Blog

  • Punjab News: Polling Booth के बाहर हुआ हंगामा, पुलिस ने किया नौजवानों को Roundup, देखें वीडियो

    Punjab News: Polling Booth के बाहर हुआ हंगामा, पुलिस ने किया नौजवानों को Roundup, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पंजाब भर में आज नगर कौंसिलों और नगर पंचायतों के चुनावों को लेकर वोटिंग हो रही है। वहीं कई जगहों पर हंगामे की घटनाएं सामने आ रही है। इसी कड़ी में शहर की बस्ती टेकां वाली के पोलिंग बूथ के बाहर उस समय हंगामा हो गया, जब पुलिस ने कुछ नौजवानों को हिरासत में लिया। इस दौरान पुलिस पर लाठीचार्ज करने के आरोप भी लगे है। पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए नौजवानों की गाड़ियों की तलाशी ली और पूछताछ के लिए उन्हें थाने ले जाया। वहीं वोट डालने आए समाजसेवी चंदन चंदू के भाई ने पुलिस पर धक्का करने के आरोप लगाए है।

    आरोप है कि पुलिस वोटरों को पकड़ कर थाने ले जा रही है। इस संबंध में मौके पर मौजूद डीएसपी सुखविंदर सिंह ने कहा कि पुलिस अपनी ड्यूटी निभा रहे है। उन्होंने कहा कि पोलिंग बूथ पर बाहरी हलको से कुछ नौजवानों के आने के बारे में पता चला है। ऐसे में वह पोलिंग बूथ पर पहुंचकर बाहर से नौजवानों की तलाशी लेकर उन्हें पूछताछ के लिए थाने ले जा रहे है। वहीं लाठीचार्ज किए जाने पर उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से किसी भी तरह की लाठीचार्ज नहीं किया गया, सिर्फ हुल्लड़बाजों पर सख्ती की जा रही है।

     

  • Jalandhar News: NRI महिला ने SGPC के मैंबर Ranjit Kahlon पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Jalandhar News: NRI महिला ने SGPC के मैंबर Ranjit Kahlon पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: एनआरआई महिला ने होटल शेखो ग्रेंड में प्रेसवार्ता के दौरान ससुर व करतारपुर से एसजीपीसी के मेंबर रणजीत सिंह काहलो पर गंभीर आरोप लगाए है। करतारपुर की महिला रघवीर काहलों ने कहा कि वह कनाडा की नागरिक हूं। मेरी शादी सुखदीप सिंह काहलों के साथ हुई थी। महिला ने कहा कि कनाडा में दोनों अच्छे संबंधों के साथ रहते थे और हमारी 2 बेटियों 2010 और 2013 में पैदा हुई। महिला ने कहा कि मेरे वैवाहिक जीवन में पहले कोई झगड़ा या मनमुटाव नहीं था। महिला ने ससुर पर आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों ने पति के मन में यह बात डाली कि उनके “वंश” को चलाने के लिए बेटा जरूरी है। इस कारण मेरे पति को लगातार प्रभावित किया गया और वह मानसिक रूप से डिप्रेशन में रहने लगे।

    फरवरी 2024 में मेरी सास-ससुर ने मेरे पति को भारत बुलाया। उसके बाद मेरे पति ने मुझे और बच्चियों को भारत आने के लिए टिकट भेजे, लेकिन मेरी छोटी बेटी के पासपोर्ट की समस्या के कारण 2 बार टिकट बदलनी पड़ीं। आखिरकार वह मार्च 2024 में भारत आ गई। महिला ने कहा कि भारत आने के बाद भी पति के साथ उसके संबंध ठीक थे। लेकिन मेरी ससुर की ओर से लगातार मेरे खिलाफ झूठी पति को भड़काया गया और दोनों में झगड़ा होने लगा। महिला का आरोप है कि ससुर द्वारा मेरी छवि को जानबूझ कर खराब किया गया ताकि मेरा घर बर्बाद हो जाए।

    महिला ने कहा कि मुझे बाद में पता चला कि मेरे खिलाफ साजिश पहले से ही बन चुकी थी। घर की नौकरानी ने भी मुझे बताया कि ये लोग मुझे “पागल” साबित करने की योजना बना रहे हैं। यह सारी योजना मेरे भारत आने से पहले ही बनाई गई थी। मेरे ससुर का मकसद मुझे तलाक देकर मेरे पति का दूसरा विवाह करवाना है ताकि उन्हें बेटा हो सके और वे अपने “वंश” की बात कर सकें। ऐसे में अगस्त 2025 में मेरा पति मुझे अकेली छोड़कर कनाडा चला गया और उन्हें ससुर ने बेदखल कर दिया। उसके बाद मेरे ससुर मेरी बड़ी बेटी और मुझे मानसिक रूप से बहुत परेशान किया गया।

    आरोप है कि इस दौरान हमें घर से निकाल दिया गया। इस घरेलू कलह और मानसिक तनाव के कारण मेरे पिता को भी गहरा सदमा लगा और वह डिप्रेशन में चले गए। मेरे पूरे परिवार पर इस साजिश और अत्याचार का बहुत बुरा असर पड़ा है। महिला ने ससुर पर वंश आगे चलाने के लिए ससुर पर संबंध बनाने के आरोप लगाए है। इस मामले को लेकर महिला ने कहा कि वह इंसाफ की तलाश में दर-दर भटक रही है, लेकिन मेरी कोई सुनवाई नहीं हो रही। इस मामले को लेकर महिला ने कहा कि वह श्री अकाल तख्त साहिब जा रही है और उनके समक्ष मामले को रखेंगी। हालांकि इस मामले को लेकर रणजीत सिंह काहलो का कोई बयान सामने नहीं आया है। उनका पक्ष सामने आने पर असल कारणों का पता चल पाएगा।

     

     

  • Punjab News: चुनावों में गरमाया माहौल, जमकर चले ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

    Punjab News: चुनावों में गरमाया माहौल, जमकर चले ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

    पटियालाः जिले के समाना शहर में नगर पालिका चुनाव के दौरान कई वार्डों में तनाव और झड़पें हुईं। वार्ड नंबर 15 और वार्ड नंबर 19 में बूथ कैप्चरिंग के आरोपों के बाद पथराव और लाठीचार्ज भी हुआ। इस दौरान आम आदमी पार्टी और विरोधी दलों के समर्थक आपस में भिड़ गए। वहीं समाना मार्केट कमेटी के वार्ड नंबर 10 के चुनावों के दौरान हंगामा होने की बात सामने आ रही है।
    चुनाव के दौरान धक्का-मुक्की हुई। समाना के एक पत्रकार का फोन भी मौजूदा पार्टी के प्रतिनिधियों ने छीन लिया, जो उनकी धक्का-मुक्की का वीडियो बना रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद बढ़ने पर भारी हंगामा हुआ। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मतदान प्रक्रिया कुछ देर के लिए बाधित हुई। विरोधी दलों के समर्थकों ने आरोप लगाया कि सत्ताधारी पक्ष के लोगों ने बाहर से समर्थकों को लाकर बूथ कैप्चरिंग का प्रयास किया, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। हालांकि आप पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध पक्ष पर हमला करने के आरोप लगाए जा रहे है। घटना के बाद समाना शहर के कई वार्डों में तनाव बना हुआ है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और संवेदनशील इलाकों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है। वहीं, चुनावी हिंसा को लेकर राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है।    
  • कबाड़ के गोदाम में लगी आग, 25 फीट ऊंची उठती दिखी लपटें, देखें वीडियो

    कबाड़ के गोदाम में लगी आग, 25 फीट ऊंची उठती दिखी लपटें, देखें वीडियो

    कानपुरः किदवई नगर के जगाईपुरवा में प्लास्टिक कबाड़ के गोदाम में आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार साईं मंदिर के पीछे स्थित कबाड़ गोदाम में यह आग लगी है। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। घटना को लेकर लोगों में अफरा-तफरी मच ग।ई आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरे इलाके में घना धुआं और ऊंची लपटें दिखाई देने लगीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग पहले गोदाम के एक हिस्से में लगी और देखते ही देखते उसने पूरे कबाड़ के ढेर को अपनी चपेट में ले लिया। प्लास्टिक, लकड़ी और अन्य ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग ने बेहद तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया।
    आग की लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के लोग घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। 25 फीट ऊंची उठती लपटें देख लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंच पांच दमकल की गाड़ियों की मदद से जीन घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। मिली जानकारी के अनुसार कजड़नपुरवा, किदवई नगर निवासी संजय ने भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह का जगईपुरवा स्थित प्लाट किराए पर ले रखा है, जिसमें उनका प्लास्टिक कबाड़ का गोदाम हैं। क्षेत्रीय लोगों के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब पांच बजे एकाएक गोदाम से धुआं निकलना शुरू हुआ। वह लोग जब तक कुछ समझ पाते। प्लास्टिक में आग को काबू करना मुश्किल हुआ तो दमकल कर्मियों ने बाउंड्री को तोड़कर करीब तीन घंटे में आग पर काबू पाया। वहीं, आग की जानकारी पहुंचे मालिक संजय गोदाम जलता देख वह भावुक हो गए। उनके अनुसार गोदाम में लाखों रुपये का माल रखा हुआ था। मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि कबाड़ गोदाम में लगी आग काे काबू कर लिया गया है। कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में भय और चिंता का माहौल बना हुआ है। लोगों का कहना है कि अगर आग समय रहते नियंत्रित नहीं की जाती तो यह आसपास की दुकानों और घरों तक भी पहुंच सकती थी।
  • Toll Plaza पर Filmy Style में कंटेनर ने कार को मारी टक्कर, 2 घायल, देखें वीडियो

    Toll Plaza पर Filmy Style में कंटेनर ने कार को मारी टक्कर, 2 घायल, देखें वीडियो

    कानपुरः उत्तर प्रदेश के कानपुर में बारा जोड़ टोल प्लाजा की लेन में खड़ी एक कार को तेज रफ्तार कंटेनर ने फिल्मी अंदाज में टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। टक्कर मारने के बाद कंटेनर चालक मौके से भागने लगा, लेकिन टोल कर्मियों ने पीछा कर पेट्रोल पंप के पास कंटेनर को रोक लिया। हालांक चालक मौके से फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, इटावा के पछांय गांव निवासी रविंद्र कुमार मिश्रा पुत्र श्याम बिहारी मिश्रा और कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के सराय मजरा रसूलपुर गोगूमऊ निवासी राजेश सिंह पुत्र गोरे सिंह कार से कानपुर नगर जा रहे थे। उनकी कार बारा टोल प्लाजा के बूथ नंबर-11 पर टोल खुलने का इंतजार कर रही थी।
    इसी दौरान पीछे से आए हरियाणा नंबर के कंटेनर चालक ने लापरवाही से ट्रक आगे बढ़ा दिया, जिससे कार में जोरदार टक्कर लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कंटेनर चालक कार को काफी दूर तक घसीटता ले गया। टोल मैनेजर और कर्मचारियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को कार से बाहर निकाला। दोनों घायलों को तुरंत मेडिकल कॉलेज भेजा गया। बताया गया कि कार रविंद्र कुमार मिश्रा चला रहे थे, जबकि राजेश सिंह आगे की सीट पर बैठे थे। हादसे में राजेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में परिजन उन्हें एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए आईसीयू में भर्ती कराया गया है। वहीं, रविंद्र कुमार मिश्रा को भी अंदरूनी चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि कंटेनर अकबरपुर से कानपुर की ओर जा रहा था। बारा टोल प्लाजा पर लेन में एक कार खड़ी थी, जिसका टोल कट रहा था। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार कंटेनर ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार टोल पर लगा बैरियर तोड़ते हुए आगे बढ़ी, जिससे वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस फरार कंटेनर चालक की तलाश कर रही है। टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पूरे मामले की जांच की जा रही है। मामले में पीड़ित पक्ष ने पुलिस को शिकायत दे दी है।  
  • Punjab News: इन हलकों में 13 जून को होंगे नगर परिषद चुनाव, नया शेड्यूल जारी

    Punjab News: इन हलकों में 13 जून को होंगे नगर परिषद चुनाव, नया शेड्यूल जारी

    गुरदासपुरः पंजाब राज्य चुनाव आयोग द्वारा नगर पालिका परिषद दीनानगर, नगर पालिका परिषद गुरदासपुर, नगर पालिका परिषद कादियां और नगर पालिका परिषद शाम चौरासी के सामान्य चुनावों के लिए नया चुनाव कार्यक्रम जारी किया गया है। राज्य चुनाव आयोग द्वारा जारी नए शेड्यूल के अनुसार नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 30 मई 2026 शनिवार से शुरू होगी। उम्मीदवार सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 3 जून 2026 बुधवार दोपहर 3:00 बजे तक होगी।

    नामांकन पत्रों की जांच 4 जून 2026 शुक्रवार को की जाएगी, जबकि उम्मीदवार 5 जून 2026 शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। नए चुनाव कार्यक्रम के अनुसार नगर पालिका परिषद दीनानगर, नगर पालिका परिषद गुरदासपुर, नगर पालिका परिषद कादियां और नगर पालिका परिषद शाम चौरासी के लिए मतदान 13 जून 2026 शनिवार को सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक होंगे। वोट खत्म होने के तुरंत बाद वोटों की गिनती भी उसी दिन की जाएगी।

    राज्य चुनाव आयोग ने कहा है कि चुनावों को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से करावाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी। चुनावों के ऐलान के साथ, वे नगर पालिका परिषदों के अधिकार क्षेत्र में तत्काल प्रभाव से आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है, जहां चुनाव होने जा रहे हैं। यह आचार संहिता चुनाव प्रक्रिया के पूरा होने तक लागू रहेगी।

  • Punjab News: AAP Party और अकाली दल कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, एक घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: AAP Party और अकाली दल कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, एक घायल, देखें वीडियो

    अमृतसरः मजीठा नगर परिषद चुनावों के समय उस समय स्थिती तनावपूर्ण बन गई, जब वार्ड नंबर 6 के बाहर बने काउंटर बूथ पर आप पार्टी और शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस के बाद लड़ाई हो गई। दोनों पक्षों के बीच हुई धक्का-मुक्की और हंगामे के दौरान एक युवक घायल हो गया। घटना में युवक सिर पर चोट लगने की खबर मिली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंच गया और हालात को नियन्त्रण में लिया।

    पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों को शांत कराते हुए माहौल को खराब होने से रोका गया। इस दौरान कुछ समय के लिए क्षेत्र में तनावपूर्ण बना रहा और लोगों की भीड़ भी इकट्ठी हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस की ओर से दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों और संबंधित व्यक्तियों को थाने बुलाया गया है ताकि घटना से जुड़ी पूरी जानकारी हासिल की जा सके और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा सके।

    मजीठा में चल रहे नगर परिषद चुनावों के दौरान हुई इस घटना ने चुनावी माहौल को और गर्मा दिया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी भी प्रकार की बदमाशी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

  • Punjab News: आजाद उम्मीदवार और स्वर्ण सलारिया के बीच हुआ विवाद, गरमाया माहौल, देखें वीडियो

    Punjab News: आजाद उम्मीदवार और स्वर्ण सलारिया के बीच हुआ विवाद, गरमाया माहौल, देखें वीडियो

    पठानकोटः सुजानपुर हल्का में नगर कौंसिल चुनाव के दौरान बूथ नंबर 6 और 7 के बीच आजाद खड़े उम्मीदवार महेंद्र बाली और राजपूत कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष व आम आदमी पार्टी के पंजाब वाइस प्रधान स्वर्ण सालारिया के बीच झड़प हो गई। स्वर्ण सलारिया को पोलिंग स्टेशन पर आए और दोनों में अंदर ना जाने को लेकर बात हुई।

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि महेंद्र पाल बाली जो आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव में खड़े हैं और पोलिंग बूथ के बाहर खड़े थे तभी स्वर्ण सालारिया भी उसी बूथ पर आए। दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई और उसके बाद दोनों में बात झड़प तक पहुंच गई। दोनों पक्षों में हलकी हाथापाई हुई, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया।

    वहीं लोगों ने कहा कि शांतिमय ढंग से वोटिंग हो रही थी, लेकिन अचानक बूथ पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। इतने में पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया और दोनों पक्षों को चेतावनी देते हुए मौके से चले जाने के लिए कहा गया। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा कि स्थिति कंट्रोल में कर ली गई। इस दौरान शांतिमय ढंग से वोटिंग की जा रही है। आरओ के आदेशों के अनुसार किसी अन्य को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। किसी भी कैंडिडेट को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा।

     

     

  • मेदांता अस्पताल के सहयोग से सुदृढ़ होंगी अटेली क्षेत्र में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं 

    मेदांता अस्पताल के सहयोग से सुदृढ़ होंगी अटेली क्षेत्र में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं 

    चंडीगढ़ : हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने राज्य के ग्रामीण और कम सेवा वाले क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल की घोषणा की है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि हरियाणा स्वास्थ्य विभाग, मेदांता फाउंडेशन के माध्यम से मेदांता अस्पताल के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) करने जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस साझेदारी का मुख्य उद्देश्य सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल अटेली और कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (CHC) फर्रुखनगर व मीरपुर में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य (MCH) सेवाओं को अपग्रेड करना और उन्हें और अधिक मजबूत बनाना है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के अनुसार, यह पूरी सहभागिता पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मोड के तहत संचालित की जाएगी। इस सहयोग के अंतर्गत प्रसूति कक्षों (Labour rooms) और सिजेरियन सेक्शन (C-Section) ओटी सुविधाओं को आधुनिक बनाया जाएगा। नवजात शिशुओं की देखभाल (Neonatal care), उन्नत डायग्नोस्टिक सेवाएं और एम्बुलेंस सहायता सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा ,स्वास्थ्य कर्मचारियों की स्किल और कैपेसिटी बिल्डिंग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि यह समझौता ज्ञापन (MoU) शुरुआत में तीन वर्षों के लिए प्रस्तावित किया गया है। दोनों पक्षों की आपसी सहमति और संतोषजनक प्रदर्शन के आधार पर इस अवधि को आगे भी बढ़ाया जा सकेगा। आरती सिंह राव ने उम्मीद जताई है कि इस एमओयू पर हस्ताक्षर होने के तुरंत बाद अटेली  क्षेत्र में और इसके छह महीने के भीतर फर्रुखनगर और मीरपुर के सीएचसी (CHC) में गुणवत्तापूर्ण मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच में बड़ा सुधार होगा। यह कदम राज्य के पिछड़े या कम सेवा वाले क्षेत्रों में माध्यमिक स्वास्थ्य सेवा वितरण (Secondary healthcare delivery) को सशक्त बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।
  • Punjab News: दिन दहाड़े हथियार के बल पर होजरी कारोबारी से एक्टिवा छीनकर लुटेरे फरार

    Punjab News: दिन दहाड़े हथियार के बल पर होजरी कारोबारी से एक्टिवा छीनकर लुटेरे फरार

    लुधियानाः महानगर में लूटपाट की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं ताजा मामला जोधेवाल बस्ती चौक के पास होजरी कारोबारी से लूट का सामने आया है, जहां बाइक सवार 2 बदमाशों ने हथियार दिखाकर कारोबारी को घेर लिया और उसकी एक्टिवा लूटकर फरार हो गए। इस घटना को लेकर इलाके के लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। मामले की जानकारी पीड़ित कारोबारी कुंदन लाल ने बताया कि वह हर मंगलवार फिल्लौर स्थित हनुमान मंदिर में माथा टेकने जाते हैं। आज सुबह भी वह एक्टिवा पर मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान जोधेवाल बस्ती चौक के पास बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रोक लिया।

    कुंदन लाल के अनुसार, बदमाशों के पास रॉड और अन्य धारदार हथियार थे। जान बचाने के लिए उन्होंने एक्टिवा वहीं छोड़ दी और भागने लगे। इस दौरान बदमाशों ने उन्हें धमकियां भी दीं। वे करीब 500 मीटर तक दौड़ते रहे, ताकि किसी तरह अपनी जान बचा सकें। पीड़ित ने आरोप लगाया कि वारदात के बाद उन्होंने थाना बस्ती जोधेवाल के बाहर तैनात पुलिसकर्मी से मदद मांगी, लेकिन उसने सहायता करने के बजाय केवल यह पूछना शुरू कर दिया कि घटना किस क्षेत्र में हुई है। बाद में इसे अपनी सीमा से बाहर बताया।

    कुंदन लाल ने बताया कि उन्होंने बाद में थाना सुंदर नगर में शिकायत दर्ज करवाई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारियों का दावा है कि बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस को घटना से जुड़ा कोई सीसीटीवी फुटेज नहीं मिला है, लेकिन आसपास के कैमरों की जांच की जा रही है, ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके।