Blog

  • बर्फ के गोले की आड़ में शराब का लंगर, DJ मालिक गिरफ्तार, 300 मीटर की दूरी पर है SSP का दफ्तर, देखें वीडियो

    बर्फ के गोले की आड़ में शराब का लंगर, DJ मालिक गिरफ्तार, 300 मीटर की दूरी पर है SSP का दफ्तर, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पॉश सेक्टर-9 मार्केट में सरेआम शराब का लंगर लगाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर-3 थाना पुलिस ने डीजे मालिक राजेश सचदेवा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने FIR में लिखा है कि शराब ठेके के बाहर खुलेआम लोगों को नई शराब ब्रांड को प्रमोट करने के लिए शराब पिलाई जा रही थी। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। वीडियो में शराब ठेके के बाहर स्टॉल लगाकर लोगों को बर्फ के गोलों यानी चुस्की में वोदका मिलाकर मुफ्त में बांटते देखा गया। बताया जा रहा है कि यह वीडियो खुद शराब ठेकेदार की ओर से इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया था, जिसे विवाद बढ़ने के बाद डिलीट कर दिया गया।

    हालांकि, तब तक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका था। चंडीगढ़ के डिप्टी कमिश्नर निशांत यादव ने कहा कि सेक्टर-9 के जिस शराब ठेके के बाहर यह काम किया गया है, उसके लाइसेंस होल्डर को नोटिस जारी कर इस बारे में जवाब मांगा गया है। जानकारी के अनुसार, सेक्टर-9 स्थित शराब ठेके के बाहर एक प्रमोशनल स्टॉल लगाया गया था। यहां लोगों को जामुन फ्लेवर वाली बर्फ की चुस्की दी जा रही थी, जिसमें वोदका मिलाई गई थी। वीडियो में बड़ी संख्या में लोग स्टॉल के आसपास खड़े दिखाई दिए और कई लोग हाथों में शराब वाली चुस्की लिए नजर आए।

    शराब का यह लंगर कई घंटों तक चलता रहा, लेकिन पुलिस और प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी। हैरानी की बात यह है कि जहां यह पूरा आयोजन चल रहा था, वहां से करीब 300 मीटर की दूरी पर चंडीगढ़ पुलिस मुख्यालय, चंडीगढ़ प्रशासक गुलाबचंद कटारिया का कार्यालय, डीजीपी और एसएसपी कार्यालय मौजूद हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड होने के बाद भी तुरंत कार्रवाई नहीं हुई। जब मामला मीडिया में प्रमुखता से चला और विवाद बढ़ा, तब जाकर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए केस दर्ज किया।

    पुलिस ने बताया कि नए शराब ब्रांड के प्रमोशन के लिए यह आयोजन किया था। वीडियो में स्टॉल पर युवाओं की भीड़ दिखाई दे रही थी। इस मामले में शराब पिलाने वाले राजेश सचदेवा ने उस दिन वहां DJ लगा रखा था। हालांकि पुलिस को लेकर सवाल भी खड़े हो रहे हैं कि इस मामले में शराब ठेकेदार के खिलाफ कोई एक्शन क्यों नहीं लिया गया।

     

  • Punjab News: नहर में दपंति सहित बच्चों ने लगाई छलांग, 3 की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: नहर में दपंति सहित बच्चों ने लगाई छलांग, 3 की मौत, देखें वीडियो

    पटियालाः ज़िले में हल्का घनौर के गांव मंडौली के आसपास भाखड़ा की निर्वाणा ब्रांच नहर में एक ही परिवार के 5 लोगों ने छलांग लगा दी। इस दौरान हालांकि दोनों पति-पत्नी को स्थानीय लोगों ने बचा लिया, लेकिन 3 बच्चों की मौत हो गई, जिनके शव गोताखोरों ने किलोमीटर दूर से निकाल लीं। मृतकों में एकम (13), राजवीर कौर (11) और मुस्कान (7) शामिल हैं, जबकि माता-पिता की पहचान हरप्रभजोत सिंह (40) और जसविंदर कौर (38) के रूप में हुई है। यह परिवार मोहाली जिले के सोहाना थाना के अंतर्गत मोजपुर गांव का निवासी है। हालांकि मामले की पूरी जांच अभी बाकी है, लेकिन परिवार का कहना है कि उन्होंने यह कदम अपने माता-पिता से तंग आकर उठाया है।

    जानकारी के अनुसार सुरक्षा गार्द के रूप में काम करता हरप्रभजोत सिंह अपनी पत्नी और तीनों बच्चों के साथ मोटरसाइकिल से हल्का घनौर के थाना के खेड़ी गंडिया के आसपास बने गांव मंडौली पहुंचा और इस गांव के पास से चली भाखड़ा की निर्वाणा ब्रांच नहर की पटरी का रास्ता लेकर आगे जाकर मोटरसाइकिल रोक ली। कहा जा रहा है कि वह घर से ही इस सहमति से आए थे कि वह नहर में छलांग मार कर खुदकुशी करेंगे। गोता खोरों के अनुसार दोनों लड़कियों ने तो आसानी से छलांग मार दी, लेकिन लड़का एकम मोटरसाइकिल से गिर गया तो पिता ने उसका हाथ मोटरसाइकिल से छुड़ा कर पत्नी सहित मिलकर नहर में छलांग लगा दी।

    यह देखकर जब एक व्यक्ति ने शोर मचाया तो अन्य लोग भी दौड़कर नहर की तरफ आ गए और उन्होंने परिवार को बाहर निकाल लिया। इस दौरान बच्चे नहर में डूब गए और उनकी मौत हो गई। थाना खेड़ी गंडिया के एसएचओ जरनैल भुल्लर ने बताया कि हरप्रभजोत सिंह के ब्यानों पर उसके माता-पिता खिलाफ खुदकुशी के मजबूर करने का केस दर्ज किया जा रहा है। मंडौली के आसपास परिवार द्वारा नहर में छलांग मारने से तीन बच्चों की मौत से गांव मोजपुर उदास है। गांव वासियों के अनुसार हरप्रभजोत सिंह और उसकी पत्नी जसविंदर कौर 8 बजे मोटरसाइकिल पर तीनों बच्चों को लेकर घर से गए थे।

    किसी को भी यह याद भी नहीं था कि वह लगभग डेढ़ घंटे बाद साढ़े नौ बजे अपने बच्चों सहित नहर में कूद जाएंगे। बिस्तर पर पड़े बच्चों के बुजुर्ग दादा सवरण सिंह और दादी गरमेल कौर का कहना है कि उनका परिवार समाप्त हो गया है। नहर में छलांग मारने वाले हरप्रभजोत सिंह से बात की तो उन्होंने सारा दोष माता-पिता पर ही मढ़ दिया। उन्होंने कहा कि माता-पिता से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया। मोहल्ला वासियों ने बताया कि सभी बच्चे पढ़ाई में होशियार थे। तीनों बच्चों का सोमवार को पोस्टमार्टम होने के बाद एक साथ संस्कार करने की संभावना है।

  • Punjab News: Eid al-Adha पर शाही इमाम मौलाना ने CM Mann से की ये खास अपील, देखें वीडियो

    Punjab News: Eid al-Adha पर शाही इमाम मौलाना ने CM Mann से की ये खास अपील, देखें वीडियो

    लुधियानाः भारत में मुस्लिम समुदाय अगले सप्ताह ईद-अल-अजहा 2026, जिसे बकरीद या ईद-उल-जुहा के नाम से भी जाना जाता है, मनाएगा। लेकिन हर साल की तरह इस बार भी त्योहार की तारीख को लेकर भ्रम की स्थिति बन गई थी, क्योंकि यह चांद दिखने पर निर्भर करती है। लोग बकरीद पर असमंजस में है कि 27 मई को मनाई जाएगी या 28 मई को मनाई जाएगी। ऐसे में पंजाब के शाही इमाम मौलाना मोहम्मद उस्मान रहमानी ने सोशल मीडिया के जरिए पंजाब सरकार से एक महत्वपूर्ण अपील की है।

    उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और शिक्षा मंत्री हरजीत सिंह बैंस को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार बकरीद यानी कुर्बानी की ईद (ईद-उल-अज़हा) चांद के दर्शन के अनुसार 28 तारीख को मनाई जाएगी, जबकि कुछ कैलेंडरों में यह तारीख 27 दिखाई गई है। शाही इमाम ने कहा कि पूरे भारत में मुस्लिम समुदाय 28 तारीख को ईद की नमाज़ अदा करेगा और इस पवित्र त्योहार को मनाएगा।

    उन्होंने बताया कि उसी दिन पंजाबी यूनिवर्सिटी द्वारा B.Ed के पेपर भी रखे गए हैं, जिससे विद्यार्थियों को धार्मिक फर्ज निभाने में कठिनाई हो सकती है। मौलाना उस्मान रहमानी ने पंजाब सरकार से मांग की है कि मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए 28 तारीख को सरकारी छुट्टी का ऐलान किया जाए और उस दिन होने वाले पेपरों को आगे के लिए स्थगित किया जाए। उन्होंने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और शिक्षा मंत्री हरजीत सिंह बैंस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द निर्णय करेंगे।

     

  • Punjab News: अकाली दल को लगा झटका, पूर्व राज्यसभा सांसद, पूर्व RTI कमिश्नर और सुखदीप मजीठा ‘AAP ‘में शामिल

    Punjab News: अकाली दल को लगा झटका, पूर्व राज्यसभा सांसद, पूर्व RTI कमिश्नर और सुखदीप मजीठा ‘AAP ‘में शामिल

    अमृतसरः पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सियासत गरमा गई है। पार्टी के नेताओं का दूसरी पार्टियों में शामिल होने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी कड़ी में आज आप पार्टी ने शिरोमणि अकाली दल को बड़ा झटका दिया है। दरअसल, आज सीएम भगवंत मान की अगुवाई में पूर्व राज्यसभा सांसद और पूर्व विधायक राजमहिंदर सिंह मजीठा, पूर्व RTI कमिश्नर हेमइंदर सिंह मजीठा और सुखदीप सिंह मजीठा आप पार्टी में शामिल हो गए।

    तीनों का सीएम मान ने पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आप पार्टी के कार्यों से प्रभावित होकर लगातार लोग आप पार्टी में शामिल हो रहे है। इसी कारण आज मजीठा हलके से 3 नेताओं ने पार्टी का दामन थामा है और तीनों नेताओं का पार्टी मे शामिल होने पर वह स्वागत करते है।

  • घूमने गए 5 दोस्तों को Guards ने बुरी तरह पीटा, 1 की मौके पर मौत

    घूमने गए 5 दोस्तों को Guards ने बुरी तरह पीटा, 1 की मौके पर मौत

    वाराणसीः एक 17 साल के युवक को बाउंसर्स और गार्ड्स द्वारा पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक के दोस्त ने बताया कि रविवार तड़के 5 दोस्त नमो घाट घूमने पहुंचे थे। वहां उन्हें प्राइवेट गार्ड्स ने रोका। इस दौरान उनमें कहासुनी होने के बाद वे दूसरी ओर चले गए, लेकिन लौटने पर 10-12 गार्ड्स और बाउंसर्स ने उन्हें घेर लिया और मारने-पीटने लगे। घाट पर अफरा-तफरी मच गई। जब लोग जुटे तो गार्ड्स ने उनको छोड़ दिया।

    घटना में घायल अन्य दोस्त।
    घटना में घायल अन्य दोस्त।

    इस मारपीट में एक युवक को गंभीर चोटें आईं जबकि 4 अन्य भी चोटिल हुए। स्थानीय लोगों की मदद से युवक को मंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवह की पहचान सोनभद्र के राजेश जायसवाल उर्फ चिंटू (17) के रूप में हुई है। वह शनिवार देर शाम को दवा लेने के लिए बनारस आया था। दवा लेने के बाद दोस्तों के साथ नमो घाट घूमने गया था। पुलिस ने आरोपी 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आसपास के CCTV चेक किए जा रहे हैं।

    मृतक के भाई अंकित जायसवाल ने बताया कि उनका भाई राजेश सोनभद्र प्रमुख चौराहे पर सब्जी की दुकान लगाता था। पूरे घर का खर्च उसी से चलता था। राजेश परिवार में 3 भाइयों में दूसरे नंबर पर था। छोटे भाई का नाम मिंटू जो अभी पढ़ाई करता है। उसका भाई अपने दोस्त के साथ वाराणसी आया था। राजेश अपने साथियों शिवजी, बृजेश, अंगद और रोहित के साथ शनिवार रात करीब आठ बजे गांव से वाराणसी घूमने के लिए निकला था। सभी लोग रात करीब तीन बजे नमो घाट पहुंचे। भाई अंकित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

     

  • Jalandhar News: ई-रजिस्ट्री में फोटो को लेकर विरोध, वकील ने लगाए बदसलूकी के आरोप, देखें वीडियो

    Jalandhar News: ई-रजिस्ट्री में फोटो को लेकर विरोध, वकील ने लगाए बदसलूकी के आरोप, देखें वीडियो

    वकीलों ने रखा No Work Day, ठेकेदार का आया बयान

    जालंधर, ENS: तहसील कार्यालय में ई-रजिस्ट्री प्रक्रिया के दौरान फोटो खींचने के मामले में विवाद हो गया। इस मामले में एडवोकेट रविंदर मनूजा ने बदसलूकी, गाली-गलौज और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए है। इस मामले को लेकर कोर्ट परिसर में वकीलों द्वारा रोष जाहिर करते हुए आज नो वर्क डे रखा है। वकील रविंदर मनूजा का आरोप है कि सब-रजिस्ट्रार कार्यालय के अंदर एक तथाकथित ठेकेदार और उसके 11-12 गुर्गों ने मिलकर उन्हें घेर लिया और उन पर हमला करने का प्रयास किया। जब इस अवैध काम का विरोध किया गया, तो खुद को फंसता देख उक्त आरोपियों ने मामले को भटकाने के लिए अब ‘जातिसूचक शब्द’ कहने की झूठी कहानी गढ़नी शुरू कर दी है। घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित एडवोकेट रविंदर मनूजा ने बताया कि वे तहसील कार्यालय में बैंक की एमओडीटी रजिस्टर करवाने के लिए गए थे। वहां उन्होंने देखा कि कुछ अज्ञात लोग सब-रजिस्ट्रार के केबिन के अंदर खड़े होकर जबरन लोगों की ग्रुप फोटो खींच रहे थे। वकील मनूजा ने जब इस बात का विरोध किया और कहा कि जब से सरकार द्वारा ई-रजिस्ट्री की व्यवस्था शुरू की गई है, तब से पोर्टल या नियमों में ऐसी किसी भी ग्रुप फोटोग्राफी का कोई प्रावधान ही नहीं है। अगर ऐसा कोई नियम होता तो पोर्टल खुद फोटो की मांग करता। मामले की गंभीरता को देखते हुए एडवोकेट रविंदर मनूजा ने तुरंत अंदर जाकर तहसीलदार से इस संबंध में सीधे पूछताछ की। उन्होंने तहसीलदार से पूछा कि क्या विभाग की तरफ से ऐसी किसी फोटो की कोई आवश्यकता या गाइडलाइन है? इस पर तहसीलदार ने साफ तौर पर इनकार करते हुए कहा कि हमारी तरफ से ऐसी कोई भी रिक्वायरमेंट नहीं है। तहसीलदार ने आगे कहा कि यह व्यक्ति खुद को डीसी ऑफिस से मिला ठेकेदार बताता है, लेकिन विभाग को इस तरह की किसी भी फोटो की कोई जरूरत नहीं है। तहसीलदार से जवाब मिलने के बाद जब एडवोकेट मनूजा ने फोटो खिंचवाने से साफ मना कर दिया और दफ्तर से बाहर आए, तो वहां पहले से घात लगाए बैठे कथित ठेकेदार और उसकी टीम के करीब 11 से 12 लोगों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने सरेआम गाली-गलौज शुरू कर दी और उन्हें ‘चोर’ कहते हुए धमकी दी कि तुम हमारा काम रोक रहे हो, तुम्हें बाहर देख लेंगे। पीड़ित का आरोप है कि इन लोगों ने सब-रजिस्ट्रार कार्यालय को पूरी तरह से घेरा हुआ है और वहां एक संगठित गैंग की तरह काम कर रहे हैं। वकील रविंदर मनूजा ने बताया कि आरोपियों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन सभी ने मिलकर उन पर हमला कर दिया। वे उन्हें बुरी तरह पीटने और कपड़े फाड़ने पर आमादा थे। इसी बीच तहसील कार्यालय के बाहर तैनात एक कर्मचारी/व्यक्ति ने बीच-बीच बचाव किया और आरोपियों को हाथ पकड़कर रोका, जिसके कारण उनकी जान बची। इस पूरी घटना के दौरान बैंक के वे अधिकारी और कर्मचारी भी वहां मौजूद थे जो काम करवाने आए थे, और वे इस पूरी गुंडागर्दी के प्रत्यक्षदर्शी हैं। एडवोकेट मनूजा ने साफ किया कि अब जब इन आरोपियों को लग रहा है कि उनका अवैध धंधा और वसूली का काम बंद होने वाला है, तो वे कानून के शिकंजे से बचने के लिए एक नई मनगढ़ंत कहानी बना रहे हैं। आरोपी अब पीड़ित वकील पर जातिसूचक शब्द इस्तेमाल करने का झूठा आरोप लगा रहे हैं। वकील का कहना है कि मौके की वीडियो और वहां मौजूद चश्मदीद गवाहों से सब कुछ साफ हो जाएगा कि उनके साथ कितनी बड़ी ज्यादती हुई है। उन्होंने प्रशासन से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। दूसरी ओर राम लुभाया का कहा है कि डीएसी में वर्ष 2026-27 के लिए पोलरॉइड फोटोग्राफी का निविदा धारक है और निविदा नीति और उसमें उल्लिखित शर्तों के अनुसार उप-पंजीयक कार्यालय में पंजीकृत दस्तावेजों की फोटोग्राफी का कार्य कर रहा है। 22 मई को वह और उनकी टीम के सदस्य नियमित रूप से अपना काम कर रहे थे। दोपहर लगभग 12:30 बजे, रविंदर मनुजा अपने मुवक्किल के एक दस्तावेज को उप-पंजीयक-I के कार्यालय में पंजीकृत कराने आए। उक्त दस्तावेज के पक्षों की फोटो खींची गई, जिसमें रविंदर मनुजा भी उक्त दस्तावेज के गवाह/पहचानकर्ता थे। फोटो प्रक्रिया के बाद, मनुजा से उक्त फोटो की दो प्रतियों के लिए 200 रुपये का फोटो शुल्क देने का अनुरोध किया गया। इस पर मनुजा ने उक्त राशि का भुगतान करने से इनकार कर दिया। हालांकि, उन्होंने रविंदर मनुजा से अत्यंत विनम्रतापूर्वक अनुरोध किया कि वे राशि का भुगतान करें क्योंकि यह हमारी निविदा नीति के अनुसार अपेक्षित है। इस पर रविंदर मनुजा ने मुझे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देना शुरू कर दिया।
  • 45 फीट ऊंची Zip Line से गिरा कारोबारी का बेटा, मां-बाप के सामने तड़प-तड़पकर मौत, देखें वीडियो

    45 फीट ऊंची Zip Line से गिरा कारोबारी का बेटा, मां-बाप के सामने तड़प-तड़पकर मौत, देखें वीडियो

    आगराः कारोबारी का 16 साल का बेटा 45 फीट ऊंची जिप लाइन से गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिख रहा कि नाबालिग जिप लाइन झूले से जैसे ही दूसरे छोर की तरफ बढ़ा, उसके सेफ्टी बेल्ट का हुक खुल गई और वह नीचे गिर गया। उसकी माता-पिता के सामने तड़प-तड़पकर मौत हो गई।
    जानकारी मुताबिक, मृतक कुनाल अग्रवाल माता-पिता के साथ फिरोजाबाद से आगरा घूमने आया था। वह ताजगंज में जिप लाइन झूलने लगा था। झूले से जैसे ही वह दूसरे छोर की तरफ बढ़ा, उसके सेफ्टी बेल्ट का हुक खुल गई और वह नीचे गिर गया। हादसे के बाद पुलिस ने जिप लाइन का संचालन बंद करा दिया। जिप लाइन संचालक को हिरासत में ले लिया गया है। माता-पिता बेटे की लाश से लिपटकर रोते-रोते बेसुध हो गए। फिरोजाबाद के चूड़ी कारोबारी पंकज अग्रवाल ने बताया कि मेरे दो बेटे हैं। बड़ा बेटा कुनाल 11वीं में पढ़ता था। छोटा बेटा मयंक है। संडे होने के चलते फैमिली के साथ आगरा आए थे। सुबह पहले खाटू श्याम मंदिर गए। वहां से गोल्ड सिनेमा में फिल्म देखी। इसके बाद ताजगंज की चौपाटी पर आए। कुनाल को एडवेंचर का शौक था। जिप लाइन को देखकर वह जिद करने लगा। कहने लगा कि उसे भी जिपिंग करनी है। मैंने हामी भर दी। हमने 400 रुपए की टिकट खरीदी। जब वह जिप लाइन पर जाने लगा तो छोटे भाई मयंक से बोला कि तुम मेरा वीडियो बनाते रहना। मयंक ही कुनाल का वीडियो बना रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कर्मचारियों ने बच्चे को जिप लाइन पर चढ़ाया और बेल्ट पहनाई। उसे दूसरे छोर की तरफ छोड़ा गया। इसी दौरान हादसा हो गया। बच्चा पहले लोहे की जाली से टकराया, फिर सीधे जमीन पर आ गिरा। माता-पिता ने दौड़कर बेटे को उठाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद वे बेटे की लाश के बगल में बैठकर रोते रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिवार को समझाकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। एडीसीपी हिमांशु गौरव ने बताया कि एडवेंचर गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का पालन बेहद जरूरी है। शुरुआती जांच में सुरक्षा उपकरणों और व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर सवाल सामने आ रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा तकनीकी खराबी से हुआ या लापरवाही की वजह से।    
  • Jalandhar News: पैसों को लेकर दोस्तों में विवाद, कुकर मारकर किया कत्ल

    Jalandhar News: पैसों को लेकर दोस्तों में विवाद, कुकर मारकर किया कत्ल

    जालंधर, ENS: संतोखपुरा स्थित सराभा नगर में शराब के नशे में पैसों को लेकर हुए झगड़े के दौरान एक दोस्त ने दूसरे दोस्त के सिर पर कुकर मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान प्रदीप निवासी फैजाबाद, उत्तर प्रदेश हाल निवासी सराभा नगर के रूप में हुई है। थाना आठ की पुलिस ने मामले में आरोपी राजेश निवासी सराभा नगर को गिरफ्तार कर लिया है।

    दोनों दोस्त थे। मिली जानकारी के मुताबिक प्रदीप और राजेश एक ही फैक्ट्री में काम करते थे और एक ही कमरे में रहते थे। रात दोनों शराब के नशे में थे और पैसों को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि आरोपी राजेश ने गुस्से में आकर प्रदीप के सिर पर कुकर से हमला कर दिया।

    गंभीर रूप से घायल प्रदीप जमीन पर गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलने पर पीसीआर-16 के एएसआइ सविंदर सिंह पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल को तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपित को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस यह जांच कर रही है कि कितने पैसों को लेकर हत्या की गई।

  • Punjab News: निगम व परिषद चुनावों को लेकर प्रशासन की तैयारियां पूरी, टीमें बूथों के लिए रवाना, देखें वीडियो

    Punjab News: निगम व परिषद चुनावों को लेकर प्रशासन की तैयारियां पूरी, टीमें बूथों के लिए रवाना, देखें वीडियो

    पठानकोटः नगर निगम और नगर परिषद चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाने के लिए पंजाब पुलिस और जिला प्रशासन ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। चुनाव प्रक्रिया के तहत एबी कॉलेज में मतदान कर्मियों और चुनाव ड्यूटी पर तैनात विभिन्न टीमों को एकत्रित किया गया, जहां उन्हें आवश्यक चुनाव सामग्री वितरित करने के बाद संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया।

    प्रशासन की ओर से मतदान दलों को बैलेट पेपर, बैलेट बॉक्स तथा अन्य जरूरी चुनाव सामग्री उपलब्ध करवाई गई। अधिकारियों ने मतदान कर्मचारियों को चुनाव प्रक्रिया से जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए, ताकि मतदान के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और पूरी प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

    जानकारी के अनुसार, 26 मई को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। इस दौरान मतदाता अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान का समय समाप्त होने के बाद बैलेट बॉक्सों को निर्धारित केंद्रों पर सुरक्षित पहुंचाया जाएगा, जहां आगे की चुनावी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

    वहीं, चुनावों को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। जिले के संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा विभिन्न इलाकों में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।

    आरओ-2 पठानकोट ने बताया कि उनके पास 16 से 36 नंबर वार्ड हैं। उन्होंने 60 पोलिंग पार्टियों को अलग-अलग वार्डों में भेजना है। उन्होंने 10 से 15 पार्टियों को भेज दिया है और बाकि पार्टियों को भेजने का कार्य जारी है। उन्होंने लोगों को अपील की कि शांतिपूर्वक और संवेदनशील ढंग से चुनावों में मतदान करें।

  • Punjab News: Petrol-Diesel की कीमतों पर धालीवाल ने BJP पर साधा निशाना, महंगाई के लिए ठहराया जिम्मेदार, देखें Live

    Punjab News: Petrol-Diesel की कीमतों पर धालीवाल ने BJP पर साधा निशाना, महंगाई के लिए ठहराया जिम्मेदार, देखें Live

    अमृतसरः आम आदमी पार्टी पंजाब के मुख्य प्रवक्ता कुलदीप सिंह धालीवाल ने देश में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि BJP सरकार की नीतियां किसानों, पंजाब और आम लोगों के खिलाफ हैं और पिछले कुछ दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है।

    धालीवाल ने कहा कि उन्होंने पहले ही चेतावनी दी थी कि ईंधन की कीमतें और बढ़ेंगी और अब यह सच साबित हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि देश की जनता केंद्र सरकार की उन अंतरराष्ट्रीय व्यापार नीतियों और फैसलों का खामियाजा भुगत रही है, जिनसे बड़े कॉरपोरेट घरानों को फायदा होता है। किसानों की फसलों का MSP 10 गुना बढ़ाया गया है, जबकि डीजल की कीमतें काफी बढ़ा दी गई हैं, जिससे खेती की लागत और बढ़ जाएगी। महंगे तेल का सीधा असर सब्जियों, रोजमर्रा की जरूरतों और परिवहन लागत पर पड़ेगा, जिससे आम और मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए जीवन और मुश्किल हो जाएगा। नगर निगम और नगर परिषद चुनावों को देखते हुए, धालीवाल ने पंजाब के मतदाताओं से अपील की कि वे BJP को वोट न दें और अपने वोटों के जरिए बढ़ती महंगाई के खिलाफ जवाब दें। BJP को वोट देने का मतलब है महंगे पेट्रोल और डीजल का समर्थन करना। उन्होंने दावा किया कि लोग अब BJP की नीतियों को समझ गए हैं और चुनावों में इसका जवाब देंगे।

    धालीवाल ने कहा कि जब BJP नेता VAT कम करने की बात करते हैं, तो वे यह नहीं बताते कि केंद्र सरकार ने ईंधन पर कितना टैक्स लगाया है। तेल कंपनियों और केंद्र सरकार की नीतियों के कारण लोगों पर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है। पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति और मजीठा में एक ASI की हत्या से जुड़े सवाल पर धालीवाल ने कहा कि पंजाब पुलिस सक्षम है और दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने पंजाब में राज्यपाल शासन लगाने की मांग को भी खारिज कर दिया और कहा कि सरकार सभी तरह के अपराधों और गुंडागर्दी के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। शहरी विकास, पानी की कमी और बिजली आपूर्ति से जुड़े सवालों पर धालीवाल ने कहा कि अगर किसी भी इलाके में कोई समस्या है, तो उसे तुरंत हल किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि पंजाब में बिजली की स्थिति पहले से बेहतर हुई है और लोगों को सस्ती और मुफ्त बिजली मिल रही है।