेक्षण भी नहीं किया। जहां तक सड़के हैं, वहीं से वह वापस आ गए। मणि  महेश यात्रा के हादसे के बारे में सरकार बहुत कुछ छुपा रही है। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार बताया जा रहा है कि उनके सामने ही लोग बह गए हैं। लेकिन सरकार उन आरोपों को झूठला रही है। जो लोग आपदा क्षेत्र से कई दिन पैदल चलकर निकल पाए हैं वह सरकार की पोल खोल रहे हैं। प्रशासन पांच दिन तक उनका हाल चाल लेने  नहीं पहुंचा। हिंदुओं की आस्था की प्रमुख मणिमहेश जैसी यात्रा में सरकार की उदासीनता बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।

    जयराम ठाकुर ने कहा कि इतनी बड़ी यात्रा में हुई त्रासदी के बीच लोगों को सरकार द्वारा उनके हाल पर छोड़ दिया गया। चॉपर द्वारा पांच लोगों को चंबा पहुंचने के लिए 75 हजार रुपए वसूले गए। आपदा को अवसर बनाने वाले लोगों पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। सरकार लोगों को रेस्क्यू करने के झूठे आंकड़े दे रही है। अभी भी वहां लोग हजारों की संख्या में लोग फंसे हुए हैं। उनका क्या हाल है और जो लोग फंसे हैं उनके परिवार की क्या स्थिति है इसका सिर्फ अंदाजा लगाया जा सकता है। जिम्मेदार मंत्री वहां जाकर भी श्रद्धालुओं से बहस करने में व्यस्त हैं? सरकार की नाकामी से त्रस्त लोग जब मंत्री से सवाल पूछ रहे हैं तो मंत्री उनसे पूछ रहे हैं कि उन्हें किसने बुलाया था? मंत्री पर इस तरीके के आरोप लगना बहुत शर्मनाक है। क्या आपदा ग्रस्त लोगों से इस तरीके की भाषा का इस्तेमाल और बर्ताव किया जाना चाहिए? क्या इसी तरीके से हिंदू श्रद्धालुओं को राहत पहुंचाई जाएगी?

    जयराम ठाकुर ने कहा कि मणिमहेश यात्रा के दौरान आपदा की वजह से फंसे लोगों का चंबा के स्थानीय लोगों ने भरपूर ध्यान रखा और उन्हें अतिथि की तरह मान सम्मान दिया। यही हमारी परंपरा और  संस्कृति है। अतिथि देवो भव की हमारी परंपरा को चरितार्थ करने और मणि महेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की देवदूत बन कर मदद करने वाले सभी हिमाचल वासी बधाई के पात्र हैं।

    नेता प्रतिपक्ष ने फागू में सुनी मन की बात, प्रधानमंत्री के स्वदेशी से जुड़ने की अपील

    नेता प्रतिपक्ष ने आज शिमला जिला के फागू में दुनिया की सबसे लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ सुनी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा स्वदेशी अभियान को सहयोग और समर्थन देने के आह्वान का समर्थन करते हुए सभी प्रदेशवासियों से स्वदेशी को तरजीह देने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने आपदा प्रभावितों को ज्यादा से ज्यादा सहयोग देने कीअपील की। हिमाचल प्रदेश तन मन धन से आपदा प्रभावितों के साथ है।  हिमाचल प्रदेश में आपदा प्रभावितों के लिए भारतीय जनता पार्टी के साथ-साथ आम लोगों ने भी भरपूर सहयोग दिया। चाहे उन्हें आर्थिक सहायता देनी हो या उनके घर तक राहत सामग्री पहुंचानी हो हिमाचल प्रदेश के लोगों ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ यह कार्य किया है। लोगों के सहयोग का परिणाम है कि आपदा के दौरान ही हम हर प्रभावित तक राशन खाद्य सामग्री पहुंचाने में सफल हुए थे और आपदा प्रभावितों की यथासंभव मदद की थी। प्रधानमंत्री के आह्वाहन पर आज भी हिमाचल प्रदेश के लोग त्रासदी का दंश झेल रहे लोगों के साथ खड़े हैं। मणिमहेश की त्रासदी में चंबा के लोगों ने अतिथि देवो भव की परंपरा का जो परिचय दिया हुआ है प्रशंसनीय है।

  • Jalndhar News: बस के बाद पुल में डूबा ट्रक, पानी में मस्ती करते दिखे बच्चे, देखें वीडियो

    Jalndhar News: बस के बाद पुल में डूबा ट्रक, पानी में मस्ती करते दिखे बच्चे, देखें वीडियो

    DC ने जारी किया व्हाट्सएप्प नंबर

    जालंधर, ENS: पंजाब में बारिश के कारण महानगर की सड़कें, घर और दुकानें पानी में जलमग्न हो गई है। आज सुबह दोमोरिया पुल में बस डूबने की घटना सामने आई थी। वहीं इसके कुछ घंटों के बाद ट्रक के पानी में डूबने की घटना सामने आई है। जहां लोगों को दोमोरिया पुल में भरे पानी से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बच्चे पानी में मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे है। इसकी वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि बच्चे पानी में मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे है। वहीं दूसरी ओर जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ संबंधित जानकारी और सहायता के लिए व्हाट्सएप मैसेंजरिंग नंबर 9646-222-555 जारी किया गया है। डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशू अग्रवाल ने बताया कि इस व्हाट्सएप नंबर पर किसी भी सहायता के लिए संदेश के साथ अपना पता और लोकेशन भेजी जा सकती है, ताकि तुरंत सहायता प्रदान की जा सके।
  • Jalandhar News: पुरिया मोहल्ले में गिरी 3 मंजिला इमारत, देखें Live

    Jalandhar News: पुरिया मोहल्ले में गिरी 3 मंजिला इमारत, देखें Live

    जालंधर, ENS: महानगर में हुई बारिश के कारण कई इमारतें गिरने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं आज लाल बाजार में जहां इमारत गिरने की घटना सामने आई थी। वहीं अब किला मोहल्ला के पास पुरिया मोहल्ले में इमारत गिर गई। इसकी वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि तीन मंजिला इमारत मलबे में तबदील हो गई। इस दौरान इलाका निवासियों द्वारा गली के दोनों ओर से रास्ते को बंद कर दिया गया है।

    दरअसल, लगातार हो रही बरसात के कारण कई जर्जर इमारते गिर चुकी है। देर रात हुई बारिश से शहर पानी से लबालब हो चुका है। कई दुकानों में पानी घुस चुका है। वहीं लोगों के घरों में पानी आने से भारी नुकसान हो चुका है। अर्बर एस्टेट के अंडर ब्रिज में पानी आने से फेस-1 और फेस-2 के लोगों का जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। दरअसल, यही एक रास्ता है जिससे फेस-1 और फेस-2 के लोग गुजरते है।

    लेकिन अब यह अंडर ब्रिज पानी से लबालब भर चुका है। वहीं पुरिया मोहल्ले के लोगों ने बताया कि देर रात यह घटना हुई है। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। महिला ने बताया कि देर रात 2 बजे यह घटना हुई है। इस दौरान काफी जोरदार धमाका होने से घरों के लोग तुरंत बाहर आ गए और देखा कि 3 मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। महिला ने बताया कि घर में कोई नहीं रहता है। यह इमारत काफी समय से बंद पड़ी हुई है।

  • Punjab News: जानलेवा बनी बारिश, चाचा और भतीजे की मौत

    Punjab News: जानलेवा बनी बारिश, चाचा और भतीजे की मौत

    मानसाः पंजाब में लगातार हो रही भारी बारिश अब जानलेवा साबित हो रही है। मानसा जिले के सरदूलगढ़ इलाके के गांव चैनेवाला में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां एक घर की छत गिरने से चाचा और भतीजे की मौत हो गई। यह घटना देर रात लगभग 1:30 बजे हुई, जब दोनों सो रहे थे।

    गांव वालों के अनुसार, 35 वर्षीय मृतक बलजीत सिंह एक बहुत ही गरीब परिवार से था और दिहाड़ी मजदूरी करके अपने घर का गुजर-बसर करता था। बीती रात हुई बारिश के कारण उनके कच्चे मकान की छत गिर गई, जिससे मलबे के नीचे दबकर उसकी और उसके भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई।

    घटना के बाद, दोनों के शव सरदूलगढ़ के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं। इस दुखद घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। गांव वाले और समाजसेवी संस्थाओं ने सरकार से इस गरीब परिवार को आर्थिक मदद देने की अपील की है, ताकि परिवार को इस मुश्किल वक्त में कुछ सहारा मिल सके। यह हादसा प्रदेश में भारी बारिश से हो रहे नुकसान और कमजोर घरों में रहने वाले लोगों की बदहाली को दर्शाता है।

  • बाढ़ का कहरः Punjab के Jalandhar को सरकार ने किया आपदा घोषित

    बाढ़ का कहरः Punjab के Jalandhar को सरकार ने किया आपदा घोषित

    जालंधर, ENS: जालंधर में भारी बरसात से हालात बिगड़ने शुरू हो गए हैं। भारी बारिश के कारण कई इलाकों में पानी भर गया है। रेलवे स्टेशन, मॉडल टाउन, अर्बन एस्टेट फेस-1 और फेस-2, किशनपुरा सहित कई इलाके पानी में भर गए है। वहीं दामोरिया पुल पूरी तरह से पानी में डूब गया है। वहीं पंजाब के 8 जिलों के बाद अब सरकार ने जारी किए बुलेटिन में जालंधर को आपदा घोषित कर दिया है।

    हैरानी की बात यह है कि एक ओर डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल लोगों ने स्थिति नियंत्रण होने की अपील कर रहे है, लेकिन दूसरी ओर सरकार द्वारा जारी बुलेटिन में जालंधर को आपदा घोषित किए जाने के बाद लोगों की चिंताए बढ़ गए है। बता देंकि बाढ़ के कारण जालंधर, अमृतसर, होशियारपुर, फिरोजपुर, पठानकोट सहित इलाके ग्रस्त हो गए है। एक और जहां अजनाला का गांव जट्टां इन दिनों रावी दरिया में आई बाढ़ की विभीषिका से जूझ रहा है।

    पूरा गांव पानी में डूब चुका है। घरों के अंदर तीन से साढ़े चार फीट तक पानी है। वहीं जालंधर का शहरी इलाका भी पानी की चपेट में आ गया है। हालांकि प्रशासन द्वारा लोगों की राहत के कार्य लगातार किए जा रहे है, लेकिन शहर में हुई बरसात से सड़कों और लोगों के घरों में भरे पानी ने एक बार फिर से प्रशासन की पोल खोल रख दी है।

     

  • Punjab News: बारिश को लेकर कहर जारी, अलर्ट के साथ जारी हुई एडवाइजरी

    Punjab News: बारिश को लेकर कहर जारी, अलर्ट के साथ जारी हुई एडवाइजरी

    पटियालाः पंजाब में लगातार हो रही बारिश से एक बार फिर से हालात खराब होने शुरू हो गए है। वहीं मौजूदा बारिश और मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मद्दनेजर डिप्टी कमिश्नर पटियाला डॉ. प्रीति यादव एडवाइजरी जारी की है। जारी आदेशों में उन्होंने बताया कि जिले की नदियां, विशेषकर घग्गर, टांगरी और मारकंडा सहित कुछ बरसाती नाके अत्यधिक पानी के कारण उफान पर हैं।

    इस कारण लोगों से अपील की गई है कि वह कच्चे रास्ते या अस्थायी सड़कें खासकर नदियों और अन्य जल स्रोत के पास जाने और इन रास्तों का प्रयोग करने से बचने और अनावश्यक आवाजाही से परहेज करें। उन्होंने आगे कहा कि “हमारी टीमें जिले भर में नदियों और नालों के निगरानी सहित इनके कमजोर किनारों और बांधों पर तैनात है। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है पर सावधानी के उपाय जरूरी हैं।”

    डिप्टी कमिश्नर ने आगे बताया कि जिला प्रशासन समय-समय पर अलर्ट और अपडेट जारी करता रहेगा। मौसम विभाग ने सोमवार व मंगलवार को भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। इस वर्ष पहली बार रेड अलर्ट घोषित हुआ है। दूसरी ओर सरकार ने सभी स्कूल 3 सितंबर तक बंद कर दिए हैं। वहीं विशेषज्ञों का मानना है कि बहुत जगह धुस्सी बांधों के टूटने से भी नुकसान में इजाफा हुआ है। इनके निर्माण और मरम्मत पर भी अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

  • अवैध संबंधों के चलते पुजारी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    अवैध संबंधों के चलते पुजारी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    छत्तीसगढ़ः बिलासपुर में सब्जी व्यापारी ने पत्नी के साथ अफेयर के चलते चार रिश्तेदारों के साथ मिलकर पुजारी की हत्या कर दी। अवैध संबंध की वजह से ही मुख्य आरोपी का उसकी पत्नी से 6 महीने पहले तलाक हो गया था। हमलावरों ने बाइक की पूजा कराने के बहाने पुजारी को बाहर बुलाया, फिर सस्पेंशन पाइप और ईंट से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने 12 घंटे के भीतर नाबालिग समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना तखतपुर थाना क्षेत्र की है।

    दरअसल, परसाकांपा गांव निवासी जागेश्वर पाठक उर्फ मोटू (30) गांव के ही पाठ बाबा मंदिर का पुजारी था। वो मंदिर में ही रहता था। रोजाना की तरह रविवार सुबह 6 बजे उसकी मां बेटे जागेश्वर को चाय देने मंदिर पहुंची। तब, मंदिर के बाहर बेटे की खून से लथपथ लाश देखी। वो चिल्लाने लगी और शोर मचाकर लोगों को बुलाया। जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

    हत्या की जानकारी मिलते ही एसएसपी रजनेश सिंह, एडिशनल एसपी अर्चना झा, कोटा एसडीओपी नूपुर उपाध्याय और एसीसीयू की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान जांच के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की भी मदद ली गई। वहीं, सर्च डॉग एक आरोपी के घर तक गई, जिसके आधार पर पुलिस ने संदेहियों की धरपकड़ शुरू की। जांच में पता चला कि पुजारी का महिला से अवैध संबंध है। लिहाजा, महिला से भी पूछताछ कर जानकारी जुटाई गई। पुलिस ने 12 घंटे के भीतर अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली। वारदात में शामिल सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

  • Jalandhar News: Under Bridge भरने को लेकर गरमाई राजनीति, हुई बहसबाजी, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Under Bridge भरने को लेकर गरमाई राजनीति, हुई बहसबाजी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में बरसात से जहां सड़कें जलमग्न हो गई है, वहीं लोगों के घरों और दुकानों में भी पानी भर गया है। बारिश होने से हालात बेहद खराब होने शुरू हो गए है। परेशान लोग का गुस्सा राज नेताओं पर फूटने लग गया है। अर्बन एस्टेट में अर्डर ब्रिज में भी पानी भर चुका है। कैंट हलके के एरिया फेज 1 फेस 2 को जोड़ने वाला रेलवे अंडर ब्रिज पूर्ण रूप से पानी के जलभराव से भर चुका है। इस अंडर ब्रिज को लेकर तमाम राजनीतिक पार्टियों के नेता मौके पर पहुंचे और अंडर ब्रिज को लेकर एक दूसरे पर आरोप लगाने में लग गए है।

    वहीं तमाम राजनीतिक पार्टी के नेताओं को देख आसपास के इलाका निवासी भी इकट्ठे हो गए और नेताओं से सवाल पूछना भी शुरू कर दिए। लोगों को इकट्ठा होते देख भाजपा कांग्रेस और आम आदमी पार्टी रेलवे अंडर ब्रिज पर एकत्रित हो गए। वही कांग्रेस विधायक परगट सिंह, आप पार्टी की महिला नेता राजविंदर कौर थियाडा और भाजपा नेता सरबजीत सिंह मक्कड़ एक दूसरे के साथ बहसबाजी करते नजर आए। वहीं मामले की जानकारी देते हुए राजविंदर कौर थियाड़ा ने कहा कि जालंधर के हालात बेहद खराब हो रहे है। थियाड़ा ने अर्डर ब्रिज को लेकर विधायक पर सवाल खड़े कर दिए है। थियाड़ा ने कहा कि अर्बन एस्टेट फेस-1 और फेस-2 में पानी भरने से लोगों परेशान हो रहे है।

    उन्होंने कहा कि अर्डर ब्रिज में पानी का निकास क्यों नहीं हो रहा। उन्होंने कहा कि सिंगल रास्ता है, लेकिन पानी भरने से लोगो का निकलना मुश्किल हो गया है। थियाडा ने कहा कि रेलवे अंडर ब्रिज हमारी सरकार द्वारा नहीं बनवाया गया बल्कि कांग्रेस विधायक परगट सिंह द्वारा बनाया गया है और अब इसमें पानी खड़ा हो गया है और लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी ओर इस मामले को लेकर कांग्रेस विधायक परगट सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अंडर ब्रिज का काम उन्होंने करवाया था लेकिन डेढ़ करोड़ रुपये पंजाब सरकार ने रेलवे विभाग के देने हैं। जिस कारण अभी इसका काम पूर्ण रूप से नहीं हो पाया और आम आदमी पार्टी ने इसका उद्घाटन किया था।

    लेकिन अब वह लोगों की समस्या को लेकर एमपी फंड से पैसा दिलवाएंगे और नगर निगम को इस बाबत शिकायत करके इसका हल करवाएंगे। वहीं भाजपा नेता सरबजीत सिंह मक्कड़ जब पहुंचे तो मामला और बिगड़ गया और तीनों नेताओं में बहस बाजी शुरू हो गई। हालांकि सरबजीत सिंह मक्कड़ ने बात करते हुए कहा कि रेलवे अंडर ब्रिज परगट सिंह द्वारा बनवाया गया है। आम आदमी पार्टी अब इसका रख-रवाव नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर वह रवनीत बिट्टू से भी बात करेंगे और हम सभी मिलकर इसका हल निकाल पाएंगे। हालांकि वही लोगों द्वारा तीनों से सवाल किए गए तो वह एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते नजर आए और लोगों के जवाबों से भी बचते नजर आए।

     

     

     

  • Punjab News: Restaurant मालिक को बाइक सवार 2 युवकों ने मारी गोली, देखें वीडियो

    Punjab News: Restaurant मालिक को बाइक सवार 2 युवकों ने मारी गोली, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले देर रात एक सनसनीखेज वारदात हुई। जहां एक गैंगस्टर ने रेस्टोरेंट मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना मोहकमपुरा इलाके की है। सूत्रों के अनुसार, दो युवक मोटरसाइकिल पर रेस्टोरेंट पहुंचे। इनमें से एक बाहर खड़ा रहा, जबकि दूसरा अंदर गया। रेस्टोरेंट मालिक आशुतोष से युवकों ने पानी की बोतल मांगी। जैसे ही आशुतोष बोतल देने लगे, युवक ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। करीब 6 गोलियां दागी गईं, जिनमें से तीन गोलियां आशुतोष को लगीं। गंभीर हालत में उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

    वारदात के बाद आरोपी मौके से मोटरसाइकिल पर फरार हो गए। पुलिस ने रेस्टोरेंट एक लाइन से सीसीटीवी फुटेज बरामद कर जांच शुरू कर दी है। मोहकमपुरा थाना पुलिस का कहना है कि हमलावरों की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।