Blog

  • Punjab News: आज 281 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे वोटर, देखें वीडियो

    Punjab News: आज 281 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे वोटर, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले की 3 नगर परिषदों में फिरोजपुर, जीरा और तलवंडी भाई में आज चुनावी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इन चुनावों में कुल 281 उम्मीदवार मैदान में हैं और प्रशासन की ओर से पूरे प्रबंध किए गए हैं। सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है जो शाम 5 बजे तक जारी रहेगी, जबकि 29 मई को मतों की गिनती कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। अगर उम्मीदवारों की बात करें तो नगर परिषद फिरोजपुर में सबसे अधिक 138 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

    वहीं नगर परिषद जीरा में 87 और तलवंडी भाई में 56 उम्मीदवार चुनावी लड़ाई में हैं। इन चुनावों को लेकर हर वार्ड में चुनावी चर्चा चरम पर है और उम्मीदवार आखिरी मौके तक मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रहे हैं। चुनाव प्रक्रिया को सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित करने के लिए जिला प्रशासन ने कुल 63 वार्डों में 132 पोलिंग बूथ स्थापित किए हैं। नगर परिषद फिरोजपुर के 33 वार्डों के लिए 85 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।

    तलवंडी भाई के 13 वार्डों के लिए 16 पोलिंग बूथ और जीरा के 17 वार्डों के लिए 31 पोलिंग बूथ तैयार किए गए हैं। सुरक्षा प्रबंधों को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं। इन चुनावों में कुल 1,20,271 वोटर उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। जिसमें 57,217 पुरुष वोटर, 63,049 महिला वोटर और 5 अन्य वोटर शामिल हैं। अब सबकी निगाहें 29 मई को होने वाली वोटों की गिनती पर टिकी हैं, जब पता चलेगा कि शहर की राजनीति में किस चेहरे ने जनता का भरोसा जीत लिया।

     

  • मंहगाई की मारः CNG के दामों में हुई बढ़ौतरी, 11 दिनों में चौथी बार बढ़े रेट

    मंहगाई की मारः CNG के दामों में हुई बढ़ौतरी, 11 दिनों में चौथी बार बढ़े रेट

    नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल के दामों में बीते दिन ही बढ़ौतरी हुई थी। वहीं पेट्रोल-डीजल के दामों के बाद अब सीएनजी भी महंगी हो गई है। मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी के दाम में 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई। इससे पहले शनिवार को ही सीएनजी के दाम में 1 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई थी। अब नई बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में सीएनजी की कीमत 83.09 रुपये प्रति किलो हो गई है। सीएनजी के दाम में यह वृद्धि अमेरिका की ओर से ईरान पर हमले के बाद हुई है।

    Read in English: CNG Becomes Costlier in Delhi-NCR as Fuel Price Pressure Continues to Mount

    15 मई से लेकर अब तक सीएनजी के दाम चार बार बढ़ चुके हैं। 15 मई को सीएनजी के दाम में 2 रुपये प्रति किलो, 17 मई को 1 रुपये प्रति किलो और 23 मई को 1 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई थी। अब 26 मई को 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है। 15 मई से लेकर अब तक सीएनजी के दाम में कुल 6 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हो चुकी है।

    दिल्ली-NCR में ऑटो, टैक्सी, स्कूल वैन और प्राइवेट कारों में CNG का सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। ऑटो-रिक्शा चालकों का कहना है कि बार-बार होने वाली बढ़ोतरी से उनकी रोजाना की कमाई प्रभावित हो रही है। ऑटो और टैक्सी यूनियनों का कहना है कि लागत बढ़ने से आजीविका चलाना बेहद कठिन हो गया है, जिससे आने वाले दिनों में यात्रा और माल ढुलाई का किराया बढ़ सकता है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿਚ ਪੜੋ : ਪੈਟਰੋਲ-ਡੀਜ਼ਲ ਮਗਰੋਂ ਹੁਣ ਸੀਐਨਜੀ ਨੇ ਵੀ ਵਧਾਇਆ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਬੋਝ, ਦਿੱਲੀ ‘ਚ ਕੀਮਤਾਂ ਫਿਰ ਚੜ੍ਹੀਆਂ

    भारत में ईंधन की कीमतें अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) और गैस की दरों, विनिमय दर और स्थानीय टैक्स के आधार पर तय होती हैं। पश्चिम एशिया में जारी तनाव और आपूर्ति संबंधी चिंताओं के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजार में भारी उतार-चढ़ाव बना हुआ है, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतें ऊंची बनी हुई हैं।

  • Punjab News: चुनावों में संवेदनशील इलाकों को लेकर SSP का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: चुनावों में संवेदनशील इलाकों को लेकर SSP का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः मजीठा विधानसभा क्षेत्र में नगर काउंसिल चुनावों के दौरान सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेने के लिए एसएसपी पोलिंग स्टेशनों पर पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि चुनावों को अमन-शांति और निष्पक्ष तरीके से करवाने के लिए पुलिस और प्रशासन ने पुख्ता इंतज़ाम किए हैं। एसएसपी ने कहा कि पूरे इलाके में सुरक्षा के लिए विशेष फोर्स तैनात की गई है और एक्सेस कंट्रोल सहित सभी आवश्यक प्रबंध मौके पर लागू हैं।

    उन्होंने कहा कि पोलिंग बूथों का माहौल पूरी तरह शांतिपूर्ण है और लोग बिना किसी डर या दबाव के अपने वोट के अधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे अधिक से अधिक संख्या में पोलिंग बूथों पर पहुंचकर लोकतंत्र के इस महोत्सव में अपना योगदान दें और चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन का सहयोग करें।

    एसएसपी ने बताया कि मजीठा और रामदास क्षेत्रों में विशेष नाकाबंदी की गई है और हर संवेदनशील इलाके पर पुलिस की कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि मजीठा क्षेत्र का पिछला रिकॉर्ड ध्यान में रखते हुए यहां अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात की गई है ताकि किसी भी अनचाही घटना को रोका जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी पोलिंग स्टेशन पर पीने का पानी या अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित कोई समस्या सामने आती है तो उसे तुरंत जिला प्रशासन के ध्यान में लाकर हल करवाया जाएगा।

  • Punjab News: नगर काउंसिल चुनावों को लेकर वार्ड 6 और 13 के बूथों पर लगी लंबी कतारें, देखें वीडियो

    Punjab News: नगर काउंसिल चुनावों को लेकर वार्ड 6 और 13 के बूथों पर लगी लंबी कतारें, देखें वीडियो

    अमृतसरः मजीठा नगर काउंसिल के चुनावों के दौरान वार्ड नंबर 6 और वार्ड नंबर 13 के पोलिंग बूथों पर मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पोलिंग केंद्रों पर पहुंचे। युवा, महिलाएं और बुज़ुर्ग लोकतंत्र के इस उत्सव में बढ़‑चढ़ कर हिस्सा ले रहे थे और अपने पसंदीदा उम्मीदवार के पक्ष में वोट दे रहे थे।

    हालांकि पोलिंग बूथों का माहौल उत्साहपूर्ण था, बुज़ुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाओं की कमी दिखाई दी। कई जगहों पर न तो व्हीलचेयर की व्यवस्था की गई थी और न ही ऐसे मतदाताओं की मदद के लिए कोई विशेष इंतज़ाम नजर आया। इसी कारण कई परिवारिक सदस्य अपने बुज़ुर्ग माता‑पिता या चलने‑फिरने में असमर्थ लोगों को खुद सहारा देकर या उठाकर पोलिंग बूथ तक ले जाते दिखाई दिए।

    वोट डालने के बाद बातचीत में मतदाताओं ने कहा कि वे अपने फर्ज़ को निभाने के लिए वोट देकर आए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि जिस उम्मीदवार के पक्ष में उन्होंने वोट दिया है, यदि वह जीतता है तो क्षेत्र के विकास, बुनियादी सुविधाओं और लोगों की प्रमुख समस्याओं के समाधान के लिए काम करेगा। वोटरों ने कहा कि चुनाव केवल प्रतिनिधि चुनने का मौका नहीं हैं, बल्कि अपने इलाके के भविष्य को बेहतर बनाने का भी साधन हैं। कुल मिलाकर मजीठा नगर काउंसिल चुनावों के दौरान लोगों में भारी उत्साह देखा गया।

  • कल की तेजी के बाद शेयर मार्केट में आई गिरावट

    कल की तेजी के बाद शेयर मार्केट में आई गिरावट

    नई दिल्लीः घरेलू शेयर बाजारों में आज गिरावट देखने को मिली है। कल की तेजी के बाद सेंसेक्स और निफ्टी नीचे लुढ़क गए हैं। 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 0.27 प्रतिशत या फिर 207.78 अंक की गिरावट के बाद 76281.18 पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, निफ्टी 0.18 प्रतिशत या फिर 42.70 अंक नीचे लुढ़क गया था। इस गिरावट के बाद निफ्टी 23989 अंक पर गया था।

    अमेरिका-ईरान शांति वार्ता में सफलता की उम्मीदों से निवेशकों के सकारात्मक रुख के चलते मंगलवार को एशियाई-प्रशांत बाजारों में तेजी के साथ शुरुआत हुई। दक्षिण कोरिया का कोस्पी शुरुआती कारोबार में 8,094.90 के नए उच्च स्तर पर पहुंच गया, जबकि स्मॉल-कैप कोस्डैक में 2.12% की वृद्धि दर्ज की गई। कुछ मुनाफावसूली के कारण जापान का निक्केई 225 0.18% फिसल गया, जबकि टॉपिक्स में 0.36% की गिरावट आई। हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स 25,430 पर था, जो शुक्रवार को इसके बंद भाव 25,606.03 से कम था।

    बता दें कि सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 1,074 अंक चढ़ गया, जबकि एनएसई निफ्टी 312 अंक के लाभ में रहा। अमेरिका-ईरान बातचीत को लेकर धारणा सुधरने से कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के साथ वैश्विक बाजारों में तेजी आयी जिसका घरेलू बाजार पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा। 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 1,073.61 अंक यानी 1.42 प्रतिशत चढ़कर 76,488.96 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, यह 1,143.72 अंक यानी 1.51 प्रतिशत बढ़कर 76,559.07 अंक पर पहुंच गया। इसी प्रकार, पचास शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 312.40 अंक यानी 1.32 प्रतिशत बढ़कर 24,031.70 अंक पर रहा।

  • Jalandhar News: Voting को लेकर लोगों में भारी उत्साह, भारी पुलिस बल तैनात, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Voting को लेकर लोगों में भारी उत्साह, भारी पुलिस बल तैनात, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब भर में आज नगर कौंसिलों और नगर पंचायतों के चुनावों को लेकर वोटिंग हो रही है। वहीं आज देहात के 5 नगर कौंसिलों और 2 नगर पंचायतों 99 वार्डों के चुनाव के लिए सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हुआ, यह मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा। लोहिया में नगर पंचायत के लिए चल रहे चुनावों के दौरान 13 वार्डों में मतदान हो रहा है। भीषण गर्मी के कारण सुबह 8 बजे से ही मतदाताओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। मतदान का स्तर सबसे कम होने के कारण, जैसे-जैसे माहौल गर्म होता जाएगा, मतदाताओं में उत्साह बढ़ने और नेताओं में तनाव बढ़ने की संभावना है।

    वहीं आदमपुर और करतारपुर में भी भारी संख्या में लोगों में वोट को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। दूसरी ओर पोलिंग बूथ के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है। किसी को माहौल खराब करने नहीं दिया जाएगा। सुबह से शांति पूर्वक ढंग से वोटिंग हो रही है। अभी तक किसी भी बूथ पर हंगामा होने की घटना सामने नहीं आई है। दरअसल, सुरक्षा व्यवस्था के तहत करीब 1200 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी तैनात किए गए हैं। वोटों की गिनती 29 मई 2026 को होगी। डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी वरजीत वालिया ने पोलिंग स्टाफ का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी और मुस्तैदी से निभाने के लिए प्रेरित किया।

     

  • Punjab News: गणपति टिंबर ट्रेडर्स के गोदाम में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    Punjab News: गणपति टिंबर ट्रेडर्स के गोदाम में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के फिरोजपुर रोड पर पाम कोर्ट के पास स्थित लड़क के गोदाम में भीषण आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार यह गोदाम गणपति टिंबर ट्रेडर्स का है, जहां सुबह अचानक भीषण आग लग गई। लकड़ी और प्लाईवुड का बड़ा गोदाम होने के कारण आग ने देखते ही देखते बेहद विकराल रूप धारण कर लिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। आग इतनी भयानक थी कि इसके लगने के कुछ ही देर बाद आसमान में काले धुएं का घना गुबार छा गया। आग की ऊंची-ऊंची लपटें और यह काला धुआं शहर में दूर से ही साफ नजर आ रहा था।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    धुएं के इस गुबार को देखकर आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में दहशत फैल गई जिसके बाद तुरंत प्रशासन और फायर ब्रिगेड को अलर्ट किया गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग तुरंत हरकत में आ गया। मौके पर मौजूद फायर ऑफिसर राजिंदर ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 7:10 बजे कंट्रोल रूम में इस आगजनी की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही बिना कोई देरी किए दमकल की गाड़ियों को घटनास्थल की ओर रवाना कर दिया गया। फिलहाल मौके पर फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां पहुंच चुकी हैं और आग पर काबू पाने की लगातार कोशिशें चल रही हैं। गोदाम के अंदर भारी मात्रा में इमारती लकड़ी प्लाईवुड विनियर और बोर्ड रखे होने के कारण आग तेजी से सुलग रही है जिससे दमकल कर्मियों को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। अभी तक आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है और न ही किसी तरह के जानी नुकसान की कोई खबर सामने आई है। प्रशासन और पुलिस की टीमें भी मौके पर पहुंच गई हैं और भीड़ को नियंत्रित कर राहत कार्य में मदद कर रही हैं। स्थिति पर पूरी तरह से काबू पाने के बाद ही नुकसान का सही आकलन किया जा सकेगा।
  • Punjab News: एलिवेटेड पुल पर बेकाबू टिपर ने बाइक सवार को कुचला, दोनों पैर डैमेज, देखें वीडियो

    Punjab News: एलिवेटेड पुल पर बेकाबू टिपर ने बाइक सवार को कुचला, दोनों पैर डैमेज, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में बिजली घर के नजदीक घंटा घर एलिवेटेड पुल पर बीती रात एक भयानक सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला है, जहां एक बेकाबू टिपर ने एक बाइक सवार को बुरी तरह से कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार के दोनों पैर गंभीर रूप से डैमेज हो गए हैं और बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। पीड़ित की पहचान 38 वर्षीय विशाल मल्होत्रा के रूप में हुई है। घटनास्थल पर मौजूद पीड़ित के चचेरे भाई ने जानकारी देते हुए बताया कि विशाल सलेम टाबरी में एक छोटी सी सेल की दुकान लगाता है और वहीं से काम खत्म करके वापस लौट रहा था।
    रास्ते में एक ई-रिक्शा के साथ यह हादसा हुआ, जहां पीछे से आ रहे एक टिपर ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। परिजनों का आरोप है कि टिपर चालक ने टक्कर मारने के बाद ब्रेक नहीं लगाई और विशाल को घसीटता हुआ ले गया, जिससे उसके दोनों पैरों में बहुत गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद घायल युवक के साथ मौजूद उसके दोस्त ने उसे आनन-फानन में सीएमसी (CMC) अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक, घटना को अंजाम देने के बाद टिपर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। मोटरसाइकिल और आरोपी के टिपर को अपने कब्जे में ले लिया है। मामले की आगे की जांच के लिए आईओ को मौके पर बुला लिया गया है और पुलिस द्वारा फरार ड्राइवर की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई और न्याय की गुहार लगाई है। परिवार ने बताया कि घायल विशाल मल्होत्रा दो छोटे बेटों का पिता है।
  • आज का राशिफल , 26 मई 2026

    आज का राशिफल , 26 मई 2026

    आज ब्रह्मांड में ग्रहों की अनूठी स्थिति आपके जीवन के हर मोर्चे पर एक नई स्पष्टता, बड़ा उत्साह और सही दिशा देने का काम कर रही है। वृषभ राशि में सूर्यदेव और बुधदेव की युति आपके सोचने-समझने के नजरिए और आर्थिक फैसलों में गजब का प्रैक्टिकल नजरिया लेकर आएगा। मिथुन राशि में शुक्रदेव और बृहस्पतिदेव की मौजूदगी आपके सामाजिक संबंधों, उच्च ज्ञान के विस्तार और करियर में मान-प्रतिष्ठा को बहुत शानदार तरीके से बढ़ाएगी। मीन राशि में गोचर कर रहे शनिदेव आपसे लगातार ईमानदारी, धैर्य और कड़े अनुशासन की मांग कर रहे हैं, जबकि कन्या राशि में चंद्रदेव का गोचर आपके आत्मविश्वास को बढ़ाकर अपनी योग्यताओं के दम पर हर पेंडिंग काम को पूरा करने की गहरी प्रेरणा दे रहा है।

    मेष राशि: बातचीत की कला का फायदा मिलेगा। चंद्रदेव आज कन्या राशि में आपके छठे भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे काम के प्रति आपका फोकस काफी बढ़ेगा। लग्न भाव के मंगलदेव आपके भीतर गजब का साहस और डटे रहने की क्षमता जगाएंगे। सूर्यदेव और बुधदेव की वृषभ राशि में मौजूदगी आपकी आर्थिक योजनाओं और बातचीत की कला को पूरा सपोर्ट कर रही है। तीसरे भाव के बृहस्पतिदेव और शुक्रदेव आपके नेटवर्क को मजबूत करेंगे। ध्यान रहे कि बारहवें भाव के शनिदेव आज मानसिक रूप से थोड़ा भारीपन दे सकते हैं। छोटी-छोटी बातों पर जरूरत से ज्यादा सोचना आपकी मानसिक शांति को बिगाड़ सकता है। पार्टनर के साथ आपकी बातचीत में आज धीरे-धीरे सुधार देखने को मिलेगा। ऑफिस में काम का प्रेशर ज्यादा रहने वाला है, इसलिए सीनियर्स से पूरा सपोर्ट लें। शारीरिक रूप से आपकी ऊर्जा बहुत शानदार रहेगी, बस बाहर के खान-पान से दूरी बनाएं।

    वृषभ राशि: कमाई के अवसर पाएंगे। आपके पहले भाव यानी लग्न में सूर्यदेव और बुधदेव की युति बनी हुई है, जिससे आपका कॉन्फिडेंस काफी शानदार रहेगा। हालांकि, मंगलदेव का बारहवें भाव में होना मानसिक तनाव या अचानक खर्चों की वजह बन सकता है। दूसरे भाव में गोचर कर रहे बृहस्पतिदेव और शुक्रदेव आपकी आर्थिक उन्नति में मददगार साबित होंगे। बिजनेस से जुड़े लोगों को नेटवर्किंग के जरिए कमाई के कुछ शानदार मौके हाथ लग सकते हैं। चौथे भाव में केतु की स्थिति पारिवारिक माहौल में थोड़ा भावनात्मक बिखराव पैदा कर सकती है। रोमांटिक मामलों के लिए आज का दिन धीरे-धीरे अनुकूल होता जाएगा। ऑफिस की पॉलिटिक्स से खुद को दूर रखें। तनाव को कम करने के लिए आज मेडिटेशन करना बहुत फायदेमंद रहेगा।

    मिथुन राशि: तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। आज आपका पूरा ध्यान पारिवारिक सुख-सुविधाओं पर रहेगा। आपकी ही राशि में बृहस्पतिदेव और शुक्रदेव का गोचर चल रहा है, जो आपके आत्मविश्वास को निखार देगा। ध्यान रहे कि सूर्यदेव और बुधदेव आज बारहवें भाव में हैं, जिसके कारण मन में कुछ अज्ञात चिंताएं रह सकती हैं। ग्यारहवें भाव के मंगलदेव की कृपा से टीमवर्क के जरिए आपको बेहतरीन लाभ मिलने के योग हैं। दसवें भाव में शनिदेव की उपस्थिति कार्यस्थल पर आपके कंधों पर जिम्मेदारियों का बोझ बढाएगी। पार्टनर्स के बीच आपसी समझ और तालमेल पहले से काफी बेहतर होगा। जल्दबाजी में कहीं भी पैसा लगाने से बचें। खाने-पीने के समय में लापरवाही बरतने से पूरी तरह बचें। ऑफिस की मीटिंग्स में आपके सुझावों को महत्व मिलेगा।

    कर्क राशि: खर्च की अधिकता रहेगी। चंद्रमा आपके तीसरे भाव से गोचर कर रहे हैं, जो आपके साहस और कम्युनिकेशन को बहुत मजबूत बनाएगा। सूर्यदेव और बुधदेव ग्यारहवें भाव में मौजूद हैं, जिससे आपका सोशल नेटवर्क और संपर्क काफी बढ़ेंगे। दसवें भाव के मंगलदेव आपके करियर में महत्वाकांक्षा और काम का दबाव दोनों बढा सकते हैं। बारहवें भाव में बृहस्पतिदेव और शुक्रदेव की स्थिति खर्चों की अधिकता का संकेत दे रही है। आठवें भाव में बैठे राहु आपकी योजनाओं में अचानक रुकावट या अनिश्चितता ला सकते हैं। लव लाइफ में पार्टनर को बेवजह की बहसबाजी से पूरी तरह बचना चाहिए। आर्थिक मामलों में आज संतुलन बना रहेगा और कमर्शियल कॉन्टैक्ट्स के माध्यम से लाभ होगा। मानसिक तनाव आपकी दिमागी शांति को डिस्टर्ब कर सकता है, इसलिए रात को अच्छी नींद लें।

    सिंह राशि: सफलता की सीढ़ियां चढ़ सकते हैं। चंद्रदेव आज कन्या राशि में आपके दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे आपका पूरा फोकस धन और परिवार से जुड़े मामलों पर रहेगा। सूर्यदेव और बुधदेव आपके दसवें भाव में बैठे हैं, जो करियर में आपके मान-समामन को काफी बढाएंगे। नौवें भाव के मंगलदेव आपको कुछ नया सीखने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। ग्यारहवें भाव के बृहस्पतिदेव और शुक्रदेव सामाजिक संपर्कों से लाभ दिलाएंगे। आठवें भाव के शनिदेव भविष्य की चिंताओं को लेकर मन में थोड़ा दबाव बना सकते हैं। आज किसी भी बात पर अड़ियल रुख अपनाने से पूरी तरह बचें। सातवें भाव में बैठे राहु लाइफ पार्टनर के साथ किसी भी फालतू की बात पर बहस करवा सकते हैं, इससे बचें। रिस्की इन्वेस्टमेंट से पूरी तरह दूरी बनाकर रखनी चाहिए। रूटीन को बिगड़ने न दें और समय पर पौष्टिक भोजन लें।

    कन्या राशि: कमाई के कुछ बेहतरीन मौके मिल सकते हैं। चंद्रदेव आज आपकी ही राशि यानी पहले भाव में गोचर कर रहे हैं, जो आपकी भावनात्मक समझ और व्यक्तिगत फोकस को काफी बढाएगा। सूर्यदेव और बुधदेव नौवें भाव में हैं, जो उच्च शिक्षा और पॉजिटिव थिंकिंग को पूरा सपोर्ट दे रहे हैं। आठवें भाव के मंगलदेव के कारण मन में अचानक से बेचैनी या गुस्सा आ सकता है। दसवें भाव के बृहस्पतिदेव और शुक्रदेव आपकी बातचीत की क्षमता और करियर ग्रोथ को शानदार बनाएंगे। हालांकि, सातवें भाव के शनिदेव रिश्तों के मामले में आपके धैर्य की परीक्षा ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ बातचीत करते समय कड़वे शब्दों का इस्तेमाल करने से पूरी तरह बचें। नेटवर्किंग के जरिए आपको कमाई के कुछ बेहतरीन मौके मिल सकते हैं। पहले भाव के चंद्रदेव आपको थोड़ा भावनात्मक बना सकते हैं, इसलिए योग का सहारा लें।

    तुला राशि : विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। चंद्रदेव आज कन्या राशि में आपके बारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे आपकी भावनात्मक संवेदनशीलता थोड़ी बढ़ सकती है। सूर्यदेव और बुधदेव की आठवें भाव में मौजूदगी आपका ध्यान गुप्त रहस्यों की तरफ खींचेगी। अच्छी बात यह है कि मंगलदेव आपके सातवें भाव में विराजमान हैं, जो आपके आपसी रिश्तों के लिए बहुत शानदार रहने वाला है। इसके अलावा, नौवें भाव में बैठे बृहस्पतिदेव और शुक्रदेव आपके ज्ञान और सकारात्मक संवाद को पूरा सपोर्ट करेंगे। हालांकि, छठे भाव के शनिदेव आपके दैनिक जीवन में काम की जिम्मेदारियों को बढ़ा सकते हैं। आज के दिन किसी भी तरह के रिस्की आर्थिक फैसले लेने से बचें। कार्यक्षेत्र के सहयोगियों के साथ किसी भी तरह के ईगो क्लेश से खुद को दूर रखें। बारहवें भाव के चंद्रदेव यह संकेत दे रहे हैं कि आज आपके शरीर को उचित आराम की बेहद जरूरत है।

    वृश्चिक राशि : प्रगति हासिल करने में सफल रहेंगे। चंद्रदेव आज कन्या राशि में आपके ग्यारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जो आपके सोशल नेटवर्क और लाभ के अवसरों को बढ़ाएगा। सूर्यदेव और बुधदेव आज आपके सातवें भाव में बैठे हैं, जिससे आपका पूरा फोकस पार्टनरशिप के मामलों पर रहेगा। छठे भाव के मंगलदेव आपको हर तरह की चुनौतियों और विरोधियों पर विजय पाने की अद्भुत शक्ति देंगे। आठवें भाव में बैठे बृहस्पतिदेव और शुक्रदेव आपकी आंतरिक और भावनात्मक उन्नति में रुचि बढ़ा सकते हैं। चौथे भाव में बैठे राहु पारिवारिक सुख-शांति में थोड़ा खलल डाल सकते हैं। शादीशुदा जोड़ों को किसी भी तरह के ईगो क्लेश से खुद को बचाकर रखना चाहिए। आर्थिक स्थिति काफी मजबूत और स्थिर बनी रहेगी। पिछले कुछ समय से चल रही शारीरिक कमजोरी में आज अच्छा सुधार होगा, बस अनुशासित रहकर काम करें।

    धनु राशि: जिम्मेदारियों का विस्तार हो सकता है। आज सूर्यदेव और बुधदेव छठे भाव में मौजूद हैं, जो आपके अनुशासन और समस्याओं को सुलझाने की कला को निखारेंगे। पांचवें भाव के मंगलदेव आपके आत्मविश्वास और उत्साह को सातवें आसमान पर ले जाने का काम करेंगे। सातवें भाव में बैठे बृहस्पतिदेव और शुक्रदेव आपके वैवाहिक जीवन और पार्टनरशिप के मामलों पर ध्यान केंद्रित करेंगे। हालांकि, चौथे भाव के शनिदेव घर-परिवार से जुड़ी कुछ नई जिम्मेदारियां आपके कंधों पर डाल सकते हैं। आज किसी भी बात पर भावनात्मक रिएक्शन देने से पूरी तरह बचें। आर्थिक दृष्टिकोण से देखें तो आज का दिन बहुत ही अनुशासित होकर चलने और बजट प्लानिंग करने का है। पर्याप्त आराम करना आपके लिए बहुत जरूरी है

    मकर राशि: बेहतरीन और यादगार समय बिताएंगे। चंद्रदेव आज कन्या राशि में आपके नौवें भाव से गोचर कर रहे हैं, जो आपके ज्ञान और आध्यात्मिक झुकाव को बढ़ाएगा। पांचवें भाव में बैठे सूर्यदेव और बुधदेव आपकी क्रिएटिवता और बातचीत की शैली को बहुत सटीक बनाएंगे। हालांकि, चौथे भाव के मंगलदेव घरेलू सुख-सुविधाओं और पारिवारिक मामलों में थोड़ी बेचैनी पैदा कर सकते हैं। छठे भाव के बृहस्पतिदेव और शुक्रदेव आपके काम की एफिशिएंसी और रोज़मर्रा को पूरा सपोर्ट करेंगे। दूसरे भाव के राहु आर्थिक मामलों में गलत फैसले लेने के लिए आपको भ्रमित कर सकते हैं, इसलिए संभलकर चलें। शादीशुदा लोग आज एक-दूसरे के साथ बेहतरीन और यादगार समय बिताएंगे। बाहर के मसालेदार खान-पान से दूरी बनाएं और अपने रोज़मर्रा को पूरी तरह अनुशासित रखें। करियर के मोर्चे पर आज का दिन काफी प्रोडक्टिव साबित होने वाला है।

    कुंभ राशि: जल्दबाजी में कोई भी रिएक्टिव फैसला न लें। आज चंद्रदेव कन्या राशि में आपके आठवें भाव से गोचर कर रहे हैं, जिससे आपकी मानसिक और भावनात्मक संवेदनशीलता थोड़ी बढ़ सकती है। सूर्यदेव और बुधदेव चौथे भाव में बैठे हैं, जो आपका ध्यान पारिवारिक सुख और मानसिक स्थिरता पर केंद्रित करेंगे। तीसरे भाव के मंगलदेव आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स और साहस को बहुत मजबूत बनाने वाले हैं। पांचवें भाव के बृहस्पतिदेव और शुक्रदेव आपकी क्रिएटिविटी और अपनों के साथ आपके रिश्तों को पूरा सपोर्ट दे रहे हैं। सातवें भाव में बैठे केतु शादीशुदा जीवन या पार्टनरशिप में थोड़ी भावनात्मक दूरी ला सकते हैं। आज बोलते समय अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें और जल्दबाजी में कोई भी रिएक्टिव फैसला न लें। दूसरे भाव के शनिदेव यह संकेत दे रहे हैं कि आज आपको अपने फालतू के खर्चों पर पूरी तरह लगाम लगानी चाहिए।

    मीन राशि: पैसों के लेनदेन में सतर्कता रखें। चंद्रदेव आज कन्या राशि में आपके सातवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे आपका पूरा फोकस पार्टनरशिप और आपसी संबंधों पर रहेगा। तीसरे भाव में बैठे सूर्यदेव और बुधदेव आपके कम्युनिकेशन और प्लानिंग करने की क्षमता को बहुत शानदार बनाएंगे। हालांकि, दूसरे भाव के मंगलदेव धन और वाणी के मामले में थोड़ी तेजी या उग्रता ला सकते हैं, जिससे परिवार में वाद-विवाद होने की आशंका रहेगी। चौथे भाव के बृहस्पतिदेव और शुक्रदेव आपका ध्यान घर-परिवार की सुख-सुविधाओं की तरफ खींचेंगे। बारहवें भाव के राहु मन में बिना वजह की चिंताएं और रातों की नींद में खलल डाल सकते हैं। शादीशुदा जोड़ों के बीच आज अच्छी भावनात्मक नजदीकी देखने को मिलेगी। पैसों के लेन-देन में अपनी बातचीत को सहज बनाए रखें। लग्न के शनिदेव आपके काम के प्रति आपकी गंभीरता और फोकस को और ज्यादा मजबूत करेंगे।

  • Punjabi Singer 5 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjabi Singer 5 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    खन्नाः पुलिस टीम को नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाये गये अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। जहां, दोराहा पुलिस स्टेशन की पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले एक बड़े अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है और पंजाबी गायक हरबीर सिंह सोहल को 5 किलो से ज़्यादा हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच के दौरान इस नेटवर्क के गैंगस्टर जयपाल भुल्लर गिरोह से जुड़े होने की बात भी सामने आई है।

    SSP डॉ. दर्पण अहलूवालिया ने बताया कि 7 मार्च, 2026 को दोराहा पुलिस द्वारा की गई चेकिंग के दौरान लुधियाना के रहने वाले अक्षय कुमार को एक इटियोस कार से 301 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान, पुलिस ने 268 ग्राम हेरोइन, 10 ग्राम ‘आइस’ (नशा), 30 जिंदा कारतूस और नशीले पदार्थों की बिक्री से मिले पैसे भी बरामद किए।

    जब शक के आधार पर गाड़ी को रोककर पूछताछ की गई, तो उसने अपना नाम अक्षय कुमार, पिता सुरेंद्र कुमार, निवासी न्यू प्रीत नगर, शिमलापुरी, लुधियाना बताया। DSP करमजीत सिंह ग्रेवाल की मौजूदगी में तलाशी लेने पर  उसके पास से 301 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया।

    पूछताछ के दौरान, अक्षय कुमार की निशानदेही पर 268 ग्राम हेरोइन, 10 ग्राम ‘आइस’, नशीले पदार्थों की बिक्री से मिले 10,750 रुपये और .30 बोर के 30 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इसके बाद, मामले में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ दी गईं।

    जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि अक्षय कुमार यह नशा विशाल और संजीव कुमार उर्फ ​​सन्नी से लाता था, और वे तीनों मिलकर अलग-अलग जगहों पर नशीले पदार्थों की सप्लाई करते थे। पुलिस ने विशाल और संजीव कुमार उर्फ ​​सन्नी को भी इस मामले में आरोपी बनाया। इसी दौरान, विशाल को गिरफ्तार कर लिया गया।

    आगे की जांच में यह भी पता चला कि संजीव कुमार उर्फ ​​सन्नी की मुलाकात जेल में जतिंदर सिंह उर्फ ​​गोल्डी से हुई थी। जेल से बाहर आने के बाद, उन्होंने मिलकर नशीले पदार्थों की तस्करी का एक नेटवर्क फैलाया। पुलिस की जाँच में गुरजंत सिंह उर्फ़ जुंटा और हरवीर सिंह सोहल के नाम भी सामने आए, जो बड़ी मात्रा में ड्रग्स की सप्लाई करते थे। पुलिस ने हरवीर सिंह सोहल को भी गिरफ़्तार कर लिया। उसकी थार गाड़ी से 5 किलो 100 ग्राम हेरोइन और 1.50 लाख रुपये की ड्रग्स मनी बरामद हुई।

    जैसे-जैसे जाँच आगे बढ़ी, इस ड्रग्स तस्करी रैकेट के तार लुधियाना से जुड़े कई लोगों तक पहुँच गए। जाँच के दौरान पुलिस को पता चला कि पंजाबी सिंगर हरबीर सिंह सोहल भी इस नेटवर्क से जुड़ा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने हरबीर सोहल को गिरफ़्तार कर लिया।

    पुलिस के मुताबिक, हरबीर सोहल अपनी थार गाड़ी में ड्रग्स की एक बड़ी खेप ले जा रहा था। तलाशी के दौरान, उसकी गाड़ी से 5 किलो 100 ग्राम हेरोइन और लगभग 1.50 लाख रुपये की ड्रग्स मनी बरामद हुई।

    जाँच ​​में यह भी पता चला कि इस गैंग के तार गैंगस्टर जयपाल भुल्लर गैंग से जुड़े हुए हैं। पुलिस के अनुसार, संजीव कुमार उर्फ़ सन्नी की मुलाक़ात जेल में बंद रहने के दौरान जतिंदर सिंह उर्फ़ गोल्डी से हुई थी। जेल से बाहर आने के बाद, दोनों ने मिलकर ड्रग्स तस्करी का एक नेटवर्क फैला दिया। इस गैंग में गुरजंत सिंह उर्फ़ जुंटा और हरबीर सिंह सोहल के नाम भी सामने आए। SSP ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया में बैठा गुरजंत सिंह जुंटा ही इस पूरे नेटवर्क को चला रहा है और इसे फ़ंड कर रहा है।