Blog

  • Mamata Banerjee के भतीजे Abhishek के घर से कौन-सी LED स्क्रीन लेकर निकली पुलिस, देखें वीडियो

    Mamata Banerjee के भतीजे Abhishek के घर से कौन-सी LED स्क्रीन लेकर निकली पुलिस, देखें वीडियो

    कोलकाताः तृणमूल कांग्रेस पार्टी के नेता और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के आवास पर कोलकाता पुलिस पहुंची। इस दौरान घर के बाहर भारी संख्या में पुलिसबल अभिषेक बनर्जी के आवास पर तैनात दिखे। मिली जानकारी के अनुसार अभिषेक बनर्जी के 188ए हरीश मुखर्जी रोड स्थित ‘शांतिनिकेतन’ आवास पर पुलिस पहुंची। हालांकि, पुलिस के वहां पहुंचने का आधिकारिक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस दौरान एक पुलिसकर्मी अभिषेक बनर्जी के घर से एक LED स्क्रिन लेकर बाहर निकलता दिखा। सादे कपड़ों में पुलिसवालों की टीम द्वारा अभिषेक बनर्जी के घर जाने का कारण अभी साफ नहीं किया।

    एक सोर्स का दावा है कि डायरेक्टर ऑफ सिक्योरिटी के अधिकारियों की एक टीम अभिषेक बनर्जी के घर गई थी। कहा जा रहा है कि यह कार्रवाई अवैध निर्माण को लेकर कोलकाता नगर निगम की ओर से जारी किए गए एक नोटिस के बाद हुई है। हालांकि, पुलिस आखिर किस वजह से वहां पहुंची है इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, अवैध हिस्से को गिराने का आदेश भी जारी किया गया है। नोटिस के मद्देनजर कोलकाता पुलिस ने वहां जाकर स्थिति का जायजा लिया। कोलकाता नगरपालिका के नोटिस के जवाब में अभिषेक बनर्जी ने कल नगरपालिका अधिकारियों को लेटर लिखकर 14 दिन का समय मांगा था।

    कोलकाता नगर निगम (KMC) के मुताबिक, अभिषेक बनर्जी, उनकी कंपनी और परिवार से जुड़ी 17 संपत्तियां जांच के दायरे में हैं। केएमसी का आरोप है कि इन संपत्तियों के निर्माण में नियमों का उल्लंघन हुआ है। केएमसी एक्ट, 1980 की धारा 400(1) के तहत सभी 17 पतों पर नोटिस चिपका दिए गए हैं। केएमसी के असेसमेंट विभाग ने शुरुआत में बनर्जी से जुड़ी ऐसी 42 संपत्तियों की सूची तैयार की थी, जिसे बाद में छांटकर 17 कर दिया गया है। 4 मई को बंगाल चुनाव के नतीजों के दो दिन बाद सरकार ने अभिषेक बनर्जी की सुरक्षा में कटौती की थी। हरीश मुखर्जी रोड के आवास के बाहर से पुलिस फोर्स को कम कर दिया। साथ ही, बाहर लगी बैरिकेडिंग और सुरक्षा जांच वाली मशीनों को भी हटा दिया गया।

     

     

  • पंजाब राज्य में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) शुरू होने से पहले 90 प्रतिशत तक प्री-मैपिंग करने का लक्ष्य निर्धारित: अनिंदिता मित्रा

    पंजाब राज्य में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) शुरू होने से पहले 90 प्रतिशत तक प्री-मैपिंग करने का लक्ष्य निर्धारित: अनिंदिता मित्रा

    चंडीगढ़ : पंजाब राज्य में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) शुरू होने से पहले 90 प्रतिशत तक प्री-मैपिंग करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह जानकारी आज यहां मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब अनिंदिता मित्रा ने दी। उन्होंने कहा कि पंजाब राज्य में प्री-मैपिंग के दौरान 84 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं की मैपिंग सफलतापूर्वक पूरी की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि प्री-मैपिंग के दौरान वर्ष 2003 में हुई एस.आई.आर. को आधार बनाकर मौजूदा मतदाता सूचियों के साथ मिलान किया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि यदि किसी मतदाता की प्री-मैपिंग नहीं होती है, तो उस मतदाता को बी.एल.ओ. द्वारा दिया गया गणना फॉर्म भरकर पुनः बी.एल.ओ. के पास जमा करवाना होगा। इसके बाद संबंधित मतदाता का नाम ड्राफ्ट रोल में जोड़ दिया जाएगा। मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब अनिंदिता मित्रा ने पंजाब के मतदाताओं से अपील की कि वे एस.आई.आर. में बढ़-चढ़कर भाग लें और बी.एल.ओ. के साथ पूरा सहयोग करें।

  • तकनीकी खराबीः Ropeway पर हवा में अटके 300 पर्यटक, रेस्क्यू जारी, देखें वीडियो

    तकनीकी खराबीः Ropeway पर हवा में अटके 300 पर्यटक, रेस्क्यू जारी, देखें वीडियो

    गुलमर्गः धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग से एक बेहद डराने वाली खबर सामने आई है, जहां एशिया के सबसे प्रसिद्ध गोंडोला रोपवे में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। दरअसल, अचानक तकनीकी खराबी आने के कारण केबल कार सेवा बीच में ही रुक गई। इस घटना के चलते 300 पर्यटक सैकड़ों फीट की ऊंचाई पर हवा में ही अलग-अलग केबिनों में फंस गए। इस घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में भारी दहशत फैल गई और लोगों ने चीखना शुरू कर दिया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन और फायर एंड इमरजेंसी सर्विस की टीम को मौके पर बुलाया गया।
    जिसके तुरंत बाद प्रशासन द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया और लोगों को सुरक्षित उतारा जा रहा है। इस हादसे ने पर्यटकों की सुरक्षा के साथ-साथ इस विशाल रोपवे सिस्टम की वजन उठाने की क्षमता और तकनीकी मानकों पर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। अधिकारियों के अनुसार सभी फंसे हुए यात्रियों को सुरक्षित निकालने के प्रयास लगातार जारी हैं। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और तकनीकी टीम भी खराबी को ठीक करने में जुटी हुई है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, जिससे राहत की बात है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल जरूर बन गया है, लेकिन रेस्क्यू टीम का कहना है कि सभी पर्यटक सुरक्षित हैं और जल्द ही उन्हें नीचे उतार लिया जाएगा। जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी नलिन प्रभात भी मौके के लिए रवाना हो गए, जबकि वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पहले से ही घटनास्थल पर मौजूद रहे और राहत कार्यों की निगरानी करते रहे। उपराज्यपाल कार्यालय ने जानकारी दी कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। सभी केबल कार केबिन सुरक्षित हैं और प्रशिक्षित रेस्क्यू टीमें फंसे हुए पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकालने में जुटी हुई हैं। अधिकारियों के अनुसार बचाव अभियान तेजी और सावधानी के साथ चलाया गया, जिससे पर्यटकों में किसी तरह की अफरा-तफरी नहीं फैली। प्रशासन ने साफ किया है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और घबराने की कोई जरूरत नहीं है।
  • मामूली विवाद के बाद युवक ने बाइक को लगाई आग, देखें वीडियो

    मामूली विवाद के बाद युवक ने बाइक को लगाई आग, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ : हरियाणा के गांवों की अब जल प्रबंधन में अहम भूमिका होगी। प्रदेश में ग्रामीण जल प्रबंधन को विकेंद्रीकृत और सामुदायिक भागीदारी आधारित मॉडल के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से एक खास पहल की गई है। ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं का संचालन एवं रखरखाव (ओ एंड एम) नीति-2026 के तहत गांव अपने जलापूर्ति तंत्र के संचालन, रखरखाव और दीर्घकालिक स्थायित्व में अधिक जिम्मेदारी निभा सकेंगे। मुख्य सचिव ने कहा कि सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए केवल आधारभूत ढांचा तैयार करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसके दीर्घकालिक संचालन एवं रखरखाव के लिए मजबूत व्यवस्था भी आवश्यक है। इसके लिए निरंतर निगरानी, मजबूत संस्थागत सहयोग और समुदाय की सक्रिय भागीदारी जरूरी है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

    जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री जे. गणेशन ने बताया कि ग्राम जल एवं सीवरेज समितियों को नीति के तहत महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। ये समितियां जलापूर्ति की योजना तैयार करने से लेकर निगरानी, आधारभूत ढांचे के प्रबंधन, शिकायत निवारण, बिलिंग, उपभोक्ता शुल्क संग्रहण और रिकॉर्ड के रखरखाव का कार्य भी करेंगी। ये समितियां मरम्मत कार्यों और रखरखाव गतिविधियों की निगरानी के साथ-साथ विभाग की तकनीकी टीमों के साथ समन्वय भी स्थापित करेंगी। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि जिला स्तर पर नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी उपायुक्त जिला जल एवं सीवरेज मिशन की बैठकें नियमित रूप से करें, ताकि ग्राम पंचायतों, ग्राम जल एवं सीवरेज समितियों और संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित हो सके।

    नीति की एक विशेषता नीति-निर्धाण प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देना भी है। अधिकारियों ने बताया कि ग्राम जल एवं सीवरेज समितियों में महिलाओं की कम से कम 50 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित की गई है। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को पानी के बिलों के वितरण, उपभोक्ता शुल्क संग्रहण, जल गुणवत्ता परीक्षण और शिकायत निवारण जैसी गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से शामिल किया जा रहा है। इससे न केवल सेवा वितरण मजबूत होगा बल्कि ग्रामीण महिलाओं मिलेंगे अतिरिक्त रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने जल प्रबंधन प्रणाली में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने के लिए तकनीक आधारित पहलों की भी समीक्षा की। नागरिकों को भारत बिल पे और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से डिजिटल भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे जल शुल्क का भुगतान अधिक सरल और त्वरित हो सकेगा।

    अधिकारियों ने बताया कि संचालन एवं रखरखाव नीति-2026 से ग्रामीण पेयजल ढांचे की कार्यक्षमता, पारदर्शिता और दीर्घकालिक स्थायित्व में उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद है। साथ ही, इससे स्थानीय समुदायों में स्वामित्व की भावना भी मजबूत होगी। बैठक में विकास एवं पंचायत विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री विजयेंद्र कुमार, विकास एवं पंचायत विभाग के निदेशक श्री अनीश यादव तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

       
  • ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में मंत्री का एक्शन, वरिष्ठ अधिकारी राजेन्द्र प्रशाद को किया सस्पेंड, देखें वीडियो

    ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में मंत्री का एक्शन, वरिष्ठ अधिकारी राजेन्द्र प्रशाद को किया सस्पेंड, देखें वीडियो

    पंचकूलाः पंचकूला के प्रशासनिक हलके में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब जिला कष्ट निवारण समिति (ग्रीवेंस कमेटी) की बैठक में एक वरिष्ठ अधिकारी राजेन्द्र प्रशाद को सस्पेंड करने का फरमान खनन मंत्री ने सुना दिया गया। दरअसल, पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में चल रही इस बैठक की कमान संभाल रहे पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार ने साफ कर दिया कि जनता की शिकायतों और अवैध गतिविधियों पर ढुलमुल रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक के दौरान जब रत्तेवाली गांव में धड़ल्ले से चल रहे अवैध खनन का मुद्दा उठा, तो राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा और कार्तिक शर्मा ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए। सांसदों के तीखे तेवरों और जनता की शिकायत को जायज मानते हुए मंत्री ने मौके पर ही सहायक खनन अभियंता राजेंद्र प्रसाद को सस्पेंड करने का हुक्म जारी कर दिया।

    गौरतलब है कि इससे पहले 19 मार्च को हुई ग्रीवेंस कमेटी की बैठक के मुकाबले इस बार का माहौल काफी गरमागरम रहा। इस महत्वपूर्ण बैठक में कांग्रेस विधायक चंद्रमोहन बिश्नोई पीठ में दर्द की शिकायत के चलते शामिल नहीं हो सके। हालांकि, सत्तापक्ष और संगठन के कई बड़े चेहरे टेबल पर मौजूद रहे, जिनमें राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व विधायक ज्ञानचंद गुप्ता और भाजपा जिलाध्यक्ष अजय मित्तल शामिल थे। नेताओं की इस भारी-भरकम मौजूदगी के चलते प्रशासनिक अमला भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।

    माजरी गांव के अमित ने शिकायत की कि एक रसूखदार व्यक्ति ने मंदिर के नजदीक अवैध शेड डालकर जमीन कब्जा ली है। मंत्री ने नगर निगम और स्थानीय प्रशासन को 24 घंटे के भीतर इस कब्जे पर पीला पंजा चलाने (हटवाने) के निर्देश दिए। बुढनपुर के राजकुमार जैन ने रिहायशी इलाके में लगने वाली अवैध मीट दुकानों और संडे मार्केट का मुद्दा उठाया। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए नगर निगम की टीम को तुरंत पूरी मार्केट वहां से साफ करने का जिम्मा सौंपा।

    कंडियाला गांव के सरपंच करण सिंह ने जब मंत्री को बताया कि उनके गांव में ट्यूबवेल लगाने के लिए ₹41 लाख का बजट पास होने के बाद भी काम शुरू नहीं हुआ, तो जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अफसरों ने बहाना बनाया कि फाइल हेडक्वार्टर में है। इस पर मंत्री ने बैठक के बीच ही मुख्यालय फोन मिलाकर फाइल को तुरंत क्लीयर करने और काम शुरू करने को कहा। रायपुररानी में स्कूल के रास्ते पर दुकानदार के अतिक्रमण को लेकर बीडीपीओ को नोटिस थमाया गया। वहीं, पिंजौर की राजबाला की शिकायत पर, जहां बारिश में ढहा बिजली का पोल बिना किसी सपोर्ट के खड़ा कर दिया गया था, बिजली बोर्ड के एसडीओ को सुरक्षा पुख्ता करने की हिदायत दी गई।

    ग्रामीण अंचल की कनेक्टिविटी को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई। खोलमाला गांव के सरपंच जगतार सिंह ने गांव को जोड़ने वाली मुख्य लिंक रोड की खस्ताहालत का मुद्दा उठाया। इस पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने कागजी रिकॉर्ड पेश करते हुए बताया कि सड़क निर्माण का यह प्रोजेक्ट नाबार्ड के तहत मंजूर हो चुका है और टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही धरातल पर काम शुरू कर दिया जाएगा।

  • Punjab News: गर्मी से बचने के लिए चोर चुराने लगे AC के आउटडोर, 2 दुकानों को बनाया निशाना, देखें वीडियो

    Punjab News: गर्मी से बचने के लिए चोर चुराने लगे AC के आउटडोर, 2 दुकानों को बनाया निशाना, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः पंजाब में एक तरफ भीषण गर्मी का कहर जारी है, वहीं दूसरी ओर चोरों का कहर है। भीषण गर्मी में लोग तेज धूप में निकलने से बच रहे है, लेकिन दूसरी ओर चोर गर्मी से राहत पाने के लिए एसी मशीनों को चुराने में व्यस्त है। ताजा मामला बब्बर अकाली मार्केट से चोरी का सामने आया है। जहां बब्बर अकाली मार्केट में 2 मोबाइल की दुकानों की आउटडोर मशीनें लेकर 3 चोर फरार हो गए।

    जिसमें से एक साईं मोबाइल नाम की दुकान पर देर रात चोर एयर कंडीशनर की आउटडोर मशीनें लेकर फरार हो गए। दोनों चोर अलग-अलग ई-रिक्शा पर घटना को अंजाम देने के लिए आए थे। घटना वहां सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं, जिसमें देखा जा रहा है कि चोर एयर कंडीशनर की मशीनें ई रिक्शा पर लादकर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं मामले की जानकारी देते हुए दुकान मालिक आशु ने बताया कि आज सुबह दुकान पर आया तो एयर कंडीशनर चालू किया, तो एसी ठंडक नहीं कर रहा था। इस दौरान साथ वाली दुकान मालिक का एसी भी ठंडक नहीं कर रहा था।

    जब दोनों ने मिलकर मेकैनिक को बुलाकर जांच कराई, तो उन्होंने बताया कि छत से एयर कंडीशनर की मशीनें गायब है। उन्होंने कहा कि दोनों ने नए यूनिट लगवाए थे। देर रात चोर 3.10 बजे आया दोनों आउटडोर लेकर फरार हो गए। उन्होंने कहा कि दोनों दुकानों का 80 से 90 हजार का नुकसान हो गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। उन्होंने कहा कि देर रात पुलिस गश्त पर तैनात रहती है और आने जाने वाले संदिग्ध लोगों से पूछताछ करती है, लेकिन दोनों ई-रिक्शा पर सवार होकर आए तीनों चोरों को किसी पुलिस कर्मी ने रास्ते में रोककर पूछताछ नहीं की।

  • विकास खंड ऊना की 18 पंचायतों में प्रथम चरण का मतदान कल, 116 पोलिंग पार्टियां अपने गंतव्य के लिए हुई रवाना

    विकास खंड ऊना की 18 पंचायतों में प्रथम चरण का मतदान कल, 116 पोलिंग पार्टियां अपने गंतव्य के लिए हुई रवाना

    ऊना : विकास खंड ऊना में चुनावों के मद्देनज़र सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा आज (मंगलवार) को 116 पोलिंग पार्टियां चुनाव सामग्री के साथ अपने गंतव्य के लिए रवाना हुईं। यह जानकारी एसडीएम ऊना अभिषेक मित्तल ने दी। उन्होंने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन के लिए विकास खंड ऊना की 18 पंचायतों में पहले चरण का मतदान मंगलवार को सुबह 7 बजे से सायं 3 बजे तक होगा। मतदान के उपरांत संबंधित पंचायत में निर्धारित मतगणना केंद्रों पर मतों की गिनती की जाएगी। उन्होंने बताया कि उपमंडल ऊना के तहत 116 पोलिंग पार्टियों में 464 अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहेंगे। साथ ही 8 सेक्टर अधिकारी तथा 130 पुलिस व हॉमगार्ड के जवान संबंधित मतदान और मतगणना केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभालेंगे। इसके साथ ही 23 हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों के माध्यम से उपमंडल ऊना की चुनावाी प्रक्रिया में शामिल रहेंगी। बता दें, उपमंडल ऊना में पहले चरण में 18 पंचायतों में चुनाव होगा, इनमें देहलां अप्पर, बनगढ़, टक्का, सनोली, जखेड़ा, नंगड़ा, डंगोली, बसाल अप्पर, बसाल लोअर, ठाकुरद्वारा, बरनोह, डंगेहडा, फतेहपुर, अवादा वराना, सुनेहरा, बडसाला, जनकौर और लम्लेहड़ा पंचायतें शामिल हैं। इस मौके पर बीडीओ ऊना रमनबीर चौहान, जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कुमारी सहित अन्य मौजूद रहे।
  • हरियाणा में यात्रियों की सुविधा, स्वच्छता और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा – परिवहन मंत्री अनिल विज

    हरियाणा में यात्रियों की सुविधा, स्वच्छता और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा – परिवहन मंत्री अनिल विज

    चंडीगढ़ : हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि अब राज्य के बस अडडों पर यात्रियों की आवाजाही, स्वच्छता एवं सुरक्षा में किसी भी प्रकार की बाधा स्वीकार नहीं की जाएगी। साथ ही, बस अड्डों पर अवैध कब्जों, अतिरिक्त काउंटरों, रेहड़ी-फड़ी और अनधिकृत गतिविधियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी बस अड्डों पर अतिक्रमण रोकने तथा यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। गौरतलब है कि यह निर्देश गत दिनों परिवहन मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में दिए गए आदेशों के अनुपालना में परिवहन विभाग के महानिदेशक द्वारा हरियाणा रोडवेज के सभी महाप्रबंधकों को जारी किए गए हैं। परिवहन मंत्री अनिल विज ने स्पष्ट तौर पर कहा कि बस अड्डे आमजन की सुविधा के लिए होते हैं और वहां यात्रियों की आवाजाही, स्वच्छता एवं सुरक्षा में किसी भी प्रकार की बाधा स्वीकार नहीं की जाएगी और बस अड्डों पर अवैध कब्जों, अतिरिक्त काउंटरों, रेहड़ी-फड़ी और अनधिकृत गतिविधियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    बस अडडों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं होगा बर्दाश्त- विज

    श्री विज ने जारी निर्देशों के अनुसार बताया कि कोई भी दुकानदार, वेंडर अथवा अन्य व्यक्ति बस अड्डे के प्लेटफॉर्म, सड़क, फुटपाथ, प्रतीक्षालय या सार्वजनिक स्थान पर किसी प्रकार का अतिक्रमण नहीं करेगा। दुकान से संबंधित सामान जैसे रैक, फ्रिज, क्रेट, टेबल, बेंच, बोर्ड अथवा अन्य सामग्री केवल निर्धारित दुकान क्षेत्र के भीतर ही रखी जा सकेगी। इसके अलावा, अस्थायी स्टॉल, फेरी लगाने वाले, अनधिकृत विक्रेता तथा दुकान के बाहर अतिरिक्त काउंटर लगाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। दुकानदारों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि वे यात्रियों, बसों, आपातकालीन वाहनों अथवा सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की रुकावट उत्पन्न न करें।

    अवैध बिजली कनेक्शन और अतिरिक्त विद्युत उपकरण लगाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई- विज

    परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि बिना अनुमति अतिरिक्त विद्युत उपकरण या अवैध बिजली कनेक्शन लगाने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बस अड्डों पर नियमित निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकार का अतिक्रमण पाए जाने पर तुरंत उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाए। श्री विज ने बताया कि निर्देशों में यह भी स्पष्ट किया गया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया जाएगा। आवश्यक होने पर जुर्माना, दुकान आवंटन रद्द करना, दुकान सील करना अथवा सामान जब्त करने जैसी कार्रवाई भी की जा सकेगी।परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश के बस अड्डों को स्वच्छ, व्यवस्थित, सुरक्षित एवं आधुनिक बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है और इस संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

  • Punjab News: 10.95 किलो हेरोइन और हैंड ग्रेनेड सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 10.95 किलो हेरोइन और हैंड ग्रेनेड सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फाजिल्काः पुलिस और बीएसएफ ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान 2 अलग अलग मामलों के तहत भारी मात्रा में नशीला पदार्थ और हैंड ग्रेनेड बरामद किया है। हैंड ग्रेनेड मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी गगन अजीत सिंह ने बताया कि जलालाबाद की पुलिस टीम इलाके में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान बीएसएफ चौकी गट्टी बीसो से एसी मुकेश कुमार ने सूचना दी कि गांव प्रभात सिंह वाला हिठाड़ के पास सीमा से सटे खेतों में एक संदिग्ध बोरा पड़ा है।

    डीएसपी जलालाबाद गुरसेवक सिंह को मौके पर बुलाया गया और बीएसएफ के साथ संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया। तलाशी के दौरान बोरे से सफेद पारदर्शी पैकेटों में लिपटी हेरोइन की खेप बरामद हुई, जिसका कुल वजन 10 किलो 950 ग्राम पाया गया। पुलिस ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ थाना सदर जलालाबाद में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं दूसरी कार्रवाई में सीआईए स्टाफ फाजिल्का के इंचार्ज इंस्पेक्टर सुनील कुमार की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकेबंदी के दौरान तीन आरोपी लखवीर सिंह उर्फ मंगा, गुरपिंदर सिंह उर्फ मन्ना और सुखविंदर सिंह उर्फ लब्बी को गिरफ्तार किया।

    तलाशी के दौरान इनके कब्जे से एक हैंड ग्रेनेड बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने अपने एक और साथी सलीम का नाम उजागर किया, जो ग्रेनेड लाने के लिए उनके साथ अमृतसर गया था। पुलिस ने सलीम को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने थाना अरनीवाला में मामला दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच में मुख्य आरोपी लखवीर सिंह उर्फ मंगा के खिलाफ पहले से ही पोक्सो एक्ट और दुष्कर्म जैसे गंभीर मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।

     

  • बुजुर्गों के लिए शुरू होगा ‘वृद्ध सेवा एवं स्वास्थ्य’ पोर्टल : आरती सिंह राव

    बुजुर्गों के लिए शुरू होगा ‘वृद्ध सेवा एवं स्वास्थ्य’ पोर्टल : आरती सिंह राव

    चंडीगढ़ : हरियाणा की स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान एवं आयुष मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि राज्य में नागरिकों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर और समग्र स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए जल्द ही दो बड़ी कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार बुजुर्गों के जीवन स्तर को सुधारने और उन्हें सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

    बुजुर्गों के लिए हर गुरुवार लगेंगे विशेष स्वास्थ्य शिविर स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों के बेहतर स्वास्थ्य और बेहतर जीवन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए राज्य के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों (AYUSH) में हर सप्ताह गुरुवार को विशेष स्वास्थ्य शिविर (Weekly Health Camps) आयोजित किए जाएंगे। इन स्वास्थ्य शिविरों के डेटा की सटीक मॉनिटरिंग और प्रबंधन के लिए ‘वृद्ध सेवा एवं स्वास्थ्य’ पोर्टल विकसित किया गया है, इसको जल्द ही लांच किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य राज्यभर के बुजुर्गों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की पारदर्शी निगरानी करना है।

    ओपीडी और आईपीडी मरीजों के लिए ‘संजीवनी योग’ कार्यक्रम

    आरती सिंह राव ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुदृढ़, निवारक (preventive) और समग्र (holistic) बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक विशेष कार्यक्रम “संजीवनी योग (SanYog)” शुरू किया जा रहा है। इसके अंतर्गत ओपीडी (OPD) और वेटिंग एरिया में जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHCs) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHCs) में आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए आयुष डॉक्टरों और योग सहायकों के माध्यम से योग सत्र, प्राणायाम और स्वस्थ जीवन शैली के संबंध में मार्गदर्शन दिया जाएगा।

    स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि आईपीडी (IPD) वार्ड यानि अस्पतालों में भर्ती मरीजों को स्वास्थ्य विभाग के संबंधित चिकित्सा अधिकारियों और डॉक्टरों की सलाह पर विशेष योग थेरेपी और लाइफस्टाइल काउंसिलिंग (परामर्श) प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि उक्त महत्वाकांक्षी योजना को धरातल पर उतारने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं , जल्द ही ‘वृद्ध सेवा एवं स्वास्थ्य’ पोर्टल और ‘संजीवनी योग (SanYog)’ कार्यक्रम का आधिकारिक रूप से भव्य शुभारंभ किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने दोहराया कि योग, प्राणायाम और आधुनिक चिकित्सा का यह अनूठा संगम हरियाणा को एक स्वस्थ और निरोगी प्रदेश बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।