Blog

  • Jalandhar News: कपड़ा व्यापारी की तेज रफ्तार कार ने कुचले Delivery Boy, 1 की मौत

    Jalandhar News: कपड़ा व्यापारी की तेज रफ्तार कार ने कुचले Delivery Boy, 1 की मौत

    जालंधरः देर रात PPR माल के पास दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार कार ने डिलीवरी ब्वॉय को कुचल दिया। हादसा विनय मंदिर के बाहर हुआ। जानकारी अनुसार ZOMATO का कर्मचारी बाइक पर डिलीवरी देने जा रहा था। जिसके साथ उसका साथी भी सवार था। हादसे में 1 की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका साथी जख्मी बताया जा रहा है।

    राहगीरों के अनुसार हादसा कपड़ा कारोबारी छाबड़ा कलेक्शन प्रबंधकों की गाड़ी से हुआ है। बताया जा रहा है कि मालिक खुद गाड़ी चला रहा था, लेकिन छाबड़ा कलेक्शन के प्रबंधकों का कहना है कि कार ड्राइवर चला रहा था। थाना-6 के प्रभारी अजेब सिंह ने बताया कि उन्हें हादसे संबंधी जानकारी मिली थी, जांच के लिए मौके पर लगे CCTV को खंगाला जा रहा है। जांच उपरांत उचित कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि गाडी तेज रफ्तार थी जिसकी चपेट में बाइक सवार युवक आ गए और हादसा घट गया।

  • Asia Cup 2025: एक ग्रूप में खेलेंगे India-Pakistan, वसीम अकरम ने दी भारत को Warning

    Asia Cup 2025: एक ग्रूप में खेलेंगे India-Pakistan, वसीम अकरम ने दी भारत को Warning

    खेल: एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रूप में खेलने वाले हैं। उनके साथ ओमान और यूएई भी ग्रूप ए में हैं। 9 सितंबर को शुरु होने वाले इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा इंतजार सबको भारत बनाम पाकिस्तान मैच का है। ऐसे में इस महा-मुकाबले से पहले ही पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने फैंस और क्रिकेटर्स से एक अपील भी की है। जब भी भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीम मैदान पर भिड़ती है तो रोमांच चरम पर होता है। मैदान से लेकर लोगों के घरों तक, माहौल अलग ही हो जाता है। वसीम अकरम ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों और फैंस से अपनी भावनाओं को काबू में रखने की भावुक अपील की है।

    ‘मुझे भरोसा है’

    टेलिकॉम एशिया स्पोर्ट्स के साथ बात करते हुए वसीम अकरम ने यह कहा कि – ‘मुझे भरोसा है कि ये भारत बनाम पाकिस्तान के बाकी मैचों के जैसे ही शानदार होगा मुझे यकीन है कि दोनों टीमों के प्लेयर्स और फैंस अपनी-अपनी हद में रहेंगे। भारत बनाम पाकिस्तान मैच को दुनिया भर के अरबों लोग देखते हैं मैं चाहता हूं कि मैच के दौरान प्लेयर्स और दर्शक अनुशासन दिखाए। अकरम ने माना है कि अभी भारतीय टीम मजबूत है और उन्होंने टीम इंडिया को खिताब का प्रबल दावेदार माना है’। एशिया कप के लिए पाकिस्तान टीम में बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को जगह नहीं मिली है। अकरम का यह मानना है कि पाकिस्तान को बाबर आजम की कमी खलेगी। उन्होंने कहा कि – व्यक्तिगत तौर पर मैं टीम में बाबर को देखना चाहता था लेकिन वह चुने नहीं गए। अब टीम में चुने गए प्लेयर्स को आगे बढ़कर अच्छा प्रदर्शन करना पड़ेगा।गौरतलब है कि एशिया कप के लिए पाकिस्तान टीम में बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को जगह नहीं मिली है।

    दुबई में खेला जाएगा मैच

    एशिया कप 2025 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मैच भारतीय समयनुसार शाम 7:30 बजे से शुरु हो जाएगा। दोनों के बीच में टूर्नामेंट में कुल 3 मैच हो सकते हैं। एक मैच तय है और यदि दोनों सुपर 4 में पहुंची तो 2 और यदि दोनों फाइनल तक गई तो फिर 15 दिनों के यदि हमें 3 बार भारत बनाम पाकिस्तान देखने को मिलेगा।

    भारत के लिए खेलेंगे ये प्लेयर

    सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, अक्षर पटेल, जसप्रित बुमरा, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा, रिंकू सिंह।

    पाकिस्तान के लिए खेलेंगे ये प्लेयर

    सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन अफरीदी, सुफयान मोकिम।
  • Punjab News: Radiant Glow Spa Center पर पुलिस की दबिश, महिला गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: Radiant Glow Spa Center पर पुलिस की दबिश, महिला गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में स्पा सैंटर की आड़ में देह व्यापार करने वालों को पकड़ने में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना ए डिवीजन पुलिस ने मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जानकारी देते मुख्य अधिकारी थाना ए डिवीजन अमृतसर इंस्पेक्टर अमनदीप कौर ने बताया कि वह एसआई जगजीत सिंह और पुलिस बल के साथ छापेमारी करने वालों के संबंध में हुसैनपुरा चौक पर मौजूद थे। इस दौरान उन्हें मुखबिर ने सूचना दी कि उर्मिला उर्व निधि पत्नी सुरिंदर कुमार निवासी चमरंग रोड ईस्ट मोहन नगर अमृतसर जो सेलिब्रेशन मॉल बटाला रोड अमृतसर के पास रेडिएंट ग्लो स्पा सैंटर चला रही है।

    इस स्पा सेंटर की आड़ में उसने भोली-भाली लड़कियों को झांसा दिया कि वह स्पा सेंटर में जिस्मफरोशी का धंधा करें और जिस्मफरोशी करके खूब पैसा कमाएं। जिस पर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की और सैंटर की मालकिन उर्मिला उर्फ निधि व कुछ अन्य को गिरफ्तार किया।इस संबंध में थाना ए डिवीजन अमृतसर में धारा 3,4,5, अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 के तहत मामला दर्ज किया गया।

  • Punjab के युवक की Canada में ट्रक हादसे में मौत, गांव में छाया मातम

    Punjab के युवक की Canada में ट्रक हादसे में मौत, गांव में छाया मातम

    मोगाः कनाडा में एक 26 वर्षीय पंजाबी युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक की पहचान मनदीप सिंह के रूप में हुई है, जाे कि मोगा के गांव घोलियां खुर्द का रहने वाला था। मनदीप की मौत की खबर सुनते ही पूरे गांव में मातम छा गया है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਕੈਨੇਡਾ ਵਿੱਚ ਸੜਕ ਹਾਦਸੇ ‘ਚ ਮੋਗਾ ਦੇ 26 ਸਾਲਾ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਮੌਤ

    जानकारी के अनुसार यह हादसा कनाडा के स्ट्रैथमोर इलाके में हुआ। वहां एक ट्रक के साथ हुई भयंकर टक्कर में मनदीप की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और इमरजेंसी सेवाओं को सूचना दी, लेकिन तब तक मनदीप दम तोड़ चुका था। मनदीप सिंह अपने परिवार का इकलौता बेटा था। मौत की खबर के बाद पूरे गांव में गम का माहौल है। माता-पिता और परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

    गांववासियों का कहना है कि मनदीप कनाडा जाकर परिवार के सपने पूरे करना चाहता था, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। अब परिवार अपने बेटे मनदीप का पार्थिव देह भारत लाने में असमर्थ है। परिवार ने पंजाब सरकार और भारतीय दूतावास से गुहार लगाई है कि जल्दी से जल्दी मनदीप का पार्थिव शरीर गांव लाया जाए।

  • Punjab News: इस इलाके में पहुंचे विधायक दविंदरजीत सिंह और डीसी सागर सेतिया, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में पहुंचे विधायक दविंदरजीत सिंह और डीसी सागर सेतिया, देखें वीडियो

    मोगाः मानसून सीजन और सतलुज नदी में पानी का स्तर बढ़ने से बनी स्थिति का जायजा लेने के लिए धर्मकोट विधायक दविंदरजीत सिंह लाड़ी ढोस और मोगा के डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया ने सतलुज नदी से प्रभावित होने वाले संभावित क्षेत्रों, विशेषकर धर्मकोट से लगते इलाकों का दौरा किया।

    दोनों अधिकारियों ने गांव राऊवाला में बनाए गए बाढ़ राहत कैंप और सतलुज नदी के धुसी बांध का निरीक्षण किया। विधायक ने बताया कि बीते दिन पानी का स्तर बढ़ने से उत्पन्न हुई कठिनाइयों का समाधान किया जा रहा है। लोगों को तिरपाल, पशुओं के लिए चारा और अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराया जा रहा है। विधायक ने गांव संघेड़ा, मेलक कंगा, मंदर कलां और सतलुज किनारे बसे अन्य गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।

    उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के निर्देशों के तहत धर्मकोट क्षेत्र के नदी किनारे बसे गांवों को बाढ़ से बचाने के लिए अग्रिम कदम उठाए गए हैं। पंजाब सरकार हर मुश्किल समय में लोगों के साथ खड़ी है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और समय पर लोगों को जरूरी वस्तुएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

    डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जिले के अधिकारियों को धुसी बांध की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी प्रकार का नुकसान न हो। उन्होंने कहा कि अभी सतलुज नदी में पानी का स्तर खतरे के निशान से काफी नीचे है। इस मौके पर उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। डिप्टी कमिश्नर ने आगे बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से सतलुज किनारे के गांवों में मेडिकल कैंप लगाए गए हैं, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न झेलनी पड़े।

  • America truck accident: हरजिंदर सिंह के नाम पर ठग कर रहे Funding, देखें वीडियो

    America truck accident: हरजिंदर सिंह के नाम पर ठग कर रहे Funding, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: अमेरिका में एक ट्रेलर दुर्घटना में तीन विदेशियों की मौत हो गई है। ट्रेलर को तरनतारन जिले का निवासी हरजिंदर सिंह चला रहा था। गांव वालों और हरजिंदर के चाचा के बेटे ने कहा कि जो भी मीडिया चैनल झूठी अफवाह फैला रहे हैं उनको न फैलाए। अफवाहें यह उड़ रही हैं कि उसको सजा हो गई है। हरजिंदर को अभी भी सजा नहीं मिली है।

    इस मामले में बात करते हुए सरपंच जश्नदीप सिंह ने कहा कि – ‘पिछले दिन अमेरिका में तीन विदेशी लोगों की मौत बेहद दुखदायी है। हमें उनके परिवार के साथ सांतवना है। हरजिंदर सिंह ने जानबूझ कर एक्सीडेंट नहीं किया। सरकार को इस मामले में भी जांच करनी चाहिए। इस मामले में काफी अफवाहें उड़ रही है और 27 तारीख को इस मामले में सुनवाई होगी उसके बाद ही पता चलेगा। इस मामले में सुनवाई 27 तारीख को होगी जो भी लोग फंडिंग के नाम पर पैसा इकट्ठा कर रहे हैं। उनको ऐसा नहीं करना चाहिए। सभी को हरजिंदर के पक्ष में याचिका दायर करके उनकी मदद करनी चाहिए’।

    हरजिंदर के चाचा के बेटे ने इस मामले में कहा कि – ‘उसके पिता की मौत हो गई है। उनकी मां इस पूरी घटना के बारे में सुनकर सदमें में चली गई है। 2018 में हरजिंदर अमेरिका गया था। ज्यादातर इस मामले में अफवाहें चलाई जा रही है। इस मामले में जो फंडिंग हो रही है वो न की जाए और किसी भी तरह की अफवाह न उड़ाई जाए। उन्होंने सरकार से अपील की है कि वो केंद्र सरकार से बात करके इस मामले की अच्छे से सुनवाई की जाए’।

     

     

  • Punjab News: बारिश ने मचाई तबाही, लोगों के घरों और दुकानों में घुसा पानी, देखें वीडियो

    Punjab News: बारिश ने मचाई तबाही, लोगों के घरों और दुकानों में घुसा पानी, देखें वीडियो

    पठानकोटः बीती रात से हो रही बारिश ने हर जगह तबाही मचा रखी है। इस तबाही के कारण कई लोग बेघर हो गए हैं। इतना ही नहीं, पानी की उचित निकासी न होने और किनारे बेकार होने के कारण पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। ऐसा ही एक मामला पठानकोट जिले के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव थरियाल में देखने को मिला। जहां बीती रात हुई बारिश के कारण लोगों के घरों में पानी घुस गया और गांव से निकलने वाले नाले की उचित निकासी न होने और बांध टूट गया। जिससे पानी का फ्लो बढ़ने से पानी लोगों के घरों में घुस गया।

    लोगों के घर, दुकानें और सड़कें हर जगह-जगह पानी ही पानी है। जिससे स्थानीय लोगों में प्रशासन और सरकार के खिलाफ रोष है। वहीं, एक परिवार ने बताया कि अगले महीने उनके घर में शादी है, लेकिन घर में बारिश का पानी आ जाने से सारा सामान बर्बाद हो रहा है। वह शादी को लेकर घर में किसी भी तरह का कोई प्रबंध नहीं कर पा रहे है।

    वहीं एक दुकानदार ने बताया कि बीती रात भारी बारिश के दौरान गांव के पास से बहने वाली नदी के किनारों को ठीक से बंद न करने के कारण पानी लोगों के घरों और दुकानों तक पहुंच गया, जिससे उन्हें लाखों का नुक्सान हुआ है। वहीं, थरियाल गांव के एक परिवार ने बताया कि उनके घर में अगले महीने शादी है और शादी का सारा सामान पानी के कारण बर्बाद हो गया है। उन्होंने इसके लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है और कहा कि अगर नदी की निकासी के उचित प्रबंध किए गए होते, तो आज यह स्थिति पैदा नहीं होती।

  • Punjab News: बमियाल में पानी के तेज बहाव से 2 हिस्सों में बंटी सड़क, देखें वीडियो

    Punjab News: बमियाल में पानी के तेज बहाव से 2 हिस्सों में बंटी सड़क, देखें वीडियो

    पठानकोटः जिले के सीमावर्ती क्षेत्र बमियाल में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ जैसे हालात ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। जानकारी के अनुसार, एक तेज बहाव वाले नाले में अचानक जलस्तर बढ़ने से सड़क का एक बड़ा हिस्सा बह गया, जिससे क्षेत्र की मुख्य संपर्क सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

    स्थानीय लोगों के मुताबिक मूसलधार बारिश के बाद नाले में पानी का बहाव इतना तेज हो गया कि सड़क की नींव तक बह गई और सड़क का बड़ा हिस्सा ढह गया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन इलाके की आवाजाही पूरी तरह ठप हो चुकी है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और जल्द ही सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बमियाल क्षेत्र में हर साल मानसून के दौरान यही स्थिति बनती है, लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है। लोगों ने प्रशासन से मजबूत पुलिया और जल निकासी की पक्की व्यवस्था की मांग की।

  • इस दिग्गज बल्लेबाज ने कहा क्रिकेट को Bye-Bye, एक्स पर लिखा लंबा चौड़ा Note

    इस दिग्गज बल्लेबाज ने कहा क्रिकेट को Bye-Bye, एक्स पर लिखा लंबा चौड़ा Note

    खेल: स्टार भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा के फैंस के लिए अहम खबर सामने आई है। बल्लेबाज ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को अलविदा कह दिया है। चेतेश्वर पुजारा ने 24 अगस्त को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी अपने फैंस दी है। 37 साल के पुजारा ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर अपने क्रिकेटिंग के करियर के बारे में बताया है। ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:
    ਚੇਤੇਸ਼ਵਰ ਪੁਜਾਰਾ ਨੇ ਕ੍ਰਿਕਟ ਨੂੰ ਕਿਹਾ ਅਲਵਿਦਾ, ਕੀਤਾ ਸੰਨਿਆਸ ਦਾ ਐਲਾਨ
    पोस्ट का कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा कि – ‘भारतीय जर्सी पहनना, राष्ट्रगान गाना और हर बार मैदान पर बेस्ट देने की कोशिश करना। इसे शब्दों में बयान करना मुश्किल है लेकिन जैसा कहते हैं हर अच्छी चीज का अंत होता है मैं दिल से आभारी हूं और सभी प्रारुपों से क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला लिया है’। चेतेश्वर पुजारा का टेस्ट करियर बहुत अच्छा रहा है। पुजारा ने 103 टेस्ट मैचों में 43.60 की औसत से 7195 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 19 शतक और 35 अर्धशतक लगाए हैं। पुजारा ने भारत के लिए अपनी आखिरी मुकाबला साल 2023 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में खेला गया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उस मुकाबले में पुजारा ने 41 रन बनाए हैं। इसके बाद पुजारा की टीम से ड्रॉप कर दिया गया था।

    हर अच्छी चीज का अंत होगा

    चेतेश्वर पुजारा ने पोस्ट शेयर कर लिखा कि – ‘जब मैंने क्रिकेट का सफर शुरु किया था तब ये सोचा नहीं था कि यह खेल मुझे इतना कुछ देगा अनमोल मौके, अनुभव, जीवन का उद्देश्य, प्यार और सबसे बढ़कर अपने राज्य और इस महान देश का प्रतिनिधित्व करने का गौरव। भारतीय जर्सी पहनना, राष्ट्रगान गाना और मैदान पर हर बार पूरी ताकत लगाना इसे शब्दों में व्यक्त करना असंभव है लेकिन जैसा कहते हैं हर अच्छी चीज का अंत होता है पूरे आभार के साथ मैं भारतीय क्रिकेट के सभी प्रारुपों से सन्यास ले रहा हूं। मैं बीसीसीआई और सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन का धन्यवाद करना चाहता हूं जिन्होंने मुझे अवसर और समर्थन दिया। इसके अलावा मैं उन सभी टीमों, फ्रेंचाइजीज और काउंटी क्रिकेट का भी आभारी हूं जिनका प्रतिनिधित्व करना का मौका मुझे मिला। मैं यहां तक अपने गुरुओं, कोचों और मार्गदर्शकों की अमूल्य सीख के बिना नहीं पहुंच पाता उनके प्रति मैं सदैव ऋणी रहूंगा’। चेतेश्वर पुजारा ने अपने टीममेट्स, सपोर्ट स्टाफ, नेट बॉलर्स, एनालिस्ट, लॉजिस्टिक टीम, अंपायर, ग्राउंड स्टाफ, स्कोरर, मीडिया पर्सनल और उन सभी लोगों का धन्यवाद किया जो पर्दे के पीछे मेहनत करते हैं और खिलाड़ियों को मैदान पर बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करते हैं। पुजारा ने अपने स्पॉन्सर्स, पार्टनर्स और मैनेजमेंट टीम का आभार व्यक्त किया कि जिन्होंने सालों तक उन पर भरोसा किया और उनके ऑफ-फील्ड कामों का भी ध्यान रखा। चेतेश्वर पुजारा ने कहा है कि इस खेल उन्हें दुनिया भर में घूमने और खेलने का मौका दिया। हर जगह उन्हें फैंस का प्यार मिला है। इसके लिए वो हमेशा आभारी रहेंगे। पुजारा ने माना है कि यह सफर उनके परिवार के बिना सभंव नहीं था। उन्होंने अपने माता-पिता, पत्नी, बेटी, ससुराल और पूरे परिवार का धन्यवाद दिया है। पुजारा ने लिखा कि परिवार के त्याग और सहयोग ने इस सफर को सार्थक बनाया है। अंत में उन्होंने कहा है कि अब वे जीवन के अगले पड़ाव में अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने और उनको प्राथमिकता देना चाहते हैं।
  • Punjab News: श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व पर सजा अलौकिक नगर कीर्तन, देखें वीडियो

    Punjab News: श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व पर सजा अलौकिक नगर कीर्तन, देखें वीडियो

    अमृतसरः श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व को समर्पित अलौकिक नगर कीर्तन की शुरुआत गुरुद्वारा रामसर साहिब से हुई। यह नगर कीर्तन जयकारों की गूंज के साथ अमृतसर की मुख्य गलियों से होता हुआ श्री अकाल तख्त साहिब पर जाकर समाप्त हुआ।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗ੍ਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੇ ਪਹਿਲੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਦਿਹਾੜੇ ’ਤੇ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵਿੱਚ ਵਿਸ਼ਾਲ ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਸਜਾਇਆ ਗਿਆ

    नगर कीर्तन में पांच प्यारे की अगुवाई में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पावन स्वरूप सुंदर फूलों से सजाए गए पालकी साहिब में विराजित किया गया। रागी जत्थों ने Gurbani कीर्तन से संगत के मनों को भावविभोर किया, जबकि गतका दलों द्वारा प्रदर्शित बहादुरी भरे जौहरों ने हर किसी का मन मोह लिया।

    हालांकि गर्मी अपनी चरम सीमा पर थी, फिर भी हजारों संगत ने Gurbani सुनने और नगर कीर्तन में भाग लेने के लिए अपनी श्रद्धा प्रकट की। बच्चे, जवान और बुजुर्ग सभी ने नगर कीर्तन में पूरी उत्साह के साथ भाग लिया। इस अवसर पर शहर की मुख्य सड़कों को सजाया गया था और लंगरों का व्यापक आयोजन किया गया, जहां संगत ने स्वाद लेकर आत्मिक खुशी प्राप्त की। संगत ने पंथक एकता का संदेश देते आपसी प्रेम, भाईचारे और चरित्रशील जीवन जीने की प्रेरणा दी।