इन इलाकों में भारी मलबा आने से लोगों की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। चम्बा डिग्री कॉलेज परिसर भी पूरी तरह कीचड़ और मलबे से भर गया, जिससे परिसर की सामान्य गतिविधियां प्रभावित हुई हैं। घोलटी में स्थित शिव मंदिर तथा एक प्राकृतिक पेयजल स्रोत भी मलबे की चपेट में आ गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने पहले ही प्रशासन से सुरक्षा दीवार बनाने और नालियों को चौड़ा करने की मांग की थी, लेकिन समय रहते आवश्यक कार्य नहीं किए गए। आरोप है कि प्रशासन की लापरवाही के कारण आज उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। मौसम विभाग के शिमला केंद्र ने सुबह साढ़े आठ बजे अलर्ट जारी किया है कि अगले 4 घंटों में बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन, ऊना जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ अलग-अलग जगहों पर तेज़ से बहुत तेज़ बारिश होने की संभावना है। जानकारी के अनुसार, मूसलाधार बारिश ने परेल, सुल्तानपुर और घोलटी में तांडव मचाया है और काफी नुकसान हुआ है। भारी बारिश से चंबा-पठानकोट एनएच मार्ग बंद हो गया है और परेल और तड़ोली में सड़क पर टनों के हिसाब से मलबा आया है। सरोल मोहल्ले में फ्लैश फ्लड आने से सभी लोग जान बचाने के लिए घरों से बाहर भागे और कुछ लोगों ने सड़क किनारे रात बिताई। इस बीच भारी मात्रा में लोगों के घरों में मलबा भी घुस गया है। एक मकान की पूरी मंजिल मलबे में दब गई। कई गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा, भारी बारिश के चलते पक्काटाला–बालू मार्ग पर डंगा (रिटेनिंग वॉल) गिर गया है और नजदीकी स्कूल की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। उधर, भारी बारिश के बाद भठी नाले में सड़क को बहाल करने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान मलबा हटाते समय एक जेसीबी मशीन अनियंत्रित होकर पलट गई। मूसलाधार बारिश के चलते परेल में हालात गंभीर हो गए हैं। तेज़ बहाव के कारण सड़क पर मलबा और पानी भर गया है, जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। बताया जा रहा है कि कई घरों और दुकानों में भी पानी घुस गया है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात को मूसलाधार बारिश के चलते पीजी कॉलेज सुल्तानपुर, चंबा के आसपास कई लोगों के घरों में पानी घुस गया है। इसके अलावा, चंबा सब-स्टेशन में पानी भर जाने से एहतियातन कुछ घंटों के लिए बिजली आपूर्ति बंद की गई थी। उधर, शिमला में अगले कुछ दिन पानी की सप्लाई पर संकट रहेगा, क्योंकि ट्रांसफॉर्मर खराब और भारी सिल्ट के चलते सप्लाई शेड्यूल प्रभावित हुआ है।View this post on Instagram
Blog
-

बारिश का कहरः NH समेत 100 सड़कें बंद, फ्लैश फ्लड-लैंडस्लाइड से कारों समेत 12 वाहनों को नुकसान, देखें वीडियो
चंबाः हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बीती रात हुई मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचा दी। सरोल मोहल्ले समेत आसपास के कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात बन गए। इस दौरान परेल में खासा नुकसान देखने को मिला है और यहां पर घोलटी में डंगा गिरने कई गाड़ियां मलबे में दब गई और हाईवे पर कुछ ट्रक मलबे में दब गए। चंबा पठानकोट नेशनल हाईवे मलबा आने से बंद हो गया है, वहीं 100 सड़के बंद हो चुकी है। जानकारी के अनुसार, करीब 12 कार, बाइक और ट्रकों को नुकसान हुआ है। सुल्तानपुर मोहल्ले में रात को अफरातफरी मच गई और लोगों ने जाग कर ही रात काटी। यहां पर बाइक मलबे में दब गई उधर, एक घर पर बड़े बड़े पत्थर और नाले का पानी बहने से काफी नुकसान हुआ है। सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में सुल्तानपुर, घोलटी, हरदासपुर, माई का बाग और परेल शामिल हैं। -

Punjab News: अमृतसर से एयर इंडिया की ईजी कनेक्ट हब एंड स्पोक सर्विस शुरू, देखें वीडियो
चेक-इन, इमिग्रेशन और बैगेज हैंडलिंग का काम अमृतसर से ही होगा
अमृतसरः एयर इंडिया ने अमृतसर एयरपोर्ट पर ईजी कनेक्ट हब एंड स्पोक फ्लाइट सर्विस शुरू करने के लिए एक खास कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर कार्यक्रम में भारत सरकार के केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री के राममोहन नायडू का रिकॉर्डेड वीडियो संदेश चलाया गया। कार्यक्रम में नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सेक्रेटरी समीर कुमार सिन्हा, एयर इंडिया और एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारी भी मौजूद थे।
मीडिया से बात करते सेक्रेटरी समीर कुमार सिन्हा ने कहा कि ‘हब एंड स्पोक’ मॉडल का मकसद अमृतसर और पंजाब के यात्रियों के लिए इंटरनेशनल यात्रा को आसान और सुविधाजनक बनाना है। उन्होंने कहा कि पहले अमृतसर से दिल्ली पहुंचने के बाद यात्रियों को टर्मिनल बदलना पड़ता था, अपना सामान दोबारा चेक-इन करना पड़ता था और इमिग्रेशन और कस्टम्स की प्रक्रिया से दोबारा गुजरना पड़ता था, जिसमें समय भी लगता था और काफी परेशानी भी होती थी।
उन्होंने कहा कि अब इस नई व्यवस्था के तहत यात्रियों को अमृतसर से ही चेक-इन, बैगेज, इमिग्रेशन और कस्टम्स की सुविधाएं मिलेंगी। दिल्ली पहुंचने के बाद उन्हें टर्मिनल बदलने या अपना सामान दोबारा जमा करने की जरूरत नहीं होगी और वे सीधे अपने इंटरनेशनल गेट तक पहुंच सकेंगे और अगली फ्लाइट पकड़ सकेंगे। समीर कुमार सिन्हा ने कहा कि ये स्कीम पहले चरण में 25 एयरपोर्ट पर लागू की जा रही है, जबकि अगले चरण में 15 और एयरपोर्ट जोड़कर कुल 40 एयरपोर्ट को इस नेटवर्क से जोड़ने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि इससे देश की इंटरनेशनल एयर कनेक्टिविटी और मजबूत होगी और यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
-

Punjab News: डॉक्टर से लूट मामले में हुआ खुलासा, बहू निकली साजिशकर्ता, वारदात के लिए बनाया गया Social Media Group
लुधियानाः जगराओं में डॉक्टर को लूटने से पहले वारदात को अंजाम देने के लिए लुटेरों ने वॉट्सऐप ग्रुप बनाया था। हैकिंग होने के उद्देश्य से इस गैंग द्वारा बनाया गया यह वॉट्सऐप ग्रुप पुलिस के लिए सारा कुछ अदालत में सजा-ए-तय कराने का बड़ा सबूत बन गया है। एसएसपी डॉ. अंकर गुप्ता ने बताया कि लूट की वारदात का शिकार हुए डॉ. विजय कुमार चोपड़ा की बहू ही इस साजिशकर्ता निकली।
उनके द्वारा पहले से जानी-पहचानी एक नौंजवान जिसकी गिरफ्तारी बाकी है, को इस लूट के लिए तैयार किया गया। जिसने गांव लीला मेघ सिंह की पवनप्रीत कौर उर्फ किरन को इसके लिए तैयार किया, क्योंकि पवनप्रीत कौर खिलाफ पहले भी थाना मोटर और थाना सुहाना में मुकदमे दर्ज हैं। उसने बाकी साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने के लिए प्लानिंग बनाई और वॉट्सऐप ग्रुप बनाया। जिसमें वारदात की प्लानिंग को सिरे चढ़ाने के लिए चैट कर रहे थे।
पवनप्रीत कौर ने अपनी मां बेहंत कौर को दो दिन पहले डॉक्टर के मरीज बना कर रहने के लिए भेजा और वारदात को अंजाम देने के बाद भागने के लिए अपने पिता बलवन्त सिंह को भी शामिल किया ताकि लूट का बड़ा हिस्सा उन्हें मिले। पुलिस के अनुसार लूट का शिकार हुए डॉ. विजय कुमार चोपड़ा की नोह ने उक्त गैंग को डॉक्टर के पास करोड़ों रुपये की नकदी और गहनों का सपना दिखाया था। करोड़पति बनने का सपना लेकर सभी ने इस वारदात को अंजाम दिया लेकिन लूट के समय करीब डेढ़-दो लाख ही मिले।
-

कंगना का महिलाओं पर हमला, कहा- नशा और अनगिनत यौन संबंधों को बताती हैं अपनी आजादी, ‘गटर छाप’
नई दिल्लीः सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोत अकसर अपने बयानों को लेकर सुर्खियां में रहती है। एक बार फिर उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर नई पीढ़ी की भारतीय महिलाओं को गटर कहा है। कंगना ने पोस्ट में लिखा है कि ये महिलाएं स्वतंत्र महिलाओं की नकल उतारते नशे करने, शराब पीने और अनगिनत आदमियों से यौन संबंध बनाने को स्वतंत्रता कहती हैं।
उन्होंने आगे लिखा है कि सबसे शर्मनाक बात उन युवा हिंदू महिलाओं का व्यवहार है, जो स्वतंत्र और करियर बनाने वाली महिलाओं की जिंदगी की नकल करना चाहती हैं, लेकिन उस आजादी के साथ आने वाली जिम्मेदारियों को नहीं निभाना चाहती। असल में स्वतंत्र महिलाएं विद्रोही फैसले लेती हैं, बेबाक राय रखती हैं, परंपराओं से हटकर करियर चुनती हैं और अपने हर फैसले की पूरी जिम्मेदारी भी उठाती हैं। उन्हें अपने कर्मों की कीमत खुद चुकानी पड़ती है। वे अपने माता-पिता या परिवार की कीमत पर ऐसा नहीं करतीं।
आगे कंगना ने लिखा कि आज तथाकथित वेस्टर्न सोच से प्रभावित भारतीय महिलाओं की एक नई पीढ़ी सामने आई है। मैं इन्हें गटर जेनरेशन कहती हूं। इनमें से कुछ के पास समाज को देने के लिए कुछ भी नहीं है। वे पढ़ाई में अच्छी नहीं हैं, लेकिन इतनी बदसूरत सोच और भ्रष्ट मानसिकता रखती हैं कि अच्छी हाउसवाइफ भी नहीं बन सकतीं।
इसके बावजूद वे अपनी तथाकथित आजादी का दिखावा करती हैं, नशा, शराब और अनगिनत यौन संबंधों को अपनी आजादी बताती हैं। बेशर्मी से अपने माता-पिता की कमाई पर पलती हैं और लगातार स्वतंत्र जीवन जीने की बातें करती हैं, जबकि वास्तव में वे आत्मनिर्भर होती ही नहीं। एक छोटी-सी याद दिला दूं, आजाद जीवन कमाना पड़ता है। अगर बिना जिम्मेदारी उठाए स्वतंत्र बनने की कोशिश करोगे, तो तुम सिर्फ एक विकृत मानसिकता वाले इंसान हो, गटर छाप।
वहीं भाजपा सांसद रनोत ने सोमवार को स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर भी विवादित राय दी और नई जनरेशन की परवरिश पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया से लिखा कि अपनी पूरी जिंदगी में मैंने कभी इतनी बदसूरती एक साथ नहीं देखी। Gen Z के विरोध-प्रदर्शनों की ये रीलें देखकर घिन आती है। इन लोगों के बोलने का तरीका और जिस भाषा का ये इस्तेमाल कर रहे हैं, वैसा मैंने पहले कभी नहीं देखा।
-

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, IT स्टॉक्स में दिखी चमक
नई दिल्लीः सोमवार को जोरदार तेजी के साथ बंद हुए शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। दरअसल, मंगलवार यानी 28 जुलाई 2026 को भारतीय प्रमुख सूचकांक मामूली बढ़त के साथ खुले। वॉल स्ट्रीट में रात भर की बढ़त का असर घरेलू बाजार पर स्पष्ट रूप से दिखा। हालांकि, एशियाई प्रौद्योगिकी शेयरों में तेज बिकवाली के कारण निवेशक धारणा सतर्क बनी रही। सप्ताह के दूसरे ट्रेडिंग सेशन में बीएसई सेंसेक्स 4.03 अंकों (0.01%) की मामूली गिरावट के साथ 76,831.75 अंकों पर खुला। वहीं दूसरी ओर, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स आज 24.70 अंक (0.10%) टूटकर 23,971.25 अंकों पर खुला। बताते चलें कि सोमवार को स्थानीय शेयर बाजारों ने अच्छी ओपनिंग और बंपर क्लोजिंग की थी। कल, सेंसेक्स 776.01 अंकों की तेजी के साथ 76,835.78 के लेवल पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 228.50 अंक चढ़कर 23,995.95 पर पहुंच गया।
मंगलवार को सेंसेक्स की 30 में से 15 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले, 13 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले और 2 कंपनियों के शेयर बिना किसी बदलाव के बिल्कुल फ्लैट खुले। जबकि, निफ्टी 50 की 50 में से 24 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में खुले, 23 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले और 3 कंपनियों के शेयर बिना किसी बदलाव के खुले। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इन्फोसिस के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.68 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले। जबकि, महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.87 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।
सेंसेक्स के बाकी शेयरों में टेक महिंद्रा के शेयर 1.56 प्रतिशत, टीसीएस 1.26 प्रतिशत, सन फार्मा 0.72 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.48 प्रतिशत, इंडिगो 0.36 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.28 प्रतिशत, एलएंडटी 0.26 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.24 प्रतिशत, टाइटन 0.23 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.17 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.16 प्रतिशत, बीईएल 0.11 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.09 प्रतिशत और बजाज फिनसर्व के शेयर 0.01 प्रतिशत की बढ़त लेकर खुले। हिंदुस्तान यूनिलीवर और एटरनल के शेयरों ने आज बिना किसी बदलाव के शुरुआत की।
जबकि दूसरी ओर, आज एचडीएफसी बैंक के शेयर 0.62 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.56 प्रतिशत, पावर ग्रिड 0.45 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.39 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 0.36 प्रतिशत, आईटीसी 0.31 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.25 प्रतिशत, ट्रेंट 0.11 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.08 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.04 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.01 प्रतिशत और एनटीपीसी के शेयर 0.01 प्रतिशत के नुकसान के साथ खुले।
-

Commonwealth Games 2026: शर्मिला धनखड़ ने शॉट पुट में जीता गोल्ड
नई दिल्लीः कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की शर्मिला धनकड़ ने सोमवार को महिलाओं के पैरा शॉट पुट F57 इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने 9.81 मीटर का सीजन बेस्ट थ्रो कर ये उपलब्धि हासिल की। यह मौजूदा खेलों में भारत का दूसरा गोल्ड मेडल है। इसी इवेंट में भारत की शिल्पा के. शायला ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। F57 कैटेगरी में उन पैरा एथलीट्स को शामिल किया जाता है, जिनके निचले अंग प्रभावित होते हैं या जिनकी मांसपेशियों की ताकत कम होती है।
मेडल मिलने के बाद शिल्पा भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। उन्होंने शर्मिला के साथ मिलकर इस ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न मनाया।
भारत के मेडल टैली में कुल 10 मेडल हो गए हैं और टीम आठवें स्थान पर है। वहीं, बिंदियारानी देवी ने 58 किलोग्राम वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया, जबकि ज्ञानेश्वरी यादव ने 53 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर मेडल जीता।
-

बड़ा हादसाः बस पलटने से अमरनाथ यात्रा के 39 यात्री घायल, रेस्क्यू जारी, देखें वीडियो
गांदरबलः जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले से मंगलवार यात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। गांदरबल के गुंड इलाके में 39 तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पलटने से 39 तीर्थयात्री घायल हो गए हैं। बस में सवार तीर्थयात्री अमरनाथ के दर्शन कर के वापस आ रहे हैं। हालांकि, रास्ते में बस खतरनाक रास्ते पर बेकाबू हो गई और हादसे का शिकार हो गई। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी इस हादसे का संज्ञान लिया है। बताया जा रहा है कि गांदरबल में यह हादसा तब हुआ जब गाड़ी खतरनाक रास्ते पर बेकाबू हो गई और बस सड़क से फिसल कर एक मकान पर जा गिरी।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, ITBP, CRPF, सेना और स्थानीय लोगों ने तेजी से बचाव अभियान चलाकर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया और अब सभी की हालत स्थिर है। उन्होंने कहा कि हादसे में ज्यादातर लोगों को मामूली चोटें आई हैं। घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीर्थयात्रियों से भरी बस पलटने की घटना को लेकर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- “मैंने गांदरबल के डिप्टी कमिश्नर और स्वास्थ्य अधिकारियों से बात की और आज सुबह गांदरबल के गनीवान में हुए दुर्भाग्यपूर्ण सड़क हादसे में घायल हुए श्री अमरनाथ जी यात्रा के तीर्थयात्रियों की सेहत के बारे में जानकारी ली।
बाबा बर्फानी के दर्शन करके लौट रहे 39 तीर्थयात्री घायल हो गए हैं और अभी उनका SKIMS में इलाज चल रहा है। मैंने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे हर जरूरी मदद और बेहतरीन मेडिकल देखभाल सुनिश्चित करें। मैं भगवान शिव से घायल श्रद्धालुओं के जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना करता हूं। बता दें कि अमरनाथ यात्रा की शुरुआत दो जुलाई से हुई थी। ये यात्रा 28 अगस्त तक यानी कुल मिलाकर 57 दिनों तक चलेगी। जानकारी के अनुसार, अब तक 4.15 लाख से ज्यादा श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। आपको बता दें कि अमरनाथ गुफा जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। अमरनाथ यात्रा अनंतनाग जिले के पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे नुनवान-पहलगाम रूट और गांदरबल जिले के 14 किलोमीटर लंबे, लेकिन अधिक खड़ी चढ़ाई वाले बालटाल रूट से एक साथ शुरू होती है।
-

Punjab News: शिरोमणि अकाली दल के सरपंच आप पार्टी में हुए शामिल
अमृतसरः पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले नेताओं का पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टियों में जाने का सिलसिला जारी है। वहीं मौजूदा सरपंच हरपाल सिंह और पंचायत सदस्य केवल सिंह दोनों शिरोमणि अकाली दल (बादल) से जुड़े थे। लेकिन अब दोनों अकाली दल पार्टी छोड़कर निर्वाचन क्षेत्र के प्रभारी तलबीर सिंह गिल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।
आम आदमी पार्टी में शामिल होने पर गिल ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने पार्टी की जन-हितैषी नीतियों को हर घर तक पहुंचाने और मजीठा विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।
-

Punjab News: मौसम हुआ सुहावना, बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
मोहालीः चंडीगढ़ और पंजाब के कई हिस्सों में तेज बारिश हो रही है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 28 से 31 जुलाई तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा। सबसे अधिक असर उत्तर और पूर्वी जिलों में देखने को मिलेगा, जहां कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। आज राजपुरा, डेराबस्सी, मोहाली, चंडीगढ़, खरड़, चमकौर साहिब, रूपनगर, बलाचौर, आनंदपुर साहिब, गढ़शंकर और नंगल के लिए 11:34 बजे तक रेड अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में तेज बारिश की संभावना है।
इसके अलावा पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर (शहीद भगत सिंह नगर), रूपनगर और मोहाली जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश, गरज-चमक, बिजली गिरने और जलभराव की आशंका जताई गई है। यह अलर्ट आज सुबह 11:35 बजे तक प्रभावी रहेगा। भाखड़ा और पोंग दोनों बांधों में इस समय पानी का स्तर बढ़ रहा है।
दोनों बांधों में आने वाला पानी, छोड़े जा रहे पानी की मात्रा से अधिक है, जिसके कारण जलस्तर में वृद्धि दर्ज की जा रही है। भाखड़ा डैम का मौजूदा जलस्तर 1595.38 फीट है, जबकि इसका डेंजर लेवल 1680 फीट निर्धारित है। यानी बांध अभी खतरे के निशान से करीब 84.62 फीट नीचे है। वहीं, पोंग डैम का जलस्तर 1331.58 फीट है और इसका डेंजर लेवल 1390 फीट है। इसमें अभी करीब 58.42 फीट पानी की क्षमता बाकी है। यदि बारिश और पानी की आवक इसी स्तर पर बनी रहती है तो भाखड़ा डैम को डेंजर लेवल तक पहुंचने में करीब 20 से 30 दिन। पोंग डैम को 15 से 25 दिन लग सकते हैं।
-

आज का राशिफल, 28 जुलाई 2026
आज 28 जुलाई को पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र की अजेय ऊर्जा के साथ हर राशि में एक नई और साहसिक शुरुआत का माहौल बना है। हालांकि, शनि वक्री होने के कारण दीर्घकालिक बड़े निर्णयों में थोड़ा सोच-विचार जरूर रखें। हंस पंच महापुरुष योग का निर्माण होने से बुद्धिमानी और ज्ञान, दार्शनिक विचार और निर्णय लेने में निपुणता आएगी। सिंह राशि के जातक आज बच्चों के साथ खुशियां साझा करें और प्रेम जीवन में नया कदम बढ़ाएं। कर्क राशि वाले अपनी दिनचर्या और सेहत में नया सुधार करें और कुंभ राशि वाले दोस्तों के साथ नया काम शुरू कर सकते हैं।
मेष राशि: आज नई शुरुआत के लिए दृढ़ता दिखाएं। मेष राशि वालों के लिए आज का दिन किसी काम की शुरुआत करने में दृढ़ता दिखाने का है। आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। पूर्वाषाढ़ा की अजेय और साहसिक ऊर्जा भाग्य में एक नई और उत्साहजनक दिशा लेकर आई है। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। उच्च शिक्षा से जुड़ा कोई नया काम आज साहस के साथ शुरू करें। पैसों में लग्नेश की स्थिर ऊर्जा बनी है। आपके घर-परिवार की तारीफ हो सकती है। हालांकि, दीर्घकालिक बड़े निर्णयों में शनि के वक्री होने के कारण थोड़ा सोच-विचार जरूर करें।
वृष राशि: पुराना अटका दस्तावेज आगे बढ़ाएं। वृष राशि वालों के लिए आज का दिन छुपे मामलों और दस्तावेज के मामले में नई शुरुआत और दृढ़ता का है। पूर्वाषाढ़ा की अजेय ऊर्जा छुपे मामलों में नई और साहसिक दिशा लेकर आई है। ससुराल पक्ष से कोई सकारात्मक सहयोग मिल सकता है। मंगलदेव व्यक्तित्व में स्थिर और मजबूत ऊर्जा दे रहे हैं। दीर्घकालिक बड़े निर्णयों में शनि की वक्री स्थिति के कारण थोड़ा सोच-विचार जरूर रखें।
मिथुन राशि: जीवनसाथी के साथ कुछ नई शुरुआत कर सकते हैं। मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन जीवनसाथी के साथ किसी नई शुरुआत करने का है। साझेदारी के मामले में दृढ़ता के साथ नई शुरुआत करने का समय है। पूर्वाषाढ़ा की अजेय ऊर्जा आपको हर परिस्थिति में आगे रखेगी। आपकी बातचीत में आज अच्छी स्पष्टता है। हालांकि, दीर्घकालिक बड़े व्यापारिक समझौते में शनि की वक्री स्थिति के कारण अब भी सोच-विचार रखें। पैसों के मामले में गुरू का विलंबित शुभ साथ बना है।
कर्क राशि: नौकरी में दृढ़ता के साथ आगे बढ़ें। कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सेहत का ध्यान रखने का है। नौकरी के मामले में नई शुरुआत और साहस दिखाने का है। पूर्वाषाढ़ा की अजेय ऊर्जा नई और उत्साहजनक दिशा लेकर आई है। कोई नई स्वास्थ्य-आदत, व्यायाम या दिनचर्या आज से शुरू करें। नौकरी में भी कोई नया कदम साहस के साथ उठाएं। गुरू आदित्य योग से आपके व्यक्तित्व की चमक दिखेगी और आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लाभ में स्थिर वृद्धि जारी है। दीर्घकालिक बड़े करियर निर्णयों को लेने से पहले विचार करें।
सिंह राशि: आपका अध्ययन ही आपको आगे बढ़ाएगा। सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन आपके अध्ययन और ज्ञान को बढ़ाने का है। इसी से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी, जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। दोस्तों का साथ और सहयोग मिलने से हौंसला बुलंद रहेगा। लाभ के मौके मिलेंगे। आज का दिन प्रेम, रचनात्मकता और संतान के मामले में नई शुरुआत लेकर आया है। पूर्वाषाढ़ा की अजेय और साहसिक ऊर्जा प्रेम में एक नई और उत्साहजनक दिशा लेकर आई है। प्रेम संबंध में आज कोई नई और अच्छी शुरुआत करें। बच्चों के साथ कुछ खास और यादगार पल बिताएं। रचनात्मक काम में कोई नया प्रयास करें। शुक्रदेव की वजह से आपका व्यक्तित्व आकर्षण रहेगा।
कन्या राशि: घर में कोई नई शुरुआत करें। कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन घर और परिवार के मामले में नई शुरुआत और साहस का है। पूर्वाषाढ़ा की अजेय ऊर्जा घर में एक नई और उत्साहजनक दिशा लेकर आई है। घर से जुड़ा कोई नया शुभ काम आज शुरू करना बेहद अनुकूल है। मां के साथ कुछ खास और नया करें। उन्हें स्पेशल फील कराएं। करियर में स्पष्टता आ रही है। सहकर्मियों का सहयोग मिलने से काम आसान होगा। हालांकि, दीर्घकालिक साझेदारी के मामले में शनि की वक्री स्थिति के कारण सोच-विचार करने के बाद ही कदम उठाएं।
तुला राशि: छोटी यात्रा शुभ रहेगी, लाभ मिलेगा। तुला राशि वालों के लिए आज का दिन भाई-बहनों के साथ बौद्धिक विचार-विर्मश करने का है। आपकी बातचीत एक दूसरो को सहारा देगी। यात्रा के मामले में नई शुरुआत कर सकते हैं। छोटी यात्रा से लाभ मिलेगा। पूर्वाषाढ़ा की अजेय ऊर्जा बातचीत में आपको आगे रखेगी। भाई-बहन के साथ कोई नई और अच्छी शुरुआत करें। लग्नेश शुक्रदेव लाभ में आकर्षक और व्यावहारिक ऊर्जा दे रहे हैं। कंधों का ध्यान रखें। दीर्घकालिक बड़े निर्णयों में शनि की वक्री स्थिति के कारण थोड़ा सोचें।
वृश्चिक राशि: परिवार में नई और अच्छी बात करें। वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन पैसों और परिवार के मामले में नई शुरुआत और साहस का है। पूर्वाषाढ़ा की अजेय और साहसिक ऊर्जा पैसों में एक नई और उत्साहजनक दिशा लेकर आई है। पैसों को कमाने के लिए कोई नया साहसिक कदम आज उठाएं। परिवार में भी कोई नई और अच्छी शुरुआत करें। आवाज में आज एक दृढ़ और प्रभावशाली रंग होगा। आंखों को थोड़ा आराम दें। दीर्घकालिक वित्तीय प्रतिबद्धताओं में शनि की वक्री स्थिति के कारण अब भी सोच-विचार रखें।
धनु राशि: आज व्यक्तित्व में अजेय और साहसिक ऊर्जा है। धनु राशि वालों के लिए आज का दिन नई शुरुआत के लिहाज से बेहद शुभ और उत्साहजनक है। पिछले कई दिनों के गंडमूल के बाद आज पूर्वाषाढ़ा की अजेय और साहसिक ऊर्जा व्यक्तित्व में एक नई और शक्तिशाली ताजगी लेकर आई है। आज कोई भी नई और महत्वपूर्ण शुरुआत, शुभ काम या साहसिक कदम उठाएं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में भी एक नई और दृढ़ ऊर्जा है। सिर में ताजगी और एक नई ऊर्जा महसूस होगी।
मकर राशि: विदेश से जुड़ा नया काम शुरू करना शुभ है। मकर राशि वालों के लिए आज का दिन नई योजनाओं के मामले में साहस और दृढ़ता का है। नौकरों के साथ या अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ कोई बदजुबानी न करें। एकांत में बैठकर किसी नई और साहसिक योजना की शुरुआत करें। विदेश से जुड़ा कोई नया काम आज शुरू करना शुभ है। कोर्ट-कचहरी के किसी पुराने मामले में लाभ हो सकता है। लाभ में गुरू का विलंबित शुभ साथ बना है। दीर्घकालिक बड़े निर्णयों में शनि की वक्री स्थिति के कारण थोड़ा सोचें।
कुंभ राशि: इच्छापूर्ति हो सकती है। कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन लाभ और मित्रों के मामले में शुभता लेकर आया है। नई शुरुआत और साहस का समय है। पूर्वाषाढ़ा की अजेय ऊर्जा लाभ में एक नई और उत्साहजनक दिशा लेकर आई है। किसी पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है। वस्त्रादि का लाभ हो सकता है। किसी पुराने मित्र के साथ भी कोई नया और अच्छा काम शुरू करें। करियर में गुरू का शुभ साथ बना है। दीर्घकालिक बड़ी नेटवर्किंग योजनाओं में शनि की वक्री स्थिति के कारण थोड़ा सोचें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में एक नई और दृढ़ ऊर्जा है।
मीन राशि: करियर में आगे बढ़ने के लिए बॉस से बात करें। मीन राशि वालों के लिए आज का दिन करियर के मामले में नई शुरुआत और साहस का है। पूर्वाषाढ़ा की अजेय और साहसिक ऊर्जा करियर में एक नई और उत्साहजनक दिशा लेकर आई है। करियर में कोई नया साहसिक कदम आज उठाएं। बॉस या किसी वरिष्ठ से सीधी और दृढ़ता के साथ बात करें। सरकारी काम में भी कोई नई शुरुआत करना आज शुभ है। दीर्घकालिक बड़े करियर प्रतिबद्धताओं में शनि की वक्री स्थिति के कारण थोड़ा सोच-विचार जरूर रखें।