Blog

  • Punjab News: Lovely Auto के बाहर गाड़ी खराब होने पर ग्राहक ने लगाया धरना, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

    Punjab News: Lovely Auto के बाहर गाड़ी खराब होने पर ग्राहक ने लगाया धरना, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के फिरोजपुर रोड अय्याली चौक के पास स्थित लवली ऑटो शोरूम के बाहर आर्टिगा कार चालक द्वारा धरना लगा दिया गया। ग्राहक इंद्रजीत सिद्धू का आरोप है कि उसने लवली शोरुम से कार 16 अक्टूबर 2024 को 13 लाख रुपए में खरीदी थी और कार में बार-बार खराबी आने को लेकर एजेंसी प्रबंधन पर ग्राहक द्वारा गंभीर आरोप लगाए गए। इंद्रजीत सिद्धू ने बताया कि कार खरीदने के करीब 4 महीने बाद ही गाड़ी के एसी की पाइप लीक हो गई। इसके बाद उसने कार को ठीक करवाने के लिए शोरूम में दिया, लेकिन कुछ दिनों बाद फिर वही समस्या सामने आ गई। पीड़ित के अनुसार 3 बार नई गाड़ी की एसी की पाईप फट चुकी है। पीड़ित ने कहा कि अब उसे कंपनी के कर्मियों द्वारा कहा जा रहा है कि गाड़ी नई खरीदने को लेकर एक साल से अधिक का समय हो गया।

    ग्राहक ने कहा कि हाल ही में कंपनी में गाड़ी को लेकर दोबारा पहुंचे थे और कंपनी के कर्मियों द्वारा उसे सोमवार तक समय दिया था। इस मामले को लेकर पीड़ित अमित मित्तल से भी बात हुई और उन्हें पैनल बदलने और गारंटी एक साल तक बढ़ाने का आश्वासन दिया। ग्राहक का कहना हैकि उसके छोटे-छोटे बच्चे है और अगर रास्ते में अगर उसे कुछ हो जाता है तो वह उसकी जिम्मेदारी लें। इंद्रजीत ने कहा कि अमित मित्तल से गाड़ी बदलकर नई गाड़ी देने को कहा, लेकिन उन्होंने मना करते हुए दोबारा फोन करने का आश्वासन दिया और फोन काट दिया। जिसके बाद उसे किसी का फोन नहीं आया।

    इस मामले को लेकर आज ग्राहक द्वारा कंपनी के बाहर हाथों में पोस्टर लेकर धरना लगाया गया। पोस्टर में लिखा है कि लवली ऑटो कंपनी की ओर से उसे नई गाड़ी की बजाय खराब गाड़ी दी गई। आगे लिखा है कि वह कंपनी को सारी पेमेंट कर चुका है। आरोप है कि गाड़ी बदलने की जगह उसे धमकियां दी जा रही है। इस मामले को लेकर इंद्रजीत सिद्धू ने आरोप लगाए है कि उसे नुकसान हो सकता है। इंद्रजीत ने कहाकि अगर उसके साथ कुछ हो जाता है तो उसका जिम्मेदार लवली ऑटो होगा। इंद्रजीत द्वारा लवली ऑटो के बाहर प्रदर्शन करने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

    वहीं चौकी इंचार्ज ने कहा कि ग्राहक ने कंपनी से एक साल पहले गाड़ी खरीदी थी और गाड़ी खराब होने पर उसका हल नहीं हुआ था। जिसको लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। इस मामले को लेकर पुलिस द्वारा दोनों पक्षों से बात की गई। इस दौरान बिना मंजूरी से धरना लगाने को लेकर रोका गया। पुलिस ने कहा कि कंपनी के कर्मियों ने कहाकि 4 मेंबरी कमेटी बनाई जा रही है। जिसमें हर टेक्निकल कर्मी मौजूद होगा और ग्राहक की समस्या का हल किया जाएगा। वहीं ग्राहक द्वारा नई गाड़ी खरीदने पर कहा कि वह इस मामले को लेकर कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकते है, लेकिन डिप्टी कमिशनर की मंजूरी के बिना धरना नहीं लगाया जा सकता। ऐसे में दोनों पक्षों में हुई बातचीत के बाद धरना समाप्त करवा दिया गया है।

     

  • मेदांता अस्पताल के सहयोग से सुदृढ़ होंगी अटेली क्षेत्र में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं

    मेदांता अस्पताल के सहयोग से सुदृढ़ होंगी अटेली क्षेत्र में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं

    चंडीगढ़ : हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने राज्य के ग्रामीण और कम सेवा वाले क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल की घोषणा की है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि हरियाणा स्वास्थ्य विभाग, मेदांता फाउंडेशन के माध्यम से मेदांता अस्पताल के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) करने जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस साझेदारी का मुख्य उद्देश्य सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल अटेली और कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (CHC) फर्रुखनगर व मीरपुर में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य (MCH) सेवाओं को अपग्रेड करना और उन्हें और अधिक मजबूत बनाना है।

    स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के अनुसार, यह पूरी सहभागिता पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मोड के तहत संचालित की जाएगी। इस सहयोग के अंतर्गत प्रसूति कक्षों (Labour rooms) और सिजेरियन सेक्शन (C-Section) ओटी सुविधाओं को आधुनिक बनाया जाएगा। नवजात शिशुओं की देखभाल (Neonatal care), उन्नत डायग्नोस्टिक सेवाएं और एम्बुलेंस सहायता सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा ,स्वास्थ्य कर्मचारियों की स्किल और कैपेसिटी बिल्डिंग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

    स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि यह समझौता ज्ञापन (MoU) शुरुआत में तीन वर्षों के लिए प्रस्तावित किया गया है। दोनों पक्षों की आपसी सहमति और संतोषजनक प्रदर्शन के आधार पर इस अवधि को आगे भी बढ़ाया जा सकेगा। आरती सिंह राव ने उम्मीद जताई है कि इस एमओयू पर हस्ताक्षर होने के तुरंत बाद अटेली क्षेत्र में और इसके छह महीने के भीतर फर्रुखनगर और मीरपुर के सीएचसी (CHC) में गुणवत्तापूर्ण मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच में बड़ा सुधार होगा। यह कदम राज्य के पिछड़े या कम सेवा वाले क्षेत्रों में माध्यमिक स्वास्थ्य सेवा वितरण (Secondary healthcare delivery) को सशक्त बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।

     

  • तेज रफ्तार Innova पीछे से ट्रेलर में घुसी, Doctor समेत 4 दोस्तों की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

    तेज रफ्तार Innova पीछे से ट्रेलर में घुसी, Doctor समेत 4 दोस्तों की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

    बाराबंकीः हैदरगढ़ इलाके में लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर बड़े हादसे का मामला सामने आया है जहां, 100 की स्पीड में इनोवा कार चलते ट्रेलर में पीछे से घुस गई। हादसे में डॉक्टर समेत 4 दोस्तों की मौत हो गई, जबकि 3 की हालत गंभीर है। इनोवा सवार कैंची धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसा मंगलवार तड़के करीब 3 बजे हैदरगढ़ इलाके में लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर भिखरा गांव के पास हुआ। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि इनोवा चालक को झपकी आने से हादसा हुआ। पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को कार से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने 4 लोगों को मृत घोषित कर दिया।

    जानकारी मुताबिक, चंदौली के राहुल कुमार (36), गाजीपुर के राहुल सिंह (35), बलिया के सत्यम सिंह (38) और सुल्तानपुर के सूरज मिश्रा (31) तथा मिर्जापुर के पंकज (34), चंदन (35) और बलिया निवासी प्रशांत इनोवा कार में सवार होकर कैंची धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। इस दौरान हादसा लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर हैदरगढ़ क्षेत्र में भिखरा गांव के पास उनकी इनोवा कार 100 की स्पीड में ट्रेलर में पीछे से घुस गई। इस दौरान कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में राहुल कुमार, राहुल सिंह, सत्यम सिंह और सूरज मिश्रा की मौके पर मौत हो गई जबकि पंकज, चंदन और प्रशांत गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को लखनऊ के केजीएमयू रेफर किया गया है। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। चीख-पुकार के बीच पुलिस को सूचना दी गई।

    मृतक सत्यम सिंह मूल रूप से बलिया के रहने वाले थे। वाराणसी के पांडेयपुर में अन्नपूर्णा हॉस्टल चलाते थे। उसी बिल्डिंग में ग्राउंड फ्लोर पर परिवार के साथ रहते थे। पत्नी अलंकृता और दो बच्चे हैं। तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। पिता तेजप्रताप सिंह की काफी पहले मौत हो चुकी है। परिवार के मुख्य कमाने वाले थे। वह एक सप्ताह पहले ही बलिया आए थे।

  • Punjab News: Yuvraj Singh के पिता Yograj Singh को कोर्ट से लगा झटका

    Punjab News: Yuvraj Singh के पिता Yograj Singh को कोर्ट से लगा झटका

    चंडीगढ़ः वेब सीरीज ‘लुक्खे’ में महिलाओं के खिलाफ की गई विवादित टिप्पणी के मामले में पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता व अभिनेता योगराज सिंह को कोर्ट से बड़ा झटका लगा। दरअसल, चंडीगढ़ जिला अदालत ने योगराज की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। जिला न्यायालय ने आज मामले की सुनवाई करते हुए योगराज सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। योगराज सिंह ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अदालत का रुख किया था।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿਚ ਪੜੋ : ਯੋਗਰਾਜ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਅਦਾਲਤ ਤੋਂ ਨਹੀਂ ਮਿਲੀ ਰਾਹਤ, ਅਗਾਊਂ ਜ਼ਮਾਨਤ ਪਟੀਸ਼ਨ ਖਾਰਜ

    पिछली सुनवाई के दौरान, चंडीगढ़ पुलिस ने अदालत में जवाब दाखिल कर योगराज सिंह की जमानत याचिका का कड़ा विरोध किया था। चंडीगढ़ के 2 एडवोकेट उज्ज्वल भसीन और जतिन वर्मा ने इस मामले में एसएसपी को शिकायत दी थी। शिकायत में कहा गया कि सोशल मीडिया पर 17 सेकेंड की एक वीडियो क्लिप वायरल हुई, जिसमें महिलाओं के खिलाफ अभद्र और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया। वेब सीरीज लुक्खे के एक वायरल वीडियो क्लिप में योगराज सिंह के किरदार द्वारा महिलाओं के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया था।

    यह वीडियो अमेजन प्राइम वीडियो पर 8 मई 2026 को रिलीज हुई हिंदी वेब सीरीज लुक्खे के एक एपिसोड का हिस्सा बताया गया है। शिकायतकर्ताओं का कहना था कि इस तरह की भाषा महिलाओं की गरिमा और सम्मान पर सीधा हमला है। मामले में दर्ज एफआईआर के दौरान पुलिस की लापरवाही भी सामने आई थी। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने योगराज सिंह के पते की जगह पंजाब महिला आयोग का पता दर्ज कर दिया था। बाद में पुलिस ने अपनी गलती सुधार ली।

  • कई फीट ऊंचे Mobile Tower पर चढ़ी महिला, दुपट्टे से फांसी लगाकर की आत्महत्या

    कई फीट ऊंचे Mobile Tower पर चढ़ी महिला, दुपट्टे से फांसी लगाकर की आत्महत्या

    जशपुरः शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां, एक महिला ने थाना परिसर स्थित वायरलेस टॉवर पर चढ़कर दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान थी। रिश्तेदार का कहना है कि वह मोबाइल पर आत्मघाती और फांसी से रिलेटेड वीडियो देखती थी।

    जानकारी मुताबिक निलिमा अपनी मां के साथ 4 साल की बेटी का आधार कार्ड बनवाने कुनकुरी से आई थी। इस दौरान वह अचानक लापता हो गई। कुछ देर बाद पता चला कि वह थाना परिसर के सामने स्थित टॉवर पर चढ़ गई। घरवालों ने उसे समझाने की कोशिश की, इसके बावजूद वह टॉवर से नहीं उतरी और फांसी लगा ली। हालांकि अभी तक सुसाइड की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मर्ग कायम कर रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है। घटना कुनकुरी थाना परिसर की है।

    बताया जा रहा है कि निलिमा लकड़ा (22) ग्राम धुमाडांड की रहने वाली थी। वह लंबे समय से मानसिक तनाव से जूझ रही थी। निलिमा सोमवार को अपनी मां के साथ बेटी के दस्तावेज बनवाने अस्पताल आई थी। इसी दौरान वह लापता हो गई। रिश्तेदार उसकी तलाश कर रहे थे। तड़के सुबह उसने डायल 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को अपनी जानकारी दी। इसके कुछ ही समय बाद वह थाना परिसर के सामने स्थित वायरलेस टॉवर पर चढ़ गई। घटना की सूचना मिलते ही कुनकुरी पुलिस, नगर सेना, डीडीआरएफ और नगर पंचायत की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और बचाव दल ने युवती को लगातार समझाने और सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास किया।

    अधिकारियों ने उसे बातों में उलझाकर समय लेने की कोशिश भी की, लेकिन इन प्रयासों के बावजूद महिला ने टॉवर पर ही फांसी लगा ली। टॉवर की ऊंचाई अधिक होने के कारण शव को नीचे उतारने में कठिनाई हुई। करीब 3 से 4 घंटे तक रेस्क्यू अभियान चला। घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी राकेश पटनवार, एसडीएम नंद जी पांडे, एसडीओपी विनोद कुमार मंडावी सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में एएसपी राकेश पटनवार ने बताया कि शुरुआती जांच में मानसिक असंतुलन की आशंका सामने आई है। मामले की जांच जारी है।

     

  • Punjab News: ट्रक की चपेट में आने से पोस्ट ऑफिस की महिला इंस्पेक्टर की मौत

    Punjab News: ट्रक की चपेट में आने से पोस्ट ऑफिस की महिला इंस्पेक्टर की मौत

    लुधियानाः जिले में हंबड़ा इलाके में हुए भीषण सड़क हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान रवीता निवासी बहादुरके रोड, लुधियाना के रूप में हुई है। रवीता जगरॉंव डाकघर में बतौर इंस्पेक्टर (ASP) अपनी सेवाएं दे रही थीं। इस हादसे के बाद एक बच्ची के सिर से मां का साया हमेशा के लिए उठ गया है। मिली जानकारी के अनुसार रवीता के पति नहीं हैं और वह अपनी इकलौती बच्ची की अकेले ही परवरिश कर रही थीं। मौके से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा उस समय हुआ जब रवीता अपने एक साथी कर्मचारी आकाशदीप सिंह के साथ मोटरसाइकिल (बजाज प्लेटिना) पर सवार होकर अपनी ड्यूटी के लिए जगरॉंव जा रही थीं।

    आकाशदीप सिंह सिद्धवां बेट डाकघर में तैनात हैं। जब दोनों लुधियाना से सिद्धवां बेट की ओर जाते हुए हंबड़ा में HDFC बैंक के सामने पहुंचे तो अचानक एक व्यक्ति भागकर सड़क पार करने लगा। वह व्यक्ति सीधे मोटरसाइकिल से आ टकराया। इस अचानक हुई टक्कर के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया और पीछे बैठी रवीता सीधा सड़क पर जा गिरीं। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक (नंबर HR 62-5787) ने सड़क पर गिरी रवीता को बुरी तरह से कुचल दिया। हादसा इतना भयानक था कि रवीता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी हंबड़ा के इंचार्ज प्रितपाल सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है और घटनास्थल से ट्रक को भी अपने कब्जे में ले लिया है।चौकी इंचार्ज प्रितपाल सिंह ने बताया कि हादसे के सही कारणों और पूरी घटना की बारीकी से जांच करने के लिए HDFC बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। फुटेज देखने के बाद ही हादसे की असली तस्वीर साफ हो पाएगी। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि इस हादसे के लिए जो भी जिम्मेदार होगा उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Jalandhar News: नगर निगम यूनियन की हड़ताल से कारोबारी परेशान, दुकानें बंद करके जताया रोष, देखें वीडियो

    Jalandhar News: नगर निगम यूनियन की हड़ताल से कारोबारी परेशान, दुकानें बंद करके जताया रोष, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नगर निगम यूनियन द्वारा सफाई कर्मियों ने हड़ताल की हुई है। ऐसे में कूड़े की समस्या को लेकर लोगों में रोष पाया जा रहा है। ताजा मामला पापड़िया बाजार में सराफा मार्केट दुकानदार कूड़े की समस्या को लेकर परेशान है। ऐसे में दुकानदारों का कहना हैकि अगर बाजार में सफाई की समस्या का हल नहीं किया जाता तो वह भी दुकानें बंद करके हड़ताल पर बैठ जाएंगे और दुकान की चाबियां वह नगर निगम को सौंप देंगे। दुकानदारों का कहना है कि सफाई की समस्या के कारण दुकानों पर ग्राहक नहीं आ रहे है, जिसके कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    सुनील ने कहा कि सफाई यूनियन की हड़ताल चल रही है। ऐसे में पता चला है कि हड़ताल को लेकर 2 गुटों में विवाद है। वहीं उनके बाजार में 5 दिनों से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा। ऐसे में उनका नुकसान दुकानदारों को उठाना पड़ रहा है। सुनील ने कहा कि उसने खुद कूड़े को दुकान के पीछे किया और दुकान खोली। जिसके बाद दुकानदारों द्वारा दुकानें बंद कर दी गई। उन्होंने कहा कि कूड़े से बदबू आने के कारण कोई ग्राहक दुकान पर नहीं आ रहा। जिसके कारण आज दुकानदारों द्वारा दुकानें बंद कर दी गई।

    उन्होंने कहाकि आज 15 से 20 दुकानें बंद की गई है और सभी दुकानदार निगर निगम के कमिशनर और मेयर से समस्या के संबंधी मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि इलाके का पार्षद घटना स्थल पर पहुंचा और जल्द कूड़ा उठाने का आश्वासन देकर चला गया। लेकिन पिछले 5 दिनों से दुकानदार कूड़े की समस्या से परेशान है। सुधीर खन्ना ने कहा कि 5 दिनों से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यूनियन के 2 गुटों के विवाद के कारण बाजार के दुकानदारों को कूड़े की समस्या से परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि दुकानदार खुद सड़क की सफाई करके रहे है, लेकिन उसके बावजूद कोई ग्राहक दुकानों पर नहीं आ रहा। दुकानदार ने कहाकि आए दिन कर्मियों द्वारा हड़ताल की जा रही है, लेकिन इसका नुकसान आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। इसी के कारण दुकानदारों में रोष पाया जा रहा है और आज दुकानें बंद रखी गई है।

     

  • चलती BMW का Sunroof खोलकर की स्टंटबाजी, पुलिस ने की कार्रवाई, देखें वीडियो

    चलती BMW का Sunroof खोलकर की स्टंटबाजी, पुलिस ने की कार्रवाई, देखें वीडियो

    बिलासपुरः रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर कार सवार युवती द्वारा खतरनाक तरीके से स्टंटबाजी करने का मामला सामने आया है। इस दौरान युवती चलती BMW कार की सनरूफ खोलकर डांस करती नजर आई। वहीं पास से गुजर रहे लोगों ने इस घटना का वीडियो रिकार्ड कर लिया। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कार सवार रसूखदार युवक को पकड़ लिया और उसकी कार जब्त कर ली।
    जानकारी के मुताबिक, रात को BMW कार सवार युवक हाईवे पर तेज रफ्तार में गाड़ी दौड़ा रहा था। इस दौरान उसकी गर्लफ्रेंड सनरूफ खोलकर डांस करती नजर आई। चलती कार में स्टंट और लापरवाही का यह वीडियो पीछे से किसी राहगीर ने मोबाइल पर रिकॉर्ड कर लिया, जिसके बाद इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने BMW कार जब्त कर ली। कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस ने उसमें सवार युवक प्रतीक लूथर (36) के खिलाफ कार्रवाई की, वह शुभम विहार का रहने वाला है और रिटायर्ड फॉरेस्ट ऑफिसर का बेटा है और ट्रेडिंग का काम करता है। रविवार रात वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ घूमने निकला था, तभी स्टंटबाजी की घटना हुई। पूछताछ के दौरान प्रतीक लूथर ने स्वीकार किया कि उसने कार चलाते समय ट्रैफिक नियमों को तोड़ा है। पुलिस ने उसके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट और यातायात नियमों के तहत कार्रवाई की।      
  • सीजफायर वार्ता के बीच अमेरिका का ईरान के सैन्य ठिकानों और नावों पर हमला

    सीजफायर वार्ता के बीच अमेरिका का ईरान के सैन्य ठिकानों और नावों पर हमला

    नई दिल्लीः अमेरिका और ईरान के बीच जारी सीजफायर वार्ता के बीच दक्षिणी ईरान में अमेरिकी सेना ने बड़े पैमाने पर ईरानी सैन्य ठिकानों और नावों पर हवाई हमले किए। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के अनुसार, यह कार्रवाई अमेरिकी सैनिकों और युद्धपोतों की सुरक्षा के लिए की गई। हमलों में मिसाइल लॉन्च साइट्स और उन ईरानी नावों को निशाना बनाया गया जो कथित रूप से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में समुद्री बारूदी सुरंगें बिछाने की कोशिश कर रही थीं। इस दौरान अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के पास बारूदी सुरंग बिछा रही बोट्स को निशाना बनाया।

    इसके अलावा बंदर अब्बास पोर्ट के पास सरफेस टू एयर मिसाइल साइट पर भी हमला किया। सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिन्स ने कहा कि अमेरिकी सेना जारी युद्धविराम के दौरान संयम बरतते हुए अपने सैनिकों की रक्षा करती रहेगी। अमेरिकी सेना का आरोप है कि बारूदी सुरंगें बिछाने से अंतरराष्ट्रीय जहाजों और अमेरिकी युद्धपोतों को खतरा हो सकता था। हालांकि, हॉकिन्स ने यह भी कहा कि सीजफायर के दौरान अमेरिका संयम बरत रहा है।

    एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस हमले से दोनों देशों की बातचीत में थोड़ी रुकावट जरूर पैदा कर सकती है, लेकिन फिलहाल शांति वार्ता रुकती नहीं दिख रही। ये हमले ऐसे समय हुए हैं, जब ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बक़ाई ने कहा कि अमेरिका के साथ बातचीत में कुछ प्रगति हुई है, लेकिन संघर्ष ख़त्म करने वाला कोई समझौता तत्काल होने वाला नहीं है। हॉकिन्स ने बताया कि हमले बंदर अब्बास के पास किए गए। यह दक्षिणी बंदरगाह शहर ईरानी नौसैनिक अड्डे का केंद्र है और होर्मुज स्ट्रेट पर स्थित है। इससे पहले ईरानी सरकारी मीडिया ने ख़बर दी थी कि बंदर अब्बास में धमाकों की आवाज़ सुनने के बाद स्थानीय अधिकारी जांच कर रहे हैं।

  • Jalandhar News: Petrol Pump पर पाइपों में आग लगने से कर्मियों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Petrol Pump पर पाइपों में आग लगने से कर्मियों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: गुरु अर्जन देव नगर बस्ती में मिठू एचपी पेट्रोल पंप की छत पर पाइपों में आग लग गई। इस घटना के दौरान पेट्रोल पंप के कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।जिसके बाद व्यक्ति ने आग बुझाने वाले यंत्र का सिलेंडर खोलकर आग पर काबू पाया। मामले की जानकारी देते हुए खालसा जिला INTK प्रधान लक्की ने बताया कि पेट्रोल पंप पर 2 बार पहले भी पंप पर आग लग चुकी है, जिसमें एक बार बाइक को आग लगी थी।
    उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंप पर लगातार तीसरी आग की घटना है। आरोप है कि पेट्रोल पंप का मालिक इसका कोई उचित समाधान नहीं करता। उन्होंने घनी आबादी के बीच पेट्रोल पंप पर हुए हादसे को लेकर लोग बहुत डरे और सहमे हुए हैं। लोगों की मांग है कि इस पेट्रोल पंप की अनुमति रद्द कर दी जाए और इसे जल्द से जल्द घनी आबादी से निकालकर कहीं और शिफ्ट किया जाए। इलाके के लोगों का कहना है कि हम शीघ्र ही इस संबंध में डिप्टी कमिशनर को मांग पत्र देकर इस पेट्रोल पंप को बंद करवाएंगे। यदि हमारी नहीं सुनी गई तो हम अनिश्चित काल के लिए धरना प्रदर्शन और भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे।