Blog

  • Punjab News: 16 वर्षीय किशोर पर धारदार हथियारों से हमला, मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: 16 वर्षीय किशोर पर धारदार हथियारों से हमला, मौत, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां अज्ञात हमलावरों ने 16 वर्षीय किशोर पर धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार मृतक युवक शाम करीब 7 बजे घर से सब्जियां खरीदने के लिए बाजार गया था। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात लोगों ने उस पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल किशोर को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है तथा आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • गैंगस्टरों ते वार का 125वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 519 स्थानों पर छापेमारी; 258 गिरफ्तार

    गैंगस्टरों ते वार का 125वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 519 स्थानों पर छापेमारी; 258 गिरफ्तार

    चंडीगढ़ : सूबे में चल रही निर्णायक मुहिम ‘गैंगस्टरों ते वार’ के 125वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के साथियों के चिन्हित और मैप किए गए 519 ठिकानों पर छापेमारी की। उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरों ते वार’ पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक जंग है, जिसे 20 जनवरी, 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा शुरू किया गया था। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के तालमेल से सभी जिलों की पुलिस टीमें पूरे राज्य में विशेष कार्रवाइयाँ कर रही हैं।

    उन्होंने कहा कि 125वें दिन पुलिस टीमों ने 258 व्यक्तियों को नौ हथियारों सहित गिरफ्तार किया, जिससे मुहिम की शुरुआत के बाद कुल गिरफ्तारियों की संख्या 31,957 हो गई है। इसके अलावा 62 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई की गई है, जबकि 22 व्यक्तियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। लोग, एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में रिपोर्ट कर सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों संबंधी सूचना भी दे सकते हैं।

    इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के विरुद्ध अपनी मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ को 450वें दिन भी जारी रखते हुए आज 50 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 1.5 किलो हेरोइन, 580 नशीली गोलियाँ/कैप्सूल तथा 1050 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इसके साथ ही केवल 450 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 65,481 हो गई है। नशा छुड़ाओ मुहिम के हिस्से के रूप में, पंजाब पुलिस ने आज 11 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार करवाने के लिए राजी किया है।

  • Punjab News: सिविल अस्पताल के बाहर बॉयफ्रेंड को लेकर 2 युवतियां भिड़ीं, बीच सड़क पर जमकर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    Punjab News: सिविल अस्पताल के बाहर बॉयफ्रेंड को लेकर 2 युवतियां भिड़ीं, बीच सड़क पर जमकर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के धांदरा इलाके में हुए एक पुराने विवाद को लेकर सिविल अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा देखने को मिला। अस्पताल में मेडिकल करवाने पहुंचे दो गुटों के लोग एक बार फिर आमने-सामने आ गए, जिसके बाद बहस इतनी बढ़ गई कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। इस दौरान सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि विवाद लड़के-लड़की के अफेयर को लेकर शुरू हुआ था।
    मेडिकल करवाने पहुंचे थे दोनों पक्ष जानकारी के मुताबिक, 23 तारीख की शाम धांदरा इलाके में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। घटना के बाद दोनों पक्ष पुलिस कार्रवाई के लिए अपना मेडिकल करवाने सिविल अस्पताल पहुंचे थे। लेकिन अस्पताल के बाहर निकलते ही दोनों गुटों के बीच फिर से कहासुनी शुरू हो गई। बहस से शुरू हुआ विवाद, सड़क पर हुई मारपीट देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और सड़क पर ही मारपीट शुरू हो गई। अस्पताल के मुख्य गेट के बाहर व्यस्त सड़क पर महिलाओं और युवतियों ने एक-दूसरे के साथ हाथापाई की। कई महिलाएं एक-दूसरे के बाल पकड़कर लड़ती दिखाई दीं, जबकि थप्पड़ और घूंसे भी चलाए गए। बीच सड़क पर हुए इस हंगामे के कारण आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। राहगीरों की लगी भीड़, ट्रैफिक भी हुआ प्रभावित मारपीट और हंगामे को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। सड़क पर भीड़ बढ़ने के कारण यातायात भी प्रभावित हुआ। कई वाहन चालक कुछ समय तक जाम में फंसे रहे। लोगों ने घटना की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी साझा की। CCTV फुटेज आया सामने इस पूरे घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज और वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों पक्षों के लोग अस्पताल के बाहर सड़क पर एक-दूसरे के साथ मारपीट कर रहे हैं। खास तौर पर महिलाओं के बीच हुई हाथापाई ने सभी को हैरान कर दिया। पुलिस ने शुरू की जांच वीडियो और सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फुटेज के आधार पर मारपीट में शामिल लोगों और महिलाओं की पहचान करने में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि पहचान पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
  • Chandigarh में गुरु घर के पास धमाका, Recue जारी, देखें वीडियो

    Chandigarh में गुरु घर के पास धमाका, Recue जारी, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः राजधानी के बुड़ैल गांव में एक गुरुद्वारे के पास एक बड़ा हादसा हो गया। जहां, एक घर में रखे कई गैस सिलेंडरों में से लगातार तीन सिलेंडर फट गए। धमाके इतने जबरदस्त थे कि पूरा मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास के घरों को भी नुकसान पहुंचा और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    धमाकों की तेज आवाज से दहल उठा इलाका स्थानीय लोगों के अनुसार पहला धमाका होते ही पूरे इलाके में दहशत फैल गई। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। कुछ ही मिनटों के अंदर दो और जोरदार धमाके हुए, जिससे आसपास की इमारतों की दीवारें तक हिल गईं। धमाकों की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। कई लोग घायल हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं। घायलों को तुरंत मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है। अवैध गैस कारोबार के आरोप इलाके के लोगों का आरोप है कि जिस घर में धमाके हुए, वहां गैस सिलेंडरों को ब्लैक में बेचने का अवैध कारोबार चलाया जा रहा था। लोगों का कहना है कि बड़ी संख्या में सिलेंडर एक ही जगह पर रखे गए थे, जिससे खतरा और बढ़ गया। शुरुआती आशंका है कि गैस रिसाव के कारण यह हादसा हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस, दमकल और सीआरपीएफ घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और सीआरपीएफ की टीमें मौके पर पहुंच गईं। राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया। टीमों ने मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने का काम किया और पूरे इलाके को सुरक्षित किया। जांच शुरू, इलाके को किया गया सील हादसे के बाद पुलिस ने पूरे क्षेत्र को सील कर दिया है। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है ताकि धमाकों के सही कारणों का पता लगाया जा सके। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि क्या वहां अवैध रूप से गैस सिलेंडरों का कारोबार किया जा रहा था। लोगों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि समय रहते अवैध गैस कारोबार के खिलाफ कार्रवाई की गई होती तो इतना बड़ा हादसा टाला जा सकता था। लोगों ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
  • चुनावों के लिए 2728 अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तैनाती, पहले चरण में  33 और तीनों चरण में कुल 106 पंचायतों में रहेगी वेबकास्टिंग व्यवस्था

    चुनावों के लिए 2728 अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तैनाती, पहले चरण में  33 और तीनों चरण में कुल 106 पंचायतों में रहेगी वेबकास्टिंग व्यवस्था

    ऊना सुशील पंडित : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए जिला ऊना में तीन चरणों में होने वाले चुनावों हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तैनाती की गई है। जिला में चुनाव 26 मई, 28 मई तथा 30 मई को आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि तीनों चरणों के लिए कुल 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 29 सेक्टर अधिकारी, 284 सहायक रिटर्निंग अधिकारी, 602 प्रिजाइडिंग अधिकारी तथा 1799 पोलिंग अधिकारियों सहित कुल 2728 अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अतिरिक्त विभिन्न श्रेणियों में रिजर्व कर्मचारियों की भी व्यवस्था की गई है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तुरंत तैनाती सुनिश्चित की जा सके।
    जारी विवरण के अनुसार विकास खंड अम्ब में 2 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 8 सेक्टर अधिकारी, 57 सहायक रिटर्निंग अधिकारी, 111 प्रिजाइडिंग अधिकारी तथा 333 पोलिंग अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। बंगाणा में 3 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 5 सेक्टर अधिकारी, 49 सहायक रिटर्निंग अधिकारी, 104 प्रिजाइडिंग अधिकारी तथा 312 पोलिंग अधिकारी तैनात किए गए हैं। इसी प्रकार गगरेट विकास खंड में 4 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 4 सेक्टर अधिकारी, 41 सहायक रिटर्निंग अधिकारी, 92 प्रिजाइडिंग अधिकारी तथा 276 पोलिंग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। हरोली में 3 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 4 सेक्टर अधिकारी, 48 सहायक रिटर्निंग अधिकारी, 116 प्रिजाइडिंग अधिकारी तथा 348 पोलिंग अधिकारी तथा ऊना विकास खंड में 2 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 6 सेक्टर अधिकारी, 54 सहायक रिटर्निंग अधिकारी, 116 प्रिजाइडिंग अधिकारी एवं 348 पोलिंग अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
    जिला निर्वाचन अधिकारी जतिन लाल ने बताया कि संवेदनशील एवं अति संवेदनशील पंचायतों में निर्वाचन प्रक्रिया की निगरानी के लिए वेबकास्टिंग व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि 26 मई को होने वाले प्रथम चरण में 33 पंचायतों की लाइव वेबकास्टिंग की जाएगी। तीनों चरणों में कुल 106 पंचायतों में वेबकास्टिंग व्यवस्था के माध्यम से मतदान प्रक्रिया की निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने सभी नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन करते हुए चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सफल ढंग से संपन्न करवाने के निर्देश दिए हैं।
  • ऊना के 12, हरोली के 4 मतदान केंद्रों और गगरेट के 2 मतगणना केंद्रों में आंशिक संशोधन

    ऊना के 12, हरोली के 4 मतदान केंद्रों और गगरेट के 2 मतगणना केंद्रों में आंशिक संशोधन

    ऊना सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन नियम) 1994 के नियम-33 के अंतर्गत पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन-2026 के लिए ऊना और हरोली की विभिन्न ग्राम सभाओं के लिए पूर्व में प्रकाशित मतदान केंद्रों की सूची में प्राप्त आवेदनों के आधार पर आंशिक संशोधन किया गया है। यह जानकारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं जिला पंचायत अधिकारी ऊना श्रवण कुमार ने दी।
    उन्होंने बताया कि उपमंडल ऊना के तहत कुछ मतदान केंद्रों में आंशिक संशोधन किया गया है। इनमें प्रथम चरण होने वाले चुनावों में नंगडाँ के वार्ड 1 से 7 के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नंगडाँ, बसाल अप्पर के वार्ड 1 से 7 के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला ख्वाजा बसाल, बसाल लोअर के वार्ड 1 से 7 के लिए राजकीय उच्च पाठशाला लोअर बसाल, अवादा बराना के वार्ड 1 से 7 के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला अवादा बराना और बारसडा के वार्ड 1 से 7 के लिए राजकीय माध्यमिक पाठशाला बारसडा को मतदान केंद्र बनाया गया है। इन सभी पंचायतों की मतगणना संबंधित पंचायत घर में होगी।
    दूसरे चरण में चुनाव होने वाली पंचायतों में देहलां लोअर के वार्ड 1 से 9 के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देहलां लोअर, बसोली के वार्ड 1 से 7 के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बसोली और धमन्दारी के वार्ड 1 से 5 के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धमन्दारी को मतदान केंद्र बनाया गया है। इन सभी पंचायतों की मतगणना संबंधित पंचायत घर में होगी। इसके अतिरिक्त हरोली उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत समनाल के वार्ड-3 के लिए राजकीय उच्च पाठशाला समनाल (लोअर) तथा वार्ड-4 एवं 5 के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला समनाल (लोअर) को मतदान केंद्र निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत सैंसोवाल के वार्ड-1 से 5 के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रोड़ा को मतदान केंद्र बनाया गया है।
    ग्राम पंचायत सलोह के वार्ड-2 एवं 3 के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला सलोह-1 तथा वार्ड-4 से 7 के लिए राजकीय आदर्श माध्यमिक स्कूल सलोह को मतदान केंद्र निर्धारित किया गया है। वहीं, ग्राम पंचायत लोअर ललड़ी के वार्ड-4 से 7 के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला लोअर ललड़ी को मतदान केंद्र बनाया गया है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने यह भी बताया कि पूर्व में प्रकाशित मतगणना केंद्रों में भी आंशिक संशोधन किया गया है। इसके तहत ग्राम पंचायत कार्यालय कलोह के स्थान पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कलोह तथा ग्राम पंचायत कार्यालय चलेट के स्थान पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चलेट को मतगणना केंद्र निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं सुचारू रूप से संपन्न करवाने के उद्देश्य से यह संशोधन किए गए हैं, ताकि मतदाताओं एवं निर्वाचन कर्मियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
  • चायती राज चुनावों के शांतिपूर्ण संचालन के लिए जिला ऊना में संवेदनशील बूथों व मतगणना केंद्रों की सूची जारी

    चायती राज चुनावों के शांतिपूर्ण संचालन के लिए जिला ऊना में संवेदनशील बूथों व मतगणना केंद्रों की सूची जारी

    ऊना सुशील पंडित : पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन-2026 के तहत जिला ऊना में 249 ग्राम पंचायतों में से 244 ग्राम पंचायतों, 5 पंचायत समितियों के 109 वार्डों में से 107 वार्डों तथा 17 जिला परिषद वार्डों के लिए तीन चरणों में मतदान प्रक्रिया संपन्न करवाई जाएगी। यह जानकारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं जिला पंचायत अधिकारी ऊना श्रवण कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के उद्देश्य से जिला के कुल 669 मतदान बूथों को संवेदनशील एवं अति संवेदनशील श्रेणी में चिन्हित किया गया है। इनमें 391 मतदान बूथ संवेदनशील तथा 278 मतदान बूथ अति संवेदनशील घोषित किए गए हैं।

    उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि विकास खंड अंब में कुल 151 मतदान बूथों में से 93 संवेदनशील तथा 58 अति संवेदनशील हैं। विकास खंड बंगाणा में 53 मतदान बूथों में से 46 संवेदनशील एवं 7 अति संवेदनशील, गगरेट में 181 मतदान बूथों में से 114 संवेदनशील तथा 67 अति संवेदनशील घोषित किए गए हैं। इसी प्रकार हरोली विकास खंड में 118 मतदान बूथों में से 56 संवेदनशील एवं 62 अति संवेदनशील तथा ऊना विकास खंड में 166 मतदान बूथों में से 82 संवेदनशील एवं 84 अति संवेदनशील मतदान बूथ चिन्हित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव के प्रथम चरण में 138 मतदान बूथ संवेदनशील तथा 89 अति संवेदनशील रहेंगे। द्वितीय चरण में 146 मतदान बूथ संवेदनशील एवं 101 अति संवेदनशील तथा तृतीय एवं अंतिम चरण में 107 मतदान बूथ संवेदनशील एवं 88 अति संवेदनशील घोषित किए गए हैं।

    संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की सूची

    सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विकास खंड अंब के अंतर्गत 30 मतदान केंद्रों में से 22 संवेदनशील तथा 8 अति संवेदनशील घोषित किए गए हैं। बंगाणा में 13 मतदान केंद्रों में से 12 संवेदनशील एवं 1 अति संवेदनशील, गगरेट में 22 मतदान केंद्रों में से 13 संवेदनशील एवं 9 अति संवेदनशील चिन्हित किए गए हैं। इसी प्रकार हरोली के 46 मतदान केंद्रों में 28 संवेदनशील तथा 18 अति संवेदनशील और ऊना के 38 मतदान केंद्रों में 18 संवेदनशील एवं 20 अति संवेदनशील मतदान केंद्र घोषित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में 29 मतदान केंद्र संवेदनशील तथा 21 अति संवेदनशील रहेंगे। दूसरे चरण में 34 मतदान केंद्र संवेदनशील एवं 20 अति संवेदनशील तथा तृतीय चरण में 30 मतदान केंद्र संवेदनशील एवं 15 अति संवेदनशील मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

    मतगणना केंद्रों  की सूची

    श्रवण कुमार ने बताया कि जिला में कुल 101 मतगणना केंद्रों को संवेदनशील एवं अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। इनमें 64 मतगणना केंद्र संवेदनशील तथा 37 अति संवेदनशील शामिल हैं। इसके अतिरिक्त जिला परिषद एवं पंचायत समितियों के 5 मतगणना केंद्रों को भी संवेदनशील एवं अति संवेदनशील श्रेणी में चिन्हित किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में 22 मतगणना केंद्र संवेदनशील तथा 11 अति संवेदनशील रहेंगे। इसी प्रकार द्वितीय चरण में 23 संवेदनशील एवं 14 अति संवेदनशील तथा तृतीय चरण में 19 संवेदनशील एवं 12 अति संवेदनशील मतगणना केंद्र निर्धारित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान एवं मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा एवं निगरानी के व्यापक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं, ताकि चुनाव प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न करवाया जा सके।

  • वशिष्ट पब्लिक स्कूल ने ओपन जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन

    वशिष्ट पब्लिक स्कूल ने ओपन जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन

    ऊना : वशिष्ट पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने ओपन जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम पूरे जिले में गौरवान्वित किया। यह प्रतियोगिता इंदिरा स्टेडियम में आयोजित की गई, जिसमें लगभग 200 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रतिभा का परिचय दिया।
    विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र जयदित्य ने शॉट पुट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त कर अपनी उत्कृष्ट क्षमता का प्रदर्शन किया। वहीं छात्रा रिद्धि ने शॉट पुट प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल कर विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि अर्जित की। छात्र आरव चौधरी ने लॉन्ग जंप एवं 60 मीटर दौड़ दोनों प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इसके अतिरिक्त छात्रा माही ने 600 मीटर दौड़ में कांस्य पदक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
    इन सभी होनहार खिलाड़ियों का चयन आगामी राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए किया गया है, जो 13 जून 2026 को बिलासपुर में आयोजित होगी।
    विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा, “हमारे विद्यार्थियों ने कठिन परिश्रम, लगन और अनुशासन के बल पर यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी। हमें पूर्ण विश्वास है कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी हमारे खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, अभिभावकों एवं जिले का नाम रोशन करेंगे।”
    विद्यालय के निदेशक अनुज वशिष्ट ने  कहा, “विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी समान महत्व देता है। खेल विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक एवं व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हमारे विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनके निरंतर अभ्यास, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। विद्यालय भविष्य में भी विद्यार्थियों को खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए हरसंभव सुविधाएँ एवं अवसर प्रदान करता रहेगा।”
  • लेडी गवर्नर ने मानसिक पुनर्वास केंद्र में मरीजों को फल और मिठाइयां वितरित कीं

    लेडी गवर्नर ने मानसिक पुनर्वास केंद्र में मरीजों को फल और मिठाइयां वितरित कीं

    हिमाचल प्रदेश राज्य रेड क्रॉस अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्ष एवं लेडी गवर्नर बिंदु गुप्ता ने आज शिमला में बालूगंज स्थित हिमाचल मानसिक स्वास्थ्य एवं पुनर्वास अस्पताल का दौरा कर वहां उपचाराधीन मरीजों के साथ संवाद किया। उन्होंने मरीजों को मिठाइयां और फल वितरित किए तथा उनके कुशलक्षेम की जानकारी ली। उन्होंने पुनर्वास केंद्र में दी जा रही सुविधाओं एवं देखभाल व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। संस्थान में उपलब्ध सेवाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए बिंदु गुप्ता ने कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य रेड क्रॉस अस्पताल कल्याण अनुभाग के सदस्य नियमित रूप से ऐसे केंद्रों का दौरा करते हैं और रेड क्रॉस गतिविधियों के माध्यम से मानव सेवा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहते हैं।

    उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस मरीजों और समाज के जरूरतमंद वर्गों की सहायता और सहयोग के लिए तत्परता से कार्य रही है।
    इस अवसर पर लेडी गवर्नर ने हिमाचल प्रदेश राज्य रेड क्रॉस अस्पताल कल्याण शाखा के माध्यम से तीन पुनर्वासित मरीजों को 5,000 रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की। झारखंड और बिहार से संबंधित ये लाभार्थी उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और उन्हें सुरक्षित अपने गृह राज्यों तक वापिस जाने के लिए यात्रा के लिए यह वित्तीय सहायता प्रदान की गई।

    मानसिक पुनर्वास केंद्र की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुरेखा चोपड़ा ने लेडी गवर्नर को संस्थान की कार्यप्रणाली तथा मरीजों को उपलब्ध करवाई जा रही उपचार सुविधाओं की जानकारी दी। लेडी गवर्नर ने केंद्र के कर्मचारियों के साथ बैठक कर मरीजों की देखभाल सेवाओं से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
    इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य रेड क्रॉस अस्पताल कल्याण शाखा के सदस्य तथा पुनर्वास केंद्र के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

  • एमसी दीनानगर, एमसी गुरदासपुर, एमसी कादियां और एमसी शाम चौरासी के सदस्यों के चुनाव हेतु आम चुनाव 10 जून 2026 को होंगे: राज्य चुनाव आयोग

    एमसी दीनानगर, एमसी गुरदासपुर, एमसी कादियां और एमसी शाम चौरासी के सदस्यों के चुनाव हेतु आम चुनाव 10 जून 2026 को होंगे: राज्य चुनाव आयोग

    चंडीगढ़ : स्थानीय निकाय विभाग, पंजाब द्वारा पंजाब म्यूनिसिपल एक्ट, 1911 की धारा 13-ए के अंतर्गत दिनांक 21 मई 2026 को जारी अधिसूचना संख्या 03/01/Elections(S-2)/MEB/2026/78 के अनुसार, राज्य चुनाव आयोग ने एमसी दीनानगर, एमसी गुरदासपुर, एमसी कादियां और एमसी शाम चौरासी के सदस्यों के चुनाव हेतु आम चुनावों का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 28 मई 2026 (वीरवार) से शुरू होगी।

    नामांकन पत्र सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों के कार्यालयों में दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 1 जून 2026 (सोमवार) निर्धारित की गई है। यह नामांकन पत्रों की जांच 2 जून 2026 (मंगलवार) को की जाएगी, जबकि नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 3 जून 2026 (बुधवार) दोपहर 3:00 बजे तक होगी। इन नगर परिषदों के लिए मतदान 10 जून 2026 को सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक करवाया जाएगा।

    मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद उसी दिन मतगणना की जाएगी। राज्य चुनाव आयोग द्वारा चुनावों को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही उन नगर परिषदों के अधिकार क्षेत्र में, जहां चुनाव होने हैं, आदर्श चुनाव आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। यह आचार संहिता चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक लागू रहेगी।