Blog

  • पंजाब : PM Modi की सुरक्षा में चूक मामले में एक IPS समेत 7 पुलिस अफसर सस्पेंड, महकमें में हड़कंप

    चंडीगढ़ : गृह मंत्रालय की अनुशंसा के बाद एक भापुसे अफसर समेत 7 पुलिस के अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। सभी पर प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में लापरवाही बरतने के आरोप है। विभाग ने इस पर जाँच शुरू की थी। जांच में आई रिपोर्ट के बाद बठिंडा एसपी गुरबिंदर सिंह, डीएसपी परसन सिंह, डीएसपी जगदीश कुमार, इंस्पेक्टर तेजिंदर सिंह, इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह, इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह और एएसआई राकेश कुमार को निलंबित का दिया गया है।
    दरअसल, बीते साल 5 जनवरी 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब दौरे पर गए थे। इसी दौरान जब उनका काफिला हुसैनीवाला ओवर ब्रिज के पास पहुंचा तो प्रदर्शनकारियों ने उनका रास्ता रोक लिया, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई थी।

    इस मामले को प्रधानमंत्री कार्यालय ने गंभीरता से लेते हुए जांच बिठाई थी, जिसमें करीब डेढ़ साल पर कार्रवाई की गई है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक का मामला सुप्रीम कोर्ट भी पहुंच था। सुप्रीम कोर्ट ने अगस्त में कहा था कि उसके द्वारा नियुक्त पांच सदस्यीय समिति ने कहा है कि फिरोजपुर एसएसपी अपने कर्तव्य का निर्वहन करने में विफल रहे, जबकि 5 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब यात्रा के दौरान उनके पास पर्याप्त बल उपलब्ध थे। रिपोर्ट में कहा गया था कि पर्याप्त बल उपलब्ध होने के बावजूद वह ऐसा करने में विफल रहे और भले ही उन्हें दो घंटे पहले सूचित किया गया था कि प्रधान मंत्री उस मार्ग में प्रवेश करेंगे।

  • JDU बोर्ड लगी गाड़ी ने सड़क किनारे 7 लोगों को रौंदा

    नई दिल्ली : बिहार के हाजीपुर में शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। जेडीयू पार्टी के बोर्ड लगी गाड़ी ने सड़क किनारे खड़े 7 लोगों को रौंद दिया। इस सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई मौत के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश हैआक्रोशित ग्रामीणों ने तोड़फोड़ किया। वहीं इस दुर्घटना में तीन लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं गंभीर रूप से जख्मी तीनों को पीएमसीएच में रेफर किया गया है। अन्य जख्मी 4 लोगों को इलाज के लिए हाजीपुर के अस्पताल में भर्ती किया गया है घटना हाजीपुर के सराय थाना क्षेत्र के रजौली गांव की है, जहां सड़क किनारे बालू की गाड़ी थी इस दौरान तेज रफ्तार से आ रही जदयू नेता की गाड़ी के चालक ने अपना आपा खोया और सड़क किनारे घर के दरवाजे पर खड़े सात लोगों को रौंद दिया इस दर्दनाक हादसे में सुरेंद्र चौधरी नाम की व्यक्ति की मौत हो गई

    इस घटना में कई महिला और लड़कियां भी घायल है, जिसका इलाज जिला अस्पताल के बाद पटना के पीएमसीएच में भेज दिया गया है बाकी चार लोगों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है जख्मी के परिजनों ने बताया कि घटना में सात लोग जख्मी हुए हैं, जिसमें से एक की मौत हो गई है जेडीयू नेता की गाड़ी से हादसा हुआ है गाड़ी में जेडीयू का बोर्ड लगा हुआ है इस मामले में सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया कि बालू वाला ट्रक सड़क किनारे लगा हुआ था, जिससे बचने के लिए गाड़ी नियंत्रित हो गई, जिसमें यह हादसा हो गया तीन लोग जख्मी हुए हैं और एक की मौत हो गई वहीं, घटना के बाद ड्राइवर और गाड़ी के अंदर बैठे लोग सभी भाग गए गाड़ी किसकी है? इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है

  • ਪੰਜਾਬ : 2 ਮੰਜ਼ਿਲਾ ਮਕਾਨ ਨੂੰ ਲੱਗੀ ਭਿਆਨਕ ਅੱਗ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪਠਾਨਕੋਟ :  ਪਿੰਡ ਫੰਗਟੋਲੀ ਦੇ ਮੁਹੱਲਾ ਪਠਾਣੀਆ ਵਿਖੇ ਸ਼ੁੱਕਰਵਾਰ ਰਾਤ ਕਰੀਬ 1 ਵਜੇ ਦੋ ਮੰਜ਼ਿਲਾ ਮਕਾਨ ਨੂੰ ਲੱਗੀ ਭਿਆਨਕ ਅੱਗ ਕਾਰਨ ਸਾਰਾ ਘਰ ਸੜ ਕੇ ਸੁਆਹ ਹੋ ਗਿਆ। ਜਦਕਿ ਘਰ ਅੰਦਰ ਸੁੱਤੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਸਾਰੇ ਮੈਂਬਰ ਵਾਲ-ਵਾਲ ਬਚ ਗਏ। ਇਸ ਘਟਨਾ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਪੀੜਤ ਵਕੀਲ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸ਼ੁੱਕਰਵਾਰ ਦੀ ਰਾਤ ਉਹ ਆਪਣੇ ਦੋ ਮੰਜ਼ਿਲਾ ਕੱਚੇ ਮਕਾਨ ਦੇ ਅੰਦਰ ਪਰਿਵਾਰ ਸਮੇਤ ਸੌਂ ਰਿਹਾ ਸੀ ਕਿ ਅਚਾਨਕ ਕਰੀਬ 1 ਤੋਂ 1.30 ਵਜੇ ਘਰ ‘ਚ ਅੱਗ ਦੀਆਂ ਲਪਟਾਂ ਉੱਠਣੀਆਂ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਈਆਂ।

    ਜਿਸ ਦੀ ਸੂਚਨਾ ਉਸ ਨੇ ਪੂਰੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ, ਰੌਲਾ ਪਾ ਕੇ ਨੀਂਦ ਤੋਂ ਜਾਗ ਗਿਆ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਰੌਲਾ ਸੁਣ ਕੇ ਸਾਰਾ ਪਿੰਡ ਇਕੱਠਾ ਹੋ ਗਿਆ। ਅੱਗ ਇੰਨੀ ਭਿਆਨਕ ਸੀ ਕਿ ਕੋਈ ਵੀ ਘਰ ਦੇ ਨੇੜੇ ਨਾ ਜਾ ਸਕਿਆ। ਉਸਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਘਟਨਾ ਵਿੱਚ ਉਸਦੇ ਘਰ ਦਾ ਸਾਰਾ ਸਮਾਨ ਸੜ ਕੇ ਸੁਆਹ ਹੋ ਗਿਆ। ਉਸ ਨੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਤੋਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਉਸ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਤੁਰੰਤ ਸਰਕਾਰੀ ਮੁਆਵਜ਼ਾ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇ। ਘਟਨਾ ਦੀ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲਣ ‘ਤੇ ਥਾਣਾ ਮਾਮੂਨ ਕੈਂਟ ਦੀ ਟੀਮ ਨੇ ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਅਗਲੇਰੀ ਕਾਰਵਾਈ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਹੈ।

  • दुर्घटनाग्रस्त कार देख मदद के लिए फरिश्ते की तरह आगे आए मोहम्मद शमी, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी फरिश्ता बनकर लोगों की जान बचाते हुए नजर आए हैं। दरअसल, शमी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है जिसमें शमी शख्स के कार एक्सीडेंट होने के बाद उसकी मदद करते हुए नजर आए हैं। शमी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। शमी ने लिखा है कि, “वह बहुत भाग्यशाली है, भगवान ने उसे दूसरा जीवन दिया, उनकी कार मेरे सामने नैनीताल के पास पहाड़ी वाली सड़क से नीचे गिर गई। हमने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।”

    शमी ने सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर किया है उसमें भारतीय गेंदबाज घायल शख्स के हाथ में पट्टी बांधते हुए नजर आ रहे हैं।  शमी ने व्हाइट कलर के कपड़े और रेड कलर की टोपी पहनी हुई है। इस दौरान मौके पर कई लोग आ जाते हैं और शमी के साथ घायल शख्स की मदद करते दिखते हैं। वीडियो को देखकर समझा जा सकता है कि एक सफेद रंग की कार एक पेड़ से टकराकर रूकी हुई है। 

    बता दें कि शमी ने वर्ल्ड कप 2023 में शानदार परफॉर्मेंस किया था और 23 विकेट लेने में सफल रहे थे। शमी वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे। बता दें कि वर्ल्ड कप फाइनल में हार के बाद भारत पीएम नरेंद्र मोदी भारतीय ड्रेसिंग रूम  में आए थे और टीम इंडिया का हौसला बढ़ाया था। शमी को पीएम ने गले से लगाकर उनको उनके परफॉर्मेंस की बधाई भी दी थी। वर्ल्ड कप फाइनल में भारत को ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से हरा दिया था। फाइनल में शमी केवल एक ही विकेट ले पाए थे। वहीं, ट्रेविस हेड ने 137 रन बनाकर भारत को हराने में अहम भूमिका निभाई  थी। भले ही भारत फाइनल में हार गया था लेकिन शमी ने जिस अंदाज में वर्ल्ड कप में परफॉर्मेंस किया था, उसने फैन्स का दिल जीत लिया था।

  • पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल के बंगले पर फायरिंग, इस गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी 

    नई दिल्ली : कनाडा में शनिवार को पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल के बंगले पर फायरिंग की गई है और इसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली है।बताया जा रहा है कि कनाडा के वैंकुवर के व्हाइट रॉक एरिया में गिप्पी ग्रेवाल का बंगला है,जहां पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर घटना को अंजाम दिया गया।

    लॉरेंस बिश्नोई ने फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए दावा किया है कि यह गोलीबारी उसने करवाई है। बिश्नोई ने लिखा, “हां जी सत श्री अकाल राम राम सबनू, आज वैंकुवर व्हाइट रॉक एरिया में गिप्पी ग्रेवाल के बंगलो पर फायरिंग लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने करवाई है। उसने आगे लिखा, “सलमान खान को बहुत भाई भाई करता है तू, बोल अब बचाए तुम्हें तेरा भाई, और सलमान खान को भी मैसेज है कि तुम्हें वहम है कि दाऊद तुम्हारी हेल्प कर देगा। कोई नहीं बचा सकता तुम्हें हमसे। सिद्धू मूसेवाला के मरने पर बहुत ओवर एक्टिंग की है तुमने। तुम्हें सब पता है कि कितना अहंकारी बंदा था, इसके कौन-कौन से क्रिमिनल बंदों के साथ ये टच में था।

    ”जब तक विक्की जब तक मिड्डूखेड़ा जी रहा था, तब तक तू उसके आगे-पीछे घूमता रहा, बाद में तू सिद्धू के लिए और भी दुखी हो गया। तू भी रडार पर आ गया हैं, अब मैं तूम्हें बता दूं, अभी तो मैंने तूझे ट्रेलर दिखाया है, फिल्म जल्द ही रिलीज होगी। किसी भी देश में भाग जाओ, याद रखो मौत को किसी जगह का वीजा नहीं लेना पड़ता, उसे जहां चाहे वहां आ जाना है।”

  • आज का राशिफल, 26 नवंबर 2023

    आज का राशिफल, 26 नवंबर 2023

    आज 26 नवंबर रविवार को चंद्रमा का संचार भरणी उपरांत कृतिका नक्षत्र पर होगा और चंद्रमा मेष राशि से वृषभ राशि पर गोचर करेंगे। चंद्रमा के इस गोचर के साथ आज दोपहर तक गजकेसरी उपरांत शशि योग बनेगा। चंद्रमा के गोचर के इस शुभ प्रभाव से आज शुक्र और चंद्रमा के बीच भी नवम पंचम संबंध बनेगा। ऐसे में आज का दिन धनु और मीन राशि के जातकों के लिए लाभकारी और अनुकूल रहेगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल विस्तार से।

    मेष राशि- आज का दिन मेष राशि के लिए अटके कार्यों को पूरा करने में बीतेगा। आज का दिन कारोबारी जातक व्यवसाय के लिए कुछ विशेष व्यवस्था करने की कोशिश करेंगे जिससे भविष्य में लाभ मिलेगा। धर्म कर्म के काम में भी आज भाग ले सकते हैं। यात्रा का संयोग भी बनेगा। आज आप भौतिक और सांसारिक दृष्टि से कुछ बदलाव महसूस कर सकते हैं, लेकिन आज आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा। आज आपको अपने ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ मिल सकता है।

    वृषभ राशिवृषभ राशि के लिए आज रविवार के दिन सितारे बताते हैं कि व्यावसायिक क्षेत्र में कुछ नए सहयोगी मिलेंगे, जिनके सहयोग से आपको लाभ मिलेगा। दोपहर के बाद का समय आपके लिए रोमांटिक लाभप्रद होगा। नौकरीपेशा लोग अगर आज कोई व्यवसाय शुरू कर रहे हैं तो भाग्य की दृष्टि यह अच्छा रहेगा। आज आपको अपने माता-पिता के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी शुभ कार्य में शामिल होने का भी आपको अवसर मिल सकता है।

    मिथुन राशि आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। दिन का दूसरा भाग आपके लिए आपके लिए थोड़ा उलझन और थकान वाला रह सकता है। आज आपकी राशि से 12वें भाव में चंद्रमा का गोचर स्वास्थ्य को भी प्रभावित करेगा। आज का दिन मित्रों और रिश्तेदारों से मेल मुलाकात में भी बीतेगा। न चाहते हुए भी आज आपको धन खर्च करना होगा। आपके लिए सलाह है कि आज यात्रा पर जा रहे हैं तो अपने सामान का ध्यान रखें।

    कर्क राशि – आज रविवार का दिन मनोरंजक और सुखद अनुभवों को प्रदान करने वाला रहेगा। आप आज यात्रा पर जा सकते हैं। धर्म कर्म के कार्य भी आज आप कर सकते हैं। संतान पक्ष से आज आपको कोई सकारात्मक समाचार सुनने को मिल सकता है। आज आप काफी समय से रुके हुए किसी काम को पूरा करने की कोशिश करेंगे। परिवार में आज किसी शादी समारोह में शामिल होने का संयोग भी संयोग बनता दिख रहा है। वाद विवाद और प्रतियोगिता में जीत हासिल करेंगे।

    सिंह राशि –  आज चंद्रमा का संचार भाग्य और कर्म स्थान में हो रहा है। ऐसे में आज आपको अपनी मेहनत का भाग्य पूरा लाभ दिलाएगा। वरिष्ठजनों से आपको लाभ और सहयोग की प्राप्ति हो सकती है। आज शाम के समय आपको लाभ के कई मौके मिलेंगे। पिता के सहयोग से आज आपको कोई जमीन, वाहन या संपत्ति मिल सकती है। आज किसी ऐसे व्यक्ति से भी आपकी मुलाकात हो सकती है जिसकी प्रगति देखकर ईर्ष्या होगी। लेकिन आपको नकारात्मक विचारों को मन में आने से रोकना होगा। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान पाएंगे।

    कन्या राशि – जातकों को आज उतावलेपन से बचना होगा। धैर्य और गंभीरता से लिया गया निर्णय आपको लाभ दिलाएगा। सितारे बताते हैं कि आज कन्या राशि के जातकों को बिजनस में खूब लाभ मिलेगा, लेकिन किसी कर्मचारी पर क्रोध भी आ सकता है। दिन के पहला भाग आपको थोड़ा कमजोर बीतेगा लेकिन दोपहर के बाद का समय आपका रोमांटिक रहेगा। आप अपने प्रेमी अथवा जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। रुचिकर खान पान का भी आयोजन हो सकता है। सुख के साधनों पर धन खर्च होगा।

    तुला राशि – आज का दिन आपका धर्म कर्म और पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में बीतेगा। परिवार में आज आपका भाई बहनों से सहयोगपूर्ण संबंध बना रहेगा। महिलाओं को जीवनसाथी से स्नेह और सहयोग की प्राप्ति होगी। ससुराल पक्ष से आपको लाभ मिलेगा। आज आपको अपने बच्चों से कोई उत्साहजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। आज आप अपने करीबी दोस्त अथवा संबंधी के सहयोग से रुके हुए काम को पूरा कर लेंगे।

    वृश्चिक राशि – आज अपने व्यवसाय के लिए कुछ नई व्यवस्था बना सकते हैं। दिन आपका आज व्यस्तता में बीतेगा। यदि आप आज अपने व्यवसाय में बदलाव करते हैं या कारोबार का विस्तार करते हैं तो इसमें आपको आज लाभ मिलेगा। यदि आप अपने पारिवारिक व्यवसाय के लिए किसी विशेषज्ञ से सलाह लेंगे तो यह भी आपके लिए उपयोगी साबित होगा। घर परिवार में आज किसी करीबी संबंधी के प्रगति से उत्साह का माहौल रहेगा। आज आप शाम को किसी सामाजिक समारोह में शामिल हो सकते हैं।

    धनु राशि – आज का दिन अनुकूल और उत्साहजनक रहेगा। आपको लव लाइफ में प्रेमी से सहयोग और उपहार की प्राप्ति हो सकती है। लेकिन आज वाणी पर आपको संयम भी रखना होगा। वैवाहिक जीवन के मामले में भी आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आर्थिक मामलों में आपको किए गए प्रयास का लाभ मिलेगा। विरोधियो और शत्रुओं की आपके सामने कुछ नहीं चलेगी। कारोबार में फंसा हुआ आपका धन भी आज आपको मिल सकता है। आज आप शाम का समय अपने परिवार वालों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे।

    मकर राशि- आज रविवार का दिन सुख चैन प्रदान करने वाला रहेगा। मकर राशि के जातक आज परिवार के साथ चैन और सुकून के पल बिताना चाहेंगे लेकिन किसी जरूरी काम और सामाजिक जिम्मेदारी के चलते इनको यात्रा करनी पड़ सकती है। कारोबार के मामले में दिन आपका भाग्यशाली रहेगा। वैसे आपके लिए आज सितारे कहते हैं कि आप आज योजना बनाकर काम करें इससे आपका काम समय पर पूरा होगा। शाम के समय आप किसी शादी समारोह में शामिल हो सकते हैं।

    कुंभ राशि – आज का दिन लाभदायक होगा। आज आपके परिवार के किसी सदस्य को आपसे लाभ मिल सकता है। आप अपनी महत्वाकांक्षाओं और चाहतों को पूरा करने के लिए और खुद पर भी आज कुछ धन खर्च करेंगे। लव लाइफ के मामले में आज का दिन आपके लिए रोमांटिक रहने वाला है। शाम के समय आप अपने प्रेमी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आज आपके परिवार के कुछ सदस्यों को आपकी प्रगति देखकर ईर्ष्या हो सकती है। आपकी राशि से चौथे भाव में जाते हुए चंद्रमा आपको मातृ पक्ष से सुख दिलाएंगे और धर्म कर्म में आपकी रुचि को बढाएंगे।

    मीन राशि – आज सितारे बताते हैं कि आपके परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम की चर्चा हो सकती है। किसी निकट संबंधी की ओर से आपको खुशी मिलेगी। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय भी बिताएंगे। कारोबार व्यापार में आपके खूब लाभ मिलेगा। आज आप अपने किसी मित्र की मदद से अपना कोई अटका काम पूरा कर सकते हैं। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का भी आज संयोग बनेगा। रुचिकर खान पान का भी आयोजन हो सकता है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਪਤੀ ਪਤਨੀ ਅਤੇ ਭਾਭੀ ਦੇ ਕਤਲ ਕੇਸ ਵਿੱਚ ਦੋਸ਼ੀ ਕੀਤਾ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ

    ਤਰਨਤਾਰਨ : ਐਸ.ਐਸ.ਪੀ ਅਸ਼ਵਨੀ ਕਪੂਰ ਦੇ ਆਦੇਸ਼ਾ ਤੇ ਕੁੱਝ ਦਿਨ ਪਹਿਲਾਂ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਮੁਕੱਦਮਾ ਨੰਬਰ 96 ਪਿੰਡ ਤੁੰਗ ਵਿੱਚ ਪਤੀ ਪਤਨੀ ਅਤੇ ਭਾਭੀ ਦੇ ਕਤਲ ਨੂੰ ਟਰੇਸ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਦੋਸ਼ੀ ਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ  ਉਰਫ ਮਨੀ ਪੁੱਤਰ ਮੰਦਰ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ  ਸਾਹਪੀਣੀ 18 ਏ.ਐਮ.ਪੀ ਹਨੂੰਮਾਨਗੜ ਰਾਜਸਥਾਨ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ। ਜੋ ਉਕਤ ਦੋਸ਼ੀ ਦਾ ਪੁਲਿਸ ਨੇ 6 ਦਿਨ ਦਾ ਰਿਮਾਂਡ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ ਸੀ ।
     
    ਦੌਸ਼ੀ ਨੇ ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਦੌਰਾਨ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਦਸਿਆ ਕਿ ਚਾਰ ਵਿਆਕਤੀਆਂ ਨੇ ਇਸ ਘਟਨਾ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦਿੱਤਾ ਸੀ। ਦੋਸ਼ੀ ਦੇ ਨਾਲ ਉਸਦੇ ਸਾਥੀ ਗੁਰਦਾਸ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਗੁਰਮੇਲ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਬਨਾਵਾਲੀ  ਜਿਲ੍ਹਾ ਸ੍ਰੀ ਗੰਗਾਨਗਰ, ਮਹਿਕਦੀਪ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਘੜਸਾਣਾ ਜਿਲ੍ਹਾ ਸ੍ਰੀ ਗੰਗਾਨਗਰ ਅਤੇ ਰਾਜਾ ਵਾਸੀ ਦਲੀਵਾਲਾ ਥਾਣਾ ਹਨੂੰਮਾਨਗੜ ਸਨ। ਦੋਸ਼ੀ ਨੇ ਇਹ ਵੀ ਦੱਸਿਆ ਕੀ  ਗੁਰਦਾਸ ਸਿੰਘ ਰਾਮਪੁਰਾ ਫੂਲ ਵਿਖੇ ਮਿਲ ਸਕਦਾ ਹੈ। ਜਿਸ ਤੇ ਸੀ.ਆਈ.ਏ ਸਟਾਫ ਅਤੇ ਥਾਣਾ ਹਰੀਕੇ ਦੀਆਂ ਪੁਲਿਸ ਪਾਰਟੀਆਂ ਨੇ ਰਾਮਪੁਰਾ ਫੂਲ ਤੋਂ ਦੋਸ਼ੀ ਗੁਰਦਾਸ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰ ਅਦਾਲਤ ਚ ਪੇਸ਼ ਕਰ 5 ਦਿਨ ਦਾ ਰਿਮਾਂਡ ਹਾਸਲ ਕਰ ਲਿਆ । ਜੋ ਉਕਤ ਦੋਸ਼ੀ ਪਰ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਵੱਖ ਵੱਖ ਧਾਰਾਵਾਂ ਤਹਿਤ ਕੁੱਲ 7 ਮੁਕੱਦਮੇ ਦਰਜ ਹਨ।ਦੋਰਾਨੇ ਰਿਮਾਡ ਹੋਰ ਵੀ ਖੁਲਾਸੇ ਹੋਣ ਦੀ ਸੰਭਾਵਨਾ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਫਰਾਰ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਦੀ ਭਾਲ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।

  • जालंधर : ब्रेड और बिस्कुट बेचने वाले से लुटेरों ने की लूट , देखे Live

    जालंधर (ENS) : महानगर में लूट पाट की वारदाते थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला रविदास चौक के नजदीक से सामने आया है , झा नाके से कुछ ही दुरी पर एक गरीब ब्रेड और बिस्कुट बेचने वाले बुजुर्ग को लूटेरो ने निशाना  बनाया   जानकारी देते हुए पीड़ित अरुण ने बताया कि वह ग्रोवर कॉलोनी से अवतार नगर जा रहा था।  जब वह रविदास चौक के पास पहुंचा तो पीछे से दो बाइक सवार लुटेरे आए और उस पर दातर से हमला कर दिया।  

     

    लुटेरे उसकी मेहनत की कमाई 300 रूपये लेकर मौके से फरार हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया की वेस्ट हलके में चोरो और लुटेरों ने आतंक मचा रखा है। रोजाना चोरी और लूट को वारदातों को सरेआम अंजाम देकर लुटेरे मौके से फरार हो जाते है।  

  • जालंधरः चोरी के मामले में एक गिरफ्तार, दो एक्टिवा बरामद

    जालंधरः थाना 6 की पुलिस ने चोरी के मामले में एक आरोपी  गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पुष्पिंदर सिंह उर्फ मिर्ज़ा निवासी क्यूरो मॉल, जालंधर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी अजायब सिंह औजला  ने बताया कि एसआई जगदीश लाल ने गुप्त सूचना के आधार पर उक्त आरोपी को काबू कर उसके कब्जे से दो एक्टिवा बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। ताकि यह पता लगाया जा सके कि पुष्पिंदर के गिरोह में और कौन लोग शामिल है।

  • जालंधरः छीना झपटी के मामले में दो गिरफ्तार, 9 मोबाइल 3 दोपहिया बरामद

    जालंधरः सीआईए स्टाफ की पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छीने हुए मोबाइल और दोपहिया वाहन बरामद किए है। आरोपियों की पहचान मनदीप सिंह उर्फ मोनू निवासी खोखेवाल रोड, लुधिआना और गुणवीर सिंह उर्फ गुनी निवासी शिव नगर नगरा, जालंधर के रूप में हुई है।

    डीसीपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि एसीपी परमजीत सिंह की निगरानी में सीआईए स्टाफ के प्रभारी हरिंदर सिंह गशत के दौरान पटेल चौक मौजूद थे। तभी उन्हे गुप्त सूचना मिली कि मनदीप सिंह उर्फ मोनू और गुणवीर सिंह उर्फ गुनी छीने हुए मोबाइल को बेचने के लिए डीएवी रोड पुराणी सब्ज़ी मंडी की तरफ आ रहे है। सीआईए स्टाफ टीम ने नाकेबंदी के दौरान दोनों युवकों को दबोच कर उनके कब्जे से छीने हुए 9 मोबाइल और 3 दोपहिया वाहन बरामद कर लिए । पुलिस ने आरोपियो  के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।