Blog

  • बड़ा झटकाः आज से 46 लाख परिवारों की बिजली सब्सिडी होगी समाप्त!

    बड़ा झटकाः आज से 46 लाख परिवारों की बिजली सब्सिडी होगी समाप्त!

    नई दिल्ली: दिल्लीवालों को आज से बड़ा झटका लगने वाला है, क्योंकि देश की राजधानी दिल्ली में आज से बिजली सब्सिडी खत्म हो जाएगी। अरविंद केजरीवाल सरकार में ऊर्जा मंत्री आतिशी ने कहा कि आज यानी शुक्रवार से दिल्ली के 46 लाख परिवारों की बिजली सब्सिडी खत्म हो जाएगी। उन्होंने एलजी पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिजली सब्सिडी बढ़ाने का मंत्रिमंडल का फैसला उपराज्यपाल के समक्ष लंबित है। बता दें कि दिल्ली में करीब 48 लाख परिवारों ने बिजली सब्सिडी के लिए आवेदन किया है।

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, दिल्ली की ऊर्जा मंत्री आतिशी ने कहा कि शहर के करीब 46 लाख लोगों की बिजली सब्सिडी शुक्रवार से खत्म हो जाएगी, क्योंकि उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने अभी तक उपभोक्ताओं को सब्सिडी देने की फाइल को मंजूरी नहीं दी है। माना जा रहा है कि दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल के बीच अब इस मुद्दे पर तकरार हो सकती है। मंत्री ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे पर सक्सेना के साथ बैठक की मांग की है लेकिन अभी तक एलजी कार्यालय से उन्हें कोई जवाब नहीं मिला है।

    मंत्री आतिशी ने कहा, ‘हम 46 लाख लोगों को जो बिजली सब्सिडी देते हैं, वह आज से बंद हो जाएगी। सोमवार से लोगों को बिना सब्सिडी के बढ़े हुए बिल मिलेंगे।’ मंत्री ने कहा, ‘दिल्ली मंत्रिमंडल ने वर्ष 2023-24 के लिए बिजली सब्सिडी के विस्तार को मंजूरी दे दी है, लेकिन फाइल अभी भी एलजी कार्यालय में लंबित है। जब तक फाइल मंजूर नहीं हो जाती, तब तक हम सब्सिडी नहीं दे सकते। मैंने इस मामले पर चर्चा करने के लिए एलजी कार्यालय से समय भी मांगा था लेकिन 24 घंटे से अधिक हो गए हैं और मुझे समय नहीं दिया गया है। फाइल भी अभी तक वापस नहीं आई है।’

  • खेत में काम कर रहे व्यक्ति के प्राइवेट पार्ट पर पिटबुल ने किया हमला

    खेत में काम कर रहे व्यक्ति के प्राइवेट पार्ट पर पिटबुल ने किया हमला

    करनाल: पिटबुल के हमले की कई खबरें सामने आती हैं। अब हरियाणा के करनाल में पिटबुल डॉग के एक युवक पर हमला करने की घटना सामने आई है।डॉगी ने 30 वर्षीय युवक के प्राइवेट पार्ट को चबा डाला। युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। युवक ने कुत्ते के मुंह में कपड़ा डालकर अपनी जान बचाई। वहीं इसे गुस्साए लोगों ने पिटबुल को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। 

    खेत में काम कर रहे व्यक्ति पर पिटबुल ने किया हमला

    करनाल के गांव बिजना निवासी करण वीरवार अपने खेत में काम कर रहा था। खेत में इस्तेमाल होने के नीचे पिटबुल डॉग बैठा था। करण जैसे ही मशीन के पास पहुंचा तो एकदम से पिटबुल ने उस पर हमला कर दिया। डॉक्टरों ने कहा कि डॉगी ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर हमला किया था। काफी कोशिश करने के बाद भी जब पिटबुल ने युवक को नहीं छोड़ा तो उसने पास में पड़े कपड़े को डॉग के मुंह में डालकर जान बचाई और बड़ी मशक्कत के बाद अपने आप को कुत्ते से छुड़वाया। लेकिन तब तक युवक गंभीर घायल हो चुका था।

    अस्पताल में भर्ती युवक

    आसपास के लोगों ने जब युवक के चिल्लाने की आवाज सुनी तो वही भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तुरंत युवक को घायल अवस्था में घरौंडा के नागरिक अस्पताल में भर्ती किया। जहां पर डॉक्टर ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए करनाल के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया। युवक की हालत काफी नाजुक बनी हुई है जिसका करनाल के नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

    दो दिन पहले भी किया था हमला

    पीड़ित युवक के परिजनों ने बताया कि यह कुत्ता पिछले करीब 1 सप्ताह से गांव में घूम रहा था। इसने 2 दिन पहले भी एक व्यक्ति पर हमला किया था। आलम यह हो गया है कि अब गांव वाले घरों से बाहर निकलने से डर रहे थे। ऐसे में सभी गांव वालों ने फैसला लिया और सभी ने मिलकर इस कुत्ते को लाठियों से पीटकर मार दिया।

    मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई है। ताकि कुत्ते के मालिक का पता लगाकर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके। सूचना मिलने के बाद पुलिस करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में पहुंची, जहां घायल युवक और उसके परिजनों के बयान दर्ज किया गया। लोगों का कहना है कि कटखने होने के बाद कुछ लोग कुतों को ऐसे ही छोड़ देते हैं जो लोगों के लिए परेशानी का सबब बनते हैं।

  • सरकारी स्कूल में 11 स्टूडेंट्स सहित एक टीचर कोरोना पॉजिटिव, अलर्ट जारी

    सरकारी स्कूल में 11 स्टूडेंट्स सहित एक टीचर कोरोना पॉजिटिव, अलर्ट जारी

    छत्तीसगढ़ : पिथौरा में कस्तूरबा गांधी आवासी विद्यालय लाखागढ में 11 छात्राएं और एक शिक्षिका कोविड संक्रमित पाई गई है। बीते 24 घंटे में एक ही स्कूल में इतनी अधिक संख्या कोविड पॉजिटिव मिलने से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। फिलहाल सभी लोगों को उनके घर पर आइसोलेशन में रखा गया है।

    जिले में अलर्ट जारी

    जानकारी के मुताबिक सभी छात्राएं 6वीं से लेकर 8वीं तक की हैं। फिलहाल सभी की हालत स्थिर है। जिला प्रशासन सभी के स्वास्थ्य की निगरानी कर रहा है। फिलहाल सभी को सर्दी, खांसी जैसे लक्षण हैं। स्वास्थ्य विभाग ने जिले का में अलर्ट जारी किया है।

    रोजाना 150 लोगों की जांच 

    आंकड़ों पर गौर करें तो 1 से 14 अप्रैल तक जिले में कुल 57 कोरोना पाॅजीटिव केस पाये गये हैं। जिला प्रशासन रोजाना 100 से 150 लोगों की कोरोना जांच कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल कालेज मे 28 बेड एवं जिले के पांचो सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों मे 10-10 बेड का इंतजाम कर रखा है।

  • पंजाबः शादी के 2 महीने बाद ही पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, मौत

    पंजाबः शादी के 2 महीने बाद ही पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, मौत

    लुधियाना: जिले के हैबोवाल में पीजी में रहती महिला को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, एनआरआई पति द्वारा पैसों की मांग से परेशान चल रही पत्नी ने शादी के 2 महीने बाद ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान पायल की सुखप्रीत कौर (28) के रूप में हुई है। वहीं सुखप्रीत के परिवार वालों का कहना है कि अमरीका में रहते उसके पति ने 25,000 डॉलर की डिमांड की थी, वे 5000 डॉलर उसे भेज चुके थे। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। थाना हैबोवाल की पुलिस ने शव परिवार को सौंप दिया है।

    इस मामले में पुलिस ने सुखप्रीत के भाई गुरप्रीत के बयानों पर उसके पति मंदीप सिंह पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। सुखप्रीत कौर के भाई गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उसकी बहन की शादी फरवरी 2023 में चंडीगढ़ के रहने वाले मंदीप सिंह से हुई थी। मंदीप सिंह अमरीका में रहता है। उसकी बहन लुधियाना में रहकर अपना आरएन (रजिस्टर्ड नर्स) का कोर्स कर रही थी। 

    बताया जा रहा है कि बुधवार रात भी मंदीप सिंह का सुखप्रीत को फोन आया था। उसके बाद ही उसने पीजी में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जांच अधिकारी एएसआई ओम प्रकाश ने बताया कि मृतका सुखप्रीत कौर के भाई गुरप्रीत सिंह के बयानों पर मंदीप सिंह पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

  • बड़ा झटकाः पूर्व सीएम कांग्रेस में हुए शामिल

    बड़ा झटकाः पूर्व सीएम कांग्रेस में हुए शामिल

    बेंगलुरु: कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री और टिकट न मिलने के कारण भाजपा के खिलाफ बगावत का झंडा बुलंद करने वाले लक्ष्मण सावदी ने आखिरकार कांग्रेस की सदस्यता ले ली। इसके साथ ही यह भी तय हो गया है कि कांग्रेस लक्ष्मण सावदी को उनके पारंपरिक विधानसभा क्षेत्र अथानी से ही टिकट देगी। कर्नाटक चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के बगावती खेमे से यह पहली भारी चुनौती है, जिसे अब भाजपा को सीधे चुनावी जमीन पर लड़ना होगा। लक्ष्मण सावदी ने बीते 12 अप्रैल को उस वक्त भाजपा से इस्तीफा दे दिया था, जब पार्टी ने अथानी से लक्ष्मण सावदी का टिकट काटकर ‘ऑपरेशन लोटस’ के जरिए कांग्रेस से भाजपा में आये महेश कुमातल्ली को टिकट दिया गया है। ये वही महेश कुमालल्ली हैं, जिन्होंने 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर सावदी को अथानी से हराया था।

    लक्ष्मण सावदी ने आज कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थामा। इसके साथ ही इस चुनाव में यह तय हो गया है कि अथानी में सावदी और कुमालल्ली एक-दूसरे को चुनौती देंगे लेकिन दोनों की दलीय प्रतिबद्धता बदली हुई होगी। मालूम हो कि जब भाजपा हाईकमान ने लक्ष्मण सावदी का टिकट काटा था तो उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि अथानी की जनता उनके लिए आलाकमान हैं और वो केवल अपने मतदाताओं के सामने झुकते हैं। उन्होंने कहा था, ‘क्या मुझे टिकट के लिए भीख मांगनी पड़ेगी? मैं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं और एमएलसी के पद से भी इस्तीफा दे रहा हूं।”

    लक्ष्मण सावदी की इस तीखी प्रतिक्रिया पर मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा था, “मैंने लक्ष्मण सावदी से बात की है। मैंने उनसे जल्दबाजी में फैसला नहीं लेने को कहा है। मेरा मानना है कि सावदी का भाजपा के साथ बहुत पुराना व भावनात्मक रिश्ता है।” सीएम बोम्मई ने कहा कि उन्हें पहले से पता था कि सावदी को टिकट नहीं दिया जाएगा, लेकिन वह उनके लिए पार्टी आलाकमान उनसे बात करेंगे।

  • जालंधरः भाजपा को बड़ा झटका, मोहिदंर भगत आप में हुए शामिल

    जालंधरः भाजपा को बड़ा झटका, मोहिदंर भगत आप में हुए शामिल

    जालंधर/वरुणः लोकसभा उपचुनाव को लेकर आप पार्टी लगातार जोड़तोड़ करने में लगी हुई है। हाल ही में आप पार्टी ने कांग्रेस को झटका देते हुए सुशील रिंकू, पूर्व विधायक सुरिंदर चौधरी सहित दर्जन भर पार्षद और पूर्व पार्षदों को पार्टी में शामिल करवाया था। वहीं अब वेस्ट हलके से भाजपा के पूर्व मंत्री का बेटा मोहिदंर भगत आप पार्टी में शामिल हो गया है। मोहिंदर भगत को सीएम भगवंत मान ने आप में शामिल करवाया है। बताया जा रहा है कि मोहिंदर भगत लोकसभा उपचुनाव की टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे, लेकिन पार्टी द्वारा उन्हें दरकिनार करके दो दिन पहले अकाली दल छोड़कर आए पैराशूट नेता को टिकट देने के कारण नाराज चल रहे थे। इसी के तहत आज मोहिंदर भगत ने भाजपा को अलविदा कर आप पार्टी ज्वाइन कर ली।

  • जालंधरः दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार गाड़ी ने 5 वर्षीय बच्चे को मारी टक्कर, मौत, देखें वीडियो

    जालंधरः दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार गाड़ी ने 5 वर्षीय बच्चे को मारी टक्कर, मौत, देखें वीडियो

    जालंधर,वरुण/हर्षः महानगर के दयालपुर में दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। बीते दिन जालंधर-अमृतसर हाईवे के नजदीक दयालपुर में सड़क के नजदीक खड़े 5 वर्षीय लड़के को तेज रफ्तार गाड़ी टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बच्चे के शव को सिविल अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया गया है। वहीं स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी परिवारिक सदस्यों को दे दी। स्थानीय लोगों के अनुसार यह हादसा बीते दिन शाम के समय में हुआ था। वहीं गाड़ी चालक का कुछ पता नहीं चला है। वहीं घटना की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

  • इस एक्टर के साथ Live in Relationship में रहती हैं Shehnaaz Gill? 

    इस एक्टर के साथ Live in Relationship में रहती हैं Shehnaaz Gill? 

    मुंबई: सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान 21 तारीख को रीलीज होने वाली है। लेकिन हर बार की तरह इस बार भी सलमान खान की फिल्म की चर्चा जोरों पर है। लेकिन सल्लू मियां की इस फिल्म में खास बात ये है कि शहनाज गिल ​डेब्यू करने वाली है। वैसे तो शहनाज गिल हमेशा चर्चा में रहती है, लेकिन अभी एक खास वजह से वो सुर्खियों में बनी हुई है। तो चलिए जानते हैं क्यों हो रही है शहनाज गिल की चर्चा?

    सोशल मीडिया पर राघव जुयाल और शहनाज गिल के कुछ फोटोज और वीडियोज सामने आए हैं, जिसके बाद ऐसा कहा जा रहा है कि ये कपल लिव इन रिलेशनशिप में हैं। ‘बॉलीवुड लाइफ’ की रिपोर्ट के मुताबिक कुछ वक्त पहले राघव और शहनाज ने एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसका बैकग्राउंड एक जैसा था, वहीं राघव और शहनाज, भारती के बेटे से भी मिलने साथ में पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर कई ऐसे पोस्ट्स हैं, जहां राघव और शहनाज को #RagNaaz भी कहा जा रहा है।

    याद दिला दें कि बातों ही बातों में सलमान खान ने किसी का भाई किसी की जान के ट्रेलर लॉन्च पर इसका हिंट भी दे दिया था। सलमान ने कहा था, ‘फिल्म की मेकिंग के दौरान मैंने एक कैमिस्ट्री देखी थी। मैंने कैमिस्ट्री देखी और नोटिस किया कि कोई भी आगे बढ़ने की कोशिश नहीं कर रहा है।’सलमान पहले शहनाज को देखते हैं और फिर सिद्धार्थ निगम से पूछते हैं- तुम्हें नहीं ऐसा लगता? मैंने ये कैमिस्ट्री देखी है और तुमने भी।’

    सलमान खान आगे कहते हैं, ‘ वो दूर से ही वाइब हो रहा है। कोई एक कदम आगे लेता है तो दूसरा दो कदम पीछे।’ इसके बाद सलमान, शहनाज से कहते हैं- ‘मैं तुम्हें कहना चाहता हूं कि तुम्हें मूव ऑन कर लेना चाहिए।’ जिस पर एक्ट्रेस कहती हैं- मैं मूव ऑन कर चुकी हूं। गौरतलब है कि शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला का नाम एक साथ लिया जाता है, जो बिग बॉस से शुरू हुआ था। दोनों को फैन्स सिडनाज कहते थे। वहीं 2021 में सिद्धार्थ का निधन हो गया था।

  • जालंधरः भाजपा का ये दिग्गज नेता आप में शामिल!

    जालंधरः भाजपा का ये दिग्गज नेता आप में शामिल!

    जालंधर/वरुणः लोकसभा उपचुनाव को लेकर आप पार्टी लगातार जोड़तोड़ करने में लगी हुई है। हाल ही में आप पार्टी ने कांग्रेस को झटका देते हुए सुशील रिंकू, पूर्व विधायक सुरिंदर चौधरी सहित दर्जन भर पार्षद और पूर्व पार्षदों को पार्टी में शामिल करवाया था। वहीं अब सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वेस्ट हलके से भाजपा के पूर्व मंत्री का बेटा  मोहिदंर भगत आप पार्टी में शामिल हो सकता है। बताया जा रहा है कि मोहिंदर भगत लोकसभा उपचुनाव की टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे, लेकिन पार्टी द्वारा उन्हें दरकिनार करके दो दिन पहले अकाली दल छोड़कर आए पैराशूट नेता को टिकट देने के कारण नाराज चल रहे थे। वहीं कहा जा रहा है कि आज किसी भी समय भाजपा को वह पार्टी को अलविदा कह सकते है।

  • पंजाबः इससे ज्यादा दाम पर नहीं बेच सकेंगे बियर, मंत्री ने कीमतें की निर्धारित

    पंजाबः इससे ज्यादा दाम पर नहीं बेच सकेंगे बियर, मंत्री ने कीमतें की निर्धारित

    चंडीगढ़:  पंजाब के आबकारी एवं कर मामलों के मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि बियर की कीमतें उचित सीमाओं में सुनिश्चित रखने के लिए विभाग ने इसकी अधिकतम और न्यूनतम कीमतें निर्धारित की हैं। चीमा ने कहा कि यह कदम पड़ोसी राज्यों से इसकी तस्करी को रोकने के अलावा, इसकी अत्यधिक कीमतों को रोकने के लिए उठाया गया है। उन्होंने यहां एक आधिकारिक बयान में कहा कि ऐसे कदम अवैध शराब के उत्पादन और खपत पर भी लगाम लगाएंगे। यहां आबकारी विभाग की मासिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए चीमा ने कहा, “आबकारी नीति 2023-24 में उपबंध 28 जोड़ा गया है, जिससे, बियर की दरों को उचित सीमा के भीतर रखने के लिए, खुदरा दुकानों पर बेची जाने वाली बियर की न्यूनतम और अधिकतम खुदरा कीमत तय करने की शक्ति सरकार को दी गई है।”

    पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा है कि आबकारी विभाग ने राज्य में बीयर की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए न्यूनतम और अधिकतम दाम तय कर दिया है। इस फैसले के तहत बीयर के कैन और डिब्बे की न्यूनतम और अधिकतम परचून बिक्री कीमत, बीयर की मात्रा के अनुसार होगी। गौरतलब है कि विभाग के इस फैसले के बाद राज्य में बीयर की परचून कीमतें उसकी मात्रा के हिसाब से न्यूनतम 60 रुपये और अधिकतम 220 रुपये के बीच रहेंगी। उन्होंने कहा कि बीयर ब्रांडों की परचून बिक्री कीमत, आबकारी नीति के अनुबंध-3 में निर्धारित फॉर्मूले के अनुसार तय की गई है।

    यह कदम पड़ोसी राज्यों से बीयर की तस्करी रोकने के साथ-साथ बीयर की कीमतों में अनावश्यक वृद्धि रोकने के लिए उठाया गया है। वित्त मंत्री ने 2021 के एसएलपी (सिविल) नंबर 3764 केस में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करने के निर्देश देते हुए विभाग के अधिकारियों से कहा कि राज्य में शराब के अवैध कारोबार को पूरी तरह से खत्म करने के लिए एन्फोर्समेंट सरगर्मियां बढ़ाई जाएं। पुलिस के साथ पूरा तालमेल बनाया जाए, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार, अब यदि किसी इलाके में कोई गैर-कानूनी भट्ठी पाई जाती है तो स्थानीय पुलिस जिम्मेदार होगी।