Blog

  • जालंधरः इस इलाके में चोरों ने घर के बाहर खड़ी बाइक के तोड़ा ताला, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: शहर के नजातम नगर में वीरवार देर रात दो चोर गली में खड़ी मोटरसाइकिल ने चोरी करने में नाकाम रहे। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में क़ैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बाइक पर आए 2 चोर घर के बाहर खड़ी बाइक को निशाना बनाने लगे। इस दौरान एक बाइक सवार कुछ आगे जाकर खड़ा हो जाता है तो दूसरा बाइक खोलने में लग जाता है। इस दौरान उक्त चोर द्वारा बाइक का ताला तोड़ दिया जाता है। लेकिन बाइक पर सेंटर लॉक के अलावा एक अन्य लॉक लगा हुआ था। जिसे तोड़ने में वह नाकाम रहा। इस दौरान उक्त चोर वहां से चला जाता है और कुछ सैकेंड के बाद दोबारा वापिस आता है। इस दौरान चोर द्वारा बाइक का दोबारा ताला तोड़ने का प्रयास किया जाता है।

    काफी समय तक जब वह वारादात को अंजाम देने में नाकाम हो जाता है और उसे वहां पर किसी के आने का शक हो जाता है। जिसके बाद वह वहां से फरार हो जाते है। वहीं नजातम नगर निवासी अजय ने बताया कि वह रात को मोटरसाइकिल गली में खड़ा करके अपने घर में सो रहा था कि अचानक शोर होने की आवाज़ सुनाई दी जैसे ही वह बाहर निकला तो मोटरसाइकिल सवार दो चोर वहां से भाग गए अजय ने बताया कि चोरों की भागने के बाद जब उसने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो पता चला कि चोर गली में खड़ी मोटरसाइकिल का ताला तोड़ने की कोशिश कर रहे थे लेकिन चोर मोटरसाइकिल का ताला तोड़ने में असफल रहे, जिसकी वीडियो सीसीटीवी कैमरों में क़ैद है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਪਰਾਲੀ ਦੀਆਂ ਗੱਠਾਂ ਨਾਲ ਭਰੀ ਹੋਈ ਟਰਾਲੀ ਨੂੰ ਲੱਗੀ ਅੱਗ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਸਮਰਾਲਾ ਦੇ ਲੁਧਿਆਣਾ-ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਬਾਈਪਾਸ ਤੇ ਪਰਾਲੀ ਦੀਆਂ ਗੱਠਾਂ ਨਾਲ ਭਰੀ ਹੋਈ ਟਰਾਲੀ ਨੂੰ ਬਿਜਲੀ ਦੀਆਂ ਤਾਰਾਂ ਨਾਲ ਅੱਗ ਲੱਗਣ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਇਸ ਬਾਰੇ ਜਦੋਂ ਟਰੈਕਟਰ ਟਰਾਲੀ ਦੇ ਮਾਲਕ ਨਾਲ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਉਸ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਖੇਤ ਵਿੱਚੋਂ ਪਰਾਲੀ ਦੀਆਂ ਗੱਠਾਂ ਭਰ ਕੇ ਜਦੋਂ ਬਾਹਰ ਨਿਕਲਣ ਲੱਗੇ ਤਾਂ ਖੇਤ ਦੇ ਕੋਲੋਂ ਲੰਘਦੀਆਂ ਬਿਜਲੀ ਦੀਆਂ ਤਾਰਾਂ ਜੋ ਕਿ ਨੀਵੀਆਂ ਸਨ। ਟਰਾਲੀ ਤੇ ਪਈ ਪਰਾਲੀ ਦੀਆਂ ਗੱਠਾਂ ਨਾਲ ਟਕਰਾ ਗਈਆਂ, ਜਿਸ ਨਾਲ ਪਰਾਲੀ ਨੂੰ ਤੁਰੰਤ ਅੱਗ ਲੱਗ ਗਈ।

    ਜਲਦੀ ਜਲਦੀ ਇਹਨਾਂ ਗੱਠਾਂ ਨੂੰ ਟਰਾਲੀ ਤੋਂ ਹੇਠਾਂ ਸੁੱਟਿਆ ਗਿਆ ਅਤੇ ਫਾਇਰ ਬ੍ਰਿਗੇਡ ਨੂੰ ਤੁਰੰਤ ਸੂਚਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਫਾਇਰ ਬ੍ਰਿਗੇਡ ਦੀ ਗੱਡੀ ਨੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਪਰਾਲੀ ਨੂੰ ਲੱਗੀ ਹੋਈ ਅੱਗ ਤੇ ਕਾਬੂ ਪਾਇਆ। ਫਾਇਰ ਬ੍ਰਿਗੇਡ ਕਰਮਚਾਰੀ ਨਾਲ ਜਦੋਂ ਇਸ ਬਾਰੇ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ 3 ਗੱਡੀਆਂ ਪਾਣੀ ਦੀਆਂ ਲੱਗੀਆਂ ਹਨ। ਕੋਈ ਜਾਨੀ ਨੁਕਸਾਨ ਨਹੀਂ ਹੋਇਆ ਅਤੇ ਅੱਗ ਤੇ ਕਾਬੂ ਕਰ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ।

  • जालंधरः Bhatia Travel Agent के बाहर गर्माया माहौल, देखें Live

    जालंधर, ENS: स्काईलार्क चौक के पास स्थित शहर के महशूर भाटिया ट्रैवल एजेंट के बाहर माहौल गर्मा गया है। दरअसल, आज एक युवक द्वारा अर्मानिया का वीजा ना लगाए जाने के मामले में उक्त ट्रैवल एजेंट के बाहर हंगामा किया जा रहा है। मामले का हल ना निकलते हुए युवक और उसके साथ आए अन्य लोगों द्वारा भाटिया ट्रैवल एजेंट के बाहर धरना लगाकर प्रदर्शन किया जा रहा है। युवक ने भाटिया ट्रैवल एजेंट पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने मार्च में अर्मानिया का वीजा उक्त ट्रैवल एजेंट से लगवाया था। इस दौरान पीड़ित ने आरोप लगाते हुए कहा कि 3 महीने का समय देकर वीजा लगाने का वादा किया था।

    पीड़ित का आरोप है कि अब 9 महीने से अधिक का समय हो गया है, उसे ना तो उक्त ट्रैवल एजेंट द्वारा वीजा वापिस दिया गया है और ना ही उसके पैसे वापिस दिए जा रहे है। पीड़ित ने आरोप लगाते हुए कहा कि अब उक्त ट्रैवल एजेंट द्वारा उससे पैसे मांगे जा रहे है। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि उससे 20 हजार रुपए की मांग की जा रही है। इस मामले को लेकर दफ्तर के बाहर काफी हंगामा किया जा रहा है। पीड़ित ने आरोप लगाते हुए कहा कि अर्मानिया का वीजा लगाने के मामले में 3 लाख 50 हजार रुपए की बात हुई थी। इस दौरान उसने उक्त वीजा के लिए 30 हजार रुपए दे चुका है। पीड़ित ने आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त ट्रैवल एजेंट ने कहा था कि अगर उसका वीजा उसे समय पर ना मिला तो एक हजार रुपए काटकर उसे 29 हजार रुपए वापिस दिए जाएंगे। पीड़ित ने आरोप लगाते हुए कहा कि अब 9 महीने हो गए है ना तो पैसे मिल रहे है और ना ही पास्पोर्ट वापिस किया जा रहा है। 

  • जालंधरः Bhatia Travel Agent पर लगे गंभीर आरोप, भारी हंगामा, देखें Live

    जालंधर, ENS: स्काईलार्क चौक के पास स्थित शहर के महशूर ट्रैवल एजेंट भाटिया पर गंभीर आरोप लगे है। दरअसल, उक्त व्यक्ति ने भाटिया ट्रैवल एजेंट पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहाकि उसने अर्मानिया का वीजा उक्त ट्रैवल एजेंट से लगवाया था। इस दौरान पीड़ित ने आरोप लगाते हुए कहा कि 3 महीने का समय देकर वीजा लगाने का वादा किया था। पीड़ित का आरोप है कि अब 9 महीने से अधिक का समय हो गया है, उसे ना तो उक्त ट्रैवल एजेंट द्वारा वीजा वापिस दिया गया है और ना ही उसके पैसे वापिस दिए जा रहे है। पीड़ित ने आरोप लगाते हुए कहा कि अब उक्त ट्रैवल एजेंट द्वारा उससे पैसे मांगे जा रहे है। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि उससे 20 हजार रुपए की मांग की जा रही है। इस मामले को लेकर दफ्तर के बाहर काफी हंगामा किया जा रहा है।

  • जालंधर के बुकिज सहित 8 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    7 लक्जरी वाहन, लैपटॉप और 11.5 लाख रुपये बरामद

    पठानकोटः पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश राज्यों में चल रहे क्रिकेट विश्व कप से जुड़े एक अंतरराज्यीय सट्टेबाजी सिंडिकेट का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान सन्नी महाजन उर्फ ​​सन्नी पुत्र स्वर्गीय रमेश कुमार निवासी काज़ियान मोहल्ला, पठानकोट, वरिंदर जोशी उर्फ ​​बिंट्टा पुत्र तिलक राज निवासी अबरोल नगर, पठानकोट, कामेश्वर उर्फ ​​रिंटू पुत्र धर्म सिंह निवासी नजदीक पंजाब महल मोहल्ला, पठानकोट, साहिल महाजन पुत्र राकेश महाजन निवासी जिंदरियां मोहल्ला, पठानकोट, अनूप शर्मा उर्फ ​​अब्बू पुत्र सुरिंदर कुमार शर्मा निवासी जिंदरियां मोहल्ला, पठानकोट , बलविंदर सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी प्रीत नगर, पठानकोट, राहुल गोसाईं पुत्र अनिल गोसियां, निवासी WE/135, शेखां बाजार, तेल वाली गली जालंधर, गोविंद गिरी पुत्र संत गिरी निवासी कोठे मनवल, नेपाल के रूप में हुई है।

    मामले की जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पठानकोट हरकमल प्रीत सिंह खख ने खुलासा किया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए मुख्य अवसर शाहपुरकंडी, शोहरत मान के नेतृत्व में DSP मुख्यालय, नछत्तर सिंह के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम ने 8 बुकिज को काबू किया है। ये अपराधी पंजाब, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों से अपनी गतिविधियों एक मोबाइल फ़ोन एप्लीकेशन के माध्यम से अंजाम दे रहे थे। जब्त की गई वस्तुओं में 3 लैपटॉप, सट्टेबाजी में एकीकृत 8 मोबाइल डिवाइस, विशेष रूप से सट्टेबाजी के लिए समर्पित 20 मोबाइल फोन, एक रिकॉर्डर, 5 प्रतियां/रजिस्टर और आश्चर्यजनक रूप से 11.50 लाख रुपये नकद थे। इसके अतिरिक्त 7 लक्जरी वाहन जब्त किए गए है। इसमें  एक थार, फोर्ड फीगो, बुलेट मोटरसाइकिल, एक्टिवा स्कूटर, जुपिटर और टीवीएस मोटरसाइकिल शामिल हैं। बरामदगी में बारह व्यक्तिगत मोबाइल डिवाइस और बड़ी मात्रा में मुद्रा (20,300 रुपये) शामिल है।

    शाहपुरकंडी पुलिस स्टेशन, पठानकोट में केस एफआईआर नंबर 90 के अनुसार, आरोपियों पर 13-3-67, 420 और 120-बी सहित जुआ अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं। पकड़े गए लोगों को स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा और मामले की आगे की जांच करने और पूरे नेटवर्क का खुलासा करने के लिए उनकी रिमांड मांगी जाएगी। पुलिस टीमें व्यापक छापेमारी कर रही हैं और अतिरिक्त गिरफ्तारियों की भी उम्मीद है। एसएसपी खख ने जोर देकर कहा कि जिला पठानकोट के अधिकार क्षेत्र में अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अपराधियों से सख्ती से निपटा जाएगा।

  • पंजाबः सिविल अस्पताल में ट्रामा वार्ड बंद, इमरजेंसी वार्ड में एक बैड पर लिटाए गए 2-2 मरीज, देखें वीडियो

    लुधियानाः सिविल अस्पताल में कल दोपहर से ट्रामा वार्ड बंद कर दिया गया है। मरीजों को इमरजेंसी वार्ड या मेल-फीमेल वार्डों में शिफ्ट किया गया। कुछ स्टाफ के सदस्यों ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि स्टाफ की कमी के कारण इन मरीजों को अन्य वार्डों में शिफ्ट किया गया है। लेकिन सिविल अस्पताल का प्रशासन का कहना है कि इंफेक्शन आदि से बचाव करने के लिए कुछ समय के लिए वार्ड को बंद किया गया है। सेनीटाइज और साफ-सफाई होने के बाद फिर से ट्रामा वार्ड शुरु करवा दिया जाएगा।

    बता दें सिविल अस्पताल के हालात इतने बदतर बन चुके है कि एक बैड पर दो-दो मरीजों को लैटना पड़ा। दैनिक भास्कर ने अस्पताल का दौरा किया तो देखा कि मरीजों के साथ आए उनके परिजनों भी परेशान है। उनका कहना है कि मरीज की देख-रेख लिए पुख्ता स्टाफ नहीं मिल रहा। एक मरीज की परिजन कमलजीत ने कहा कि उनका पति को पेट की दिक्कत है। बेड की काफी दिक्कत आ रही है। बीते दिन ट्रामा वार्ड बंद होने के कारण उन्हें मेल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। वह पूरी रात जागते रहे है क्योंकि मजबूरी में एक बैड पर दो-दो लोगों को लैटाया गया है। ट्रामा वार्ड बंद क्यों किया गया इस बारे किसी अधिकारी या कर्मचारी ने उन्हें नहीं बताया। 

    मरीज मनमीत सिंह ने कहा कि एक बैड पर दो लोगों को लैटाया जा रहा है। दिक्कत परेशानी काफी हो रही है। ट्रामा वार्ड बंद करने से पहले उन्हें कहा गया कि नीचे डेंगू के मरीज काफी आ रहे है। ट्रामा वार्ड को वह ICU बना रहे है। बता दें मौके के हालात मुताबिक बीते दिन अकेले मेल वार्ड में ही 51 मरीज थे। इन मरीजों की देख-रेख के लिए सिर्फ एक वार्ड ब्वाय को लगाया गया है। मरीजों की बढ़ती संख्या के साथ-साथ स्टाफ की भर्ती भी जरुरी है। सिविल अस्पताल की एसएमओ मंदीप कौर ने कहा कि ट्रामा वार्ड बंद करने की अफवाह है। वार्ड में इंफेक्शन आदि बढ़ रही थी। जिस कारण सेनीटाइज और साफ-सफाई के लिए वार्ड को कुछ समय के लिए बंद करवाया था। साफ-सफाई के बाद तुरंत मरीजों को शिफ्ट किया जाएगा।

  • ਪੰਜਾਬ : ਚੋਰੀ ਦੇ ਆਰੋਪ ‘ਚ ਕੁੱਟਮਾਰ ਦਾ ਵੀਡੀਓ ਹੋਇਆ ਵਾਇਰਲ

    ਤਰਨਤਾਰਨ : ਕਸਬਾ ਸਰਹਾਲੀ ਵਿਚ ਲੋਹੇ ਦੇ ਭਾਰ ਤੋਲਣ ਵਾਲੇ ਵੱਟੇ ਚੋਰੀ ਕਰਨ ਦੇ ਇਲਜ਼ਾਮ ਵਿਚ ਸਫਾਈ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਨਿਸ਼ਾਨ ਸਿੰਘ ਨਾਂਅ ਦੇ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਬੰਨ ਕੇ ਕੁੱਟਣ ਦੀ ਵੀਡੀਓ ਵਾਇਰਲ ਹੋਈ ਹੈ। ਦੱਸਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਸਰਹਾਲੀ ਦੇ ਸਬਜ਼ੀ ਵੇਚਣ ਵਾਲੇ ਦੁਕਾਨਦਾਰ ਜਸਵੰਤ ਸਿੰਘ ਵਲੋਂ ਉਕਤ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਬੀਤੀ ਰਾਤ ਚੋਰੀ ਕਰਦੇ ਕਾਬੂ ਕੀਤੇ ਜਾਣ ਦਾ ਦਾਅਵਾ ਕਰਦੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਸ ਦੁਕਾਨ ਵਿਚ ਕਈ ਵਾਰ ਚੋਰੀ ਹੋ ਚੁੱਕੀ ਹੈ। ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਬੀਤੀ ਰਾਤ ਉਨ੍ਹਾਂ ਆਪਣੀ ਦੁਕਾਨ ਦੀ ਰਾਖੀ ਕਰਦਿਆਂ ਉਕਤ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਸੀ। ਜਿਸ ਬਾਅਦ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵਲੋਂ ਅਤੇ ਕੰਵਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨਾਂਅ ਦੇ ਵਿਅਕਤੀ ਨੇ ਕਾਨੂੰਨ ਨੂੰ ਹੱਥ ਵਿਚ ਲੈਂਦਿਆਂ ਉਕਤ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕਰ ਉਸਦੀ ਵੀਡੀਓ ਬਣਾਕੇ ਸ਼ੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਤੇ ਵਾਇਰਲ ਕਰ ਦਿੱਤੀ।

    ਇਸ ਬਾਰੇ ਜਦ ਜ਼ਖਮੀ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਬਜ਼ੁਰਗ ਮਾਤਾ ਨਾਲ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਉਸਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੇਰਾ ਲੜਕਾ ਨਸ਼ਾ ਕਰਨ ਆਦੀ ਜਰੂਰ ਹੈ, ਪਰ ਉਹ ਚੋਰੀ ਨਹੀਂ ਕਰਦਾ। ਜੇਕਰ ਇਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਕੋਈ ਸ਼ੱਕ ਸੀ ਤਾਂ ਮੇਰੇ ਲੜਕੇ ਨੂੰ ਥਾਣੇ ਫੜਾ ਦਿੰਦੇ। ਪਰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਮੇਰੇ ਲੜਕੇ ਨੂੰ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕਰਕੇ ਉਸਨੂੰ ਲਾਚਾਰ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਅਸੀਂ ਬਜ਼ੁਰਗ ਮਾਪੇ ਹਾਂ, ਸਾਡਾ ਇਹੀ ਰੋਟੀ ਦਾ ਸਹਾਰਾ ਸੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕਰਨ ਵਾਲਿਆਂ ਖਿਲਾਫ ਸਖਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਇਨਸਾਫ ਦਿਵਾਇਆ ਜਾਵੇ। ਇਸ ਬਾਰੇ ਜਦ ਥਾਣਾ ਮੁੱਖੀ ਹਰਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਬੱਲ ਦਾ ਪੱਖ ਲੈਣਾ ਚਾਹਿਆ ਤਾਂ ਥਾਣੇ ਵਿਚ ਮੌਜੂਦ ਨਹੀਂ ਮਿਲੇ।

  • पंजाब : सीवरेज में गिरा जोमैटो ब्वॉय, देखें वीडियो

    लुधियाना : नगर निगम की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जोमैटो कंपनी का डिलीवरी ब्वॉय बाइक सहित 10 फीट गहरे सीवरेज में गिर गया। उसके चिल्लाने की आवाज सुन लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला। कड़ी मुश्क्कत के बाद बाइक को रस्से डालकर सीवरेज से निकाला गया। बाइक चालक के मुंह और नाक में गंदा पा घुस गया। पीड़ित तनिष्क ने बताया कि वह जोमैटो चालक है। जागीरपुर रोड मेहरबान चुंगी से रात 11.30 बजे गुजर रहा था। अचानक से उसका बाइक सीवरेज में गिर गया। राहगीर लोगों ने उसे सीवरेज से बाहर निकाला। उसको बाहर निकालने के लिए लोगों ने रस्सा मंगवाया।

    कड़ी मुशक्कत के बाद बाइक को बाहर निकाला गया। पी़ड़ित ने बताया कि उसके काफी चोटें भी आई है। तनिष्क मुताबिक गांव में सड़क की हालत इतनी खस्ता है, कि आए दिन रोजाना हादसे हो रहे है। इस संबंधी कांग्रेसी नेता मलकीत सिंह चौहान ने बताया कि सैनीटेशन विभाग द्वारा सड़क पर सीवरेज सफाई का काम चल रहा है। लेकिन बड़ी लापरवाही है कि सड़क पर सीवरेज को खुला छोड़ा गया है। आए दिन लोग हादसों का शिकार हो रहे है। जोमैटो चालक को चोटें आई और उसका बाइक क्षतिग्रस्त हो गया। प्रशासन को इस तरफ ध्यान देना चाहिए, तांकि लोग हादसों का शिकार न हो।

  • ਪੰਜਾਬ : ਗਰੀਬ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਫ੍ਰਰੀ ਟਿਊਸ਼ਨ ਪੜਾਉਂਦੀ ਹੈ ਇਹ ਸੇਵਾ ਸੋਸਾਇਟੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ : ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵਿਚ ਅਨੇਕਾਂ ਹੀ ਐਨਜੀਓ ਅਤੇ ਅਨੇਕਾਂ ਹੀ ਸੰਸਥਾਵਾਂ ਹਨ। ਤੇ ਇਹ ਸੰਸਥਾਵਾਂ ਆਪਣੇ ਆਪਣੇ ਲੈਵਲ ਤੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਮਦਦ ਵੀ ਕਰਦੀਆਂ ਹਨ, ਅਤੇ ਮਦਦਗਾਰ ਸਾਬਤ ਵੀ ਹੁੰਦੀਆਂ ਹਨ। ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੀ ਹੀ ਇੱਕ ਸੰਸਥਾ ਹੈ ਜੋ ਕੀ ਜਿਲ੍ਹਾ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੇ ਕਸਬਾ ਕਲਾਂਨੌਰ ਦੇ ਵਿਚ ਹੈ। ਇਸ ਸੰਸਥਾ ਦਾ ਨਾਮ ਸਤਿਗੁਰੂ ਦਲੀਪ ਸਿੰਘ ਜੀ ਸਰਬ ਕਲਿਆਣ ਸੇਵਾ ਸੋਸਾਇਟੀ ਵਜੋਂ ਜਾਣੀ ਜਾਂਦੀ ਹੈ। ਜੋ ਕੀ ਗਰੀਬ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਫਰੀ ਟਿਊਸ਼ਨ ਪੜਾਉਂਦੀ ਹੈ।

    ਹਰ ਦਿਨ ਤਿਹਾਰ ਤੇ ਇਹਨਾਂ ਬੱਚਿਆਂ ਦੇ ਨਾਲ ਮਨਾਉਂਦੀ ਹੈ। ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਇੱਥੇ ਦੇ ਸਟਾਫ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸਾਡੇ ਕੋਲ ਬਹੁਤ ਹੀ ਜ਼ਿਆਦਾ ਬੱਚੇ ਆਉਂਦੇ ਹਨ। ਸਾਡਾ ਸਾਰਾ ਸਟਾਫ ਤਨ ਮਨ ਨਾਲ ਇਹਨਾਂ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਪੜਾਉਂਦੇ ਹਨ। ਤਾਂ ਕੀ ਕੋਈ ਵੀ ਬੱਚਾ ਸ਼ਿਕਸ਼ਾ ਦੇ ਪੱਖੋਂ ਵਾਂਝਾ ਨਾ ਰਹਿ ਸਕੇ। ਇਹ ਸੰਸਥਾ ਇਹਨਾਂ ਬੱਚਿਆਂ ਲਈ ਹੋਰ ਵੀ ਬਹੁਤ ਉਪਰਾਲੇ ਕਰਦੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਬੱਚੇ ਵੀ ਇਹਨਾਂ ਬੱਚਿਆਂ ਦੇ ਨਾਲ ਆਪਣਾ ਜਨਮ ਦਿਨ ਮਨਾਉਂਦੇ ਹਨ।

  • पंजाबः सरकार का बड़ा एक्शन, 830 पोस्टें की खत्म

    जालंधर/वरुण: पंजाब की भगवंत मान सरकार के सत्ता में आने के बाद 37 हजार से ज्यादा युवाओं को नौकरियां दी गई हैं, लेकिन अब इसके साथ ही सरकार ने 830 पद भी खत्म कर दिए हैं, जिस पर सियासत गरमा गई है। पंजाब सरकार ने 830 पदों को खत्म करने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसके चलते अब इन 830 पदों पर कोई भर्ती या तैनाती नहीं की जाएगी। खास बात यह है कि ये 830 पद पंजाब सरकार के किसी सामान्य विभाग के नहीं हैं बल्कि 298 पद मिनिस्ट्रियल स्टाफ और 532 टेक्निकल स्टाफ के पद हैं।

    इन पदों में वरिष्ठ डॉक्टर से लेकर फार्मासिस्ट और क्लर्क से लेकर पुलिस कांस्टेबल तक शामिल हैं। सरकार के फैसले के मुताबिक कुल 101 कैटेगरी के पद खत्म कर दिए गए हैं, जिनमें क्लर्क के पद सबसे ज्यादा हैं, जबकि अन्य पदों की संख्या 1 से 15 तक है। पंजाब सरकार ने 31 अक्टूबर 2023 को अधिसूचना संख्या 8/27/2019-14/240 जारी की है, जिसके अनुसार कहा गया है कि ये पद लंबे समय से खाली पड़े थे और भविष्य में इन पदों को जारी नहीं रखा जाएगा। यानी अब से इन पदों पर कोई भर्ती नहीं की जाएगी।